Nothing | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 01 Jun 2026 07:59:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro हुए महंगे, 5,000 रुपये तक बढ़ी कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-phone-4a-pro-price-hike-india-june-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-phone-4a-pro-price-hike-india-june-2026/#respond Mon, 01 Jun 2026 07:59:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197392 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing ने अपनी चर्चित Phone (4a) सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro की नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू हो गई हैं। बता दें कि दोनों स्मार्टफोंस की कीमत में 3,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का […]

The post Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro हुए महंगे, 5,000 रुपये तक बढ़ी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing ने अपनी चर्चित Phone (4a) सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro की नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू हो गई हैं। बता दें कि दोनों स्मार्टफोंस की कीमत में 3,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। आइए, सभी मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।

Nothing Phone (4a) की नई कीमतें

Nothing Phone (4a) के 8GB + 128GB वैरियंट की ओल्ड कीमत 34,999 रुपये थी जिसे बढ़ाकर अब 37,999 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल अब 40,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 37,999 रुपये थी। इसके अलावा 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 40,999 रुपये से बढ़ाकर 43,999 रुपये कर दी गई है। यानी सभी पर 3,000 रुपये बढ़ाए गए हैं।

Nothing Phone (4a) Pro हुआ 5,000 रुपये महंगा

Nothing Phone (4a) Pro का बेस 8GB + 128GB वैरियंट अब 49,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 44,999 रुपये थी। वहीं, 8GB + 256GB वैरियंट की नई कीमत 52,999 रुपये हो गई है। यह पहले 47,999 रुपये थी। इसके अलावा 12GB + 256GB मॉडल 55,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जिसकी पहले कीमत 50,999 रुपये थी।

Nothing Phone (4a) के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nothing Phone (4a) Android 16 बेस्ड Nothing OS 4.1 पर रन करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस डिवाइस ने 11,76,492 का AnTuTu स्कोर हासिल किया था। फोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Samsung GN9 मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,400mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

Nothing Phone (4a) Pro के फीचर्स

Nothing Phone (4a) Pro ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 5000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है यह Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT700c मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,400mAh बैटरी, 50W फास्ट चार्जिंग, Glyph Matrix डिजाइन और IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

बताते चलें कि कंपनी ने कीमत बढ़ाने का कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, इंपोर्ट ड्यूटी और प्रीमियम हार्डवेयर कॉम्पोनेंट्स सहित मार्केट कंडीशन से ऐसा हो सकता है। Nothing ही नहीं इन दिनों कई ब्रांड्स अपने डिवाइस की कीमतों में बदलाव कर चुके हैं। हम आपको आगे भी उतार-चढ़ाव होने पर डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro हुए महंगे, 5,000 रुपये तक बढ़ी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-phone-4a-pro-price-hike-india-june-2026/feed/ 0
Nothing Phones हुए महंगे! Phone (4a), (4a) Pro और (3a) Lite की कीमतों में 5,000 रुपये तक का इजाफा https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4a-pro-3a-lite-price-hike-india-5000-increase-new-price-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4a-pro-3a-lite-price-hike-india-5000-increase-new-price-details/#respond Fri, 01 May 2026 07:27:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195408 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोंस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार Nothing Phone (4a), Nothing Phone (4a) Pro और Nothing Phone (3a) Lite की कीमतें 1 मई 2026 से बढ़ाई गई हैं। जो सिर्फ नए स्टॉक पर लागू होंगी। जबकि पुराने स्टॉक पर […]

The post Nothing Phones हुए महंगे! Phone (4a), (4a) Pro और (3a) Lite की कीमतों में 5,000 रुपये तक का इजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोंस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार Nothing Phone (4a), Nothing Phone (4a) Pro और Nothing Phone (3a) Lite की कीमतें 1 मई 2026 से बढ़ाई गई हैं। जो सिर्फ नए स्टॉक पर लागू होंगी। जबकि पुराने स्टॉक पर पहले वाली कीमतें ही लागू रहेंगी। आइए, आगे आपको सभी मॉडल की डिटेल्स बताते हैं।

Nothing Phone (3a) Lite के दोनों वेरिएंट्स 3,000 रुपये महंगे हो गए हैं। इसका 8GB + 128GB स्टोरेज 24,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये में मिलेगा। जबकि 8GB + 256GB वैरियंट 26,999 रुपये से बढ़कर 29,999 रुपये का हो गया है। वहीं, Nothing Phone (4a) के सभी वेरिएंट्स में भी 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका बेस 8GB + 128GB मॉडल 31,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये, 8GB + 256GB वैरियंट 34,999 रुपये से बढ़कर 37,999 रुपये और 12GB + 256GB मेमोरी 37,999 रुपये से बढ़कर 40,999 रुपये तक पहुंच गया है।

nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi

सबसे ज्यादा हाइक Nothing Phone (4a) Pro पर देखने को मिला है, जहां सभी वेरिएंट्स की कीमत 5,000 रुपये बढ़ी है। इसका 8GB + 128GB वैरियंट 39,999 रुपये से बढ़कर 44,999 रुपये, 8GB + 256GB वैरियंट 42,999 रुपये से बढ़कर 47,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 45,999 रुपये से बढ़कर 50,999 रुपये में मिलेगा।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nothing Phone (4a) को Android 16 बेस्ड Nothing OS 4.1 पर लॉन्च किया गया था। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर मिलता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 11,76,492 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। फोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Samsung GN9 मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,400mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Nothing Phone (3a) Lite Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर रन करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है। फोन में 6.77-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP सेंसर मिलता है, जबकि फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Nothing Phone (4a) Pro प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 5000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है और Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT700c मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल, 140x हाइब्रिड ज़ूम) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। जबकि 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5,400mAh बैटरी, 50W चार्जिंग, Glyph Matrix डिजाइन और IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Nothing के इन तीनों मोबाइल्स की कीमतों में 3,000 से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अगर आप ये फोंस खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको ज्यादा कीमत देनी होगी। इस समय कई ब्रांड फोंस की कीमत बढ़ा रहे हैं यह मार्केट की कंडीशन और कंपोनेंट कॉस्ट की वजह से हो रहा है। हालांकि आगे देखना होगा कि कुछ बदलाव होते हैं या नहीं। टेक से जुड़े हर अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Nothing Phones हुए महंगे! Phone (4a), (4a) Pro और (3a) Lite की कीमतों में 5,000 रुपये तक का इजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-4a-pro-3a-lite-price-hike-india-5000-increase-new-price-details/feed/ 0
3000 रुपये महंगा हुआ Nothing Phone 3a Lite! नए स्टॉक के लिए खर्च करने पड़ेंगे ज्यादा पैसे https://www.91mobiles.com/hindi/3000-price-hike-on-nothing-phone-3a-lite-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/3000-price-hike-on-nothing-phone-3a-lite-in-india/#respond Tue, 07 Apr 2026 04:42:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193623 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेक ब्रांड नथिंग ने पिछले साल इंडिया में अपना मिडबजट स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च किया था। यह मोबाइल 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था जो अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन और तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स के चलते काफी फेमस हुआ था। अब चिप शॉर्टेज के चलते कंपनी को इस फोन कीमत में इजाफा करना पड़ा […]

The post 3000 रुपये महंगा हुआ Nothing Phone 3a Lite! नए स्टॉक के लिए खर्च करने पड़ेंगे ज्यादा पैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक ब्रांड नथिंग ने पिछले साल इंडिया में अपना मिडबजट स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च किया था। यह मोबाइल 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था जो अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन और तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स के चलते काफी फेमस हुआ था। अब चिप शॉर्टेज के चलते कंपनी को इस फोन कीमत में इजाफा करना पड़ा है। नथिंग फोन 3ए लाइट 3 हजार रुपये महंगा हो गया है। यह प्राइस हाइक फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर लागू होगा। हालांकि अच्छी बात यह कि यदि आप आज इस फोन की खरीदारी करते हैं तो पुराने प्राइस पर ले सकते हैं। परंतु यदि आपने देर की तो 3,000 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे।

जी हां! कंपनी का कहना है कि नया प्राइस नए स्टॉक पर लागू होगा जबकि पुराना स्टॉक पुराने प्राइस के साथ बिकेगा। ऐसे में जब हमने न्यूज लिखते वक्त फ्लिपकार्ट पर जांचा तो शुरूआती कीमत 21,999 रुपये ही आ रही थी। नथिंग फोन (3ए) लाइट 8GB RAM वाला 5G फोन है जो 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया गया था। इन दोनों मेमोरी वेरिएंट्स का प्राइस क्रमश: 21,999 रुपये और 23,999 रुपये है, लेकिन कंपनी ने फोन का रेट 3,000 रुपये बढ़ा दिया है।

नए प्राइस की बात करें तो इस प्राइस हाइक के बाद फोन के 128जीबी वेरिएंट को खरीदने के लिए 24,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे और 256जीबी मेमोरी वाला फोन पाने के लिए 26,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

Nothing Phone (3a) Lite पर प्राइस हाइक कंपनी ने अभी सिर्फ नए स्टॉक पर ही किया है। यानी अगर किसी शॉप या शॉपिंग साइट पर इस मोबाइल का पुराना स्टॉक पड़ा है तो वह अभी पहने वाले रेट पर ही बिकेगा। नए स्टॉक में फोन MRP बढ़कर आएगा और नए एमआरपी के हिसाब से ही कस्टमर्स को फोन महंगे प्राइस पर मिलेगा। लेकिन अगर आप पुराने एमआरपी वाला मोबाइल ही परचेज कर रहे हैं तो उसे अभी भी कम रेट पर पाया जा सकता है।

पाठकों की सहूलियत के लिए बता दें कि 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का पुराना एमआरपी ₹22,999 था और नए स्टॉक में एमआरपी ₹29,999 प्रिंट होकर आएगा। इसी तरह पुराने स्टॉक में 8GB RAM + 256GB Storage MRP ₹24,999 था और नए स्टॉक में यह बढ़कर ₹33,999 हो गया है। बताते चलें कि खबर लिखते वक्तफ्लिपकार्ट पर Nothing Phone (3a) Lite पहले वाले प्राइस पर ही सेल के लिए उपलब्ध है। आने वाले दिनों में यह बढ़ जाएगा।

नथिंग फोन (3ए) लाइट का डिजाइन ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। इसके बैक पैनल पर ग्लिफ़ लाइट दी गई है जो नीचे दाईं ओर प्लेस्ड है। यह एक तरह की नोटिफिकेशन लाइट है जिसे यूजर अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। अलग-अलग कॉन्टेक्टस के लिए अलग-अलग तरह की लाइट नोटिफिकेशन चुनी जा सकती है। यह लाइट ​थर्ड पार्टी ऐप और कैमरा के साथ भी काम करती है। फोन के साइड पैनल पर Essential Key भी लगाई है जो सिर्फ दबाने पर ही कई तरह के टास्क ओपन कर सकती है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नथिंग फोन (3ए) लाइट एंड्रॉयड 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 7300 Pro ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 9,07,685 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G615 MC2 GPU मौजूद है।

Nothing Phone (3a) Lite 5G फोन में 1080 x 2392 ​पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 3000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट देती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Panda Glass की प्रोटेक्शन दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए यह नथिंग फोन 10x digital zoom वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सैमसंग सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के साथ मिलकर काम करता है। Nothing Phone (3a) Lite का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।

पावर बैकअप के लिए Nothing Phone (3a) Lite 5G फोन 5000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यूजर्स को यह कुछ छोटी लग सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 6 मिनट का आ चुका है। वहीं फोन में 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है जो फुल चार्ज करने में घंटेभर का टाइम ले लेती है।

Nothing Phone 3a Lite Price
Rs. 27,200
Go To Store
See All Prices

The post 3000 रुपये महंगा हुआ Nothing Phone 3a Lite! नए स्टॉक के लिए खर्च करने पड़ेंगे ज्यादा पैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3000-price-hike-on-nothing-phone-3a-lite-in-india/feed/ 0
Nothing Phone (4a) Series भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 31,999 कीमत और 4,000 रुपये तक के ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-sale-india-price-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-sale-india-price-offers/#respond Fri, 13 Mar 2026 06:31:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192149 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

5 मार्च को पेश की गई Nothing Phone (4a) सीरीज अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। इस लाइनअप में Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro शामिल हैं। जिन्हें देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोंस Flipkart, Reliance Digital, Vijay Sales और Croma […]

The post Nothing Phone (4a) Series भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 31,999 कीमत और 4,000 रुपये तक के ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5 मार्च को पेश की गई Nothing Phone (4a) सीरीज अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। इस लाइनअप में Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro शामिल हैं। जिन्हें देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोंस Flipkart, Reliance Digital, Vijay Sales और Croma समेत कई प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। आइए, आगे ऑफर्स, प्राइस और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

कीमत की बात करें तो Nothing Phone (4a) की शुरुआती कीमत भारत में 31,999 रुपये रखी गई है, जो इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट के लिए है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 37,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Black, White, Pink और Blue जैसे कलर ऑप्शंस में आता है। वहीं, Nothing Phone (4a) Pro की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है, जो इसके 8GB + 128GB मॉडल के लिए है। इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 42,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है। इसे Black, White और Pink कलर्स में लिया जा सकता है।

लॉन्च ऑफर्स के तहत Nothing Phone (4a) पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है, जबकि Phone (4a) Pro पर 4,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार इन ऑफर्स के बाद Phone (4a) के बेस मॉडल की प्रभावी कीमत करीब 24,999 रुपये तक और Phone (4a) Proके बेस वैरियंट की कीमत 34,999 रुपये पड़ेगी।

डिजाइन की बात करें तो Nothing Phone (4a) अपने यूनिक Glyph Interface के लिए जाना जाता है। इस बार कंपनी ने इसमें नया Glyph Bar दिया है, जिसमें सात LED बॉक्स शामिल हैं जो नोटिफिकेशन, कैमरा रिकॉर्डिंग और अन्य अलर्ट के दौरान लाइट अप होते हैं। फोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव मिल सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Nothing Phone (4a) फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी के मामले में 5,400mAh की बैटरी दी गई है जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यदि Nothing Phone (4a) Pro की बात करें तो इसमें 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप भी 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर के साथ आता है, जिसमें 140x तक का जूम सपोर्ट मिल जाता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Nothing OS 4.1 पर काम करते हैं। कंपनी इन पर तीन Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। यदि आप शानदार डिस्प्ले, यूनिक डिजाइन और मजबूत कैमरा सेटअप वाला यूनिक डिवाइस देख रहे हैं तो Nothing Phone (4a) सीरीज बढ़िया विकल्प है। आप इसे चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके का आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

The post Nothing Phone (4a) Series भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 31,999 कीमत और 4,000 रुपये तक के ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-sale-india-price-offers/feed/ 0
Nothing Phone (4a) Pro भारत में लॉन्च, 144Hz स्क्रीन और 140x जूम के साथ 5400mAh बैटरी भी दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-pro-india-launch-price-144hz-screen-140x-zoom-5400mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-pro-india-launch-price-144hz-screen-140x-zoom-5400mah-battery/#respond Thu, 05 Mar 2026 13:38:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191634 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

लगातार चर्चा में बने रहने के बाद Nothing ने अपना Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Nothing Phone (3a) Pro का सक्सेसर बनकर आया है। इसके साथ Nothing Phone (4a) भी आया जिसकी जानकारी आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। वहीं, नए प्रो मॉडल में […]

The post Nothing Phone (4a) Pro भारत में लॉन्च, 144Hz स्क्रीन और 140x जूम के साथ 5400mAh बैटरी भी दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लगातार चर्चा में बने रहने के बाद Nothing ने अपना Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Nothing Phone (3a) Pro का सक्सेसर बनकर आया है। इसके साथ Nothing Phone (4a) भी आया जिसकी जानकारी आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। वहीं, नए प्रो मॉडल में अलग डिजाइन, बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप दिया गया है। जिससे यह प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में शानदार विकल्प बन सकता है। आइए, आगे कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

कीमत की बात करें तो Nothing Phone (4a) Pro का 8GB + 128GB वैरियंट 39,999 रुपये, 8GB + 256GB मेमोरी ऑप्शन 42,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज 45,999 में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 13 मार्च 2026 से Flipkart सहित देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल होगा।

लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट, 1,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 12 महीने तक के No-Cost EMI जैसे विकल्प मिलेंगे। साथ ही क्रेडिट कार्ड EMI पर 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

सेल से पहले 7 मार्च को शाम 6 बजे IST पर Nothing Store में एक्सक्लूसिव फर्स्ट ड्रॉप इवेंट आयोजित होगा। पहले 100 ग्राहकों को फोन का एंग्रेव्ड एडिशन और complimentary Ear (a) मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक लॉन्च-ओनली ऑफर के तहत CMF Buds 2 Plus को 999 रुपये में खरीद सकेंगे।

Nothing Phone (4a) Pro में 6.83-इंच का 1.5K फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 30-144Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+, 10-बिट कलर और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है।

परफॉर्मेंस के लिए Nothing Phone (4a) Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB/12GB LPDDR5X रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। कंपनी के अनुसार, फोन में 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है और यह BGMI को 120Hz तथा PUBG को 90Hz पर सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी ने 3 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।

Nothing Phone (4a) Pro फोन में Essential Key और Essential Space फीचर बरकरार रखा गया है। इस बार नार्मल Glyph लाइट की जगह Glyph Matrix दी गई है। जिसमें 137 मिनी-LEDs शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह पहले से 57% बड़ा एरिया कवर करती है और 100% ज्यादा ब्राइट (करीब 3000 निट्स) है, जिससे नोटिफिकेशन ज्यादा शार्प और डिटेल्ड दिखते हैं।

Nothing Phone (4a) Pro के कैमरा सेक्शन में 50MP का Sony LYT700c मेन सेंसर OIS के साथ, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें 50MP का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है, जो OIS और 140x तक हाइब्रिड जूम सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह Nothing फोन में अब तक का सबसे लंबा जूम है।

Nothing Phone (4a) Pro फोन में फुल-मेटल एल्यूमीनियम फ्रेम, 7.9mm स्लिम प्रोफाइल और नया कैमरा बार डिजाइन मिलता है। बैक पैनल पर Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP65 डस्ट व स्प्लैश रेसिस्टेंस दी गई है। बैटरी के मामले में भारतीय वैरियंट में 5,400mAh बैटरी मिलती है, जो 50W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है और लगभग 30 मिनट में 60% तक चार्ज हो सकती है। कंपनी का दावा है कि 1,200 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी 90% से ज्यादा क्षमता बरकरार रख सकती है।

यदि आप फोन लेने के मामले में कुछ यूनिक देख रहे हैं तो यह प्रो मॉडल आपकी पहली पसंद बन सकता है। फोन देखने में काफी प्रीमियम नजर आ रहा है कीमत भी 39,000 रुपये से शुरू होती है इसलिए यह मिड रेंज में अनोखा विकल्प माना जा सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। ऐसी और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।


Nothing Phone 3a Lite Price
Rs. 27,200
Go To Store
See All Prices

The post Nothing Phone (4a) Pro भारत में लॉन्च, 144Hz स्क्रीन और 140x जूम के साथ 5400mAh बैटरी भी दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-pro-india-launch-price-144hz-screen-140x-zoom-5400mah-battery/feed/ 0
Nothing Phone (4a) इंडिया में लॉन्च! देखें लुक, डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-and-phone-4a-pro-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-and-phone-4a-pro-launched-in-india/#respond Thu, 05 Mar 2026 12:09:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191599 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अपने यूनिक डिजाइन वाले फोंस के लिए मशहूर टेक ब्रांड नथिंग ने आज इंडिया में ‘फोन 4ए’ सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। ब्रांड की पहचान को बरकरार रखते हुए नथिंग फोन (4ए) को ट्रांसपेरेंट डिजाइन पर […]

The post Nothing Phone (4a) इंडिया में लॉन्च! देखें लुक, डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने यूनिक डिजाइन वाले फोंस के लिए मशहूर टेक ब्रांड नथिंग ने आज इंडिया में ‘फोन 4ए’ सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। ब्रांड की पहचान को बरकरार रखते हुए नथिंग फोन (4ए) को ट्रांसपेरेंट डिजाइन पर बनाया गया है। इस मोबाइल के रियर पैनल पर Glyph Bar भी लगाई गई है जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती है।

सबसे पहले डिजाइन की ही बात करें तो नथिंग फोन (4ए) के बैक पैनल 63 mini-LEDs से लैस ग्लिफ़ लाइटिंग सिस्टम लगाया गया है। ये लाइट्स कॉल, मैसेज या अन्य नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती है। फोन का बैक पैनल ग्लास पर बनाया गया है जिससे मोबाइल बॉडी के अंदर के हिस्से को भी देखा जा सकता है। नया नथिंग फोन Pink, White, Black और Blue कलर में लॉन्च किया गया है।

नथिंग फोन (4ए) को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो Nothing OS 4.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8GHz से लेकर 2.7GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 11,76,492 AnTuTu score अचीव कर चुका है। नथिंग फोन से पहले सिर्फ Redmi Note 15 Pro+ ही भारत में इस प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है।

Nothing Phone (4a) को इंडिया में 1224 x 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह flexible AMOLED पैनल पर बनी ​स्क्रीन है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 440PPI और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। नया नथिंग फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

Nothing Phone 4a 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Samsung GN9 OIS सेंसर दिया गया है जो 3.5x optical zoom, 7x in-sensor zoom और 70x Ultra zoom की क्षमता वाले 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 8 मेगाक्सिल Ultrawide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं नथिंग फोन 4ए में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए नथिंग फोन (4ए) 5जी स्मार्टफोन को 5,400mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ छोटी लग सकती है। 91मोबाइल्सी की टेस्टिंग में इसका PCMark battery benchmark स्कोर 14 घंटे, 42 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 50W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। टेस्टिंग के दौरान इसने डिवाइस को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 71 मिनट का समय लिया।

नथिंग फोन 4ए को IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद करता है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन को एंडॉयड 16 पर लॉन्च किया है जो Nothing OS 4.1 के साथ मिलकर काम करता है। यूजर्स को इस फोन में 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

नया Nothing Phone (4a) Pink, White, Black और Blue कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 34,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 12 मार्च से Flipkart और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल होगा।

ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट, 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 9 महीने तक के No-Cost EMI विकल्प मिलेंगे। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड EMI पर 4,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

सेल से पहले कंपनी 7 मार्च को शाम 6 बजे IST पर Nothing Store (बेंगलुरु) में एक एक्सक्लूसिव फर्स्ट ड्रॉप इवेंट आयोजित करेगी। यहां ग्राहक आधिकारिक सेल से पहले Phone (4a) खरीद सकेंगे। पहले 100 ग्राहकों को फोन का एक्सक्लूसिव एंग्रेव्ड एडिशन मिलेगा, साथ ही complimentary Ear (a) भी दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक लॉन्च-ओनली ऑफर के तहत CMF Buds 2 Plus को सिर्फ 999 रुपये में जोड़ सकते हैं।

The post Nothing Phone (4a) इंडिया में लॉन्च! देखें लुक, डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-and-phone-4a-pro-launched-in-india/feed/ 0
Nothing Phone (4a) की कीमत लीक, Pro मॉडल में मिल सकता है नया डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-price-leak-pro-design-change/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-price-leak-pro-design-change/#respond Mon, 02 Mar 2026 09:17:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191358 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing अपनी अगली A-सीरीज को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसमें Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro 5 मार्च को आएंगे। वहीं, लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इनकी कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही प्रो मॉडल में मिलने वाले डिजाइन के बदलाव के […]

The post Nothing Phone (4a) की कीमत लीक, Pro मॉडल में मिल सकता है नया डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing अपनी अगली A-सीरीज को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसमें Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro 5 मार्च को आएंगे। वहीं, लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इनकी कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही प्रो मॉडल में मिलने वाले डिजाइन के बदलाव के बारे में बताया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

टिपस्टर Debayan Roy के अनुसार Nothing Phone (4a) की शुरुआती कीमत करीब 31,999 रुपये हो सकती है, जिसमें 8GB + 128GB बेस वैरियंट मिलेगा। इसके अलावा 8GB + 256GB और 12GB + 256GB मॉडल भी आने की उम्मीद है। यह कीमत पिछले मॉडल Nothing Phone (3a) से ज्यादा है, जिसे 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं, Nothing Phone (4a) Pro की कीमत करीब 40,000 रुपये के आसपास बताई जा रही है, जिससे यह अपर मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री ले सकता है।


डिजाइन इस Nothing Phone (4a) सीरीज का सबसे चर्चा का विषय बन गया है। आधिकारिक टीजर से पुष्टि हो चुकी है कि स्टैंडर्ड Nothing Phone (4a) ट्रांसपेरेंट रियर डिजाइन को बरकरार रखेगा। इसमें नया वर्टिकल Glyph Bar मिलेगा। जिसमें 9 अलग-अलग कंट्रोल होने वाले LED लाइट्स होंगे। कंपनी का दावा है कि ये 40 प्रतिशत ज्यादा ब्राइट होंगी और ज्यादा नेचुरल ग्लो देंगी।

हालांकि Pro मॉडल को लेकर लीक में दावा किया गया है कि यह पहला Nothing फोन हो सकता है जिसमें फुली ट्रांसपेरेंट बैक पैनल नहीं होगा। बताया जा रहा है कि कैमरा और Glyph सिस्टम एक ट्रांसपेरेंट रेज्ड प्लेटो के अंदर होंगे, जो हालिया Pro-स्टाइल कैमरा आइलैंड जैसा लुक दे सकता है। हालांकि यह जानकारी अभी कंफर्म नहीं है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Nothing Phone (4a) में 50MP का मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड, 32MP फ्रंट कैमरा और टेलीफोटो लेंस के साथ 70x तक ज़ूम सपोर्ट मिलने की संभावना है। Pro मॉडल में 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3.5x ऑप्टिकल जूम और 140x तक डिजिटल जूम मिल सकता है, साथ ही 50MP मेन और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा रह सकता है। दोनों मॉडल्स में 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्डिंग सपोर्ट की उम्मीद है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल का फ्रंट कैमरा वीडियो 1080p तक सपोर्ट वाला हो सकता है।

परफॉरमेंस के लिए बेस मॉडल में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि Pro वैरियंट Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ आ सकता है। दोनों ही लोअर मिड-रेंज कैटेगरी में आते हैं और पिछले जेनरेशन के मुकाबले अपग्रेड दे सकते हैं। बैटरी के तौर पर दोनों फोन में 5,400mAh की बैटरी और 50W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।

Nothing Phone (4a) सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर आगामी OnePlus Nord सीरीज, Realme 16 Pro और Redmi Note 15 Pro जैसे फोंस से हो सकता है। इनमें फास्ट चार्जिंग, दमदार चिपसेट और कैमरा है। यदि आप भी यूनिक डिजाइन वाला मिड रेंज फोन लेना चाहते हैं तो इनके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Nothing Phone (4a) की कीमत लीक, Pro मॉडल में मिल सकता है नया डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-price-leak-pro-design-change/feed/ 0
Nothing Phone (4a) सीरीज में होगा LED वाला नया Glyph Bar, 5 मार्च के लॉन्च से पहले यूरोप कीमतें लीक https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-new-glyph-bar-feature-europe-price-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-new-glyph-bar-feature-europe-price-leak/#respond Mon, 23 Feb 2026 08:21:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190819 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing की अपकमिंग Nothing Phone (4a) सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि इस बार ग्राहकों नया Glyph Bar नोटिफिकेशन सिस्टम देखने को मिलेगा। बता दें कि इस लाइनअप में Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro 5 मार्च को आएंगे। इसकी यूरोपीय कीमत […]

The post Nothing Phone (4a) सीरीज में होगा LED वाला नया Glyph Bar, 5 मार्च के लॉन्च से पहले यूरोप कीमतें लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing की अपकमिंग Nothing Phone (4a) सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि इस बार ग्राहकों नया Glyph Bar नोटिफिकेशन सिस्टम देखने को मिलेगा। बता दें कि इस लाइनअप में Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro 5 मार्च को आएंगे। इसकी यूरोपीय कीमत भी शेयर की गई है। आइए, आगे अब तक आई जानकारी विस्तार से जानते हैं।

सबसे बड़ा बदलाव इस बार Nothing Phone (4a) सीरीज में Glyph इंटरफेस में देखने को मिलेगा। Nothing ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए पुष्टि की है कि Phone (4a) सीरीज में Glyph Bar नाम का नया नोटिफिकेशन सिस्टम होगा। इसमें नौ स्वतंत्र रूप से कंट्रोल किए जा सकने वाले मिनी LED लाइट्स होंगी। जिन्हें यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकेंगे।

कंपनी का दावा है कि यह नया Glyph Bar पिछले (a) सीरीज मॉडल की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा ब्राइट होगा और इसमें ज्यादा नेचुरल, न्यूट्रल, ब्लीड-फ्री चमक के लिए पेटेंटेड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

Nothing ने सोशल मीडिया पर एक नई इमेज भी शेयर की है, जिसमें अपकमिंग Phone (4a) सीरीज का रियर डिजाइन साफ नजर आ रहा है। तस्वीर में डुअल रियर कैमरा सेटअप को हॉरिजॉन्टल पिल-शेप मॉड्यूल में दर्शाया गया है। जिसके आसपास नया Glyph Bar LED सिस्टम नजर आता है। दाईं ओर छोटी-छोटी LED स्ट्रिप्स दिखाई दे रही हैं, जिन्हें कंपनी पहले ही 9 इंडिपेंडेंट मिनी LEDs के रूप में कंफर्म कर चुकी है।

डिजाइन में ट्रांसपेरेंट एलिमेंट्स, इंडस्ट्रियल स्क्रू फिनिश और सिग्नेचर रेड एक्सेंट भी दिखा है। जो Nothing की यूनिक डिजाइन लैंग्वेज को आगे ले जा रहा है। यह इमेज साफ संकेत देती है कि इस बार कंपनी नोटिफिकेशन लाइटिंग को पहले से ज्यादा कस्टमाइज्ड और विजुअली इम्पैक्टफुल बनाकर ला रही है।

प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने आधिकारिक रूप से कंफर्म किया है कि दोनों मॉडल Snapdragon चिपसेट के साथ आएंगे। पहले की Geekbench लिस्टिंग के अनुसार Nothing Phone (4a) में Snapdragon 7s Gen 4 SoC मिलने की संभावना है। वहीं, लीक के मुताबिक Pro मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 SoC दिया जा सकता है, हालांकि इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार Phone (4a) का 8GB+256GB वैरियंट फ्रांस, बेल्जियम और इटली में €409 यानी करीब 43,933 रुपये में आ सकता है। जबकि जर्मनी और स्पेन में इसकी कीमत €389 यानी लगभग 41,785 रुपये रखी जा सकती है। इसका 12GB वैरियंट क्रमशः €449 करीब 48,230 रुपये और €429 करीब 46,081 रुपये तक का हो सकता है।
Nothing Phone (4a) Pro की बात करें तो 8GB+128GB मॉडल €499 करीब 53,601 रुपये और €479 करीब 51,446 रुपये में आ सकता है। जबकि 12GB+256GB वैरियंट की कीमत €569 करीब 61,112 रुपये और €549 करीब 58,964 रुपये रखी जा सकती है।

आगामी Nothing Phone (4a) सीरीज खास तौर पर उन ग्राहकों को लुभा सकती है जो यूनिक डिजाइन, कस्टमाइज्ड नोटिफिकेशन लाइटिंग और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पसंद करते हैं। यानी यह युवाओं और कुछ अलग लेने वालों को ज्यादा पसंद आ सकता है। इस प्राइस रेंज में इसे Samsung, Xiaomi और OnePlus के मिड-रेंज स्मार्टफोंस से कड़ी टक्कर मिल सकती है। हालांकि और फीचर्स सामने आने के बाद ही असल मुक़ाबले का पता चल पाएगा।

यदि आप अलग डिजाइन, नोटिफिकेशन-कस्टमाइजेशन फीचर से लैस और Snapdragon प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Nothing Phone (4a) सीरीज बढ़िया विकल्प हो सकती है। आप इसके लिए वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इससे जुड़ा अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।

The post Nothing Phone (4a) सीरीज में होगा LED वाला नया Glyph Bar, 5 मार्च के लॉन्च से पहले यूरोप कीमतें लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-new-glyph-bar-feature-europe-price-leak/feed/ 0
कंफर्म: Snapdragon चिपसेट के साथ लॉन्च होगी Nothing Phone (4a) सीरीज, 5 मार्च को होगी एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-snapdragon-confirmed-launch-5-march-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-snapdragon-confirmed-launch-5-march-details/#respond Fri, 20 Feb 2026 06:20:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190685 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing ने कुछ दिन पूर्व ही आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Nothing Phone (4a) सीरीज 5 मार्च को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी। इस अपकमिंग सीरीज के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart पर माइक्रोसाइट भी लाइव है, जहां कंपनी एक के बाद एक प्रमुख फीचर्स टीज कर रही है। लेटेस्ट अपडेट में […]

The post कंफर्म: Snapdragon चिपसेट के साथ लॉन्च होगी Nothing Phone (4a) सीरीज, 5 मार्च को होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing ने कुछ दिन पूर्व ही आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Nothing Phone (4a) सीरीज 5 मार्च को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी। इस अपकमिंग सीरीज के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart पर माइक्रोसाइट भी लाइव है, जहां कंपनी एक के बाद एक प्रमुख फीचर्स टीज कर रही है। लेटेस्ट अपडेट में ब्रांड ने श्रृंखला के प्रोसेसर को लेकर डिटेल दी है। आइए, आगे विस्तार से जानते हैं फोंस में क्या खास मिलेगा।

कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट में पुष्टि की है कि Nothing Phone (4a) सीरीज में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि अभी प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन पूर्व रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह डिवाइस Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आ सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार परफॉरमेंस दे सकता है।

पूर्व लीक के अनुसार लीक के अनुसार Nothing Phone (4a) Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यह पिछली जनरेशन से बड़ा और ज्यादा स्मूथ अनुभव दे सकता है। साथ ही इसमें नया Glyph Matrix लाइटिंग सिस्टम भी देखने को मिल सकता है।

Nothing Phone (4a) Pro में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा मिलने की बात कही जा रही है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आ सकता है और 140x तक जूम सपोर्ट कर सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें यूनिबॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम मिल सकता है।

Pro मॉडल में 5,080mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। डिवाइस में USB Type-C पोर्ट और IP65 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है। कंपनी के CEO Carl Pei पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि दोनों मॉडल्स में UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी।

Nothing Phone (4a) में पहले से ज्यादा स्मूद कर्व्स और 63 मिनी-LED से बना Glyph Bar दिया जा सकता है, जो नोटिफिकेशन और लाइटिंग इफेक्ट्स को और बेहतर बना सकता है डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED पैनल मिल सकता है, जो 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।

Nothing Phone (4a) में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 0.6x अल्ट्रा-वाइड व्यू और 70x तक जूम सपोर्ट शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। बैटरी लाइफ में भी सुधार की उम्मीद है और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

स्टोरेज और कलर ऑप्शन दोनों मॉडलों में अलग-अलग हो सकते हैं। Nothing Phone (4a) को 256GB स्टोरेज के साथ 8GB और 12GB रैम विकल्प में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए ब्लैक और वाइट दोनों वैरियंट उपलब्ध रह सकते हैं। जबकि पिंक और ब्लू रंग केवल 12GB मॉडल तक सीमित हो सकते हैं। वहीं, Phone (4a) Pro को 8GB+128GB और 12GB+256GB स्टोरेज में पेश किए जाने की संभावना है। इसके लिए ब्लैक और सिल्वर दोनों वैरियंट मिल सकते हैं, जबकि पिंक कलर हाई-एंड मॉडल में दिया जा सकता है। इनकी कीमत 40 से 50 हजार रुपये तक जा सकती है।

यदि आप भी यूनिक लुक और अच्छे परफॉरमेंस वाले डिवाइस तलाश रहे हैं तो इनके लिए रुक सकते हैं। हम आपको 5 मार्च के लॉन्च पर इनका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post कंफर्म: Snapdragon चिपसेट के साथ लॉन्च होगी Nothing Phone (4a) सीरीज, 5 मार्च को होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-snapdragon-confirmed-launch-5-march-details/feed/ 0
लॉन्च से पहले जान लें Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro के स्पेसिफिकेशंस और कीमत, डिटेल्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-phone-4a-pro-specifications-price-leak-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-phone-4a-pro-specifications-price-leak-before-launch/#respond Wed, 18 Feb 2026 05:35:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190504 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि अगला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट 5 मार्च 2026 को होगा। इसे लेकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर माइक्रोसाइट भी लाइव है। जिसमें बताया गया है कि Nothing Phone (4a) सीरीज शाम 4 बजे लॉन्च होगी। हालांकि अभी कुछ हफ्तों का समय बाकी है, लेकिन Dealabs […]

The post लॉन्च से पहले जान लें Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro के स्पेसिफिकेशंस और कीमत, डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि अगला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट 5 मार्च 2026 को होगा। इसे लेकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर माइक्रोसाइट भी लाइव है। जिसमें बताया गया है कि Nothing Phone (4a) सीरीज शाम 4 बजे लॉन्च होगी। हालांकि अभी कुछ हफ्तों का समय बाकी है, लेकिन Dealabs की नई रिपोर्ट में इन मॉडल्स के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस, स्टोरेज वैरियंट और संभावित कीमतों की जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार इस साल सबसे बड़ा अपग्रेड Pro मॉडल में देखने को मिल सकता है। इसके फ्रंट में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यह पिछली जनरेशन से बड़ा और ज्यादा स्मूथ अनुभव दे सकता है। साथ ही इसमें नया Glyph Matrix लाइटिंग सिस्टम भी देखने को मिल सकता है, जो Nothing की सिग्नेचर LED डिजाइन को और एडवांस लुक दे सकता है।

Nothing Phone (4a) Pro में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा मिलने की बात कही जा रही है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आ सकता है और 140x तक जूम सपोर्ट कर सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें यूनिबॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम मिल सकता है, जिसे बेहतर हीट डिसिपेशन के लिए दिया जा सकता है। जिससे हैवी यूज के दौरान फोन गर्म होने से बच सकता है।

बेस मॉडल Nothing Phone (4a) भी इस बार बड़े अपग्रेड के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार डिजाइन के मामले में फोन ट्रांसपेरेंट लुक को बरकरार रख सकता है, लेकिन पहले से ज्यादा स्मूद कर्व्स और 63 मिनी-LED से बना Glyph Bar दिया जा सकता है, जो नोटिफिकेशन और लाइटिंग इफेक्ट्स को और बेहतर बना सकता है डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED पैनल मिल सकता है, जो 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।

Nothing Phone (4a) में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 0.6x अल्ट्रा-वाइड व्यू और 70x तक जूम सपोर्ट शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। बैटरी लाइफ में भी सुधार की उम्मीद है और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए हालिया गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक इसमें Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हुई है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है।

स्टोरेज और कलर ऑप्शन दोनों मॉडलों में अलग-अलग हो सकते हैं। Nothing Phone (4a) को 256GB स्टोरेज के साथ 8GB और 12GB रैम विकल्प में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए ब्लैक और वाइट दोनों वेरिएंट में उपलब्ध रह सकते हैं। जबकि पिंक और ब्लू रंग केवल 12GB मॉडल तक सीमित हो सकते हैं। वहीं, Phone (4a) Pro को 8GB+128GB और 12GB+256GB कॉन्फिगरेशन में पेश किए जाने की संभावना है। इसके लिए ब्लैक और सिल्वर दोनों वैरियंट मिल सकते हैं, जबकि पिंक कलर हाई-एंड मॉडल तक सीमित रह सकता है।

दोनों मॉडल्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार Phone (4a) का 8GB+256GB वैरियंट फ्रांस, बेल्जियम और इटली में €409 यानी करीब 43,933 रुपये में आ सकता है। जबकि जर्मनी और स्पेन में इसकी कीमत €389 यानी लगभग 41,785 रुपये रखी जा सकती है। इसका 12GB वैरियंट क्रमशः €449 करीब 48,230 रुपये और €429 करीब 46,081 रुपये तक का हो सकता है।

Nothing Phone (4a) Pro की बात करें तो 8GB+128GB मॉडल €499 करीब 53,601 रुपये और €479 करीब 51,446 रुपये में आ सकता है। जबकि 12GB+256GB वैरियंट की कीमत €569 करीब 61,112 रुपये और €549 करीब 58,964 रुपये रखी जा सकती है।

उपलब्धता की बात करें तो Nothing Phone (4a) की सेल 12 मार्च 2026 से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि Pro वर्जन 26 मार्च के आसपास बाजार में आ सकता है। वहीं, अब देखना होगा कि आधिकारिक लॉन्च में यह लीक खूबियों और कीमत कितनी सही साबित होती हैं। यदि आप भी यूनिक लुक और अच्छे परफॉरमेंस वाले डिवाइस तलाश रहे हैं तो इनके लिए रुक सकते हैं। हम आपको 5 मार्च के लॉन्च पर इनका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post लॉन्च से पहले जान लें Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro के स्पेसिफिकेशंस और कीमत, डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-phone-4a-pro-specifications-price-leak-before-launch/feed/ 0