OnePlus 5G Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Oct 2025 11:13:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 15999 रुपये में बिक रहा यह OnePlus 5G फोन, इसमें लगी है 8GB RAM, 80W चार्जिंग और 5500mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5g-phone-with-discount-buy-nord-ce4-lite-in-15999/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5g-phone-with-discount-buy-nord-ce4-lite-in-15999/#respond Mon, 06 Oct 2025 11:13:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183821 लॉन्च प्राइस से पूरे 4,000 रुपये सस्ते रेट पर बिक रहा है।

The post 15999 रुपये में बिक रहा यह OnePlus 5G फोन, इसमें लगी है 8GB RAM, 80W चार्जिंग और 5500mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस फोन अपनी परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाते हैं। इस कंपनी ने कम कीमत में महंगे मोबाइल्स वाली स्पेसिफिकेशन्स देकर खुद के लिए ‘फ्लैग​शिप कीलर’ का टाइटल पा लिया था। ब्रांड के ऐसे ही 19,999 रुपये में लॉन्च हुए मिडबजट स्मार्टफोन को अब सिर्फ 15,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन की जो अपने लॉन्च प्राइस से पूरे 4,000 रुपये सस्ते रेट पर बिक रहा है।

वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट को केवल 15,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह मोबाइल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर​ डिस्काउंट के साथ बिक रहा है। खास बात यह है कि 4 हजार रुपये की छूट पाने के लिए किसी क्रेडिट कार्ड या कूपन कोड की जरूरत नहीं है। अमेजन पर Nord CE4 Lite का सेलिंग प्राइस ही 15,999 रुपये है। यानी कोई भी ग्राहक मोबाइल को इस रेट पर खरीद सकता है।

वहीं अगर आपके पास Axis, IDFC FIRST, BOB या RBL Bank का क्रेडिट कार्ड है तो इनसे EMI बनवाने पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद इस 8जीबी रैम वाले वनप्लस फोन का इफेक्टिव प्राइस 15,499 रुपये पड़ेगा। बताते चलें कि खबर लिखे जाते वक्त कंपनी वेबसाइट पर यही फोन 17,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है। अमेजन से सस्ता वनप्लस फोन खरीदने या इस पर मिल रहे ऑफर की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक) करें।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन एंड्रॉयड आधारित OxygenOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 695 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 475981 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। फिलहाल यह फोन 15,999 रुपये में 8GB RAM और 128GB Storage दे रहा है।

इसमें 8GB Virtual RAM दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर वनप्लस मोबाइल को 16GB की ताकत देती है। अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus Nord CE 4 Lite स्मार्टफोन 1080 × 2400 पिक्सल रेजोेल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100nits पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है।

फोटोग्राफी के लिए नोर्ड सीई4 लाइट में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर OIS तथा EIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर मिलता है जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर तथा 22mm फोकल लेंथ वाला 2MP Mono कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,500mAh बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 11 घंटे, 32 मिनट का आ चुका है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। टेस्टिंग के दौरान इसने 50 मिनट में ही फोन को 20% से 100% तक फुल चार्ज कर दिखाया है। यह वनप्लस मोबाइल 5W Reverse Charging भी सपोर्ट करता है।

15,999 रुपये में वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट खरीदना कोई घाटे का सौदा नहीं है। इस फोन की बैटरी, कैमरा और स्क्रीन आपके काम का सकती है। लेकिन इसके अलावा 15,999 रुपये के Tecno Pova Curve और Infinix Note 50s सहित 15 हजार से कम के 5जी फोन iQOO Z10x और Vivo T4x मार्केट में मौजूद ऐसे ऑप्शन्स हैं जो Nord CE4 Lite को कड़ी टक्कर देते हुए इससे बेहतर परफॉर्म करने की क्षमता रखते हैं।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G Price
Rs. 23,999
Go To Store
See All Prices

The post 15999 रुपये में बिक रहा यह OnePlus 5G फोन, इसमें लगी है 8GB RAM, 80W चार्जिंग और 5500mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5g-phone-with-discount-buy-nord-ce4-lite-in-15999/feed/ 0
8 जुलाई को लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord 5 5G फोन, साथ में एंट्री लेगा सस्ते वाला Nord CE 5! https://www.91mobiles.com/hindi/8-july-oneplus-nord-5-launch-date-in-india-leaked-with-oneplus-nord-ce-5-5g-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/8-july-oneplus-nord-5-launch-date-in-india-leaked-with-oneplus-nord-ce-5-5g-phone/#respond Wed, 11 Jun 2025 03:09:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175427 OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं।

The post 8 जुलाई को लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord 5 5G फोन, साथ में एंट्री लेगा सस्ते वाला Nord CE 5! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 की लॉन्च डेट टिपस्टर ने शेयर की है।
  • कंपनी ने अभी लॉन्च डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
  • ये दोनों 5जी स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट के साथ इंडिया में भी एंट्री लेंगे।

वनप्लस को लेकर लंबे समय से खबरें सामने आ रही है कि कंपनी अपनी नए ‘नोर्ड फोन’ पर काम शुरू कर चुकी है और इन्हें जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। कई तरह के लीक्स के बीच आज बड़ी जानकारी सामने आई है कि OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं। टिपस्टर योगेश बरार ने यह लॉन्च डेट लीक की है जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord 5 लॉन्च डेट (लीक)

वनप्लस नोर्ड 5 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा! यह जानकारी ​योगेश बरार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। इस ट्वीट में कहा गया है कि कंपनी नोर्ड 5 के साथ ही वनप्लस नोर्ड सीई 5 भी इसी दिन भारतीय बाजार में उतारेगी। यह फोन का ग्लोबल लॉन्च ईवेंट बताया जा रहा है कि जिसके मंच से सिर्फ इंडियन मार्केट ही नहीं बल्कि कई विदेशी बाजारों में भी ये फोन एक साथ अनविल होंगे।

बहरहाल अभी लॉन्च डेट कितनी सही है या नहीं, इस बारें में कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है। जब तक OnePlus खुद इस तारीख की घोषणा नहीं कर देती, तब तक इसे महज एक लीक ही माना जाएगा।

OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • MediaTek Dimensity 9400e
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 6.77″ 120Hz AMOLED Display
  • 50MP OIS Back Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 6,650mAh Battery
  • 80W SUPERVOOC

परफॉर्मेंस

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर लाया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह मोबाइल मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9400ई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है जो 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करेगा।

मेमोरी

OnePlus Nord 5 को भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है वहीं टॉप वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी मिलेगी जो ​फिजिकल रैम में 8जीबी तक की वचुर्अल रैम जोड़ सकती है।

डिस्प्ले

वनप्लस नोर्ड 5 को 6.77-इंच की फुलएचडी+ ​स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। OnePlus Nord 5 में इन–डिस्प्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल LYT सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस और 2 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी

पावर बैकअप के OnePlus Nord 5 5जी फोन को तगड़ी 6,650एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकता है।

OnePlus Nord 5 प्राइस (अनुमानित)

वनप्लस नोर्ड 5 5जी मिड बजट स्मार्टफोन होगा जिसके 30 हजार से 35 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि कंपनी अपने नए OnePlus Nord 5 5G फोन को इंडिया में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि यह मोबाइल का ऑफर प्राइस भी हो सकता है। गौरतलब है कि OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन भी 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

The post 8 जुलाई को लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord 5 5G फोन, साथ में एंट्री लेगा सस्ते वाला Nord CE 5! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8-july-oneplus-nord-5-launch-date-in-india-leaked-with-oneplus-nord-ce-5-5g-phone/feed/ 0
OnePlus Nord CE4 5G फोन खरीद सकते हैं 2 हजार रुपये सस्ता! जानें क्या है डील https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-discount-bank-offer-on-oneplus-nord-ce-4-5g-phone-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-discount-bank-offer-on-oneplus-nord-ce-4-5g-phone-in-india/#respond Mon, 05 May 2025 10:25:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173085 स वनप्लस 5जी फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट पाया जा सकता है।

The post OnePlus Nord CE4 5G फोन खरीद सकते हैं 2 हजार रुपये सस्ता! जानें क्या है डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord CE4 5G फोन अप्रैल 2024 में इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसे 8GB RAM के साथ 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर लाया गया था। ये दोनों वेरिएंट क्रमश: 24,999 रुपये और 26,999 रुपये में पेश हुए थे। बीते समय में कंपनी इन दोनों वेरिएंट्स का रेट 3,000 रुपये घटा चुकी है। वहीं अब इस वनप्लस 5जी फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी पाया जा सकता है।

OnePlus Nord CE4 5G ऑफर

वनप्लस इंडिया वेबसाइट पर नोर्ड सीई4 5जी फोन 2 हजार रुपये के बैंक ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक इस मोबाइल पर 2,000 रुपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इस डिस्काउंट के बाद OnePlus Nord CE4 के 21,999 रुपये में बिकने वाला 8GB + 128GB वेरिएंट 19,999 रुपये में पाया जा सकेगा और 8GB + 256GB वेरिएंट को 23,999 रुपये की जगह पर सिर्फ 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा

2 हजार रुपये की ​छूट के साथ ही वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन को 3 महीने व 6 महीने की No-Cost EMI पर भी पाया जा सकता है। कंपनी वेबसाइट से यह फोन खरीदने पर ग्राहक OnePlus Sandstone Bumper Case मुफ्त पा सकते हैं। वहीं फोन के साथ मोबाइल कवर खरीदने पर 350 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी। कंपनी वेबसाइट से Nord CE4 5G परचेज करने या ऑफर की जानकारी पाने के लिए (यहां क्लिक करें)

OnePlus Nord CE4 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 120Hz Fluid AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
  • 8GB RAM + 8GB RAM-Vita
  • 50MP OIS Back Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 100W SUPERVOOC

स्क्रीन : वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जो फ्लूइड एमोलेड पैनल पर बनी है। इस डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

प्रोसेसर : वनप्लस नोर्ड सीई4 एंड्रॉयड 14 आधारित OxygenOS 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.63गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 720 GPU मौजूद है।

मेमोरी : OnePlus Nord CE4 5G फोन को इंडिया में 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है। नोर्ड सीई4 में 1टीबी का माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह वनप्लस मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल LYT600 ओआई सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल IMX355 Ultra-wide लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियोा कॉलिंग के लिए Nord CE4 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। गौरतलब है कि कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को Battery Health Engine तकनीक से लैस किया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल फोन 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

The post OnePlus Nord CE4 5G फोन खरीद सकते हैं 2 हजार रुपये सस्ता! जानें क्या है डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-discount-bank-offer-on-oneplus-nord-ce-4-5g-phone-in-india/feed/ 0
7100mAh बैटरी के साथ आ सकता है OnePlus Nord CE 5 5G फोन! सभी स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-5-full-specifications-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-5-full-specifications-leaked-before-launch/#respond Tue, 15 Apr 2025 04:30:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171608 प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

The post 7100mAh बैटरी के साथ आ सकता है OnePlus Nord CE 5 5G फोन! सभी स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस ने पिछले साल अप्रैल 2024 में अपनी नोर्ड सीरीज का मिड बजट पावरफुल मोबाइल फोन OnePlus Nord CE 4 लॉन्च किया था। अब अप्रैल 2025 शुरू होते ही इस वनप्लस 5जी फोन का अपग्रेडेड नेक्स्ट जेन मॉडल OnePlus Nord CE 5 टेक जगत की सुर्खियों में छाने लगा है। कंपनी ने हालांकि अभी इस मोबाइल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन एक ताजा लीक में वनप्लस नोर्ड सीई 5 लॉन्च से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

OnePlus Nord CE 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.7″ 120Hz OLED Display
  • MediaTek Dimensity 8350
  • 8GB RAM + 256GB storage
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 16MP Front Camera
  • 7,100mAh Battery
  • 80W Fast Charging

बैटरी

वनप्लस नोर्ड सीई 5 5जी फोन की एक बड़ी खूबी इस मोबाइल की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन को तगड़ी 7,100एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं लीक की मानें तो इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

डिस्प्ले

OnePlus Nord CE 5 5G फोन को 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली फुलएचडी स्क्रीन हो सकती है जिसे फ्लेट ओएलईडी पैनल पर बनाया जा सकता है। वहीं इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।

प्रोसेसर

OnePlus Nord CE 5 5G लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च होगा। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह मोबाइल सीपीयू 2.2GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए के वनप्लस नोर्ड सीई 5 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो सोनी LYT600 या IMX882 हो सकता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल IMX355 ultra-wide एंगल लेंस इस कैमरा मॉड्यूल में शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nord CE 5 5G फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

OnePlus Nord CE4 5G with 3000 rs discount and Buds 2r free know details

OnePlus Nord CE 4

इस वक्त कंपनी वेबसाइट पर 8GB RAM वाला वनप्लस 5जी फोन 128GB स्टोरेज के साथ 27,499 रुपये में तथा 256GB के साथ 29,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। अन्य प्लेटफॉर्म पर रेट सस्ता मिल सकता है। यह मोबाइल Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS डुअल बैक कैमरा और 16MP Selfie कैमरा दिया गया है। यह वनप्लस 5जी फोन 6.7-इंच की Fluid AMOLED ​डिस्प्ले सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,500mAh Battery दी गई है।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G Price
Rs. 23,999
Go To Store
See All Prices

The post 7100mAh बैटरी के साथ आ सकता है OnePlus Nord CE 5 5G फोन! सभी स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-5-full-specifications-leaked-before-launch/feed/ 0