OnePlus 10 Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 10 May 2022 09:34:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सबसे पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे के साथ OnePlus 10 Ultra करेगा एंट्री, लीक हुई खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-10-ultra-will-enter-with-the-most-powerful-processor-and-powerful-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-10-ultra-will-enter-with-the-most-powerful-processor-and-powerful-camera/#respond Thu, 05 May 2022 12:07:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79948 OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन फिलहाल टेस्टिंग फेज पर है। वनप्लस के इस फोन में कंपनी का फोकस कैमरा पर है।

The post सबसे पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे के साथ OnePlus 10 Ultra करेगा एंट्री, लीक हुई खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने भारत में अपनी फ़्लैगशिप सीरीज़ के दो स्मार्टफ़ोन OnePlus 10 Pro और OnePlus 10R लॉन्च किए हैं। अब कंपनी OnePlus 10 सीरीज़ के एक और स्मार्टफ़ोन पर काम कर रही है। GSMAreana की रिपोर्ट में द्वावा किया गया है कि कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के सबसे एडवांस Ultra मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि OnePlus का यह अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के मुकाबले ज्यादा पावरफुल चिपसेट और बेहतर कैमरा हार्डवेयर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स की माने तो OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन फिलहाल टेस्टिंग फेज पर है। वनप्लस के इस फोन में कंपनी का फोकस कैमरा पर है। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में बेहतर जूमिंग और अल्ट्रा वाइड परफॉर्मेंस दिया जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन में बेहतर इमेज प्रोसेसिंग के लिए Oppo का MariSilicon चिपसेट दिया जाएगा।

Snapdragon 8 Gen 1 Plus प्रोसेसर के साथ करेगा एंट्री

वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया जा रहा है कि इस फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 1 Plus प्रोसेसर दिया जाएगा। क्वालकॉम का यह मोबाइल प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर बना हुआ है। क्वालकॉम का यह चिपसेट Snapdragon 8 Gen के मुकाबले परफॉर्मेंस बेहतर होगी।

सितंबर में हो सकता है लॉन्च

अपकमिंग OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन की डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और दूसरी स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई हैं। OnePlus ने फिलहाल इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। अटकले है कि वनप्लस का यह फोन सितंबर 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi चीन में जल्द लॉन्च करेगा Redmi Note 11T और 11T Pro स्मार्टफोन, कंपनी ने किया कंफर्म

रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी OnePlus 10 स्मार्टफोन के एक वनिला वेरिएंट पर काम कर रहा है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 या MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। अपकमिंग OnePlus 10 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही वनप्लस के इस अपकमिंग फोन में 4800mAh की बैटरी और 150W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Amazon Summer Sale 2022 : घर में मिलेगा सिनेमा का मजा अमेजन सेल के दौरान सस्ते में खरीदें बड़ा डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी

लेटेस्ट वीडियो : Tata AVINYA लुक्स से लेकर सभी फीचर्स

The post सबसे पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे के साथ OnePlus 10 Ultra करेगा एंट्री, लीक हुई खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-10-ultra-will-enter-with-the-most-powerful-processor-and-powerful-camera/feed/ 0
OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-10-ultra-smartphone-design-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-10-ultra-smartphone-design-leaked/#respond Mon, 31 Jan 2022 08:42:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74775 OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

The post OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस ने पिछले महीने चीन में फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन पिछले साल लॉन्च किए OnePlus 9 Pro को रिप्लेस करेगा। वनप्लस का यह फोन नए डिजाइन, 80W फास्ट चार्जिंग और क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen1 के साथ पेश किया गया है। अब लीक रिपोर्ट्स सामने आ रहे हैं कि कंपनी OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। टिपस्टर @TechInsiderBlog ने वनप्लस के अपकमिंग OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन के पेटेंट डिज़ाइन शेयर किया है।वनप्लस के इस इमेज में रियर कैमरा सेटअप के बारे में जानकारी मिलती है।

OnePlus 10 Ultra का डिजाइन

oneplus-10-ultra

दूसरे पेटेंट की तरह इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि OnePlus इस डिजाइन के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। अगर ऐसा हुआ तो OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन के लॉन्च की बात करें तो यह इस साल दूसरे हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी इंप्रूव कैमरा हार्डवेयर के साथ इस फ़ोन को पेश कर सकती है।

वनप्लस लाएगा अफोर्डेबल गेमिंग फोन

OnePlus शुरुआत से ही अफोर्डेबल प्राइसिंग में फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। हालांकि ऐसा लगता है कंपनी पिछले कुछ सालों में अपना मक़सद भूल सी गई है। टिपस्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि OnePlus के बारे में बताया जा रहा है कि कंपनी अफोर्डेबल प्राइसिंग के साथ हाई परफॉर्मेंस और गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस के ये स्मार्टफोन 315 से 475 डॉलर (23 हजार रुपये से 35 हजार रुपये) की कीमत में पेश किए जा सकते हैं। हालांकि इंडियन मार्केट में इनकी कीमत कुछ ज्यादा हो सकती है। यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro+ की लॉन्चिंग से पहले लीक हुई कीमत, जानें भारत में क्या होगा दाम और खूबियां

Digital Chat Station ने दावा किया है कि ये स्मार्टफोन फ्लैगशिप चिपसेट और फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश किये जा सकते हैं। हालांकि फिलहाल चिपसेट को लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। अटकलें है कि वनप्लस के इस में फोन वायरलेस चार्जिंग, IP रेटिंग जैसे कुछ फीचर नहीं होंगे जिससे कंपनी इसकी कीमत में कटौती कर सके। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11 और Redmi Note 11S स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक, जानें खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

The post OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-10-ultra-smartphone-design-leaked/feed/ 0