The post OnePlus 8 की कीमत में हुई 5,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हाईएंड फ्लैगशिप फोन के साथ मिडरेंज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus ने बुधवार को अपने नए OnePlus 8T 5G से पर्दा उठाया है। यह फोन 65W फास्ट चार्जिंग और 120hz रिफ्रेश रेट डिसप्ले जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। वहीं, इस फोन को लॉन्च करने के ठीक बाद वनप्लस ने इंडिया में OnePlus 8 5G की कीमत कम कर दी है। 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से मिली जानकारी के अनुसार हैंडसेट की कीमत 5,000 रुपए तक हमेशा के लिए कम कर दी गई है। आइए आगे आपको फोन की नई कीमत की जानकारी देते हैं।
नई कीमत
OnePlus 8 5G तीन वेरिएंट में सेल आता है। हैंडसेट के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत पहले 41,999 रुपए थी। वहीं, अब कीमत में कटौती के बाद यह फोन 39,999 रुपए में सेल किया जाएगा। वहीं, 8GB + 128GB वर्जन की कीमत 44,999 रुपए और 12GB रैम व 256GB ऑप्शन की कीमत 49,999 रुपए थी। लेकिन, कटौती के बाद दोनों वेरिएंट क्रमश: 41,999 रुपए व 44,999 रुपए में सेल किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: OnePlus 8T 5G के 5 फैक्टर, जिनमें झलकती है इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की पावर

यह फोन ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर 16 अक्टूबर से कम कीमत में सेल किया जाएगा। अभी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन पुरानी कीमत के साथ ही लिस्ट हैं। दूसरी ओर अमेजन इंडिया पर भी फोन की कीमत पुरानी ही दिखाई दे रही है।

OnePlus 8 की स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 8 में 6.55-इंच का डिसप्ले दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। वहीं, हैंडसेट एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 4300 एमएएच की बैटरी है। वनप्लस 8 के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे भी पढ़ें: वनप्लस का नया फोन अमेज़न इंडिया पर हुआ टीज़, OnePlus Nord N10 नाम के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
अगर बात करें इसमें दिए गए सेंसर की तो कंपनी ने OnePlus 8 में Sony IMX586 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया है, जिसका अपर्चर f/1.75 है। वहीं, फोन में f/2.4 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और अपर्चर f/2.2 के साथ 2-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में वनप्लस ने Sony IMX471 का f/2.25 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।
The post OnePlus 8 की कीमत में हुई 5,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post OnePlus 8T की कीमत हुई लीक, 14 अक्टूबर को होगा इंडिया में लॉन्च, देखें क्या होगा प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 14 अक्टूबर को अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन OnePlus 8T टेक मंच पर पेश करने जा रही है। इस दिन वनप्लस 8टी का ग्लोबल लॉन्च होगा और 14 अक्टूबर को ही यह मोबाइल भारतीय बाजार में भी एंट्री ले लेगा। कंपनी द्वारा OnePlus 8T की लॉन्च बताए जाने के बाद अब इस फोन से जुड़ा बड़ा लीक सामने आया है, जिसमें लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत का खुलासा कर दिया गया है।
OnePlus 8T को लेकर बताया गया है कि यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा तथा दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। लीक की मानें तो वनप्लस 8टी के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 799 यूरो और 12 जीबी रैम वेरिएंट को 899 यूरो में लॉन्च किया जाएगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 69,000 और 77,000 रुपये के करीब है। बहरहाल आशा है कि इंडिया में इस फोन का दाम यूरोप की तुलना में कुछ कम होगा।
The next addition to the OnePlus line up is ultra smooth, ultra fast and all things extreme. And, #UltraStopsAtNothing.
Get ready for the #OnePlus8T5G
Get Notified: https://t.co/faf4p8m1jC pic.twitter.com/wolJ7RreB9
— OnePlus India (@OnePlus_IN) September 21, 2020
बता दें कि OnePlus 8T एक 5G फोन होगा और इसी 5जी कनेक्टिविटी फीचर के साथ भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। इस फोन का लॉन्च ईवेंट 14 अक्टूबर की शाम 7 बज कर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसे कंपनी द्वारा सभी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव दिखाया जाएगा। शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी वनप्लस 8टी का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है जिससे साफ हो गया है कि भारत में इस फोन की सेल अमेज़न पर ही होगी।
OnePlus 8T
वनप्लस 8टी की संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 6.55 इंच डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ दो कॉन्फिग्रेशन दिए जाएंगे। इसमें से एक में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरे में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज होगी। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 पर काम कर सकता है।

लीक की मानें तो फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, इसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया जाएगा। वहीं, अंत में एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 8टी फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा, जो कि होल-पंच कटआउट के साथ स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा। इसके अलावा, माना जा रहा है कि फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।
The post OnePlus 8T की कीमत हुई लीक, 14 अक्टूबर को होगा इंडिया में लॉन्च, देखें क्या होगा प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post वनप्लस ने दिया झटका, OnePlus 8 और 8 Pro की बिक्री रद्द, अभी नहीं होंगे इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus ने अप्रैल महीने में टेक मंच पर अपनी ‘वनप्लस 8 सीरीज़’ को पेश करते हुए OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इंडिया लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही ये फोंस देश प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध हो गए थे और इनकी पहली सेल 11 मई से शुरू होनी थी। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते कंपनी ने फोन की सेल डेट को बदल कर 29 मई कर दिया था। वहीं अब फिर से वनप्लस ने घोषणा की है कि कंपनी अपनी वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो की बिक्री फिर से अस्थाई रूप से रद्द कर रही है।
वनप्लस 8 सीरीज़ की ओपन सेल को रद्द करते हुए कंपनी ने बताया है कि फिलहाल कंपनी अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ की बिक्री नहीं करेगी। लॉकडॉउन की वजह से स्मार्टफोंस के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है और अब कंपनी नई योजना अनुसार अपना सेल प्लान बनाएगी। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro अब कब ओपन सेल के लिए उपलब्ध होंगे यह जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। लेकिन इस बीच कल दोपहर 12 बजे OnePlus 8 5G की कुछ यूनिट कंपनी द्वारा स्पेशल सेल के तहत बेची जाएगी।
यह है कीमत
वनप्लस 8 सीरीज़ में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro दोनों फोंस को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के छोटे वेरिएंट में 8 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ यह फोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह वनप्लस 8 और 8 प्रो का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। OnePlus 8 Pro LPDDR5 रैम और UFS 3.0 स्टोरेज तकनीक से लैस है।

कीमत की बात करें तो OnePlus 8 Pro का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसी तरह फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 59,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। OnePlus 8 की बात करें तो फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 41,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इसी फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।
OnePlus 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
OnePlus 8 की स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
The post वनप्लस ने दिया झटका, OnePlus 8 और 8 Pro की बिक्री रद्द, अभी नहीं होंगे इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post इस दिन इंडिया में खरीद सकेंगे OnePlus 8 और 8 Pro स्मार्टफोन, मिलेगा 3000 रुपए सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus 8 सीरीज़ को पिछले महीने पेश किया था। लेकिन, अभी तक इंडिया में कोविड 19 आउटब्रेक के चलते स्मार्टफोन की सेल नहीं की गई थी। वहीं, अब ग्रीन और ऑरेंज जोन में स्मार्टफोन की ब्रिक्री की परमिशन मिलने के बाद कंपनी ने अपने OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की सेल डेट की जानकारी दे दी है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 29 मई से इन दोनों ही फोन की बिक्री की जाएगी। हालांकि, उससे पहले कुछ लिमिटेड क्वांटिटी के साथ वनप्लस 8 5G को अमेजन पर सेल किया जाएगा।
सेल डेट
14 अप्रैल को लॉन्च की गई OnePlus 8 सीरीज पिछले महीने प्री-ऑर्डर के लिए आ गई थी। वहीं, अब 29 मई से अमेजन इंडिया, oneplus.in और कुछ OnePlus एक्सक्वूसिव ऑफलाइन स्टोर्स पर OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की सेल की जाएगी। वहीं, Red Cable Club मेंबर्स के लिए यह सेल 28 मई को शुरु हो जाएगी। इसके अलावा 18 मई को अमेजन इंडिया पर OnePlus 8 5G की कुछ यूनिट को सेल के लिए दोपहर 2 बजे पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: OnePlus Z लॉन्च करने की तैयारी में फ्लैगशिप कीलर वनप्लस, ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस
सेल ऑफर्स
कंपनी ने कुछ लॉन्च ऑफर का भी खुलासा किया है। इनमें वनप्लस 8 प्रो पर 3000 रुपये की छूट और एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर वनप्लस 8 5 जी पर 2000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी। वहीं, 12 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई वनप्लस.इन और अमेजन पर लोकप्रिय बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने पर ऑफर किया जा रहा है। वहीं, Jio की ओर से 6,000 रुपये का फायदा मिलेगा।

वनप्लस 8 सीरीज की कीमत
कीमत की बात करें तो OnePlus 8 Pro का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसी तरह फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 59,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। OnePlus 8 की बात करें तो फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 41,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। इसी फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। इसे भी पढ़ें: लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही खराब हुआ OnePlus 8 Pro, क्या आप करेंगे लेने का विचार?
OnePlus 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 8 प्रो में 6.78 इंच स्क्रीन क्यूएचडी+ स्क्रीन है। डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा फोन के छोटे वेरिएंट में 8 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ यह फोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह वनप्लस 8 प्रो का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
OnePlus 8 Pro में फोटोग्राफी के लिए बैक में एफ/1.78 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX689 सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.44 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का थर्ड और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर दिया गया है। OnePlus 8 Pro को कपंनी की ओर से 4,510एमएएच की पावरफुल बैटरी

OnePlus 8 की स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 8 में 6.55-इंच का डिसप्ले दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। वहीं, हैंडसेट एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 4300 एमएएच की बैटरी है। वनप्लस 8 के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। अगर बात करें इसमें दिए गए सेंसर की तो कंपनी ने OnePlus 8 में Sony IMX586 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया है, जिसका अपर्चर f/1.75 है। वहीं, फोन में f/2.4 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और अपर्चर f/2.2 के साथ 2-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में वनप्लस ने Sony IMX471 का f/2.25 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।
The post इस दिन इंडिया में खरीद सकेंगे OnePlus 8 और 8 Pro स्मार्टफोन, मिलेगा 3000 रुपए सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही खराब हुआ OnePlus 8 Pro, क्या आप करेंगे लेने का विचार? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वनप्लस ने कुछ समय पहले अपनी वनप्लस 8 सीरीज लॉन्च की थी। इस सीरीज के अंदर पेश किए गए OnePlus 8 Pro को लेकर खबर सामने आई थी कि इस हैंडसेट के डिस्प्ले में ग्रीन टिंट आ रहा है। इसे देखते हुए हुए कंपनी ने एक अपडेट जारी कर इसे फिक्स किया था। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि इस फोन में सामने आ रही समस्या अभी खत्म नहीं हुई हैं। अब एक यूजर ने शिकायत की है कि उसे OnePlus 8 Pro में “black crush” की समस्या आ रही है।
दरअसल, Reddit OnePlus community पर एक यूजर ने बताया कि OnePlus के सपोर्ट एक्जीक्यूटिव ने फोन के हार्डवेयर में आने वाली “black crush” की समस्या को स्वीकार किया है। इसके लिए कंपनी रिपेयर, रिफंड और रिप्लेमेंट जैसे ऑप्शन प्रदान कर रही है। हालांकि इस समस्या को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए यूजर्स को OnePlus 8 Pro के रिप्लेमेंट और रिफंड पोलिसी के बारे में जानने के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा। इसे भी पढ़ें: 11 मई से शुरू होगी OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की सेल, आज से प्री-बुकिंग शुरू
इसके पहले ग्रीन टिंट की समस्या दूर करने के लिए वनप्लस 8 सीरीज के OxygenOS 10.5.4 / 10.5.3 का अपडेट जारी किया गया था। इसमें यूजर्स को ऑप्टिमाइज्ड डिसप्ले इफेक्ट, बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस, बेहतर मोबाइल डाटा और वाई फाई कनेक्टिविटी मिला था। वहीं, वनप्लस 8 प्रो यूजर्स को इस अपडेट में बेहतर विडियो स्मूदनेस और स्क्रीन टच सेंसटिविटी मिली थी।

स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 8 प्रो में 6.78 इंच स्क्रीन क्यूएचडी+ स्क्रीन है। डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा फोन के छोटे वेरिएंट में 8 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ यह फोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह वनप्लस 8 प्रो का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: OnePlus Z लॉन्च करने की तैयारी में फ्लैगशिप कीलर वनप्लस, ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस
OnePlus 8 Pro में फोटोग्राफी के लिए बैक में एफ/1.78 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX689 सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.44 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का थर्ड और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर दिया गया है। OnePlus 8 Pro को कपंनी की ओर से 4,510एमएएच की पावरफुल बैटरी
The post लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही खराब हुआ OnePlus 8 Pro, क्या आप करेंगे लेने का विचार? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo V19, Mi 10 और Realme Narzo 10 समेत इंडिया में ये 8 स्मार्टफोन होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Corona महामारी के कारण देश में इस वक्त लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा स्मार्टफोन मार्केट में को मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि, दूसरे चरण का लॉकडाउन 3 मई को समाप्त होने वाला है। लेकिन, 3 मई को पूरी तरह से लॉकडाउम समाप्त होगा या नहीं इसपर कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स की माने तो मोबाइल शॉप और ई-कॉर्मस साइट्स के माध्यम से फोन्स की सेल शुरू हो जाएगी।
वहीं, कुछ समय पहले काउंटरपॉइंट रिसर्च के रिसर्च डायरेक्टर नील शाह ने कहा था कि मार्केट जब फिर से खुलेगा तो लगभग सभी बड़ी कंपनियां घाटे को पूरा करने के लिए पूरा करने के लिए आकर्षक कीमतों और नई स्ट्रैटिजी की मदद ले सकती हैं। इसे भी पढ़ें: JioMeet ऐप से ऐसे करें 100 लोगों को वीडियो कालिंग, देखें पूरा तरीका
लॉकडाउन के कारण सभी शाओमी, रियलमी, वीवो और सैमसंग जैसी सभी स्मार्टफोन ब्रैंड्स ने अपने नए डिवाइस के लॉन्च तो टाल दिया है। जैसा कि हमने आपको उपर बताया कि हो सकता है कि 3 मई के बाद सरकार स्मार्टफोन की सेल को ऑफलाइन और ऑनलाइन के माध्यम से मंजूरी दे सकती है। इसलिए इस पोस्ट में हम आपको उन फोन्स के बारे में बताएंगे जो मई महीने में लॉन्च किए जाएंगे और सेल किए जाएंगे।
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro
सबसे पहले बात करते हैं वनप्लस 8 सीरीज की, जिसे हाल ही में कंपनी ग्लोबली लॉन्च किया था। इस सीरीज के अंदर पेश किए OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro का इंतजार काफी ग्राहकों को है। वहीं, कंपनी ने अमेजन के माध्यम से डिवाइस की प्री-बुकिंग लेना शुरु कर दिया, जिससे यह साफ हो गया है कि लॉकडाउन में रिहायत मिलते के साथ ही डिवाइस की सेल की जाेगी। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की शुरुआती कीमत क्रमश: 41,999 रुपए व 54,999 रुपए है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A21s हुआ सर्टिफाइड, जल्द होने वाला है लॉन्च, लो बजट में होगी एंट्री

Realme Narzo 10 और Narzo 10A
एक बार नहीं बल्कि दो बार Realme Narzo सीरीज की लॉन्चिंग को टाला जा चुका है। लॉकडाउन के चलते Realme इस सीरीज़ को लॉन्च नहीं कर पा रही है, लेकिन लॉकडाउन के खुलते ही हम Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A को भारत में देखेंगे। वहीं, लॉन्च के बाद ही डिवाइस को सेल के लिए पेश किया जा सकताहै। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी इस साल और भी कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाली है।

Vivo V19
वीवो वी19 भी अगले महीने मई में लॉन्च होने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। यह फोन पहले ही दूसरे देश में लॉन्च हो चुका है। वहीं, इस साल मार्च महीने में इंडिया में लॉन्च किया जाना था। लेकिन, कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण वीवो को भी अपनी लॉन्चिंग टालनी पड़ी। वीवो वी19 स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट के साथ आता है। वहीं, इसके फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप है बैक में क्वाड-कैमरा सेटअप है।

Xiaomi Mi 10
108-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले शाओमी मी 10 को भी हम अगल महीने लॉन्च होते हुए देख सकते हैं। इस डिवाइस के लॉन्चिंग का इंतजार इंडिया में पिछले साल से हो रहा है। Xiaomi ने भारत में Mi 10 को लॉन्च करने के लिए पहले 31 मार्च की तारीख तय की थी, लेकिन इसे लॉन्च नहीं किया गया। अब अगले महीने यानी मई में इस डिवाइस को लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S20 Ultra
लॉकडाउन से पहले सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 सीरीज में दो मॉडल गैलेक्सी एस20 और गैलेक्सी एस20 प्लस सेल के लिए उपलब्ध हो गए थे। लेकिन, इस सीरज में हाई-एंड गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की बिक्री नहीं हो पाई। वहीं, अब उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस को अगले महीने सेल के लिए पेश किया जा सकता है।

Motorola Razr
सबसे खास डिजाइन के साथ पिछले साल आया मोटोरोला रेज़र 2019 इस साल इंडिया में लॉन्च हो चुका है। लेकिन, सेल के लिए नहीं आ पाया है। दूसरे चरण के लॉकडाउन के खत्म होने के बाद डिवाइस को सेल के लिए पेश किया जा सकता है।

नोट: बता दें कि अभी तक किसी भी कंपनी ने अगले महीन किसी भी डिवाइस की लॉन्चिंग और सेल को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे हैं कि 3 मई के बाद सरकार की ओर से मोबाइल फोन की सेल को अनुमति ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल सकती है।
The post Vivo V19, Mi 10 और Realme Narzo 10 समेत इंडिया में ये 8 स्मार्टफोन होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 11 मई से शुरू होगी OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की सेल, आज से प्री-बुकिंग शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus ने इसी महीने टेक मार्केट में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘वनप्लस 8 सीरीज़’ को पेश किया है। वनप्लस ने ताकत पर प्रदर्शन करते हुए दो नए फोन लॉन्च किए थे जिनमें OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro शामिल है। ये दोनों फोन अंर्तराष्ट्रीय लॉन्च के तुरंत बाद इंडिया में भी ऑफिशियल कर दिए गए थे। पिछले दिनों कंपनी ने जहां इन दोनों ही डिवाईस को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट करते हुए भारतीय कीमत की घोषणा कर दी थी। वहीं आज से ये दोनों फोन OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro इंडिया में प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध हो गए हैं।OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro मध्यरात्रि यानि 28 अप्रैल की रात 12 बजे से भारत में प्री-ऑर्डर के लिए पेश कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि इन फोंस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ईकॉमर्स साईट अमेज़न इंडिया पर प्री-बुक किया जा सकता है। अमेज़न पर वनप्लस 8 सीरीज़ की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है जो आज से लेकर आने वाली 10 मई तक चलेगी। फोन की बिक्री 11 मई से शुरू होगी। प्री-बुकिंग के साथ ही अमेज़न ने कुछ आर्कषक ऑफर्स की शुरूआत भी की है।
यह होंगे ऑफर्स
अमेज़न पर OnePlus 8 सीरीज़ प्री-बुक करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है जो अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर वॉलेट में क्रेडिट होगा। इसके साथ ही शॉपिंग साइट की ओर से 1,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड दिया जा रहा है जो वेबसाइट से की जाने वाली अगली शॉपिंग में डिस्काउंट के तौर पर यूज़ किया जा सकेगा। हालांकि यह फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा जो 10 मई तक फोन की प्री-बुकिंग कर लेंगे। इन यूजर्स को फोन 11 मई से 30 जून तक खरीदने होंगे।

यह है कीमत
वनप्लस 8 सीरीज़ में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro दोनों फोंस को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के छोटे वेरिएंट में 8 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ यह फोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह वनप्लस 8 और 8 प्रो का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। OnePlus 8 Pro LPDDR5 रैम और UFS 3.0 स्टोरेज तकनीक से लैस है।
कीमत की बात करें तो OnePlus 8 Pro का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसी तरह फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 59,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। OnePlus 8 की बात करें तो फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 41,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इसी फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।
OnePlus 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
OnePlus 8 की स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
अमेज़न इंडिया पर प्री-बुकिंग के लिए (यहां क्लिक करें)
The post 11 मई से शुरू होगी OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की सेल, आज से प्री-बुकिंग शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post OnePlus Z लॉन्च करने की तैयारी में फ्लैगशिप कीलर वनप्लस, ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus ने हाल ही में टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘वनप्लस 8 सीरीज़’ को पेश किया है। कंपनी की ओर से सीरीज़ में दो नए फोन जोड़े गए हैं जिन्होंने OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro नाम के साथ बाजार में एंट्री ली है। येे दोनों ही मोबाइल फ्लैगशिप डिवाईस हैं जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। देश में लगा लॉकडाउन खुलने के बाद ये स्मार्टफोन खरीद के लिए उपलब्ध हो पाएंगे। लेकिन फोन की बिक्री से पहले ही वनप्लस का एक और नया फोन OnePlus Z सामने आ गया है जो इसी तिमाही के अंत तक टेक मंच पर दस्तक दे देगा।
OnePlus Z की जानकारी फिलहाल एक लीक के जरिये ही सामने आई है। प्रसिद्ध टिपस्टर ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये वनप्लस ज़ेड का टीज़र शेयर किया है। इस टीज़र में बड़े अक्षरों में ‘Z’ लिखा हुआ है। इस अंग्रेजी शब्द के अलावा टीज़र में ‘जुलाई 2020’ भी लिखा हुआ है। ट्वीट के जरिये बताया गया है कि वनप्लस अपने पोर्टफोलियो में OnePlus Z नाम से स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है और यह फोन जुलाई महीने में टेक मंच पर दस्तक दे देगा।
— Max J. (@MaxJmb) April 28, 2020
गौरतलब है कि OnePlus Z पहले OnePlus 8 सीरीज़ के साथ लॉन्च किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश कंपनी को यह प्लानिंग टालनी पड़ी। OnePlus Z को लेकर कहा गया है कि यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो स्क्रीन के बीच में होगा। स्क्रीन 6.4 इंच की बताई गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली हो सकती है। वहीं फोन में मीडियाटेक डायमंसिटी 1000 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। लीक के अनुसार वनप्लस ज़ेड 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा और फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी।
OnePlus 8 सीरीज़
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro दोनों फोंस को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के छोटे वेरिएंट में 8 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ यह फोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह वनप्लस 8 और 8 प्रो का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। OnePlus 8 Pro LPDDR5 रैम और UFS 3.0 स्टोरेज तकनीक से लैस है।

कीमत की बात करें तो OnePlus 8 Pro का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसी तरह फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 59,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। OnePlus 8 की बात करें तो फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 41,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इसी फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।
OnePlus 8 की फुल डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
OnePlus 8 Pro की फुल डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
The post OnePlus Z लॉन्च करने की तैयारी में फ्लैगशिप कीलर वनप्लस, ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6,000 रुपए कम हुई OnePlus 7T Pro की कीमत, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने पिछले साल पेश किए गए वनप्लस 7T Pro की कीमत में कटौती कर दी है। डिवाइस की कीमत मेें 6000 रुपए की कटौती की गई है। कंपनी ने OnePlus 7T Pro के 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल को इंडिया में 53,999 रुपए में लॉन्च किया था। लेकिन, अब प्राइस कट के बाद डिवाइस 47,999 रुपए में सेल किया जा रहा है।
इसके अलावा कंपनी ने OnePlus 7T Pro McLaren Edition की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। यह फोन अभी भी 58,999 रुपए में सेल किया जा रहा है। इसके अलावा स्टैंडर्ड OnePlus 7T को भी 34,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ सेल किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 8 सीरीज के धांसू स्मार्टफोन्स के इंडियन प्राइस से उठा पर्दा, कीमत: 41,999 रुपए से शुरू

वनप्लस 7 टी प्रो की नई कीमत उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो कंपनी के लिए वनप्लस 7 टी सीरीज की कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे थे। कीमत में कटौती के बाद वनप्लस 7 टी प्रो और वनप्लस 8 प्रो में काफी फर्क आ गया है, जिससे दो हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के बीच फैसला करना आसान हो जाता है। वनप्लस 8 प्रो के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपए है और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपए है।
OnePlus 7T Pro
OnePlus 7T Pro 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 3120 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की क्यूएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस डिसप्ले को फ्ल्यूड एमोलेड डिसप्ले का नाम दिया है जो एचडीआर10 + के साथ ही 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे 3डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone SE 2020 या OnePlus 8, जानें कौन सा फोन है बेस्ट
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OnePlus 7T Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो ओआईएस फीचर से लैस है। इसके साथ फोन में 16 मेेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का पॉप अप फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
OnePlus 7T Pro को कंपनी द्वारा एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया था जो आक्सिजनओएस के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लाक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855+ मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4085एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है।
The post 6,000 रुपए कम हुई OnePlus 7T Pro की कीमत, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post OnePlus 8 सीरीज के धांसू स्मार्टफोन्स के इंडियन प्राइस से उठा पर्दा, कीमत: 41,999 रुपए से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वनप्लस 8 सीरीज से हाल ही में कंपनी ने पर्दा उठाया था। हालांकि, लॉन्चिंग के समय कंपनी ने इस सीरीज की ग्लोबल प्राइसिंग के बारे में जिक्र किया था। वहीं, अब कंपनी ने इस सीरीज की कीमत और Bullets Wireless Z की भारतीय कीमत से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। इससे पहले यह सीरीज ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट हो चुकी है। आइए आगे आपको फोन्स की इंडियन प्राइस
OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus Bullets Wireless Z की भारतीय कीमत, सेल डेट और ऑफर
अगर बात करें OnePlus 8 5G केे वेरिएंट की कीमत की तो कंपनी ने 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपए तय की है। वहीं, 8GB + 128GB वर्जन की कीमत 44,999 रुपए और 12GB रैम व 256GB ऑप्शन की कीमत 49,999 रुपए है। वहीं, OnePlus 8 Pro के 8GB + 128GB ऑप्शन की कीमत 54,999 रुपए और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपए है।

OnePlus 8 को Onyx Black, Glacial Green और Interstellar Glow कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। लेकिन, 6GB + 128GB बेस मॉडल सिर्फ Glacial Green कलर में मिलेगा और 12GB + 256GB मॉडल Interstellar Glow कलर ऑप्शन में मिलेगा। वहीं, OnePlus 8 Pro को Onyx Black, Glacial Green और Ultramarine Blue में खरीदा जा सकेगा।
इसके अलावा कंपनी ने OnePlus Bullets Wireless Z ईयरफोन को 1,999 रुपए में पेश किया है। अगर बात करें उपलब्धता की तो वनप्लस 8 सीरीज अमेजन इंडिया, OnePlus.in और ऑफलाइन चैनल पर सेल की जाएगी। इसके अलावा OnePlus अपने Red Cable Club यूजर के लिए एक्सटेंडेड वॉरंटी और बाएबैक कीमत का ऑफर दे रही है।
अमेजन पर बना प्रोडक्ट पेज
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के साथ ही Bullets Wireless Z शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर लिस्ट कर दिए गए हैं। अमेज़न पर वनप्लस का एक खास प्रोडक्ट पेज बनाया गया है जहां ये तीनों ही डिवाईस मौजूद है। इस प्रोडक्ट पेज पर हालांकि यह साफ नहीं किया गया है कि ये डिवाईस कब से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि देश में लॉकडॉउन हटने के तुरंत बाद ही वनप्लस अपने नए प्रोडक्ट्स को भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा देगी। यानि मई महीने से OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro और इयरबड्स की सेल शुरू हो सकती है।
OnePlus 8 की फुल डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
OnePlus 8 Pro की फुल डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
The post OnePlus 8 सीरीज के धांसू स्मार्टफोन्स के इंडियन प्राइस से उठा पर्दा, कीमत: 41,999 रुपए से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>