OnePlus 11RT | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 14 Jun 2023 03:12:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 वनप्लस ला रहा है 150W Fast Charging वाला फोन, OnePlus 11RT नाम के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/150w-fast-charging-phone-oneplus-ace-2-pro-specifications-leaked-global-name-oneplus-11rt/ https://www.91mobiles.com/hindi/150w-fast-charging-phone-oneplus-ace-2-pro-specifications-leaked-global-name-oneplus-11rt/#respond Wed, 14 Jun 2023 03:12:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=107152 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वनप्लस से जुड़ी खबर आ रही है कि कंपनी एक नए मोबाइल फोन पर काम कर रही है जो 150वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होकर आएगा। इस फोन का नाम OnePlus Ace 2 Pro बताया जा रहा है जो ग्लोबल मार्केट में OnePlus 11RT नाम के साथ लॉन्च हो सकता है। आगे आप इसी […]

The post वनप्लस ला रहा है 150W Fast Charging वाला फोन, OnePlus 11RT नाम के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • चीन में इसका नाम OnePlus Ace 2 Pro हो सकता है।
  • फोन की स्पेसिफिकेशन्स चाइनीज रिपोर्ट में सामने आई है।
  • इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

वनप्लस से जुड़ी खबर आ रही है कि कंपनी एक नए मोबाइल फोन पर काम कर रही है जो 150वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होकर आएगा। इस फोन का नाम OnePlus Ace 2 Pro बताया जा रहा है जो ग्लोबल मार्केट में OnePlus 11RT नाम के साथ लॉन्च हो सकता है। आगे आप इसी फोन की डिटेल पढ़ेंगे।

OnePlus Ace 2

वनप्लस फोन स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2
  • 150W Fast Charging
  • 1.5K curved display
  • 50MP IMX890 Camera
  • 5,000mAh Battery
  • प्रोसेसर : OnePlus Ace 2 Pro/OnePlus 11RT से जुड़ी यह खबर चीनी वेबसाइट आईटी होम के जरिये सामने आई है जहां दावा किया गया है कि यह वनप्लस फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।

    गेमिंग : यह वनप्लस फोन फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री लेगा जो गेमिंग के लिए भी खास होगा। लीक जानकारी के अनुसार इसमें VC heat dissipation technology का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    फास्ट चार्जिंग : रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस का यह आगामी स्मार्टफोन 150वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ एंट्री ले सकता है।

    स्क्रीन : लीक्स में फोन का स्क्रीन साईज़ तो सामने नहीं आया है लेकिन यह जरूर कहा गया है कि इसमें 1.5के पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिस्प्ले दी जाएगी जो कर्व्ड डिजाईन पर बनी होगी। इसमें हाई फ्रिक्वेंसी पीडब्ल्यूएम डिमिंग भी दिए जाने की बात कही जा रही है।

    कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह फोन 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स890 प्राइमरी बैक सेंसर सपोर्ट करेगा।

    बैटरी : पावर बैकअप के लिए वनप्लस ऐस 2 प्रो/वनप्लस 11आरटी में 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात रिपोर्ट में सामने आई है।

    वनप्लस फोन लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

    बीतें दिनों इस फोन से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि OnePlus Ace 2 Pro जुलाई या अगस्त महीने में चीन में लॉन्च हो सकता है। वहीं बाद में इस मोबाइल को OnePlus 11RT नाम के साथ ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। फिलहाल कोई तय लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। वहीं भारत में इस फोन की एंट्री को लेकर भी अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

    The post वनप्लस ला रहा है 150W Fast Charging वाला फोन, OnePlus 11RT नाम के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/150w-fast-charging-phone-oneplus-ace-2-pro-specifications-leaked-global-name-oneplus-11rt/feed/ 0