Olympic Games Tokyo 2020 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 07:49:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Tokyo Olympics 2020 : Xiaomi भारत के पदक विजेता खिलाड़ियों को गिफ्ट करेगा Mi 11 Ultra https://www.91mobiles.com/hindi/olympic-tokyo-2020-xiaomi-india-gifts-mi-11-ultra-to-all-indian-medal-winners/ https://www.91mobiles.com/hindi/olympic-tokyo-2020-xiaomi-india-gifts-mi-11-ultra-to-all-indian-medal-winners/#respond Mon, 09 Aug 2021 06:46:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64425 Olympic Tokyo 2020 में भारत के लिए नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, रवि कुमार दहिया, लवलीना बोरगेन, पीवी सिंधु और बजरंग पुनिया और हॉकी की पुरुष टीम ने अब तक पदक जीते हैं।

The post Tokyo Olympics 2020 : Xiaomi भारत के पदक विजेता खिलाड़ियों को गिफ्ट करेगा Mi 11 Ultra first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tokyo Olympics 2020 में भारतीय पदक विजेता खिलाड़ियों को शाओमी अपना फ़्लैगशिप Mi 11 Ultra स्मार्टफोन गिफ्ट करेगा। ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने शनिवार 7 अगस्त को भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। इस स्वर्ण पदक के साथ भारत को कुल सात पदक मिले हैं। शाओमी के सीईओ मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर कहा कि यह गिफ़्ट 130 करोड़ लोगों के सपने को पूरा करने और आंखों में ख़ुशी के आंसू लाने वाले एथलीट्स को धन्यवाद कहने के लिए दिया जा रहा है।

टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारत के लिए नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, रवि कुमार दहिया, लवलीना बोरगेन, पीवी सिंधु और बजरंग पुनिया और हॉकी की पुरुष टीम ने अब तक पदक जीते हैं। शाओमी ने सभी खिलाड़ियों को अपना प्रीमियम Mi 11 Ultra स्मार्टफोन गिफ्ट करेगी। इसके साथ ही मनु कुमार जैन का कहना था कि ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाली पुरुष हॉकी के प्रत्येक सदस्य को कंपनी Mi 11X गिफ़्ट करेगी।

Tokyo Olympics 2020 में भारत का प्रदर्शन अब तक का सबसे बेस्ट है। पदक तालिका की बात करें तो टोक्यो ओलंपिक्स भारत के लिए अब तक का सबसे अच्छा ओलंपिक साबित हुआ है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक सात पदक जीते हैं। यह किसी भी ओलंपिक्स में भारत का अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन है। भारत सरकार समेत राज्य सरकारों ने ओलंपिक्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए इनामों का ऐलान किया है।

Mi 11 Ultra : स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi के फ्लैगशिप Mi 11 Ultra स्मार्टफोन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया गया है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन के बैक में दिए कैमरा सेटअप का प्राइमरी कैमरा 50MP का 1/1.12-इंच साइज का सेंसर है। इसके साथ ही फोन में 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा लेंस वाला टेलीफोटो कैमरा सेंसर भी दिया है जो 120x जूम सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में दो डिस्प्ले दी गई हैं। यह भी पढ़ें : Vivo X70 Pro स्मार्टफ़ोन ने लॉन्च से पहले दिखाई ताक़त, Geekbench पर परफॉर्मेंस रिपोर्ट और स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लिस्ट

Mi 11 Ultra स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1700 निट्स है। इसके साथ फोन के बैक में 1.1-इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है जो 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi जल्द ला रहा कम क़ीमत में शानदार लुक और धांसू परफॉर्मेंस वाला Redmi 10, लॉन्च से पहले जानें खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

The post Tokyo Olympics 2020 : Xiaomi भारत के पदक विजेता खिलाड़ियों को गिफ्ट करेगा Mi 11 Ultra first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/olympic-tokyo-2020-xiaomi-india-gifts-mi-11-ultra-to-all-indian-medal-winners/feed/ 0
Tokyo Olympics 2020: गोल्ड और सिल्वर के नहीं इस चीज से बने हैं मेडल, जानेंगे तो चौंक जाएंगे https://www.91mobiles.com/hindi/tokyo-olympics-2020-medals-made-from-recycled-phones-and-electronic-gadgets-live-streaming/ https://www.91mobiles.com/hindi/tokyo-olympics-2020-medals-made-from-recycled-phones-and-electronic-gadgets-live-streaming/#respond Fri, 23 Jul 2021 07:44:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63343 इस बार Tokyo olympics 2020 में देश की ओर से गए 127 खिलाड़ियों से बहुत उम्मीद है।

The post Tokyo Olympics 2020: गोल्ड और सिल्वर के नहीं इस चीज से बने हैं मेडल, जानेंगे तो चौंक जाएंगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tokyo Olympics 2020 का आगाज शुक्रवार को यानी 23 जुलाई को उद्घाटन समारोह के साथ होगा। कोविड-19 महामारी के कारण इस बार उद्घाटन समारोह में काफी कम खिलाड़ी और ऑफिशियल्स ही हिस्सा लेंगे। लेकिन, इस ओलंपिक की सबसे खास बात होगी दिए जाने वाले मेडल खास होंगे क्योंकि यह मेडल मोबाइल फोन्स के साथ ही कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को रिसाइकिल करेक बनाए गए हैं। आपको याद दिल दें कि टोक्यो ओलंपिक की ऑर्गेनाइजिंग कमिटी ने अप्रैल 2017 में पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस देने के लिए एक कैंपेन चालाया था। इस कैंपेन के चलते हैं इस बार के मेड्लस रिसाइकिल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से बने हैं। इसके अलावा अगर आप टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी से लेकर सभी मैच का लाइव (Tokyo Olympics 2020 Live Streaming) टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर इस बात की जानकारी हासिल की जा सकती है।

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी रिसाइकिल वस्तु से मेड्लस को बनाया जा रहा हो। इससे पहले रियो डि जेनरो में हुए ओलिंपिक में भी रिसाइकल्ड मेटल्स से मेडल्स बनाए गए थे। हालांकि, इस ओलिंपिक में 30 फीसदी से कम गोल्ड और सिल्वर मेडल बनाने में रिसाइकल मेटल का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन, टोक्यो ओलिंपिक में सभी मेडल्स रिसाइकल्ड मेटल्स से ही बनाए गए हैं। इसे भी पढ़ें: Olympic Games को भारत में कैसे देखें Live, हिंदी में होगा प्रसारण, यहां जानें तरीका और करें इंडिया को सपोर्ट

olympic games tokyo 2020 in hindi how to watch live in india
Pic Credit : insidesport

मेडल्स के फर्सट लुक को Tokyo 2020 के यूट्यूब चैनल पर देखा गया था। इस चैनल पर एक वीडियो जारी की गई है, जिसमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल को देखा जा सकता है। मेड्ल्स को लेकर इंटरनैशल ओलिंपिक कमिटी (IOC) के रेगुलेशंस का कहना है कि मेडल्स में 5 रिंग्स सिंबल, गेम का ऑफिशल नाम और पैनाथिनियाक स्टेडियम के सामने यूनान में जीत की देवी नाइक का पिक्चर होना जरूरी है। इसे भी पढ़ें: Airtel ने कुछ प्लान किए महंगे तो कुछ किए बंद, यहां जानें Postpaid Plans में हुए बदलाव के बारे में सबकुछ

olympic games tokyo 2020 in hindi how to watch live in india

टोक्यो पहुंचे 127 भारतीय खिलाड़ी

इस बार के ओलंपिक गेम्स 23 जुलाई से लेकर 8 अगस्त तक चलेंगे। Olympics 2020 भारत के लिए इस लिए भी अहम है क्योंकि इंडिया ने इस गेम्स की श्रृंख्ला में पहली बार सबसे ज्यादा 127 खिलाड़ी भेजे हैं जो 18 खेलों में हिस्सा लेगे और गोल्ड मेडल की राह में आगे बढ़ेंगे। खबर लिखे जाने तक तीरंदाजी का खेल शुरू हो चुका था जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का मिलाजुला प्रदर्शन सामने आया है।

The post Tokyo Olympics 2020: गोल्ड और सिल्वर के नहीं इस चीज से बने हैं मेडल, जानेंगे तो चौंक जाएंगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tokyo-olympics-2020-medals-made-from-recycled-phones-and-electronic-gadgets-live-streaming/feed/ 0
Olympic Games को भारत में कैसे देखें Live, हिंदी में होगा प्रसारण, यहां जानें तरीका और करें इंडिया को सपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/olympic-games-tokyo-2020-in-hindi-how-to-watch-live-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/olympic-games-tokyo-2020-in-hindi-how-to-watch-live-in-india/#respond Fri, 23 Jul 2021 06:24:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63318 जानें कैसे Olympics Games को हिन्दी भाषा अपने TV व SmartPhone Mobile पर लाईव देखें

The post Olympic Games को भारत में कैसे देखें Live, हिंदी में होगा प्रसारण, यहां जानें तरीका और करें इंडिया को सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले Olympics का आगाज़ हो चुका है। भव्य मैदान सज चुके हैं और खिलाड़ियों ने भी कमर कस ली है। इस बार का ओलंपिक इंडिया के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि भारत ने टोक्यों में आयोजित होने वाले ग्रैंड स्पोर्ट फेस्टिवल में इस बार अपने खिलाड़ियों की सबसे बड़ी बटालियन भेजी है। कोरोना महामारी के कारण एक साल देरी से शुरू हुए Olympics 2020 में भारत ने अपने 125 खिलाड़ी भेजे हैं। अगर आप भी अपने देश इंडिया को इस महा ईवेंट में समर्थन करना चाहते हैं तो आगे हमने यही बताया है कि Olympics Games को किस तरह से अपने घर बैठे-बैठे लाईव देखा जा सकता है।

Olympics 2020 की शुरूआत जापान की राजधानी टोक्यो में हो चुकी है। इस ईवेंट के साथ ही इंडिया 25वीं बार ओलंपिक गेम्स में हिस्सा ले रहा है। इस बार के ओलंपिक गेम्स 23 जुलाई से लेकर 8 अगस्त तक चलेंगे। Olympics 2020 भारत के लिए इस लिए भी अहम है क्योंकि इंडिया ने इस गेम्स की श्रृंख्ला में पहली बार सबसे ज्यादा 127 खिलाड़ी भेजे हैं जो 18 खेलों में हिस्सा लेगे और गोल्ड मेडल की राह में आगे बढ़ेंगे। खबर लिखे जाने तक तीरंदाजी का खेल शुरू हो चुका था जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का मिलाजुला प्रदर्शन सामने आया है।

यहां होगा ओलंपिक गेम्स का लाईव प्रसारण

टोक्यो में चल रहे Olympics Games का लाईव प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाएगा जिसे टेलीविज़न और मोबाइल दोनों पर देखा जा सकेगा। भारत सरकार ही ईकाइ दूरदर्शन चैनल पर ओलपिंक लाईव टेलीकॉस्ट होंगे जिन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में देखा व सुना जा सकेगा। बता दें कि प्रसार भारती दूरदर्शन चैनल पर सिर्फ वही ओलपिंक गेम्स दिखाए जाएंगे जिनमें भारत की हिस्सेदारी होगी। अन्य देशों की प्रतिस्पर्धा देखने के लिए आपको निजी चैनल्स का रूख करना होगा।

Olympics Games 2020 How to Watch live in India

इंडिया में Tokyo Olympics का लाईव ब्रॉडकॉस्ट Sony Sports Network द्वारा किया जा रहा है। सोनी नेटवर्क की ओर से 5 चैनल्स पर गेम्स प्रसारित किए जाएंगे जिन्हें 4 भाषाओं में देखा व सुना जा सकेगा। इन चैनल्स में SONY SIX, SONY TEN 1, SONY TEN 2, SONY TEN 3 और SONY TEN 4 शामिल होंगे। इनमें से Sony TEN 3 HD और SD चैनल पर खेलों की लाईव कॉमेंट्री हिन्दी में चलेगी। वहीं यदि आप ओलंपिक गेम्स को अपने फोन पर लाईव देखना चाहते हैं तो उसके लिए SonyLIV ऐप का सहारा लेना होगा। यह भी पढ़ें : आखिर क्या है Pegasus और कैसे करता है यह काम, जानें सुर्खियों में छाने वाले इस Spyware की पूरी कहानी

कोरोना का Olympics Games पर असर

आज शुरू हुए ओंलपिक गेम्स दरअसल पिछले साल 2020 में आयोजित होने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इन्हें टाल दिया गया और अब एक साल बाद Olympics 2020 को इस जानें कैसे इस खेलों को हिन्दी भाषा अपने TV व SmartPhone Mobile पर लाईव देखेंवर्ष 2021 में शुरू किया गया है। वहीं इन गेम्स में सभी खिलाड़ियों को टेस्टिंग से गुज़रना होगा तथा यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें मैदान पर एंट्री नहीं मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं अगर कोई प्लेयर फाइनल राउंड में भी पहुंच चुका है तो भी कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर उसे गोल्ड मेडल से दूर कर दिया जाएगा। इस बार ओंलपिक गेम्स में दर्शकों की एंट्री भी बैन की गई है।

The post Olympic Games को भारत में कैसे देखें Live, हिंदी में होगा प्रसारण, यहां जानें तरीका और करें इंडिया को सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/olympic-games-tokyo-2020-in-hindi-how-to-watch-live-in-india/feed/ 0