Okinawa Okhi 90 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 14:02:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 160KM रेंज और 90kmph की टॉप स्पीड वाले Electric Scooter की 5 खास बातें, यहां जानें अभी https://www.91mobiles.com/hindi/160km-range-okinawa-oki90-electric-scooter-top-5-features-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/160km-range-okinawa-oki90-electric-scooter-top-5-features-price-specifications/#respond Mon, 02 May 2022 07:37:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78011 इस इेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90Kmph की है।

The post 160KM रेंज और 90kmph की टॉप स्पीड वाले Electric Scooter की 5 खास बातें, यहां जानें अभी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Okinawa Autotech ने पिछले हफ्ते एक नया electric scooter Okhi-90 को इंडियन मार्केट में पेश किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च से पहले इसकी कई लीक व जानकारियां सामने आई थीं, जिसके बाद इस स्कूटर को कंपनी ने एक इवेंट के दौरान पेश किया और इसके फीचर्स व कीमत से पर्दा उठाया। यह देशी इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टाईलिश लुक और शानदार फीचर्स से लैस है। आज हम इस आर्टिकल में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 5 खास बातों की जानकारी देने वाले हैं, जिससे आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेने से पहले अपना फैसला ले पाएंगे।

स्टाइलिश लुक व डिजाइन

160km range Okhi-90 electric scooter launched in india know price features
भारत में हाल ही में लॉन्च हुआ OKHi-90 एक बड़े और आकर्षक मैक्सी डिजाइन स्पोर्ट के साथ आता है। इस ई-स्कूटर के सामने के एक पतली क्रोम पट्टी दी गई है। वहीं, साथ में स्लीक टर्न इंडिकेटर देखने को मिलेंगे। वहीं, हेडलैम्प वाले हैंडलबार काउल में भी क्रोम स्लैट देखने को मिलेगी। इसके अलावा पीछे की तरफ, चौड़े टेल लैंप और मजबूत लगेज रैक के साथ लंबे और घुमावदार अंडर-सीट पैनल दिए गए हैं।

दमदार फीचर्स

electric-scooter-okinawa

Okinawa ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई खास फीचर्स भी दिए हैं जो कि आजकल एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर में आना आम बात है। इस Electric Scooter के कॉकपिट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है। बुनियादी डाटा के अलावा, यह कॉल और मैसेज अलर्ट, बीमा और स्पीड अलर्ट व बैटरी से संबंधित जानकारी देता है। वहीं, इसमें जियो-फेंसिंग, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, अंडर-सीट लाइट और एक इन-बिल्ट नेविगेशन सिस्टम है।

दिल लूट लेने वाली स्पेसिफिकेशन्स

160km range Okhi-90 electric scooter launched in india know price features
रेंज और परफॉर्मेंस के मामले में पेपर पर OKHI-90 काफी शानदार लगती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 72V50AH लिथियम-आयन बैटरी से लैस है जो कि फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है और इसमें 160 किमी की रेंज देती है। इसके अलावा, मिड-माउंटेड इसे स्पोर्ट मोड में 85-90kmph की टॉप स्पीड तक मिलती है। साथ ही ईको मोड के लिए, यह 55-60 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।

धांसू हार्डवेयर

okinawa-okhi90-top-fetures

OKHI-90 को उबड़-खाबड़ भारतीय सड़कों और अलग-अलग इलाकों में अच्छे से चलाने के लिए ओकिनावा ने दोनों ओर 16 इंच के बड़े पहिये दिए हैं। इस प्राकर के व्हील इससे पहले किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में नहीं देखे गए हैं। इसके अलावा इसमें आगे और पीछे लंबा ट्रैवल सस्पेंशन और 175mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस भी दी गई है। साथ ही फ्रंट व रियर पर एक डिस्क ब्रैक भी है।

प्राइस

200km range electric scooter Okinawa Okhi 90 teased ahead of March 24th launch price sale
Okhi-90 electric scooter की कीमत 1,21,866 रुपये के एक्स-शोरूम है। हालांकि, विभिन्न राज्य सरकारें की खरीद पर सब्सिडी भी प्रदान कर रही है। इस सरकारी छूट के दिल्ली और महाराष्ट्र में स्कूटर का दाम 1,03,866 रुपये रहेगा। इसी तरह गुजरात में 1,01,866 रुपये, राजस्थान में 1,14,866 रुपये और उड़ीसा में 1,16,866 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इंडिया में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Glossy Wine Red, Glossy Pearl White, Glossy Ash Grey और Glossy Jewellery Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

 

The post 160KM रेंज और 90kmph की टॉप स्पीड वाले Electric Scooter की 5 खास बातें, यहां जानें अभी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/160km-range-okinawa-oki90-electric-scooter-top-5-features-price-specifications/feed/ 0
Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: जानें कौनसी बैटरी वाली स्कूटी है बेस्ट? https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-okinawa-okhi-90-comparison-range-top-speed-price-sale-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-okinawa-okhi-90-comparison-range-top-speed-price-sale-india/#respond Sat, 16 Apr 2022 05:59:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79004 ओला एस1 प्रो और नई ओकिनावा ओखी 90 की तुलना कर यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन ज्यादा बेहतर है।

The post Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: जानें कौनसी बैटरी वाली स्कूटी है बेस्ट? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओला ने अगस्त 2021 में अपने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) को इंडियन इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में पेश किया था। हालांकि, कुछ देरी के बाद कंपनी ने मार्च महीने के लिए रिकॉर्ड बिक्री के आंकड़े दर्ज किए। वहीं, हाल ही में हरियाणा स्थित ओकिनावा ऑटोटेक ने इस साल मार्च में ओकिनावा ओखी 90 को बाजार में लॉन्च किया। बैटरी वाली स्कूटर शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स से लैस है। अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का विचार कर रहे हैं तो हमने इस आर्टिकल में बिल्कुल नए Okinawa Okhi 90 की तुलना Ola S1 Pro है। इससे यह समझनेे में आसानी होगी कि कौनसा ई-स्कूटर किससे बेहतर है।

Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: प्राइस

ओला इलेक्ट्रिक फिलहाल ओला एस 1 प्रो को बेच रही है और लो-स्पेक वेनिला ओला एस 1 को फिलहाल बंद कर दिया है। इससे सब्सिडी से पहले स्कूटर की कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। वहीं, ओकिनावा ओखी 90 का प्राइस 1,21,866 रुपये (फेम II सब्सिडी के बाद) है, लेकिन गुजरात में इसका प्राइस 1,01,866 रुपये तक हो सकता है।

वहीं, ओला एस 1 प्रो बैटरी पर तीन साल / अनलिमिटेड किलोमीटर के साथ आती है, जबकि मोटर में तीन साल / 40,000 किमी की वारंटी मिलती है, जो भी पहले हो। वहीं, ओकिनावा ओखी 90 में भी मोटर और बैटरी पैक दोनों पर तीन साल की वारंटी मिलती है।

Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: डिजाइन

Ola S1 Pro और Okinawa दोनों ही स्टाइल के मामले में अलग हैं। ओला एस1 प्रो फ्लोइंग बॉडी पैनल और एलईडी लाइट के साथ आता है। इसमें साइड स्टैंड को बॉडी में एकीकृत किया गया है और स्कूटर में डुअल एंड्रॉइड जैसा एलईडी हेडलैंप है। ओला एस1 प्रो 10 कलर में पेश आचता है, जिसमें- पोर्सिलेन व्हाइट, लिक्विड सिल्वर, मार्शमेलो, मिलेनियल पिंक, नियो मिंट, एन्थ्रेसाइट ग्रे, कोरल ग्लैम, मिडनाइट ब्लू, जेट ब्लैक और मैट ब्लैक शामिल हैं। वहीं, कंपनी ने हाल ही में होली के दौरान ओला इलेक्ट्रिक को लिमिटेड गेरुआ रंग कलर ऑप्शन में पेश किया था। इसका बूट स्पेस 36 लीटर है।

ओकिनावा ओखी 90 में एक पारंपरिक लेकिन स्पोर्टी डिज़ाइन से लैस है। ओकिनावा ओखी 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 16-इंच के एल्युमीनियम अलॉय व्हील मिलते हैं जो एक सेगमेंट फर्स्ट है। स्कूटर का बूट स्पेस 40 लीटर है।

Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: स्पेसिफिकेशन्स

ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर 58Nm के टार्क के साथ 8.5kW की मोटर से लैस है जो स्कूटर को 3 सेकंड में 0-40kmph की स्पीड पर ले जाता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 115 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। स्कूटर में आगे और पीछे एक डिस्क ब्रेक है और इसमें 36L अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है। इसेक अलावा ओला एस1 प्रो को लेकर कंपनी का दावा इसमें 181 किमी और लगभग 135 किमी की वास्तविक रेंज मिलती है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है।

how to book ola electric scooter

रेंज और परफॉर्मेंस के मामले में पेपर पर OKHI-90 काफी शानदार लगती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 72V50AH लिथियम-आयन बैटरी से लैस है जो कि फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है और इसमें 160 किमी की रेंज देती है। इसके अलावा, मिड-माउंटेड इसे स्पोर्ट मोड में 85-90kmph की टॉप स्पीड तक मिलती है। साथ ही ईको मोड के लिए, यह 55-60 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।

160km range Okinawa Oki90 Electric Scooter top 5 features price specifications

इस Electric Scooter के कॉकपिट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है। बुनियादी डाटा के अलावा, यह कॉल और मैसेज अलर्ट, बीमा और स्पीड अलर्ट व बैटरी से संबंधित जानकारी देता है। वहीं, इसमें जियो-फेंसिंग, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, अंडर-सीट लाइट और एक इन-बिल्ट नेविगेशन सिस्टम है।

Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: कैसे करें ऑडर्र

ओकिनावा ओखी 90 और ओला एस1 प्रो को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। ओखी 90 के मामले में, ई-स्कूटर को 500 रुपये में ऑनलाइन बुक किया जा सकता है और एक ओकिनावा डीलर से डायरेक्ट खरीदी जा सकती है। बुकिंग कीमत बाद में वाहन के कुल ऑन-रोड प्राइस (बीमा, पंजीकरण और अन्य शुल्क सहित) से काट ली जाती है।

वहीं, ओला एस1 प्रो बिना किसी डीलरशिप नेटवर्क के पूरी तरह से ऑनलाइन बेचा जा रहा है। हालांकि, फिलहाल ओला की वेबसाइट के अनुसार ओला एस1 प्रो की बुकिंग विंडो जल्द ही खुलेगी। ग्राहक इस ई-स्कूटर को सिर्फ 499 रुपए देकर प्री-बुक कर सकते हैं। इसके अलावा बजाज चेतक खरीदना आपके लिए काफी आसान है क्योंकि इसे डीलरशिप के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं।

The post Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: जानें कौनसी बैटरी वाली स्कूटी है बेस्ट? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-okinawa-okhi-90-comparison-range-top-speed-price-sale-india/feed/ 0
24 मार्च को आ रहा Okinawa Okhi 90 electric scooter, लॉन्च से पहले कंपनी ने फिर किया बड़ा खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/okinawa-okhi-90-electric-scooter-march-24th-india-launch-teased-again/ https://www.91mobiles.com/hindi/okinawa-okhi-90-electric-scooter-march-24th-india-launch-teased-again/#respond Wed, 16 Mar 2022 07:55:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77423 Okhi 90 को रियर डिस्क ब्रेक के साथ पेश किया जा सकता है।

The post 24 मार्च को आ रहा Okinawa Okhi 90 electric scooter, लॉन्च से पहले कंपनी ने फिर किया बड़ा खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Okinawa Okhi 90 electric scooter को इंडिया में 24 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है। लेकिन, यह स्कूटर लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा लगातार टीज किया जा रहा है, जिससे इस ई-स्कूटर की जानकारी सामने आ रही है। वहीं, एक बार फिर कंपनी ने Okinawa Okhi 90 प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फिर से टीज किया है। ओकिनावा ने इस बार स्कूटर के पिछले हिस्से, विशेष रूप से स्विंग आर्म असेंबली और रियर टायर को दिखा रहा है। माना जा रहा है कि प्रीमिय इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट एंट्री करने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टक्कर इंडिया में पहले से मौजूद Ola S1 Pro, Ather 450x, Bajaj Chetak, Bounce Infinity E1, Simple One और TVS i-Qube से हो सकती है।

Okinawa Oki90

अपकमिंग ओकिनावा ओखी 90 एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे लेकर इंटरनेट पर काफी समय से चर्चा हो रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले स्कूटर के टीजर वीडियो जारी करने के लिए सोशल मीडिया अभियानों का सहारा लिया है। इस बार ओखी 90 के टीजर से स्कूटर के पिछले हिस्से का पता चलता है। वीडियो में एक बॉक्स सेक्शन कस्टम स्विंग आर्म और एक रियर डिस्क ब्रेक सेट अप की जानकारी सामने आई है। टीजर से यह भी पता चलता है कि ई-स्कूटर में बॉडी-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी और बेल्ट ड्राइव सिस्टम के जरिए रियर व्हील तक पावर पहुंचाई जाएगी। यह हब-आधारित सेट-अप को नहीं अपनाएगा जैसा कि भारत और विदेशों में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। इसे भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर! भारत में लॉन्च हुआ यह शानदार Electric Scooter, प्राइस Activa से भी कम

Okinawa Oki90 का डिजाइन

कुछ समय पहले लीक हुई तस्वीरों में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन सामने आया था। डिजाइन पारंपरिक डिजाइनों से हटकर थोड़ा स्पोर्टी लग रहा था और अप्रिलिया के स्पोर्टी स्कूटर जैसा दिखाई दिया था। इसमें सिंगल-पीस सीट है जिसमें पिलर थोड़ा ऊपर उठा हुआ है, चंकी सिल्वर-फिनिश्ड ग्रैब रेल है जो लगेज बे बनाती है, और एक चौड़ा और चिकना रियर टेल लैंप होगा। वहीं, इसमें लगभग 15 इंच के अलॉय रिम्स होंगे जो कि राइड और हैंडलिंग अनुभव अच्छा बनाएंगे। इसे भी पढ़ें: धाकड़ माइलेज और गजब फीचर्स वाले 5 सस्ते Electric Scooters, कीमत 34,899 रुपए से शुरू

लेटेस्ट वीडियो

Okinawa Oki90 फीचर्स

Okinawa Oki90 में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, डुअल शॉक रियर सस्पेंशन, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक, ABS / CBS अपेक्षित, रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा है। ओकिनावा ओकी90 में 150-180 किमी की रेंज और सेगमेंट बेंचमार्क को देखते हुए 100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड होने की संभावना है। Okinawa Oki90 को ब्लूटूथ-कनेक्शन के साथ पूरी तरह से डिजिटल MID, ऑनबोर्ड eSIM के माध्यम से कनेक्टेड फीचर्स, जिओ-फेंसिंग, नेविगेशन, डायग्नोस्टिक्स और राइडिंग मोड्स से लैस होगी।

The post 24 मार्च को आ रहा Okinawa Okhi 90 electric scooter, लॉन्च से पहले कंपनी ने फिर किया बड़ा खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/okinawa-okhi-90-electric-scooter-march-24th-india-launch-teased-again/feed/ 0