अगर आप कोई सस्ता फ्लिप फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें 5जी की स्पीड मिले, तो आज इंडिया में Ai+ Nova Flip 5G लॉन्च हो गया है। यह भारतीय बाजार के सबसे सस्ते फ्लिप 5जी फोन की लिस्ट में शुमार हुआ है जिसे 30 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। नोवा फ्लिप 5जी फोन में […]
The post 30 हजार का फोल्ड फोन! इंडिया में लॉन्च हुआ Nova Flip 5G, देखें स्टाइलिश डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अगर आप कोई सस्ता फ्लिप फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें 5जी की स्पीड मिले, तो आज इंडिया में Ai+ Nova Flip 5G लॉन्च हो गया है। यह भारतीय बाजार के सबसे सस्ते फ्लिप 5जी फोन की लिस्ट में शुमार हुआ है जिसे 30 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। नोवा फ्लिप 5जी फोन में दो डिस्प्ले, 8GB RAM, Dimensity 7300X प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 32MP Selfie सेंसर दिया गया है। प्राइस, सेल डिटेल्स सहित फीचर्स व फुल स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
एआई+ नोवा फ्लिप 5जी फोन को एंड्रॉयड आधारित nxtQ OS पर लाया गया है। यह मुड़ने वाला मोबाइल MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। स्मूथ और मल्टीटास्किंग के लिए इस स्मार्टफोन में LPDDR4X RAM दी गई है। वहीं ग्राफिकस के लिए यह मोबाइल Mali-G615 MC2 जीपीयू सपोर्ट करता है।

यह दो डिस्प्ले वाला फोन है। Nova Flip 5G में 2790 x 1188 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है जो फोन को ओपन करने के बाद मिलती है। वहीं फोन को फोल्ड करने के बाद बैक पैनल पर 682 x 422 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 3-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन लगाई गई है। मेन डिस्प्ले पर AMOLED और कवर डिस्प्ले पर OLED पैनल पर इस्तेमाल किया गया है। फोन की मेन डिस्प्ले पर 2160Hz PWM डिमिंग और 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है जो बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करती है।
बताते चलें कि इस नोवा फ्लिप 5जी aerospace aluminum फ्रेेम पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। मोबाइल को बार-बार फोल्ड-अनफोल्ड करने पर भी इसका हिंज खराब नहीं होगा। इस फ्लिप फोन का मोटाई सिर्फ 7.2mm है और वजन 193 ग्राम है। वहीं स्मार्टफोन के साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है

फोटोग्राफी के लिए नोवा फ्लिप 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है। फोन को फोल्ड करके इसी बैक कैमरा से सेल्फी भी खींची जा सकती है। वहीं फ्लिप फोन की मेन डिस्प्ले पर मौजूद पंच-होल में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए Ai+ का Nova Flip 5G फोन 4,325एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस मुड़ने वाले मोबाइल की थिकनेस को देखते हुए इतनी पावर की बैटरी दिया जाना वाकई में अच्छा कहा जाएगा। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। बताते चलें कि इस सस्ते फ्लिप फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Ai+ Nova Flip 5G फोन का लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये है। इस मोबाइल में 8GB RAM के साथ 256GB storage मिलती है। फोन की सेल अगले महीने यानी मई से शुरू होगी और इसे Glacier White कलर में खरीदा जा सकेगा। कंपनी बैंक ऑफर के साथ नोवा फ्लिप 5जी को 29,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर बेचेगी जिसमें एक्सचेंज बोनस भी शामिल रहेगा। इन ऑफर्स की विस्तृत डिटेल कंपनी की ओर से शेयर की जाते ही खबर में अपडेट कर दी जाएगी।
The post 30 हजार का फोल्ड फोन! इंडिया में लॉन्च हुआ Nova Flip 5G, देखें स्टाइलिश डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>मुड़ने वाले मोबाइल्स की बात आती है तो सीधा 50 हजार रुपये तक का प्राइस टैग ही दिमाग में आता है। फ्लिप और फोल्ड फोन प्रीमियम सेग्मेंट में ही लाए जाते हैं जिनका प्राइस भी हाई होता है। लेकिन अब इंडिया में नया 5G Flip Phone आ रहा है जिसकी 20 से 30 हजार रुपये […]
The post सबसे सस्ता 5G Flip फोन! इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडिया में लॉन्च होगा Nova Flip 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मुड़ने वाले मोबाइल्स की बात आती है तो सीधा 50 हजार रुपये तक का प्राइस टैग ही दिमाग में आता है। फ्लिप और फोल्ड फोन प्रीमियम सेग्मेंट में ही लाए जाते हैं जिनका प्राइस भी हाई होता है। लेकिन अब इंडिया में नया 5G Flip Phone आ रहा है जिसकी 20 से 30 हजार रुपये के बीच देखने को मिल सकती है। यह कमाल Ai+ Nova Flip 5G कर सकता है जो 9 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा।
Ai+ ने पहले ही बता दिया था कि वह आने वाली 9 अप्रैल को भारत में Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G फोन लॉन्च करेगी। वहीं अब जानकारी सामने आई है कि इन दोनों स्मार्टफोंस के साथ ब्रांड का पहला फोल्डेबल मोबाइल Nova Flip 5G भी लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से हालांकि स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन हमारा अनुमान है कि एआई+ इसे मिड बजट सेग्मेंट में ही लेकर आएगी और इसका प्राइस 30,999 रुपये तक रखा जा सकता है। यानी इस इंडिया में बिकने वाला सबसे सस्ता 5जी फ्लिप फोन बन सकता है।
View this post on Instagram
सबसे पहले स्क्रीन की ही बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Ai+ Nova Flip 5G फोन को 6.78-इंच की मेन डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन बताई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM और 1200nits का सपोर्ट दिया जा सकता है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस मोबाइल की थिकनेस सिर्फ 7.2mm होगी और वजन 193 ग्राम होगा।
एआई+ का नोवा फ्लिप 5जी फोन MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 700K+ AnTuTu स्कोर अचीव कर सकता है। बताते चलें कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित ब्रांड के ही nxtQ OS पर लाया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए Ai+ Nova Flip 5G के बैक पैनल पर सेकेंडरी स्क्रीन के साइड में ही डुअल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर भी शामिल रहेगा। फोन को फोल्ड करके इसी कैमरा से सेल्फी भी खींची जा सकेगा। वहीं मेन डिस्प्ले पर उपरी ओर 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर भी मिलेगा।
नोवा फ्लिप 5जी फोन को पावर बैकअप के लिए 4,325mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। मोबाइल की चार्जिंग कैपेसिटी अभी सामने नहीं आई है। Ai+ Nova Flip 5G प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी कल अनविल हो जाएगी। कंपनी दोपहर 12 बजे फोन लॉन्च ईवेंट आयोजित कर रही है जिसे ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है।
Ai+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G की बात करें तो ये दोनों मोबाइल nxtQ प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। कंपनी इन्हें लो बजट सेग्मेंट में लेकर आएगी और नोवा 2 की शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। ब्रांड की ओर से बताया गया है कि फोटोग्राफी के लिए इनमें 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। नोवा 2 में 8-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर और नोवा 2 अल्ट्रा में 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। ये दोनों ही वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन वाले स्मार्टफोन होंगे और Ai+ Nova 2 Ultra के बैक पैनल पर कलरफुल लाइट्स मिल सकती है।
The post सबसे सस्ता 5G Flip फोन! इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडिया में लॉन्च होगा Nova Flip 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>