One UI 7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 05 Dec 2024 06:49:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 One UI 7 beta हो रहा है ग्लोबल लॉन्च, जानें कैसे करें अपने Samsung फोन में इंस्टाल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-one-ui-7-beta-global-launch-date-5-december/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-one-ui-7-beta-global-launch-date-5-december/#respond Thu, 05 Dec 2024 06:49:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161187 इसे सबसे पहले Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra पर जारी किया जा रहा है

The post One UI 7 beta हो रहा है ग्लोबल लॉन्च, जानें कैसे करें अपने Samsung फोन में इंस्टाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung का phone चलाने वाले लोगों के लिए काम की खबर सामने आई है। कंपनी अपना नया और एडवांस सॉफ़्टवेयर अपडेट One UI 7 बेहद जल्द सभी मोबाइल और टैबलेट यूजर्स के लिए पेश करने वाली है। Android 15 OS आधारित यह यूजर इंटरफेस 5 दिसंबर को ग्लोबल रोलआउट हो रहा है। कंपनी ने One UI 6 को पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था जिस हिसाब से वन यूआई 7 दो महीने की देरी से आ रहा है। नए One UI 7 में कई यूआई ऑप्टिमाइजेशन्स और AI फीचर्स मिलेंगे।

One UI 7 रिलीज डेट

सैमसंग के नए यूआई के बारे में टिपस्टर मैक्स जैम्बोर ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि One UI 7 beta 5 दिसंबर को रिलीज होगा। यह यूआई सबसे पहले जर्मनी में रोलआउट होगा जिसे बाद में इंडिया व अन्य बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। नीचे लगे स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है आज से वनयूआई 7 जर्मन सैमसंग फोन यूजर्स को मिलना शुरू हो गया है। इसे सबसे पहले Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra पर जारी किया जा रहा है जिसे फोन में डाउनलोड करने का तरीका आप आगे पढ़ सकते हैं।

One UI 7 beta program से कैसे जुड़ें :

स्टेप 1:
Samsung Members ऐप खोलें। यदि आपको फोन में यह पहले से इंस्टॉल नहीं है, तो इसे Google Play Store से डाउनलोड करें।

स्टेप 2:
सैमसंग मैंबर्स ऐप में अपने सैमसंग अकाउंट से साइन इन करें। अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो आप इसे Samsung Accounts पेज पर जाकर बना सकते हैं।

स्टेप 3:
ऐप की होम स्क्रीन पर “Registration for One UI Beta Program” का विकल्प मिलेगा इसे चुनें। यह ऑप्शन नोटिस सेक्शन में जाकर भी सलेक्ट किया जा सकता है।

स्टेप 4:
स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और आवेदन करें।

अगर आप अपडेट के लिए पात्र हैं (Galaxy S24 सीरीज़ फोन और समर्थित देश), तो आपको अपडेट फोन की सेटिंग्स में अपडेट आ जाएगी।

One UI 7 कैसे इंस्टाल करें :

स्टेप 1:
सैमसंग फोन की सेटिंग्स में जाएं।

स्टेप 2:
सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें।

स्टेप 3:
डाउनलोड और इं​स्टाल बटन दबाएं। सिस्टम फोन में उपलब्ध अपडेट्स को मेमोरी में डाउनलोड करने लगेगा।

स्टेप 4:
नया वन यूआई 7 फोन में डाउनलोड होने के बाद इंस्टाल का बटन दबा दें, अपडेट फोन में आ जाएगी।

नई सॉफ्टवेयर अपडेट को फोन में डाउनलोड और इंस्टाल करने के प्रोसेस में फोन अपने आप रिस्टार्ट हो जाएगा। फोन को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल पासवर्ड डालें और नए One UI 7 का मजा लें।

इन फोन पर मिलेगी One UI 7 अपडेट

Samsung Galaxy S24
Samsung Galaxy S24+
Samsung Galaxy S24 Ultra

वन यूआई 7 को सबसे पहले कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी ए24 सीरीज पर जारी किया है। इसे गैलेक्सी एस24, एस24 प्लस और एस24 अल्ट्रा में इंस्टाल किया जा सकता है। फिर से बता दें कि अभी यह अपडेट केवल जर्मनी में ही मिलेगा तथा भारतीय सैमसंग फोन यूजर्स इसे बाद में पाएंगे।

Samsung Galaxy S24 5G Price
Rs. 61,999
Go To Store
See All Prices

The post One UI 7 beta हो रहा है ग्लोबल लॉन्च, जानें कैसे करें अपने Samsung फोन में इंस्टाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-one-ui-7-beta-global-launch-date-5-december/feed/ 0