Oneplus 7T | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 12 Dec 2024 07:18:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus 7T, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T Pro पर मिल रहा है 3,000 रुपए तक का डिस्काउंट, लेकिन… https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-oneplus-7-pro-oneplus-7t-pro-get-discounts-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-oneplus-7-pro-oneplus-7t-pro-get-discounts-in-india/#comments Fri, 06 Dec 2019 11:44:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38616 OnePlus फोन्स के साथ 3,000 रुपए तक का इस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

The post OnePlus 7T, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T Pro पर मिल रहा है 3,000 रुपए तक का डिस्काउंट, लेकिन… first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus अपनी 6वीं सालगिरह के मौके पर OnePlus 7T, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T Pro को डिस्काउंट के साथ सेल कर रही है। वनप्लस की यह लेटेस्ट सेल शुरु हो चुकी है जो कि 17 दिसंबर तक लाइव रहेगी। इन फोन्स को ग्राहको अमेजन, वनप्लस ऑनलाइन स्टोर और वनप्लस एकस्पीरियंस स्टोर से OnePlus हैंडसेट को खरीद सकते हैं।

मिल रहा है इतना डिस्काउंट

कंपनी वनप्लस 7 प्रो, वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो स्मार्टफोन पर क्रमश: 1,500 रुपए, 2,000 रुपए और 3,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा फोन्स को ग्राहकों 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई पर खरीदे जा सकते हैं।

इस सेल में वनप्लस 7टी के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद 34,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। भारत में इस मॉडल को 37,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस हिसाब से इस फोन पर 3000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा डिवाइस के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर डिस्काउंट के बाद 37,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा HDFC Bank कार्ड पर 1,500 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

अगर बात करें वनप्लस 7 प्रो के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद 42,999 रुपए की कीमत में खरीदा जा सका है। वहीं, 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट छूट के बाद 39,999 रुपए में उपलब्ध है। इतना ही नहीं HDFC Bank क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है।

वनप्लस 7टी प्रो स्मार्टफोन के साथ 3,000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, पुराने वनप्लस डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपए तक का एडिशनल कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा इस फोन को ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

The post OnePlus 7T, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T Pro पर मिल रहा है 3,000 रुपए तक का डिस्काउंट, लेकिन… first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-oneplus-7-pro-oneplus-7t-pro-get-discounts-in-india/feed/ 1
Xiaomi ला रही ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’, स्मार्टफोन पर मिलेगा धांसू डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-black-friday-sale-starts-november-29/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-black-friday-sale-starts-november-29/#respond Wed, 27 Nov 2019 03:35:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38250 इस सेल में नए प्रोडक्च को भी पेश किया जा सकता है।

The post Xiaomi ला रही ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’, स्मार्टफोन पर मिलेगा धांसू डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi अपनी Mi Super Sale की शुरुआत कर चुकी है जो कि 28 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में शाओमी कई सेगमेंट के स्मार्टफोन को कुछ समय के लिए कम कीमत में सेल किया जा रहा है। वहीं, कंपनी इस सेल के खत्म होते ही अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू कर देगी। तीन दिन चलने वाली यह सेल 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी।

शाओमी की यह सेल मी.कॉम, फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर आयोजित की जाएगी। कंपनी ने सेल की डेट का ऐलान कर दिया है, लेकिन डील्स के बारे में कोई डीटेल फिलहाल सामने नहीं आई है।  इसे भी पढ़ें: 10 दिसंबर को लॉन्च होगा डुअल पंच-होल डिसप्ले वाला Xiaomi का 5G फोन Redmi K30
xiami-black-friday-sale
ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान कंपनी अपने स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट की पेशकश करेगी। डिस्काउंट के अलावा स्मार्टफोन्स पर खास डील्स भी दी जाएगी। सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी इस सेल के दौरान अपने किसी खास प्रॉडक्ट की घोषणा भी कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का धमाका : इंडिया आ रहा है दुनिया का पहला 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन Mi Note 10

दूसरे ओर कंपनी की वेबसाइट पर चल रही Redmi Super Sale 28 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में शाओमी ने अपने रेडमी 7ए हैंडसेट पर 1,200 रुपए तक की छूट दे रही है। वहीं, Redmi 7A का 2 जीबी + 16 जीबी वेरिएंट 5,499 रुपये और 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट 5,799 रुपए में बेच रही है।

इतना ही नहीं Redmi K20 Pro पर 3,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है। शाओमी की वेबसाइट पर रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट को 25,999 रुपए और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट को 28,999 रुपए में बेचा जा रहा है।

गौरतलब है कि शाओमी ने हाल ही में Mi Note 10 का टीजर भी लॉन्च किया है, जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी इसे इंडिया में जल्द लॉन्च करेगी। भारत में इस फोन का ग्लोबल वेरियंट गूगल प्ले सपॉर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इंडियन मार्केट में इस फोन की टक्कर OnePlus 7T और Realme X2 Pro से होगी।

The post Xiaomi ला रही ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’, स्मार्टफोन पर मिलेगा धांसू डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-black-friday-sale-starts-november-29/feed/ 0
OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T पर मिल रही है 10,000 रुपये तक की छूट, यही है खरीदने का बेस्ट मौका https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7-pro-7t-available-for-purchase-with-discount-upto-10000-on-amazon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7-pro-7t-available-for-purchase-with-discount-upto-10000-on-amazon-india/#respond Mon, 25 Nov 2019 12:02:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38189 OnePlus को भारत में पांच साल पूरे हो चुके हैं।

The post OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T पर मिल रही है 10,000 रुपये तक की छूट, यही है खरीदने का बेस्ट मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus को फ्लैगशिप कीलर के नाम से भी जाना जाता है। OnePlus का नाम उन ब्रांड्स में शुमार होता है जिन्होंने चुनिंदा स्मार्टफोंस के दमपर ही अपना नाम हिट किया है और तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। OnePlus को भारत में पांच साल पूरे हो चुके हैं। अपनी सफलता का जश्न मनाते हुए OnePlus ने अपने फैन्स के लिए भी खास तोहफे का इंतजाम किया है। अपनी पांचवी सालगिरह के मौके पर OnePlus ब्रांड के लेटेस्ट व हिट स्मार्टफोंस को 10,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ बेच रहा है।

OnePlus ने अपनी पांचवी सालगिरह के अवसर पर अमेज़न इंडिया के साथ साझेदारी की है और ‘फाइव इयर सेल’ की शुरूआत की है। OnePlus की यह फोन आज यानि 25 नंवबर से शुरू हो चुकी है जो आने वाली 2 दिसंबर तक चलेगी। OnePlus द्वारा इस सेल के तहत OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही बैंक कार्ड के साथ यूजर्स को अतिरिक्त कैशबैक भी प्राप्त हो रहा है।

OnePlus 7 Pro  7T available for purchase with discount upto 10000 on amazon india

OnePlus 7 Pro की बात करें तो इस स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 48,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन स्कीम के तहत यह वेरिएंट 39,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसी तरह OnePlus 7 Pro के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 52,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन इस वेरिएंट को सेल के तहत 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 7T की बात करें तो इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे 37,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन सेल के तहत OnePlus 7T के इस वेरिएंट के 34,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किए गए OnePlus 7T के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सेल के तहत अमेज़न इंडिया से 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

भारी डिस्काउंट के साथ ही OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T को एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदने पर अमेज़न सीधे 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी दे रही है। वहीं ये दोनों पावरफुल स्मार्टफोन 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ शॉपिंग साइट पर खरीद के लिए उपलब्ध है।

The post OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T पर मिल रही है 10,000 रुपये तक की छूट, यही है खरीदने का बेस्ट मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7-pro-7t-available-for-purchase-with-discount-upto-10000-on-amazon-india/feed/ 0
OnePlus 8 की रियल फोटो आई सामने, देखें क्यूं होगा यह ब्रांड का सबसे अलग और एडवांस स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8-real-photo-image-leaked-front-back-panel-dual-punch-hole-rear-camera-3-5mm-audio-jack/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8-real-photo-image-leaked-front-back-panel-dual-punch-hole-rear-camera-3-5mm-audio-jack/#respond Mon, 11 Nov 2019 07:02:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37697 OnePlus 8 की पहली रियल फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

The post OnePlus 8 की रियल फोटो आई सामने, देखें क्यूं होगा यह ब्रांड का सबसे अलग और एडवांस स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus उन ब्रांड्स में से एक है, जो चुनिंदा स्मार्टफोंस के दम पर ही मोबाइल मार्केट के बड़े हिस्से पर राज़ करता है। OnePlus के स्मार्टफोन हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होते हैं जिनकी कीमत भी कम होती है। यही वजह है कि OnePlus को फ्लैगशिप कीलर के नाम से जाना जाता है। OnePlus 7 और OnePlus 7T की सफलता के बाद अब कंपनी की नज़र OnePlus 8 पर है, जो ब्रांड का अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन साबित होने वाला है। यूं तो OnePlus 8 को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, लेकिन इस साप्ताहांत OnePlus 8 की पहली रियल फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

OnePlus 8 की वास्तविक ईमेज सामने आ गई है। फोन की फोटो को टिपस्टर स्लैशलीक द्वारा पोस्ट किया गया है जिनमें कोई व्यक्ति यह स्मार्टफोन यूज़ करता दिख रहा है। फोन की एक फोटो में OnePlus 8 यूजर के हाथ में है जिसमे फोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है तथा दूसरी फोटो में वही फोन टेबल पर उल्टा रखा हुआ है। दूसरी फोटो में फोन के बैक पैनल की झलक मिली है जिससे रियर कैमरा सेटअप डिजाईन का खुलासा हो गया है।

OnePlus 8 real photo image leaked front back panel dual punch hole rear camera 3 5mm audio jack

ऐसी होगी OnePlus 8 की लुक

फ्रंट पैनल

1. OnePlus 8 के फ्रंट पैनल पर डुअल पंच-होल दिया गया है।

2. यह पंच-होल डिजाईन स्क्रीन के उपरी हिस्से पर दाईं ओर मौजूद है।

3. खास बात यह है कि यह डुअल पंच-होल पूरी तरह से दाईं ओर नहीं है बल्कि पंच होल और राईट ऐज़ के बीच में स्पेस मौजूद है।

OnePlus 8 real photo image leaked front back panel dual punch hole rear camera 3 5mm audio jack

4. OnePlus 8 के पंच-होल और राईट ऐज के बीच में नोटिफिकेशन्स आईकन फ्लैश हो रहे हैं।

5. OnePlus 8 में कर्व्ड डिसप्ले दी गई है, जो दाईं और बाईं दोनों ओर से बैक पैनल की ओर मुड़ी हुई है।

6. OnePlus 8 में चिन पार्ट बिल्कुल भी नज़र नहीं आ रहा है। ऐसे में हो सकता है कि यह फोन फुलव्यू डिसप्ले पर लॉन्च किया जाए।

रियर पैनल

7. OnePlus 8 के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप बीच में दिया गया है जो वर्टिकल शेप में है।

8. फोन के रियर कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट मौजूद है।

OnePlus 8 real photo image leaked front back panel dual punch hole rear camera 3 5mm audio jack

9. रियर पैनल पर बीच में OnePlus की ब्रांडिंग लगी हुई है। यहां कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

10. OnePlus 8 के बैक पैनल पर ही नीचे की ओर 5G भी लिखा हुआ है। यानि यह फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

साईड व लोवर पैनल

11. OnePlus 8 के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।

12. फोन के लोवर पैनल पर तीन कट आउट बने हैं।

OnePlus 8 real photo image leaked front back panel dual punch hole rear camera 3 5mm audio jack

13. इनमें बीच में यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है।

14. यूएसबी पोर्ट के दाईं ओर स्पीकर और बाईं ओर 3.5एमएम जैक मौजूद है।

15. OnePlus 8 इस फोटो में पर्पल कलर शेड का नज़र आ रहा है।

OnePlus 8 स्पेसिफिकेशन्स

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार OnePlus 8 में 12 जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस डिवाईस में क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 दिया जा सकता है। गौरतलब है कि क्वॉलकॉम आने वाले दिनों में इस चिपसेट को लॉन्च करेगी। वहीं OnePlus 8 को कंपनी द्वारा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल OnePlus 8 की जानकारी के लिए अभी इंतजार करना होगा।

The post OnePlus 8 की रियल फोटो आई सामने, देखें क्यूं होगा यह ब्रांड का सबसे अलग और एडवांस स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8-real-photo-image-leaked-front-back-panel-dual-punch-hole-rear-camera-3-5mm-audio-jack/feed/ 0
Samsung को टक्कर देने आज लॉन्च हो रहा OnePlus 7T Pro, ऐसे देखें इवेंट लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-pro-launch-expected-today-how-to-watch-london-event-live-stream/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-pro-launch-expected-today-how-to-watch-london-event-live-stream/#respond Thu, 10 Oct 2019 04:02:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36679 फोन में रियर पर तीन कैमरा होंगे।

The post Samsung को टक्कर देने आज लॉन्च हो रहा OnePlus 7T Pro, ऐसे देखें इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस आज यानी 10 अक्टूबर को नया स्मार्टफोन वनप्लस 7टी प्रो लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस इवेंट का आयोजन लंदन में किया जाएगा। वहीं, कंपनी इस फोन का स्पेशल एडिशन OnePlus 7T Pro McLaren भी लॉन्च करेगी। इससे पहले भी OnePlus और ब्रिटिश मोटर रेसिंग टीम McLaren एक साथ अपने OnePlus 6T को फेश कर चुकी है।

ऐसे देखें लाइव इवेंट

OnePlus 7T Pro लॉन्च इवेंट लंदन में 4pm BST (भारतीय समयनुसार 8.30pm IST) पर शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीम कंपनी अपनी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर करेगी। अगर आप घर बैठे लंदन में होने वाले इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस इंटरनेट की जरुरत होगी। इसके बाद आप अपने फोन या लैपटॉप पर इस इवेंट का लाइव देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Oneplus 7 Pro रिव्यू : दमदार परफॉर्मेंस लेकिन कीमत की वजह से रह जाता है पीछे

OnePlus 7T Pro की स्पेसिफिकेशन्स

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 7T Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.65-इंच का क्वॉड एचडी+ डिसप्ले होगा। इसके साथ ही डिवाइस में 8जीबी रैम और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं, प्रोसेसर की बात करें तो स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। इन सबके अलाव फोन में पावर बैकअप के लिए 4,085mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 30T वॉर्प चार्ज के साथ आएगी।

OnePlus 7T Pro का डिजाइन

OnePlus 7T Pro का डिजाइन लगभग OnePlus 7 Pro की तरह ही होगा। अब तक सामने आई तस्वीरों के अनुसार इस फोन में भी पॉप-अप फ्रंट कैमरा होगा। वहीं, फोन के पिछले पैनल में सिलेंडर शेप के अंदर तीनों कैमरे उपलब्ध होंगे और उसके बाहर फ्लैश और फिर कंपनी का लोगो देखने को मिल सकता है। वहीं साइड पैनल की ओर रुख करें तो दाई और वायबरेशन बटन और पावर बटन दिए जाएंगे, जबकि बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर होगा।

The post Samsung को टक्कर देने आज लॉन्च हो रहा OnePlus 7T Pro, ऐसे देखें इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-pro-launch-expected-today-how-to-watch-london-event-live-stream/feed/ 0
OnePlus 7T Pro McLaren एडिशन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-pro-mclaren-edition-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-pro-mclaren-edition-launch-soon/#respond Wed, 09 Oct 2019 03:34:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36611 कंपनी इस फोन को इंडिया में भी लॉन्च कर सकती है।

The post OnePlus 7T Pro McLaren एडिशन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने इस साल अपनी OnePlus 7 सीरीज को पेश किया था। वहीं, हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि कंपनी OnePlus 7T Pro नाम के साथ एक नया डिवाइस लंदन में 10 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। वहीं, यह भी साफ हो गया है कि हैंडसेट उसी दिन इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी के CEO Pete Lau ने 7T प्रो के मैक्लॉरेन एडिशन को भी लॉन्च किए जाने के संकेत दे दिए हैं।

इस जानकारी से पहले ही इंटरनेट पर वनप्लस 7T प्रो और इसके स्पेशल मैक्लॉरेन एडिशन की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। बात दें कि कंपनी ने पिछले साल वनप्लस 6T प्रो मैक्लॉरेन एडिशन लॉन्च किया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार मैक्लॉरेन एडिशन का डिजाइन वनप्लस 7T प्रो जैसा ही होगा। हालांकि, इसके बैक पैनल पर टेक्चर पैटर्न देखने को मिलेगा वहीं बॉटम और साइड में ऑरेंज एक्सेंट देखने को मिलेगा। उम्मीद की जा कही है कि कंपनी वनप्लस 7T प्रो के साथ वनप्लस 7T प्रो McLaren एडिशन को लॉन्च कर दे।

दरअसल, Lau ने कार्बन फाइबर पेर्टन की इमेज ट्विट की थी, जिसमें ओरेंज आउटलाइन थीं। इस ट्विट को लेकर फेम यूट्यूबर Marques Brownlee (aka MKBHD) ने 7T प्रो McLaren एडिशन की बात की तो इस पर Lau ने हां कर दी। इसे भी पढ़ें: OnePlus 7T Pro भी होगा इंडिया में लॉन्च, 10 अक्टूबर को देगा दस्तक और अमेज़न पर होगी सेल

याद दिला दें कि HDFC बैंक के बैंकिंग ऑफर पेज पर भी OnePlus 7T Pro के नाम, सेल की तारीख और इससे जुड़े ऑफर्स को टीज़ किया जा चुका है। इस लिस्टिंग में पता चला था कि इस बात का संकेत दे रहा है कि वनप्लस 7टी प्रो को भारत में अक्टूबर माह के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 7T Pro कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, वनप्लस के एक्सक्लूसिव स्टोर, Croma और Reliance Digital जैसे रिटेल पार्टनर पर 10 अक्टूबर तथा शॉपिंग साइट Amazon पर 15 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। इसे भी पढ़ें: पहली बार दिखा OnePlus 8 का लुक, जानें इस बार क्या होगा खास
अगर बात करें ऑफर्स की तो एचडीएफसी बैंक कार्ड होल्डर को सभी प्लेटफॉर्म पर OnePlus 7T Pro पर 3,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, नियम और शर्तों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक द्वारा जारी कॉरपोरेट और कमर्शियल कार्ड पर यह ऑफर लागू नहीं होगा। OnePlus 7T Pro पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट केवल विशेष तारीखों पर ही उपलब्ध होगा।

The post OnePlus 7T Pro McLaren एडिशन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-pro-mclaren-edition-launch-soon/feed/ 0
OnePlus 7T Pro भी होगा इंडिया में लॉन्च, 10 अक्टूबर को देगा दस्तक और अमेज़न पर होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-pro-to-launch-in-india-10-october-sale-on-amazon-company-tweet/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-pro-to-launch-in-india-10-october-sale-on-amazon-company-tweet/#respond Sun, 06 Oct 2019 02:43:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36556 OnePlus 7T Pro की सेल अमेज़न इंडिया पर होगी

The post OnePlus 7T Pro भी होगा इंडिया में लॉन्च, 10 अक्टूबर को देगा दस्तक और अमेज़न पर होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus के लिए पिछला महीना बेहद खास रहा है। कंपनी ने एक ओर जहां भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 7T लॉन्च किया था वहीं इंडियन मार्केट के जरिये वनप्लस ने दुनिया के सामने ब्रांड का पहला स्मार्टटीवी OnePlus TV भी पेश किया था। नए डिजाईन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस OnePlus 7T भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है और इसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। लेकिन OnePlus फैन्स के लिए खुशी की बात सामने आई है कि कंपनी भारत में इसी सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन लाने वाली है, जो OnePlus 7T Pro नाम के साथ बाजार में कदम रखेगा। यह फोन आने वाली 10 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है।

OnePlus 7T Pro के लॉन्च को लेकर हालांकि ब्रांड की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन OnePlus इंडिया ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर ब्रांड के आने वाले प्रोडक्ट की जानकारी दी है। OnePlus 7T Pro के नाम के जिक्र से बचते हुए वनप्लस ने लिखा है कि, ‘आपको लगा हमारा इवेंट खत्म? अभी तो हमने शुरुआत की है। कुछ स्पेशल के लिए तैयार रहिए।’ इस लाईन के साथ 10 अक्टूबर की तारीख लिखी गई है और साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया का लिंक लगाया गया है। बता दें कि 10 अक्टूबर को लंदन में OnePlus 7T Pro लॉन्च होने जा रहा है और ऐसे में अमेजन की लिस्टिंग और ब्रांड के ट्वीट के बाद यह माना जा रहा है कि 10 अक्टूबर को ही OnePlus 7T Pro भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

याद दिला दें कि HDFC बैंक के बैंकिंग ऑफर पेज पर भी OnePlus 7T Pro के नाम, सेल की तारीख और इससे जुड़े ऑफर्स को टीज़ किया जा चुका है। इस लिस्टिंग में पता चला था कि इस बात का संकेत दे रहा है कि वनप्लस 7टी प्रो को भारत में अक्टूबर माह के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 7T Pro कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, वनप्लस के एक्सक्लूसिव स्टोर, Croma और Reliance Digital जैसे रिटेल पार्टनर पर 10 अक्टूबर तथा शॉपिंग साइट Amazon पर 15 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

अगर बात करें ऑफर्स की तो एचडीएफसी बैंक कार्ड होल्डर को सभी प्लेटफॉर्म पर OnePlus 7T Pro पर 3,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, नियम और शर्तों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक द्वारा जारी कॉरपोरेट और कमर्शियल कार्ड पर यह ऑफर लागू नहीं होगा। OnePlus 7T Pro पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट केवल विशेष तारीखों पर ही उपलब्ध होगा।

OnePlus 7T

भारत में लॉन्च हो चुके OnePlus 7T की बात करें तो यह फोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 37,999 रुपए की कीमत और 8GB रैम व 256GB वेरिएंट को 39,999 रुपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post OnePlus 7T Pro भी होगा इंडिया में लॉन्च, 10 अक्टूबर को देगा दस्तक और अमेज़न पर होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-pro-to-launch-in-india-10-october-sale-on-amazon-company-tweet/feed/ 0
पहली बार दिखा OnePlus 8 का लुक, जानें इस बार क्या होगा खास https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8-renders-leaked-first-time-come-with-punch-hole-display-and-curved-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8-renders-leaked-first-time-come-with-punch-hole-display-and-curved-design/#respond Fri, 04 Oct 2019 07:22:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36523 फोन में कर्व्ड डिसप्ले होगा।

The post पहली बार दिखा OnePlus 8 का लुक, जानें इस बार क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 7T को भारत में लॉन्च किया है। वहीं, सामने आ चुका है कि कंपनी इसके ‘प्रो’ वेरिएंट को 10 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी इस साल OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन्स को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। वहीं, अब साल 2020 में आने वाले OnePlus 8 के बारे में पहली बार जानकारी सामने आई है।

डिवाइस की फोटो ऑनलाइन लीक्स द्वारा जारी की गई है। तस्वीर से OnePlus 8 स्मार्टफोन की पहली झलक सामने आई है। इस नए फ्लैगशिप डिवाइस की फोटो से इसके डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अगर बात करें रेंडर्स की तो इसमें स्मार्टफोन का ऊपरी आधा हिस्सा दिख रहा है। इसका फ्रंट और बैक पैनल फोटो में दिखाया गया है। स्मार्टफोन के डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं। डिवाइस के फ्रंट पैनल पर टॉप बैजल भी बहुत कम कर दिए गए हैं, जैसे OnePlus 7 Pro में देखने को मिले थे।
oneplus-8-new
हालांकि, ये रेंडर हैं और ऐसी स्थिति में ओरिजनल प्रॉडक्ट इससे थोड़ा अलग हो सकता है। स्क्रीन के दोनों ही ओर कर्व्ड डिस्प्ले दिख रहा है। हालांकि, यह Vivo Nex 3 के ‘वॉटरफॉल’ डिस्प्ले कर्व जैसा नहीं है।

पांच होल डिसप्ले

OnePlus 8 को में सबसे बड़ा बदलाव डिसप्ले में दिखाई दे रहा है। इस बार कंपनी पोन में किसी प्रकार का नॉच दिखाई नहीं दे रहा है। इस बार कंपनी अपने अपकमिंग फोन में पंच होल डिसप्ले का इस्तेमाल करेगी। हालांकि, इससे कंपनी OnePlus 7 Pro में इसमें पॉप-अप कैमरा मकैनिज्म देकर फुल व्यू स्क्रीन दे चुकी है। इसलिए उम्मीद थी कि अपकमिंग OnePlus 8 में भी पॉप-अप कैमरा होगा।
oneplus-8-new-1
OnePlus 8 स्मार्टफोन में यह पंच होल टॉप लेफ्ट साइड दिखाई दे रहा है। जैसा इस साल लॉन्च हुए कुछ मिडरेंज स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिल चुका है। हालांकि, OnePlus 8 में भी रियर कैमरा सेटअप इस साल लॉन्च हुए OnePlus 7 Pro जैसा ही दिख रहा है। इस हैंडसेट में रियर पैनल पर वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है।


सोर्स

The post पहली बार दिखा OnePlus 8 का लुक, जानें इस बार क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8-renders-leaked-first-time-come-with-punch-hole-display-and-curved-design/feed/ 0
OnePlus 7T इंडिया में हुआ लॉन्च, फ्लैगशिप सेग्मेंट में हुई धाकड़ एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-launch-price-specifications-features-sale-offer-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-launch-price-specifications-features-sale-offer-india/#respond Thu, 26 Sep 2019 15:18:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36320 नज़र डालते हैं OnePlus 7T की लुक, स्पेसिफिकेशन्स और इस धाकड़ फोन की कीमत पर।

The post OnePlus 7T इंडिया में हुआ लॉन्च, फ्लैगशिप सेग्मेंट में हुई धाकड़ एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज का दिन इंडियन टेक मार्केट के लिए बेहद खास रहा है। फ्लैगशिप कीलर नाम से प्रसिद्ध टेक ब्रांड OnePlus ने आज भारत में एक साथ दो बहुप्रतीक्षित डिवाईस लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी की ओर से OnePlus 7T और OnePlus TV देश में उतारे गए हैं जिन्होंने इंडियन मंच से पहली बार दुनिया के सामने कदम रखा है। OnePlus TV के साथ जहां वनप्लस कंपनी ने स्मार्टफोन जगत के बाद स्मार्ट टेलीविज़न जगत में भी अपनी शुरूआत कर ली है वहीं OnePlus 7T स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने अपनी OnePlus 7 सीरीज़ का विस्तार किया है। आईये नज़र डालते हैं OnePlus 7T की लुक, स्पेसिफिकेशन्स और इस धाकड़ फोन की कीमत पर।

OnePlus 7T डिजाईन

वनप्लस ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 7T के साथ नए डिजाईन को अपनाया है। अभी तक जहां OnePlus स्मार्टफोंस में वर्टिकल शेप का रियर कैमरा दिया जाता था वहीं OnePlus 7T में कंपनी ने राउंड शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर बीच में स्थित है जो बॉडी से बाहर ही ओर उभरा हुआ है। इस कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर हैं जो हॉरिजॉन्टल शेप में स्थित हैं। कैमरा सेंसर के नीचे राउंड शेप में ही फ्लैश लाईट मौजूद है। कैमरा सेटअप के नीचे OnePlus का लोगो लगा हुआ है और रियर पैनल पर नीचे की OnePlus की ब्रांडिंग दी गई है।

OnePlus 7T launch price specifications features sale offer india

OnePlus 7T फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसके उपरी ओर छोटी सी ‘वी’ शेप की नॉच दी गइ है। डिसप्ले के चारों किनारें बेजल लेस हैं डिसप्ले ऐज़ पर कर्व दिया गया है। फोन के बाएं पैनल वाल्यूम रॉकर दिया गया है तथा दाएं पैनल पर पावर बटन व शार्टकट ‘रिंगर’ की दी गई है। OnePlus 7T के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईपी सी पोर्ट दिया गया है। यह पोर्ट के दाईं तरह स्पीकर मौजूद है तथा लोवर पैनल पर ही बाईं ओर सिम स्लॉट दिया गया है।

OnePlus 7T स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। OnePlus 7T को कंपनी ने इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा है जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही फोन अनलॉक हो जाता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए OnePlus 7T को 3डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

OnePlus 7T एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट पर रन करता है। OnePlus 7T 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस है जो इंडिया में 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी मैमोरी के दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि OnePlus 7T की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया नहीं जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OnePlus 7T ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.6 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए OnePlus 7T में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर दिया गया है।

OnePlus 7T launch price specifications features sale offer india

OnePlus 7T डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 30वॉट व्रैप फास्ट चार्ज तकनीक से लैस 3700एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने OnePlus 7t के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपए और 8GB रैम व 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है। वहीं, इस फोन की सेल अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट पर 28 सितंबर की जाएगी।

The post OnePlus 7T इंडिया में हुआ लॉन्च, फ्लैगशिप सेग्मेंट में हुई धाकड़ एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-launch-price-specifications-features-sale-offer-india/feed/ 0
ट्रिपल कैमरे वाला OnePlus 7T और शानदार स्क्रीन के साथ TV आज होगा इंडिया में लॉन्च, ऐसे देखें इवेंट लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-oneplus-tv-india-launch-today-how-to-watch-livestream/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-oneplus-tv-india-launch-today-how-to-watch-livestream/#respond Thu, 26 Sep 2019 05:43:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36270 कंपनी के स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा।

The post ट्रिपल कैमरे वाला OnePlus 7T और शानदार स्क्रीन के साथ TV आज होगा इंडिया में लॉन्च, ऐसे देखें इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने फ्लैगशिप फोन के लिए मार्केट अपनी पहचान बना चुकी वनप्लस आज भारत में नया स्मार्टफोन OnePlus 7T लॉन्च करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने दिल्ली में आज शाम एक इवेंट आयोजन किया है। इस इवेंट में कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन और पहले स्मार्ट टीवी से पर्दा उठाएगी।
बता दें कि वनप्लस अपने OnePlus 7T स्मार्टफोन का प्रो वेरियंट भी 15 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। इसके लिए कंपनी लंदन में इवेंट का आयोजन करेगी। वहीं, ऑफिशियल लॉन्च से पहले OnePlus TV और OnePlus 7T के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं।

ऐसे देंखें इवेंट लाइव
OnePlus 7T और OnePlus TV का लॉन्च इवेंट आज शाम 7pm पर शुरू होगा। अगर आप इस इवेंट को घर पर बैठे देखना चाहते हैं तो कंपनी ने ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर जा सकते हैं। इसे आसान बनाने के लिए हमने यूट्यूब पेज का लिंक नीचे दिया है। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और एंडरॉयड 10 के साथ सामने आया OnePlus 7T, 26 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च

OnePlus Tv

अगर बात करें वनप्लस टीवी की तो कंपनी के इस टीवी की कई जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार टीवी में 4K 55-इंच QLED स्क्रीन दी जाएगी। इसमें Android TV बेस्ड कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले OnePlus TV में यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर का पूरा ऐक्सेस और कंपैटिबल ऐप्स भी मिल जाएंगे।

कंपनी OnePlus TV के कुछ वेरिएंट्स में 4K रेज्यूलेशन देने वाली है। पहले ही ऑफिशली हो चुका है कि इसमें डॉल्बी विजन टेक्नॉलजी मिलेगी और यह HDR 10 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। वनप्लस टीवी में 8 इन-बिल्ट स्पीकर होंगे, जो 50 वॉट पावर के साथ आएंगे।

OnePlus 7T

अगर बात करें OnePlus 7T की तो कंपनी ने इसके ऑफिशियल रेंडर को लॉन्च से पहले ही पेश कर दिया था, जिसमें फोन की लुक सामने आई थी। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट होगा। इसके साथ ही इसमें 6.55-इंच FHD+ AMOLED डिसप्ले इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगी। अफवाहों की माने तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल सेंसर, 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो के साथ 2x जूम और अल्ट्रा-वाइड 16-मेगापिक्सल सेंसर है। सेल्फी के लिए हैंडसेट में 16-मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 3,800mAh बैटरी Warp चार्ज 30T, एंडरॉयड 10 बेस्ड ऑक्सिजनओएस के साथ नया माइक्रो मोड भी होगा।

The post ट्रिपल कैमरे वाला OnePlus 7T और शानदार स्क्रीन के साथ TV आज होगा इंडिया में लॉन्च, ऐसे देखें इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-7t-oneplus-tv-india-launch-today-how-to-watch-livestream/feed/ 0