OnePlus 13T 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 24 Apr 2025 09:01:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 बेहद स्‍टाइल‍िश लुक के साथ चीन में लॉन्‍च हुआ OnePlus 13T, इसमें है 6,260mAh बैटरी और 16GB RAM https://www.91mobiles.com/hindi/6260mah-battery-and-snapdragon-8-elite-powered-phone-oneplus-13t-launched-in-china-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/6260mah-battery-and-snapdragon-8-elite-powered-phone-oneplus-13t-launched-in-china-price-specifications/#respond Thu, 24 Apr 2025 09:01:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172340 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus ने अपनी लोकप्रिय T-सीरीज की वापसी करते हुए नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T को चीन में लॉन्च कर दिया है। कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स के साथ यह डिवाइस सीधे तौर पर Vivo X200 Pro Mini और OPPO Find X8s जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। OnePlus 13T में कंपनी ने लेटेस्ट Snapdragon […]

The post बेहद स्‍टाइल‍िश लुक के साथ चीन में लॉन्‍च हुआ OnePlus 13T, इसमें है 6,260mAh बैटरी और 16GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने अपनी लोकप्रिय T-सीरीज की वापसी करते हुए नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T को चीन में लॉन्च कर दिया है। कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स के साथ यह डिवाइस सीधे तौर पर Vivo X200 Pro Mini और OPPO Find X8s जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। OnePlus 13T में कंपनी ने लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बड़ी 6,260mAh बैटरी, और कई पावरफुल फीचर्स दिए हैं। खास बात यह है कि यह डिवाइस 2022 में लॉन्च हुए OnePlus 10T के बाद T-सीरीज की वापसी का संकेत देता है, जो ब्रांड के फैनबेस के लिए एक बड़ी खबर है।

OnePlus 13T की कीमत (चाइनीज मार्केट में)

OnePlus 13T विभिन्न स्टोरेज और रैम ऑप्श के साथ चीन की मार्केट में पेश किया गया है। वहीं, इसके कई कलर ऑप्शन भी मौजूद हैं जैस Morning Mist Gray, Heart-pounding Pink, और Cloudy Ink Black आदि। आइए आगे आपको इसकी कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

  • 12GB + 256GB – 3399 yuan (लगभग 39,805 रुपये)
  • 16GB + 256GB – 3599 yuan (लगभग 42,150 रुपये )
  • 12GB + 512GB – 3799 yuan (लगभग 44,490 रुपये )
  • 16GB + 512GB – 3999 yuan (लगभग 46,835 रुपये )
  • 16GB + 1TB – 4499 yuan (लगभग 52,690 रुपये)

यह स्मार्टफोन अब चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 30 अप्रैल से बिक्री के लिए आएगा।

Oneplus 13T इस नाम से होगा इंडिया में लॉन्च (लीक)

जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन भारत में OnePlus 13S के नाम से लॉन्च हो सकता है। ऐसा आमतौर पर कंपनी अपने डिवाइस को विभिन्न बाजारों में अलग नामों से पेश करने के लिए करती है। यदि यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो भारतीय बाजार में OnePlus 13T को एक नया नाम मिलेगा, जो उसे स्थानीय मार्केट की जरूरतों के अनुसार एक नया पहचान दे सकता है। लेकिन, इस बात की पुष्टि अभी तक कंपनी द्वारा नहीं की गई है, और हमे जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

OnePlus 13T का डिजाइन

OnePlus ने अपने OnePlus 13T (या भारत में संभावित OnePlus 13S) का बैक डिजाइन भी काफी नया और आकर्षक बनाया है। इसमें एक नया मेटल क्यूब डिजाइन दिया गया है, जो मजबूत एकता का एहसास कराता है और इसकी प्रोट्रूशन्स कम हैं, जिससे फोन को होल्ड करने में कोई परेशानी नहीं होती, चाहे आप इसे होरिजेंटल या वर्टिकल मोड में इस्तेमाल करें। फोन के गोल्डन R एंगल और अल्ट्रा-नैरो मेटल मिडल फ्रेम ने इसे और भी आरामदायक बना दिया है।

OnePlus के अनुसार, इस स्मार्टफोन का वजन 185 ग्राम है और इसका 50:50 बैलेंस वेट है, जिससे फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करते हुए आपको हाथों में थकान महसूस नहीं होती। इसके अलावा OnePlus ने अपने OnePlus 13T (या OnePlus 13S) में कूलिंग सिस्टम को भी काफी अपग्रेड किया है। इसमें 4400mm² का VC कूलिंग एरिया दिया गया है, और कुल 37,000mm² का हीट डिसिपेशन एरिया है।

फोन में इस्तेमाल किया गया 3D थ्री-डायमेंशनल स्ट्रक्चर चिप के पास स्थित है, जिससे हीट डिसिपेशन की कार्यक्षमता और भी बेहतर हो जाती है। इसके अलावा, स्पेशल नैनो आइस क्रिस्टल कूलेंट का उपयोग किया गया है, जो फोन की हीट डिसिपेशन क्षमता को और भी मजबूत बनाता है। इन सुधारों के चलते, OnePlus का दावा है कि स्मार्टफोन का ओवरहीटिंग और थर्मल थ्रॉटलिंग पर कंट्रोल बेहतर होगा।

OnePlus 13T की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: इसमें 6.32-इंच (2640×1216 पिक्सल) 1.5K 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है जो कि 1-120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स सामान्य ब्राइटनेस, 1600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision, OPPO Crystal Shield Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है।
  • प्रोसेसर: वहीं, फोन में 4.32GHz ओक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म, 900MHz Adreno 830 GPU दिया गया है। साथ ही फोन ColorOS 15 बेस्ड Android 15 पर कार्य करता है।
  • रैम और स्टोरेज: इसके अलावा फोन 12GB / 16GB LPDDR5X RAM, 256GB / 512GB / 1TB (UFS 4.0) स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।
  • कैमरा: डिवाइस में 50MP रियर कैमरा (1/1.56″ IMX906 सेंसर, f/1.8 अपर्चर, OIS), 50MP 2x टेलीफोटो कैमरा (f/2.0 अपर्चर, OIS), 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आता है। वहीं, फ्रंट पर 16MP (ƒ/2.4 अपर्चर, 1080p 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग) का ऑप्शन मिलता है।
  • अन्य: इस फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, धूल और पानी से सुरक्षा (IP65), USB Type-C ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, 4 माइक्रोफोन्स, Dolby Atmos और कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 7 802.11be 2X2 MIMO, Bluetooth 5.4, Beidou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, NFC दिया गया है।
  • बैटरी: पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 6260mAh बैटरी दी गई है जो कि काफी बड़ी है। वहीं, इस बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

The post बेहद स्‍टाइल‍िश लुक के साथ चीन में लॉन्‍च हुआ OnePlus 13T, इसमें है 6,260mAh बैटरी और 16GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6260mah-battery-and-snapdragon-8-elite-powered-phone-oneplus-13t-launched-in-china-price-specifications/feed/ 0
OnePlus 13T लॉन्च डेट हुई अनाउंस, इस दिन पेश होगा यह वनप्लस का कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला प्रीमियम फोन https://www.91mobiles.com/hindi/24-april-oneplus-13t-launch-date-in-china-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/24-april-oneplus-13t-launch-date-in-china-confirmed/#respond Tue, 15 Apr 2025 05:42:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171616 वनप्लस 13टी 24 अप्रैल को लॉन्च होगा

The post OnePlus 13T लॉन्च डेट हुई अनाउंस, इस दिन पेश होगा यह वनप्लस का कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला प्रीमियम फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus 13T 5G फोन की फोटो कल ही इंटरनेट पर लीक हुई थी जिससे इसकी लुक और डिजाइन का खुलासा हुआ था। वहीं आज कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर वनप्लस 13टी लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। वनप्लस चाइना वेबसाइट पर 13टी 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां रिलीज डेट के साथ ही इस मोबाइल की फोटो और वीडियो भी शेयर कर दी गई है।

OnePlus 13T लॉन्च डेट

वनप्लस 13टी 24 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी चीन में ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से नया वनप्लस 5जी फोन 13T टेक मार्केट में पेश किया जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट चाइना में 24 अप्रैल की दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जो भारतीय समयानुसार दोपहर के 12 बजे का होगा। इस ईवेंट के जरिये OnePlus 13T का प्राइस और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स रिवील होंगे। वनप्लस 13टी इंडियन मार्केट में कब आएगा, इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

OnePlus 13T डिजाइन

वनप्लस 13टी एक कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला फोन होगा जिसे प्रीमियम लुक पर पेश किया जाएगा। यह वनप्लस फोन तीन कलर मॉडल्स में बिकेगा जो गुलाबी, ब्लैक और ग्रे शेड्स वाले होंगे। कंपनी ने इन्हें Clouds ink Black, Powder और Morning Mist Gray का नाम दिया है। सामने आई फोटो से पता चला है कि इस वनप्लस फोन में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें दो लेंस वर्टिकली प्लेस्ड होंगे। इन कैमरा लेंस के साइड में एलइडी फ्लैश और सेंसर लगा होगा।

OnePlus 13T के फ्रंट और बैक दोनों ओर ग्लास पैनल दिया गया है। रियर पर ठीक बीच में वनप्लस की ब्रांडिंग भी लगी है। फोन के राइट फ्रेम पर उपरी ओर एक एक्शन बटन दिया गया है। वाल्यूम रॉकर और पावर बटन लेफ्ट फ्रेम पर लगे हैं। इसी तरह लोवर फ्रेम पर यूएसबी पोर्ट, स्पीकर और सिम स्लॉट लगा है।

OnePlus 13T स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.3″ 1.5K OLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP+50MP Back Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 6,100mAh Battery
  • 80W Fast Charging

स्क्रीन

वनप्लस 13टी को लेकर लीक में कहा गया है इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच की स्क्रीन दी जाएगी। यह फ्लेट पैनल पर बनी ओएलईडी डिस्प्ले बताई जा रही है जो 1.5के पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी। इस अपकमिंग वनप्लस मोबाइल में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1600निट्स ब्राइटनेस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

प्रोसेसर

OnePlus 13T को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर लॉन्च किया जा सकता है। यही प्रोसेसर हमें OnePlus 13 को देखने को मिल सकता है। यह 3नेनौमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8 कोर सीपीयू है जो 4.32गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो यह फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च होगा और इसमें LPDDR5x RAM + UFS 4.0 storage तकनीक मिलेगी।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13T 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT700 मेन सेंसर और 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 2x telephoto लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

बैटरी

लीक में सामने आया है कि यह वनप्लस 13टी 5जी फोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,100एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। यह वनप्लस 5जी फोन वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा या नहीं अभी इस बारे में कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

अन्य फीचर्स

लीक में जो OnePlus 13T के फीचर्स सामने आए हैं उसके अनुसार यह मोबाइल IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में आएगा। इस फोन में WiFi 7, Bluetooth 5.4 सहित NFC और IR blaster भी मिलेगा। वहीं वनप्लस 13टी में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मौजूद रहेंगे।

OnePlus 13R Price
Rs. 42,999
Go To Store
See All Prices

The post OnePlus 13T लॉन्च डेट हुई अनाउंस, इस दिन पेश होगा यह वनप्लस का कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला प्रीमियम फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/24-april-oneplus-13t-launch-date-in-china-confirmed/feed/ 0
OnePlus 13T की फोटो हुई लीक! लॉन्च से पहले ही डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13t-image-and-specifications-leaked-design-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13t-image-and-specifications-leaked-design-revealed/#respond Mon, 14 Apr 2025 11:12:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171586 इसमें कैसे फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे, इसकी लीक जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post OnePlus 13T की फोटो हुई लीक! लॉन्च से पहले ही डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus 13T लॉन्च करीब आ रहा है। कंपनी ने हालांकि अभी इस फोन से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन ताजा लीक में इस वनप्लस 5जी फोन की रियल ईमेज सामने आ गई है। फोन फोटो के जरिये इसके डिजाइन का पता चल गया है और साथ ही लीक में वनप्लस 13टी की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। OnePlus 13T 5G कैसा होगा और इसमें कैसे फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे, इसकी लीक जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus 13T ईमेज (लीक)

वनप्लस 13टी एक प्रीमियम फोन होगा जिसे कॉम्पैक्ट डिजाइन पर पेश किया जाएगा। इस मोबाइल के दो कलर सामने आए हैं जिनका नाम Heartbeat Pink और Morning Mist Gray बताया गया है। सामने आई फोटो से पता चला है कि इस वनप्लस फोन में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें दो लेंस वर्टिकली प्लेस्ड होंगे। इन कैमरा लेंस के साइड में एलइडी फ्लैश और सेंसर लगा होगा।

OnePlus 13T के फ्रंट और बैक दोनों ओर ग्लास पैनल दिया गया है। रियर पर ठीक बीच में वनप्लस की ब्रांडिंग भी लगी है। फोन के राइट फ्रेम पर उपरी ओर एक एक्शन बटन दिया गया है। वाल्यूम रॉकर और पावर बटन लेफ्ट फ्रेम पर लगे हैं। इसी तरह लोवर फ्रेम पर यूएसबी पोर्ट, स्पीकर और सिम स्लॉट लगा है।

OnePlus 13T स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite
  • 6.3″ 1.5K OLED Display
  • 6,100mAh Battery
  • 80W Fast Charging
  • 32MP Selfie Camera
  • 50MP+50MP Back Camera

प्रोसेसर

वनप्लस 13टी को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर लॉन्च किया जा सकता है। यही प्रोसेसर हमें OnePlus 13 को देखने को मिल सकता है। यह 3नेनौमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8 कोर सीपीयू है जो 4.32गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो यह फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च होगा और इसमें LPDDR5x RAM + UFS 4.0 storage तकनीक मिलेगी।

स्क्रीन

OnePlus 13T एक कॉम्पैक्ट 5G फोन होगा। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच की स्क्रीन दी जाएगी। यह फ्लेट पैनल पर बनी ओएलईडी डिस्प्ले बताई जा रही है जो 1.5के पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी। इस अपकमिंग वनप्लस मोबाइल में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1600निट्स ब्राइटनेस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

बैटरी

लीक में सामने आया है कि यह वनप्लस 13टी 5जी फोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,100एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। यह वनप्लस 5जी फोन वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा या नहीं अभी इस बारे में कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13T 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT700 मेन सेंसर और 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 2x telephoto लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

अन्य फीचर्स

लीक में जो OnePlus 13T के फीचर्स सामने आए हैं उसके अनुसार यह मोबाइल IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में आएगा। इस फोन में WiFi 7, Bluetooth 5.4 सहित NFC और IR blaster भी मिलेगा। वहीं वनप्लस 13टी में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मौजूद रहेंगे।

OnePlus 13R Price
Rs. 42,999
Go To Store
See All Prices

The post OnePlus 13T की फोटो हुई लीक! लॉन्च से पहले ही डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13t-image-and-specifications-leaked-design-revealed/feed/ 0