Nubia N3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 09 Mar 2018 07:04:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नुबिया एन3 https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-n3-launched-with-5000mah-battery-4gb-ram-and-bezel-less-display-in-hindi/ Fri, 09 Mar 2018 06:52:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17816 इस फोन को 5.99-इंच की फुल एचडी+ बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नुबिया एन3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी ज़ेडटीई ने अपने नुबिया ब्रांड के अंर्तगत एक और नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है। नुबिया ब्रांड के तहत कंपनी ने अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन एन3 पेश कर दिया है। नुबिया की ओर से यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में ही पेश किया गया है। जहां यह आने वाली 24 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

नुबिया एन3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा इसमें 2160 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 7.1 नुगट आधारित है तथा 64बिट आॅक्टा-कोर प्रोसेसर व क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ नुबिया यूजर इंटरफेस पर रन करता है।

nubia-n3-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए एन3 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

शाओमी मी मिक्स 2एस में होगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, 27 मार्च को होगा लॉन्च

नु​बिया एन3 में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ नियोपावर 3.0 तकनीक के लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। ​फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। चीनी बाजार में यह फोन ब्लैक, स्पेस गोल्ड, ​नेबुला रेड कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। नुबिया एन3 के रियर कैमरा सेटअप और इस फोन की कीमत की जानकारी अभी नुबिया की लिस्टिंग में साफ नहीं हो पाई है। यह फोन 24 मार्च से चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नुबिया एन3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>