Nubia Z11 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 05:04:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000 एमएच बैटरी वाला नुबिया जेड17 हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-z17-list-with-5000mah-battery-in-hindi/ Fri, 17 Mar 2017 12:13:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6019 नुबिया का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन जेड17 कंपनी की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जहां फोन की कीमत के साथ ही इसके स्पे​सिफिकेशन्स भी बताए गए हैं।

The post 5,000 एमएच बैटरी वाला नुबिया जेड17 हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में स्मार्टफोन निर्माता नुबिया ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी थी कि कंपनी अपनी फ्लैगशिप के तहत नुबिया जेड11 मिनी एस स्मार्टफोन को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च करने वाली है। इसी बीच जेडटीई के तहत बनने वाले नुबिया ब्रांड को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार नुबिया का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन जेड17 कंपनी की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जहां फोन की कीमत के साथ ही इसके स्पे​सिफिकेशन्स भी बताए गए हैं।

गिज़मोचाईना ने रिपोर्ट पब्लिश करते हुए नुबिया के आगामी स्मार्टफोन जेड17 की लिस्टिंग की कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में जहां फोन का शानदार डिजाईन नज़र आ रहा है वहीं फोन की दमदार स्पेसिफिकेशन्स भी इस फोन की खासियत बयान कर रही है।

nubia-z17-1

रिपोर्ट के अनुसार नुबिया जेड17 मैटल बॉडी पर पेश किया गया है जो 5.5-इंच की एलसीडी डिसप्ले से लैस है। फोन में 3जीबी की रैम दी गई है तथा यह मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज बताई गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पाडुकोण पेश करेगी ओपो का अगला सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए जेड17 में एलईडी फ्लैश व एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो 5पी लैंस से लैस है। डुअल सिम तथा फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स के साथ ही इस फोन में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जा रही है।

nubia-z17-2

रिपोर्ट के अनुसार वेबसाइट पर नुबिया जेड17 को ब्लैक तथा गोल्ड कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है जहां इसकी कीमत 2,699 चीनी युआन बताई जा रही है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 26,000 रुपये होगी। आपको बता दें कि कंपनी की ओर से आगामी 21 मार्च को नुबिया जेड17 मिनी को लॉन्च किए जाने की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है।

The post 5,000 एमएच बैटरी वाला नुबिया जेड17 हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज से सेल के लिए उपलब्ध है नुबिया का 5,000 एमएएच बैटरी वाला और 6जीबी रैम वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-z11-and-n1-goes-on-sale-on-amazon-india-in-hindi/ Mon, 26 Dec 2016 07:29:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2904 स्मार्टफोन नुबिया जेड11 और एन1 आज से ई-कॉमर्स साईट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। अमेज़न पर नुबिया जेड11 की कीमत 29,999 रुपये तथा एन1 की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है।

The post आज से सेल के लिए उपलब्ध है नुबिया का 5,000 एमएएच बैटरी वाला और 6जीबी रैम वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नुबिया ने हाल ही में भारत में अपने दो स्मार्टफोन नुबिया जेड11 और एन1 लॉन्च किए थे। ये दोनों फोन आज से ई-कॉमर्स साईट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। अमेज़न पर नुबिया जेड11 की कीमत 29,999 रुपये तथा एन1 की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है।

आॅन-लाईन शॉपिंग वेबसाईट अमेज़न पर जेडटीई के दोनों फोन को 16 दिसंबर से ही रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट ​कर दिया गया था, जिसके बाद सैकड़ों की तादाद में लोगों यह फोन लेने की इच्छा जाहिर ​की थी। हाईएंड तथा बजट फोन के ये दोनों वेरिएंट आज से सेल लिए उपलब्ध हो गए हैं। इस आॅनलाईन सेल पर नुबिया इंडिया के मैनेजर एरिक हू ने अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उनका कहना है कि नुबिया के ये फोन स्मार्टफोन यूजर्स की लाइफस्टाइल में अपनी अलग पहचान बनाऐंगे।

nubia-z11-6gb

नुबिया जेड11
अमेज़न पर 29,999 रुपये में उपलब्ध नुबिया जेड11 की सबसे बड़ी खा​सियत इसकी 6जीबी रैम है। इस फोन में यूनीबॉडी मेटल डिजाइन के साथ 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले दी गई है ​जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ कॉर्निंग कोटेड गोरिल्ला ग्लास3 से प्रोटेक्टिड है। नुबिया जेड11 को 2.15गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश किया गया है जो अमेज़न पर 64जीबी त​था 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए जेड11 में डुअल एलईडी फ्लैश, ओआईएस तथा पीडीएएफ के साथ 16-मेगापिक्सल का रीयर कैमरा दिया गया है। तथा सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। डुअल सिम सपोर्टिड इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

nubia-n1 91mobiles

नुबिया एन1
बात करें नुबिया एन1 की तो यह कंपनी द्वारा पेश किया गया बजट श्रेणी का फोन है जिसे मेटल बॉडी में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी की ओर से इसमें 13-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा तथा रियर कैमरा दिया गया है। नुबिया एन1 को माली टी860 जीपीयू के साथ 1.8 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसमें 3जीबी रैम तथा 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड बढ़ाया जा सकता है। नुबिया के इस डिवाइस में भी डुअल सिम का फीचर्स है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post आज से सेल के लिए उपलब्ध है नुबिया का 5,000 एमएएच बैटरी वाला और 6जीबी रैम वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नुबिया एन1 लॉन्च, इसमें है 5,000 एमएएच की बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-n1-launched-in-india-with-5000mah-battery-price-specification-and-features/ Wed, 14 Dec 2016 10:32:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2445 नुबिया एन1 की बात करें तो इस फोन में भी आपको 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर रन करता है

The post नुबिया एन1 लॉन्च, इसमें है 5,000 एमएएच की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नुबिया ने आज भारत में अपना 6जीबी रैम वाला फोन जेड 11 को लॉन्च किया है। इसी के साथ कंपनी ने 5,000 एमएएच बड़ी बैटरी के साथ नुबिया जेड1 को भी पेश किया है। इस फोन कीमत 11,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिवली आॅनलाइन स्टोर अमेजन के साथ उपलब्ध है।

6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ नुबिया जेड11

नुबिया एन1 की बात करें तो इस फोन में भी आपको 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली टी860 जीपीयू है। फोन में 3जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है।
nubia-n1-1
नुबिया एन1 नुबिया यूआई 4.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है। इसके साथ ही फोन में आपको स्प्लिट स्क्रीन जैसे फीचर भी देखने को मिलेंगे।

लॉन्च हुआ नोकिया फोन, फीचर फोन के साथ कंपनी ने रखा कदम

नुबिया एन1 में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट और बैक कैमरा है। वहीं इस फोन में भी फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में भी आप 4जी का लाभ ले सकते हैं। परंतु इसमें एक सिम हाईब्रीड है जहां आप सिम या कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। वहीं सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन मे आप जीएसएम के साथ सीडीएमए नेटवर्क का भी उपयोग कर सकते हैं।

चार्जिंग व डाटा के लिए फोन में यूएसबी टाइप—सी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी उपलब्ध है।

The post नुबिया एन1 लॉन्च, इसमें है 5,000 एमएएच की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ नुबिया जेड11 https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-z11-launched-in-india-with-6gb-ram-and-128gb-storage-price-specification-and-feature/ Wed, 14 Dec 2016 08:22:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2436 नुबिया जेड11 की बात करें तो यह फोन अपने 6जीबी रैम की वजह से काफी समय से चर्चा में है। वहीं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन भी शानदार हैं।

The post 6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ नुबिया जेड11 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नुबिया ने आज भारतीय बाजार में एक साथ दो फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने नुबिया जेड 11 और नुबिया एन1 को पेश किया है। नुबिया जेड 11 को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा थी। इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। जहां नुबिया जेड 11 की कीमत 29,999 रुपये है वहीं नुबिया एन1 को 11,999 रुपये में लिया जा सकता है। भारतीय बाजार में ये फोन एक्सक्लूसिवली आॅनलाइन स्टोर अमेज़न स्टोर से लिए जा सकते हैं। कुछ ही दिनों में ये फोन सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

नुबिया जेड11 की बात करें तो यह फोन अपने 6जीबी रैम की वजह से काफी समय से चर्चा में है। वहीं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन भी शानदार हैं। फोन में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। वहीं इसे बेजल लेस बनाने के लिए कपंनी ने फोन को फ्रेम इंट्रेक्टिव टेक्नोलॉजी से लैस किया है।
nubia-z11-grey
फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.15गीगा​हट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर दिया गया है। फोन की इंटरनल मैमेरी 64जीबी है। इसके साथ ही फोन मे 200जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

लॉन्च हुआ नोकिया फोन, फीचर फोन के साथ कंपनी ने रखा कदम

नुबिया जेड11 को मैटल डिजाइन में पेश किया गया है फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। रियर कैमरे के साथ आप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, पीडीएएफ और डुअल टोन एलईडी मिलेगा। वहीं सेल्फी कैमरा एफ/2.4 अपर्चर वाइड एंगल लेंस के साथ उपलब्ध है।

4जीबी रैम और 32मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ माटो एम, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत

एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित यह फोन नुबिया यूआई 4.0 पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिं​गरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं बेहतर म्यूजिक के लिए डॉल्बी ऐटमॉस इंटीग्रेशन है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी एलटीई का उपयोग किया जा सकता है।इसके साथ ही वोएलटीई कॉल सपोर्ट करने में सक्षम है। इतना ही नहीं इस फोन में आप सीडीएमए सिम भी चला सकते हैं। डाटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ नुबिया जेड11 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>