Offers | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 07 May 2022 11:28:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 7,999 रुपये में मिल रहा 24 इंच और 10,999 में 32 इंच THOMSON स्मार्ट टीवी, देखें ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-32-inch-smart-tv-available-for-rs-10999/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-32-inch-smart-tv-available-for-rs-10999/#respond Sat, 07 May 2022 11:20:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68075 THOMSON 32 inch स्मार्ट टीवी मॉडल 32PATH0011 सिर्फ 10,9990 रुपये में खरीद सकते हैं।

The post सिर्फ 7,999 रुपये में मिल रहा 24 इंच और 10,999 में 32 इंच THOMSON स्मार्ट टीवी, देखें ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यह सही मौका है अपने पुराने सीआरटी टीवी को बदलकर नए स्मार्ट टीवी लाने का। भारत की प्रमुख इलेट्रॉनिक्स गूड्स निर्माता कंपनी थॉमसन ने अपने स्मार्ट टीवी रेंज पर भारी छूट की घोषणा की है। कंपनी का यह ऑफर फ्लिपकाट पर चल रहे‘Big Saving Days Sale’ में मिल रहा है। यहां 24 इंच के स्मार्ट टीवी को आप सिर्फ 6,999 रुपये में ले सकते हैं। वहीं 32 इंच का एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी THOMSON 32PATH0011 को सिर्फ 10,9990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दो मॉडल के अलावा भी दूसरे स्मार्ट टीवी मॉडल के साथ वॉशिंग मशीन और एयर कंडिशनर पर भी कंपनी भारी छूट दे रही है। इस सेल के दौरान आप Thomson 43PATH0009 43 इंच स्मार्ट टीवी को सिर्फ 20499 रुपये और 40PATH7777 मॉडल जो कि 40 इंच का स्मार्ट टीवी है उसे आप 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

यदि आप बड़ी स्क्रीन के टीवी लेने का प्लान बना रहे हैं तो वहां भी कंपनी भारी डिस्काउंट दे रही है। 50 इंच स्क्रीन में THOMSON 50PATH1010BL मॉडल को 28,999 रुपये और OATHPRO 0101 मॉडल वाले 55 इंच के स्मार्ट टीवी को सिर्फ 34,999 रुपये में लिया जा सकता है। थॉमसन के इस सेल में कंपनी 75 इंच के सबसे बड़े मॉडल पर भी भारी छूट दे रही है। पहले जहां इस टीवी की कीमत एक लाख रुपये के आस पास थी वहीं अब आप इसे 89,999 रुपये में खरीद सकते हैं।इसे भी पढ़ेंः Amazon Summer Sale 2022 : आधी से भी कम कीमत पर मिल रहे हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, यहां देखें सबसे बेस्ट डील्स

THOMSON 32 inch स्मार्ट टीवी स्पेसिफिकेशन

THOMSON के 32 इंच के यह यह स्मार्ट टीवी कंपनी के 9A Series के तहत आता है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। कंपनी ने एलईडी पैनल का उपयेाग किया है और इसमें आपको वाईफाई सपोर्ट के साथ बिल्ट इन क्रोम कास्ट सपोर्ट मिलेगा। यह टीवी 400 nits ब्राइडटनेस के साथ 500000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करता है। इसमें आईपीएस सपोर्ट है जहां आप 178 Degree व्यू एंगल पा सकते हैं। इसके अलावा Digital Noise Filter मिलता है। वहीं वीडियो के लिए यह MP4, MPEG, MPG, MKV, AVI, FLV, ASF सपोर्ट करता है। रही बात पिक्चर मोड्स तो इसें Standard, Vivid, Soft, Sport, Movie, Monitor, Game और User सपेार्ट है। इसे भी पढ़ेंः सिर्फ 66 रुपये में 28 दिनों तक 28 जीबी डाटा एक्स्ट्रा! इस प्लान के साथ Airtel ने Jio को पछाड़ा

टीवी में 24 वॉट का स्पीकर दिया गया है। कंपनी ने 2 स्पीकर का उपयोग किया है। वहीं 1 जीबी रैम के साथ क्वॉडकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। टीवी की इंटरनल मैमोरी 8जीबी है। ऐप के लिए इसमें Youtube, Disney+Hotstar, प्राइम वीडियो और Sony LIV, Zee5, Voot, HBO, Eros Now और MX Player TV आदि सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट के साथ 2 यूएसबी पोर्ट मिलेंगे।

The post सिर्फ 7,999 रुपये में मिल रहा 24 इंच और 10,999 में 32 इंच THOMSON स्मार्ट टीवी, देखें ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-32-inch-smart-tv-available-for-rs-10999/feed/ 0
3 कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी ए7 पर मिल रही है 2,000 रुपये की छूट, जानें कब तक है आॅफर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a7-offer-rs-2000-discount-in-hindi/ Fri, 23 Nov 2018 08:00:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24553 सैमसंग गैलेक्सी ए7 पर कंपनी दे रही है 2,000 रुपये की छूट। यह आॅफर कम समय के लिए ही उपलबध है।

The post 3 कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी ए7 पर मिल रही है 2,000 रुपये की छूट, जानें कब तक है आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह सैमसंग ने गैलेक्सी ए7 को भारत में पेश किया था। 3 रियर कैमरे की वजह से इस फोन की काफी चर्चा हो रही थी। वहीं कंपनी ने इस फोन का प्राइस भी काफी अग्रेसिव रखा था। भारतीय बाजार में यह फोन 64जीबी मैमोरी और 128जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है जहां इनकी कीमत क्रमश: 23,990 रुपये और 28,990 रुपये है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी इस फोन पर आॅफर दे रही है कुछ दिनों के लिए यह फोन 2,000 रुपये छूट के साथ उपलब्ध होगा।

91मोबाइल्स को आॅफलाइन रिटेलर्स से मिली जानकारी के अनुसारी सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है जो कि 23 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक ही वैध है। हालांकि यह आॅफर सिर्फ उंचे वाले ​​अर्थात 128जीबी वाले मॉडल पर ही दिया जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी 128जीबी मॉडल को इस दौरान 26,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। सैमसंग का यह आॅफर आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। सैमसंग और हुआवई के बाद अब लेनोवो ला रहा है 3 रियर कैमरे वाला फोन, होगा 5जी सपोर्टsamsung-galaxy-a7-offer-rs-2000-discount-in-hindi

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 3 कैमरा सेंसर्स है। एक कैमरा 24-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.7 अपर्चर सपोर्ट करता है, दूसरा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड सेंसर है। ग्लास डिजाइन में उपलब्ध इस फोन को कंपनी ने 6.0-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ पेश किया है। वहीं इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर साइड पैनल में पावर बैटन पर दिया गया है। सैमसंग लाएगा वी और ओ शेप नॉच वाला फोन, गैलेक्सी एम2 होगा पहला डिवाइस

गैलेक्सी ए7 का सेल्फी कैमरा 24-मेगापिक्सल का है। यह फोन क्सनोस 7885 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। मैमोरी वेरियंट के साथ ही रैम भी अलग है। 64जीबी मैमोरी के साथ 4जीबी रैम जबकि 128हजीबी स्टोरेज के साथ 6जीबी रैम है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

गैलेक्सी ए7 (2018) डुअल सिम 4जी फोन है जो एनएफसी के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। सैमसंग ने अपने इस धाकड़ फोन को ब्लू, ब्लैक, गोल्ड व पिंक कलर वेरिएंट में पेश किया है।

The post 3 कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी ए7 पर मिल रही है 2,000 रुपये की छूट, जानें कब तक है आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें 999 रुपये से कम में 10 बेहतरीन डील https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-deal-offering-gadgets-under-999rs-in-hindi/ Tue, 27 Jun 2017 10:45:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8968 फ्लिपकार्ट की ओर से भी एक ऐसी की सेल की शुरूआत की गई है जिसमें 999 रुपये से कम की कीमत पर शानदार गैजेट्स और एक्सेसरीज़ ​​दी जा रही है जिसमें शानदार पावर बैंक से लेकर वाईफाई राउटर तक शामिल है।

The post जानें 999 रुपये से कम में 10 बेहतरीन डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इन दिनों हर शॉपिंग और ई कॉमर्स वेबसाइट्स पर भारी डिस्काउंट्स के साथ सेल की शुरूआत की गई है। बेशक इसे जीएसटी का असर कहे लेकिन वेबसाइट्स की ये शानदार ​डील्स लोगों के लिए बड़ी फायदेमंद साबित हो रही है। इसी कड़ी में फ्लिपकार्ट की ओर से भी एक ऐसी की सेल की शुरूआत की गई है जिसमें 999 रुपये से कम की कीमत पर शानदार गैजेट्स और एक्सेसरीज़ ​​दी जा रही है जिसमें शानदार पावर बैंक से लेकर वाईफाई राउटर तक शामिल है। आगे हमने आपके लिए ऐसे ही 10 शानदार डील की जानकारी दी है।

1. आईप्रो पावर बैंक
फ्लिपकार्ट के इस आॅफर के तहत एप्पल ब्रांड का 2,799 रुपये वाला पावर बैंक महज़ 599 रुपये में दिया जा रहा है। आईप्रो आईपी1042 मॉडल नंबर वाला यह पावर बैंक 10,400एमएएच का है जिस पर 78 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है।

2. सैमसंग इवो मैमोरी कार्ड
सैमसंग का 10 क्लास वाला 32जीबी मैमारी कार्ड इस ​डील के तहत सिर्फ 849 रुपये में लिया जा सकता है। यह कार्ड हर स्मार्टफोन व लैपटॉप, क्म्प्यूटर स्लॉट को सपोर्ट करता है।

girl-with-phone-indian-5

3. मोटोरोला ट्रर्बो फास्ट चार्जर
किसी भी स्मार्टफोन को दोगुनी से ज्यादा स्पीड से चार्ज करने वाला मोटोरोला एसपीएन5913ए ट्रर्बो फास्ट 2.8एएमपी चार्जर पर 67 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस डील में 1,299 रुपये वाला यह चार्जर ​427 रुपये में मिल रहा है।

6 जुलाई को लॉन्च होगा 6जीबी रैम और 4,000एमएएच बैटरी वाला आॅनर 8 प्रो, लॉन्च से पहले जानें फोन की स्पेसिफिकेशन्स

4. कारा के2 मोबाईल
फ्लिपकार्ट की इस डील में कारा के2 मोबाईल फोन को सिर्फ 709 रुपये में दिया जा रहा है। 1,050एमएएच बैटरी वाला यह फोन इस कीमत पर एक बेहतरीन आॅफर है।

5. स्पीनर
यूथ का सबसे बड़ी ट्रेंड बना हुआ हैंड स्पीनर भी फ्लिपकार्ट की इस डील में शामिल है। आॅफर के तहत इंद्रधनुषी रंग का यह कूल स्पीनर सिर्फ 549 रुपये में उपलब्ध है।

फेसबुक मैसेंजर को और मजेदार बनाएंगे ये नए फीचर्स

6. डी-लिंक वाईफाई राउटर
फ्लिपकार्ट की ओर से इस आॅफर के तहत डी-लिंक को वायरलैस एन150 होम राउटर 36प्रतिशत छूट के साथ सिर्फ 799 रुपये में दिया जा रहा है।

7. मी हैडफोन
शानदार म्यूजिक क्वालिटी और साउंट एक्सपीरियंस देने वाला शाओमी का मी ईयर हैडफोन इस डील के तहत सिर्फ 599 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का 360 वीडियो, लॉन्च से पहले देखें कैसा है यह फोन

8. सिस्का 11000एमएएच पावर बैंक
पावर बैंक की रेंज में सिस्का एक्स110 11,000एमएएच पावर बैंक फ्लिपकार्ट की बेहतरीन डील है। 1,899 रुपये वाला यह पावर बैंक ब्लैक और ब्लू कलर में 999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

girl-with-phone-indian-8

9. लावा आर्क मोबाईल फोन
इस डील में 32जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज वाला लावा आर्क मैज़िक प्लस मोबाईल फोन सिर्फ 929 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

10. इंटेक्स ईको 210
फ्लिपकार्ट के इस बेहतरीन आॅफर में इंटेक्स का ईको 210 फोन भी शामिल है। 1,750एमएएच बैटरी और 1.8इंच स्क्रीन वाला यह फोन 945 रुपये की कीमत पर दिया जा रहा है।

फ्लिपकार्ट की इस ​डील में अपने पसंदीदा गैजेट्स व​ डिवाईस पाने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post जानें 999 रुपये से कम में 10 बेहतरीन डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आइडिया दे रहा है 396 रुपये में 70जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें पूरा आॅफर https://www.91mobiles.com/hindi/idea-launches-396-plan-for-prepaid-user-in-hindi/ Tue, 13 Jun 2017 03:51:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8444 आइडिया का यह प्लान दिल्ली एनसीआर के यूजर के लिए पेश किया गया है। खास बात यह कही जा सकती है कि आइडिया का यह प्लान खास कर 3जी यूजर के ​लिए पेश किया गया है।

The post आइडिया दे रहा है 396 रुपये में 70जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें पूरा आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ माह में मोबाइल टैरीफ में गजब की गिरावट देखी गई है। जहां पहले 1जीबी डाटा के लिए 300 रुपये तक का शुल्क चुकना होता था अब उतने में 30जीबी और 60जीबी तक डाटा मिलता है। ऐसा ही एक प्लान आइडिया भी लेकर आया है। कंपनी ने 396 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें 70जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही फ्री कॉलिंग भी उपलब्ध है।

आइडिया का यह प्लान दिल्ली एनसीआर के यूजर के लिए पेश किया गया है। खास बात यह कही जा सकती है कि आइडिया का यह प्लान खास कर 3जी यूजर के ​लिए पेश किया गया है। अब तक 3जी में इतना सस्ता प्लान उपलब्ध नहीं था। एनडीटीवी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आइडिया के इस आॅफर की वैधता 70 दिनों की है और इस दौरान हर रोज आप 1जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं।

जियो को मिली जीत और एयरटेल को लगा झटका, जारी रहेगा जियो का सस्ता आॅफर

आइडिया 396 के प्लान में आइडिया टू आइडिया अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री है जबकि दूसरे नेटवर्क पर आपको 3,000 मिनट कॉल ​मुफ्त मिलेगी। हालांकि इसमें थोड़ा कैप है और आप एक दिन में सिर्फ 300 मिनट ही कॉल कर सकते हैं। वहीं एक सप्ताह में 1,200 मिनट की कॉलिंग फ्री है। इससे उपर यदि आप बात करते हैं तो प्रति मिनट 30 पैसे चुकाने होंगे।

एक्सक्लूसिव: दो वेरियंट में लॉन्च होगा जियो का सस्ता 4जी वोएलटीई फोन, वाईफाई और एनएफसी से होगा लैस, जानें कंपनी पूरी तैयारी

खास बात यह कही जा सकती है कि इस आॅफर को कंपनी ने एसएमएस के माध्यम से प्रमोट नहीं किया है। बल्कि आपको जानकारी के लिए आइडिया स्टोर पर जाना होगा। वहीं हर किसी को यह आॅफर मिल भी नहीं रहा। यदि स्टोर पर आपके नंबर पर 396 का आॅफर होने की जानकारी दी जाती है तो आपको उसी दिन रिचार्ज करना होगा अन्यथा आॅफर खत्म हो जाएगा।

The post आइडिया दे रहा है 396 रुपये में 70जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें पूरा आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग के फोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, सैमंसग कार्निवल के तहत हर प्रोडक्ट पर आर्कषक छूट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-carnival-on-amazon-india-with-great-offers-in-hindi/ Tue, 06 Jun 2017 12:32:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8261 अमेजन ने सैमसंंग कार्निवल का आयोजन किया है जिसके जो 6 जून से लेकर 8 जून तक चलाया जाएगा। इस कार्निवल में सैमसंग के विभिन्न स्मार्टफोन्स के साथ अन्य प्रोडक्ट्स भी भारी छूट पर सेल के लिए लिस्ट किए गए हैं।

The post सैमसंग के फोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, सैमंसग कार्निवल के तहत हर प्रोडक्ट पर आर्कषक छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी सैमसंग अपनी तकनीक और प्रोडक्ट्स के लिए विश्वभर में मशहूर है। सैमसंग के स्मार्टफोन्स की एक बड़ी खेप के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया ने सैमसंग कार्निवल की शुरूआत की है। यदि आप सैमसंग फैन हैं तो सैमसंग फोन की खरीदारी का यह सुनहरा मौका है। अमेजन ने सैमसंंग कार्निवल का आयोजन किया है जिसके जो 6 जून से लेकर 8 जून तक चलाया जाएगा। इस कार्निवल में सैमसंग के विभिन्न स्मार्टफोन्स के साथ अन्य प्रोडक्ट्स भी भारी छूट पर सेल के लिए लिस्ट किए गए हैं।

रियल डुअल कैमरे वाला नुबिया जेड17 मिनी लॉन्च, इसमें है 16 डिफरेंट फोटोग्राफी मोड्स

अमेज़न की इस रोमांचक सेल में सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की कीमत में 4,000 रुपये की भारी छूट दी जा रही है जिसके बाद 29,990 रुपये वाले इस फोन को 25,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

samsung-carnival

इस सेल में गैलेक्सी आॅन5 प्रो, आॅन7 प्रो और आॅन8 प्रो पर फ्लैट 750 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा गैलेक्सी जे5 प्राइम, जे7 प्राइम, जे2 प्रो, सी9 प्रो और गैलेक्सी ज़ेड2 को इस सेल में ​नो कोस्ट ईएमआई के तहत दिया जा रहा है।

एक्सक्लूसिव: दो वेरियंट में लॉन्च होगा जियो का सस्ता 4जी वोएलटीई फोन, वाईफाई और एनएफसी से होगा लैस, जानें कंपनी पूरी तैयारी

सैमसंग कार्निवल के तहत अमेज़न इंडिया पर सैमसंग के स्मार्टफोन्स के साथ ही सैमसंग गियर एस3, टेलीविज़न, माइक्रोवेव, वाशिंग मशीन, एयर कंडिशनर व फ्रीज जैसे सैमसंग प्रोडक्ट्स पर भारी छूट के साथ ही आकर्षक आॅफर भी रखे गए हैं। आपको बता दें कि साइट पर हर खरीद के साथ गोआईबीबो के 5,000 रुपये के डिस्काउंट कूपन भी दिए जा रहे हैं।

The post सैमसंग के फोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, सैमंसग कार्निवल के तहत हर प्रोडक्ट पर आर्कषक छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नए प्लान में आइडिया दे रह है 30जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग https://www.91mobiles.com/hindi/idea-offer-30gb-4g-data-with-unlimited-calling-in-hindi/ Fri, 19 May 2017 06:05:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7811 आइडिया सेल्यूलर ने इस आॅफर की शुरुआत ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर की है। इसके तहत फ्लिपकार्ट स्टोर से स्मार्टफोन खरीदने वालों 30जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा।

The post नए प्लान में आइडिया दे रह है 30जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए शायद इससे बेहतर समय कभी न आया हो। आज न सिर्फ बेहद ही कम कीमत में 4जी हैंडसेट उपलबध हो चुके हैं बल्कि डाटा दर भी बससे निचले स्तर पर आ गया है। लगभग 7 महीने तक फ्री सर्विस प्रदान करने के बाद जहां जियो ने बेहद की कम कीमत में 4जी डाटा का ऐलान किया है। वहीं दूसरी कंपनियों ने भी अपने डाटा रेट बेहद कम कर दिए हैं। इसके बाद भी डाटा की बरसात हो रही है। हाल में डाटा का ऐसा एक आॅफर आइडिया सेल्यूलर लेकर आया है। कंपन के इस ऑफर के तहत बिना किसी डेली लिमिट के 30 जीबी 4G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है।

जियो फाइबर को एयरटेल की टक्कर, कंपनी की डाटा लिमिट को 100 फीसदी तक बढ़ाया

आइडिया सेल्यूलर ने इस आॅफर की शुरुआत ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर की है। इसके तहत फ्लिपकार्ट स्टोर से स्मार्टफोन खरीदने वालों 30जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। ये आॅफर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध 4जी हैंडसेट के साथ दिया जाएगा। यदि आप फ्लिपकार्ट से फोन की खरीदारी करते हैं तो 30 जून तक आइडिया नेटवर्क पर 30जीबी 4जी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट से खरीदे गए हैंडसेट पर आॅफर का लाभ लेने के लिए कंपनी ने दो तरह के आॅफर लॉन्च किए हैं। 356 रुपये के रिचार्ज पर 30 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी वहीं 191 रुपये के प्लान में 10 जीबी 4G डेटा दिया जा रहा है।

हर जियो यूजर के लिए ​जरूरी ये पॉंच बातें, कल से कितना बदल जाएगी जियो सर्विस

इस बारे में आईडिया का कहना है कि ये आॅफर फ्लिपकार्ट पर लेनोवो, मोटोरोला, माइक्रोमैक्स, पैनासॉनिक सहित कुछ ब्रांड के स्मार्टफोन पर दी जाएगी जिनकी कीमत 4,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये के बीच होगी। खास बात यह कही जा सकती है कि यह आॅफर आइडिया के नए और पुराने दोनों तरह के उपभोक्ताओं को दी जाएगी। वहीं जहां कुछ आॅफर में नियम है कि आप एक दिन में 1जीबी डाटा का ही उपयोग कर सकते हैं वहीं इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है आप अपने डाटा लिमिट से जितना चाहें उतना डाटा का उपयोग कर सकते हैं।

The post नए प्लान में आइडिया दे रह है 30जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अमेजन ग्रेट इंडिया सेल शुरू देखें 5 बेहरीन मोबाइल डील https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-mobiles-deals-on-amazon-great-indian-sale-in-hindi/ Thu, 11 May 2017 07:46:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7568 11 मई से चलने वाले इस सेल का अंत 14 मई को होगा और इस दौरान अन्य समानों सहित मोबाइल पर भारी छूट दी जा रही है। आगे हमनें ऐसे ही 5 बेहतरीन मोबाइल डील की जानकारी दी है।

The post अमेजन ग्रेट इंडिया सेल शुरू देखें 5 बेहरीन मोबाइल डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आम उपभोक्ता यही चाहता है कि किसी भी खरीदारी में उसे सबसे बेस्ट डील मिले। जहां से वह सबसे कम कीमत में खरीदारी कर सके। भारतीय मोबाइल बाजार इन चीजों को भली—भांती समझता है यही वजह है कि आए दिन उपभोक्ताओं को बेहतर ​डील दिए जाते हैं। ऐसा ही एक डील आज से भी शुरू हुआ है। प्रमुख आॅनलाइन शॉपिंग स्टोर अमेजन पर आज से द ग्रेट इंडिया सेल की शुरुआत हुई है। इस सेल में सभी इलेक्ट्रॉनिक्स समानों पर भारी छूट दिया जा रहा है। आॅफर देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 11 मई से चलने वाले इस सेल का अंत 14 मई को होगा और इस दौरान अन्य समानों सहित मोबाइल पर भारी छूट दी जा रही है। आगे हमनें ऐसे ही 5 बेहतरीन मोबाइल डील की जानकारी दी है।

10,000 रुपये के बजट में 7 बेहतरीन स्मार्टफोन जो हैं स्टूडेंट्स के लिए खास

आॅनर 6एक्स
अमेजन इंडिया पर जारी इस सेल में सबसे बेहतर डील में से एक आॅनर 6एक्स का कहा जा सकता है। डुअल कैमरा और 32जीबी मैमोरी वाले इस फोन की कीमत 12,999 रुपये है लेकिन फिलहाल अमेजन इंडिया से इसे 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आॅनर 6एक्स में 12एमपी+2एमपी का डुअल कैमरा दिया गया है जो बेहतरीन फोटोग्राफी का अहसास कराएगा। इसके साथ ही 2.1गीगाहट्र्ज का हाईसीलीकॉन कीरीन प्रोसेसर और 3जीबी रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन है।

कूलपैड नोट 5
अमेजन ग्रेट इंडिया सेल में कूलपैड नोट 5 पर 1000 रुपये की छूट दी जा रही है और यह फोन फिलहाल 9,999 रुपये में उपलब्ध हो गया है। कूलपैड नोट 5 में 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन गई है। यह फोन क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.5गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट है। कूलपैड नोट 5 में 4010 एमएएच की बड़ी बैटरी है।


कूलपैड नोट 5 लाइट

कूलपैड ब्रांड के ही नोट 5 लाइट पर भी 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है और इसके बाद यह फोन 6,999 रुपये में उपलब्ध हो गया है। पहले इसकी कीमत 8,999 रुपये थी। कूलपैड नोट 5 लाइट में 5 इंच का एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6735सीपी चिपसेट पर कार्य करताा है और फोन में 1गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 3 जीबी की रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी है। इसके साथ ही 64जीबी का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफी के​ लिए 13-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह कही जा सकती है कि इस कम कीमत वाले फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

20,000 रुपये के बजट में 6 शानदार फोन जिनमें है 16-एमपी का सेल्फी कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्रो
अमेजन ग्रेट इंडिया सेल के दौरान सैमसंग फोन पर भी कॉफी छूट दिए जा रहे हैं। सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्रो पर आप 2,450 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यह फोन पहले 11,190 रुपये में उपलब्ध था लेकिन फिलहाल इसे 8,740 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्रो में 5.5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1.2गीगाह्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर ओर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

मोटो जी5
खास बात यह कही जा सकती है कि इस सेल के दौरान हाल में लॉन्च मोटो जी5 पर भी आप 1,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। मोटो जी5 3जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है लेकिन अमेजन ग्रेट इंडिया सेल में इसे 10,999 रुपये में लिया सकताा है। इस फोन में 5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है। एंडरॉयड नुगट आधारित मोटो जी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया गया है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड के ज​रिये बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस उपलब्ध है।

The post अमेजन ग्रेट इंडिया सेल शुरू देखें 5 बेहरीन मोबाइल डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
धमाका आॅफर: एयरटेल और वोडाफोन दे रहे हैं 345 में 28जीबी डाटा और फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-and-vodafone-offering-28-gb-data-and-free-unlimited-calling-at-rs-345-in-hindi/ Sun, 05 Mar 2017 02:54:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5666 एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 345 का प्लान लॉन्च किया है। इसके तहत कंपनी उपभोक्ताओं को हर रोज 1जीबी डाटा प्रादन कर रही है।

The post धमाका आॅफर: एयरटेल और वोडाफोन दे रहे हैं 345 में 28जीबी डाटा और फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो के डाटा आॅफर्स ने पूरे इंडियन टेलीकॉम मार्केट में खलबली मचा दी है। अब हरेक आॅपरेटर बेहद ही कम कीमत में 4जी डाटा आॅफर कर रहे हैं। रिलायंस जियो ने 303 रुपये में 28जीबी डाटा और 499 में 56जीबी डाटा देने की घोषणा की थी। वहीं कंपनी ने इसके बाद अतिरिक्त 5 और 10 जीबी फ्री डाटा देने की बात कही थी। वहीं रिलायंस जियो के इस आॅफर के जवाब में वोडाफोन और एयरटेल ने भी जबरदस्त आॅफर पेश किया है।

एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 345 का प्लान लॉन्च किया है। इसके तहत कंपनी उपभोक्ताओं को हर रोज 1जीबी डाटा प्रादन कर रही है। अर्थात 28 दिनों में आप 28 जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। इसमें आपको 500 एमबी डाटा दिन और 500 एमबी डाटा रात में मिलेगा। एयरटेल का यह आॅफर 31 मार्च तक ही सीमित है।
airtel
वहीं हाल में कंपनी ने अपने जियो के जवाब में प्रमोशनल आॅफर के तहत 10 रुपये में 1जीबी डाटा का प्लान लॉन्च कर हलचल मचा दी है और इस प्लान के बाद सबसे पहले एयरटेल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए आॅफर लॉन्च किया जिसमें कंपनी 14जीबी डाटा 145 रुपये में दे रही थी।

वहीं दूसरी ओर वोडाफोन के पास प्रोमोशनल आॅफर के तहत 346 रुपये का प्लान जारी किया है। इसमें आपको 28जीबी 4जी डाटा मिलेगा। अर्थात हर दिन 1जीबी की लिमिट के साथ उपलब्ध होगा। इस पैक में भी कंपनी की ओर से मुफ्त अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल दी जा रही है। कंपनी ने मैसेज के माध्यम से जानकारी दी कि यह आॅफर सिर्फ 15 मार्च तक ही है।

आइडिया ने 91मोबाइल्स को यह जानकारी दी है कि कंपनी की ओर से 348 रुपये का मासिक प्लान जारी किया गया है। यह एक प्रोमोशनल प्लान है और इसके तहत 348 रुपये के रिचार्ज पर 28 दिन की वेलिडिटी के साथ ​प्रतिदिन 500एमबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। साथ ही इस पैक में अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल भी शामिल है। अर्थात आपको 14जीबी डाटा मिलेगा।

The post धमाका आॅफर: एयरटेल और वोडाफोन दे रहे हैं 345 में 28जीबी डाटा और फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें कैसे लें एयरटेल पर 145 रुपये में 14जीबी 4जी डाटा का लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-offers-14-gb-4g-data-and-unlimited-std-and-local-calling-know-how-to-adopt-it-in-hindi/ Wed, 01 Mar 2017 14:06:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5565 आज एयरटेल ने अपने प्रमोशनल आॅफर के तहत कई आॅफर लॉन्च किए हैं जिसके तहत उपभोक्ताओं को 145 रुपये में 14जीबी तक का डाटा आॅफर दिया जा रहा है।

The post जानें कैसे लें एयरटेल पर 145 रुपये में 14जीबी 4जी डाटा का लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो की 4जी सर्विस शुरू होने के साथ ही भारत में डाटा को लेकर प्राइस वार शुरू हो चुका है। हर रोज उपभोक्ताओं को 4जी डाटा को लेकर कोई न कोई नया आॅफर सुनने को ​मिलता है। वहीं आज एयरटेल ने अपने प्रमोशनल आॅफर के तहत कई आॅफर लॉन्च किए हैं जिसके तहत उपभोक्ताओं को 145 रुपये में 14जीबी तक का डाटा आॅफर दिया जा रहा है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस 145 के प्लान में आपको एयरटेल से एयरटेल पर असीमित कॉलिंंग का भी लाभ मिल रहा है।

इस बारे में हमने जानकारी प्राप्त की तो एयरटेल का कहना था कि यह प्रमोशनल आॅफर है और ​उपभोक्ता कि हिसाब से अलग हो सकता है। हालांकि हमने भी जांचा तो पता चला कि कंपनी यह आॅफर दे रही है। परंतु उपभोक्ता के हिसाब से यह प्लान अलग दिया हा रहा है। हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि हरेक प्लान में डेर सारा 4जी डाटा मुफ्त है। हमें 149 का प्लान मिला जिसमें एयरटेल से एयरटेल पर असीमित कॉल के साथ 14जीबी डाटा प्राप्त हो रहा था। वहीं दूसरे नंबर पर 348 का प्लान मिला जिसमें 14जीबी डाटा के साथ किसी भी नंबर पर असीमित लोकल व एसटीडी कॉल दिया जा रहा था।

बेहतर 4जी कवरेज और 5जी नेटवर्क के लिए जियो ने मिलाया सैमसंग से हाथ

हालांकि आपको बता दूं कि फिलहाल यह आॅफर सिर्फ एयरटेल के प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए ही है। पोस्टपेड उपभोक्ता के लिए यह प्लान नहीं आया। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

तो क्या फ्लिपकार्ट पर बिकेगा नोकिया 3310 ?

यदि आप भी एयरटेल के पोस्टपेड उपभोक्ता हैं तो इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि
1 आपके पास 4जी फोन हो और उस फोन में आपने माई एयरटेल ऐप डाउनलोड किया हो। श्
2 यदि आपने माई एयरटेल ऐप में अपना अकाउंट बना रखा है तो सबसे पहले माई एयरटेल ऐप को आॅन करें।
3 इसके बाद अकाउंट में जाएं।

airtel-promo

4 यहां से आपको अकाउंट बैलेंस में जाना है।
5 यहीं नीचे ब्राउज प्लान का विकल्प मिलेगा उसे क्लिक करें
6 इसके साथ ही अपके नंबर पर मौजूद एयरटेल आॅफर आ जाएगा। आप यहां से प्लान को एक्टिव कर सकते हैं।

गौरतबल है कि इस बारे में हमने जब एयरटेल से जानना चाहा तो हमें यह जानकारी दी गई कि यह प्लान एक महीने के लिए ही हो सकता है। 28 दिनों की वैधता खत्म होने पर आपके लिए कोई दूसरा प्लान आ सकता है।

The post जानें कैसे लें एयरटेल पर 145 रुपये में 14जीबी 4जी डाटा का लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एयरटेल का धमाकेदार आॅफर: 145 रुपये में पाएं 14जीबी 4जी डाटा और असीमित कॉल https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-effect-airtel-0ffers-14-gb-data-for-rs-145-only-in-hindi/ Wed, 01 Mar 2017 13:36:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5559 एयरटेल ने इसके अलावा भी कई आॅफर पेश किए हैं। यदि आप भी एयरटेल के इस आॅफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो अपने 4जी एंडरॉयड फोन में माई एयरटेल ऐप से लॉगिन कर पता कर सकते हैं।

The post एयरटेल का धमाकेदार आॅफर: 145 रुपये में पाएं 14जीबी 4जी डाटा और असीमित कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो को जवाब देने के लिए आए दिन एयरटेल नए नए आॅफर्स पेश कर रहा है। वहीं आज कंपनी ने एक और आॅफर लॉन्च किया है जहां कंपनी 145 रुपये में 14जीबी तक 4जी डाटा दे रही है। आज से रिलायंस जियो की 4जी सर्विस के लिए कंपनी ने 99 रुपये का ​प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पेश किया है 303 रुपये में कंपनी 28जीबी डाटा दे रही है। वहीं एयरटेल ने जियो के जवाब में इस आॅफर को लॉन्च किया है जहां उपभोक्ताओं को 145—149 रुपये के प्लान में 14जीबी का डाटा दिया जा रहा है।

आज से आप बन सकते हैं रिलायंस जियो के प्राइम मेंबर, जानें क्या है पूरा प्लान

इतना ही नहीं उपभोक्ता एयरटेल से एयरटेल के नेटवर्क पर असीमित कॉल भी कर सकते हैं। हालांकि एयरटेल का यह आॅफर हर उपभोक्ता के हिसाब से अलग आ रहा है। कई मोबाइल फोन पर यह आॅफर 348 रुपये में उपलब्ध है लेकिन इस प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है। दोनों प्लान में कंपनी 28 दिन की वैधता दे रही है।

airtel-offers

एयरटेल के इस आॅफर के बारे में जब हमने कंपनी ने जांचा तो जानकारी दी गई कि यह प्रमोशनल आॅफर है और उपभोक्ता के हिसाब से अलग हो सकता है। वहीं कंपनी ने यह भी बताया कि यह आॅफर एक माह के लिए ही वैद्य होगा अलगे सप्ताह आपको नया प्लान मिल सकता है।

एयरटेल ने इसके अलावा भी कई आॅफर पेश किए हैं। यदि आप भी एयरटेल के इस आॅफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो अपने 4जी एंडरॉयड फोन में माई एयरटेल ऐप से लॉगिन कर पता कर सकते हैं।

इस वीडियो को भी देखें।

The post एयरटेल का धमाकेदार आॅफर: 145 रुपये में पाएं 14जीबी 4जी डाटा और असीमित कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>