OnePlus 5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 17 Nov 2017 10:05:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस 5टी, एप्पल-सैमसंग को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5t-launched-with-8gb-ram-in-hindi/ Thu, 16 Nov 2017 17:17:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13756 बंगलुरु में वनप्लस स्टोर पर 21 नवंबर को यह स्मार्टफोन खरीदा जा सकेगा।

The post 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस 5टी, एप्पल-सैमसंग को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कई दिनों की चर्चा और टेक वर्ल्ड की सरगर्मी के बाद फ्लैगशिप कीलर स्मार्टफोन्स पेश करने वाले ब्रांड वनप्लस ने अपना नया डिवाईस वनप्लस 5टी लॉन्च कर दिया है। वनप्लस की ओर से यह स्मार्टफोन आज पूरे विश्व बाजार में एक साथ पेश किया गया है। भारत में वनप्लस 5टी को दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है, जो 28 नवंबर से अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होंगे। बंगलुरु में वनप्लस स्टोर पर 21 नवंबर को यह स्मार्टफोन खरीदा जा सकेगा।

शाओमी दे रहा है 19 लाख रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा यह आसान काम

वनप्लस 5टी कंपनी के ही हाईएंड डिवाईस वनप्लस 5 का उन्नत वर्ज़न है। यह एक बेज़ल लेस फोन है जो 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 1080×2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलआॅप्टिक एमोलेड डिसप्ले दी गई है।

oneplus-5t-1

यह फोन आॅक्सीजन ओएस आधारित एंडरॉयड पर पेश किया जाएगा जो 2.45गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 540 जीपीयू दिया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिंएट में पेश किया गया है जो 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करेंगे।

oneplus-5t-3

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर पैनल पर जहां एफ/1.7 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर तथा 16-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स371 सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगा​पिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

एयरटेल ने लॉन्च किए दो सस्ते एंडरॉयड स्मार्टफोन

फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें डैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो 6जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वाला वेरिएंट जहां 32,999 रुपये की कीमत पर मिलेगा वहीं 8जीबी रैम/128जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को 37,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

The post 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस 5टी, एप्पल-सैमसंग को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16 नवंबर को लॉन्च होगा वनप्लस 5टी, अमेज़न पर होगी एक्सक्लूसिव सेल https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5t-might-launch-on-16th-november-in-hindi/ Fri, 27 Oct 2017 08:16:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13136 वनप्लस 5टी की आॅफिशियल प्रेजेंटेशन सामनें आई है जिसमें लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है।

The post 16 नवंबर को लॉन्च होगा वनप्लस 5टी, अमेज़न पर होगी एक्सक्लूसिव सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस 5टी अपने लॉन्च से पहले टेक वर्ल्ड की सुर्खियां बटोर रहा है। फोन के लॉन्च से लेकर इसकी स्पेसिफिकेशन्स तक के कई लीक्स सामनें आ चुके हैं। वहीं अब वनप्लस 5टी की लॉन्च डेट को लेकर नया खुलासा हुआ है। ताजा लीक में फोन की आॅफिशियल प्रेजेंटेशन सामनें आई है जिसके अनुसार यह फोन 16 नवंबर को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च होगा।

ओपो ने लॉन्च किया विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस कैमरे वाला फोन एफ5 इसमें है 6जीबी रैम

डीलएनटेक ने ​अपनी रिपोर्ट में एक स्लाईड को शेयर किया है, जिसमें वनप्लस 5टी के लॉन्च की जानकारी दी गई है। इस स्लाईड में बताया गया है वनप्लस 5टी नवंबर की 16 तारीख को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन शॉपिंग साइट अमेज़न पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। आपकों बता दें कि पिछले साल 16 नवंबर को ही वनप्लस 3टी स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था।

oneplus-5t-dealntech

इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार इसे 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 1080×2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडीप्लस एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगी जो 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड होगी। यह फोन एंडरॉयड ओरियो रेडी आॅक्सीजन ओएस आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जाएगा जो 2.45गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा।

oneplus-5-back

वनप्लस 5टी को 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 8जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी पर पेश किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर पैनल पर जहां एफ/1.7 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स398 सेंसर तथा एफ/2.6 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा वहीं सेल्फी के लिए इसमें एफ/1.6 अपर्चर वाला 16-मेगा​पिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।

5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ 10.1-इंच स्क्रीन वाला स्वाइप स्लेट प्रो

फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें डैश चार्जिंग वाली 3,450 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन की शुरूआती कीमत तकरीबन 35,500 रुपये हो सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व कीमत के लिए 16 नवंबर का इंतजार करना होगा।

The post 16 नवंबर को लॉन्च होगा वनप्लस 5टी, अमेज़न पर होगी एक्सक्लूसिव सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
रिकॉर्ड तोड़ने को ​तैयार है वनप्लस 5टी, 6जीबी रैम पर होगा लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5t-listed-with-full-specifications-and-price-for-pre-order-in-hindi/ Wed, 25 Oct 2017 05:48:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13050 लॉन्च से पहले ही वनप्लस 5टी को शॉपिंग साइट पर प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट कर दिया है, जहां फोन के बारें में संपूर्ण जानकारी दी गई है।

The post रिकॉर्ड तोड़ने को ​तैयार है वनप्लस 5टी, 6जीबी रैम पर होगा लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस एक ऐसी कंपनी है जिसके सभी स्मार्टफोन्स ने अपने लॉन्च के साथ ही टेक बाजार में धूम मचाई है। यही कंपनी अब अपना नेक्स्ट डिवाईस वनप्लस 5टी लॉन्च करने जा रही है। यह फोन 5 नवंबर को चीनी बाजर में दस्तक देगा। लेकिन फोन के लॉन्च से पहले ही इसे शॉपिंग साइट पर प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट कर दिया है। इस लिस्टिंग में न सिर्फ OnePlus 5T के मॉडल्स और उनकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है, बल्कि साथ ​ही फोन की कीमत का भी खुलासा हुआ है।

जियो ग्राहकों को फिर से लग सकता ​है झटका, एक बार टैरिफ रेट बढ़ाएगी कंपनी

वेबसाइट ओपोमार्ट ने OnePlus 5T को अपने वेबपेज़ पर लिस्ट किया है जहां फोन की संपूर्ण जानकारी दी गई है। लेकिन फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देने से पहले हम आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से इस लिस्टिंग को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, ऐसे में वनप्लस 5टी की सूचना को महज़ एक लीक के तौर पर लिया जाना मुनासिब होगा।

oneplus-5t-listing

OnePlus 5T की लिस्टिंग के अनुसार इसे 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 1080×2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडीप्लस एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगी जो 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड होगी। यह फोन आॅक्सीजन ओएस आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जाएगा जो एंडरॉयड ओरियो रेडी होगा।

लॉन्च से पहले ही मोटो एक्स4 का रिटेल बॉक्स हुआ लीक, फोन की कीमत आई सामनें

वेबसाइट पर वनप्लस 5टी के दो वेरिएंट दिखाए गए हैं। एक वेरिएंट में जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज मिलेगी वहीं दूसरे वेरिएंट को 64जीबी की मैमोरी पर पेश किया जाएगा। वनप्लस 5टी के दोनों वेरिएंट 2.45गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेंगे।

oneplus-5t

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर पैनल पर जहां एफ/1.7 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स398 सेंसर तथा एफ/2.6 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा वहीं सेल्फी के लिए इसमें एफ/1.6 अपर्चर वाला 16-मेगा​पिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।

एक्सक्लूसिव: कार्बन के बाद लावा के साथ मिलकर 1,699 रुपये में एयरटेल लाएगा सस्ता 4जी फोन

फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें डैश चार्जिंग वाली 3,450 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। कीमत की बात करें तो वेबसाइट पर OnePlus 5T 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत जहां 35,473.64 रुपये बताई गई है वहीं 128जीबी वाले वेरिएंट का मूल्य 41,935.14 रुपये ​लिस्ट किया गया है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 5 नवंबर का इंतजार किया जा रहा है।

The post रिकॉर्ड तोड़ने को ​तैयार है वनप्लस 5टी, 6जीबी रैम पर होगा लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आईफोन को टक्कर देने आ रहा है वनप्लस 5टी, 5 नवंबर को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5t-to-be-launch-on-5th-november-in-hindi/ Tue, 17 Oct 2017 12:01:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12853 वनप्लस 5टी भी टेक बाजार में कदम रखने वाला है।

The post आईफोन को टक्कर देने आ रहा है वनप्लस 5टी, 5 नवंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी माह वनप्लस के स्मार्टफोन की फोटो सामनें आई थी जिसे लेकर कहा जा रहा था कि यह फ्लैगशिप किलर कहे जाने वाले स्मार्टफोन वनप्लस 5 का नेक्सट वर्ज़न है। वहीं आज स्वयं कंपनी ने इस बात की ओर ईशारा कर दिया है कि वह वनप्लस 5टी भी टेक बाजार में कदम रखने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस 5 नवंबर को चीनी बाजार में वनप्लस 5टी लॉन्च कर दिया जाएगा।

2 नवंबर को लॉन्च होगा 6जीबी रैम से लैस एचटीसी का फ्लैगशिप फोन यू11 प्लस

​मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस की ओर से 5 नवंबर को चीनी में एक ईवेंट का आयो​जन किया जा रहा है। इस ईवेंट में कंपनी किस डिवाईस को पेश करने वाली है ​इसकी घोषणा हालांकि कंपनी ने नहीं ​की है लेकिन मीडिया इन्वाईट्स में एक नैरो बेज़ल्स वाला फोन दिखाया गया है जिसकी ईमेज के बीच में ‘टी’ लिखा गया है। इससे साफ हो जाता है कि 5 नवंबर को वनप्लस 5टी आखिरकार अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

oneplus-5t-in

वनप्लस 5टी को लेकर हालांकि कोई ज्यादा लीक्स सामनें नहीं आए हैं लेकिन माना जा रहा है कि इस फोन को 18:9 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया जाएगा​ जिसमें बेहद ही कम बेज़ल्स होंगे। इस फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन देखने को नहीं मिलेगा।

माइक्रोमैक्स और बीएसएनएल का दिवाली धमाका: 97 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ लॉ​न्च किया 4जी फोन

लीक के अनुसार वनप्लस 5टी में 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की बड़ी 2के डिसप्ले दी जा सकती है। वहीं फोन में बड़ी दमदार बैटरी के साथ डुअल सेल्फी कैमरा भी देखने को मिल सकता है। बहरहाल वनप्लस 5टी की कीमत तथा स्पेसिफिकेशन्स के लिए 5 नवंबर का इंतजार करना होगा।

The post आईफोन को टक्कर देने आ रहा है वनप्लस 5टी, 5 नवंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वनप्लस 5टी का फर्स्ट लुक आया सामनें, आईफोन एक्स और सैमसंग गैलेक्सी नोट8 पर भारी पड़ सकता है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5t-image-leak-in-hindi/ Mon, 09 Oct 2017 06:41:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12543 माना जा रहा है कि यह फोन न सिर्फ वनप्लस 5 के रिकार्ड तोड़ेगा, बल्कि सैमसंग व एप्पल के मंहगे स्मार्टफोन्स को भी कड़ी टक्कर देगा।

The post वनप्लस 5टी का फर्स्ट लुक आया सामनें, आईफोन एक्स और सैमसंग गैलेक्सी नोट8 पर भारी पड़ सकता है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्लैगशिप किलर के नाम से टेक जगत में अपनी खास जगह बनाने वाले वनप्लस 3 के उन्नत वर्ज़न वनप्लस 5 ने भी हाईएंड डिवाईसेज़ की श्रृंखला में मजबूत पैठ बनाई है। वहीं अब वनप्लस 5 का एडवांस वेरिएंट वनप्लस 5टी भी सामनें आ गया है। लीक में इस फोन की फोटो को शेयर किया गया है जिसमें बाद माना जा रहा है कि यह फोन अगला फ्लैगशिप किलर साबित होगा।

नोकिया 8 का भरोसा परखने के लिए इस पर ब्लेड, आग और बेंड टेस्ट किया जानें क्या हुआ फिर

गिज़मोचाइना ने वनप्लस के स्माटफोन की फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि यह फोन कंपनी का अगला फ्लैगशिप फोन वनप्लस 5टी होगा। लीक हुई फोटो में फोन के फ्रंट पैनल को दिखाया गया है। फोन में 18:9 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो​ दिखाया गया है जिसमें यह फोन बेहद ही आर्कषक लग रहा है। गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी नोट8 को भी इसी रेशियो पर लॉन्च किया गया था।

oneplus-5-dual-camera

फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है तथा इसके किनारों पर कर्व देखें जा सकते हैं। फोन के उपनी हिस्से पर डुअल सेल्फी कैमरा नज़र आ रहा है तथा डिवाईस के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर मौजूद है।

असूस ने लॉन्च किया कम कीमत का बेहतरीन कैमरा फोन ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट

लीक के अनुसार वनप्लस 5टी में 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की बड़ी 2के डिसप्ले दी जा सकती है। हालांकि फोन की डिसप्ले के अलावा इसकी अन्य स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अब तक कुछ और नहीं कहा गया है। लेकिन इतना माना जा रहा है कि यह फोन न सिर्फ वनप्लस 5 के रिकार्ड तोड़ेगा, बल्कि सैमसंग व एप्पल के मंहगे स्मार्टफोन्स को भी कड़ी टक्कर देगा।

The post वनप्लस 5टी का फर्स्ट लुक आया सामनें, आईफोन एक्स और सैमसंग गैलेक्सी नोट8 पर भारी पड़ सकता है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वनप्लस 5 होगा अब और भी स्टाइलिश, कंपनी ला रही है नया डिजाइनर ​एडिशन https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5-jcc-plus-edition-going-to-launch-on-22nd-september/ Wed, 20 Sep 2017 11:20:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11972 वनप्लस 5 के इस नए संस्करण के लिए कंपनी 22 सितंबर को पेरिस में एक खास इवेंट का आयोजन कर रही है और वहीं पर इसे पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा।

The post वनप्लस 5 होगा अब और भी स्टाइलिश, कंपनी ला रही है नया डिजाइनर ​एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जैसा कि मालूम है​ ​फ्लैगशिप किलर नाम से मशहूर वनप्लस साल में बेहद ही कम फोन लॉन्च करता है। इस साल जुलाई में कंपनी ने वनप्लस 5 को इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं जल्द ही कंपनी ने इसका गोल्ड वेरियंट पेश कर लोगों को कुछ और आॅप्शन दिए। वहीं अब कंपनी इसका एक लिमिटेड एडिशन लाने जा रही है। इस फोन का डिजाइन फ्रेंच डिजाइनर जीन चार्ल्स ने किया है और यह वनप्लस 5 JCC+ नाम से उपलब्ध होगा। वनप्लस 5 का यह मॉडल कंपनी डिजाइनर रेंज ‘कैलेक्शन’ का हिस्सा होगा।

वनप्लस 5 के इस नए संस्करण के लिए कंपनी 22 सितंबर को पेरिस में एक खास इवेंट का आयोजन कर रही है और वहीं पर इसे पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा। खास बात यह कही जा सकती है कि जल्दी वनप्लस 5 का JCC+ कलेक्शन भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 43,220 रुपये रखी गई है और 2 अक्टूबर से यह कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

एक्सक्लूसिव: 26 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा नोकिया 8, आॅफलाइन स्टोर पर भी होगा उपलब्ध

जैसा ​कि मालूम है वनप्लस 5 दो मॉडल में उपलब्ध है। एक मॉडल 6जीबी रैम के साथ है जबकि दूसरा 8 जीबी रैम में उपलब्ध है। ऐसे में आपको बता दूं कि वनप्लस 5 JCC+ कलेक्शन 8जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। जहां पहले वाले फोन ​सिर्फ एक रंग में उपलब्ध थे वहीं इस बार फोन में कई रंगों का उपयोग किया गया है। नए डिजाइनर फोन को स्लेट ग्रे कलर में पेश किया जाएगा। फोन में हार्ड वेयर बटन पीले, लाल और ब्लू रंग में मिलेंगे।

भूल जाएं जियोफोन, सिर्फ 999 ​रुपये में मिल रहा है​ जियो का यह डिवाइस, 4जी डाटा के साथ मिलेगा मुफ्त कॉलिंग

वनप्लस 5 में 1080×1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिक एमोलेट स्क्रीन दी गई है ​जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। आॅक्सीजन ओएस आधारित यह फोन एंडरॉयड नुगट पर कार्य करता है और इसमें 2.45गीगाहट्र्ज स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में इसमें 2एक्स आॅप्टिकल जूम वाला 20-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के​ लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में डुअल सिम 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी, वाईफाई व ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें डैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post वनप्लस 5 होगा अब और भी स्टाइलिश, कंपनी ला रही है नया डिजाइनर ​एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आॅनलाईन स्टोर से बुक किया था फोन बदले में मिला फेना साबुन https://www.91mobiles.com/hindi/delhi-man-ordered-oneplus-5-via-amazon-and-received-fena-soap/ Thu, 14 Sep 2017 05:53:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11794 बॉक्स को खोला तो पाया कि सेलर रॉकेट कॉमर्स द्वारा तीन पैकेट फेना साबुन का भेज दिया गया है।

The post आॅनलाईन स्टोर से बुक किया था फोन बदले में मिला फेना साबुन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ सालों में आॅनलाईन शॉपिंग की मांग काफी बढ़ गई है। आसान खरीदारी और ज्यादा आॅप्शन की वजह से लोग इस ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं। वहीं कम कीमत भी आॅनलाईन के प्रति झुकाव का मुख्य कारण रहा है। परंतु हाल के दिनों में आॅनलाईन शॉपिंग को लेकर जिस तरह के किस्से सुनने को मिल रहे हैं वह उपभोक्ता को थोड़े सकते में डाल सकते हैं। ऐसा ही एक मामला चिराग धवन के साथ देखने को मिला। उन्होंने आॅनलाईन स्टोर अमेज़न इंडिया से फोन आॅर्डर किया था और फोन के बदले आया कपड़ा धोने का साबुन।

इस खबर को सबसे पहले हिंदुस्तान टाइम्स ने प्रकाशित किया है। इस तरह की धोखाधड़ी के बाद चिराग ने अपने फेसबुक टाइमलाईन पर पूरे मामले को विस्तार से बताया है। उन्होंने लिखा है कि ”7 सितंबर को उन्होंने आॅनलाईन स्टोर से वनप्लस 5 मॉडल को आॅर्डर किया था जो 3 दिन बाद दोपहर को डिलीवर हुआ। इसके बाद जब में रात को लगभग 9 बजे घर आया और बॉक्स को खोला तो पाया कि सेलर रॉकेट कॉमर्स द्वारा तीन पैकेट फेना साबुन का भेज दिया गया है।” उन्होंने इस पोस्ट के साथ फोटोग्राफ भी अमेज़न को भेजे हैं। 15,000 रुपये के बजट में 10 बेहतरीन डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन

आगे उन्होंने लिखा है कि मैने आपके कस्टमर केयर से इस बारे में बात की लेकिन कोई संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिला। मैंने अपना शिकायत नंबर मांगा लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इसलिए आपसे आग्रह करता हूं कि जल्द से जल्द मामले को सुलझाया जाए।

चिराग का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसके बाद कंपनी ने कार्रवाई की और पोस्ट लिखे जाने तक उन्होंने जानकारी दी कि मामले को सुलझा लिया गया है। हालांकि यह पहली शिकायत नहीं है आॅनलाइन शॉपिंग के दौरान यूजर को अक्सर धोखा मिला है। कई बार तो कंपनियां इस पर कार्रवाई करने से मना कर देती हैं। इसलिए आप यदि आॅनलाईन शापिंग करते हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें।

The post आॅनलाईन स्टोर से बुक किया था फोन बदले में मिला फेना साबुन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
खास आॅफर के साथ उपलब्ध हुआ वनप्लस 5 का 8जीबी रैम वाला मॉडल, जानें क्या है बेस्ट डील https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-super-seller-week-on-amazon-with-8gb-ram-oneplus-5-in-hindi/ Mon, 21 Aug 2017 08:24:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10878 वनप्लस 5 तथा वनप्लस 3टी को अनेंको आर्कषक आॅफर्स के साथ खरीदने को मौका लेकर आई है ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया।

The post खास आॅफर के साथ उपलब्ध हुआ वनप्लस 5 का 8जीबी रैम वाला मॉडल, जानें क्या है बेस्ट डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्लैगशिप किलर नाम से मशहूर वनप्लस 5 तथा वनप्लस 3टी को अनेंको आर्कषक आॅफर्स के साथ खरीदने को मौका लेकर आई है ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया। अमेज़न की ओर से ‘वनप्लस सुपर सेलर वीक‘ का अयोजन किया जा रहा है जिसमें वनप्लस के ये दोनों दमदार फोन विशेष कीमतों पर छूट तथा आॅफर्स के साथ सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इस सेल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें वनप्लस 5 का 8जीबी रैम वाला वेरिएंट भी बि​क्री के लिए लिस्ट होगा।

एक्सक्लूसिव: सितंबर में लॉन्च होगा असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज भारत में

वनप्लस सुपर सेलर वीक अमेज़न इंडिया द्वारा 5 दिनों के लिए आयो​जित ​की जा रही है, जो आज 21 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगी। इस सेल का सबसे बड़ा आर्कषण होगा 8जीबी रैम तथा 128जीबी स्टोरेज वाला वनप्लस 5 का स्लेट ग्रे वेरिएंट। अमेज़न की इस सेल के इस हाईएंड डिवाईस को महज़ 37,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

oneplus-5-2

इसी तरह वनप्लस 3टी पर भी 2,000 रुपये की फ्लैट छूट दी रही है जिसके बाद इस फोन को 27,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन दोनों फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट जा रहा है तथा साथ ही अमेरिकन एक्सप्रैस के कार्ड पर 1,500 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

लॉन्च हुआ विश्व का सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

अमेज़न की इस सेल के अलावा यदि वनप्लस की आॅफिशियल वेबसाइट से वनप्लस 5 या वनप्लस 3टी को खरीदा जाता है तो वनप्लस की मुफ्त टीशर्ट, अमेज़न प्राईम क्रेडिट तथा 50 प्रतिशत छूट के साथ फोन के फ्लैप कवर मिल रहे हैं। यही नहीं वनप्लस के फोन की खरीदारी पर वोडाफोन ग्राहकों को बंडल आॅफर भी दिया जा रहा है।

The post खास आॅफर के साथ उपलब्ध हुआ वनप्लस 5 का 8जीबी रैम वाला मॉडल, जानें क्या है बेस्ट डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक झलक वनप्लस 5 की: देखें कितना दमदार है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/first-look-and-handson-of-oneplus-5-in-india-in-hindi/ Wed, 28 Jun 2017 08:37:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9003 वनप्लस 5 देखने में में काफी स्टाइलिश है। इसकी लुक आपको काफी आकर्षित करेगी। हालांकि डिजाइन में नयेपन की बात करें तो फ्रंट से देखने पर आपको बहुत कुछ नहीं मिलेगा। यह वनप्लस 3टी जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था उसी के समान है। हालांकि इस बार फोन थोड़ा ज्यादा स्लिम है।

The post एक झलक वनप्लस 5 की: देखें कितना दमदार है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कई महीनों की हलचल के बाद आखिर वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस वनप्लस 5 को ​भारत में लॉन्च कर ​ही दिया। इस फोन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है क्योंकि एक ओर जहां वनप्लस साल में एक मॉडल लॉन्च करता है वहीं दूसरी ओर कंपनी के फोन फ्लैगशिप कीलर के नाम से जाने जाते हैं। अर्थात फोन में फीचर तो प्रीमियम होते हैं लेकिन दाम महंगे ब्रांडेड फोन की अपेक्षा आधे होते हैं। वनप्लस 5 को लेकर भी कुछ ऐसा ही कहा जा रहा है। यह फोन हमारे पास भी परीक्षण के लिए उपलब्ध हुआ। हालांकि इसे आए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं तो ऐसे में हमनें फोन का फुल रिव्यू तो प्रकाशित नहीं​ किया है लेकिन एक झलक आप देख सकते हैं।

oneplus-5-back-1

आॅनर 8 लाइट: शानदार स्टाईलिश लुक और बेहतरीन फोटोग्राफी फिल्टर्स के बावजूद प्रोसेसिंग में धीमा

डिजाइन
वनप्लस 5 देखने में में काफी स्टाइलिश है। इसकी लुक आपको काफी आकर्षित करेगी। हालांकि डिजाइन में नयेपन की बात करें तो फ्रंट से देखने पर आपको बहुत कुछ नहीं मिलेगा। यह वनप्लस 3टी जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था उसी के समान है। हालांकि इस बार फोन थोड़ा ज्यादा स्लिम है।

oneplus-5-front-1

हां आप पिछले पैनल पर नजर डालेंगे तो काफी बदलाव है। आपको एप्पल आईफोन की तरह एंटीना बैंड उपर में मिलेगा। पीछे कोनें भी थोड़े ज्यादा राउंड हैं। वहीं पुराने फोन में कैमरा जहां बीच में दिया गया था। वहीं इस बार थोड़ा उपर की ओर कोने में है। कुल मिलकार डिजाइन अच्छा है और पकड़ने में यह पहले की अपेक्षा कम स्लिपरी है अर्थात फिसलता कम है।

oneplus-5-back

डिसप्ले
वनप्लस 5 में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने आॅप्टिक एमोलेड स्क्रीन का उपयोग किया है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है जो इसे छोटे-मोटे खरोंच से बचाती है। फोन का डिसप्ले अच्छा है और टच रिस्पॉन्स भी बेहतर है।

oneplus-5-front

मोटो सी प्लस पहली झलक: बड़ी बैटरी के साथ लेटेस्ट एंडरॉयड बनाता है इसे खास लेकिन डिजाइन में थोड़ा पीछे

प्रोसेसर
वनप्लस 5 को क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर पेश किया गया है। इसके साथ ही 2.45गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है जबकि 8जीबी रैम वेरिएंट के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फिलहाल यह भारत का पहला फोन जिसमें 8जीबी रैम मैमोरी है।

oneplus-5-dual-game

जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो जाहिर है ताकतवर चिपसेट के साथ बड़ी रैम मैमोरी के फोन बेहद शानदार है। हां 8जीबी रैम का असर आपको हर जगह देखने को नहीं मिलेगा। आप जब कोई बड़ा गेम खेलेंगे या ऐप्लिकेशन ओपेन करेंगे तो दिखाई देगा। ज्यादा दिन उपयोग न करने की वजह से इस बारे में ज्यादा जानकारी अभी हम नहीं दे सकते। परंतु इतना जरूर कह सकते हैं कि उपयोग में मजेदार था।

oneplus-5-dual-game-1

सॉफ्टवेयर
वनप्लस 5 को आॅक्सीजन ओएस पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। इसमें आपको ​3डी टच और नया एंडरॉयड मेन्यू देखने को मिलेगा। फोन में ज्यादा ऐप प्रीलोडेड नहीं हैं आप अपनी जरूरत के अनुसार खुद से डाउनलोड कर सकते हैं।

oneplus-5-home

कैमरा
प्रोसेसर और रैम के बाद वनप्लस का कैमरा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। इस फोन में 16मेगापिक्सल+20-मेगापिक्सल का एक कैमरा मिलेगा जो क्रमश: एफ/1.7 और एफ/2.6 अपर्चर के साथ उपलब्ध है। कैमरे से ली गई पिक्चर की क्वालिटी बहुत अच्छी है और आप इसे बेस्ट कैमरा फोन में से एक मान सकते हैं। यह 2एक्स तक आॅप्टिकल जूम सपोर्ट करने में सक्षम है।

oneplus-5-dual-camera

इसमें डेप्थ मोड है जहां आप सब्जेक्ट के फोकस कर बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं। फोन के साथ ईआईए (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन) फीचर दिया गया है जो इसे ​हाथ हिलने पर भी स्पष्ट तस्वीर लेने में मददगार है।

oneplus-5-camera

वनप्लस 5 में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे के साथ आपको ज्यादा आॅप्शन नहीं मिलेगा। फोन फुल एचडी रेजल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

oneplus-5-selfie

कनेक्टिविटी
इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों स्लॉट में नैनो सिम का उपयोग होता है। वहीं डाटा के लिए 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई ब्लूटूथ है। इसमें फिंगरप्रिंट होम बटन पर ही इनेबल है। कनेक्टिविटी के दौरान हमें कहीं से कोई समस्या नहीं मिली।

oneplus-5-sim

बैटरी
पावर बैकअप के लिए वनप्लस 5 में 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन के सेल्स पैक के साथ डैश चार्जर दिया गया है जिसके माध्मय से आप एक घंटे में ही फोन को पूरी तरह से चार्ज कर सकते हैं।

The post एक झलक वनप्लस 5 की: देखें कितना दमदार है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वनप्लस 5 आज से सेल के लिए हुआ उपलब्ध, 75जीबी मुफ्त 4जी डाटा के साथ आर्कषक आॅफर https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5-goes-for-sale-with-attractive-offers-in-hindi/ Tue, 27 Jun 2017 06:07:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8927 न्यू फ्लैगशिप किलर के तौर पर भारत में लॉन्च हुआ वनप्लस 5 आज देश में अपनी पहली ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। 22 जून को लॉन्च के सा​थ ही इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से एक्सक्लूसिव ​सेल के लिए लिस्ट किया गया था, जहां कुछ की समय में यह आउट-आॅफ-स्टॉक […]

The post वनप्लस 5 आज से सेल के लिए हुआ उपलब्ध, 75जीबी मुफ्त 4जी डाटा के साथ आर्कषक आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

न्यू फ्लैगशिप किलर के तौर पर भारत में लॉन्च हुआ वनप्लस 5 आज देश में अपनी पहली ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। 22 जून को लॉन्च के सा​थ ही इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से एक्सक्लूसिव ​सेल के लिए लिस्ट किया गया था, जहां कुछ की समय में यह आउट-आॅफ-स्टॉक हो गया था। वहीं यह फोन आज से कंपनी की आॅफिशियल साइट और अमेज़न इंडिया पर ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। इस दमदार फोन की खरीद पर आर्कषक आॅफर भी दिए जा रहे हैं।

oneplus-5-2

गौरतलब है कि भारत में वनप्लस 5 के 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 32,999 रुपये तथा 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 37,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया इस फोन की खरीद पर एसबीआई कार्ड धारकों को 1500 रुपये की फ्लैट छूट दे रही है। इसके साथ ही वोडाफोन यूजर्स को फोन की खरीद पर 75जीबी अतिरिक्त इंटरनेट डाटा भी दिया जा रहा है।

आॅनर ने पेश किया 6जीबी रैम 4,000एमएएच बैटरी के साथ आॅनर 8 प्रो, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह यूनिबॉडी डिजाईन पर निर्मित है। इसे 1080×1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिक एमोलेट स्क्रीन पर पेश किया गया है। स्क्रीन को खरोंचों से बचाने और मजबूती प्रदान करने के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड किया गया है। यह फोन आॅक्सीजन ओएस आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 2.45गीगाहट्र्ज स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

oneplus-5-1

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में इसमें 2एक्स आॅप्टिकल जूम वाला 20-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के​ लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में डुअल सिम 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी, वाईफाई व ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें डैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है।

भारत में वनप्लस 5 स्लेट ग्रे और मिडनाइट ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। वनप्लस 5 को अमेज़न इंडिया से खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें) तथा कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट से खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post वनप्लस 5 आज से सेल के लिए हुआ उपलब्ध, 75जीबी मुफ्त 4जी डाटा के साथ आर्कषक आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>