Ola S1 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 08:19:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Ola S1 Pro vs Vida V1 Pro: जानें किस बैटरी वाली स्कूटी में ज्यादा दम https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-vs-vida-v1-pro-price-range-scale-design-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-vs-vida-v1-pro-price-range-scale-design-comparison/#respond Mon, 17 Oct 2022 10:45:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90451 क्या हीरो मोटरकॉर्प का Vida V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर OLA S1 Pro को टक्कर दे पाएगा, आइए जानते हैं।

The post Ola S1 Pro vs Vida V1 Pro: जानें किस बैटरी वाली स्कूटी में ज्यादा दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vida V1 Pro vs Ola S1 Pro: भारत के साथ ही ही पूरे विश्व में Hero MotorCorp एक बड़ी motorcycle बनाने वाली कंपनी है, जिसने हाल ही में EV सेक्टर में प्रवेश किया है। कंपनी ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड Vida के अंदर अपने पहले electric scooter को पेश किया है।‘Vida’ brand के तहत कंपनी के Vida V1 Plus और Vida V1 Pro को उतारा गया है, जिसमें से Vida V1 Pro को इंडिया में मौजूद Ola S1 Pro से टक्कर मिलनी तय मानी जा रही है। इसलिए महने इन दोनों ही ई-स्कूटर का एक कंपेरिजन किया है। कंपेरिजन दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, रेंज और फीचर्स के आधार पर किया गया है। आइये जानते हैं कि Vida V1 Pro आगे है या Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर…

Vida V1 Pro vs Ola S1 Pro price in India

Vida V1 Pro की कीमत Rs 1.59 lakh (ex-showroom) है। वहीं, Ola S1 Pro इससे सस्ता है। इसकी कीमत Rs 1.29 lakh (ex-showroom) है। हालांकि, राज्य सरकारों द्वारा FAME – II subsidies  के बाद कीमतें कम हो सकती है।इसके अलावा अगर बात करें Ola S1 Pro की तो यह पहले से ही इंडिया में सेल हो रही है। हालांकि, इस बैटरी वाली स्कूटी की बुकिंग Ola Electric’s website से की जा सकती है। Ola की ओर से इसपर 3 year / 40,000km तक की वारंटी मिल रही है। वहीं, बैटरी पैक पर 3-year / unlimited-kilometre वारंटी मिल रही है। ग्राहक एक्स्ट्रा पैसे देकर दो साल की एक्स्ट्रा वारंटी ले सकते हैं। इसे भी पढ़ें: चार्जिंग के दौरान Electric Scooter में बलास्ट, 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत!

vida-vs-ola

Ola S1 Pro को Porcelain White, Khaki, Neo Mint, Coral Glam, Jet Black, Marshmellow, Liquid Silver, Millenial Pink, Anthracite Grey, Midnight Blue और Matt Black कलर में खरीदा जा सकता है।वहीं, Hero MotorCorp के पहले Vida V1 Pro ई-स्कूटर की बुकिंग October 10th से शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक Rs 4,999 में इसे बुक कर सकते हैं। Colour options की बात करें तो इसे Matte White, Matte Sports Red, Gloss Black और Matte Abrax Orange में लिया जा सकता है। वहीं, Hero MotorCorp की ओर से standard 5-year / 50,000km वारंटी ई-स्कूटर पर और बैटरी पर 3 years / 30,000km की वारंटी दी जा रही है। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प 18 महीने के अंदर वाहन के लिए 70 प्रतिशत बायबैक का आश्वासन भी दे रहा है।

Vida V1 Pro vs Ola S1 Pro

1. Design: डिजाइन के मामले में Vida V1 Pro काफी अलग है। जहां ओला एस1 प्रो कम से कम लेयरिंग के साथ एक स्मूद-फ्लोइंग डिज़ाइन पर बनाया गया है, वहीं विडा वी1 प्रो को अधिक कंटूरेड और पैनल वाली स्टाइल से लैस है। विडा वी1 प्रो में सामने के एप्रन में हेडलैम्प है जबकि ओला एस1 प्रो इसे हैंडलबार कवर पर है। नया वी1 प्रो देखने में काफी स्टाइलिश लगता है।

2. Specifications: Hero Vida V1 Pro में 3.94 kWh का बैटरी पैक 8 bhp की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह पावरट्रेन 165km ड्राइविंग रेंज के साथ आता है। इसके अलावा Vida V1 सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी तुलना में, Ola S1 Pro में थोड़ा अधिक शक्तिशाली सेटअप मिलता है जिसमें 58Nm के टार्क के साथ 8.5kW की मोटर होती है जो स्कूटर को 3 सेकंड में 0 से 40kmph तक ले जाती है। इस मोटर को 3.97 kWh बैटरी पैक से जोड़ा गया है और Ola का दावा है कि एक बार चार्ज करने से 181km की प्रमाणित रेंज मिल सकती है। एकमुश्त शीर्ष गति के मामले में, वीडा वी 1 प्रो अधिकतम 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है जबकि ओला एस 1 प्रो 115 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ता है। इसे भी पढ़ें: आ गई Honda electric scooter से जुड़ी गुड न्यूज, जल्द इंडिया में होगा लॉन्च!

3. Battery and Charging: Vida V1 Pro में 3.94kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है। हालांकि, कंपनी ने इस ई-स्कूटर के बैटरी पैक को दो भागों में डिवाइड किया गया है। इसमें एक बैटरी को सीट के नीचे रखा गया है और दूसरी बैटरी पैक हटाने योग्य हैं। वहीं, प्रत्येक बैटरी का वजन लगभग 11 किलो है। हीरो का कहना है कि ग्राहक चार्जिंग उद्देश्यों के लिए बैटरी पैक को घर ले जाने का विकल्प चुन सकते हैं।  इसके अलावा कंपनी के अनुसार Vida V1 Pro को DC फास्ट चार्जर से चार्ज होने में लगभग 2 घंटे का समय लगेगा, जबकि एक AC आउटलेट इसे 5 घंटे 55 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। वहीं, ओला अपने बड़े 3.97 kWh बैटरी पैक के साथ ऐसा करने की तुलना में लगभग 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है।

4. Features: वीडा वी1 प्रो 7 इंच के टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, एसओएस अलर्ट, टू-वे थ्रॉटल और ओटीए अपडेट के साथ आता है। इसमें स्पोर्ट, राइड, इको और कस्टम जैसे चार राइडिंग मोड भी हैं। इसमें एक ‘लिम्प मोड’ भी मिलता है जो स्कूटर को चार्ज स्तर कम होने पर लगभग 8 किमी प्रति घंटे से 10 किमी प्रति घंटे की पार्किंग स्पीड पर क्रॉल करने की परमिशन देता है। वहीं, ओला एस1 प्रो फीचर डिपार्टमेंट में आगे है और इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, मल्टीपल माइक्रोफोन, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम, 4 जी, वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। साथ ही इसमें हिल डिसेंट कंट्रोल, रिवर्स मोड, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, क्रूज़ कंट्रोल, नेविगेशन, म्यूजिक प्लेबैक और भी कुछ मिलता है।

5. Verdict: Vida V1 Pro लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला ई-स्कूटर है। यह कागज पर भी बहुत कुछ का वादा करता है जिसमें फ्यूचरिस्टिक स्टाइल, मजबूत प्रदर्शन, एक पर्याप्त रेंज और नए जमाने की सुविधाएं शामिल है। वहीं, ओला एस1 प्रो भी इन सभी का वादा करता है। इसके अलावा मोटोकॉर्प का कौशल और इसका विशाल डीलरशिप टचपॉइंट नेटवर्क ब्लॉक में सबसे नए बच्चे के पक्ष में काम कर सकता है।

The post Ola S1 Pro vs Vida V1 Pro: जानें किस बैटरी वाली स्कूटी में ज्यादा दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-vs-vida-v1-pro-price-range-scale-design-comparison/feed/ 0
Ola Electric Offer: इस बैटरी वाली स्कूटी पर पहली बार मिल रही बंपर छूट, जानें फुल डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/10000-rs-diccount-on-ola-electric-s1-pro-festive-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/10000-rs-diccount-on-ola-electric-s1-pro-festive-offer/#respond Tue, 27 Sep 2022 07:45:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89193 इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है।

The post Ola Electric Offer: इस बैटरी वाली स्कूटी पर पहली बार मिल रही बंपर छूट, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ola Electric offers festive discount on S1 Pro: दिवाली शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। लेकिन, उससे पहले ग्राहकों को रिझाने के लिए तमिलनाडु स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता कंपनी Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने पहली बार अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट की पेशकश की है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए कंपनी ने Ola S1 Pro पर 10,000 रुपये की छूट देने का ऐलान किया है। वहीं, फेस्टिवल डिस्काउंट के लिए खरीदारी विंडो पहले से ही खोल दी गई है। इसलिए अगर आप एक बैटरी वाली स्कूटी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस ऑफर की लास्ट डेट और Electric Scooter के फीचर्स व कीमत के बारे में सबकुछ।

10,000 रुपये सस्ते में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला इलेक्ट्रिक ने फेस्टिव ऑफर की घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए की है। कंपनी ने अपने पोस्ट में जानकारी दी है कि “ओला के फेस्टिव ऑफर का अधिकतम फायदा उठाया और ओला एस 1 प्रो पर 10,000 रुपये की छूट के साथ जश्न मनाएं। अन्य फाइनेंसिंग ऑप्शन भी आपका इंतजार कर रहे हैं।”

ऑफर की लास्ट डेट

यह ऑफर दशहरा, 5 अक्टूबर तक वैध है। इसलिए अगर आपको 10,000 रुपये का डिस्काउंट चाहिए तो आपको यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दशहरे से पहले ही खरीदना होगा। वहीं, फेस्टिव डिस्काउंट के लिए खरीदारी विंडो पहले से ही खोल दी गई है।

ola-s1-pro

ऐसे खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला इलेक्ट्रिक के इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को कंपनी की साइट पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद साइट पर दिखाई दे रहे फेस्टिव ऑफर टैब पर क्लिक करने के बाद, एस1 प्रो को रियायती दर पर खरीदने का ऑप्शन चुना सकते हैं। 10,000 रुपये डिस्काउंट के बाद यह बैटरी वाली स्कूटी आपको 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की पड़ेगी। वहीं, इसकी कीमत 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

ola-electric-scooter

OLA S1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर 58Nm के टार्क के साथ 8.5kW की मोटर से लैस है जो स्कूटर को 3 सेकंड में 0-40kmph की स्पीड पर ले जाता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 115 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। स्कूटर में आगे और पीछे एक डिस्क ब्रेक है और इसमें 36L अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है। इसेक अलावा ओला एस1 प्रो को लेकर कंपनी का दावा इसमें 181 किमी और लगभग 135 किमी की वास्तविक रेंज मिलती है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है।

The post Ola Electric Offer: इस बैटरी वाली स्कूटी पर पहली बार मिल रही बंपर छूट, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10000-rs-diccount-on-ola-electric-s1-pro-festive-offer/feed/ 0
Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, सिंगल चार्ज में तय की 300 किमी से ज्यादा दूरी https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-runs-300km-on-single-charge/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-runs-300km-on-single-charge/#respond Thu, 14 Jul 2022 12:19:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84235 Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 180km की रेंज ऑफर करता है।

The post Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, सिंगल चार्ज में तय की 300 किमी से ज्यादा दूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के साथ ही सुर्खियों में हैं। अब एक बार फिर से कंपनी की सबसे प्रीमिमय स्कूटर Ola S1 Pro को लेकर एक यूज़र ने दावा किया है कि उसे सिंगल चार्ज में 300KM से ज़्यादा की रेंज मिली है। Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर इस तरह के दावे अब तक दो यूज़र्स कर चुके हैं। यूज़र्स का का दावा है कि MoveOS 2.0 अपडेट के बाद से उनका Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर तीन सौ किलोमीटर की रेंज मिली है। ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिले नए अपडेट MoveOS 2.0 में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इको मोड़ मिला है, जिसे लेकर यूज़र्स ने दावा किया है कि उन्हें सिंगल चार्ज में 300 किमी की रेंज मिली है।

Ola S1 Pro सिंगल चार्ज में 300km की रेंज

ola-s1-pro

सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर दो यूज़र्स ने पोस्ट किया है कि ओला के प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Pro सिंगल चार्ज में करीब 300 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिली है। सतेंद्र यादव नाम के एक यूजर ने Ola S1 Pro के डैशबोर्ड की फ़ोटो शेयर कर यह दावा है। इस दौरान यूज़र की औसत स्पीड 20 किमी प्रतिघंटा की थी और अधिकतम स्पीड 38 किलोमीटर प्रति घंट की रही। सतेंद्र यादव ने जो फ़ोटो शेयर की है उसके मुताबिक़, उन्होंने 300 किलोमीटर की दूरी की है और उनके स्कूटर की 5 प्रतिशत बैटरी और 3 किलोमीटर की रेंज बची हुई है।

ola-ipo-launch-feat

एक अन्य यूजर जिगर भरदम ने भी Ola S1 Pro के डैशबोर्ड की फोटो शेयर करते हुए कुछ ऐसा ही दावा किया है। जिगर के शेयर फोटो से पता चलता है कि उनकी औसत स्पीड 23 किलोमीटर प्रति घंट और मैक्सिमम स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रही थी। उनके डैशबोर्ड के मुताबिक स्कूटर में 4 प्रतिशत बैटरी और 1 किलोमीटर की रेंज बची हुई है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) का लॉन्च: साउथ इंडिया में क्यों मचा बवाल, जानें पूरा मामला

ola-s1

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 180km की रेंज ऑफर करता है। इससे पहले कई यूजर्स को सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की रेंज मिल चुकी है। इससे पहले ओला के सीईओ भावेश अग्रवाल ने कुछ टॉप राइडर्स को फ़्री ओला एस1 प्रो गिफ़्ट में दिए थे। इंडियन इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेग्मेंट में Ola S1 Pro एक मजबूद दावेदार है जो टॉप टेन में शामिल है। ओला इलेक्ट्रिक पिछले काफी समय से अपनी छवि को सुधारने को लेकर काफी प्रयास कर रहा है।

The post Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, सिंगल चार्ज में तय की 300 किमी से ज्यादा दूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-runs-300km-on-single-charge/feed/ 0
बाप रे! खिलौने की तरह दो टुकड़ों में टूटी Ola Electric Scooter, देखें तस्वीरें https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-front-suspension-breaks-low-speed-see-photos/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-front-suspension-breaks-low-speed-see-photos/#respond Thu, 26 May 2022 13:15:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81164 ग्राहक ने इसके लिए स्कूटर की खराब क्वालिटी को जिम्मेदार ठहराया है।

The post बाप रे! खिलौने की तरह दो टुकड़ों में टूटी Ola Electric Scooter, देखें तस्वीरें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में अभी आग लगने की खबरें थमी नहीं थी कि इस बीच इनकी मजबूती को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। इस नए मामले में एक ग्राहक ने सोशल मीडिया चैनल ट्विटर पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की फोटो शेयर की। इस फोटो में ये स्कूटर दो अलग हिस्सों में टूटा नजर आ रहा है। फोटो में दिखाई दे रहा है कि कैसे बैटरी वाली स्कूटी का फ्रंट सस्पेंशन स्कूटर से अलग हो गया। आइए आगे जानते हैं आखिर ऐसा हुआ कैसे।

दो हिस्सों में बंटा ओल इलेक्ट्रिक स्कूटर

ट्विटर पर श्रीनाध मेनन (@SreenadhMenon) नाम के यूजर ने ओला के सीईओ और को-फाउंडर भाविश अग्रवाल टैगर करते हुए ओला S1 प्रो की टूटी हुई फोटो ट्वीट की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि कम स्पीड में ड्राइव करने के दौरा भी इसका फ्रंट फोर्क टूट गया। यह यह एक गंभीर और खतरनाक स्थिति है, जिसका हम अभी सामना कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विट में कहा कि हम अनुरोध करना चाहते हैं कि हमें इसका रिप्लेसमेंट किया जाए और कंपनी को उस हिस्से पर डिजाइन परिवर्तन की आवश्यकता है। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने रिवर्स मोड में पकड़ी तेज रफ्तार, 65वर्षीय वृद्ध को आई गंभीर चोट

कई और मामले आए सामने

दिलचस्प बात है कि कई लोगों ने इस तरह की समस्या से सबंधित अपने ओला स्कूटर की तस्वीर ट्वीट की है। इस ट्विट पर ही fasil (@fasilfaaaz) नाम के यूजर ने भी एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर दो हिस्सों में टूटा नजर आ रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर आनंद लवकुमार ने भी उसी थ्रेड पर ट्वीट किया कि यह समस्या मेरे साथ भी हुई है। ईको मोड में 25 किमी प्रति घंटे की गति के स्पीड के बीच फ्रंट फोर्क टूट गया। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro को लेकर बढ़ती जा रही कंपनी की मुश्किलें, अब बीच सड़क पर स्कूटर से अलग हुआ अगला टायर
देखें दो टुकड़ों में बंटी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की तस्वीरें 

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर में सामने आ चुकीं खामियां

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के टूटने का कारण जो भी हो लेकिन यह कंपनी ने अच्छा नहीं है। Ola S1 Pro कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जिसके कंपनी ने अगस्त 2021 में लॉन्च किया था और इसकी डिलीवरी दिसंबर 2021 में शुरू हुई थी। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में पहले से ही सॉफ्टवेयर में खामियां, हीट, लो परफॉर्मेंस और आग लगने जैसी प्रॉब्लम आ रही हैं।

पहले भी दो हिस्सों में टूट चुका है इलेक्ट्रिक स्कूटर

बता दें कि ओला ई-स्कूटर की बैटरी में आग लगने के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ़्रंट व्हील सस्पेंशन टूटने की ख़बर सामने आई थी। सोशल मीडिया पर एक इमेज वायरल हुई थी, जिसमें ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ़्रंट व्हील स्कूटर से अलग दिखाई दिया था। हालांकि, उस समय साफ नहीं था कि वह इमेज कहां की है और यह कैसे यह घटना घटी थी। लेकिन, कुछ उसी तरह का एक और मामले के सामने आने से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की मजबूती को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

The post बाप रे! खिलौने की तरह दो टुकड़ों में टूटी Ola Electric Scooter, देखें तस्वीरें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-front-suspension-breaks-low-speed-see-photos/feed/ 0
Ola Electric कर रहा S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के व्हीकल कंट्रोल यूनिट को कर रहा अपग्रेड, जानें पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-is-upgrading-the-vehicle-control-unit-of-the-s1-pro-electric-scooter/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-is-upgrading-the-vehicle-control-unit-of-the-s1-pro-electric-scooter/#respond Sat, 14 May 2022 08:32:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80409 ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया व्हीकल कंट्रोल यूनिट में पहले से ज्यादा रैम और स्टोरेज मिलती है।

The post Ola Electric कर रहा S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के व्हीकल कंट्रोल यूनिट को कर रहा अपग्रेड, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नए Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के व्हीकल कंट्रोल यूनिट (VCU) को कंपनी ने अपग्रेड कर दिया है। नया वीसीयू को कंपनी ने ज्यादा रैम और स्टोरेज के साथ पेश किया है। 91mobiles को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक ओला के नए S1 Pro मॉडल में अपग्रेड VCU के साथ पेश किया गया है जो कई अपडेट और हीटिंग इश्यो को सॉल्व करेगा। ख़बरों की माने ते ओला इलेक्ट्रिक अपने S1 प्रो स्कूटर में सामने आ रही ख़ामियों से निपटने और यूज़र्स के अनुभव को बढ़ाने के लिए कंपनी के ऑनबोर्ड VCU को अपग्रेड करने पर काम कर रही है।

Ola Electric को पिछले काफी समय से हीट से जुड़ी समस्याएँ सामने आ रही थी। इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने और सॉफ़्टवेयर में ख़ामी जैसे कई घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी है। क़रीब एक महीन पहले ओला ने 1,441 Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर चैकिंग के लिए वापस बुलाया था।

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर का VCU अपग्रेड

ola-electric-scooter-price

91mobiles को टिपस्टर योगेश बरार से मिली जानकारी के मुताबिक, ओला इन दिनों अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के व्हीकल कंट्रोल यूनिट को अपग्रेड करने के लिए स्कूटरों को रिकॉल करने या फिर होम विज़िट का प्लान बना रही है। ओला ने वीसीयू को अपग्रेड करने का काम मार्च 2022 में ही शुरू कर दिया था। टिपस्टर के मुताबिक, पुराने वीसीयू ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिलने वाले अपडेट को हैंडल करने के लायक़ रैम और स्टोरेज नहीं है। यही कारण है कि कंपनी अपने वीसीयू को अपग्रेड कर रही हैं।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया व्हीकल कंट्रोल यूनिट में पहले से ज्यादा रैम और स्टोरेज मिलती है। यह वीसीयू कंपनी के अपकमिंग सॉफ्टवेयर अपडेट को आसानी से हैंडल कर पाएंगे। वीसीयू इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए काफी महत्वपूर्ण यूनिट है जो व्हीकल को पूरी तरह कंट्रोल करता है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल के टॉर्क कोर्डिनेशन, गियर शिफ्ट स्ट्रेटजी, हाई वोल्टेज और 48V कॉर्निडेशन, चार्जिंग कंट्रोल, ऑनबोर्ड डाइग्नोसिस, मॉनीटरिंग और थर्मल मैनेजमेंट फ़ीचर्स को कंट्रोल करता है। यह भी पढ़ें : Google I/O 2022 : Pixel 6a स्मार्टफोन लॉन्च भारत में जल्द करेगा एंट्री, Pixel 7 और Android 13 भी किया टीज

टिपस्टर ने बताया कि Ola Electric अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी सेल की हेल्थ को नजदीक से मॉनीटर कर रहा है। VCU इलेक्ट्रिक स्कूटर के थर्मल मैनेजमेंट को कंट्रोल करता है, जो सीधी तौर पर बैटरी से जुड़ा हुआ है। VCU अपग्रेड होने से अटकलें लगाई जा रही है कि इलेक्ट्रि स्कूटर के हीटिंग और परफॉर्मेंस में सुधार कर सकता है।यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 का डिजाइन हुआ लीक, जानें सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की खास बातें

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

The post Ola Electric कर रहा S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के व्हीकल कंट्रोल यूनिट को कर रहा अपग्रेड, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-is-upgrading-the-vehicle-control-unit-of-the-s1-pro-electric-scooter/feed/ 0
Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने रिवर्स मोड में पकड़ी तेज रफ्तार, 65वर्षीय वृद्ध को आई गंभीर चोट https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-runs-at-full-speed-in-reverse-mode/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-runs-at-full-speed-in-reverse-mode/#respond Sat, 14 May 2022 07:32:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80407 ओला S 1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर तीसरी बार रिवर्स मोड में 50 kph की स्पीड से चलने की खबर सामने आई है।

The post Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने रिवर्स मोड में पकड़ी तेज रफ्तार, 65वर्षीय वृद्ध को आई गंभीर चोट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ कंपनी को कई परेशानियों के सामना करना पड़ा है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर आग लगने और रिवर्स चलने जैसी ख़ामियां पिछले काफ़ी समय से रिपोर्ट की जा रही हैं। पिछले महीने Ola ने इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना के चलते कंपनी करीब 1,441 Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को चैकिंग के लिए वापस बुलाया था। अब ओला S 1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर तीसरी बार रिवर्स मोड में 50 kph की स्पीड से चलने की खबर सामने आई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर के सॉफ्टवेयर में बग (खामी) के चलते हुआ है। इस घटना में 65 वर्षीय वृद्ध के चोटिल होने खबर है। वे इलेक्ट्रिक स्कूटर को पार्क करने की कोशिश कर रहे थे।

इस घटना की जानकारी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के ओनर पल्लव महेश्वरी ने अपने LinkedIn अकाउंट पर शेयर किया है। उन्हेंने इस घटना के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर के सॉफ्टवेयर के बग ज़िम्मेदार बताया है। उन्होंने पोस्ट लिखकर बताया है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के सॉफ़्टवेयर बग के चलते स्कूटर रिवर्स मोड़ में फ़ुल स्पीड में चलने लगा जिसके चलते मेरे पिता जी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उनके पिता की उम्र 65 साल है जो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी उत्साह के साथ चलाते हैं।

ola-electric-scooter-1

पल्लव अपने पोस्ट में लिखते हैं कि उनके पिता घर के अंदर इलेक्ट्रिक स्कूटर को पार्क कर रहे तभी रिवर्स मोड़ में इलेक्ट्रिक स्कूटर फ़ुल स्पीड से चलने लगा। इस दौरान उनको काफ़ी गंभीर चोट आईं है। पल्लव बताते हैं कि उनके सर में दस टाँके लगे हैं। इसके साथ ही दाएं हाथ भी। पल्लव महेश्वरी बताते हैं कि उन्हें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 15 जनवरी 2022 को मिली थी। ETAuto से बात करते हुए पल्लव बताते हैं कि उन्हें डिलिवरी के दूसरे दिन से इस प्रॉब्लम का सामने करना पड़ा था। हालांकि नया होने के कारण उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। यह भी पढ़ें : Google I/O 2022 : Pixel 6a स्मार्टफोन लॉन्च भारत में जल्द करेगा एंट्री, Pixel 7 और Android 13 भी किया टीज

पल्लव के पिता तीस दिन के अंदर रिवर्स मोड में ओला स्कूटर की तेज स्पीड से घायल होने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले 15 अक्टूबर को गुवाहटी के बलवंत सिंह रिवर्स मोड़ में इसी तरह के एक एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। बलवंत सिंह का कहना था कि रिवर्स मोड़ में ब्रेकिंग सिस्टम में आई ख़ामी के चलते यह घटना हुई है। हालाँकि ओला ने फ़िलहाल इस घटना पर कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके साथ ही ओला ने फ़िलहाल सॉफ़्टवेयर की ख़ामी के बारे में भी कुछ जानकारी नहीं दी हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 का डिजाइन हुआ लीक, जानें सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की खास बातें

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

The post Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने रिवर्स मोड में पकड़ी तेज रफ्तार, 65वर्षीय वृद्ध को आई गंभीर चोट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-runs-at-full-speed-in-reverse-mode/feed/ 0
Ola S1 Pro को लेकर बढ़ती जा रही कंपनी की मुश्किलें, अब बीच सड़क पर स्कूटर से अलग हुआ अगला टायर https://www.91mobiles.com/hindi/front-tire-separated-from-ola-s1-pro-electric-scooter-on-the-road/ https://www.91mobiles.com/hindi/front-tire-separated-from-ola-s1-pro-electric-scooter-on-the-road/#respond Sun, 17 Apr 2022 06:30:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79017 ऑनलाइन एक इमेज वायरल हो रही है जिसमें दिख रहा है कि Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ़्रंट व्हील स्कूटर से अलग हो गया है।

The post Ola S1 Pro को लेकर बढ़ती जा रही कंपनी की मुश्किलें, अब बीच सड़क पर स्कूटर से अलग हुआ अगला टायर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंपनी की मुश्किल ख़त्म होती नज़र नहीं आ रही हैं। लॉन्च के ऐलान के साथ ही ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सुर्खियों में हैं। अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ़्रंट व्हील सस्पेंशन टूटने की ख़बर सामने आई है। ऑनलाइन एक इमेज वायरल हो रही है जिसमें दिख रहा है कि ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ़्रंट व्हील स्कूटर से अलग हो गया है। यह इमेज कहां की है और यह कैसे हुआ फ़िलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं है। Ola S1 Pro के ओनर और कंपनी ने भी इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है कि यह कैसे हुआ।

Cartoq ने इस घटना को सबसे पहले रिपोर्ट किया है। अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यह दो कारणों से हुआ हो सकता है। पहला कार – Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर का किसी बड़े पत्थर के साथ भिड़ंत हो गई हैं, जिसके चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट पार्ट डैमेज हो गया होगा। दूसरा कारण यह हो सकता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर का बीच सड़क पर चलते हुए टूट गया हो।

Front tire separated from Ola S1 Pro electric scooter on the road.

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर में सामने आ चुकीं खामियां

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के टूटने का कारण जो भी हो लेकिन यह कंपनी ने अच्छा नहीं है। Ola S1 Pro कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जिसके कंपनी ने अगस्त 2021 में लॉन्च किया था और इसकी डिलीवरी दिसंबर 2021 में शुरू हुई थी। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में पहले से ही सॉफ्टवेयर में खामियां, हीट, लो परफॉर्मेंस और आग लगने जैसी प्रॉब्लम आ रही हैं।

181km range OLA S1 Pro electric scooter Price Hike Soon india
OLA S1 Pro

ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कुछ दिनों पहले ख़बर आई थी कि Ola S1 Pro ऑटोमैटिक्ली रिवर्स मोड पर चला गया था, जब इसका ओनर इसे पार्क सड़क के किनारे पार्क कर रहा था। ऐसे ही एक और मामला सामने आया जब Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर रिवर्स मोड में 90kmph की रफ़्तार से चलने लगा था। यह भी पढ़ें : मात्र 31 सेकेंड में जलकर राख हो गई Ola S1 pro इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी बोली मामले की कर रहे हैं जांच

how to charge electric scooter safely electric vehicles

इसके साथ ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले महीने पुणे में एक सड़क पर धूंधूं कर जलने लगा था। फिलहाल आग कि कारण से लगी यह जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में लो क्वालिटी की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते इसमें आग लग गई। इस मामले में सरकार ने भी जांच के आदेश दिए हैं।यह भी पढ़ें : Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया निराश, एक के बाद एक खामियां रिपोर्ट कर रहे खरीदार

The post Ola S1 Pro को लेकर बढ़ती जा रही कंपनी की मुश्किलें, अब बीच सड़क पर स्कूटर से अलग हुआ अगला टायर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/front-tire-separated-from-ola-s1-pro-electric-scooter-on-the-road/feed/ 0
Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: जानें कौनसी बैटरी वाली स्कूटी है बेस्ट? https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-okinawa-okhi-90-comparison-range-top-speed-price-sale-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-okinawa-okhi-90-comparison-range-top-speed-price-sale-india/#respond Sat, 16 Apr 2022 05:59:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79004 ओला एस1 प्रो और नई ओकिनावा ओखी 90 की तुलना कर यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन ज्यादा बेहतर है।

The post Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: जानें कौनसी बैटरी वाली स्कूटी है बेस्ट? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओला ने अगस्त 2021 में अपने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) को इंडियन इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में पेश किया था। हालांकि, कुछ देरी के बाद कंपनी ने मार्च महीने के लिए रिकॉर्ड बिक्री के आंकड़े दर्ज किए। वहीं, हाल ही में हरियाणा स्थित ओकिनावा ऑटोटेक ने इस साल मार्च में ओकिनावा ओखी 90 को बाजार में लॉन्च किया। बैटरी वाली स्कूटर शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स से लैस है। अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का विचार कर रहे हैं तो हमने इस आर्टिकल में बिल्कुल नए Okinawa Okhi 90 की तुलना Ola S1 Pro है। इससे यह समझनेे में आसानी होगी कि कौनसा ई-स्कूटर किससे बेहतर है।

Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: प्राइस

ओला इलेक्ट्रिक फिलहाल ओला एस 1 प्रो को बेच रही है और लो-स्पेक वेनिला ओला एस 1 को फिलहाल बंद कर दिया है। इससे सब्सिडी से पहले स्कूटर की कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। वहीं, ओकिनावा ओखी 90 का प्राइस 1,21,866 रुपये (फेम II सब्सिडी के बाद) है, लेकिन गुजरात में इसका प्राइस 1,01,866 रुपये तक हो सकता है।

वहीं, ओला एस 1 प्रो बैटरी पर तीन साल / अनलिमिटेड किलोमीटर के साथ आती है, जबकि मोटर में तीन साल / 40,000 किमी की वारंटी मिलती है, जो भी पहले हो। वहीं, ओकिनावा ओखी 90 में भी मोटर और बैटरी पैक दोनों पर तीन साल की वारंटी मिलती है।

Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: डिजाइन

Ola S1 Pro और Okinawa दोनों ही स्टाइल के मामले में अलग हैं। ओला एस1 प्रो फ्लोइंग बॉडी पैनल और एलईडी लाइट के साथ आता है। इसमें साइड स्टैंड को बॉडी में एकीकृत किया गया है और स्कूटर में डुअल एंड्रॉइड जैसा एलईडी हेडलैंप है। ओला एस1 प्रो 10 कलर में पेश आचता है, जिसमें- पोर्सिलेन व्हाइट, लिक्विड सिल्वर, मार्शमेलो, मिलेनियल पिंक, नियो मिंट, एन्थ्रेसाइट ग्रे, कोरल ग्लैम, मिडनाइट ब्लू, जेट ब्लैक और मैट ब्लैक शामिल हैं। वहीं, कंपनी ने हाल ही में होली के दौरान ओला इलेक्ट्रिक को लिमिटेड गेरुआ रंग कलर ऑप्शन में पेश किया था। इसका बूट स्पेस 36 लीटर है।

ओकिनावा ओखी 90 में एक पारंपरिक लेकिन स्पोर्टी डिज़ाइन से लैस है। ओकिनावा ओखी 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 16-इंच के एल्युमीनियम अलॉय व्हील मिलते हैं जो एक सेगमेंट फर्स्ट है। स्कूटर का बूट स्पेस 40 लीटर है।

Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: स्पेसिफिकेशन्स

ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर 58Nm के टार्क के साथ 8.5kW की मोटर से लैस है जो स्कूटर को 3 सेकंड में 0-40kmph की स्पीड पर ले जाता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 115 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। स्कूटर में आगे और पीछे एक डिस्क ब्रेक है और इसमें 36L अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है। इसेक अलावा ओला एस1 प्रो को लेकर कंपनी का दावा इसमें 181 किमी और लगभग 135 किमी की वास्तविक रेंज मिलती है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है।

how to book ola electric scooter

रेंज और परफॉर्मेंस के मामले में पेपर पर OKHI-90 काफी शानदार लगती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 72V50AH लिथियम-आयन बैटरी से लैस है जो कि फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है और इसमें 160 किमी की रेंज देती है। इसके अलावा, मिड-माउंटेड इसे स्पोर्ट मोड में 85-90kmph की टॉप स्पीड तक मिलती है। साथ ही ईको मोड के लिए, यह 55-60 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।

160km range Okinawa Oki90 Electric Scooter top 5 features price specifications

इस Electric Scooter के कॉकपिट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है। बुनियादी डाटा के अलावा, यह कॉल और मैसेज अलर्ट, बीमा और स्पीड अलर्ट व बैटरी से संबंधित जानकारी देता है। वहीं, इसमें जियो-फेंसिंग, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, अंडर-सीट लाइट और एक इन-बिल्ट नेविगेशन सिस्टम है।

Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: कैसे करें ऑडर्र

ओकिनावा ओखी 90 और ओला एस1 प्रो को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। ओखी 90 के मामले में, ई-स्कूटर को 500 रुपये में ऑनलाइन बुक किया जा सकता है और एक ओकिनावा डीलर से डायरेक्ट खरीदी जा सकती है। बुकिंग कीमत बाद में वाहन के कुल ऑन-रोड प्राइस (बीमा, पंजीकरण और अन्य शुल्क सहित) से काट ली जाती है।

वहीं, ओला एस1 प्रो बिना किसी डीलरशिप नेटवर्क के पूरी तरह से ऑनलाइन बेचा जा रहा है। हालांकि, फिलहाल ओला की वेबसाइट के अनुसार ओला एस1 प्रो की बुकिंग विंडो जल्द ही खुलेगी। ग्राहक इस ई-स्कूटर को सिर्फ 499 रुपए देकर प्री-बुक कर सकते हैं। इसके अलावा बजाज चेतक खरीदना आपके लिए काफी आसान है क्योंकि इसे डीलरशिप के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं।

The post Ola S1 Pro vs Okinawa Okhi 90: जानें कौनसी बैटरी वाली स्कूटी है बेस्ट? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-okinawa-okhi-90-comparison-range-top-speed-price-sale-india/feed/ 0
मात्र 31 सेकेंड में जलकर राख हो गई Ola S1 pro इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी बोली मामले की कर रहे हैं जांच https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-burnt-to-ashes-in-just-31-seconds/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-burnt-to-ashes-in-just-31-seconds/#respond Sun, 27 Mar 2022 06:20:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77930 Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की खबर पर बोली कंपनी सेफ्टी हमारी प्राथमिकता है। इस मामले की जांच कर रहे हैं।

The post मात्र 31 सेकेंड में जलकर राख हो गई Ola S1 pro इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी बोली मामले की कर रहे हैं जांच first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंपनी की मुश्किलें ख़त्म होती नज़र नहीं आ रही हैं। पुणे 26 मार्च को सड़क पर खड़ी एक Ola S1 pro इलेक्ट्रिक स्कूटर धूं-धूं कर जलने उठी। ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग कैसे लगी इसकी जाँच अभी चल रही है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि थर्मल रनवे के चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी होगी। लिथियम आयन बैटरी के क्षतिग्रस्त होने या शॉर्ट सर्किट के चलते एक्सोथर्मिक रिएक्शन होती है।

ट्वीटर पर ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो मात्र 31 सेकेंड है, जिसमें सड़क के किनारे खड़ी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह जल जाता है। ट्विटर पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्विटर यूज़र्स हाल की लॉन्च इलेक्ट्रिक स्कूटर की क्वालिटी पर सवाल उठा रहे हैं।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (FADA) के इंडिया सीईओ सहर्ष दमानी ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा कि संभवत: थर्मल रनवे के चलते इस स्कूटर ने आग पड़ ली होगी। इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद Ola ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Ola ने जारी किया बयान

ओला ने अपने बयान में कहा, ‘हमें पुणे में हमारे स्कूटर के साथ हुई घटना की जानकारी है। हम इसके कारण को समझने के लिए जांच कर रहे हैं और अगले कुछ दिनों में और अपडेट शेयर करेंगे। हम स्कूटर के ग्राहक के लगातार संपर्क में हैं जो बिल्कुल सुरक्षित हैं।’ यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले Geekbench पर हुआ लिस्ट

ओला ने अपने बयान में आगे यह भी बताया, ‘ओला के लिए व्हीकल सेफ़्टी सबसे पहले है। हम अपने उत्पादों के लिए हाी क्वालिटी स्टेंडर्ड के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस घटना को गंभीरता से लेते हैं और उचित कार्रवाई करेंगे और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी जानकारी शेयर करेंगे।’ यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा, Dimensity 8100 प्रोसेसर और 150W चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा OnePlus 10R, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

News Source – MoneyControl

The post मात्र 31 सेकेंड में जलकर राख हो गई Ola S1 pro इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी बोली मामले की कर रहे हैं जांच first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-burnt-to-ashes-in-just-31-seconds/feed/ 0
181KM रेंज वाले इस फेमस Electric Scooter को लेना होगा महंगा, कंपनी ने किया दाम बढ़ाने का ऐलान https://www.91mobiles.com/hindi/181km-range-ola-s1-pro-electric-scooter-price-hike-soon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/181km-range-ola-s1-pro-electric-scooter-price-hike-soon-india/#respond Sat, 19 Mar 2022 03:30:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77543 ओला ने फिलहाल खुलासा नहीं किया है कि S1 Pro की कीमत में कितना इजाफा किया जाएगा।

The post 181KM रेंज वाले इस फेमस Electric Scooter को लेना होगा महंगा, कंपनी ने किया दाम बढ़ाने का ऐलान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप OLA Electric Scooter खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, कंपनी ने तय किया है कि वह Ola S1 Pro की कीमत में इजाफा करने वाली है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी के CEO Bhavish Aggarwal ने दी है। दरअसल, Bhavish ने अपने ट्विट के जरिए बताया है कि कंपनी अगली विंडोज ओपेन होने पर इसे ज्यादा कीमत में बेचेगी। फिलहाल अभी ओला एस 1 प्रो की कीमत 12,9999 लाख रुपये है और 18 मार्च के बाद बेंगलुरु स्थित मोबिलिटी फर्म ने इसकी कीमतों बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

OLA S1 Pro Price Hike

गौरतलब है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही होली को देखते हुए गेरुआ कलर में OLA S1 Pro को पेश किया है, जो खासतौर सिर्फ 17 और 18 मार्च के दौरान ऐप के माध्यम से बुकिंग की जा सकेगी। वहीं, ओला एस 1 प्रो के इन नए ऑर्डर का डिस्पैच अप्रैल 2022 से शुरू होगा, जिन्हें सीधा ग्राहकों के घर पहुंचाया जाएगा। साथ ही आपको बताते चलें कि कंपनी ने हाल ही में स्कूटरों के लिए नए अपडेट की भी घोषणा की थी। यह अपडेट इसके पर्फोर्मेंस में सुधार करेगा और मूवओएस 2.0 अपडेट के साथ नए फीचर्स को भी शामिल करेगा।

OLA S1 Pro की कीमत

S1 Pro की कीमत लगभग 1,10,000 रुपये से लेकर लगभग 1,30,000 रुपये तक है। इसके अलावा महाराष्ट्र में ओला एस1 प्रो 1,24,999 रुपये में उपलब्ध है। ओला एस1 प्रो बिना किसी डीलरशिप नेटवर्क के पूरी तरह से ऑनलाइन बेचा जा रहा है। ओला एस1 प्रो (Gerua) की बुकिंग विंडो आज से खुल चुकी है जो कि कल तक खुली रहेगी। ग्राहक इस ई-स्कूटर को ऐप से प्री-बुक कर सकते हैं।

ola-electric-scooter

Ola S1 Pro

अगर बात करें Ola S1 Pro की तो यह मॉर्डन लुक में आता है। साथ ही S1 Pro में 10 कलर ऑप्शन हैं। इसमें फ्रंट पर एंडरयॉड लुकिंग हेडलैंप क्लस्टर और स्लिम टर्न इंडिकेटर है। इसके अलावा रियर पर स्टाइलिश लुक के साथ टेल लैंप देखने को मिलेगा। ओला एस1 प्रो में बैटरी को कर्व्ड फ्लोरबोर्ड में रखा गया है। फ्रंट एंड को सिंगल साइडेड फोर्क मिलता है जबकि रियर एंड में सस्पेंशन ड्यूटी के लिए हॉरिजॉन्टल माउंटेड मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर 58Nm के टार्क के साथ 8.5kW की मोटर से लैस है जो स्कूटर को 3 सेकंड में 0-40kmph की स्पीड पर ले जाता है।

लेटेस्ट वीडियो

ओला एस1 प्रो को लेकर कंपनी का दावा इसमें 181 किमी और लगभग 135 किमी की वास्तविक रेंज मिलती है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 115 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। स्कूटर में आगे और पीछे एक डिस्क ब्रेक है और इसमें 36L अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है।

The post 181KM रेंज वाले इस फेमस Electric Scooter को लेना होगा महंगा, कंपनी ने किया दाम बढ़ाने का ऐलान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/181km-range-ola-s1-pro-electric-scooter-price-hike-soon-india/feed/ 0