OLA Scooter | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 09:56:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा ये बैटरी वाला स्कूटर, स्टाइल और रेंज बना लेंगे Deewana https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-scooter-s1-pro-discount-offer-test-ride-price-range/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-scooter-s1-pro-discount-offer-test-ride-price-range/#respond Wed, 30 Nov 2022 04:42:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93040 इस ऑफर का लाभ 31 दिसंबर 2022 तक लिया जा सकता है।

The post 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा ये बैटरी वाला स्कूटर, स्टाइल और रेंज बना लेंगे Deewana first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप ओला इलेक्ट्रिक के बैटरी वाली स्कूटी को खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको जानकार खुशी होगी कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही देश के 11 शहरों में 14 नए एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किए हैं, जहां Electric Scooter को खरीदने से पहले जाकर देखा जा सकता है। वहीं, बड़ी बात यह है कि कंपनी ने दिवाली के दौरान पेश किए फेस्टिव सीजन ऑफर (OLA Electric Discount Offer) को 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ा दिया है। इसका मतलब इस ऑफर के तहत ग्राहक ओला एस1 प्रो को 10,000 रुपये तक की छूट के साथ चुनिंदा एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से 7-दिन की डिलीवरी के साथ खरीद सकते हैं।

इन शहरों में खुले एक्सपीरिंयस सेंटर

आपको बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक ने अपने एक्सपीरियंस सेंटर की मदद से पूरे भारत में 1 लाख से ज्यादा ग्राहक टेस्ट राइड देती है। वहीं, कंपनी ने बैंगलोर में 3, पुणे में 2 और अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, दिल्ली, हैदराबाद, कोटा, नागपुर, रांची और वडोदरा में एक-एक एक्सपीरियंस सेंटर खोले हैं। इसे भी पढ़ें: Ola Electric Bike की कर लो तैयारी! फुल चार्ज में देगी इतने KM की रेंज

ola-s1-electric-scooter

ओला एक्सीपिरयंस सेंटर के बेनिफिट्स

अगर आप सोच रहे हैं कि एक्सीपिरंयस सेंटर के क्या लाभ हैं तो आपको बता दें कि इन सेंटर के जरिए आप ओला की ईवी टेक्नोलॉजी को चेक कर सकते हैं। वहीं, स्कूटर से जुड़ी कोई भी जानकारी स्टोर में मौजूद कंपनी के अधिकारी से ले सकते हैं। इतना ही नहीं ग्राहक S1 और S1 Pro की टेस्ट राइड का लाभ उठा सकते हैं, जिससे ग्राहक खरीदने से पहले संतुष्ट हो जाएगा कि ई-स्कूटर चलने में कैसा है। साथ ही ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर फाइनेंस से जुड़ी जरूरी जानकारी भी मिल जाएगी। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro vs Vida V1 Pro: जानें किस बैटरी वाली स्कूटी में ज्यादा दम

Ola Electric Bike launch soon in india Bhavish Aggarwal Confirmed

OLA Electric Scooter के नाम पर हो रहा फ्रॉड

आपको बता दें कि OLA Scooter की बुकिंग के नाम पर फ्रॉड भी हो रहा है। दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि साइबर ठगों ने अब तक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने के नाम पर कई ग्राहकों को अपना शिकार बनाना शुरु कर दिया है। इसी के चलते दिल्ली पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

The post 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा ये बैटरी वाला स्कूटर, स्टाइल और रेंज बना लेंगे Deewana first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-scooter-s1-pro-discount-offer-test-ride-price-range/feed/ 0
500 की रेंज वाला OLA Electric Car आया सामने, जानें कब होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/500-range-ola-electric-scooter-showcased/ https://www.91mobiles.com/hindi/500-range-ola-electric-scooter-showcased/#respond Mon, 15 Aug 2022 10:05:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86127 OLA Electric Car एक बार चार्ज होने पर यह कार 500 मीटर तक का रेंज देने में सक्षम है।

The post 500 की रेंज वाला OLA Electric Car आया सामने, जानें कब होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल OLA ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। वहीं इस बार कंपनी ने अपने नए कार की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि वज 2024 में अपना पहला OLA Electric Car पेश करने वाली है और इस कार की रेंज 500 किलोमीटर की होगी। इसके साथ ही कंपनी ने कार की पहली ऑफिशियल टीजर वीडियो भी पेश किया गया है जिसमें कार के लुक को देखा जा सकता है।

वीडिया में देखा जा सकता है कि यह कार लाल रंग में है और सामने की ओर एलईडी लाइट दी गई है। वहीं कंपनी ने इसे थोड़ा स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की है। इवेंट के दौरान कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने बताया कि “यह इंडिया में बना पहला स्पोर्टी कार होगा। हमारा यह कार भारत का सबसे फास्ट कार होगा और सिर्फ 4 सेकेंड में 0-100 तक की स्पीड को छूने में सक्षम है।” इसे भी पढ़ें : Honda Electric Scooter के लॉन्च को लेकर हुआ नया खुलासा, सामने आई बड़ी डिटेल

वहीं आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि “एक बार चार्ज होने पर यह कार 500 मीटर तक का रेंज देने में सक्षम है। वहीं इसमें आपको ऑल ग्लास रूफ देखने को मिलेगा। यह कार ओला के मूव ओएस पर आधारित होगा और इसमें आपको पावरफुल कंप्यूटर देखने को मिलेगा जो कि असिस्टेड ड्राइविंग कैपेबिलिटी से लैस है। वहीं यह कार न सिर्फ कीलेस है बल्कि बहुत हद तक हैंडल लेस भी होगा।”

हालांकि अभी OLA Electric Car को लॉन्च होने में थोड़ा समय है लेकिन इस लुक के साथ कंपनी ने शोर तो मचा ही दिया है। नीचे दिए गए वीडियो में इस कार को आप रेख सकते हैं। वैसे तो यह वीडियो काफी लंबा है लेकिन लुक को आप लुक 19 मिनट और 40 सेकेंड से देख सकते हैं।

The post 500 की रेंज वाला OLA Electric Car आया सामने, जानें कब होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/500-range-ola-electric-scooter-showcased/feed/ 0
OLA Scooter को गधे से बाँध कर शहर में घुमाया! परेशान कस्टमर ने कहा कभी मत खरीदना यह बैटरी वाली स्कूटी https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-scooter-tied-to-donkey-customer-said-never-purchase/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-scooter-tied-to-donkey-customer-said-never-purchase/#respond Tue, 26 Apr 2022 12:35:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79488 महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को गधे से बांध कर चलाया है।

The post OLA Scooter को गधे से बाँध कर शहर में घुमाया! परेशान कस्टमर ने कहा कभी मत खरीदना यह बैटरी वाली स्कूटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Electric Vehicles इन दिनों भारत में बड़ा टॉपिक बना हुआ है। पहले जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की चर्चाओं में Electric Car, Electric Scooter और Electric Bike के बेहतरीन फीचर्स और उनके नए मॉडल्स की बातें हो रही थी। वहीं बीते कुछ दिनों से बैटरी से चलने वाले इन इलेक्ट्रिक वाहनों की ​काबिलियत और उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले दिनों में एक के बाद एक कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां E-Scooter यानी बैटरी वाली स्कूटी में आग लगी है तथा वाहन चालक दुर्घटनाओं का ​शिकार हुए हैं। खराब होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में OLA Scooter का नाम भी उभरकर सामने आया था। वहीं अब इस कंपनी से जुड़ा एक और मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने ओला स्कूटी को गधे से चलाया है।

OLA E-Scooter को गधे से बाँध कर पूरे शहर में घुमाने के इस मामले ने ओला कंपनी के मुॅंह पर करारा तमाचा लगाया है। पिछले कुछ दिनों में इस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर कई हादसों के शिकार हुए हैं। कहीं वाहन में आग लगी है तो कहीं ओला स्कूटर रिवर्स गियर में ही फुल स्पीड पर भाग लिया, जिसे कंपनी ने ग्लिच का नाम दे दिया। सिर्फ इतना नहीं एक जगह तो चलते-चलते स्कूटर का अगला टायर ही अलग हो गया। इस तरह के वाकये पहले ही ओला इलेक्ट्रिक पर कलंक लगा चुके हैं वहीं अब गधे से बॉंध कर ओला ई स्कूटर खींचने के मामले ने फिर से कंपनी पर कीचड़ उछाली है।

OLA E-Scooter को गधे से बांधने का मामला

ओला ई-स्कूटर को गधे से बांधने का यह हैरानी वाला किस्सा महाराष्ट्र के परली का है। Sachin Gitte नाम के एक शख्स ने कंपनी के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए खुद के स्कूटर को गधे से बांधकर शहर में घुमाया है। सचिन गिट्टे स्कूटर हाथ से धकेल रहे हैं तथा साथ ही कंपनी पर भरोसा न करने का आग्रह करते हुए पोस्टर भी ​दिखा रहे हैं। बता दें कि इस शख्स ने पिछले महीने ही 24 मार्च को अपने लिए नया OLA E-Scooter खरीदा था, लेकिन ओला स्कूटी खरीदने के 6 दिनों बाद ही इसने काम करना बंद कर दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार सचिन ने सितंबर 2021 में 20,000 रुपये का शुरुआती भुगतान करने अपने लिए ओला स्कूटर बुक किया था। बुकिंग के लिए जनवरी 2022 में 65,000 रुपये की फुल पेमेंट करने के बाद उन्हें मार्च में OLA Scooter की डिलीवरी मिली थी। सचिन का कहना है कि खराबी की कंपलेंट किए जाने के बाद मैकेनिक स्कूटर देखने को आया लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। बाद में जब भी कस्टमर केयर सर्विस में बात की गई, हर बाद टाल-मटोल वाले जवाब ही मिले। यह भी पढ़ें : शख्स पर चली गोली जेब में रखे स्मार्टफोन से टकराई! मोबाइल में ही फंस गई बुलेट, बंदे को खरोंच तक न आई

उपभोक्ता अदालत में शिकायत

OLA कंपनी की ओर से कोई सुनवाई न होने पर सचिन ने कन्ज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज करवाई है और सरकार के समक्ष भी इस मामले की जांच किए जाने की डिमांड रखी है। अपने दोपहिया वाहन को गधे से बांध दिया और उसे सड़क पर चलाकर सचिन ने रोष प्रकट किया है। साथ में इस ग्राहक की ओर से ‘इस धोखेबाज कंपनी, ओला से सावधान रहें’ और ‘ओला कंपनी के दोपहिया वाहन न खरीदें’ ऐसे संदेश भी दिए गए हैं।

The post OLA Scooter को गधे से बाँध कर शहर में घुमाया! परेशान कस्टमर ने कहा कभी मत खरीदना यह बैटरी वाली स्कूटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-scooter-tied-to-donkey-customer-said-never-purchase/feed/ 0