Nubia RedMagic 5S | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Jul 2020 06:41:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 16GB RAM पर लॉन्च हुआ यह फोन, साथ में है 64MP कैमरा और 55W फास्ट चार्जिंग वाली 4,500mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-red-magic-5s-launched-16gb-ram-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-red-magic-5s-launched-16gb-ram-specs/#respond Wed, 29 Jul 2020 04:49:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47018 फोन में GPU BOOST और मल्टी-डाइमेंसनल कूलिंग सिस्टम ICE 4.0 दिया गया है।

The post 16GB RAM पर लॉन्च हुआ यह फोन, साथ में है 64MP कैमरा और 55W फास्ट चार्जिंग वाली 4,500mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

तकनीक व विज्ञान की कोई सरहद नहीं होेती है। स्मार्टफोन जगत में भी कुछ न कुछ ऐसा नया होता है जो लोगों को चौंका कर रख देता है। आज एक ओर जहां यह खबर आई है कि एक टेक कंपनी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी से लैस स्मार्टफोन लाने वाली है वहीं दूसरी ओर एक अन्य टेक ब्रांड ने 16 जीबी की रैम मैमोरी से लैस एक दमदार स्मार्टफोन तकनीक जगत के सामने पेश किया है। यह मोबाइल ZTE के सब-ब्रांड nubia ने पेश किया है जो इंडिया में शायद उपलब्ध नहीं होगा लेकिन फिर भी इस फोन में यूज़ हुई टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया समेत भारतीयों का भी ध्यान खींचा है।

Nubia Red Magic 5S

नुबिया ने अपने इस पावरफुल फोन को रैड मैजिक 5एस नाम के साथ टेक मंच पर पेश किया है। सीधे स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.65 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह डिसप्ले बेजल लेस है जिसमें किसी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है।

Nubia Red Magic 5S launched 16gb ram specs

Nubia Red Magic 5S को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रैडमैजिक ओएस पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है तथा हैवी गेमिंग के लिए इस फोन में GPU BOOST टेक्नोलॉजी और स्मूथ प्रोसेसिंग के लिए मल्टी-डाइमेंसनल कूलिंग सिस्टम ICE 4.0 दिया गया है।

यह भी पढ़ें : 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा यह फोन, एक बार के चार्ज में निकाल पूरा देगा महीना

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nubia Red Magic 5S ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नुबिया रैड मैजिक 5एस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Nubia Red Magic 5S launched 16gb ram specs

Nubia Red Magic 5S डुअल सिम फोन है जो डुअल 4G वोएलटीई के साथ ही डुअल मोड 5G भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए रैड मैजिक 5एस में 55वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से यह फोन Sonic Silver और Pulse कलर वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है।

कीमत

Nubia Red Magic 5S को कंपनी की ओर से तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें से सबसे बड़ी चर्चा है फोन के 16 जीबी रैम वेरिएंट की जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस वेरिएंट की कीमत 4999 युआन यानि तकरीबन 53,500 रुपये है। इसी तरह फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4399 युआन यानि तरीबन 47,000 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3799 युआन तकरीबन 40,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post 16GB RAM पर लॉन्च हुआ यह फोन, साथ में है 64MP कैमरा और 55W फास्ट चार्जिंग वाली 4,500mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-red-magic-5s-launched-16gb-ram-specs/feed/ 0