Ola | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 09:07:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Ola का नया धमाका, नए अवतार और कम कीमत में लाया S1 और S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर https://www.91mobiles.com/hindi/ola-launch-new-variant-of-s1-s1-air-range-price-and-more/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-launch-new-variant-of-s1-s1-air-range-price-and-more/#respond Thu, 09 Feb 2023 10:47:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97647 कंपनी ने 6 ई-बाइक को भी टीज किया है।

The post Ola का नया धमाका, नए अवतार और कम कीमत में लाया S1 और S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की लाइनअप को एक्सपेंड करते हुए नए बैटरी वाले स्कूटर्स को जोड़ा है। दरअसल, कंपनी ने electric scooters S1 और S1 Pro के नए वेरिएंट को बाजार में उतारा है। OLA S1 Air को तीन नए वेरिएंट में और OLA S1 को एक नए वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। वहीं, पेश किए गए Ola S1 Air scooter के नए लो बैटरी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये और S1 scooter के नए वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये (एक्स शोरूम) है। आइए आगे आपको दोनों ही स्कूटर के नए वेरिएंट के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

कब शुरू होगी बुकिंग

बुकिंग की बात करें तो ओला इलेक्ट्रिक ने आज अपने ओला एस1 एयर 2 kWh वेरिएंट के लिए रिजर्वेशन विंडो भी खोल दी है। स्कूटर की डिलीवरी इसी साल जुलाई से शुरू की जाने वाली है। वहीं, कंपनी ने अपने S1 2kWh स्कूटर्स के लिए परचेज विंडो भी खोली है। इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि रिवाइज्ड बैटरी पैक के कारण डिलीवरी में तीन महीने की देरी हुई है।

ola-ev

OLA Electric Scooter Price

सबसे पहले आपको OLA S1 Air के लॉन्च किए गए तीनों नए वेरिएंट के प्राइस की जानकारी देते हैं। OLA S1 Air के 2kWh battery pack variant की कीमत 84,999 रुपये, 3kWh वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये और 4kWh वेरिएंट का प्राइस 1,09,999 रुपये है। जबकि S1 Air को वास्तव में अक्टूबर 2022 में 2.5kWh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था जो कि अब डिस्कंटिन्यू कर दिया हो चुका है।

ola-scooter-price

वहीं, दूसरी ओर कंपनी ने OLA S1 के नए 2 kWh बैटरी कैपेसिटी वेरिएंट को 99,999 रुपये में पेश किया है। इसके अलावा OLA S1 के 3 kWh वेरिएंट को 1,09,999 रुपये व OLA S1 Pro 4 kWh वेरिएंट को 1,29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

नोट: सभी प्राइस एक्स शोरूम के हैं।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज और फीचर्स

अगर बात करें ओला के नए इलेक्ट्रिक स्कटूर की बैटरी रेंज की तो OLA S1 Airt Scooter के 2kWh, 3kWh और 4kWh battery pack variant में क्रमश: 85km, 125km व 165km IDC (Indian Driving Cycle) ranges मिलेगी। इसके अलावा अगर आपने पहले से ही 2.5kWh बुक कर लिया है, तो चिंता न करें, क्योंकि आपको 3kWh वेरिएंट बिना किसी एकस्ट्रा कीमत के मुफ्त में अपग्रेड के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा तीनों वेरिएंट में 85 KM की टॉप स्पीड व 4kw की मोटर दी गई है।

इसके अलावा S1 सीरीज के मिड-स्पेक मॉडल की बात करें तो इसे भी एक नया वेरिएंट मिला है। ओला एस1 अब 2kWh बैटरी पैक वैरिएंट में भी उपलब्ध है। इस वेरिएंट में 91 किमी (आईडीसी) रेंज और 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी।

ola-bike

आ रही ओला इलेक्ट्रिक बाइक

इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा भाविश अग्रवाल ने कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक को टीज करने के लिए पठान का स्टाइल भी अपनाया। अग्रवाल ने कहा, “कुर्सी पेटी बांध लो क्यूंकी, मौसम बिगड़ने वाला है।” इवेंट में कंपनी ने अपनी ओला इलेक्ट्रिक बाइक को टीज किया। हालांकि, इस दौरान बाइक के डिजाइन की झलक के अलावा कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।

The post Ola का नया धमाका, नए अवतार और कम कीमत में लाया S1 और S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-launch-new-variant-of-s1-s1-air-range-price-and-more/feed/ 0
Ola ला रही 3 electric bikes, लॉन्च से पहले ही रेंज, फीचर्स और प्राइस हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/ola-three-electric-bikes-launch-soon-in-india-know-range-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-three-electric-bikes-launch-soon-in-india-know-range-price/#respond Mon, 06 Feb 2023 05:26:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97250 आइए आपको भारत में आने वाली ओला इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में सभी जानकारी देते हैं।

The post Ola ला रही 3 electric bikes, लॉन्च से पहले ही रेंज, फीचर्स और प्राइस हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Ola electric bikes को जल्द इंडिया में पेश किया जाएगा।
  • Ola ‘Out of the World’, Ola Peformax, और Ola Ranger को पेश करेगी।
  • Ola ‘Out of the World’ का प्राइस Rs 1,50,000 के आस-पास होगा।

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंडियन मार्केट में उतारने के बाद भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली कंपनी भारत में अब अपनी इलेक्ट्रिक बाइक पेश करने के लिए तैयार है। भरतीय टिपस्टर योगेश ब्रार द्वारा 91mobiles के साथ साझा की गई जानकारी के अनुसार, अलग-अलग फीचर्स और रेंज साथ तीन Ola electric bikes को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी द्वारा ई-बाइक्स को ओला ‘आउट ऑफ द वर्ल्ड’, ओला परफॉर्मेक्स और ओला रेंजर नाम से उतारा जाने वाला है। वहीं, बताया गया है कि ‘आउट ऑफ द वर्ल्ड’ ओला इलेक्ट्रिक बाइक तीनों में से सबसे प्रीमियम होगी, जिसमें सबसे ज्यादा रेंज और 100 किमी प्रति घंटे से अधिक की टॉप स्पीड होगी।

OLA Electric Bike

इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 85,000 रुपये जितनी कम हो सकती है, लेकिन बराड़ का दावा है कि इस खबर को लीक की तरह लिया जाना चाहिए क्योंकि उनकी वास्तविक कीमत अलग-अलग हो सकती है। आइए आगे आपको अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक्स की रेंज, टॉप स्पीड और अनुमानित कीमत के बारे में बताते हैं।

Ola electric bikes specifications और price

ola-electric-bikes-price-specifications

  • Ola Out of the World: ओला ‘आउट ऑफ द वर्ल्ड’ की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर 174 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इलेक्ट्रिक बाइक के 110 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलने की उम्मीद है। जैसा कि ऊपर बताया गया है, इस मॉडल का केवल एक वेरिएंट में पेश किया जाएगा। वहीं, इसकी कीमत लगभग 1,50,000 रुपये हो सकती है। इस ई-बाइक ADAS भी होगा।
  • Ola Peformax: ओला परफॉर्मेक्स की बात करें तो यह तीन वेरिएंट्स के साथ एक मिड-रेंज ऑफरिंग ई-बाइक होगा। इसके एंट्री-लेवल वैरिएंट में 91 किमी रेंज और 93 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। वहीं, वेरिएंट की कीमत 1,05,000 रुपये हो सकती है। इसी मॉडल का दूसरा वेरिएंट 133 किमी रेंज और 95 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ उपलब्ध होगा। इसका प्राइस 1,15,000 रुपये के आस-पास हो सकता है। टॉप/प्रीमियम ओला परफॉर्मेक्स वेरिएंट की कीमत 174 किमी रेंज और 95 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। साथ ही इसका प्राइस 1,25,000 रुपये हो सकता है।
  • Ola Ranger: ओला रेंजर लाइनअप में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक होगी। इसका प्राइस 85,000 रुपये से शुरू होकर 1,05,000 रुपये तक जाने की संभावना है। यह बाइक भी मॉडल तीन वेरिएंट में भी आएगा, जिसमें बेस वेरिएंट पर 80 किमी 91 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड होगी। मिड वेरिएंट, जिसकी कीमत 95,000 रुपये हो सकती है, 117 किमी रेंज और 91 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देगा, जबकि प्रीमियम वेरिएंट में 153 किमी रेंज और 91 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड होगी।

Ola electric bikes launch date

हालांकि, अभी भारत में ओला इलेक्ट्रिक बाइक्स की लॉन्च डेट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कंपनी ने 9 फरवरी को कुछ बड़ा करने के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, बराड़ का दावा है कि कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन को दिखाने जा रही है।

The post Ola ला रही 3 electric bikes, लॉन्च से पहले ही रेंज, फीचर्स और प्राइस हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-three-electric-bikes-launch-soon-in-india-know-range-price/feed/ 0
घीमी रफ्तार पर टूटा OLA S1 PRO का फ्रंट सस्पेंशन, राइडर ICU में हुआ एडमिट https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-front-suspension-breaks-lady-rider-admitted-in-icu/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-front-suspension-breaks-lady-rider-admitted-in-icu/#respond Tue, 24 Jan 2023 06:43:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96749 राइडर इस समय ICU में एडमिट है।

The post घीमी रफ्तार पर टूटा OLA S1 PRO का फ्रंट सस्पेंशन, राइडर ICU में हुआ एडमिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • इलेक्ट्रिक का फ्रंट सस्पेंशन टूटने से इतना बड़ा एक्सिटेंड हुआ।
  • Ola S1 Pro चला रही महिला सवार फिलहाल ICU में भर्ती है।
  • घटना जानकारी उनके पति समकित परमार ने ट्विटर के माध्यम से दी है।

OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले साल कई रिपोर्ट्स में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर में ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि Ola S1 Pro स्कूटर के अचानक फ्रंट सस्पेंशन टूटने से इतना बड़ा हादसा हुआ कि महिला सवार को गंभीर चोट आई और वह उसे ICU में भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी महिला के पति समकित परमार ने दी।

35 की स्पीड पर था ई-स्कूटर

समकित परमार ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। समकित के पोस्ट के अनुसार रात करीब सवा नौ बजे उनकी पत्नी 35 किमी/घंटा की रफ्तार से ई-स्कूटर चला रही थीं। लेकिन, अचानक आगे का पहिया स्कूटर से अलग हो गया। इस कार स्कूटी महिला तेजी से सड़क पर गिरी जिससे उनके चेहरे व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल अभी वह ICU में भर्ती है।

समकित परमार ने Ola Electric और Ola Electric के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल को भी अपने पोस्ट में टैग किया था। वहीं, समकित ने एक ट्विट यूजर के सवाल में जवाब दिया कि ओला टीम दुर्घटना का मुआयना करने और निरीक्षण करने आई थी और बाइक ले गई। उन्होंने कहा कि वे बाइक वापस कर देंगे और दे देंगे लेकिन हमने कहा है कि हमें बाइक नहीं चाहिए बस बाइक की कीमत हमें वापस कर दो। साथ ही आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब इस प्रकार की धटना सामने आई हो। वहीं, Ola आमतौर पर ऐसे हादसों में वाहन की स्पीड और अन्य डाटा के साथ अपडेट करती है।

दूसरे लोग भी कर रहे ओला की शिकायत, नीचे देखें ट्विट

The post घीमी रफ्तार पर टूटा OLA S1 PRO का फ्रंट सस्पेंशन, राइडर ICU में हुआ एडमिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-front-suspension-breaks-lady-rider-admitted-in-icu/feed/ 0
OLA Scooter बुक करने से पहले पढ़ें ये खबर, बच जाएंगे आपके पैसे! https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-scooter-booking-fraud-delhi-police-arrested-20-criminals/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-scooter-booking-fraud-delhi-police-arrested-20-criminals/#respond Tue, 15 Nov 2022 05:06:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92049 ओला स्कूटर बुक करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है।

The post OLA Scooter बुक करने से पहले पढ़ें ये खबर, बच जाएंगे आपके पैसे! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश के सबसे चर्चित बैटरी वाली स्कूटी में से एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने से पहले बुक करना पड़ता है। लेकिन, अगर आप इस ई-स्कूटर की बुकिंग करने का विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि हो सकता कि आप जिस वेबसाइट से OLA Scooter की बुकिंग कर रहे हों वह फेक हो और आपका बुकिंग अमाउंट कंपनी के खाते में न जाकर सीधा साइबर अपराधियों के अकाउंट में पहुंच जाए। दरअसल, ओला स्कूटर बुक करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है। वहीं, साइबर ठगों ने अब तक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने के नाम पर कई ग्राहकों को अपना शिकार भी बनाया।

20 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों में बैठकर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने के नाम पर ठगी कर रहे थे। मामलों को बढ़ता देख पुलिस ने जब इसकी जांच की तो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने के नाम पर ठगी करने वाले 20 Cyber criminals को गिरफ्तार किया गया। इसे भी पढ़ें: Ola Electric Bike की कर लो तैयारी! फुल चार्ज में देगी इतने KM की रेंज

ola-scooter-fraud

1000 लोगों से लूटा करोड़ों रूपये

दिल्ली पुलिस ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है कि साइबर अपराधियों के एक गैंग ने कम से कम 1,000 लोगों को अपना शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु में रहकर दो आरोपियों ने ओला की एक फेक वेबसाइट डिजाइन की थी, जिसके जरिए वेबसाइट पर विजिट करने वाले लोगों को ठग अपने जाल में फंसा लेते थे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर स्कैम करने के आरोप में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ola-s1-electric-scooter

ऐसे होता था ओला स्कूटर बुकिंग के नाम पर फ्रॉड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे ही ग्राहक ओला ई-स्कूटी के बारे में जानकारी लेने के लिए गूगल पर सर्च करते थे, तो उन्हें यही फर्जी वेबसाइट दिखती थी। इसके बाद ठग गैंग के सभी शातिर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने के नाम पर लोगों से पैसा जमा करवाते थे। इसे भी पढ़ें: OLA की बैटरी वाली स्कूटी को टक्कर देने आया ‘Baaz’, प्राइस सिर्फ 35000 रुपये

101-km-range-ola-s1-air-electric-scooter-launch-in-india

ये था असली खेल

खबरों के अनुसार ग्राहक जैसे ही अपराधियों की फर्जी वेबसाइट को ओपन कर अपनी डिटेल सबमिट करते थे। इसके बाद ग्राहकों को फोन कर 499 रुपये बुकिंग अमाउंट मांगा जाता था। वहीं, जैसे ही 499 रुपये ट्रांसफर हो जाते थे तो उसके बाद ठग स्कूटर के इंश्योरेंस, टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन चार्जेस के नाम पर एक ग्राहक से 50,000 से 70,000 रुपये लिए जाते थे।

The post OLA Scooter बुक करने से पहले पढ़ें ये खबर, बच जाएंगे आपके पैसे! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-scooter-booking-fraud-delhi-police-arrested-20-criminals/feed/ 0
Video: ऐसी होगी Ola Electric Car, कंपनी ने दिखाया बैटरी वाली कार का डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/video-ola-electric-car-design-launch-date-price-range-expected/ https://www.91mobiles.com/hindi/video-ola-electric-car-design-launch-date-price-range-expected/#respond Wed, 26 Oct 2022 05:14:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90881 इस कार को साल 2024 तक बाजार में पेश किया जा सकता है।

The post Video: ऐसी होगी Ola Electric Car, कंपनी ने दिखाया बैटरी वाली कार का डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ola Electric Car: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी OLA जल्द ही इंडिया में अपनी पहली बैटरी वाली कार (Electric Car) लॉन्च करने वाली है। हालांकि, अभी तक OLA Electric Car Launch Date को लेकर ऑफिशियल खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि 2024 तक यह ईवी बाजार में आ सकती है। वहीं, अब Ola Electric एक बार फिर Ola electric car का टीजर वीडियो शेयर किया है। इस Video में बेंगलुरु राइड हेलिंग-कम-इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को देखकर कहा जा सकता है कि यह एक फ्यूचरिस्टिक स्टाइलिंग थीम वाली एक प्रीमियम सेडान कार होगी जैसा होगी। आइए आगे वीडियो में देखते हैं कि इस कार का लुक कैसा होगा।

Video में देखें OLA EV का लुक

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस कार में सामने की तरफ एक पतली एलईडी पट्टी होगी जो कार की पूरी चौड़ाई में हेडलैम्प तक जाती है। वहीं, इसे एक एयरोडायनेमिक शेप में तैयार किया गया है जो इलेक्ट्रिक वाहनों में अधिक रेंज प्राप्त करने के लिए बहुत जरूरी होता है। इसे भी पढ़ें: 101 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुआ Ola का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसके बारे में सब कुछ

इसके अलावा नए टीजर इंटीरियर का लुक भी दिखाया गया है। वीडियो से साफ है कि कार में कंपनी ने एक आयताकार स्टीयरिंग व्हील डिजाइन को देने का फैसला किया है वहीं, राउंड स्टीयरिंग ज्यादातर कारों में देखा जाता है। वहीं, ओला लोगो सेंटर में उभरा हुआ है और बैकलिट स्टीयरिंग कंट्रोल से घिरा हुआ है।

नहीं होंगे साइड मिरर

वहीं, इस कार के अन्य डिजाइन डिटेल्स की बात करें तो इसमें रियर व्यू के लिए डोर पर मिलने वाला कोई भी मिरर नहीं मिलेगा, क्योंकि इसके स्थान पर इसमें ऐसे कैमरे दिए जाएंगे जिससे राइडर स्क्रीन से ही पीछे आ रही व्हीकल्स और दूसरे ऑबजेक्ट्स पर नजर रख सकेगा। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एंबियंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं, इसमें एक फुल ग्लास रूफ भी दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro vs Vida V1 Pro: जानें किस बैटरी वाली स्कूटी में ज्यादा दम

ola-ev

Ola EV car price (expected)

ओला इसकी कीमत 25 लाख रुपये से अधिक रख सकती है। लेकिन, देखा जाए तो इंडिया में 25 लाख रुपये से नीचे के ईवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा खरीदार हैं। हालांकि, ओला की मंशा एक ऐसी कार बनाने की है जो केवल 5 सेकंड में 500 किमी और 0 से 100 किमी प्रति घंटे की दूरी तय कर सके। इसके अलावा इस ईवी के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

The post Video: ऐसी होगी Ola Electric Car, कंपनी ने दिखाया बैटरी वाली कार का डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/video-ola-electric-car-design-launch-date-price-range-expected/feed/ 0
भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में ओला, ये होगी कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-car-price-in-india-and-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-car-price-in-india-and-launch-date/#respond Mon, 22 Aug 2022 09:40:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86501 Ola Electric के सीईओ भावेश अग्रवाल का कहना है कि उनकी कंपनी टॉप से लेकर अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एंट्री करेगा।

The post भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में ओला, ये होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ola Electric भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 2024 तक लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। यह जानकारी ओला के सीईओ भावेश अग्रवाल ने दी है। ओला भारत में अपनी स्पोर्टी इलेक्ट्रिक कार के साथ इंडियन ऑटो मार्केट के प्रीमियम सेग्मेंट में एंट्री करना चाहता है। ओला न सिर्फ़ टॉप मार्केट बल्कि लोवर सेग्मेंट में भी कार लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ओला भारत में प्रीमियम कार के साथ साथ अफोर्डेबल कार भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Ola इलेक्ट्रिक कार की कीमत को लेकर भावेश अग्रवाल ने हिंट दिए हैं। ओला की इलेक्टिक कार को भारत में मोटी कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ओला इंडिया के हेड का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक कार थ्रिलिंग परफॉर्मेंस के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक कार 0-100kmph की रफ्तार 4 सेकेंड है। इसके साथ ही कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि यह सिंगल चार्ज में 500KM की रेंज ऑफ़र करेगा।

इंडियन ईवी स्टार्टअप भारत में Ola S1 Pro प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर चुका है। इसके साथ ही कंपनी ने कुछ समय पहले ही Ola S1 एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। सीईओ भावेश अग्रवाल ने बताया कि कंपनी इन दिनों अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है। भावेश अग्रवाल का कहना था कि ग्लोबल ऑटो कंपनियों का मानना है कि भारत फ़िलहाल वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में इंडियन कंपनियों को आगे आना चाहिए। हम एक ऐसी कार डिसर्व करता हैं जो नए भारत को परिभाषित करता है।

समाचार एजेंसी PTI से बात करते हुए Ola Electric के सीईओ भावेश अग्रवाल का कहना है कि उनकी कंपनी टॉप से लेकर अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एंट्री करेगा। कंपनी सबसे पहले प्रीमियम प्रोडक्ट के साथ एंट्री करेगा। इसके बाद कंपनी अफोर्डेल मार्केट में लॉन्च करेगा।

Ola कार की क़ीमत

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं कंपनी के इलेक्ट्रिक कार बात करें तो भारत में 40 से 50 लाख रुपये (प्रीमिमय इलेक्ट्रिक कार) की कीमत में लॉन्च करेगा। ओला भारत में मिड-साइज, स्मॉल और प्रीमिमय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में लीड करने की प्लानिंग के साथ पेश करेगा। कंपनी का कहना है कि ओला की इलेक्ट्रि कार भारत की पहली स्पोर्टी और फास्टेस्ट कार होगी। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 3 और Nord Watch भारत में जल्द होंगे लॉन्च, जानें क्या होगा खास

ओला भारत में अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करेगा। ओला की प्रीमियम इलेक्ट्रि कार अगले 18 से 24 महीने में लॉन्च हो सकती है। Ola की पहली इलेक्ट्रिक कार को लेकर कहा जा रहा है कि यह सिंगल चार्ज में 400 किलो मीटर से 500 किलो मीटर की रेंज ऑफर करेगी। इसके साथ ही यह 0 से 100kmph की रफ्तार सिर्फ चार सेकेंड में तय करेगा।

The post भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में ओला, ये होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-car-price-in-india-and-launch-date/feed/ 0
141km रेंज के साथ लॉन्च हुई OLA की सस्ती बैटरी वाली स्कूटी, Rs 499 में अभी करें बुक https://www.91mobiles.com/hindi/131km-range-ola-s1-electric-scooter-india-launch-price-booking-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/131km-range-ola-s1-electric-scooter-india-launch-price-booking-sale/#respond Tue, 16 Aug 2022 05:54:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86160 वहीं, Ola electric car को कंपनी साल 2024 में लॉन्च करेगी।

The post 141km रेंज के साथ लॉन्च हुई OLA की सस्ती बैटरी वाली स्कूटी, Rs 499 में अभी करें बुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ola Electric ने Independence Day 2022 को अपने Ola S1 electric scooter को भारतीय मार्केट में एक बार फिर रि-लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बैटरी वाली स्कूटी को Mission Electric 2022 event के तहत पेश किया है। इसके अलावा Ola electric car को भी टीज किया गया, जिसे लेकर कंपनी ने घोषणा की है कि साल 2024 में इसे लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं कंपनी ने Ola S1 Pro electric scooter को limited edition Khaki shade में पेश किया है, जिसकी सिर्फ 1,947 यूनिट ही सेल की जाएंगी। आइए आगे आपको Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और सेल को लेकर पूरी जानकारी देते हैं।

Ola S1 Electric Scooter Price, Sale और Booking

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को 99,000 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं, यह 15 से 31 अगस्त के बीच 499 रुपये में बुकिंग के लिए कंपनी की साइट और Ola Electric app पर उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार नई Ola Electric S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 7 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि अर्ली एक्सेस परचेज विंडो 1 सितंबर को खुलेगी। इसे भी पढ़ें: 500 की रेंज वाला OLA Electric Car आया सामने, जानें कब होगा लॉन्च

ola-electric-scooter-new

Ola S1 की warranty

ओला के पास ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए फाइनेंस का ऑप्शन भी है। इसके तहत ईएमआई 2,999 रुपये से शुरू होगी और इसके बैंकिंग पार्टनर से फीस में छूट मिलेगी। इशके अलावा ओला पांच साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है। वारंटी बैटरी, मोटर और अन्य सभी को कवर करती है। मौजूदा Ola S1 Pro यूजर्स भी इस वारंटी को खरीद सकते हैं।

Ola S1 की रेंज, स्पेसिफिकेशन्स, कलर और डिजाइन

ओला एस1 का डिजाइन ओला एस1 प्रो जैसा ही है और इसे उसी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह पांच कलर ऑप्शन: रेड, जेट ब्लैक, पोर्सिलेन व्हाइट, नियो मिंट और लिक्विड सिल्वर में आती है। इसके अलावा इसमें ओला एस1 प्रो जैसा ही मूवओएस सॉफ्टवेयर है और यह भविष्य के सभी अपडेट्स को सपोर्ट करेगा, जिसमें मूवओएस 3.0 भी शामिल है, जो इस दिवाली और उसके बाद लॉन्च होगा। इसे भी पढ़ें: दो सस्ते Electric Scooter इंडिया में हुए लॉन्च, चलाने के लिए लाइसेंस की नहीं पड़ेगी जरुरत

how to book ola electric scooter

Ola S1 Pro की 3.97kWh की तुलना में Ola S1 की बैटरी क्षमता 3kWh है। ओला एस1 की एआरएआई-प्रमाणित रेंज 141 किमी है। वहीं, इको मोड में 128 किमी, सामान्य मोड में 101 किमी और स्पोर्ट्स मोड में 90 किमी की रेंज ग्राहकों को मिलेगी। कंपनी का दावा है कि Ola S1 में 95kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर सुविधाओं में संगीत, नेविगेशन, साथी ऐप और रिवर्स मोड शामिल हैं।

आपको याद दिला दें कि Ola S1 को पिछले साल 15 अगस्त, 2021 को लॉन्च किया गया था, लेकिन इस साल जनवरी में कुछ कारण से इसे बंद कर दिया गया था। वहीं, एक बार फिर इसका मुकाबला बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब आदि जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ होगा।

The post 141km रेंज के साथ लॉन्च हुई OLA की सस्ती बैटरी वाली स्कूटी, Rs 499 में अभी करें बुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/131km-range-ola-s1-electric-scooter-india-launch-price-booking-sale/feed/ 0
Ola फ्री में बांट रही अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कैसे मुफ्त मिलेगी ये बैटरी वाली स्कूटी https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-gerua-electric-scooter-free-bhavish-aggarwal-200km-challenge/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-gerua-electric-scooter-free-bhavish-aggarwal-200km-challenge/#respond Mon, 23 May 2022 07:25:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80876 आपके पास भी एक मुफ्त ई-स्कूटर जीतने का मौका है।

The post Ola फ्री में बांट रही अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कैसे मुफ्त मिलेगी ये बैटरी वाली स्कूटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आपको भी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) स्कूटर पसंद है। लेकिन, महंगी कीमत के कारण इसे खरीद नहीं पा रहे हैं तो आपके पास इस बैटरी वाली स्कूटी को फ्री जीतने का शानदार मौका है। दरअसल, कंपनी के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) एक शानदार ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत वह 10 Ola S1 Pro Gerua electric scooter को फ्री में बांटेंगे। हालांकि, इसके लिए एक चैलेंज रखा गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि स्कूटर को जीतने के लिए सिर्फ सिंगल चार्ज में अपने स्कूटर को 200 किलोमीटर चलाना होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तब आप ओला का स्कूटर फ्री में जीत सकते हैं। इस ऑफर के तहत कंपनी दो लोगों को जीतने पर पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर दे चुकी है।

OLA Electric Scooter

साथ ही आपको बता दें कि ओला की पर्चेज विंडो फिर से ओपन हो गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में 21 मई को ओला एस1 प्रो के लिए बुकिंग शुरू की और मौजूदा खरीदारों के लिए अर्ली एक्सेस को भी बढ़ाया। कंपनी ने ओला एस1 प्रो प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा किया था, जिससे स्टिकर की कीमत 1,39,000 रुपये हो गई है। लेकिन, कीमत बढ़ाने की वजह कंपनी ने नहीं बताई है। कंपनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन S1 प्रो को 1.30 लाख रुपए के प्राइस पर लॉन्च किया था। इसे भी पढ़ें: Ola Electric कर रहा S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के व्हीकल कंट्रोल यूनिट को कर रहा अपग्रेड, जानें पूरी डिटेल

क्या है स्कीम

ओला इलेक्ट्रिक ग्राहकों को ओला एस1 प्रो गेरुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर को मुफ्त में दे रही है। मुफ्त ओला एस1 प्रो जीतने के लिए, ओला एस1 प्रो ई-स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 200 किमी या उससे अधिक की दूरी तय करनी होगी। यह तब आता है जब एक सवार 48 किमी प्रति घंटे की औसत गति से सवारी करके 202 किमी की दूरी तय करने और दक्षता बढ़ाने में कामयाब रहा। एक अन्य राइडर ने भी ऐसा ही कारनामा किया। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने रिवर्स मोड में पकड़ी तेज रफ्तार, 65वर्षीय वृद्ध को आई गंभीर चोट

लेटेस्ट वीडियो

एक यूजर ने सिंगल चार्ज पर की 266km की दूरी तय

भाविश ने हाल ही में मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि एक और ग्राहक ने सिंगल चार्ज में 200+ किलोमीटर का आंकड़ा पार किया है। दरअसल, पुर्वेश प्रभु नाम से एक ट्वीटर यूजर ने स्कूटर के डिजिटल मीटर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि उसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है और ओला स्कूटर को सिंगल चार्ज करके 266 किलोमीटर की दूरी तय की है। भाविश ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया और पुर्वेश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप चैंपियन हैं और मुझे विश्वास है कि जल्द ही 300 का आंकड़ा पार करेंगे।

The post Ola फ्री में बांट रही अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कैसे मुफ्त मिलेगी ये बैटरी वाली स्कूटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-gerua-electric-scooter-free-bhavish-aggarwal-200km-challenge/feed/ 0
Ola Electric कर रहा S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के व्हीकल कंट्रोल यूनिट को कर रहा अपग्रेड, जानें पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-is-upgrading-the-vehicle-control-unit-of-the-s1-pro-electric-scooter/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-is-upgrading-the-vehicle-control-unit-of-the-s1-pro-electric-scooter/#respond Sat, 14 May 2022 08:32:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80409 ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया व्हीकल कंट्रोल यूनिट में पहले से ज्यादा रैम और स्टोरेज मिलती है।

The post Ola Electric कर रहा S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के व्हीकल कंट्रोल यूनिट को कर रहा अपग्रेड, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नए Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के व्हीकल कंट्रोल यूनिट (VCU) को कंपनी ने अपग्रेड कर दिया है। नया वीसीयू को कंपनी ने ज्यादा रैम और स्टोरेज के साथ पेश किया है। 91mobiles को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक ओला के नए S1 Pro मॉडल में अपग्रेड VCU के साथ पेश किया गया है जो कई अपडेट और हीटिंग इश्यो को सॉल्व करेगा। ख़बरों की माने ते ओला इलेक्ट्रिक अपने S1 प्रो स्कूटर में सामने आ रही ख़ामियों से निपटने और यूज़र्स के अनुभव को बढ़ाने के लिए कंपनी के ऑनबोर्ड VCU को अपग्रेड करने पर काम कर रही है।

Ola Electric को पिछले काफी समय से हीट से जुड़ी समस्याएँ सामने आ रही थी। इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने और सॉफ़्टवेयर में ख़ामी जैसे कई घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी है। क़रीब एक महीन पहले ओला ने 1,441 Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर चैकिंग के लिए वापस बुलाया था।

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर का VCU अपग्रेड

ola-electric-scooter-price

91mobiles को टिपस्टर योगेश बरार से मिली जानकारी के मुताबिक, ओला इन दिनों अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के व्हीकल कंट्रोल यूनिट को अपग्रेड करने के लिए स्कूटरों को रिकॉल करने या फिर होम विज़िट का प्लान बना रही है। ओला ने वीसीयू को अपग्रेड करने का काम मार्च 2022 में ही शुरू कर दिया था। टिपस्टर के मुताबिक, पुराने वीसीयू ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिलने वाले अपडेट को हैंडल करने के लायक़ रैम और स्टोरेज नहीं है। यही कारण है कि कंपनी अपने वीसीयू को अपग्रेड कर रही हैं।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया व्हीकल कंट्रोल यूनिट में पहले से ज्यादा रैम और स्टोरेज मिलती है। यह वीसीयू कंपनी के अपकमिंग सॉफ्टवेयर अपडेट को आसानी से हैंडल कर पाएंगे। वीसीयू इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए काफी महत्वपूर्ण यूनिट है जो व्हीकल को पूरी तरह कंट्रोल करता है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल के टॉर्क कोर्डिनेशन, गियर शिफ्ट स्ट्रेटजी, हाई वोल्टेज और 48V कॉर्निडेशन, चार्जिंग कंट्रोल, ऑनबोर्ड डाइग्नोसिस, मॉनीटरिंग और थर्मल मैनेजमेंट फ़ीचर्स को कंट्रोल करता है। यह भी पढ़ें : Google I/O 2022 : Pixel 6a स्मार्टफोन लॉन्च भारत में जल्द करेगा एंट्री, Pixel 7 और Android 13 भी किया टीज

टिपस्टर ने बताया कि Ola Electric अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी सेल की हेल्थ को नजदीक से मॉनीटर कर रहा है। VCU इलेक्ट्रिक स्कूटर के थर्मल मैनेजमेंट को कंट्रोल करता है, जो सीधी तौर पर बैटरी से जुड़ा हुआ है। VCU अपग्रेड होने से अटकलें लगाई जा रही है कि इलेक्ट्रि स्कूटर के हीटिंग और परफॉर्मेंस में सुधार कर सकता है।यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 का डिजाइन हुआ लीक, जानें सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की खास बातें

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

The post Ola Electric कर रहा S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के व्हीकल कंट्रोल यूनिट को कर रहा अपग्रेड, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-is-upgrading-the-vehicle-control-unit-of-the-s1-pro-electric-scooter/feed/ 0
Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने रिवर्स मोड में पकड़ी तेज रफ्तार, 65वर्षीय वृद्ध को आई गंभीर चोट https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-runs-at-full-speed-in-reverse-mode/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-runs-at-full-speed-in-reverse-mode/#respond Sat, 14 May 2022 07:32:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80407 ओला S 1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर तीसरी बार रिवर्स मोड में 50 kph की स्पीड से चलने की खबर सामने आई है।

The post Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने रिवर्स मोड में पकड़ी तेज रफ्तार, 65वर्षीय वृद्ध को आई गंभीर चोट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ कंपनी को कई परेशानियों के सामना करना पड़ा है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर आग लगने और रिवर्स चलने जैसी ख़ामियां पिछले काफ़ी समय से रिपोर्ट की जा रही हैं। पिछले महीने Ola ने इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना के चलते कंपनी करीब 1,441 Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को चैकिंग के लिए वापस बुलाया था। अब ओला S 1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर तीसरी बार रिवर्स मोड में 50 kph की स्पीड से चलने की खबर सामने आई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर के सॉफ्टवेयर में बग (खामी) के चलते हुआ है। इस घटना में 65 वर्षीय वृद्ध के चोटिल होने खबर है। वे इलेक्ट्रिक स्कूटर को पार्क करने की कोशिश कर रहे थे।

इस घटना की जानकारी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के ओनर पल्लव महेश्वरी ने अपने LinkedIn अकाउंट पर शेयर किया है। उन्हेंने इस घटना के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर के सॉफ्टवेयर के बग ज़िम्मेदार बताया है। उन्होंने पोस्ट लिखकर बताया है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के सॉफ़्टवेयर बग के चलते स्कूटर रिवर्स मोड़ में फ़ुल स्पीड में चलने लगा जिसके चलते मेरे पिता जी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उनके पिता की उम्र 65 साल है जो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी उत्साह के साथ चलाते हैं।

ola-electric-scooter-1

पल्लव अपने पोस्ट में लिखते हैं कि उनके पिता घर के अंदर इलेक्ट्रिक स्कूटर को पार्क कर रहे तभी रिवर्स मोड़ में इलेक्ट्रिक स्कूटर फ़ुल स्पीड से चलने लगा। इस दौरान उनको काफ़ी गंभीर चोट आईं है। पल्लव बताते हैं कि उनके सर में दस टाँके लगे हैं। इसके साथ ही दाएं हाथ भी। पल्लव महेश्वरी बताते हैं कि उन्हें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 15 जनवरी 2022 को मिली थी। ETAuto से बात करते हुए पल्लव बताते हैं कि उन्हें डिलिवरी के दूसरे दिन से इस प्रॉब्लम का सामने करना पड़ा था। हालांकि नया होने के कारण उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। यह भी पढ़ें : Google I/O 2022 : Pixel 6a स्मार्टफोन लॉन्च भारत में जल्द करेगा एंट्री, Pixel 7 और Android 13 भी किया टीज

पल्लव के पिता तीस दिन के अंदर रिवर्स मोड में ओला स्कूटर की तेज स्पीड से घायल होने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले 15 अक्टूबर को गुवाहटी के बलवंत सिंह रिवर्स मोड़ में इसी तरह के एक एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। बलवंत सिंह का कहना था कि रिवर्स मोड़ में ब्रेकिंग सिस्टम में आई ख़ामी के चलते यह घटना हुई है। हालाँकि ओला ने फ़िलहाल इस घटना पर कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके साथ ही ओला ने फ़िलहाल सॉफ़्टवेयर की ख़ामी के बारे में भी कुछ जानकारी नहीं दी हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 का डिजाइन हुआ लीक, जानें सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की खास बातें

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

The post Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने रिवर्स मोड में पकड़ी तेज रफ्तार, 65वर्षीय वृद्ध को आई गंभीर चोट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-s1-pro-electric-scooter-runs-at-full-speed-in-reverse-mode/feed/ 0