NxtQuantum | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 02 Mar 2026 06:51:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा वाला सस्ता Android फोन https://www.91mobiles.com/hindi/ai-plus-pulse-2-launched-in-india-with-6000mah-battery-nxtquantum-os/ https://www.91mobiles.com/hindi/ai-plus-pulse-2-launched-in-india-with-6000mah-battery-nxtquantum-os/#respond Mon, 02 Mar 2026 06:51:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191343 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

realme ब्रांड को इंडिया में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले माधव सेठ ने अब अपना एक नया स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ शुरू किया है। NxtQuantum Shift Technologies के तहत लाए गए इस ब्रांड का नया मोबाइल Pulse 2 इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे सेगमेंट का सबसे पतला 6000mAh Battery वाला फोन […]

The post 5999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा वाला सस्ता Android फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme ब्रांड को इंडिया में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले माधव सेठ ने अब अपना एक नया स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ शुरू किया है। NxtQuantum Shift Technologies के तहत लाए गए इस ब्रांड का नया मोबाइल Pulse 2 इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे सेगमेंट का सबसे पतला 6000mAh Battery वाला फोन कहा है जो सिर्फ 5,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर बिकेगा। एआई+ के नए पल्स 2 स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

कंपनी ने अनाउंस किया है कि Pulse 2 स्मार्टफोन 5,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसमें 4GB RAM के साथ 64GB Storage दी गई है। इसी तरह 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। मोबाइल की सेल 11 मार्च से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। कंपनी के मुताबिक यह रेट सिर्फ शुरुआती सेल में ही दिया जाएगा और बाद में मोबाइल का सेलिंग प्राइस बढ़ जाएगा। ग्राहक यह सस्ता स्मार्टफोन Green, Blue, Pink, Purple और Black कलर में परचेज कर सकेंगे।

Ai+ Pulse 2 4G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो कंपनी के NxtQuantum OS पर काम करता है। पल्स 2 स्मार्टफोन Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कुछ ही दिनों पहले realme P4 Lite 4G फोन भी इसी प्रोसेसर पर लाया गया है। वहीं पिछले महीने Tecno Spark Go 3 भी इस चिपसेट पर लॉन्च हुआ था।

एआई+ पल्स 2 4जी स्मार्टफोन 6000mAh battery पर लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे कैटेगरी का सबसे स्लीम 6,000एमएएच बैटरी वाला फोन कहा है। ब्रांड के पिछली जनरेशन वाले Pulse 1 5,000एमएएच बैटरी पर पेश किया था। यानी नए फोन में पहले की तुलना में बड़ी अपग्रेड दी गई है। वहीं पल्स 2 को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Pulse 2 स्मार्टफोन को 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह ‘वी’ शेप वाला वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 400nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। बताते चलें कि यह सस्ता स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आया है जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करता है।

लो बजट सेगमेंट में Pulse 2 को सीधी टक्कर पिछले सप्ताह लॉन्च हुए realme P4 Lite 4G फोन से मिलेगी। यह मोबाइल MIL-STD 810H सर्टिफाइड बॉडी पर लाया गया है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन दी गई है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 6300mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग मिलती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 13MP AI कैमरा दिया गया है।

The post 5999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा वाला सस्ता Android फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ai-plus-pulse-2-launched-in-india-with-6000mah-battery-nxtquantum-os/feed/ 0
5000 रुपये में 5G फोन, Ai+ Nova और Ai+ Pulse इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/ai-nova-and-ai-pulse-5g-phones-launched-in-india-for-starting-price-of-rs-5000-know-full-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/ai-nova-and-ai-pulse-5g-phones-launched-in-india-for-starting-price-of-rs-5000-know-full-details/#respond Tue, 08 Jul 2025 08:40:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177653 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

नई भारतीय टेक ब्रांड NxtQuantum ने आज भारत में दो शानदार Ai+ Smartphone पेश किए हैं। इन्हें Ai+ Nova और Ai+ Pulse नाम से लॉन्च किया गया है। यह दोनों मोबाइल्स पूर्ण रूप से देश में डिजाइन, डेवलप और निर्मित हैं। यही नहीं फोन में परफॉर्मेंस और डेटा प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा गया […]

The post 5000 रुपये में 5G फोन, Ai+ Nova और Ai+ Pulse इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • NxtQuantum Ai+ Nova और Ai+ Pulse 5G पूरी तरह से भारत में बने हैं।
  • इसमें NxtQuantum OS भारत का पहला सॉवरेन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • NxtQuantum Pulse की ऑफर प्राइस सिर्फ 4,499 रुपये है।

नई भारतीय टेक ब्रांड NxtQuantum ने आज भारत में दो शानदार Ai+ Smartphone पेश किए हैं। इन्हें Ai+ Nova और Ai+ Pulse नाम से लॉन्च किया गया है। यह दोनों मोबाइल्स पूर्ण रूप से देश में डिजाइन, डेवलप और निर्मित हैं। यही नहीं फोन में परफॉर्मेंस और डेटा प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इनकी सेल ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart सहित रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी। आइए, आगे सभी खूबियां, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।

Ai+ Nova और Ai+ Pulse 5G की कीमत और उपलब्धता

  • कंपनी ने दोनों ही मॉडल को दो स्टोरेज ऑप्शन को बाजार में उतारा है।
  • Ai+ Pulse फोन 4जीबी रैम +64 GB स्टोरेज की कीमत 4,999 रुपये है। जबकि 6जीबी रैम +128GB मेमोरी की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है।
  • Ai+ Nova 5G मॉडल 6GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8जीबी रैम +128 GB स्टोरेज में आया है। इनमें बेस मॉडल 7,999 रुपये और बड़ा मॉडल 9,999 रुपये का है।
  • Ai+ Pulse Blue, Black, Green, Purple, Pink में कलर्स आता है। इसकी फ्लैश सेल 12 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
  • Ai+ Nova 5G भी Blue, Black, Green, Purple, Pink कलर्स में आया है। इसकी फ्लैश सेल 13 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी।
  • Flipkart और अन्य चैनलों पर यह स्मार्टफोन लाइनअप अब उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर केवल एक दिन के लिए लागू है।
  • ग्राहक 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट Axis Bank कार्ड्स से पा सकते हैं जबकि 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा Bajaj Finserv प्लेटफार्म पर मिल जाएगी।
  • इन नए मोबाइल्स को लेने पर एक्सचेंज बोनस पुराने या डैमेज फोन पर भी दिया जा रहा है।

Ai+ Pulse स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Ai+ Pulse में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह डिस्प्ले डेली ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और वीडियो देखने के अनुभव के लिए अच्छा है।
  • प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: Ai+ Pulse स्मार्टफोन में Unisoc T615 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 262,000 का Antutu स्कोर देता है। यह बजट सेगमेंट में बढ़िया है।
  • स्टोरेज: इस स्मार्टफोन में एक्सपेंडेबल स्टोरेज का विकल्प है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह यूजर्स को ज्यादा फोटो, वीडियो और ऐप्स स्टोर करने की सुविधा देता है।
  • कैमरा: फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर AI कैमरा सेटअप मौजूद है, जो शानदार डिटेलिंग और कलर रीप्रोडक्शन के साथ फोटोग्राफी के अनुभव को बेहतर बनाता है।
  • बैटरी: Ai+ Pulse में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप दे सकती है।
  • अन्य: फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है, जिससे फोन को जल्दी और सुरक्षित रूप से अनलॉक किया जा सकता है।

Ai+ Nova 5G स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Ai+ Nova 5G में भी 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले है, लेकिन यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह यूजर्स को अल्ट्रा-स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग में बेहतरीन अनुभव दे सकता है।
  • प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: फोन में T8200 चिपसेट दिया गया है, जो 501,000 का Antutu स्कोर हासिल करता है। यह मल्टीटास्किंग और मिड-लेवल कामों के लिए अच्छा है।
  • स्टोरेज: Nova 5G में भी 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट है।
  • कैमरा: Nova 5G में भी 50MP का डुअल AI कैमरा सेटअप दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी फोटो कैप्चर करने के साथ-साथ लो-लाइट में भी बेहतर एक्सपीरियंस दे सकता है।
  • बैटरी: इस फोन में भी 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन की बैटरी लाइफ देने के काबिल है।
  • अन्य: Nova 5G में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है, जो तेज और सुरक्षित अनलॉकिंग अनुभव देता है।

दोनों ही स्मार्टफोन NxtQuantum OS पर चलते हैं और भारतीय यूजर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं, जहां उन्हें बेहतर परफॉर्मेंस के साथ-साथ डेटा की सुरक्षा का भी पूरा भरोसा मिलता है।

The post 5000 रुपये में 5G फोन, Ai+ Nova और Ai+ Pulse इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ai-nova-and-ai-pulse-5g-phones-launched-in-india-for-starting-price-of-rs-5000-know-full-details/feed/ 0
डेटा प्राइवेसी के साथ NxtQuantum ला रहा है Ai+ स्मार्टफोन, डिजाइन और रिलीज टाइमलाइन कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/nxtquantum-ai-plus-smartphone-design-release-timeline/ https://www.91mobiles.com/hindi/nxtquantum-ai-plus-smartphone-design-release-timeline/#respond Sat, 21 Jun 2025 04:30:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176337 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

माधव सेठ की नई कंपनी NxtQuantum Shift Technologies ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोंस के डिजाइन को Flipkart पर आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। इन फोंस को “Ai+ Smartphone” ब्रांडिंग के तहत लॉन्च किया जाएगा। ये डिवाइस भारत में निर्मित होंगे और इनका फोकस खासतौर पर AI टेक्नोलॉजी, यूजर्स के डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी […]

The post डेटा प्राइवेसी के साथ NxtQuantum ला रहा है Ai+ स्मार्टफोन, डिजाइन और रिलीज टाइमलाइन कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Ai+ स्मार्टफोंस का फोकस खास तौर पर AI टेक्नोलॉजी, डेटा प्राइवेसी पर रहेगा।
  • कंपनी लॉन्च के समय तीन स्मार्टफोंस पेश करने की योजना बना रही है।
  • ये Ai+ मोबाइल्स Flipkart और अन्य प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

माधव सेठ की नई कंपनी NxtQuantum Shift Technologies ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोंस के डिजाइन को Flipkart पर आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। इन फोंस को “Ai+ Smartphone” ब्रांडिंग के तहत लॉन्च किया जाएगा। ये डिवाइस भारत में निर्मित होंगे और इनका फोकस खासतौर पर AI टेक्नोलॉजी, यूजर्स के डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी पर रहेगा। बता दें कि आज के डिजाइन रिवील से पहले ही AI+ Nova 2 5G के रियर डिजाइन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो चुकी है।

NxtQuantum’s Ai+ स्मार्टफोन का पहला लुक आया सामने

  • NxtQuantum Shift Technologies के Ai+ Smartphone का डिजाइन आज आधिकारिक रूप से Flipkart पर पेश कर दिया गया है।
  • मुख्य बैनर पर लिखा है: “Design in India. Built in India. Ready for the world”, जिससे साफ होता है कि इन स्मार्टफोंस को भारत में ही डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया गया है। यह बात कंपनी द्वारा पहले किए गए दावों की भी पुष्टि करती है, जब ब्रांड की स्थापना हुई थी।
  • माइक्रोसाइट पर सबसे पहले एक स्मार्टफोन को पर्पल, पीच, ब्लू, ग्रीन और ब्लैक जैसे पांच अलग-अलग रंगों में दिखाया गया है। रियर पैनल पर तीन बड़ी तिरछी लाइनों का डिजाइन सभी कलर ऑप्शंस में देखा जा सकता है।
    फोन का पावर बटन फोन की बॉडी से अलग रंग में दिखाई दे रहा है, जो इसे एक यूनिक लुक देता है।
  • स्क्वायर-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल में डुअल कैमरा सेटअप, LED फ्लैश, और “50MP AI MATRIX CAMERA” टेक्स्ट लिखा हुआ है, जो यह पुष्टि करता है कि फोन में 50MP का रियर कैमरा होगा।

AI+ phone design

  • अगर कैमरा मॉड्यूल को करीब से देखा जाए, तो इसका डिजाइन काफी हद तक ASUS ROG Phone 9 सीरीज के कैमरा आइलैंड से मेल खाता है।
  • जैसे ही आप पेज को नीचे स्क्रॉल करते हैं, एक और स्मार्टफोन का डिजाइन सामने आता है, जो पर्पल शेड में दिखाया गया है। इसका डिजाइन हाल ही में GSMArena पर लीक हुए ‘AI+ Nova 2 5G’ से मिलता-जुलता है।
  • इस स्मार्टफोन में ग्लॉसी बैक पैनल दिखाई दे रहा है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के ऊपर एक कॉन्ट्रास्टिंग स्ट्रिप दी गई है।
    फ्रंट साइड की बात करें तो फोन में U-शेप्ड नॉच देखने को मिलती है और यह फोन भी संभवतः कई रंग विकल्पों में लॉन्च हो सकता है।

AI+ phone design

NxtQuantum’s Ai+ स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर और कीमत

  • Flipkart की माइक्रोसाइट पर यह उल्लेख किया गया है कि यूजर का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और भारत में ही संग्रहित किया जाएगा, क्योंकि डेटा को MEITY (Ministry of Electronics and Information Technology) द्वारा अनुमोदित सर्वरों के माध्यम से प्रोसेस किया जाता है।
  • AI+ Smartphone ब्रांड के सभी डिवाइस NxtQuantum OS पर काम करेंगे, जो कि एक कस्टम सॉफ्टवेयर है और संभवतः Android पर आधारित है। ब्रांड के अनुसार, यह सॉफ्टवेयर भारतीय इंजीनियरों द्वारा खासतौर पर डिजाइन किया गया है और इसमें यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस है, जो भारतीय यूजर्स की जरूरतों के अनुसार ऑप्टिमाइज किया गया है।
  • GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार, Flipkart पर टीज किए गए फोंस में से एक AI+ Nova 2 5G में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि, संभावना है कि इसमें और भी स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं।
  • इससे पहले ब्रांड ने शेयर किया था कि वह तीन बजट-फ्रेंडली AI-पावर्ड 5G स्मार्टफोंस लॉन्च करेगा, जिनकी कीमत ₹5,000 से ₹8,000 के बीच होगी।

NxtQuantum’s Ai+ स्मार्टफोन लॉन्च टाइमलाइन और उपलब्धता

  • Flipkart की माइक्रोसाइट ने पुष्टि कर दी है कि AI+ स्मार्टफोन्स जुलाई 2025 में लॉन्च किए जाएंगे।
  • ब्रांड ने इससे पहले दावा किया था कि ये स्मार्टफोंस जून के अंत तक रिलीज किए जाएंगे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि लॉन्च को टाल दिया गया है।
  • AI+ की एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, ये स्मार्टफोंस आधिकारिक रूप से Flipkart, Flipkart Minutes और Shopsy पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

The post डेटा प्राइवेसी के साथ NxtQuantum ला रहा है Ai+ स्मार्टफोन, डिजाइन और रिलीज टाइमलाइन कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nxtquantum-ai-plus-smartphone-design-release-timeline/feed/ 0
5000 रुपये का 5G Phone! 25 जून को इंडिया में लॉन्च हो सकता है यह सबसे सस्ता 5जी मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-in-india-at-rs-5000-to-launch-on-25-june-by-nxtq-aiplus-nova-2-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-in-india-at-rs-5000-to-launch-on-25-june-by-nxtq-aiplus-nova-2-5g/#respond Tue, 03 Jun 2025 12:48:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175030 स्मार्टफोन का नाम, लॉन्च डेट और प्राइस रेंज भी सामने आ गई है।

The post 5000 रुपये का 5G Phone! 25 जून को इंडिया में लॉन्च हो सकता है यह सबसे सस्ता 5जी मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • AI+ मोबाइल 5,000 से लेकर 8,000 रुपये तक की रेंज में आएंगे।
  • कंपनी एक साथ तीन नए लो बजट 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
  • NxtQ कंपनी के इन मोबाइल्स को फ्लिपकार्ट पर बेचे जाने की उम्मीद है।

इंडियन मोबाइल यूजर्स को जल्द ही एक नया स्मार्टफोन ब्रांड मिलने वाला है। रियलमी इंडिया के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे माधव सेठ अब NxtQuantum Shift Technologies के साथ जुड़कर ‘AI+‘ स्मार्टफोन ब्रांड लेकर आ रहे हैं। बीते दिनों जहां एआई प्लस का लोगो सामने आया था वहीं अब नए लीक में इस ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन का नाम, लॉन्च डेट और सस्ते एआई+ 5जी फोन की प्राइस रेंज भी सामने आ गई है।

5,000 रुपये में 5जी फोन

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार NxtQ अपने अपकमिंग स्मार्टफोंस को अफॉर्डेबल प्राइस सेग्मेंट में उतारेगी। खबरों के मुताबिक ये AI+ मोबाइल 5,000 रुपये से लेकर 8,000 रुपये तक की रेंज में लाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी 5जी फोन 5 हजार रुपये में लॉन्च नहीं हुआ है। ऐसे में अगर AI+ Smartphone इस बजट में आता है कि यह इंडिया का सबसे सस्ता 5जी फोन बन सकता है।

कब लॉन्च होगा सबसे सस्ता 5जी फोन

प्राप्त जानकारी अनुसार NxtQ कंपनी अपने स्मार्टफोन ब्रांड AI+ को 25 जून को पेश करेगी। ​फिलहाल हमें लॉन्च की ऑफिशियल अनाउंसमेंट प्राप्त नहीं हुई है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस तारीख की कथित पुष्टि की जा चुकी है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी आने वाले दिनों में लॉन्च डेट घोषित कर देगी। गौरतलब है कि यह एआई+ स्मार्टफोन ब्रांड पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही पेश होगा।

ये होंगे NxtQ AI+ के नए फोन

रिपोर्ट्स की मानें तो 25 जून को NxtQ AI+ स्मार्टफोंस को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा और इसके तहत तीन मोबाइल फोन आएंगे। खबर के मुताबिक कंपनी सबसे पहले अपनी ‘Nova series’ को मार्केट में उतारेगी। इस नोवा सीरीज के तहत तीन मोबाइल फोन लाए जाने की सूचना है जिनमें से एक स्मार्टफोन का नाम AI+ Nova 2 5G बताया जा रहा है।

AI+ Nova 2 5G की स्पेसिफिकेशन्स

इंटरनेट पर कथित एआई+ नोवा 2 5जी फोन की फोटो लीक हुई है। इस ईमेज में फोन का बैक पैनल पर दिखाया गया है जिसपर सर्किल शेप का कैमरा सेटअप लगाया गया है। इस कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर और एक एलइडी फ्लैश मौजूद है। फोटो में यह फोन ग्लासी फिनिश वाला नज़र आ रहा है।

इसके कैमरा सेटअप में “Matrix AI Camera” लिखा गया है जो कैमरा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मौजूदगी दर्शाता है। वहीं फोटो से पता चला है कि Nova 2 5G फोन 6GB RAM + 128GB storage पर लॉन्च होगा। इसमें डुअल सिम सपोर्ट भी मिलेगा। गौरतलब है कि यह नोवा 2 5जी सहित सभी एआई+ स्मार्टफोन NxtQuantum OS पर काम करेंगे।

मेड इन इंडिया मोबाइल

जीएसएम एरिना के अनुसार एआई+ स्मार्टफोंस को “Make in India” मुहित के तहत तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक ये ब्रांड की नोवा सीरीज के स्मार्टफोन e-waste से निकाले गए रिफर्बिश्ड पार्ट्स से मैन्युफैक्चर किए जाएंगे। इस मोबाइल फोंस को देशी कंपनी iSMARTu द्वारा असेंबल किया जाएगा। कंपनी के अनुसार AI+ smartphones भारतीय मोबाइल यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इंडियन इंजीनयर्स द्वारा डिजाइन किए जाएंगे।

The post 5000 रुपये का 5G Phone! 25 जून को इंडिया में लॉन्च हो सकता है यह सबसे सस्ता 5जी मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-in-india-at-rs-5000-to-launch-on-25-june-by-nxtq-aiplus-nova-2-5g/feed/ 0