Nubia Alpha | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 11 Apr 2019 04:41:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारत आ रहा कलाई पर पहनने वाला स्मार्टफोन, लुक बना देगा आपको दीवाना https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-alpha-foldable-smartwatch-launch-in-india-in-may/ https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-alpha-foldable-smartwatch-launch-in-india-in-may/#respond Thu, 11 Apr 2019 04:41:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29602 इस फोन में 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

The post भारत आ रहा कलाई पर पहनने वाला स्मार्टफोन, लुक बना देगा आपको दीवाना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चाइनीज टेक ब्रैंड नूबिया ने इस साल बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में अपने Nubia Alpha वियरेबल स्मार्टफोन को पेश किया था। इसके बाद इस फ्लैक्सिबल स्क्रीन वाले फोन को कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट में लॉन्च किया। लेकिन, अगर आप इस डिवाइस का इंतजार भारत में कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि कंपनी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि Nubia Alpha को मई में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्च की डेट का खुलासा नहीं किया है। आपको बता दें कि नूबिया के इस फोन की सबसे खास बात है कि इसे मोड़कर आप अपनी कलाई पर घड़ी की तरह बांध सकते हैं। फोन आसानी से फोल्ड होकर कलाई पर फिट हो जाए इसके लिए इसमें फ्लेक्सिबल स्क्रीन दी गई है, जिससे यह मुमकिन हो पाता है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Nubia Alpha के साथ ही nubia pods को भी पेश किया जाएगा। वह नूबिया ईयर पॉड्स की बात करें तो यह सही मायने में कंपनी के पहले वायरलेस ईयरबड हैं और इसके डिजाइन के लिए कंपनी ने 1MORE से साझेदारी की है।

Nubia Alpha की कीमत
नूबिया अल्फा की कीमत का जिक्र कंपनी ने नहीं किया है। लेकिन, चीन में इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 3,499 युआन (लगभग 36,000 रुपए) है। वहीं, ई-सिम वाला फोन का ब्लैक वेरियंट जहां 3,499 युआन (लगभग 36000 रुपए) का है। बता दें सि इस फोन का एक ब्लूटूथ ओनली वर्जन भी है, जिसे कंपनी ने फिलहाल चीन में भी रिलीज नहीं किया है। चीन की कीमत से भारतीय कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
nubia-alpha-1
Nubia Alpha की स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 4-इंच की स्क्रीन मिलती है। वहीं, इस वियरेबल स्मार्टफोन में क्वलकॉम स्नैपड्रैगन वियर 2100 चिपसेट मौजूद है। वहीं, फोन में 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई और 4जी ई-सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए नूबिया के इस फोन में 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है जिससे आप सेल्फी लेने के अलावा विडियो भी शूट कर सकते हैं।

इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 500एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी फुल चार्ज होने पर एक से दो दिन का बैकअप देगी। फिटनेस हेल्थ ट्रैकर से साथ आने वाले इस फोन में एयर कंट्रोल फीचर भी दिया गया है।

The post भारत आ रहा कलाई पर पहनने वाला स्मार्टफोन, लुक बना देगा आपको दीवाना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-alpha-foldable-smartwatch-launch-in-india-in-may/feed/ 0
अद्भुत : आ गया कलाई पर बंधने वाला स्मार्टफोन, फोल्डेबल फोन को भी पीछे छोड़ गई यह कंपनी https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-alpha-foldable-smartwatch-launched-price-feature-specifications-mwc-2019/ https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-alpha-foldable-smartwatch-launched-price-feature-specifications-mwc-2019/#respond Tue, 26 Feb 2019 07:46:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27908 सिर्फ ​हवा में हाथ झटक कर मैन्यू को आगे या पीछे किया जा सकता है।

The post अद्भुत : आ गया कलाई पर बंधने वाला स्मार्टफोन, फोल्डेबल फोन को भी पीछे छोड़ गई यह कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 से ठीक पहले सैमसंग ने दुनिया के सामने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया था। सैमसंग के बाद एमडब्ल्यूसी के मंच से हुआवई ने भी दुनिया के सामने अपना फोल्डेबल फोन रख दिया है। इन दोनों ही स्मार्टफोंस के डिजाईन और इनकी अनूठी तकनीक को देखकर न सिर्फ स्मार्टफोन फैन और टेक लवर हैरान है बल्कि अन्य टेक कंपनियां भी फोल्डेबल फोन के डिजाईन में रूचि दिखा रही है। लेकिन यदि सैमसंग और हुआवई के इन फोल्डेबल फोन को देखकर आप समझ रहे हैं कि मोबाईल फोंस बदलाव के चरम पर हैं तो आपको बता दें कि इन दोनों कपंनियों से चार कदम आगे निकलते हुए नुबिया ने ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है ​जिसे मोड़कर कलाई पर घड़ी की तरह बांधा जा सकता है।

चीनी कंपनी नुबिया ने एमडब्ल्यूसी 2019 के मंच पर अपनी यह अनूठी तकनीक पेश की है। कंपनी की ओर से पेश किया गया डिवाईस दरअसल स्मार्टफोन नहीं स्मार्टवॉच की कैटेगरी में आता है। लेकिन इस स्मार्टवॉच की डिसप्ले पूरी तरह से स्मार्टफोन की तरह बनाई गई है और सबसे बड़ी बात की इस घड़ी में फोटो खींचने के लिए कैमरा भी दिया गया है। इसमें सारे फंक्शन, यूजर इंटरफेस और कॉलिंग जैसी सुविधाओं के साथ ही रैम मैमोरी और इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। इस घड़ी में कोई डॉयल नहीं दिया गया है, बल्कि वॉच के बैंड के बड़े हिस्से पर डिसप्ले बनाई गई है। और यही बड़ी डिसप्ले इसे स्मार्टफोन का रूप देती है। नुबिया ने अपने इस डिवाईस को अल्फ़ा स्मार्टवॉच का नाम दिया है।

nubia-alpha-1

हैरान कर देंगे ​फीचर्स

नुबिया अल्फ़ा को फ्लैक्सेबल ओएलईडी डिसप्ले पर बनाया गया है। इस अनूठे डिवाईस को खोलकर जहां फोन की तहर यूज़ किया जा सकता है वहीं इसे बैंड करके किसी घड़ी की तरह कलाई पर भी बांधा जा सकता है। नुबिया अल्फ़ा में 45:9 अल्ट्रा वाइट आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले दी गई है। यह डिवाईस 960 x 192 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4-इंच की स्क्रीन सपोर्ट करता है। आपको बता दें कि इस डिवाईस की स्क्रीन को पॉलीमाइड से प्रोटेक्ट ​किया गया है। यह मैटेरियल डिसप्ले को किसी भी तरह के यूज़ के दौरान गर्म नहीं होने देगा।

इस स्मार्टवॉच में वॉयस कमांड के जरिये भी मैन्यू को ऑपरेट किया जा सकता है। स्मार्टवॉच में बैक मैन्यू पर जाने के लिए तथा वॉयस कमांड को एक्टिवेट करने के लिए दो फिजिकल बटन दिए गए हैं। इन बटन के अलावा ऐयर गैस्चर के जरिये भी स्मार्टवॉच के मैन्यू को यूज़ किया जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ ​हवा में हाथ झटकना पड़ेगा और मैन्यू आगे या पीछे बढ़ता रहेगा। इसके साथ ही नुबिया अल्फ़ा फिटनेस ट्रैकर का भी काम करती है और इससे स्लीम, एक्सरसाईज़ तथा हार्टरेट इत्यादि को ट्रैक किया जा सकता है।

बैटरी का बाप, लॉन्च हुआ 18,000एमएएच बैटरी वाला पावरफुल फोन साथ में है 5 कैमरे

नुबिया अल्फ़ा स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नुबिया अल्फ़ा में 1जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह डिवाईस 8जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है जिसमें फोटोज़, वीडियो व गानों को सेव किया जा सकता है। यह स्मार्टवॉच एडरॉयड आपरेटिंग सिस्टम पर बनी है तथा प्रोसेसिंग के ​लिए कंपनी ने नुबिया अल्फ़ा में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन वियर 2100 चिपसेट दिया है। वहीं फोटो खींचने के लिए यह स्मार्ट डिवाईस 5-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। घड़ी को पावर देने के लिए इसमें 500एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार एक बार चार्ज करने पर 2 दिन तक चल सकती है।

nubia-a

कीमत

नुबिया अल्फ़ा को ब्लूटूथ और सेल्युलर दो वेरिएंट में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच के ब्लूटूथ वेरिएंट को 449 यूरो में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 36,300 रुपये के करीब है। वहीं सेल्युलर वेरिएंट को 549 यूरो यानि तकरीबन 44,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टवॉच का एक गोल्ड वेरिएंट भी पेश किया है ​जिसकी कीमत 649 यूरो यानि तकरीबन 52,500 रुपये है।

The post अद्भुत : आ गया कलाई पर बंधने वाला स्मार्टफोन, फोल्डेबल फोन को भी पीछे छोड़ गई यह कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-alpha-foldable-smartwatch-launched-price-feature-specifications-mwc-2019/feed/ 0