Oneplus 3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 09 Jun 2017 07:49:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लॉन्च से पहले जानें वनप्लस 5 की 5 खास बातें https://www.91mobiles.com/hindi/5-features-and-specifications-of-oneplus5-in-hindi/ Fri, 09 Jun 2017 07:49:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8372 अब तक जो फोन के बारे में लीक आए हैं और कुछ फीचर जिनका खुलासा कंपनी ने किया है उसे देखकर कहा जा सकता है कि फोन बेहद दमदार होने वाला है। आगे हमनें वनप्लस 5 के ऐसे ही 5 बेहतरीन फीचर की जानकारी दी है।

The post लॉन्च से पहले जानें वनप्लस 5 की 5 खास बातें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। 22 जून को यह फ्लैगशिप किलर भारतीय बाजार में कदम रखने वाला है। ऐसे में टेक जगत के साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स को भी बेस्रबी से इंतजार है कि वनप्लस 3 के बाद अ​ब वनप्लस 5 क्या नया और अलग लाने वाला है। तो आपको बता दूं कि इस बार अहसास ​बिल्कुल अलग होने वाला है। क्योंकि अब तक जो फोन के बारे में लीक आए हैं और कुछ फीचर जिनका खुलासा कंपनी ने किया है उसे देखकर कहा जा सकता है कि फोन बेहद दमदार होने वाला है। आगे हमनें वनप्लस 5 के ऐसे ही 5 बेहतरीन फीचर की जानकारी दी है।

डिसप्ले
अब तक मिली जानकारी के अनुसार वनप्लस 5 को 1080 x 1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जो 401पीपीआई पिक्सल डेन्सिटी को सपोर्ट करेगी। फोन की स्क्रीन को स्क्रेच वगैरह से बचाने के लिए गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया जा सकता है।

oneplus-5-2

रैम व रोम
उम्मीद की जा रही है कि भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को 6जीबी रैम और 8जीबी रैम के साथ इस फोन के दो मॉडल को देखने को मिले। वहीं वनप्लस 5 को 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ भारत में लॉन्च होगा एचटीसी यू 11, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

प्रोसेसर
यह फोन एंडरॉयड आधारित होने के साथ ही 64बिट आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं फास्ट गेमिंग व वीडियो में बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रिनो 540 जीपीयू भी दिया जा सकता है। याद रहे कि स्नैपड्रैगन 835 फिलहाल क्वालकॉम का सबसे ताकतवर चिपसेट है।

oneplus-5-4

डुअल कैमरा
वनप्लस 5 कैमरा सेग्मेंट में भी खास होगा। कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि इसमें डुअल कैमरा होगा। हालांकि पिक्सल की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन खबर के अनुसार वनप्लस 5 में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 23-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है।

कीमत
यह तो साफ है कि वनप्लस 5 को कंपनी द्वारा ऐसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस किया गया है जो आईफोन 7 तथा सैमसंग गैलेक्सी एस8 को सीधी टक्कर देता है। लेकिन जब बात आती है कीमत की तो कंपनी की ओर से इस फोन को महज़ 32,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है।

यह जानकारी लीक के आधार पर दी गई है। फोन लॉन्च होने पर इसमें अंतर पाया जा सकता है।

The post लॉन्च से पहले जानें वनप्लस 5 की 5 खास बातें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वनप्लस 5 में होगी 8जीबी रैम और 22 से अमेजन इंडिया पर होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5-with-8gb-ram-goes-for-sale-on-22th-june-in-hindi/ Thu, 08 Jun 2017 05:35:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8325 अमेज़न इंडिया के अनुसार वनप्लस अपने इस लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 8जीबी रैम के साथ पेश करने जा रही है।

The post वनप्लस 5 में होगी 8जीबी रैम और 22 से अमेजन इंडिया पर होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि 22 जून को कंपनी का बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन वनप्लस 5 भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। लॉन्च के दिन ही यह फोन एक्सक्लूसिव रूप से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर अपनी पहली सेल के लिए लिस्ट हो जाएगा। इसी बीच अमेज़न इंडिया ने वनप्लस 5 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ अहम खुलासे किए हैं, जो चौंकाने वाले हैं।

27,000 रुपये की कीमत में सेल के लिए उपलब्ध होगा मोटो जेड2 प्ले

गौरतलब है कि वनप्लस 5 20 जून को अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में पेश किया जाएगा और इसके दो दिन बाद ही 22 जून को यह फोन भारत में लॉन्च होगा। शॉपिंग साइट अमेज़न ने वनप्लस 5 की सेल को लेकर खुलासा किया है कि 22 जून की दोपहर 4:30 बजे से यह फोन अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

oneplus-5-amazon-india-launch

इसके अलावा अमेज़न इंडिया ने वनप्लस 5 की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स भी साझा की है। अमेज़न इंडिया के अनुसार वनप्लस अपने इस लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 8जीबी रैम के साथ पेश करने जा रही है। तथा इसके साथ ही प्रोसेसर की जानकारी देते हुए कहा गया है कि वनप्लस 5 2.35गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा।

आप भी जीत सकते हैं वनप्लस 5 स्मार्टफोन बिल्कुल फ्री , 1 करोड़ के लकी ईनाम के साथ ही हरेक भागीदार को ​मिलेंगे वनप्लस मर्चन्डाइज़

वनप्लस 5 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि इस फोन का 6जीबी रैम वेरिएंट भी भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा वनप्लस 5 की लीक हुई फोटोज़ में फोन के ​डुअल रियर कैमरा सेटअप को देखा जा सकता है तथा इसका डिजाईन काफी हद तक आईफोन 7 प्लस जैसा प्रतीत हो रहा है। वहीं फोन की कीमत को लेकर अभी सशंय कायम है।

The post वनप्लस 5 में होगी 8जीबी रैम और 22 से अमेजन इंडिया पर होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आप भी जीत सकते हैं वनप्लस 5 स्मार्टफोन बिल्कुल फ्री , 1 करोड़ के लकी ईनाम के साथ ही हरेक भागीदार को ​मिलेंगे वनप्लस मर्चन्डाइज़ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5-amazing-offer-for-free-smartphone-in-hindi/ Wed, 07 Jun 2017 12:53:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8305 'बेस्ट स्मार्टफोन कान्टेस्ट' के एक लकी विजेता को 1 करोड़ रुपये का ईनाम भी प्राप्त होगा। इसके अलावा ईवेंट में शामिल होने वाले व्याक्तियों में से भी कुछ लकी लोगों को वनप्लस 5 पाने का मौका मिलेगा

The post आप भी जीत सकते हैं वनप्लस 5 स्मार्टफोन बिल्कुल फ्री , 1 करोड़ के लकी ईनाम के साथ ही हरेक भागीदार को ​मिलेंगे वनप्लस मर्चन्डाइज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि जून की 22 तारीख को कंपनी का बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन वनप्लस 5 भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि इस फोन की सेल एक्सक्लूसिव रूप से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर ही होगी लेकिन वनप्लस के चाहने वालों को कंपनी ने एक खास मौका दिया है, जिससे फोन की सेल से पहले ही यूजर वनप्लस 5 को पा सकेंगे, तथा आॅफर के तहत बेहतरीन डील भी प्राप्त होगी।

इन्फिनिटी डिसप्ले पर लॉन्च होगा गैलेक्सी नोट 8, फोटो आई सामनें

22 जून को मुंबई में आयोजित होने वाले ईवेंट के मौके पर कंपनी के फाउंडर और सीईओ पेटे लाउ भी मौजूद होंगे। वनप्लस 5 का यह लॉन्च ईवेंट इस बार कुछ खास होगा। इस लॉन्च ईवेंट में मीडिया व कंपनी के अधिकारियों के अलावा आम जनता भी शामिल होगी। इस लॉन्च का साक्षी बनने के लिए वनप्लस की वेबसाइट से ईवेंट की टिकट खरीदी जा सकती है, जो 12 जून से बिकनी शुरू होगी।

oneplus-5-invite

कार्यक्रम के दौरान वनप्लस द्वारा आयोजित ‘बेस्ट स्मार्टफोन कान्टेस्ट’ के विजेताओं को वनप्लस 5 फोन जीतने का मौका मिलेगा। इस कान्टेस्ट भाग लेने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर किया जा सकता है। कान्टेस्ट में भाग लेने वालों में से 5 लोगों को वनप्लस 5 ​गिफ्ट के रूप में दिया जाएगा। जिनके नामों की घोषणा 30 जून को होगी।

14 जून को लॉन्च होगा ​8जीबी रैम वाला फोन असूस ज़ेनफोन एआर

‘बेस्ट स्मार्टफोन कान्टेस्ट’ के एक लकी विजेता को 1 करोड़ रुपये का ईनाम भी प्राप्त होगा। इसके अलावा ईवेंट में शामिल होने वाले व्याक्तियों में से भी कुछ लकी लोगों को वनप्लस 5 पाने का मौका मिलेगा तथा साथ ही वहीं उपस्थित हर एक व्यक्ति को कंपनी की ओर से वनप्लस मर्चन्डाइज़ तथा अन्य उपहार भी दिए जाएंगे।

वनप्लस 5 जीतने तथा कॉन्सेट में भाग लेकर अन्य उपहार पाने के ​लिए (यहां क्लिक करें)

The post आप भी जीत सकते हैं वनप्लस 5 स्मार्टफोन बिल्कुल फ्री , 1 करोड़ के लकी ईनाम के साथ ही हरेक भागीदार को ​मिलेंगे वनप्लस मर्चन्डाइज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
22 जून को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 5 https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-india-launch-date-in-hindi/ Wed, 07 Jun 2017 05:49:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8271 वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख तय कर ली है। आगामी 22 जून को वनप्लस 5 भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post 22 जून को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस का आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 5 अपने लॉन्च के पहले ही टेक वर्ल्ड में हलचल मचाए हुए है। लगातार चर्चाओं के गर्म बाज़ार के बीच इस फोन को लेकर ऐसी खबर सामनें आई है जो स्मार्टफोन यूजर्स को बागबाग कर देगी। वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख तय कर ली है। आगामी 22 जून को वनप्लस 5 भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।

आज 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी नोट 4, जानें कहां से खरीदें

भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को लंबा इंतजार कराने के बाद आखिरकार वनप्लस ने अपने नये स्मार्टफोन वनप्लस 5 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी की ओर से मीडिया इन्वाईट भेजे जाने शुरू कर दिए है। वनप्लस 5 को 22 जून की दोपहर मुंबई में एक ईवेंट के माध्यम से भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। हालांकि यह फोन सेल के लिए कब से उपलब्ध होगा और इसकी कीमत क्या होगी, इसका जबाव फोन लॉन्च के दिन ही पता चलेगा।

वनप्लस 3 के सुपरहिट रहने के बाद विश्व के तमाम बाजारों समेत भारत में भी इस फोन के चाहने वालों की बड़ी तादाद है। वनप्लस 5 के मीडिया इन्वाईट को ‘फोकस आॅन वट मैटर्स’ टैगलाईन के साथ शेयर किया जा रहा है। आपको बता दें कि वनप्लस की ओर से इस फोन की बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया को एक्सक्लूसिव सेल पार्टनर रखा गया है। अर्थात् वनप्लस 5 की सेल सिर्फ इसी आॅनलाईन शॉपिंग साइट पर होगी।

रियल डुअल कैमरे वाला नुबिया जेड17 मिनी लॉन्च, इसमें है 16 डिफरेंट फोटोग्राफी मोड्स

91मोबाईल्स ने सूत्रों से पता किया है कि वनप्लस 5 को कंपनी की ओर से 5.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा। इस फोन में 8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी तथा फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,600 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

The post 22 जून को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जून में लॉन्च होगा वनप्लस 5 https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus5-could-be-launch-in-last-week-of-june-in-hindi/ Thu, 04 May 2017 12:30:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7342 वनप्लस 5 के लॉन्च को लेकर कहा गया है कि कंपनी इसे जून के अंतिम सप्ताह में पेश कर सकती है।

The post जून में लॉन्च होगा वनप्लस 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 5 को लेकर कल ही जानकारी सामनें आई थी जिसमें कंपनी के साईओ ने पोस्ट किया था कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर बड़ी मेहनत से कार्य कर रही है। वहीं आज एक ताजा लीक में वनप्लस 5 के लॉन्च को लेकर कहा गया है कि कंपनी इसे जून के अंतिम सप्ताह में पेश कर सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक कचरा पर 100 रुपये का कूपन देगी शाओमी इंडिया

वनप्लस 5 को लेकर सामनें आए इस लीक में एक टिपस्टर ने दावा किया है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को जून अंतिम सप्ताह में पेश करेगी। हालांकि इस लीक में फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर कोई दावेदारी नहीं पेश की गई है लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि वनप्लस 5 क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 से लैस होगा।

oneplus-5-leaks-by-mocha-rq

वनप्लस 5 को लेकर अब तक सामनें आए लीक्स की मानें तो कंपनी इसे 5.7-इंच की क्वॉडएचडी स्क्रीन के साथ डुअल कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले वाली सेरामिक बॉडी पर पेश कर सकती है। इस फोन में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की स्टोरेज़ दी जा सकती है तथा यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर कार्य करेगा। वनप्लस 5 में 23-मेगापिक्सल के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है तथा इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को रैम और स्टोरेज के हिसाब से एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है।

सचिन ने लगाया मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन

याद दिला दें कि कल ही वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने एक पोस्ट को रि-पोस्ट किया है। जिसमें एक फोन का स्कैच बनाया गया है जिसमें 5 कारीगर एक फोन के निर्माण में लगे है तथा साथ ही लिखा गया है कि कंपनी किसी सरप्राइ़ज़ के लिए कड़ी मेहनत में लगी है।

The post जून में लॉन्च होगा वनप्लस 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वनप्लस के बारें में आई अबतक की सबसे बड़ी जानकारी, डुअल कैमरे के साथ होगी 8जीबी रैम https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5-photo-leak-with-specifications-in-hindi/ Wed, 26 Apr 2017 10:32:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7115 वनप्लस जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप फोन से पर्दा हटा सकती है जो ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही डुअल रियर कैमरा से लैस होगा और इसका नाम होगा वनप्लस 5 ।

The post वनप्लस के बारें में आई अबतक की सबसे बड़ी जानकारी, डुअल कैमरे के साथ होगी 8जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस 3 के नाम पर फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन पेश करने वाली चीनी कंपनी आज विश्व के अन्य देशों समेत भारत में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग रखती है। वनप्लस 3टी के लॉन्च के बाद से ही यूजर्स को इस सीरीज़ के नए स्माटफोन का इंतज़ार था, वहीं एक ताजा खबर में पता लगा है कि कंपनी जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप फोन से पर्दा हटा सकती है जो ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही डुअल रियर कैमरा से लैस होगा और इसका नाम होगा वनप्लस 5 ।

इंडिया टुडे के हवाले से खबर आई है कि वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन को वनप्लस 5 के रूप में टेक वर्ल्ड में पेश करेगी। इंडिया टुडे ने इस फोन की फोटोज़ भी शेयर की है। इस खबर में कहा गया है कि यह फोन टेक वर्ल्ड में गेम चेंजर साबित हो सकता है। कंपनी अपने इस फोन को सेरामिक बॉडी पर पेश कर सकती है, जो डुअल कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले के साथ 5.7-इंच की क्वॉडएचडी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है।

oneplus-5-1

कहा जा रहा है कि वनप्लस 5 में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की स्टोरेज़ दी जा सकती है तथा यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर कार्य करेगा। हालांकि इस बात का भी अंदेशा है कि वनप्लस अपने इस फोन को रैम व स्टोरेज़ के हिसाब से विभिन्न वेरिएंट में पेश कर सकती है।

ये चार शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है मोटो

फोटोग्राफी ​डिपार्टमेंट में बताया गया है कि इस फोन के बैक पैनल पर फ्लैश के सा​थ दो रियर कैमरे होंगे जिनमें एक 23-मेगापिक्सल का होगा वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। हालांकि आपको बता दें कि स्वयं इंडिया टुडे ने अपनी इस रिपोर्ट को लेकर कहा है कि जब तक वनप्लस की ओर से इन स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की जाती तब तक इन्हें अंदाज़ा भर कहा जाना ही ठीक है।

ये हैं 5 सबसे सस्ते 4जी फोन

आपको बता दें कि अभी वनप्लस के आगामी डिवाईस के नाम को लेकर भी गॉसिप किए जा रहे हैं। दरअसल चीन में 4 नंबर को अशुभ माना जाता है और ऐसे में वनप्लस कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को वनप्लस 4 की जगह वनप्लस 5 के रूप में ही लॉन्च करना चाहती है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले वनप्लस के एक स्मार्टफोन को ए5000 मॉडल नंबर के साथ चीनी रेडियो रेग्यूलेटरी अथॉरिटी साइट पर भी देखा जा चुका है।

The post वनप्लस के बारें में आई अबतक की सबसे बड़ी जानकारी, डुअल कैमरे के साथ होगी 8जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वनप्लस 3टी होगा और भी स्मार्ट, मिलेगा नुगट अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-3-and-3t-begin-receiving-android-nougat-7-0-in-hindi/ Mon, 02 Jan 2017 13:26:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3259 नए साल की शुरूवात में ही वनप्लस की ओर से अपना वायदा पूरा कर दिया गया है जिसके बाद वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी एंडरॉयड 7.0 नुगट पर अपडेट हो रहे हैं।

The post वनप्लस 3टी होगा और भी स्मार्ट, मिलेगा नुगट अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वर्ष 2016 के अंतिम महीने में वनप्लस ने अपना स्मार्टफोन वनप्लस 3टी लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित था जो आॅक्सिजन ओएस पर रन करता था। लॉन्चिंग के दौरान ही कंपनी की ओर से कहा गया था कि जल्द ही इसे एंडरॉयड नुगट 7.0 पर अपडेट किया जाएगा और अब नए साल की शुरूवात में ही वनप्लस की ओर से अपना वायदा पूरा कर दिया गया है जिसके बाद वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी एंडरॉयड 7.0 नुगट पर अपडेट हो रहे हैं।

सह-संस्थापक कार्ल पेई ने साल 2016 के ​आखिरी दिन अपने ट्वीटर अकांउट से इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि नए साल से वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी को नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 7.0 नुगट पर अपडेट मिलना शुरू हो जाऐगा। अपडेट के बाद स्मार्टफोन में मल्टी-विंडो व्यू और कस्टम डीपीआई सपोर्ट विजिबल हो जाऐगा तथा फोन में स्टेटस बार आईकन विकल्प नए कस्टमाइ़जेशन के साथ मिलेगा तथा स्मार्टफोन यूजर्स मैसेज की नोटिफिकेशन से ही डायरेक्ट रिप्लाई कर पाऐंगे।

जानें क्यों लाखों फोन पर बंद हुई व्हाट्सऐप की सर्विस

बात की जाए वनप्लस 3टी की स्पेसिफिकेशन्स की तो यह फोन 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी के दो वेरिंएट में उपलब्ध है जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 से कोटेड 1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिम एमोलेट स्क्रीन दी गई है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर तथा फ्रंट कैमरा दिया गया है।

oneplus-3t_3 91mobiles

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के साथ 2.35 गीगाहट्र्ज के कोरयो प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर इंबेडेड है। पावर बैकअप के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्टिड 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

बीएसएनएल ने पेश की 144 रुपये में असीमित कॉल, जियो को मिली चुनौती

भारतीय बाजार में वनप्लस 3टी के 64जीबी वाले वेरिंएट की कीमत 29,999 रुपये तथा 128जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है।

The post वनप्लस 3टी होगा और भी स्मार्ट, मिलेगा नुगट अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
फ्लिपकार्ट से 20,000 रुपये में खरीद सकेंगे वनप्लस 3 https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-big-shopping-days-sale-2016-oneplus3-will-be-on-higher-discount-in-hindi/ Fri, 16 Dec 2016 12:28:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2594 बिग शॅपिंग डेज़ सेल में मोटो ई3 पावर, लेनोवो वाइब के5 नोट, सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट, गूगल पिक्स्ल और लेनोवो फैब 2 जैसे डिवाईस भारी छूट पर मिलेंगे। इन स्मार्टफोन पर 12,000 रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।

The post फ्लिपकार्ट से 20,000 रुपये में खरीद सकेंगे वनप्लस 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2016 को फ्लैगशिप किलर माना गया 6जीबी रैम से लैस हाईएंड डिवाईस वनप्लस3 भारत में अपनी लॉन्चिंग के साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स की पहली पसंद बन गया था। हालांकि इस फोन को रिटेल स्टोर्स पर न बेचते हुए सिर्फ ई-कॉमर्स वेबसाईट अमेज़न इंडिया ही उपलब्ध कराया था पंरतु कुछ वक्त बाद यह फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसी अन्य आॅनलाईन शॉपिंग साईट्स पर भी सेल के लिए आ गया था। अब फिर से एक बार यह फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

वनप्लस3 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर खास आॅफर के साथ उपलब्ध होने वाला है जहां इसे 20,000 रुपये में लिया जा सकता है। इस फोन को भारतीय बाजार में 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। 18 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर क्रिसमस सेल के दौरान यह फोन उपलब्ध होने वाला है।

flipkart-sale

गौरतलब है कि​ फ्ल्पिकार्ट तथा अन्य ई-कामर्स साईट्स साल में कई बार खास आॅफर के साथ सेलिंग ईवेंट आयोजित करते है। इसी तरह क्रिसमस के मौके पर फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ का आयोजन करने जा रहा है जो 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा। इस शॉपिंग ईवेंट में अनेंको ब्रांड पर भारी छूट मिलने जा रही है।

फ्लिपकार्ट के होम पेज पर बिग शॉपिंग डेज़ सेल के टाईटल के साथ वनप्लस 3 स्मार्टफोन की फोटो लगाई हुई है ​और साथ में कीमत वाले बॉक्स में 1_,999 रुपये लिखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वनप्लस3 इस सेल में 20,000 रुपये से कम कीमत पर ही उपलब्ध होगा। हालांकि इस आॅफर में वनप्लस3 का सिर्फ सॉफ्ट गोल्ड कलर वाला वेरिएंट की शामिल होगा।

flipkart-sale-2

​फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्टफोन, एक्सेसरीज, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी तथा अन्य इलेक्ट्रानिक्स आईटम पर खास डिस्काउंट दिया जा रहा है। बिग शॅपिंग डेज़ सेल में मोटो ई3 पावर, लेनोवो वाइब के5 नोट, सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट, गूगल पिक्स्ल और लेनोवो फैब 2 जैसे डिवाईस भारी छूट पर मिलेंगे। इन स्मार्टफोन पर 12,000 रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।

इस सेल में एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचएसबीसी, आईसीआईसीआई, स्टैंडर्ड चार्टड और स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड पर उपभोक्ता 1,358 रुपये तक की मासिक ईएमआई बना सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्डधारकों को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दे रहा है।

The post फ्लिपकार्ट से 20,000 रुपये में खरीद सकेंगे वनप्लस 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में कौन सा फोन है बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-3t-vs-oneplus-3-price-specification-and-features-in-hindi/ Wed, 16 Nov 2016 12:54:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1481 पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को यूएस में लॉन्च कर दिया गया और जल्द ही इसके भारत आने की उम्मीद है। जैसा कि पहले से ही इस बात को लेकर चर्चा थी कि यह फोन पुराने वनप्लस 3 का ही अपग्रेड संस्करण है और ऐसा ही है। परंतु उपभोक्ता के […]

The post जानें वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में कौन सा फोन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को यूएस में लॉन्च कर दिया गया और जल्द ही इसके भारत आने की उम्मीद है। जैसा कि पहले से ही इस बात को लेकर चर्चा थी कि यह फोन पुराने वनप्लस 3 का ही अपग्रेड संस्करण है और ऐसा ही है। परंतु उपभोक्ता के लिए सवाल यही है कि वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में से कौन सा फोन ज्यादा बेहतर है और यदि वनप्लस 3टी लें तो क्यों? तो चलिए आपके इन्हीं सवालों का जवाब हमने आगे दिया है।

डिजाइन
सबसे पहले बात करते हैं फोन के डिजाइन की तो आपको बता दूं कि देखने में यह फोन बिल्कुल पुराने संस्करण वनप्ल्स 3 के समान ही है। स्लिम मैटल डिजाइन में उपलब्ध इस फोन के बैक पैनल में आपको एंटीना डिजाइन दिखाई देगा। हां वनप्लस 3टी में इस बार रंग का अंतर है। इस बार सॉफ्ट गोल्ड के अलावा आपको गन मैटल ग्रे भी मिलेगा।

oneplus-3t_2
डिसप्ले
वनप्लस 3टी में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है और वनप्लस 3 को भी कंपनी ने इसी​ डिसप्ले के साथ पेश किया था। फोन में फुल एचडी आॅप्टिम एमोलेट स्क्रीन का प्रयोग किया गया है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है और स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि नए मॉडल और पुराने मॉडल की स्क्रीन में कोई अंतर नहीं है।

oneplus-3t-1

प्रोसेसर
वनप्लस 3 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.15 गीगाह्र्टज़ का कोरयो तकनीक वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फोन में एड्रीनो 530 जीपीयू दिया गया है। इसे एक बेहतरीन चिपसेट माना गया है।

जानें कौन है बेहतर फैबलेट लेनोवो फैब 2 प्लस या शाओमी मी मैक्स

वहीं नया मॉडल वनप्लस 3टी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट आधारित है। इस फोन में 2.35 गीगाह्र्टज़ का कोरयो प्रोसेसर दिया गया है। इसे मोबाइल के लिए अब तक का सबसे ताकतवर चिपसेट माना जा रहा है। वहीं इस फोन में भी एड्रीनो 530जीपीयू है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन गूगल का डेड्रीम वीआर प्रोजेक्ट सपोर्ट करने में सक्षम है। स्नैपड्रैगन 820 के मुकाबले यह ज्यादा एडवांस है और ताकतवर भी।
oneplus-3t-2
रैम व रोम
वनप्लस 3 सिर्फ 64जीबी मैमोरी आॅप्शन के साथ था और इसमें मैमोरी एक्सपेंड भी नहीं किजा जा सकता है। फोन में 6जीबी रैम मैमोरी है।

वहीं वनप्लस 3टी को 64जीबी इंटरनल और 128जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों मॉडल में से किसी में आपको एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट नहीं मिलेगा और दोनों के साथ 6जीबी रैम मैमोरी है।

देखें एक झलक मोटो जी4 प्ले की

कैमरा
वनप्लस 3 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। इसमें सोनी का सेंसर है और फोन में पीडीएएफ व ओआईएस सपोर्ट है।

वहीं वनप्लस 3टी में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें सैमसंग 3पी89एसपी सेंसर लगा है जो बेहतर पिक्चर का भरोसा देता है। वहीं रियर कैमरा भी 16-मेगापिक्सल का ही है और इसमें कंपनी ने सोनी आईएमएक्स298 सेंसर लगा है। फोन में आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट है जहां आप हिलते हुए भी स्पष्ट तस्वीर ले सकते हैं। नए फोन में सेल्फी कैमरा पहले की अपेक्षा की बेहतर है।
oneplus-3-camera
सॉफ्टवेयर
दोनों फोन आॅक्सिजन आॅपरेटिंग सिस्टम पर रन करते हैं जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित हैं। ऐसे में दोनों फोन के उपयोग में आपको कोई खास अंतर नही मिलेगा। हां आॅक्सिजन ओएस में आपको कस्टमाइजेशन थोड़ा ज्यादा मिलेगा।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के मामले में दोनों फोन समान हैं। दोहरा सिम सपोर्ट के साथ 4जी एलटीई मिलेगा। इसके साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी दिया गया है।
oneplus-3-ports
बैटरी
वनप्लस 3 को लेकर लोग अक्सर बैटरी बैकअप की शिकायत करते हैं। ऐसे में नए फोन में कंपनी ने इस शिकायत को दूर करने की कोशिश की है। बैटरी के मामले में वनप्लस 3टी बेहतर है। वनप्लस 3टी में 3,400 एमएमएच की बैटरी दी गई है जबकि पुराने फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी है।

कीमत
वनप्लस 3 की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं वनप्लस 3टी की शुरुआती कीमत 30,000 रुपये हो सकती है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखें तो नए फोन में आपको बेहतर चिपसेट, अपग्रेड सेल्फी कैमरा और ताकतवर बैटरी मिलता है। बाकी सभी फीचर समान हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि यदि आपके पास पहले से वनप्लस है तो अभी अपग्रेड करना सही नहीं है। वहीं आप वनप्लस 3 लेने के बारे में सोच रहे थे तो थोड़ा रुक जाएं और वनप्लस 3टी का इंतजार कर सकते हैं।

The post जानें वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में कौन सा फोन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
‘टू बी ए बेटर मी’ टैगलाइन के साथ वनप्लस 3टी की एक और फोटो लीक, आज होगा फोन लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/one-plus-three-mirror-image-leak-in-hindi/ Tue, 15 Nov 2016 05:23:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1432 वायरल हुई तस्वीर में वनप्लस 3 फोन को एक शीशे के सामने दिखाया गया है जिसमें पीछे से तो वह फोन वनप्लस 3 ही है परंतु शीशे पर बने प्रतिबिम्ब में 'T' अक्षर दिखाई दे रहा है।

The post ‘टू बी ए बेटर मी’ टैगलाइन के साथ वनप्लस 3टी की एक और फोटो लीक, आज होगा फोन लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बार-बार फोटो तथा फीचरस् के लीक होने से वनप्लस 3 का आने वाला नया वर्ज़न काफी समय से चर्चा में है। एक चीनी वेबसाइट गिज़्मोचाईना पर वनप्लस की ओर से ताज़ा तस्वीर शेयर की गई है जिससे यह साफ हो जाता है कि नया वनप्लस 3टी हूबहू वनप्लस 3 जैसा ही होगा। इस लीक के साथ ही वनप्लस 3टी को बेंचमार्क साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है।
यह फोन आज दोपहर कंपनी के फेसबुक पेज पर लॉन्च होने जा रहा है।

इस स्मार्टफोन को लेकर लंबे समय से चली आ रही गहमागहमी के बीच इस वायरल हुई तस्वीर में वनप्लस 3 फोन को एक शीशे के सामने दिखाया गया है जिसमें पीछे से तो वह फोन वनप्लस 3 ही है परंतु शीशे पर बने प्रतिबिम्ब में ‘T’ अक्षर दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर से पुष्टि होती है कि इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन तो वनप्लस 3 जैसा ही होगा लेकिन इसके नाम में ‘T’ जुड़ा होगा। इस तस्वीर के नीचे कंपनी एक टैगलाइन भी है जिसमें लिखी गया है, ‘टू बी ए बेटर मी’।

15 नवंबर को लॉन्च होगा वनप्लस 3टी, जानें कैसा होगा यह फोन

अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह नया वेरिएंट स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा जो एंडरॉयड 7.0 नूगा आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा।

चिपसेट 2.35 गीगाहर्ट्ज़ के साथ इसमें 6 जीबी रैम होगी। तथा इस फोन को 64 जीबी और 128 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

वनप्लस 3टी में प्रोसेसर अपग्रेड के अलावा लेटेस्ट 16एमपी रियर कैमरे के साथ सोनी आईएमएक्स398 सेंसर होगा तथा 8एमपी का सेल्फी शूटर होगा।

इस नए वेरिएंट में ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले की उम्मीद भी की जा रही है।

तकरीबन 32,100 रुपये की ​कीमत वाले इस वेरिएंट में 3300 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

The post ‘टू बी ए बेटर मी’ टैगलाइन के साथ वनप्लस 3टी की एक और फोटो लीक, आज होगा फोन लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>