Nothing Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 29 Sep 2026 04:26:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nothing Phone 4a का सबसे सस्ता और अफोर्डेबल RAM वेरिएंट इंडिया में लॉन्च! देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/6gb-ram-wala-nothing-phone-4a-launched-in-india-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/6gb-ram-wala-nothing-phone-4a-launched-in-india-know-price-and-specifications/#respond Tue, 29 Sep 2026 04:26:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205091 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ट्रांसपेरेंट डिजाइन और यूनिक लुक वाले मोबाइल लेकर आने वाली टेक कंपनी नथिंग ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन वेरिएंट पेश किया है। मार्च महीने में Nothing Phone (4a) इंडिया में लॉन्च हुआ था और अब ब्रांड द्वारा इसी फोन का सबसे सस्ता और अफोर्डेबल रैम वेरिएंट मार्केट में उतार दिया गया है। […]

The post Nothing Phone 4a का सबसे सस्ता और अफोर्डेबल RAM वेरिएंट इंडिया में लॉन्च! देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ट्रांसपेरेंट डिजाइन और यूनिक लुक वाले मोबाइल लेकर आने वाली टेक कंपनी नथिंग ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन वेरिएंट पेश किया है। मार्च महीने में Nothing Phone (4a) इंडिया में लॉन्च हुआ था और अब ब्रांड द्वारा इसी फोन का सबसे सस्ता और अफोर्डेबल रैम वेरिएंट मार्केट में उतार दिया गया है। पहले जहां ये 8GB RAM और 12GB RAM वाला फोन बनकर आया था। वहीं अब नथिंग फोन 4ए का 6GB RAM वेरिएंट भी अनाउंस हो गया है।

Nothing Phone (4a) प्राइस

नथिंग फोन (4ए) का नया वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 39,999 रुपये है। यह न्यू वेरिएंट शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है जो आने वाले दिनों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीद कर सकते हैं कि शायद कंपनी शुरुआती सेल में इस 6GB RAM वाले 5G फोन पर डिस्काउंट ऑफर भी जारी करेगी जिसके बाद इसे और भी सस्ते रेट पर खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone (4a) के अन्य मेमोरी वेरिएंट्स पर नजर डालें तो फोन को 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और 8GB RAM + 256GB Storage का रेट 49,999 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट यानी 12GB RAM वाला फोन 50,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है जिसमें 256GB मेमोरी दी गई है। इस नथिंग फोन को Pink, White, Black और Blue कलर में परचेज किया जा सकता है।

Nothing Phone (4a) स्पेसिफिकेशन्स

नथिंग फोन (4ए) 5जी फोन में 1224 x 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली flexible AMOLED ​स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 440PPI और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन लेयर भी मिलती है।

Nothing Phone (4a) एंड्रॉयड आधारित Nothing OS 4.1 पर काम करता है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 मौजूद है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.7GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 11,76,492 आ चुका है।

फोटोग्राफी के लिए इस नथिंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Samsung GN9 OIS सेंसर दिया गया है जो 3.5x optical zoom, 7x in-sensor zoom और 70x Ultra zoom की क्षमता वाले 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 8 मेगाक्सिल Ultrawide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए नथिंग फोन 4ए में 5,400mAh बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 14 घंटे, 42 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 50W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलता है। गौरतलब है फोन के रियर पैनल पर लगा 63 mini-LEDs वाला ग्लिफ़ लाइटिंग सिस्टम और ट्रांसपेरेंट बैक ग्लास पैनल इसकी खूबी है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

The post Nothing Phone 4a का सबसे सस्ता और अफोर्डेबल RAM वेरिएंट इंडिया में लॉन्च! देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6gb-ram-wala-nothing-phone-4a-launched-in-india-know-price-and-specifications/feed/ 0
Nothing Phone 4a Pro इंडिया लॉन्च आया करीब, भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-pro-listed-on-bis-and-eprel-energy-label-listing-battery-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-pro-listed-on-bis-and-eprel-energy-label-listing-battery-revealed/#respond Wed, 28 Jan 2026 04:02:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189193 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेक ब्रांड नथिंग ने पिछले साल मार्च महीने में Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी इन मोबाइल्स की नेक्स्ट जेनरेशन लेकर आ रही है जिसमें Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro लॉन्च किए जाएंगे। ब्रांड की ओर से अभी अपकमिंग नथिंग फोन की लॉन्च टाइमलाइन शेयर नहीं […]

The post Nothing Phone 4a Pro इंडिया लॉन्च आया करीब, भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक ब्रांड नथिंग ने पिछले साल मार्च महीने में Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी इन मोबाइल्स की नेक्स्ट जेनरेशन लेकर आ रही है जिसमें Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro लॉन्च किए जाएंगे। ब्रांड की ओर से अभी अपकमिंग नथिंग फोन की लॉन्च टाइमलाइन शेयर नहीं की गई है लेकिन इन्हीं में से एक सीरीज का ‘प्रो’ मॉडल इंडियन सर्टिफिकेशन साइट BIS पर लिस्ट हो गया है।

नए नथिंग फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर A069 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। यह अपकमिंग नथिंग फोन 4ए प्रो मॉडल है। बीआईएस लिस्टिंग में मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर स्पष्ट हो गया है कि अब इस फोन के इंडिया लॉन्च का रास्ता साफ हो गया है। वहीं दूसरी ओर इस स्मार्टफोन को यूरोपियन सर्टिफिकेशन साइट EPREL energy लेबल लिस्टिंग भी प्राप्त हो चुकी है।

यूरोपियन सर्टिफिकेशन में भी यह मोबाइल ए069 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां फोन की रेटेड बैटरी कैपेसिटी का खुलासा हुआ है जो 5,080mAh है। यानी मार्केट में इस स्मार्टफोन को 5,200mAh तक की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। Nothing Phone 3a Pro 5,000mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था। वहीं लिस्टिंग में फोन 4ए प्रो में दी जाने वाली 50W फास्ट चार्जिंग तकनीक की जानकारी भी सामने आ गई है।

लिस्टिंग में जानकारी मिली है कि Nothing Phone 4a Pro IP65 रेटिंग के साथ लाया जाएगा। इसे बहुत प्रभावी आईपी रेटिंग तो नहीं कहा जाएगा, अगर IP68 तक भी होती को बेहतर रहता। गौरतलब है कि नथिंग फोन 3ए प्रो को भी कंपनी IP64 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा था। यानी यहां नए फोन को अपग्रेड तो किया है लेकिन यह भी सिर्फ काम-चलाऊ ही है।

Nothing Phone 3a Pro

नथिंग फोन 4ए प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 7 सीरीज के किसी चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। पिछले वाला नथिंग फोन 3ए प्रो Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर आया था। हो सकता है कि फोन 4ए प्रो में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिल जाए।

लीक के अनुसार Nothing Phone (4a) Pro 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें UFS 3.1 storage तकनीक पर 256GB तक की मेमोरी दी जा सकती है। इस फोन में eSIM support दिए जाने की बात भी लीक में सामने आ रही है। वहीं सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह नथिंग फोन Black, white, pink और blue कलर में लाया जा सकता है।

चलते-चलते Nothing Phone (3a) Pro पर नजर डालें तो यह ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला फोन 6.77-इंच की फुलएचडी+ फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000Hz गेमिंग मोड टच सेंपलिंग रेट और 3000nits पिक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पांडा ग्लास दिया गया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड आधारित NothingOS 3.1 पर काम करता है।

AI क्षमता के लिए इसमें Qualcomm Hexagon NPU लगाया गया है। फोटोग्राफी के लिए नथिंग फोन (3ए) प्रो के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Samsung OIS सेंसर, एफ/2.55 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony Periscope लेंस और एफ/2.2 अपर्चर व 120° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। यह मोबाइल 50MP Selfie कैमरा सपोर्ट करता है। फिलहाल इसे 29,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

The post Nothing Phone 4a Pro इंडिया लॉन्च आया करीब, भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-pro-listed-on-bis-and-eprel-energy-label-listing-battery-revealed/feed/ 0
Nothing Phone 3a Lite इंडिया में लॉन्च, इसमें मिलेगा ट्रांसपेरेंट डिजाइन ​और Glyph Light https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-nothing-phone-3a-lite-launched-in-india-with-glyph-light-and-essential-key/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-nothing-phone-3a-lite-launched-in-india-with-glyph-light-and-essential-key/#respond Thu, 27 Nov 2025 07:17:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186212 इसकी कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है।

The post Nothing Phone 3a Lite इंडिया में लॉन्च, इसमें मिलेगा ट्रांसपेरेंट डिजाइन ​और Glyph Light first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone (3a) Lite इंडिया में लॉन्च हो गया है। Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro के बाद यह सीरीज का तीसरा मॉडल बनकर आया है, इसकी कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है। यह ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला फोन है जिसमें Glyph Light भी लगाई है। यह नथिंग का मिडरेंज स्मार्टफोन है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

नथिंग फोन 3ए लाइट के बैक पैनल पर ग्लिफ़ लाइट दी गई है जो नीचे दाईं ओर स्थित है। यह एक नोटिफिकेशन लाइट है जिसे यूजर अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं। अलग-अलग कॉन्टेक्टस के लिए अलग-अलग तरह की लाइट नोटिफिकेशन चुनी जा सकती है। यह लाइट ​थर्ड पार्टी ऐप और कैमरा के साथ भी काम करती है। Nothing Phone 3a Lite Essential Key सपोर्ट करता है जो डिवाइस के साइड फ्रेम पर मौजूद है। यह वन टच टास्क करती है।

नथिंग फोन (3ए) लाइट 5जी फोन 1080 x 2392 ​पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 3000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।

Nothing Phone (3a) Lite को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो Nothing OS 3.5 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल को MediaTek Dimensity 7300 Pro ऑक्टा-कोर से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G615 MC2 GPU मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए यह नथिंग फोन 10x digital zoom वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सैमसंग सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के साथ मिलकर काम करता है। Nothing Phone (3a) Lite का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।

पावर बैकअप के लिए Nothing Phone (3a) Lite को 5000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 7,000एमएएच बैटरी वाले फोन के दौर में यह यूजर्स को निराश कर सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। एक निराशा वाली बात यह भी है कि नथिंग फोन (3ए) लाइट IP54 रेटिड है। इसे असरदार नहीं माना जाएगा।

नथिंग फोन 3ए लाइट इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। यह 8GB RAM वाला फोन है जिसके 128GB मेमोरी वेरिएंट्स का प्राइस 20,999 रुपये है और 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये है। भारतीय बाजार में इस मोबाइल को Black, White और Blue कलर में लाया गया है जिसकी सेल 5 दिसंबर से शुरू होगी। शुरुआती सेल में यह फोन 1 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। यह छूट आइसीआइसीआइ बैंक कार्ड पर मिलेगी।

अगर आप यूनिक लुक और डिफरेंट डिजाइन वाले फोन चलाना पसंद करते हैं तो नथिंग फोन 3ए लाइट आपको पसंद आ सकता है। मोबाइल का प्रोसेसर और कैमरा ऐवरेज है। वहीं बैटरी यूजर्स को अखर सकती है। इसकी प्राइस रेंज में realme 15T और Vivo Y400 जैसे स्मार्टफोन भी कंसीडर किए जा सकते है। वहीं अगर आप 24,999 रुपये खर्च कर सकते हैं तो इस रेट पर OnePlus Nord CE5 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Nothing Phone 3a Lite Price
Rs. 27,700
Go To Store
See All Prices

The post Nothing Phone 3a Lite इंडिया में लॉन्च, इसमें मिलेगा ट्रांसपेरेंट डिजाइन ​और Glyph Light first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-nothing-phone-3a-lite-launched-in-india-with-glyph-light-and-essential-key/feed/ 0
Nothing Phone (3a) Lite हुआ लॉन्च, इसके पारदर्शी बैक पैनल पर चमकती है Glyph लाइट्स https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-lite-launched-with-essential-key-glyph-light-and-transparent-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-lite-launched-with-essential-key-glyph-light-and-transparent-design/#respond Wed, 29 Oct 2025 14:39:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184908 नए नथिंग फोन (3ए) लाइट के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और ग्लोबल प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post Nothing Phone (3a) Lite हुआ लॉन्च, इसके पारदर्शी बैक पैनल पर चमकती है Glyph लाइट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro के बाद आज कंंपनी ने इसी सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन मॉडल Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल भी ब्रांड की पहचान बने ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आया है जिसके बैक पैनल पर Glyph Light लगाई है। यह लाइट नोटिफिकेशन आने पर चमकती है और कई अन्य तरह के फंक्शन्स में भी काम आती है। नए नथिंग फोन (3ए) लाइट के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और ग्लोबल प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

नथिंग फोन 3ए लाइट में ग्लिफ़ लाइट बैक पैनल पर नीचे दाईं ओर प्लेस्ड की गई है। यह एक तरह की नोटिफिकेशन लाइट है जिसे यूजर अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। अलग-अलग कॉन्टेक्टस के लिए अलग-अलग तरह की लाइट नोटिफिकेशन चुनी जा सकती है। यह लाइट ​थर्ड पार्टी ऐप और कैमरा के साथ भी काम करती है। फोन के साइड पैनल पर Essential Key भी लगाई है जो सिर्फ दबाने पर ही कई तरह के टास्क ओपन कर सकती है।

नथिंग फोन (3ए) लाइट को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो Nothing OS 3.5 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल को MediaTek Dimensity 7300 Pro ऑक्टा-कोर से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G615 MC2 GPU मौजूद है।

Nothing Phone (3a) Lite 5G फोन में 1080 x 2392 ​पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 3000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट देती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Panda Glass की प्रोटेक्शन दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए यह नथिंग फोन 10x digital zoom वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सैमसंग सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के साथ मिलकर काम करता है। Nothing Phone (3a) Lite का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।

Nothing Phone (3a) Lite को पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यूजर्स को यह कुछ छोटी लग सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। एक निराशा वाली बात यह भी है कि नथिंग फोन (3ए) लाइट IP54 रेटिड है। इसे असरदार नहीं माना जाएगा।

कीमत और उपब्धता की बात करें तो Nothing Phone 3a Lite इंग्लैंड में सबसे पहले बिकेगा और आने वाले कुछ ही दिनों में भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। फिलहाल इस फोन का यूके प्राइस ही सामने आया है जो EUR 249 यानी 25,500 रुपये के करीब है। इस रेट में 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट मिलेगा। वहीं फोन के 8GB RAM + 256GB memory का प्राइस EUR 279 (तकरीबन 28,500 रुपये) है।

Nothing Phone (3a) Lite इंडिया में कब से बिकेगा, यह जानकारी तो कंपनी की ओर से अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि अगले एक-दो सप्ताह में ही इस फोन की सेल भारत में शुरू हो जाएगी। वहीं यह बात तो तय है कि नए नथिंग फोन की कीमत इंडिया में यूके की तुलना में काफी कम रखी जाएगी। हमारा अनुमान है कि नथिंग फोन 3ए लाइट का प्राइस 18,999 रुपये के करीब हो सकता है।

The post Nothing Phone (3a) Lite हुआ लॉन्च, इसके पारदर्शी बैक पैनल पर चमकती है Glyph लाइट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3a-lite-launched-with-essential-key-glyph-light-and-transparent-design/feed/ 0
Nothing Phone 4a आया सामने! इस बार भी मिल सकता है ग्लिफ लाइट वाला अनोखा ट्रांसपेरेंट डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-surfaced-on-imei-database/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-surfaced-on-imei-database/#respond Wed, 24 Sep 2025 08:14:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183091 नथिंग अपने नए 'ए-सीरीज' लाइनअप को साल 2026 में पेश कर सकता है।

The post Nothing Phone 4a आया सामने! इस बार भी मिल सकता है ग्लिफ लाइट वाला अनोखा ट्रांसपेरेंट डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले स्मार्टफोन के जरिये मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाने वाले टेक ब्रांड नथिंग ने मार्च महीने में Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro इंडिया में लॉन्च किए थे। ये मोबाइल फोन ₹24,999 और ₹29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाए गए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन पर काम शुरू कर चुकी है जिसके तहत Nothing Phone (4a) लाया जाएगा।

नथिंग फोन (4ए) की जानकारी पैशनेटगीक्ज़ वेबसाइट के जरिये सामने आई है। यह मोबाइल फोन IMEI डाटाबेस में स्पॉट हुआ है। यह अपकमिंग नथिंग फोन को A069 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन के नाम का खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह Nothing Phone 4a है। दरअसल इससे पहले वाले नथिंग फोन (3ए) का मॉडल नंबर A059 और नथिंग फोन (3ए) प्रो का मॉडल नंबर A059p था।

ऐसे में सीक्वेंस को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि A069 मॉडल नंबर वाला फोन नथिंग फोन (4ए) हो सकता है। आईएमईआई डाटाबेस में फिलहाल Nothing Phone (4a) के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन वेबसाइट रिपोर्ट की मानें तो नथिंग ब्रांड अपने नए ‘ए-सीरीज’ लाइनअप को इस वर्ष की बजाय अगले साल 2026 की पहली तिमाही में पेश कर सकता है।

Nothing Phone 4a को भी कंपनी ट्रांसपेरेंट बॉडी वाले डिजाइन पर लेकर आएगी जिसमें glyph light interface भी देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में आने में अभी वक्त लगेगा। लेकिन तब तक अगर आप डिफरेंट डिजाइन वाला नथिंग फोन खरीदना चाहते हैं तो Nothing Phone 3a को 23,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

नथिंग फोन 3ए को ग्लास पैनल पर बनाया गया है जिसमें रियर कैमरा सेटअप के चारों ओर Glyph Interface लगाया गया है। जिसमें तीन लाइट स्ट्रिप्स मौजूद हैं जो नोटिफिकेशन्स पर चमकती है। इस ट्रांसपेरेंट बैक पैनल वाले फोन के अंदर के पोर्ट्स, पेंच तथा सर्किट बोर्ड को बाहर से ही देखा जा सकता है। इसके राइट फ्रेम पर Essential Key बटन लगाया गया है जो कई तरह के फंक्शन्स फॉलो करता है।

nothing phone 3a

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu स्कोर 798022 आ चुका है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित NothingOS 3.1 पर काम करता है। इसमें AI टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

Nothing Phone (3a) 5G फोन 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फ्लेक्सिबल एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1000हर्ट्ज़ गेमिंग मोड टच सेंपलिंग रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और पांडा ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Samsung OIS सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और 120° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 50वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

20 हजार से 25 हजार की रेंज में realme P4 Pro, Vivo Y400 और OnePlus Nord CE5 कुछ ऐसे स्मार्टफोन हैं जो यूजर्स को तगड़ी परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी देते हैं। रियलमी पी4 प्रो Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ 7000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग देता है। इसी तरह वीवो वाई400 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000एमएएच बैटरी मिलती है। वनप्लस नोर्ड सीई5 MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर पर काम करता है जिसका एनटूटू स्कोर 1402278 आ चुका है।

The post Nothing Phone 4a आया सामने! इस बार भी मिल सकता है ग्लिफ लाइट वाला अनोखा ट्रांसपेरेंट डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-surfaced-on-imei-database/feed/ 0
10000 रुपये सस्ता बिक रहा है लेटेस्ट Nothing Phone 3! जानें कहां और कैसे खरीदें सस्ता मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/10000-discount-on-nothing-phone-3-on-flipkart-with-icici-bank-credit-card/ https://www.91mobiles.com/hindi/10000-discount-on-nothing-phone-3-on-flipkart-with-icici-bank-credit-card/#respond Fri, 25 Jul 2025 09:50:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179037 नथिंग फोन 3 को अब सिर्फ 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है

The post 10000 रुपये सस्ता बिक रहा है लेटेस्ट Nothing Phone 3! जानें कहां और कैसे खरीदें सस्ता मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone 3 इसी महीने इंडिया में लॉन्च हुआ था। यह ब्रांड का अभी तक सबसे पावरफुल और महंगा स्मार्टफोन है जिसे 79,999 रुपये की कीमत पर लाया गया है। मार्केट में आने के एक महीने के भीतर ही कंपनी इसपर सीधे 10,000 रुपये का डिस्कांउट लेकर आ गई है। बैंक ऑफर के साथ नथिंग फोन 3 को अब सिर्फ 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसकी पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nothing Phone 3 ऑफर

Nothing Phone (3) लॉन्च प्राइस  बैंक डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
12GB RAM + 256GB Storage ₹79,999 ₹10,000 ₹69,999
16GB RAM + 512GB Storage ₹89,999 ₹10,000 ₹79,999

नथिंग फोन 3 पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह बैंक ऑफर है जिसका फायदा ICICI Bank Credit Card पर मिलेगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस डील का लाभ उठाया जा सकता है। यह स्कीम सीमित समय के लिए लाई गई है जो 24 जुलाई से शुरू हो गई है और 31 जुलाई तक चलेगी। 10,000 रुपये का भारी डिस्काउंट फोन के सभी वेरिएंट्स पर पाया जा सकता है।

Nothing Phone (3) का 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जो अब 10,000 रुपये की छूट के बाद 69,999 रुपये में पाया जा सकता है। इसी तरह मोबाइल के 16जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 89,999 रुपये है और 10 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इसे 79,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone (3) डिजाइन

नथिंग फोन 3 के साथ ही कंपनी ने अपने ‘अनोखे डिजाइन’ वाला ट्रेंड जारी रखा है। यह भी परदर्शी मोबाइल है जिसके बैक पैनल से अंदर झांका जा सकता है। रियर पैनल को इस बार three-column grid पर बनाया गया है जो एक खास जियोमेट्रिक स्टाइल लुक देता है। नीचे लगी फोटो में फोन की लुक और डिजाइन को देखा जा सकता है।

कंपनी ने अपने स्टाइल को और भी एडवांस करते हुए नथिंग फोन (3) में Glyph Matrix का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ‘रेड रिकॉर्डिंग लाइट’ भी दी गई है जो सिर्फ चमकती नहीं है बल्कि अलग-अलग तरह के एनिमेशन दिखाती है और किसी छोटी ​सी स्क्रीन वाली लुक देती है। कंपनी का कहना है कि इस ग्लिफ़ इंटरफेस में 489 माइक्रो एलईडी लगाई गई है।

ये ग्लिफ़ लाइट्स Glyph Toys, टॉर्च, कैमरा काउंटडाउन, बेडटाइम शेड्यूल, वॉल्यूम इंडिकेटर और नोटिफिकेशन्स सहित Flip to Glyph फीचर्स प्रदान करती हैं। बताते चलें कि फोन को खरोंच व स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए इसके फ्रंट पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i और बैक पैनल पर Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गई है। इस फोन का डायमेंशन 160.60mm x 75.59mm x 8.99mm और वजन 218 ग्राम है।

Nothing Phone (3) फीचर्स

  • नथिंग फोन (3) IP68 रेटिड है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है।
  • फोन का कैमरा 3x optical और 60x ultra zoom सपोर्ट करता है।
  • मोबाइल से 60एफपीएस पर 4K Ultra XDR वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
  • यह नथिंग का नया फोन 15W wireless चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।
  • साथ ही मोबाइल में 7.5W reverse वायर्ड और 5W reverse वायरलेस चार्जिंग मिलती है।
  • यह मोबाइल 19 5G Bands के साथ आया है जो पूरी दुनिया में 5जी नेटवर्क पर फास्ट काम कर सकते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए नथिंग फोन 3 में Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 के साथ NFC सपोर्ट भी मिलता है।
  • म्यूजिक का लुफ्त उठाने के लिए स्मार्टफोन में Dual-stereo स्पीकर्स लगाए गए हैं।

Nothing Phone (3) स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67” flexible AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 8S Gen 4
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP+50MP+50MP Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 65W Fast charging

डिस्प्ले

नथिंग फोन (3) को 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैक्सिबल एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM फ्रिक्वेंसी सहित 4500nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 92.89% का है।

परफॉर्मेंस

Nothing Phone (3) को क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल सीपीयू में 3.0GHz तक की स्पीड वाले Cortex-A720 परफॉर्मेंस कोर और 3.2GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-X4 प्राइम कोर के साथ ही 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करने वाला Qualcomm Kryo शामिल है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह मोबाइल 19,30,244 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

ट्रांसपेरेंट बॉडी और यूनिक लाइटिंग वाले डिजाइन के लिए इस फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम और यूजर इंटरफेस को भी बेहद खास बनाया गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो Nothing OS 3.5 के साथ मिलकर काम करता है। यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी अपने मोबाइल पर 5 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (3) में कुल चार कैमरा सेंसर लगाए गए हैं और चारों ही 50 मेगापिक्सल के हैं! इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, एफ/2.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 114˚ FOV की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं नथिंग फोन (3) 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

नथिंग फोन (3) 5,500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। हमारी टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 5 मिनट का रहा। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस ट्रांसपेरेंट 5जी फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। बैटरी को 1% से 100% चार्ज करने में 50 मिनट लगी। गौरतलब है कि इस फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है।

Nothing Phone 3a Lite Price
Rs. 27,700
Go To Store
See All Prices

The post 10000 रुपये सस्ता बिक रहा है लेटेस्ट Nothing Phone 3! जानें कहां और कैसे खरीदें सस्ता मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10000-discount-on-nothing-phone-3-on-flipkart-with-icici-bank-credit-card/feed/ 0
Nothing Phone 3: 10 प्वाइंट्स में जानें इस मोबाइल के बारे में सब कुछ https://www.91mobiles.com/hindi/10-points-of-nothing-phone-3-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/10-points-of-nothing-phone-3-features-and-specifications/#respond Tue, 01 Jul 2025 18:22:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177167 हमने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर मोबाइल की 10 खूबियों का जिक्र किया है

The post Nothing Phone 3: 10 प्वाइंट्स में जानें इस मोबाइल के बारे में सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग ब्रांड का सबसे ताकतवर और महंगा स्मार्टफोन Nothing Phone (3) आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में लाया गया है जिसकी कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है। यह पहली बार है जब नथिंग का फोन इतने हाई प्राइस पर लाया गया है। ऐसे में सवाल उठना वाज़िब है कि आखिर नए नथिंग फोन 3 में क्या खास है। आगे हमने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर मोबाइल की 10 खूबियों का जिक्र किया है जिसे पढ़कर आप नए Nothing Phone 3 के बारे में जान पाएंगे।

Nothing Phone 3 की 10 खूबी

डिजाइन

नथिंग फोन (3) को Glyph Matrix ‘रेड रिकॉर्डिंग लाइट’ वाले डिजाइन पर लाया गया है। यह ट्रांसपेरेंट फोन है जिसके बैक पैनल पर 489 माइक्रो एलईडी लगाई गई है। ये लाइट्स नोटिफिकेशन पर चमकती भी हैं और साथ ही कई तरह के एनिमेशन भी दिखाती है। बैक पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus की प्रोटेक्शन भी दी गई है।

डिस्प्ले

नथिंग फोन (3) में 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5k डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन flexible AMOLED पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है जिसकी सुरक्षा के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

परफॉर्मेंस

Nothing Phone (3) स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Qualcomm Snapdragon 8S Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह मोबाइल सीपीयू में 3.0GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

यह नथिंग का नया स्मार्टफोन Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी का कहना कि सितंबर तक इसे Android 16 की अपडेट मिल जाएगी। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 5 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त होगी।

मेमोरी

नथिंग फोन 3 भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB Storage दी गई है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 16GB RAM के साथ 512GB Storage सपोर्ट करता है।

बैक कैमरा

य​ह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, एफ/2.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 114˚ FOV की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है।

फ्रंट कैमरा

सिर्फ रियर सेंसर्स ही नहीं बल्कि नथिंग फोन (3) के फ्रंट कैमरा को भी कंपनी ने एडवांस बनाया है। यह मोबाइल फोन 50MP Selfie Camera सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा से भी यूजर 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

बैटरी

सबसे पहले तो बता दें कि बैटरी के मामले में कंपनी ने Nothing Phone (3) के इंडियन मॉडल पर कुछ ज्यादा मेहरबानी दिखाई है। दरअसल पूरी दुनिया में जहां इसे 5,150mAh बैटरी पर पेश किया गया है वहीं भारत में नथिंग फोन 3 5,500mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ है।

चार्जिंग

फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन में 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि तकरीबन 54 मिनट में ही इसे 1 से 100% तक फुल चार्ज किया जा सकता है। साथ ही यह स्मार्टफोन 15W wireless चार्जिंग, 7.5W reverse वायर्ड और 5W reverse वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी

यह मोबाइल फोन 19 5G Bands सपोर्ट करता है भारत में सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के नेटवर्क पर स्मूथ और फास्ट काम कर सकते हैं। वहीं कनेक्टिविटी के लिए नथिंग फोन 3 में एडवांस Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल NFC तकनीक से लैस है।

Nothing Phone 3 प्राइस, सेल और ऑफर

  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹79,999
  • 16GB RAM + 512GB Storage – ₹89,999

नथिंग फोन (3) इंडिया में 12जीबी रैम और 16जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसकी क्रमश: 79,999 रुपये और 89,999 रुपये है। शुरुआती सेल में बैंक कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ इन दोनों वेरिएंट्स को 62,999 रुपये और 72,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone 3 की सेल 15 जुलाई से शुरू होगी। स्पेशल लॉन्च ऑफर तहत मोबाइल प्री-बुक करने पर 14,999 रुपये का Nothing Ear फ्री में मिलेगा। इसी तरह प्री-ब्रकिंग करने वाले लोगों को Nothing Phone (3) पर 1 साल की एक्स्ट्रा एक्सटेंडेड वारंटी प्राप्त होगी। यह नया नथिंग फोन 24 महीने की No-Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone 3a Lite Price
Rs. 27,700
Go To Store
See All Prices

The post Nothing Phone 3: 10 प्वाइंट्स में जानें इस मोबाइल के बारे में सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10-points-of-nothing-phone-3-features-and-specifications/feed/ 0
Nothing और CMF 5G स्मार्टफोन्स, यहां देखें प्राइस लिस्ट और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-and-cmf-5g-phones/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-and-cmf-5g-phones/#respond Fri, 20 Jun 2025 07:45:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176275 नथिंग ब्रांड अब भारतीय बाजार के लिए नया नहीं रह गया है। नथिंग और सीएमएफ बाय नथिंग (CMF by Nothing) ब्रांड्स अपने यूनिक डिजाइन, बढ़िया परफॉर्मेंस की वजह भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इस आर्टिकल में हमने Nothing ब्रांड के चार फोन्स Nothing Phone 3a, Nothing Phone 2a, Nothing Phone 3a […]

The post Nothing और CMF 5G स्मार्टफोन्स, यहां देखें प्राइस लिस्ट और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग ब्रांड अब भारतीय बाजार के लिए नया नहीं रह गया है। नथिंग और सीएमएफ बाय नथिंग (CMF by Nothing) ब्रांड्स अपने यूनिक डिजाइन, बढ़िया परफॉर्मेंस की वजह भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इस आर्टिकल में हमने Nothing ब्रांड के चार फोन्स Nothing Phone 3a, Nothing Phone 2a, Nothing Phone 3a Pro, Nothing Phone 2a Plus और CMF बाय नथिंग ब्रांड के दो फोन्स CMF Phone 2 Pro, CMF Phone 1 की जानकारी को शामिल किया है। ये फोन मिड-रेंज और बजट सेगमेंट में स्टाइल, परफॉर्मेंस और वैल्यू के बीच बेहतरीन बैलेंस प्रदान करते हैं। आइए, इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस बारे में जानते हैंः

Nothing और CMF 5G फोन प्राइस लिस्ट (2025)

फोन का नाम  प्राइस
Nothing Phone 3a 24,999 रुपये (8GB+128GB)
Nothing Phone 2a 23,999 रुपये (8GB+128GB)
Nothing Phone 3a Pro 29,999 रुपये (8GB+128GB)
Nothing Phone 2a Plus 27,999 रुपये (8GB+256GB)
CMF Phone 2 Pro 18,999 रुपये (8GB+128GB)
CMF Phone 1 15,999 रुपये (6GB+128GB)

नोटः इन फोन्स की कीमत खबर लिखें जाने के समय की है और यह फ्लिपकार्ट पर आधारित है। कीमत समय के साथ बढ़ और घट सकती है।

Nothing Phone 3a

नथिंग फोन 3ए (Nothing Phone 3a) मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। इस समय फोन के 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 24,999 रुपये है। फोन में आपको 6.77 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ और वाइब्रेंट विजुअल्स मिलता है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP कैमरा प्राइमरी है, जो 30x डिजिटल जूम और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ बढ़िया फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देता है। फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 8GB रैम की सुविधा दी है, वहीं 5000mAh बैटरी के साथ 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Nothing Phone 3a

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.77 इंच (17.2 cm) फ्लेक्सिबल AMOLED, 1080×2392 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz सिंगल कोर + 2.4 GHz ट्राई कोर + 1.8 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP टेलीफोटो (30x डिजिटल जूम, 2x ऑप्टिकल जूम), LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल
  • बैटरी: 5000mAh, 50W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

यह फोन यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन में आता है और आपको Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर की वहज से स्मूथ परफॉर्मेंस मिलता है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो खासकर डे-लाइट और जूम फोटोग्राफी के लिए बेहतर है। यह लेटेस्ट Android v15 और 3 सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।

Nothing Phone 2a

Nothing Phone 2a का 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट फ्लिपकार्ट पर 23,999 रुपये में मिल रहा है। डिस्प्ले की बात करें, तो फोन में 6.7 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिमसें 50MP कैमरा प्राइमरी कैमरा और वहीं फ्रंट में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर और 8GB/12GB रैम की सुविधा है। इसके साथ आपको 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Nothing Phone 2a

स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) फ्लेक्सिबल AMOLED, 1084×2412 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल, Gorilla Glass 5
रियर कैमरा: 50MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + 50MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश, 4K @30fps
फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, Full HD @60fps
सॉफ्टवेयर: Android v14
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7200 Pro, ऑक्टा-कोर (2.8 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

किफायती कीमत में 12GB रैम और तेज Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर मिलता है। यह फोन आकर्षक Glyph इंटरफेस और क्लीन Nothing OS एक्सपरियंस प्रदान करता है। इसमें Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मौजूद है। साथ में अच्छा कैमरा परफॉर्मेंस और 5G सपोर्ट भी है।

Nothing Phone 3a Pro

Nothing Phone 3a Pro प्रीमियम मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। फोन का 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट अभी फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 6.77 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 60x डिजिटल जूम और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ प्रो-लेवल फोटोग्राफी मिलती है। इमसें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB/12GB रैम, 5000mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Nothing Phone 3a Pro

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.77 इंच (17.2 cm) फ्लेक्सिबल AMOLED, 1080×2392 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP पेरिस्कोप (60x डिजिटल जूम, 3x ऑप्टिकल जूम), LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 50MP वाइड एंगल, 4K @30fps
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz सिंगल कोर + 2.4 GHz ट्राई कोर + 1.8 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • बैटरी: 5000mAh, 50W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

इस फोन में 50MP फ्रंट और पेरिस्कोप कैमरा के साथ प्रीमियम फोटोग्राफी की सुविधा मिलती है। साथ ही इसका डिजाइन भी यूनिक है और यह IP64 रेटिंग और Glyph इंटरफेस के साथ आता है। फोन में लेटेस्ट Android v15 और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट मिलेगा। यह तेज परफॉर्मेंस और प्रीमियम फील देता है।

Nothing Phone 2a Plus

Nothing Phone 2a Plus मिड-रेंज 5G फोन है। फोन के 8जीबी रैम और 256 जीबी वैरियंट की कीमत इस समय फ्लिपकार्ट पर 27,999 रुपये है। फोन में 6.7 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है। वहीं इस फोन में 50MP फ्रंट कैमरा है। यह MediaTek Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर, 8GB/12GB रैम, 5000mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

Nothing Phone 2a Plus

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) फ्लेक्सिबल AMOLED, 1084×2412 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल, Gorilla Glass 5
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + 50MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 50MP वाइड एंगल, 4K @30fps
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7350 Pro, ऑक्टा-कोर (3 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • बैटरी: 5000mAh, 50W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

इस फोन तेज Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर और 12GB रैम तक की सुविधा से लैस है। इसमें आपको 50MP के तीन कैमरे मिलते हैं। साथ ही यह शानदार AMOLED डिस्प्ले और Glyph इंटरफेस के साथ आता है। मिड-रेंज में वैल्यू-फॉर-मनी है।

CMF Phone 2 Pro

CMF Phone 2 Pro मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है, जो किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स देता है। फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी वैरियंट की कीमत अमेजन पर 18,999 रुपये है। CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें आपको 50MP प्राइमरी कैमरा, 20x डिजिटल जूम और 2x ऑप्टिकल जूम की सुविधा मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज इसे और खास बनाता है।

CMF Phone 2 Pro

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.77 इंच (17.2 cm) फ्लेक्सिबल AMOLED, 1080×2392 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP टेलीफोटो (20x डिजिटल जूम, 2x ऑप्टिकल जूम), LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Pro, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz क्वाड कोर + 2 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
  • बैटरी: 5000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

मॉड्यूलर डिजाइन और स्वैपेबल बैक पैनल्स इसकी खासियत है। इसमें आपको आपको 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज की सुविधा मिलती है। यह AMOLED डिस्प्ले, बेहतर कैमरा सेटअप और किफायती रेंज में 5G की सुविधा प्रदान करता है।

CMF Phone 1

CMF Phone 1 ब्रांड का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन है। फोन के 6जीबी रैम और 128जीबी वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये है। फोन में 6.67 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP प्राइमरी कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और 6GB/8GB रैम है। यह फोन 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसमें भी आपको 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज की सुविधा मिलती है।

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) Super AMOLED, 1080×2400 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz क्वाड कोर + 2 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
  • बैटरी: 5000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदे

फोन में स्वैपेबल बैक पैनल्स और यूनिक मॉड्यूलर डिजाइन है, जो इसे अलग बनाता है। किफायती रेंज में Super AMOLED डिस्प्ले और 5G का सपोर्ट मिलता है। अच्छी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के उपयोग के लिए स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

The post Nothing और CMF 5G स्मार्टफोन्स, यहां देखें प्राइस लिस्ट और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-and-cmf-5g-phones/feed/ 0
Nothing Phone (3) इंडिया में 1 जुलाई को होगा लॉन्च, इस बार अनूठे डिजाइन के साथ मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस https://www.91mobiles.com/hindi/1-july-nothing-phone-3-launch-date-in-india-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/1-july-nothing-phone-3-launch-date-in-india-confirmed/#respond Tue, 03 Jun 2025 13:09:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175042 नथिंग फोन (3) 1 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा।

The post Nothing Phone (3) इंडिया में 1 जुलाई को होगा लॉन्च, इस बार अनूठे डिजाइन के साथ मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • 1 जुलाई को कंपनी बड़े ग्लोबल ईवेंट का आयोजन करेगी।
  • Nothing Phone (3) भारत में रात को ऑफिशियल होगा।
  • नथिंग ने अपने नए नए मोबाइल को ‘ट्रू फ्लैगशिप’ स्मार्टफोन कहा है।

लंदन बेस्ड टेक कंपनी ‘नथिंग’ ने जब से बताया है कि वह बेहद जल्द भारत में अपना नया मोबाइल Nothing Phone (3) लेकर आ रही है, तब से ही टेक लवर इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए नए नथिंग फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से घोषणा कर दी गई है कि नथिंग फोन (3) 1 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा।

Nothing Phone (3) इंडिया लॉन्च डिटेल

नथिंग फोन (3) 1 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। यह एक बड़ा ग्लोबल ईवेंट होगा जिसे पूरी ​दुनिया में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हमारा अनुमान है कि इन दिन कंपनी विदेश में लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी और उसी के मंच से Nothing Phone (3) भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ब्रांड के मुताबिक 1 जुलाई की रात 10 बजकर 30 मिनट पर नए नथिंग फोन की कीमत और सेल डिटेल्स से पर्दा उठाया जाएगा। गौरतलब है कि नथिंग फोन 3 की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।

Nothing Phone (3) का डिजाइन (लीक)

  • फोन से जुड़ी एक टीजर इमेज हाल ही में सामने आई थी जिसमें फोन के रियर पैनल की लुक मिली थी।
  • इसमें एक डुअल टेक्सचर्ड डिजाइन नजर आता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। साथ ही रियर साइड में एक बटन जैसी बनावट भी देखी जा सकती है।
  • कंपनी की पिछले डिजाइन फिलॉसफी की तरह इस बार भी Nothing Glyph LED इंटरफेस की वापसी होने की पूरी उम्मीद है।
  • लगे हाथ बताते चलें कि एक लीक के अनुसार इस फोन से Glyph इंटरफेस को हटाकर कस्टमाइजेबल डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया जा सकता है।

nothing-phone-3-design-teased

Nothing Phone (3) की कीमत (लीक)

  • लीक के अनुसार Nothing Phone (3) की शुरुआती कीमत $799 होगी।
  • यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 68,000 रुपये के करीब है।
  • यह मोबाइल के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट बताया गया है।
  • इसी तरह फोन के 16GB RAM + 512GB Storage का प्राइस $899 बताया गया है।
  • यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 76,000 रुपये के करीब है।
  • इस बात को तो कंफर्म कहा जा सकता है भारत में फोन की कीमत ग्लोबल से काफी कम होगी।

Nothing Phone (3) की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले: सामने आई लीक तस्वीरों के मुताबिक Nothing Phone (3) स्मार्टफोन में 6.77 इंच का बेहतरीन एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है इस पर 1080 x 2392 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 387PPI पिक्सल डेंसिटी मिलने की संभावना है इसके साथ ही फोन के बैक पर 2.5D ग्लास बैक कवर दिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए कंपनी द्वारा मोबाइल में स्नैपड्रैगन 7 एस जेन 3 चिपसेट मिलने की संभावना है। यह 4नैनोमीटर चिपसेट है। हालांकि यह चिपसेट मिलने की बात गलत साबित हो सकती है क्योंकि पूर्व मॉडल Phone (2) में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट दिया गया था। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि आगामी फोन में और भी दमदार प्रोसेसर मिलेगा।

बैटरी: लीक में बताया गया है कि फोन में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी और 50 वॉट वॉयरलेस पावर चार्जिंग की सुविधा दी जा सकती है इसके साथ ही 7.5 रिवर्स चार्जिंग भी मिलने की उम्मीद है।

The post Nothing Phone (3) इंडिया में 1 जुलाई को होगा लॉन्च, इस बार अनूठे डिजाइन के साथ मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/1-july-nothing-phone-3-launch-date-in-india-confirmed/feed/ 0
32MP सेल्फी, 12GB RAM और 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन मिल रहा 2000 रुपये सस्ता, डिजाइन को कहेंगे WOW! https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-nothing-phone-2a-with-2000-discount-offer-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-nothing-phone-2a-with-2000-discount-offer-in-india/#respond Fri, 21 Mar 2025 04:27:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169767 नथिंग फोन (2ए) 2,000 रुपये की छूट से साथ बेचा जा रहा है।

The post 32MP सेल्फी, 12GB RAM और 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन मिल रहा 2000 रुपये सस्ता, डिजाइन को कहेंगे WOW! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ट्रांसपेरेंट मोबाइल व ​अलग डिजाइन वाले फोन बनाने वाली नथिंग ने पिछले साल Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर वाला Nothing Phone 2a लॉन्च किया था। इस टेक कंपनी ने अब अपने फोन पर डिस्काउंट ऑफर जारी किया है। नथिंग फोन (2ए) 2,000 रुपये की छूट से साथ बेचा जा रहा है। इस फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट सस्ते रेट पर खरीदे जा सकते हैं।

Nothing Phone 2a प्राइस

Nothing Phone (2a) लॉन्च प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹23,999 ₹2,000 ₹21,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹25,999 ₹2,000 ₹23,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹27,999 ₹2,000 ₹25,999

नथिंग फोन 2ए 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। इस वेरिएंट को अब डिस्काउंट के साथ 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 25,999 रुपये में लॉन्च हुए 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को 23,999 रुपये में और 27,999 रुपये वाले 12जीबी+256जीबी वेरिएंट को 25,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

Nothing Phone (2a) पर डिस्काउंट ऑफर सीमित समय के लिए लाया गया है जो आने वाली 26 मार्च तक चलेगा। इस दौरान फोन के सभी वेरिएंट्स व कलर मॉडल सस्ते रेट पर खरीदे जा सकेंगे। गौरतलब है कि इस स्कीम का फायदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स तथा मोबाइल की दुकानों पर उठाया जा सकता है।

Nothing Phone 2a स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 120Hz Flexible AMOLED
  • MediaTek Dimensity 7200 Pro
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP+50MP Rear Camera
  • 32MP Front Camera
  • 45W FlashCharge
  • 5,000mAh Battery

डिस्प्ले : यह नथिंग फोन 1084 x 2412 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन फ्लेक्सिबल एमोलेड पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 1300निट्स ब्राइटनेस और 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में ​इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जिसे गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

प्रोसेसर : Nothing Phone 2a एंड्रॉयड आधारित नथिंग ओएस 2.5 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

मेमोरी : नथिंग फोन (2ए) 5जी फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर उपलब्ध है। यह मोबाइल 8GB RAM Booster टेक्नोलॉजी से लैस है जो जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 20GB RAM (12जीबी+8जीबी) तक की पावर देती है। मार्केट में इस फोन को 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ये ट्रांसपेरेंट फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी खींचने और रील्स बनाने के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Nothing Phone (2a) 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

Nothing Phone 3a Lite Price
Rs. 27,700
Go To Store
See All Prices

The post 32MP सेल्फी, 12GB RAM और 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन मिल रहा 2000 रुपये सस्ता, डिजाइन को कहेंगे WOW! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-nothing-phone-2a-with-2000-discount-offer-in-india/feed/ 0