Ola Electric Scooter | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 09:07:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अरे बाप रे! 1.28 lakh के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी का प्राइस Rs 87,298, वायरल हो रहा बिल https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-battery-cost-upto-rs-90000-to-replace/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-battery-cost-upto-rs-90000-to-replace/#respond Mon, 20 Feb 2023 07:29:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98186 इलेक्ट्रिक स्कूटर की लोकप्रियता भारत में बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रही है। वहीं, इसी को देखते हुए अधिक कंपनियां अब एक हाई-एंड ई-टूव्हीलर्स को पेश कर रही हैं। हालांकि, ईवी की कीमत में सबसे बड़ा योगदान अभी भी इसकी बैटरी का है और खरीदार हमेशा यह बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं […]

The post अरे बाप रे! 1.28 lakh के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी का प्राइस Rs 87,298, वायरल हो रहा बिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Ola S1 electric scooter की बैटरी की कीमत स्कूटर से 60 प्रतिशत ज्यादा है।
  • Ola S1 Pro के 4kWh battery का प्राइस Rs 87,298 है।
  • Ola S1 और S1 Pro की बैटरी पर 3 year/unlimited-kilometre वारंटी मिलती है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर की लोकप्रियता भारत में बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रही है। वहीं, इसी को देखते हुए अधिक कंपनियां अब एक हाई-एंड ई-टूव्हीलर्स को पेश कर रही हैं। हालांकि, ईवी की कीमत में सबसे बड़ा योगदान अभी भी इसकी बैटरी का है और खरीदार हमेशा यह बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं यदि बैटरी को कितने समय बाद बदला जाएगा। लेकिन, हाल ही में वायरल हुई ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी की कीमत ने ग्राहकों को परेशान करना शुर कर दिया है। दरअसल, ओला एस1 प्रो की 4kWh बैटरी पैक की कीमत वायरल हो रही है जो कि 87,298 रुपये है।

देखें ये है 4kWh Ola battery की कीमत

ola-electric-scooter

आप नीचे तस्वीरों में देख सकते हैं कि ओला एस1 प्रो के लिए ओला 4kWh (3.97kWh) बैटरी पैक की कीमत 87,298 रुपये है। जबकि ओला इलेक्ट्रिक 3 साल / अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी प्रदान करता है। बैटरी पैक को बदलने की लागत वाहन की कुल लागत का 62 प्रतिशत तक मालूम होती है। फिलाहल Ola S1 Pro डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है और इसकी कीमत 1.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसे भी पढ़ें: Ola का नया धमाका, नए अवतार और कम कीमत में लाया S1 और S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर

ola-electric-scooter-launch-india

बैटरी पैक की पैकेजिंग पर लेबल पर 66,549 रुपये की एमआरपी लिखी हुई है। वहीं, ओला एस1 प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसका मतलब है कि ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बैटरी पैक की कीमत ईवी की कुल लागत का 66 प्रतिशत है। पिछले साल, इसी तरह की बहस तस्वीर में आई थी, क्योंकि Tata Nexon EV की बैटरी बदलने की लागत 7 लाख रुपये आई थी। इसे भी पढ़ें: घीमी रफ्तार पर टूटा OLA S1 PRO का फ्रंट सस्पेंशन, राइडर ICU में हुआ एडमिट

हालांकि, बैटरी पैक लंबे समय तक चलने के लिए होती है। लेकिन, कई बार इसे पहले बदलने की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन, बैटरी की कीमत स्कूटर के प्राइस से ज्यादा होने से ग्राहक अब डरने लगे हैं। साथ ही एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने से पहले ग्राहकों काफी विचार करेंगे।

The post अरे बाप रे! 1.28 lakh के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी का प्राइस Rs 87,298, वायरल हो रहा बिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-battery-cost-upto-rs-90000-to-replace/feed/ 0
Ola का नया धमाका, नए अवतार और कम कीमत में लाया S1 और S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर https://www.91mobiles.com/hindi/ola-launch-new-variant-of-s1-s1-air-range-price-and-more/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-launch-new-variant-of-s1-s1-air-range-price-and-more/#respond Thu, 09 Feb 2023 10:47:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97647 कंपनी ने 6 ई-बाइक को भी टीज किया है।

The post Ola का नया धमाका, नए अवतार और कम कीमत में लाया S1 और S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की लाइनअप को एक्सपेंड करते हुए नए बैटरी वाले स्कूटर्स को जोड़ा है। दरअसल, कंपनी ने electric scooters S1 और S1 Pro के नए वेरिएंट को बाजार में उतारा है। OLA S1 Air को तीन नए वेरिएंट में और OLA S1 को एक नए वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। वहीं, पेश किए गए Ola S1 Air scooter के नए लो बैटरी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये और S1 scooter के नए वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये (एक्स शोरूम) है। आइए आगे आपको दोनों ही स्कूटर के नए वेरिएंट के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

कब शुरू होगी बुकिंग

बुकिंग की बात करें तो ओला इलेक्ट्रिक ने आज अपने ओला एस1 एयर 2 kWh वेरिएंट के लिए रिजर्वेशन विंडो भी खोल दी है। स्कूटर की डिलीवरी इसी साल जुलाई से शुरू की जाने वाली है। वहीं, कंपनी ने अपने S1 2kWh स्कूटर्स के लिए परचेज विंडो भी खोली है। इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि रिवाइज्ड बैटरी पैक के कारण डिलीवरी में तीन महीने की देरी हुई है।

ola-ev

OLA Electric Scooter Price

सबसे पहले आपको OLA S1 Air के लॉन्च किए गए तीनों नए वेरिएंट के प्राइस की जानकारी देते हैं। OLA S1 Air के 2kWh battery pack variant की कीमत 84,999 रुपये, 3kWh वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये और 4kWh वेरिएंट का प्राइस 1,09,999 रुपये है। जबकि S1 Air को वास्तव में अक्टूबर 2022 में 2.5kWh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था जो कि अब डिस्कंटिन्यू कर दिया हो चुका है।

ola-scooter-price

वहीं, दूसरी ओर कंपनी ने OLA S1 के नए 2 kWh बैटरी कैपेसिटी वेरिएंट को 99,999 रुपये में पेश किया है। इसके अलावा OLA S1 के 3 kWh वेरिएंट को 1,09,999 रुपये व OLA S1 Pro 4 kWh वेरिएंट को 1,29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

नोट: सभी प्राइस एक्स शोरूम के हैं।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज और फीचर्स

अगर बात करें ओला के नए इलेक्ट्रिक स्कटूर की बैटरी रेंज की तो OLA S1 Airt Scooter के 2kWh, 3kWh और 4kWh battery pack variant में क्रमश: 85km, 125km व 165km IDC (Indian Driving Cycle) ranges मिलेगी। इसके अलावा अगर आपने पहले से ही 2.5kWh बुक कर लिया है, तो चिंता न करें, क्योंकि आपको 3kWh वेरिएंट बिना किसी एकस्ट्रा कीमत के मुफ्त में अपग्रेड के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा तीनों वेरिएंट में 85 KM की टॉप स्पीड व 4kw की मोटर दी गई है।

इसके अलावा S1 सीरीज के मिड-स्पेक मॉडल की बात करें तो इसे भी एक नया वेरिएंट मिला है। ओला एस1 अब 2kWh बैटरी पैक वैरिएंट में भी उपलब्ध है। इस वेरिएंट में 91 किमी (आईडीसी) रेंज और 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी।

ola-bike

आ रही ओला इलेक्ट्रिक बाइक

इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा भाविश अग्रवाल ने कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक को टीज करने के लिए पठान का स्टाइल भी अपनाया। अग्रवाल ने कहा, “कुर्सी पेटी बांध लो क्यूंकी, मौसम बिगड़ने वाला है।” इवेंट में कंपनी ने अपनी ओला इलेक्ट्रिक बाइक को टीज किया। हालांकि, इस दौरान बाइक के डिजाइन की झलक के अलावा कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।

The post Ola का नया धमाका, नए अवतार और कम कीमत में लाया S1 और S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-launch-new-variant-of-s1-s1-air-range-price-and-more/feed/ 0
OLA Scooter बुक करने से पहले पढ़ें ये खबर, बच जाएंगे आपके पैसे! https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-scooter-booking-fraud-delhi-police-arrested-20-criminals/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-scooter-booking-fraud-delhi-police-arrested-20-criminals/#respond Tue, 15 Nov 2022 05:06:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92049 ओला स्कूटर बुक करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है।

The post OLA Scooter बुक करने से पहले पढ़ें ये खबर, बच जाएंगे आपके पैसे! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश के सबसे चर्चित बैटरी वाली स्कूटी में से एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने से पहले बुक करना पड़ता है। लेकिन, अगर आप इस ई-स्कूटर की बुकिंग करने का विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि हो सकता कि आप जिस वेबसाइट से OLA Scooter की बुकिंग कर रहे हों वह फेक हो और आपका बुकिंग अमाउंट कंपनी के खाते में न जाकर सीधा साइबर अपराधियों के अकाउंट में पहुंच जाए। दरअसल, ओला स्कूटर बुक करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है। वहीं, साइबर ठगों ने अब तक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने के नाम पर कई ग्राहकों को अपना शिकार भी बनाया।

20 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों में बैठकर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने के नाम पर ठगी कर रहे थे। मामलों को बढ़ता देख पुलिस ने जब इसकी जांच की तो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने के नाम पर ठगी करने वाले 20 Cyber criminals को गिरफ्तार किया गया। इसे भी पढ़ें: Ola Electric Bike की कर लो तैयारी! फुल चार्ज में देगी इतने KM की रेंज

ola-scooter-fraud

1000 लोगों से लूटा करोड़ों रूपये

दिल्ली पुलिस ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है कि साइबर अपराधियों के एक गैंग ने कम से कम 1,000 लोगों को अपना शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु में रहकर दो आरोपियों ने ओला की एक फेक वेबसाइट डिजाइन की थी, जिसके जरिए वेबसाइट पर विजिट करने वाले लोगों को ठग अपने जाल में फंसा लेते थे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर स्कैम करने के आरोप में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ola-s1-electric-scooter

ऐसे होता था ओला स्कूटर बुकिंग के नाम पर फ्रॉड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे ही ग्राहक ओला ई-स्कूटी के बारे में जानकारी लेने के लिए गूगल पर सर्च करते थे, तो उन्हें यही फर्जी वेबसाइट दिखती थी। इसके बाद ठग गैंग के सभी शातिर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने के नाम पर लोगों से पैसा जमा करवाते थे। इसे भी पढ़ें: OLA की बैटरी वाली स्कूटी को टक्कर देने आया ‘Baaz’, प्राइस सिर्फ 35000 रुपये

101-km-range-ola-s1-air-electric-scooter-launch-in-india

ये था असली खेल

खबरों के अनुसार ग्राहक जैसे ही अपराधियों की फर्जी वेबसाइट को ओपन कर अपनी डिटेल सबमिट करते थे। इसके बाद ग्राहकों को फोन कर 499 रुपये बुकिंग अमाउंट मांगा जाता था। वहीं, जैसे ही 499 रुपये ट्रांसफर हो जाते थे तो उसके बाद ठग स्कूटर के इंश्योरेंस, टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन चार्जेस के नाम पर एक ग्राहक से 50,000 से 70,000 रुपये लिए जाते थे।

The post OLA Scooter बुक करने से पहले पढ़ें ये खबर, बच जाएंगे आपके पैसे! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-scooter-booking-fraud-delhi-police-arrested-20-criminals/feed/ 0
101 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुआ Ola का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसके बारे में सब कुछ https://www.91mobiles.com/hindi/101-km-range-ola-s1-air-electric-scooter-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/101-km-range-ola-s1-air-electric-scooter-launch-in-india/#respond Mon, 24 Oct 2022 08:45:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90791 Ola ने भारतीय बाजार में अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air को लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।

The post 101 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुआ Ola का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसके बारे में सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी ओला ने भारतीय बाजार में अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air को लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर की कीमत 79,999 रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) रखी गई है। हालांकि यहां बताना जरूरी है कि यह सिर्फ लिमिटेड पीरियड ऑफर है और कुछ समय बात इस स्कूटर की कीमत 84,999 रुपये होगी। नया ओला एस1 एयर में प्राइस कम होने के साथ ही पुराने एस1 मॉडल के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिलेंगे। फिलहाल कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्री बुकिंग ले रही है जबकि इसकी डिलिवरी अगले साल 2023 के पहली छ:माही तक होगी।

Ola S1 Air के स्पेसिफिकेशन

ओला एस1 एयर के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो पहली नजर में देखने के पर आपको ज्यादा बदलाव नहीं मिलेगा। परंतु छोटी-छोटी बातों को नोटिस किया जा सकता है। कंपनी ने इसे डुअल कलर बॉडी में पेश किया है। ऊपर का भाग जहां सफेद या लाल रंग में दिया गया है वहीं नीचे काले रंग की अनपेंटेड प्लास्टिक है। वहीं बूट स्पेस इस बार काफी फ्लैट हो गया है और यहां आपको 34 लिटर का स्पेस मिल जाता है। इसे भी पढ़ें: Okaya ने लॉन्च किए ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, इंजन से लेकर रेंज तक सब कुछ है धांसू

101-km-range-ola-s1-air-electric-scooter-launch-in-india

हालांकि सामने से लाइट और हैंडलिंग का स्टाइल वही है। परंतु सीट थोड़ा अलग है और कंपनी का कहना है कि उसने स्कल्पटेड सीट का उपयोग किया है जो काफी आरामदायक है। इसके साथ ही आसानी से खड़ा करने या फिर स्टैंड में लगाने के दौरान आगे पीछे करने के लिए ग्रैब हैंडल दिया गया है।

101-km-range-ola-s1-air-electric-scooter-launch-in-india

आगे में आपको टेलिस्कोपिक फोर्क्स देखने के को मिलेगा जबकि कम्फर्ट ड्राइविंग के लिए इसमें डुअल सस्पेंशन दिया गया है। कंपनी ने डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ कई स्मार्ट फीचर्स से इसे लैस किया है। इसके स्क्रीन विजेट्स को कस्टमाइज कर सकते हैं। वहीं कंपनी ने इसे 10 वॉट के स्पीकर से लैस किया है जिससे कि गाड़ी चलाने के दौरान आपको नेविगेशन में परेशानी न हो। इसे भी पढ़ें: Battery Swapping क्या है जानें यहां, इस तकनीक के साथ कई गुणा कम हो जाएंगे Electric Vehicle के दाम

रही बात स्पीड की तो ओला एस1 एयर में आपको 4.5 किलोवाट का मोटर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अधिकतम 85 किलोमीटर की स्पीड को पाने में सक्षम है जबकि सिर्फ 4.3 सेकेंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटा और 9.8 सेकेंड में 60 किलोमीटर प्रति घंटा के स्पीड को प्राप्त करने में सक्षम है। एक बार चार्ज पर यह स्कूटर 101 किलोमीटर का रेंज प्राप्त करने में सक्षम है।

101-km-range-ola-s1-air-electric-scooter-launch-in-india

स्कूटर के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 17.78 सेंटीमीटर की स्क्रीन मिल जाती है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया है जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज की है। वहीं कंपनी ने इसे 3 जीबी रैम से लैस किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एलटीई, वाईफाई और जीपीएस फीचर्स से लैस है।

The post 101 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुआ Ola का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसके बारे में सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/101-km-range-ola-s1-air-electric-scooter-launch-in-india/feed/ 0
OLA Electric Scooter पर मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट, जल्दी करें बचे हैं सिर्फ दो दिन https://www.91mobiles.com/hindi/10000-rs-discount-on-ola-electric-scooter-s1-pro-offer-range/ https://www.91mobiles.com/hindi/10000-rs-discount-on-ola-electric-scooter-s1-pro-offer-range/#respond Tue, 04 Oct 2022 04:41:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89720 आपको याद दिला दें कि कंपनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन S1 प्रो को 1.30 लाख रुपए के प्राइस के साथ लॉन्च किया था। लेकिन, बाद में इसकी कीमत बढ़ा दी थी।

The post OLA Electric Scooter पर मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट, जल्दी करें बचे हैं सिर्फ दो दिन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OLA S1 Pro Discount: इस फेस्टिव सीजन अगर आप एक बैटरी वाली स्कूटी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको जानकर खुशी होगी कि OLA अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, कंपनी OLA S1 Pro Electric Scooter पर 10 हजार रुपए का भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यानी कीमत कम होने के बाद ओला S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.30 लाख रुपए में खरीद पाएंगे। लेकिन, अगर आप इस बैटरी वाले स्कूटर को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो जल्द ही करना होगा क्योंकि ओला का ये ऑफर दशहरा (5 अक्टूबर) तक ही वैलिड रहेगा।

10,000 रुपये सस्ते में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला इलेक्ट्रिक ने फेस्टिव ऑफर की घोषणा कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए की थी। कंपनी ने अपने पोस्ट में जानकारी दी है थी कि “ओला के फेस्टिव ऑफर का अधिकतम फायदा उठाया और ओला एस 1 प्रो पर 10,000 रुपये की छूट के साथ जश्न मनाएं। अन्य फाइनेंसिंग ऑप्शन भी आपका इंतजार कर रहे हैं।” वहीं, फेस्टिव डिस्काउंट के लिए खरीदारी विंडो पहले से ही खोल दी गई है। इसे भी पढ़ें: 120KM रेंज वाले दो सस्ते Electric Scooter हुए लॉन्च, कीमत है बस इतनी

ola-s1-pro

इलेक्ट्रिक स्कूटर ऐसे खरीदें

ओला इलेक्ट्रिक के इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को कंपनी की साइट पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद साइट पर दिखाई दे रहे फेस्टिव ऑफर टैब पर क्लिक करने के बाद, एस1 प्रो को रियायती दर पर खरीदने का ऑप्शन चुना सकते हैं। 10,000 रुपये डिस्काउंट के बाद यह बैटरी वाली स्कूटी आपको 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की पड़ेगी। वहीं, इसकी कीमत 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे भी पढ़ें: 7 अक्टूबर को लॉन्च होगा Hero Electric Scooter, TVS और Ola से होगा मुकाबला

181km range OLA S1 Pro electric scooter Price Hike Soon india
OLA S1 Pro

OLA S1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर 58Nm के टार्क के साथ 8.5kW की मोटर से लैस है जो स्कूटर को 3 सेकंड में 0-40kmph की स्पीड पर ले जाता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 115 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। स्कूटर में आगे और पीछे एक डिस्क ब्रेक है और इसमें 36L अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है। इसेक अलावा ओला एस1 प्रो को लेकर कंपनी का दावा इसमें 181 किमी और लगभग 135 किमी की वास्तविक रेंज मिलती है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है।

The post OLA Electric Scooter पर मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट, जल्दी करें बचे हैं सिर्फ दो दिन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10000-rs-discount-on-ola-electric-scooter-s1-pro-offer-range/feed/ 0
Ola Electric Offer: इस बैटरी वाली स्कूटी पर पहली बार मिल रही बंपर छूट, जानें फुल डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/10000-rs-diccount-on-ola-electric-s1-pro-festive-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/10000-rs-diccount-on-ola-electric-s1-pro-festive-offer/#respond Tue, 27 Sep 2022 07:45:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89193 इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है।

The post Ola Electric Offer: इस बैटरी वाली स्कूटी पर पहली बार मिल रही बंपर छूट, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ola Electric offers festive discount on S1 Pro: दिवाली शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। लेकिन, उससे पहले ग्राहकों को रिझाने के लिए तमिलनाडु स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता कंपनी Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने पहली बार अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट की पेशकश की है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए कंपनी ने Ola S1 Pro पर 10,000 रुपये की छूट देने का ऐलान किया है। वहीं, फेस्टिवल डिस्काउंट के लिए खरीदारी विंडो पहले से ही खोल दी गई है। इसलिए अगर आप एक बैटरी वाली स्कूटी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस ऑफर की लास्ट डेट और Electric Scooter के फीचर्स व कीमत के बारे में सबकुछ।

10,000 रुपये सस्ते में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला इलेक्ट्रिक ने फेस्टिव ऑफर की घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए की है। कंपनी ने अपने पोस्ट में जानकारी दी है कि “ओला के फेस्टिव ऑफर का अधिकतम फायदा उठाया और ओला एस 1 प्रो पर 10,000 रुपये की छूट के साथ जश्न मनाएं। अन्य फाइनेंसिंग ऑप्शन भी आपका इंतजार कर रहे हैं।”

ऑफर की लास्ट डेट

यह ऑफर दशहरा, 5 अक्टूबर तक वैध है। इसलिए अगर आपको 10,000 रुपये का डिस्काउंट चाहिए तो आपको यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दशहरे से पहले ही खरीदना होगा। वहीं, फेस्टिव डिस्काउंट के लिए खरीदारी विंडो पहले से ही खोल दी गई है।

ola-s1-pro

ऐसे खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला इलेक्ट्रिक के इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को कंपनी की साइट पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद साइट पर दिखाई दे रहे फेस्टिव ऑफर टैब पर क्लिक करने के बाद, एस1 प्रो को रियायती दर पर खरीदने का ऑप्शन चुना सकते हैं। 10,000 रुपये डिस्काउंट के बाद यह बैटरी वाली स्कूटी आपको 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की पड़ेगी। वहीं, इसकी कीमत 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

ola-electric-scooter

OLA S1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर 58Nm के टार्क के साथ 8.5kW की मोटर से लैस है जो स्कूटर को 3 सेकंड में 0-40kmph की स्पीड पर ले जाता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 115 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। स्कूटर में आगे और पीछे एक डिस्क ब्रेक है और इसमें 36L अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है। इसेक अलावा ओला एस1 प्रो को लेकर कंपनी का दावा इसमें 181 किमी और लगभग 135 किमी की वास्तविक रेंज मिलती है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है।

The post Ola Electric Offer: इस बैटरी वाली स्कूटी पर पहली बार मिल रही बंपर छूट, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10000-rs-diccount-on-ola-electric-s1-pro-festive-offer/feed/ 0
Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, सिंगल चार्ज में तय की 300 किमी से ज्यादा दूरी https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-runs-300km-on-single-charge/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-runs-300km-on-single-charge/#respond Thu, 14 Jul 2022 12:19:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84235 Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 180km की रेंज ऑफर करता है।

The post Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, सिंगल चार्ज में तय की 300 किमी से ज्यादा दूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के साथ ही सुर्खियों में हैं। अब एक बार फिर से कंपनी की सबसे प्रीमिमय स्कूटर Ola S1 Pro को लेकर एक यूज़र ने दावा किया है कि उसे सिंगल चार्ज में 300KM से ज़्यादा की रेंज मिली है। Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर इस तरह के दावे अब तक दो यूज़र्स कर चुके हैं। यूज़र्स का का दावा है कि MoveOS 2.0 अपडेट के बाद से उनका Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर तीन सौ किलोमीटर की रेंज मिली है। ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिले नए अपडेट MoveOS 2.0 में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इको मोड़ मिला है, जिसे लेकर यूज़र्स ने दावा किया है कि उन्हें सिंगल चार्ज में 300 किमी की रेंज मिली है।

Ola S1 Pro सिंगल चार्ज में 300km की रेंज

ola-s1-pro

सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर दो यूज़र्स ने पोस्ट किया है कि ओला के प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Pro सिंगल चार्ज में करीब 300 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिली है। सतेंद्र यादव नाम के एक यूजर ने Ola S1 Pro के डैशबोर्ड की फ़ोटो शेयर कर यह दावा है। इस दौरान यूज़र की औसत स्पीड 20 किमी प्रतिघंटा की थी और अधिकतम स्पीड 38 किलोमीटर प्रति घंट की रही। सतेंद्र यादव ने जो फ़ोटो शेयर की है उसके मुताबिक़, उन्होंने 300 किलोमीटर की दूरी की है और उनके स्कूटर की 5 प्रतिशत बैटरी और 3 किलोमीटर की रेंज बची हुई है।

ola-ipo-launch-feat

एक अन्य यूजर जिगर भरदम ने भी Ola S1 Pro के डैशबोर्ड की फोटो शेयर करते हुए कुछ ऐसा ही दावा किया है। जिगर के शेयर फोटो से पता चलता है कि उनकी औसत स्पीड 23 किलोमीटर प्रति घंट और मैक्सिमम स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रही थी। उनके डैशबोर्ड के मुताबिक स्कूटर में 4 प्रतिशत बैटरी और 1 किलोमीटर की रेंज बची हुई है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) का लॉन्च: साउथ इंडिया में क्यों मचा बवाल, जानें पूरा मामला

ola-s1

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 180km की रेंज ऑफर करता है। इससे पहले कई यूजर्स को सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की रेंज मिल चुकी है। इससे पहले ओला के सीईओ भावेश अग्रवाल ने कुछ टॉप राइडर्स को फ़्री ओला एस1 प्रो गिफ़्ट में दिए थे। इंडियन इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेग्मेंट में Ola S1 Pro एक मजबूद दावेदार है जो टॉप टेन में शामिल है। ओला इलेक्ट्रिक पिछले काफी समय से अपनी छवि को सुधारने को लेकर काफी प्रयास कर रहा है।

The post Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, सिंगल चार्ज में तय की 300 किमी से ज्यादा दूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-runs-300km-on-single-charge/feed/ 0
बाप रे! खिलौने की तरह दो टुकड़ों में टूटी Ola Electric Scooter, देखें तस्वीरें https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-front-suspension-breaks-low-speed-see-photos/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-front-suspension-breaks-low-speed-see-photos/#respond Thu, 26 May 2022 13:15:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81164 ग्राहक ने इसके लिए स्कूटर की खराब क्वालिटी को जिम्मेदार ठहराया है।

The post बाप रे! खिलौने की तरह दो टुकड़ों में टूटी Ola Electric Scooter, देखें तस्वीरें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में अभी आग लगने की खबरें थमी नहीं थी कि इस बीच इनकी मजबूती को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। इस नए मामले में एक ग्राहक ने सोशल मीडिया चैनल ट्विटर पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की फोटो शेयर की। इस फोटो में ये स्कूटर दो अलग हिस्सों में टूटा नजर आ रहा है। फोटो में दिखाई दे रहा है कि कैसे बैटरी वाली स्कूटी का फ्रंट सस्पेंशन स्कूटर से अलग हो गया। आइए आगे जानते हैं आखिर ऐसा हुआ कैसे।

दो हिस्सों में बंटा ओल इलेक्ट्रिक स्कूटर

ट्विटर पर श्रीनाध मेनन (@SreenadhMenon) नाम के यूजर ने ओला के सीईओ और को-फाउंडर भाविश अग्रवाल टैगर करते हुए ओला S1 प्रो की टूटी हुई फोटो ट्वीट की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि कम स्पीड में ड्राइव करने के दौरा भी इसका फ्रंट फोर्क टूट गया। यह यह एक गंभीर और खतरनाक स्थिति है, जिसका हम अभी सामना कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विट में कहा कि हम अनुरोध करना चाहते हैं कि हमें इसका रिप्लेसमेंट किया जाए और कंपनी को उस हिस्से पर डिजाइन परिवर्तन की आवश्यकता है। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने रिवर्स मोड में पकड़ी तेज रफ्तार, 65वर्षीय वृद्ध को आई गंभीर चोट

कई और मामले आए सामने

दिलचस्प बात है कि कई लोगों ने इस तरह की समस्या से सबंधित अपने ओला स्कूटर की तस्वीर ट्वीट की है। इस ट्विट पर ही fasil (@fasilfaaaz) नाम के यूजर ने भी एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर दो हिस्सों में टूटा नजर आ रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर आनंद लवकुमार ने भी उसी थ्रेड पर ट्वीट किया कि यह समस्या मेरे साथ भी हुई है। ईको मोड में 25 किमी प्रति घंटे की गति के स्पीड के बीच फ्रंट फोर्क टूट गया। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro को लेकर बढ़ती जा रही कंपनी की मुश्किलें, अब बीच सड़क पर स्कूटर से अलग हुआ अगला टायर
देखें दो टुकड़ों में बंटी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की तस्वीरें 

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर में सामने आ चुकीं खामियां

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के टूटने का कारण जो भी हो लेकिन यह कंपनी ने अच्छा नहीं है। Ola S1 Pro कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जिसके कंपनी ने अगस्त 2021 में लॉन्च किया था और इसकी डिलीवरी दिसंबर 2021 में शुरू हुई थी। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में पहले से ही सॉफ्टवेयर में खामियां, हीट, लो परफॉर्मेंस और आग लगने जैसी प्रॉब्लम आ रही हैं।

पहले भी दो हिस्सों में टूट चुका है इलेक्ट्रिक स्कूटर

बता दें कि ओला ई-स्कूटर की बैटरी में आग लगने के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ़्रंट व्हील सस्पेंशन टूटने की ख़बर सामने आई थी। सोशल मीडिया पर एक इमेज वायरल हुई थी, जिसमें ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ़्रंट व्हील स्कूटर से अलग दिखाई दिया था। हालांकि, उस समय साफ नहीं था कि वह इमेज कहां की है और यह कैसे यह घटना घटी थी। लेकिन, कुछ उसी तरह का एक और मामले के सामने आने से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की मजबूती को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

The post बाप रे! खिलौने की तरह दो टुकड़ों में टूटी Ola Electric Scooter, देखें तस्वीरें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-front-suspension-breaks-low-speed-see-photos/feed/ 0
Ola फ्री में बांट रही अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कैसे मुफ्त मिलेगी ये बैटरी वाली स्कूटी https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-gerua-electric-scooter-free-bhavish-aggarwal-200km-challenge/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-gerua-electric-scooter-free-bhavish-aggarwal-200km-challenge/#respond Mon, 23 May 2022 07:25:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80876 आपके पास भी एक मुफ्त ई-स्कूटर जीतने का मौका है।

The post Ola फ्री में बांट रही अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कैसे मुफ्त मिलेगी ये बैटरी वाली स्कूटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आपको भी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) स्कूटर पसंद है। लेकिन, महंगी कीमत के कारण इसे खरीद नहीं पा रहे हैं तो आपके पास इस बैटरी वाली स्कूटी को फ्री जीतने का शानदार मौका है। दरअसल, कंपनी के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) एक शानदार ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत वह 10 Ola S1 Pro Gerua electric scooter को फ्री में बांटेंगे। हालांकि, इसके लिए एक चैलेंज रखा गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि स्कूटर को जीतने के लिए सिर्फ सिंगल चार्ज में अपने स्कूटर को 200 किलोमीटर चलाना होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तब आप ओला का स्कूटर फ्री में जीत सकते हैं। इस ऑफर के तहत कंपनी दो लोगों को जीतने पर पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर दे चुकी है।

OLA Electric Scooter

साथ ही आपको बता दें कि ओला की पर्चेज विंडो फिर से ओपन हो गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में 21 मई को ओला एस1 प्रो के लिए बुकिंग शुरू की और मौजूदा खरीदारों के लिए अर्ली एक्सेस को भी बढ़ाया। कंपनी ने ओला एस1 प्रो प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा किया था, जिससे स्टिकर की कीमत 1,39,000 रुपये हो गई है। लेकिन, कीमत बढ़ाने की वजह कंपनी ने नहीं बताई है। कंपनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन S1 प्रो को 1.30 लाख रुपए के प्राइस पर लॉन्च किया था। इसे भी पढ़ें: Ola Electric कर रहा S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के व्हीकल कंट्रोल यूनिट को कर रहा अपग्रेड, जानें पूरी डिटेल

क्या है स्कीम

ओला इलेक्ट्रिक ग्राहकों को ओला एस1 प्रो गेरुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर को मुफ्त में दे रही है। मुफ्त ओला एस1 प्रो जीतने के लिए, ओला एस1 प्रो ई-स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 200 किमी या उससे अधिक की दूरी तय करनी होगी। यह तब आता है जब एक सवार 48 किमी प्रति घंटे की औसत गति से सवारी करके 202 किमी की दूरी तय करने और दक्षता बढ़ाने में कामयाब रहा। एक अन्य राइडर ने भी ऐसा ही कारनामा किया। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने रिवर्स मोड में पकड़ी तेज रफ्तार, 65वर्षीय वृद्ध को आई गंभीर चोट

लेटेस्ट वीडियो

एक यूजर ने सिंगल चार्ज पर की 266km की दूरी तय

भाविश ने हाल ही में मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि एक और ग्राहक ने सिंगल चार्ज में 200+ किलोमीटर का आंकड़ा पार किया है। दरअसल, पुर्वेश प्रभु नाम से एक ट्वीटर यूजर ने स्कूटर के डिजिटल मीटर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि उसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है और ओला स्कूटर को सिंगल चार्ज करके 266 किलोमीटर की दूरी तय की है। भाविश ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया और पुर्वेश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप चैंपियन हैं और मुझे विश्वास है कि जल्द ही 300 का आंकड़ा पार करेंगे।

The post Ola फ्री में बांट रही अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कैसे मुफ्त मिलेगी ये बैटरी वाली स्कूटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-gerua-electric-scooter-free-bhavish-aggarwal-200km-challenge/feed/ 0
बाप रे! OLA Electric Scooter से परेशान होकर ग्राहक ने उसमें लगा दी आग, जानें क्या है पूरा मामला https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-owner-sets-his-electric-scooter-on-fire/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-owner-sets-his-electric-scooter-on-fire/#respond Wed, 27 Apr 2022 05:12:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79556 यह घटना तमिलनाडु के अंबुर बाईपास रोड के पास हुई।

The post बाप रे! OLA Electric Scooter से परेशान होकर ग्राहक ने उसमें लगा दी आग, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) में आग लगने की कई खबरों तो आपने जरूर पढ़ी होंगी। लेकिन, इस बार एक अलग तरह का मामला सामने आया है, जिसमें बैटरी वाली स्कूटी में आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई है। जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। टीवी चैनल सन न्यूज की खबर के अनुसार तमिलनाडु में एक शख्स ने अपने OLA S1 प्रो स्कूटर से परेशान होकर उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस मामले के सामने आने के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें स्कूटर में आग लगाने वाला शख्स स्कूटर की परफॉर्मेंस और रेंज दोनों से नाखुश था।

OLA Electric Scooter में लगाई आग

रिपोर्ट के अनुसार डॉ. पृथ्वीराज नाम के शख्स ने लगभग 3 महीने पहले ओला एस1 प्रो की डिलीवरी ली थी। लेकिन, उन्हें शुरू से ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार ओला इलेक्ट्रिक से की थी। ओला सपोर्ट ने स्कूटर को देखा लेकिन उन्हें समस्या नहीं मिली। वहीं, अचानक पृथ्वीराज के ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 44 किलोमीटर चलने के बाद काम करना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर उसने अपनी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह घटना तमिलनाडु के अंबुर बाईपास रोड के पास हुई।

OLA Scooter को गधे से बांध कर शहर में घुमाया

वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र के रहने वाले एक शख्स ने अपने OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर को गधे के साथ घुमाया। Sachin Gitte नाम के एक शख्स ने कंपनी के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए खुद के स्कूटर को गधे से बांधकर शहर में घुमाया है। सचिन गिट्टे स्कूटर हाथ से धकेल रहे हैं तथा साथ ही कंपनी पर भरोसा न करने का आग्रह करते हुए पोस्टर भी दिखा रहे हैं। बता दें कि इस शख्स ने पिछले महीने ही 24 मार्च को अपने लिए नया OLA E-Scooter खरीदा था, लेकिन ओला स्कूटी खरीदने के 6 दिनों बाद ही इसने काम करना बंद कर दिया।

ola e scooter tied to donkey customer said never purchase this electric scooter

ओला ने 1,441 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को किया रिकॉल

ओला इलेक्ट्रिक ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि कंपनी के एक बैच में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का डिटेल डाइग्नोस्टिक और हेल्थ चेक करने के लिए 1,441 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को रिकॉल कर रहे हैं। ओला ने अपने बयान में कहा है कि वे ईवी सेफ्टी पॉलिसी का सर्मथन करते हैं।

लेटेस्ट वीडियो

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की एक घटना की शुरुआती जाँच से पता चलता है कि यह बाहरी कारण से लगी थी। हम जाँच के लिए अपने एक बैच के सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल को चेकिंग के लिए वापस बुला रहे हैं।

The post बाप रे! OLA Electric Scooter से परेशान होकर ग्राहक ने उसमें लगा दी आग, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-owner-sets-his-electric-scooter-on-fire/feed/ 0