Oneplus 3t | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 21 Aug 2017 08:24:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 खास आॅफर के साथ उपलब्ध हुआ वनप्लस 5 का 8जीबी रैम वाला मॉडल, जानें क्या है बेस्ट डील https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-super-seller-week-on-amazon-with-8gb-ram-oneplus-5-in-hindi/ Mon, 21 Aug 2017 08:24:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10878 वनप्लस 5 तथा वनप्लस 3टी को अनेंको आर्कषक आॅफर्स के साथ खरीदने को मौका लेकर आई है ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया।

The post खास आॅफर के साथ उपलब्ध हुआ वनप्लस 5 का 8जीबी रैम वाला मॉडल, जानें क्या है बेस्ट डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्लैगशिप किलर नाम से मशहूर वनप्लस 5 तथा वनप्लस 3टी को अनेंको आर्कषक आॅफर्स के साथ खरीदने को मौका लेकर आई है ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया। अमेज़न की ओर से ‘वनप्लस सुपर सेलर वीक‘ का अयोजन किया जा रहा है जिसमें वनप्लस के ये दोनों दमदार फोन विशेष कीमतों पर छूट तथा आॅफर्स के साथ सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इस सेल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें वनप्लस 5 का 8जीबी रैम वाला वेरिएंट भी बि​क्री के लिए लिस्ट होगा।

एक्सक्लूसिव: सितंबर में लॉन्च होगा असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज भारत में

वनप्लस सुपर सेलर वीक अमेज़न इंडिया द्वारा 5 दिनों के लिए आयो​जित ​की जा रही है, जो आज 21 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगी। इस सेल का सबसे बड़ा आर्कषण होगा 8जीबी रैम तथा 128जीबी स्टोरेज वाला वनप्लस 5 का स्लेट ग्रे वेरिएंट। अमेज़न की इस सेल के इस हाईएंड डिवाईस को महज़ 37,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

oneplus-5-2

इसी तरह वनप्लस 3टी पर भी 2,000 रुपये की फ्लैट छूट दी रही है जिसके बाद इस फोन को 27,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन दोनों फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट जा रहा है तथा साथ ही अमेरिकन एक्सप्रैस के कार्ड पर 1,500 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

लॉन्च हुआ विश्व का सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

अमेज़न की इस सेल के अलावा यदि वनप्लस की आॅफिशियल वेबसाइट से वनप्लस 5 या वनप्लस 3टी को खरीदा जाता है तो वनप्लस की मुफ्त टीशर्ट, अमेज़न प्राईम क्रेडिट तथा 50 प्रतिशत छूट के साथ फोन के फ्लैप कवर मिल रहे हैं। यही नहीं वनप्लस के फोन की खरीदारी पर वोडाफोन ग्राहकों को बंडल आॅफर भी दिया जा रहा है।

The post खास आॅफर के साथ उपलब्ध हुआ वनप्लस 5 का 8जीबी रैम वाला मॉडल, जानें क्या है बेस्ट डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जून में लॉन्च होगा वनप्लस 5 https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus5-could-be-launch-in-last-week-of-june-in-hindi/ Thu, 04 May 2017 12:30:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7342 वनप्लस 5 के लॉन्च को लेकर कहा गया है कि कंपनी इसे जून के अंतिम सप्ताह में पेश कर सकती है।

The post जून में लॉन्च होगा वनप्लस 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 5 को लेकर कल ही जानकारी सामनें आई थी जिसमें कंपनी के साईओ ने पोस्ट किया था कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर बड़ी मेहनत से कार्य कर रही है। वहीं आज एक ताजा लीक में वनप्लस 5 के लॉन्च को लेकर कहा गया है कि कंपनी इसे जून के अंतिम सप्ताह में पेश कर सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक कचरा पर 100 रुपये का कूपन देगी शाओमी इंडिया

वनप्लस 5 को लेकर सामनें आए इस लीक में एक टिपस्टर ने दावा किया है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को जून अंतिम सप्ताह में पेश करेगी। हालांकि इस लीक में फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर कोई दावेदारी नहीं पेश की गई है लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि वनप्लस 5 क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 से लैस होगा।

oneplus-5-leaks-by-mocha-rq

वनप्लस 5 को लेकर अब तक सामनें आए लीक्स की मानें तो कंपनी इसे 5.7-इंच की क्वॉडएचडी स्क्रीन के साथ डुअल कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले वाली सेरामिक बॉडी पर पेश कर सकती है। इस फोन में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की स्टोरेज़ दी जा सकती है तथा यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर कार्य करेगा। वनप्लस 5 में 23-मेगापिक्सल के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है तथा इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को रैम और स्टोरेज के हिसाब से एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है।

सचिन ने लगाया मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन

याद दिला दें कि कल ही वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने एक पोस्ट को रि-पोस्ट किया है। जिसमें एक फोन का स्कैच बनाया गया है जिसमें 5 कारीगर एक फोन के निर्माण में लगे है तथा साथ ही लिखा गया है कि कंपनी किसी सरप्राइ़ज़ के लिए कड़ी मेहनत में लगी है।

The post जून में लॉन्च होगा वनप्लस 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वनप्लस के बारें में आई अबतक की सबसे बड़ी जानकारी, डुअल कैमरे के साथ होगी 8जीबी रैम https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5-photo-leak-with-specifications-in-hindi/ Wed, 26 Apr 2017 10:32:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7115 वनप्लस जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप फोन से पर्दा हटा सकती है जो ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही डुअल रियर कैमरा से लैस होगा और इसका नाम होगा वनप्लस 5 ।

The post वनप्लस के बारें में आई अबतक की सबसे बड़ी जानकारी, डुअल कैमरे के साथ होगी 8जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस 3 के नाम पर फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन पेश करने वाली चीनी कंपनी आज विश्व के अन्य देशों समेत भारत में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग रखती है। वनप्लस 3टी के लॉन्च के बाद से ही यूजर्स को इस सीरीज़ के नए स्माटफोन का इंतज़ार था, वहीं एक ताजा खबर में पता लगा है कि कंपनी जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप फोन से पर्दा हटा सकती है जो ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही डुअल रियर कैमरा से लैस होगा और इसका नाम होगा वनप्लस 5 ।

इंडिया टुडे के हवाले से खबर आई है कि वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन को वनप्लस 5 के रूप में टेक वर्ल्ड में पेश करेगी। इंडिया टुडे ने इस फोन की फोटोज़ भी शेयर की है। इस खबर में कहा गया है कि यह फोन टेक वर्ल्ड में गेम चेंजर साबित हो सकता है। कंपनी अपने इस फोन को सेरामिक बॉडी पर पेश कर सकती है, जो डुअल कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले के साथ 5.7-इंच की क्वॉडएचडी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है।

oneplus-5-1

कहा जा रहा है कि वनप्लस 5 में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की स्टोरेज़ दी जा सकती है तथा यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर कार्य करेगा। हालांकि इस बात का भी अंदेशा है कि वनप्लस अपने इस फोन को रैम व स्टोरेज़ के हिसाब से विभिन्न वेरिएंट में पेश कर सकती है।

ये चार शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है मोटो

फोटोग्राफी ​डिपार्टमेंट में बताया गया है कि इस फोन के बैक पैनल पर फ्लैश के सा​थ दो रियर कैमरे होंगे जिनमें एक 23-मेगापिक्सल का होगा वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। हालांकि आपको बता दें कि स्वयं इंडिया टुडे ने अपनी इस रिपोर्ट को लेकर कहा है कि जब तक वनप्लस की ओर से इन स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की जाती तब तक इन्हें अंदाज़ा भर कहा जाना ही ठीक है।

ये हैं 5 सबसे सस्ते 4जी फोन

आपको बता दें कि अभी वनप्लस के आगामी डिवाईस के नाम को लेकर भी गॉसिप किए जा रहे हैं। दरअसल चीन में 4 नंबर को अशुभ माना जाता है और ऐसे में वनप्लस कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को वनप्लस 4 की जगह वनप्लस 5 के रूप में ही लॉन्च करना चाहती है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले वनप्लस के एक स्मार्टफोन को ए5000 मॉडल नंबर के साथ चीनी रेडियो रेग्यूलेटरी अथॉरिटी साइट पर भी देखा जा चुका है।

The post वनप्लस के बारें में आई अबतक की सबसे बड़ी जानकारी, डुअल कैमरे के साथ होगी 8जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वनप्लस 3टी दे रहा है मौका, 1 करोड़ के ईनाम के साथ ही अमिताभ से मिलने का https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-3t-new-color-variant-goes-for-sale-in-hindi/ Thu, 13 Apr 2017 08:11:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6752 वनप्लस 3टी के दोनों कलर वेरिएंट की इस लेटेस्ट सेल में 1 करोड़ का लकी ड्रा के साथ ही फोन के ब्रांड एम्बेसडर अभिनेता अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका भी प्राप्त होगा।

The post वनप्लस 3टी दे रहा है मौका, 1 करोड़ के ईनाम के साथ ही अमिताभ से मिलने का first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2016 का फ्लैगशिप किलर कहे गए वनप्लस कंपनी के प्रसिद्ध स्मार्टफोन वनप्लस 3टी का गनमेटल और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट अब भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने फोन के दोनों कलर वेरिएंट को आॅनलाईन प्लेटफार्म पर ओपन सेल के लिए लिस्ट कर दिया है जो इस बार वनप्लस की अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

एचटीसी वन एक्स10 में होगी बड़ी स्क्रीन के साथ ही दमदार बैटरी

वनप्लस 3टी का गनमेटल और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट के साथ ही ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो गया है, जहां फोन की शुरूआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। वेबसाइट पर वनप्लस 3टी गनमेटल कलर वेरिएंट 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर भी उपलब्ध है।

oneplus-3t-black

वनप्लस 3टी के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिक एमोलेड स्क्रीन दी गई है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है। कंपनी की ओर से फोन को 6जीबी रैम पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल का रियर 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

फोल्डेबल स्मार्टफोन होंगे डुअल-स्क्रीन से लैस, लीक आया सामने

वनप्लस 3टी के दोनों कलर वेरिएंट की इस लेटेस्ट सेल के साथ ही ‘बेस्ट स्मार्टफोन कॉन्टेस्ट’ भी चलाया गया है, जिसमें 1 करोड़ का लकी ड्रा निकाला जाएगा। लकी ड्रा के विजेता को 1 करोड़ रुपये के ईनाम के साथ ही फोन के ब्रांड एम्बेसडर अभिनेता अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका भी प्राप्त होगा।

वनप्लस 3टी को खरीदने यह इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post वनप्लस 3टी दे रहा है मौका, 1 करोड़ के ईनाम के साथ ही अमिताभ से मिलने का first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी नहीं वनप्लस 5 में होगा 8जीबी रैम https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus5-will-support-8gb-ram-in-hindi/ Tue, 11 Apr 2017 12:56:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6668 वनप्लस का लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 3 जहां अपने विभिन्न वेरिएंट्स के साथ स्मार्टफोन यूजर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है वहीं अब कंपनी के आगामी नए फोन वनप्लस 5 को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

The post 6जीबी नहीं वनप्लस 5 में होगा 8जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने हाईएंड डिवाईसेज़ के चलते चीनी कंपनी वनप्लस भारत सहित विश्वभर में प्रसिद्ध है। वनप्लस का लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 3 जहां अपने विभिन्न वेरिएंट्स के साथ स्मार्टफोन यूजर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है वहीं अब कंपनी के आगामी नए फोन वनप्लस 5 को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

4,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ हुआवई एंजॉय7 प्लस लॉन्च

आपको बता दें कि चीनी किंवदंतियों में 4 नंबर को शुभ नहीं माना जाता है, और इसी रीत के चलते वनप्लस भी वनप्लस 3 के बाद ​सीधे वनप्लस 5 ही लॉन्च करने के विचार में है। कंपनी के इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार वनप्लस 5 में 8जीबी रैम दी जा सकती है तथा इसके साथ ही यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट से लैस हो सकता है।

oneplus-3-fb

​चीनी वेबसाइट पीसीपॉप की इस रिपोर्ट में वनप्लस 5 के डिजाईन को लेकर कहा गया है कि यह फोन नैरो बेज़ल्स पर पेश किया जा सकता है। इसके नेविगेशन बटन जहां हार्डवेयर के होंगे वहीं इस फोन की मोटाई 7एमएम की होगी। वनप्लस 5 के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड होगा।

इवोक सीरीज में मइक्रोमैक्स ने उतारे दो नए फोन, आज रात से फ्लिपकार्ट पर हेंगे उपलब्ध

रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस 5 को 1080×2048 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5 इंच की 2के डिस्प्ले पर पेश किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 23-मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। वहीं फोन के फ्रंट कैमरे को लेकर लीक में कहा गया है ​कि यह 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस होगा। बहरहाल अभी कंपनी की ओर से इस फोन संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

The post 6जीबी नहीं वनप्लस 5 में होगा 8जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शुरू हुआ अमेजन का मोबाईल कार्निवल, डिवाइस पर मिलेगी भारी छूट https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-indias-mobile-carnival-offers-in-hindi/ Wed, 29 Mar 2017 12:56:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6270 अमेज़न इंडिया पर मोबाईल कार्निवल 29 मार्च और 30 मार्च को चलेगा। इसके तहत वनप्लस 3टी, आईफोन 7, शाओमी रेडमी 4ए, हॉनर 6एक्स और सैमसंग व मोटो के कई स्मार्टफोन्स की खरीद पर भारी फायदा मिल रहा है।

The post शुरू हुआ अमेजन का मोबाईल कार्निवल, डिवाइस पर मिलेगी भारी छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया मोबाईल कार्निवल की शुरूआत की गई है, जहां न सिर्फ अनेंको स्मार्टफोन भारी छूट पर सेल के लिए उपलब्ध है बल्कि साथ ही लुभावने आॅफर्स के साथ शानदार डील भी प्राप्त हो रही है।

सैमसंग जेड4 हुआ वाई-फाई सर्टिफाईड, टाईज़न 3.0 ओएस पर करेगा काम

अमेज़न इंडिया पर मोबाईल कार्निवल 29 मार्च और 30 मार्च को चलेगा। इसके तहत वनप्लस 3टी, आईफोन 7, शाओमी रेडमी 4ए, हॉनर 6एक्स और सैमसंग व मोटो के कई स्मार्टफोन्स की खरीद पर भारी फायदा मिल रहा है। एक तरह जहां स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती देखी जा रही है वहीं दूसरी और मोबाईल फोन की खरीद पर एक्सेसरीज़ भी दी जा रही है।

idea-4g-data 91Mobiles

अमेज़न इंडिया मोबाईल कार्निवल में नामी ब्रांड्स की बात की जाए तो आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज आॅफर के तहत 10 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसी तरह वनप्लस 3टी के 64 जीबी व 128 जीबी वेरिएंट पर 1,250 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। अमेज़न की ओर से मोटो जेड के साथ जेबीएल स्पीकर्स 50प्रतिशत छूट के साथ दिए जा रहे है।

चीनी कंपनी ओपो के अधिकारी ने फाड़ा तिरंगा, मामले हुआ गर्म

आपको बता दें कि मोबाईल कार्निवल में स्मार्टफोन्स की खरीद पर वोडाफोन और आइडिया जैसी टेलीकॉम कंपनियां स्पेशल रिचार्ज आॅफर भी दे रही है। इसके साथ ही अमेज़न प्राईम का भी अतिरिक्त प्लार​ दिया जा रहा है। अमेज़न इंडिया का यह कार्निवल कल रात तक ही चलेगा।

अमेज़न इंडिया के मोबाईल कार्निवल का लाभ उठाने के लिए यहां क्लिक करें

The post शुरू हुआ अमेजन का मोबाईल कार्निवल, डिवाइस पर मिलेगी भारी छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वनप्लस 3टी का मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-3t-midnight-black-launched-in-hindi/ Thu, 23 Mar 2017 07:38:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6163 वनप्लस ने फोन का नया लिमिटेड एडिशन वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट लॉन्च किया है। पूरी तरह से ब्लेक कलर बॉडी पर बने इस फोन को सबसे सेक्सी स्मार्टफोन कहा जा सकता है।

The post वनप्लस 3टी का मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस का फ्लैगशिप किलर माना जाने वाला स्मार्टफोन वनप्लस 3टी अब नए रूप और अंदाज में सामने आया है। कंपनी ने फोन का नया लिमिटेड एडिशन वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट लॉन्च किया है। पूरी तरह से ब्लेक कलर बॉडी पर बने इस फोन को सबसे सेक्सी स्मार्टफोन कहा जा सकता है। वनप्लस 3टी का यह नया वेरिएंट आगामी 31 मार्च से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक वे​रिएंट खास अपनी ब्लैक बॉडी के लिए पहचाना जा रहा है। कंपनी की ओर से फोन के इस नए एडिशन को 128 जीबी स्टोरेज पर पेश किया गया है। 31 मार्च की दोपहर 4 बजे से यह फोन अपनी पहल सेल के लिए लिस्ट होगा। कंपनी द्वारा इसे वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर भी बेचा जा सकता है।

oneplus-3t-black

वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक वे​रिएंट की स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डाले तो इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 से प्रो​टेक्टिड 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिम एमोलेट स्क्रीन दी गई है। यह फोन प्रीमियम मैटल बॉडी पर पेश किया गया है। यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ ही गूगल डेड्रीम वीआर प्रोजेक्ट सपोर्ट करता है।

भारतीय एंडरॉयड फोन्स पर भी उपलब्ध हुआ ‘सुपर मारियो रन’

यह फोन एंडरॉयड नुगट पर आधारित है जो 6 जीबी रैम के साथ 2.35 गीगाहट्र्ज कोरयो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ सोनी आईएमएक्स298 इमेज सेंसर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा एफ/2.0 अपर्चर वाला सैमसंग 3पी8एसपी सेंसर से लैस 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

अब तक आप आईफोन के फैन होंगे लेकिन अब रेड आईफोन को देखकर इसके दीवाने हो जाएंंगे

डुअल सिम व 4जी के साथ ही इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्टिड 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक वे​रिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे तकरीबन 35,000 रुपये के मूल्य पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post वनप्लस 3टी का मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज सेल के लिए उपलब्ध होगा वनप्लस 3टी 128जीबी https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-3t-128gb-goes-on-sale-today-from-amazon-in-hindi/ Fri, 17 Feb 2017 05:23:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5018 वनप्लस 3टी गनमेटल के 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को कंपनी द्वारा 34,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए लिस्ट किया गया है।

The post आज सेल के लिए उपलब्ध होगा वनप्लस 3टी 128जीबी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वर्ष 2016 के अंतिम महीने में वनप्लस ने अपना स्मार्टफोन वनप्लस 3टी लॉन्च किया था। भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स ने इस फोन को इतना पसंद किया था कि अपनी पहली सेल के कुछ ही समय में यह आउट आॅफ स्टॉक हो गया था। भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कंपनी की ओर से एक बार फिर इस फोन की सेल शुरू की जा रही है। इस बार वनप्लस 3टी का 128जीबी वाला गनमेटल वेरिएंट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए जा रहा है। आज से शुरू हुआ यह सेल 25 फरवरी तक चलेगा।

वनप्लस 3टी गनमेटल के 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को कंपनी द्वारा 34,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए लिस्ट किया गया है। यह फोन कल 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए सेल के ​लिए उपलब्ध होगा। तथा आगामी 25 फरवरी से इस स्मार्टफोन के अमेज़न इंडिया पर ओपन सेल के लिए लिस्ट कर दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी के इन दो फोन पर अमेज़न इंडिया दे रहा है भारी ​छूट

इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसमें 6जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। वनप्लस 3टी को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया गया है जिसमें 2.3गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर दिया गया है।

13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ असूस जेनफोन गो, जानें फीचर व स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिक एमोलेड स्क्रीन है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल का रियर 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

The post आज सेल के लिए उपलब्ध होगा वनप्लस 3टी 128जीबी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वनप्लस 3टी होगा और भी स्मार्ट, मिलेगा नुगट अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-3-and-3t-begin-receiving-android-nougat-7-0-in-hindi/ Mon, 02 Jan 2017 13:26:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3259 नए साल की शुरूवात में ही वनप्लस की ओर से अपना वायदा पूरा कर दिया गया है जिसके बाद वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी एंडरॉयड 7.0 नुगट पर अपडेट हो रहे हैं।

The post वनप्लस 3टी होगा और भी स्मार्ट, मिलेगा नुगट अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वर्ष 2016 के अंतिम महीने में वनप्लस ने अपना स्मार्टफोन वनप्लस 3टी लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित था जो आॅक्सिजन ओएस पर रन करता था। लॉन्चिंग के दौरान ही कंपनी की ओर से कहा गया था कि जल्द ही इसे एंडरॉयड नुगट 7.0 पर अपडेट किया जाएगा और अब नए साल की शुरूवात में ही वनप्लस की ओर से अपना वायदा पूरा कर दिया गया है जिसके बाद वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी एंडरॉयड 7.0 नुगट पर अपडेट हो रहे हैं।

सह-संस्थापक कार्ल पेई ने साल 2016 के ​आखिरी दिन अपने ट्वीटर अकांउट से इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि नए साल से वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी को नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 7.0 नुगट पर अपडेट मिलना शुरू हो जाऐगा। अपडेट के बाद स्मार्टफोन में मल्टी-विंडो व्यू और कस्टम डीपीआई सपोर्ट विजिबल हो जाऐगा तथा फोन में स्टेटस बार आईकन विकल्प नए कस्टमाइ़जेशन के साथ मिलेगा तथा स्मार्टफोन यूजर्स मैसेज की नोटिफिकेशन से ही डायरेक्ट रिप्लाई कर पाऐंगे।

जानें क्यों लाखों फोन पर बंद हुई व्हाट्सऐप की सर्विस

बात की जाए वनप्लस 3टी की स्पेसिफिकेशन्स की तो यह फोन 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी के दो वेरिंएट में उपलब्ध है जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 से कोटेड 1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिम एमोलेट स्क्रीन दी गई है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर तथा फ्रंट कैमरा दिया गया है।

oneplus-3t_3 91mobiles

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के साथ 2.35 गीगाहट्र्ज के कोरयो प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर इंबेडेड है। पावर बैकअप के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्टिड 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

बीएसएनएल ने पेश की 144 रुपये में असीमित कॉल, जियो को मिली चुनौती

भारतीय बाजार में वनप्लस 3टी के 64जीबी वाले वेरिंएट की कीमत 29,999 रुपये तथा 128जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है।

The post वनप्लस 3टी होगा और भी स्मार्ट, मिलेगा नुगट अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें कैसे दिसंबर डैश सेल में खरीदें 1 रुपये 34,999 रुपये वाला वनप्लस 3टी https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-to-get-oneplus-3t-128-gb-model-smartphone-just-rs-1-on-december-dash-sale/ Mon, 05 Dec 2016 09:38:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2038 पिछले सप्ताह ही वनप्लस में भारत में वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को पेश किया है। यह फोन 14 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। परंतु इससे पहले ही कंपनी ने दिसंबर डैश सेल शुरू की है। कंपनी की यह सेल 9 दिसंबर से शुरू होगी और इस दौरान आप 1 रुपय में वनप्लस 3टी 128जीबी […]

The post जानें कैसे दिसंबर डैश सेल में खरीदें 1 रुपये 34,999 रुपये वाला वनप्लस 3टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले सप्ताह ही वनप्लस में भारत में वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को पेश किया है। यह फोन 14 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। परंतु इससे पहले ही कंपनी ने दिसंबर डैश सेल शुरू की है। कंपनी की यह सेल 9 दिसंबर से शुरू होगी और इस दौरान आप 1 रुपय में वनप्लस 3टी 128जीबी इंटरनल मैमोरी वाला फोन ले सकते हैं। यह फोन दो 64जीबी और 128जीबी मॉडल के साथ उपलब्ध है और कंपनी ने घोषणा की है कि हर सप्ताह उपभोक्ता दिसंबर डैश सेल में 128जीबी वाला मॉडल 1 रूपये में जीत सकते हैं जिसकी कीमत 34,999 रुपये है।

सिर्फ जियो ही नहीं ये हैं मुकेश अंबानी के मास्ट प्लान

इस आॅफर का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको वनप्लस की भारतीय वेबसाइट पर जाना है। वहां दिसंबर डैश सेल पर पेज पर क्लिक करना है। यहां आपको इस आॅफर की पूरी जानकारी दी जाएगी। वहीं इसमें भाग लेने के लिए आपको इंट्री चैलेंज भरना होगा। इसके साथ ही आपकी इंट्री पूरी जाएगी। इंट्री पूरी हाने के बाद आपको वनप्लस के वेबपेज को अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर करना है। दिसंबर डैश सेल में भाग लेने के लिए यहां क्लिक करें

कल लॉन्च होगा लेनोवो फैब 2 स्मार्टफोन, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन

आप जितना शेयर करेंगे उतने प्वाइंट मिलेंगे। अपकी शेयरिंग से जितने मेंबर इस कॉन्टेस्ट में साइन करेंगे आपको हरेक एंट्री पर एक प्वाइंट मिलेगा और 300 प्वाइंट होने के साथ ही आप उस फोन को 1 रुपये में खरीद सकते हैं। खास बात यह कही जा सकती है कि इससे पहले कंपनी ने दिवाली डैश सेल शुरू की थी और जिन लोगों ने दिवाली डैश सेल में भाग लिया था कंपनी उसे अतिरिक्त प्वाइंट देगी।

जहां तक वनप्लस 3टी की बात है तो यह फोन बेहद ही दमदार है। वनप्लस 3टी में 6जीबी रैम मैमोरी है और यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिम एमोलेट स्क्रीन दी गई है, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 से कोटेड किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। वनप्लस 3टी आॅक्सिजन ओएस पर रन करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर इंबेडेड है और कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी के साथ 4जी एलटीई सपोर्ट मिलेगा।

The post जानें कैसे दिसंबर डैश सेल में खरीदें 1 रुपये 34,999 रुपये वाला वनप्लस 3टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>