The post OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन हुई लीक, 5G सपोर्ट के साथ इन धांसू फीचर्स से होंगे लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus अगले महीने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज OnePlus 8 लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज के अंदर OnePlus 8, OnePlus 8 Lite और OnePlus 8 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। इन फोन्स के बारे में अब तक कई तरह की जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, अब OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।
इंडियन टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने एक्सक्लूसिव तौर पर ट्विट कर इन दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन्स को जारी किया है। वहीं, एक दिन पहले ही OnePlus फोरम पर कम्यूनिटी मैनेजर ने लिखा था कि नया फ्लैगशिप आ रहा है। इसे ऑफिशियल लॉन्च से पहले कुछ लोगों को ट्राई करने के लिए दिया जाएगा। वहीं, अब इस सीरीज के अंदर आने वाले दो फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।
OnePlus 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
टिपस्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार OnePlus 8 Pro वेरिएंट में 6.78-इंच का बड़ा डिसप्ले हैं। डिवाइस में मौजूद पैनल क्वाड एचडी+ रिजोल्यूशन केसाथ आएगा। इसके अलावा फोन की डिसप्ले का सबसे अट्रैक्टिव फीचर इसमें दिया जाने वाले 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा जो कि 5G सपोर्ट के साथ आता है। लीक में दावा किया गया है कि डिवाइस के प्रो वर्जन में 8GB और 12GB की रैम और 128/256GB की UFS 3.0 स्टोरेज होगी।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 48 मेगापिक्सल लेंस बेस्ड क्वाड-कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा इसमें 48MP+8MP+5MP लेंस होगा। इसके अलावा फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
पावर बैकअप के लिए फोन में 4510mAh की बैटरी 30W Warp चार्जिंग और 30W फास्ट वायरलैस चार्जिंग के साथ आएगी। इसके अलावा रिर्वस वायरलैस चार्जिंग 3W सपोर्ट के साथ आएगा। टिपस्टर का दावा है कि फोन को Blue, Black और Green कलर ऑप्शन और IP68 वॉटरप्रूफिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
OnePlus 8 की स्पेसिफिकेशन्स
इसके अलावा अगर बात करें OnePlus 8 थोड़ा छोटा 6.55-इंच फुल HD+ डिसप्ले होगा, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसके साथ ही OnePlus 8 में स्नैपड्रैगन 865 5G चिसपसेट दिया जाएगा। वहीं, डिवाइस में 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB यूएफसी 3.0 स्टोरेज होगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। OnePlus 8 में 48-मेगापिक्सल, 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल लेंस का कॉम्बिनेशन होगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 4300mAh बैटरी होगी जो कि 30W Warp चार्ज सपोर्ट दिया जाएगा। हालांकि, फोन में कोई वयरलैस चार्जिंग सपोर्ट नहीं होगा। फोन तीन कलर ऑप्शन Blue, Black और Green में आएगा।
The post OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन हुई लीक, 5G सपोर्ट के साथ इन धांसू फीचर्स से होंगे लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Exclusive: ट्रिपल रियर कैमरा और 4000 mAh बैटरी के साथ OnePlus 8 Lite होगा अप्रैल में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus 8 सीरीज को इंडिया और ग्लोबल मार्केट में इस साल अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि कंपनी पहली बार लाइट वर्जन पर काम कर रही है। वहीं, अब 91मोबाइल्स को टिप्सटर ईशान अग्रवाल के माध्यम से OnePlus 8 Lite की स्पेसिफिकेशन्स की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।
ईशान अग्रावाल का कहना है कि OnePlus 8 Lite की कीमत GBP 400 (लगभग 37,500 रुपए) होगी। वहीं, टिप्सटर ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वनप्लस 8 लाइट को इंडिया के साथ ही दूसरी मार्केट में जुलाई तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 Lite और OnePlus 8 शॉपिंग साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा
OnePlus 8 Lite की स्पेसिफिकेशन्स
91mobiles ने पिछले साल दिसंबर में एक्सक्लूसिव तौर पर OnePlus 8 Lite के रेंडर्स लीक किए थे। इससे सामने आया था कि फोन के फ्रंट में पंच होल होगा, जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा अब सामने आई रिपोर्ट के अनुसार फोन में मीडियाटेक चिपसेट होगा जो कि अफवाह के अनुसार Dimensity 1000 SoC होगा।इसके अलावा OnePlus 8 Lite में 6.4-इंच एमोेलेड डिसप्ले होगा। साथ ही फोन में एंडरॉयड 10 OS और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी के लिए दिया जाएगा।
साथ ही हैंडसेट में फोटोग्राफी के लिए 48MP प्राइमरी सेंसर, 16MP सेकंडरी लेंस और एक 12MP की यूनिट होगी। वहीं, फोन में पवार बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी 30T रैम फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन को दो वेरिएंट्स: 8GB + 128GB और 8GB + 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। OnePlus 8 Lite के आने से यह बात साफ हो गई है कि OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro थोड़ा महंगा होगा।
बता दें कि कुछ समय पहले शॉपिंग साइट गिज़टॉप पर OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 Lite और OnePlus 8 स्मार्टफोन अपनी कीमत के साथ लिस्ट किए गए थे। वेबसाइट पर OnePlus 8 को $549.00 ( तकरीबन 39,000 रुपये ), OnePlus 8 Lite को $499.00 ( तकरीबन 35,500 रुपये ) और OnePlus 8 Pro को $799.00 ( तकरीबन 57,000 रुपये ) के साथ दिखाया गया था।
The post Exclusive: ट्रिपल रियर कैमरा और 4000 mAh बैटरी के साथ OnePlus 8 Lite होगा अप्रैल में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 Lite और OnePlus 8 शॉपिंग साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फ्लैगशिप कीलर नाम से पहचानी जाने वाली टेक कंपनी OnePlus इस साल अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए OnePlus 8 सीरीज़ को पेश करेगी। चर्चा है कि इस सीरीज़ के तहत OnePlus 8, OnePlus 8 Lite और OnePlus 8 Pro लाए जाएंगे जो अप्रैल महीने में टेक मंच पर दस्तक दे सकते हैं। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक वनप्लस 8 सीरीज़ को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एक विदेशी शॉपिंग साइट पर सीरीज़ के तीनों ही स्मार्टफोन लॉन्च से पहले लिस्ट कर दिए गए हैं। इस वेबसाइट इन स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही कीमत की दिखा दी गई है।
OnePlus 8
सबसे पहले वनप्लस 8 की बात करें तो शॉपिंग साइट पर इस फोन को 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले से लैस बताया गया है जिसके उपरी बाईं ओर पंच होल मौजूद है। यहां OnePlus 8 एंडरॉयड 10 ओएस के साथ आक्सिजन ओएस 10 के साथ लिस्ट है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का 5जी चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 640जीबी मौजूद है।

OnePlus 8 को इस शॉपिंग साइट पर तीन रैम वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है जिनमें 12जीबी, 8जीबी और 6जीबी रैम शामिल है। वहीं फोन में 256जीबी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 8 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 48एमपी + 16एमपी + 2एमपी सेंसर शामिल है तथा सेल्फी के लिए फोन में 32एमपी सैमसंग जीडी1 सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन को व्रैप 30टी फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,000एमएमएच की बैटरी दी गई है।
OnePlus 8 Pro
वनप्लस 8 प्रो इस सीरीज़ का सबसे बड़ा फोन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच की एफएचडी+ एमोलेड पंच होल डिसप्ले पर बना है। इस फोन को को भी एंडरॉयड 10 ओएस और आक्सिजन 10 से लैस बताया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 5जी चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन भी एड्रेनो 640जीपीयू से लैस बताया गया है।

OnePlus 8 Pro को 12 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है जिसके साथ 256 जीबी और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। यह फोन भी ट्रिपल रियर कैमरे से लैस है जिनमें 64एमपी + 16एमपी + 13एमपी कैमरा सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए वनप्लस 8 प्रो को 32एमपी सैमसंग जीडी1 + 3डी टीओएफ सेंसर से लैस बताया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 10वी 5ए सुपर व्रैप फास्ट चार्जिंग से लैस 4,500एमएएच की बैटरी बताई गई है।
OnePlus 8 Lite
वनप्लस 8 लाइट की बात करें तो इस फोन को 6.4 इंच की एमोलेड डिसप्ले से लैस बताया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर बना है। इस फोन को भी आक्सिजन 10 आधारित एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए फोन में मीडियाटेक का डाइमनसिटी 1000 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। इस फोन को 8 जीबी रैम से लैस बताया गया है जो 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज के साथ लिस्टिड है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 8 Lite में 48एमपी + 16एमपी + 12एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही गई है तथा सेल्फी के लिए इस फोन में 16एमपी सोनी आईएमएक्स471 फ्रंट कैमरा बताया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए OnePlus 8 Lite को व्रैप 30टी फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है।
ये है कीमत
शॉपिंग साइट गिज़टॉप पर ये तीनों स्मार्टफोन अपनी कीमत के साथ लिस्ट किए गए हैं। वेबसाइट पर OnePlus 8 को $549.00 ( तकरीबन 39,000 रुपये ), OnePlus 8 Lite को $499.00 ( तकरीबन 35,500 रुपये ) और OnePlus 8 Pro को $799.00 ( तकरीबन 57,000 रुपये ) के साथ दिखाया गया है। बहरहाल 91मोबाइल्स अभी सामने आई इन तीनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की पुष्टि नहीं करता है।
The post OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 Lite और OnePlus 8 शॉपिंग साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 865 5जी चिपसेट के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ OnePlus 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले महीने OnePlus कंपनी का एक फोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जिसका नाम OnePlus 8 Pro बताया गया था। यह स्मार्टफोन GALILEI IN2023 कोडनेम के साथ सामने आया था। इस लिस्टिंग में पता चला था कि वनप्लस 8 को 12 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं अब इसी कंपनी का एक और ओर गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। इस स्मार्टफोन का कोडनेम भी GALILEI सिक्वेंस का है और मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा है कि बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हुआ यह स्मार्टफोन कंपनी द्वारा आने वाले दिनों में लॉन्च किया जाने वाला OnePlus 8 होगा।
गीकबेंच पर इस स्मार्टफोन को GALILEI IN2025 कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है जिसका नाम OnePlus 8 बताया जा रहा है। फोन की यह लिस्टिंग कल यानि 12 फरवरी की है और यहां फोन के ओएस व प्रोसेसर के साथ ही इस मॉडल में दी जाने वाली रैम मैमोरी की जानकारी भी सामने आई है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक वनप्लस 8 सीरीज़ का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन गीकबेंच पर लिस्ट हुए इस फोन का नाम OnePlus 8 बताया जा रहा है।
OnePlus 8
बेंचमार्किंग साइट पर सामने आई स्पेसिफिकेशन्स की बात करें इसके अनुसार कथित OnePlus 8 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा। वहीं फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात भी गीकबेंच पर सामने आई है। बेंचमार्किंग साइट पर OnePlus में मौजूद मदरबोर्ड का नाम ‘Kona’ बताया गया है। गौरतलब है कि कोना क्वॉलकॉम के 5G चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 का ही नाम है, जो साफ करता है कि वनप्लस 8 स्मार्टफोन इसी चिपसेट से लैस होगा और 5जी कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च होगा।

OnePlus 8 को गीकबेंच पर 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो इस डिवाईस को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 4276 स्कोर दिया गया है। वहीं मल्टी-कोर में इस फोन ने 12541 स्कोर पाया है। याद दिला दें कि OnePlus 8 Pro को गीकबेंच पर 12 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया था और इस फोन में भी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई थी।
OnePlus 8 Pro
अभी तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार OnePlus 8 Pro को 6.65 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। कंपनी अपने इस फोन को पंच-होल डिजाईन पर बाजार में उतारेगी। फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 8 प्रो में क्वॉड रियर कैमरा देखने को मिलेगा जो 3D ToF सेंसर से लैस होगा। वहीं कंपनी की OnePlus 8 सीरीज़ के सभी फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे।

सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की बात करें तो OnePlus 8 Lite सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन होगा जो मीडियाटेक के Dimensity 1000 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। इसी तरह OnePlus 8 और OnePlus 8 Lite दोनों स्मार्टफोंस में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिसप्ले दी जा सकती है जिनका स्क्रीन साईज़ 6.5 इंच तक का हो सकता है। ये स्मार्टफोंस यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट करेंगे तथा साथ ही वायरलेस चार्जिंग से भी लैस होंगे। वहीं इन दोनों मॉडल्स में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। वनप्लस की इस पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज़ को कंपनी द्वारा साल की दूसरी तिमाही यानि अप्रैल से जून महीने के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
The post 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 865 5जी चिपसेट के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ OnePlus 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 के जल्द होंगे इंडिया में लॉन्च, अमेजन पर हुए स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ OnePlus 8 की वजह से लगातार खबरों में बनी हुई है। इस सीरीज में OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर OnePlus 8 सीरीज को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, अब Amazon India के एक एफ्लिएट पेज से इन फोन के नाम को देखा गया है जो कि इस ओर इशारा कर रहे हैं कि जल्द ही फोन्स को इंडिया में पेश किया जा सकता है।
ई-कॉमर्स साइट पर वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो को एडवर्टाइज़िंग फी के साथ लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग को सबसे पहले @Divyom_DB
नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की माने तो OnePlus स्मार्टफोन को 120 हर्ट्ज़ डिसप्ले के साथ और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

Amazon India की एफ्लिएट पेज में “NEW: Mobile Phones a 1 percent Fixed Advertising Fee” कैटेगरी मौजूद हैं, जहां पर OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को दूसरे फोन्स के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि कुछ समय पहले OnePlus 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई थी। जानकारी के अनुसार 6.65 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो
120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। कंपनी अपने इस फोन को पंच-होल डिजाईन पर बाजार में उतारेगी। फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 8 प्रो में क्वॉड रियर कैमरा देखने को मिलेगा जो 3D ToF सेंसर से लैस होगा। वहीं कंपनी की OnePlus 8 सीरीज़ 5G कनेक्टिविटी के साथ मार्केट में एंट्री लेगी।
सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की बात करें तो OnePlus 8 Lite सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन होगा जो मीडियाटेक के Dimensity 1000 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। इसी तरह OnePlus 8 और OnePlus 8 Lite दोनों स्मार्टफोंस में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिसप्ले दी जा सकती है जिनका स्क्रीन साईज़ 6.5 इंच तक का हो सकता है। ये स्मार्टफोंस यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट करेंगे तथा साथ ही वायरलेस चार्जिंग से भी लैस होंगे। वहीं इन दोनों मॉडल्स में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। वनप्लस की इस पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज़ को कंपनी द्वारा साल की दूसरी तिमाही यानि अप्रैल से जून महीने के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
The post OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 के जल्द होंगे इंडिया में लॉन्च, अमेजन पर हुए स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 12 जीबी रैम के साथ सामने आया OnePlus 8 Pro, इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फ्लैगशिप किलर के नाम के पहचानी जाने वाली OnePlus अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ OnePlus 8 की वजह से लगातार टेक जगत की सुर्खियों में छाई हुई है। चर्चा है कि वनप्लस 8 सीरीज़ के तहत कंपनी इस बार OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। सीरीज़ का एक स्मार्टफोन हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानि BIS पर लिस्ट हुआ है जिससे यह पुख्ता हुआ है कि OnePlus 8 ग्लोबल लॉन्च के साथ ही भारतीय बाजार में भी एंट्री लेगा। वहीं अब सीरीज़ का ही एक डिवाईस OnePlus 8 Pro कई अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी सामने आया है।
OnePlus 8 Pro को गीकबेंच पर ‘GALILEI IN2023’ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग 10 जनवरी की है जिनमें वनप्लस 8 प्रो की कई बड़ी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासाा हुआ है। सीधे स्पेक्स डिटेल की बात करें तो गीकबेंच के अनुसार OnePlus 8 Pro को एंडरॉयड के सबसे एडवांस ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि बाजार में यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित कंपनी के ही यूजर इंटरफेस ऑक्सिजन ओएस के साथ एंट्री लेगा। वहीं गीकबेंच पर OnePlus 8 Pro में दिए जाने वाले चिपसेट का कोडनेम ‘Kona’ बताया गया है।
बता दें कि यह चिपसेट क्वॉलकॉम का ही है जो बाजार में स्नैपड्रैगन 865 नाम के साथ एंट्री लेगा। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 को अभी तक कंपनी की ओर से ऑफिशियल लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 से आगे निकलते हुए क्वॉलकॉम का सबसे ताकतवर चिपसेट बनेगा। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus 8 Pro को गीकबेंच पर 12 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वहीं स्कोरिंग की बात करें तो वनप्लस 8 प्रो को सिंगल कोर में 4296 स्कोर और मल्टीकोर में 12531 स्कोर प्राप्त हुआ है। रोचक बात यह है कि यह स्कोर OnePlus के किसी भी स्मार्टफोन को मिले बेंचमार्क स्कोर में सबसे ज्यादा है।
OnePlus 8 Pro
फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार OnePlus 8 Pro को 6.65 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। कंपनी अपने इस फोन को पंच-होल डिजाईन पर बाजार में उतारेगी। फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 8 प्रो में क्वॉड रियर कैमरा देखने को मिलेगा जो 3D ToF सेंसर से लैस होगा। वहीं कंपनी की OnePlus 8 सीरीज़ 5G कनेक्टिविटी के साथ मार्केट में एंट्री लेगी।

सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की बात करें तो OnePlus 8 Lite सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन होगा जो मीडियाटेक के Dimensity 1000 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। इसी तरह OnePlus 8 और OnePlus 8 Lite दोनों स्मार्टफोंस में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिसप्ले दी जा सकती है जिनका स्क्रीन साईज़ 6.5 इंच तक का हो सकता है। ये स्मार्टफोंस यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट करेंगे तथा साथ ही वायरलेस चार्जिंग से भी लैस होंगे। वहीं इन दोनों मॉडल्स में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। वनप्लस की इस पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज़ को कंपनी द्वारा साल की दूसरी तिमाही यानि अप्रैल से जून महीने के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
The post 12 जीबी रैम के साथ सामने आया OnePlus 8 Pro, इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post OnePlus 8 Pro हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, डुअल-मोड 5G कनेक्टिविटी के साथ जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus 8 सीरीज के अपकमिंग फोन्स को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। इस सीरीज के अंदर कंपनी OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite को पेश कर सकती है। वहीं, कुछ समय पहले 91मोबाइल्स ने OnePlus 8 Lite के एक्सक्लूसिव रेंडर शेयर किए थे। वहीं, अब नए OnePlus स्मार्टफोन को चीन में मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड टेक्नोलॉजी (MIIT) वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट होने से जानकारी सामने आई है कि फोन को डुअल-मोड 5जी कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर IN2010 है। माना जा रहा है कि यह OnePlus 8 Pro हो सकता है। वहीं, कुछ समय पहले सामने आई लीक से पता चला है कि वनप्लस 8 प्रो में होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा।
OnePlus 8 Pro 5G (IN2010) launch nearing soon, as it gets certified by MIIT.#OnePlus8Pro pic.twitter.com/ZvJCzjjuX6
— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) 25 December 2019
अगर बात करें MIIT लिस्टिंग की तो इसकी जानकारी सबसे पहले जानकारी इंडियन टिप्सटर सुधांशु अंभोरे द्वारा दी गई। इससे जानकारी मिली है कि OnePlus 8 Pro डुअल-मोड 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। फोन कई फ्रिक्वेंसी बैंड को सपोर्ट करेगा जिसमें n1, n41, n78 और n79 शामिल हैं। लिस्टिंग से इस फोन के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
टिप्सटर ने बताया है कि वनप्लस 8, वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 लाइट एक साथ लॉन्च होंगे। इनसे फरवरी या मार्च महीने में पर्दा उठेगा। कंपनी इससे पहले एक साथ अपने दो फोन लॉन्च कर चुकी है। यह पहली बार होगा कि कंपनी एक साथ तीन फोन्स को पेश करेगी।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार OnePlus 8 Pro में 120 हर्ट्ज़ फ्लूइड होल-पंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, इसें क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। कैमरा सेटअप में चौथा ToF सेंसर होगा जो पोर्ट्रेट शॉट्स में डेप्थ को बेहतर करने का काम करेगा।
इसके अलावा फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। अगर बात करें OnePlus 8 Lite की तो इस लीक हुए रेंडर्स से वनप्लस 8 लाइट में होल-पंच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी मिली है।
The post OnePlus 8 Pro हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, डुअल-मोड 5G कनेक्टिविटी के साथ जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Exclusive: OnePlus 8 Lite के रेंडर्स आए सामने, डुअल रियर कैमरा और पंच-होल डिसप्ले से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस साल 2020 में OnePlus 8 सीरीज को पेश करने वाली है। इस बात की जानकारी काफी पहले से सामने आ रही है। हालांकि, इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च होने में अभी कुछ समय है, लेकिन इससे जुड़े लीक्स और रेंडर्स काफी समय से सामने आ रहे हैं। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी वनप्लस 8 सीरीज में Lite कैटिगरी के स्मार्टफोन्स को भी पेश करने की योजना बना रही है, जिसमें पहला स्मार्टफोन OnePlus 8 Lite होगा।
91मोबाइल्स ने @OnLeaks के साथ साझेदारी कर OnePlus 8 Lite के रेंडर्स को 360 डिग्री वीडियो जारी की है। इसमें OnePlus 8 लाइट के डिजाइन को शेयर किया गया है। इसके अनुसार फोन में सेंट्रर में पंच-होल कैमरा दिया जाएगा जो कि बिल्कुल सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 जैसा होगा।
चार्जिंग के लिए डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में अलर्ट स्लाइडर दाईं तरफ दिया गया है। वहीं, पावर और वॉल्यूम बटन फोन के लेफ्ट साइड में मौजूद हैं। वीडियो में दिखाई दिया वनप्लस 8 लाइट ग्रेडियंट ब्लू कलर में दिखाई दे रहा है जो कि वनप्लस 7T के ग्लेशियर ब्लू कलर वेरिएंट जैसा लग रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो उम्मीद की जा रही है वनप्लस 8 लाइट स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस होगा।
बता दें कि कुछ समय पहले OnePlus 8 की वास्तविक ईमेज सामने आई थी। फोन की फोटो को टिपस्टर स्लैशलीक द्वारा पोस्ट किया गया था जिनमें कोई व्यक्ति यह स्मार्टफोन यूज़ करता दिख रहा था। फोन की एक फोटो में OnePlus 8 यूजर के हाथ में था जिसमे फोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा था तथा दूसरी फोटो में वही फोन टेबल पर उल्टा रखा हुआ था। दूसरी फोटो में फोन के बैक पैनल की झलक मिली है जिससे रियर कैमरा सेटअप डिजाईन का खुलासा हुआ था।
The post Exclusive: OnePlus 8 Lite के रेंडर्स आए सामने, डुअल रियर कैमरा और पंच-होल डिसप्ले से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>