OnePlus 8T | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Mar 2023 04:26:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus 9, OnePlus 9R, और OnePlus 8T जल्द हो सकते हैं बंद, जानें क्या है कारण https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-9r-8t-may-be-discontinued-in-india-know-why/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-9r-8t-may-be-discontinued-in-india-know-why/#respond Fri, 31 Dec 2021 07:22:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72920 OnePlus 9RT के लॉन्च होने के बाद OnePlus 9, OnePlus 9R और OnePlus 8T फोन को भारत में बंद किया जा सकता है।

The post OnePlus 9, OnePlus 9R, और OnePlus 8T जल्द हो सकते हैं बंद, जानें क्या है कारण first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus 9RT के इंडिया लॉन्च को लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही है। वहीं, ऐसा लग रहा है कि कंपनी भी इस डिवाइस के इंडिया लॉन्च की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं, यह फोन इंडिया से पहले चीन में इस साल October में Snapdragon 888 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ था। वहीं, अब टिप्सटर Yogesh Brar को डिस्ट्रीब्यूशन चैनल से जनकारी मिली है कंपनी OnePlus 9RT के इंडिया लॉन्च के बाद OnePlus 9, OnePlus 9R और OnePlus 8T को डिस्कंटीन्यू कर सकती है। इस जानकारी के सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि कंपनी जल्द ही देश में हैंडसेट को पेश कर सकती है इसलिए मौजूदा फोन को बंद करना चाहती है।

OnePlus 9RT

इसके अलावा योगेश का कहना है कि OnePlus ने अचानक से OnePlus 9R, OnePlus 9 और OnePlus 8T फोन की कीमतों को विभिन्न पोर्टलों पर बैंक छूट और कूपन के साथ कम कर दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रांड OnePlus 9RT India के लॉन्च से पहले मौजूदा लाइनअप का अधिक से अधिक स्टॉक खाली करना चाहता है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 10 pro स्मार्टफोन का प्रोमो वीडियो हुआ लीक, जानें कब होगा लॉन्च और खूबियां

OnePlus 9RT के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus RT स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, मैक्सिमम ब्राइटनेस 1300 nits और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वनप्लस का यह फोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। वनप्लस का यह फोन चीन में तीन वेरिएंट – 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में लॉन्च किया गया था। इसे भी पढ़ें: OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को आई नई जानकारी, जानें कब होंगी एंट्री

लेटेस्ट वीडियो

कैमरा की बात करें तो OnePlus RT स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा दिया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 16 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही फोन में डुअल LED फ्लैश दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 16-मेगापिक्सल Sony IMX471 कैमरा लेंस दिया है। यह कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। वनप्लस के इस फोन में 4,500mAh डुअल सेल बैटरी दी है जो 65W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है।

The post OnePlus 9, OnePlus 9R, और OnePlus 8T जल्द हो सकते हैं बंद, जानें क्या है कारण first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-9r-8t-may-be-discontinued-in-india-know-why/feed/ 0
OnePlus 9R और OnePlus 8T स्मार्टफोन को कंपनी ने किया अपडेट, पहले से दमदार होगी परफॉर्मेंस https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-and-oneplus-9r-are-gets-update/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-and-oneplus-9r-are-gets-update/#respond Thu, 29 Jul 2021 03:25:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63714 OnePlus 8T को कंपनी ने पिछले साल तो OnePlus 9R को कंपनी ने इस साल की शुरुआत में पेश किया था। अब इन दोनों स्मार्टफोन की रैम अपग्रेड करते हुए कंपनी इन्हें LPDDR5 रैम के साथ पेश कर रही है।

The post OnePlus 9R और OnePlus 8T स्मार्टफोन को कंपनी ने किया अपडेट, पहले से दमदार होगी परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने अपने पुराने स्मार्टफोन – OnePlus 8T और OnePlus 9R को अपडेट किया है। कंपनी ने इन दोनों के सॉफ्टवेयर को नहीं बल्कि हार्डवेयर को अपडेट किया है, जिससे इन दोनों स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस बेहतर हो गई है। XDA की रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस ने OnePlus 9R और OnePlus 8T स्मार्टफोन की रैम अपग्रेड की है। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को LPDDR4X RAM के साथ लॉन्च किया था। OnePlus 8T को कंपनी ने पिछले साल तो OnePlus 9R को कंपनी ने इस साल की शुरुआत में पेश किया था। अब इन दोनों स्मार्टफोन की रैम अपग्रेड करते हुए कंपनी इन्हें LPDDR5 रैम के साथ पेश कर रही है। OnePlus ने फिलहाल कहीं भी स्पेसिफिकेशन शीट को अपडेट नहीं किया है। संभव है कि ऐसा इसलिए किया हो कि ये दोनों फ़ोन ज़्यादातर LPDDR4X रैम के साथ पेश किया गया है।

वनप्लस ने नहीं किया ऑफिशियल ऐलान

the indian gadget awards 2020 Best Affordable Flagship Phone winner OnePlus 8T runner up Samsung galaxy S20 FE

LPDDR4X रैम से LPDDR5 में स्विच करना हालांकि मामूली बदलाव हैं। लेकिन DDR5 रैम पहले के मुकाबले फास्ट है। वनप्लस ने फिलहाल ऑधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया है। ऐसा संभवत: इसलिए भी किया गया हो सकता है कि वनप्लस हर फोन को अपग्रेडेड रैम के साथ पेश न करें। XDA ने अपनी रिपोर्ट में में कहा है कि दो रैम वेरिएंट में आने का पता तब चला जब यूज़र्स MSMDownloadTool की मदद से अनब्रिक करना चाह रहे थे। यह टूल LPDDR5 RAM में eXtensible Boot Loader (XBL) इमेज होने के चलते काम नहीं करता है।

इस रिपोर्ट ने कहा गया कि यूज़र्स आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि उनके डिवाइस पर कौन सा रैम लगा हुआ है। यूजर्स अपने स्मार्टफ़ोन पर एंड्रॉइड डीबग ब्रिज (एडीबी) टूल की मदद से डिवाइस में लगे पार्ट्स के बारे में पता लगा सकते हैं। यह टूल गूगल ने डेवलपर्स के लिए तैयार किया है। यह भी पढ़ें : WhatsApp यूजर्स को मिला नया और धमाकेदार फीचर, फटाफट करें ट्राई

OnePlus 8T और OnePlus 9R स्मार्टफोन को अपडेट मिलना आश्चर्य की बात नहीं है। OnePlus 8T स्मार्टफोन को कंपनी ने 2020 में लॉन्च किया गया था, तो OnePlus 9R स्मार्टफोन को कंपनी इस साल ही पेश किया है। वनप्लस के इन दोनों स्मार्टफ़ोन एक जैसे ही है। OnePlus 9R स्मार्टफोन को OnePlus 8T का अपडेटेड वर्जन कहा जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus फैन्स को झटका, इस साल लॉन्च नहीं होगा OnePlus 9T

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है लेटेस्ट OnePlus Nord 2

The post OnePlus 9R और OnePlus 8T स्मार्टफोन को कंपनी ने किया अपडेट, पहले से दमदार होगी परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-and-oneplus-9r-are-gets-update/feed/ 0
OnePlus का ये धांसू स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें क्या है नई कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-gets-price-cut-in-india-check-new-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-gets-price-cut-in-india-check-new-price-and-specifications/#respond Wed, 09 Jun 2021 09:30:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60509 OnePlus 8T स्मार्टफोन को मिले लेटेस्ट प्राइस कट के बाद इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट अब 38,999 रुपये की कीमत में खरीदा जाता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।

The post OnePlus का ये धांसू स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें क्या है नई कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने अपने दमदार स्मार्टफोन OnePlus 8T की कीमत में कटौती कर दी है। कंपनी ने OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro को लॉन्च करने के बाद दूसरी बार OnePlus 8T स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की है। वनप्लस ने यह कटौती OnePlus Nord CE 5G के लॉन्च से ठीक पहले की है। वनप्लस भारत में कल (10 जून) को भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यहां हम आपको OnePlus 8T स्मार्टफोन की भारत में नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं।

OnePlus 8T: भारत में नई कीमत

OnePlus 8T स्मार्टफोन को मिले लेटेस्ट प्राइस कट के बाद इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट अब 38,999 रुपये की कीमत में खरीदा जाता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके साथ ही वनप्लस के दूसरे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को अब 41,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इससे पहले इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 39,999 रुपये और 42,999 रुपये है। वनप्लस के इन दोनों स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले साल क्रमश: 42,999 रुपये और 45,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। इस स्मार्टफोन की नई कीमतें OnePlus India की वेबसाइट और Amazon India पर लिस्ट हो गई हैं। यह भी पढ़ें : Samsung ने भारत में लॉन्च किया शानदार Frame TV 2021, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

OnePlus 8T vs Xiaomi Mi 10T specs price comparison

OnePlus 8T: खूबियां

OnePlus 8T स्मार्टफोन को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 865 SoC के साथ पेश किया था। यह पिछले साल का फ्लैगशिप प्रोसेसर है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 8GB और 12GB रैम के साथ पेश किया गया था। OnePlus 8T स्मार्टफोन में 6.55 इंच का full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसके लिए डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होगी खासियत

OnePlus 8T स्मार्टफोन के रियर पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा सेंसर दिया है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।

The post OnePlus का ये धांसू स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें क्या है नई कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-gets-price-cut-in-india-check-new-price-and-specifications/feed/ 0
वनप्लस के 9 फोन के दाम 6,000 रुपये तक हुए कम, यहां देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8-and-oneplus-8t-new-price-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8-and-oneplus-8t-new-price-in-india/#respond Sat, 17 Apr 2021 07:05:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57327 Oneplus 8 सीरीज के 9 मॉडल की कीमत में 6,000 रुपये तक कि कमी की है और यह यह नया प्राइस  ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध हो गया है।

The post वनप्लस के 9 फोन के दाम 6,000 रुपये तक हुए कम, यहां देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप आप अपना फोन अपग्रेड करने का मन बना रहे हैं तो शायद यह सबसे अच्छा मौका है। कल Samsung ने अपने M सीरीज और F सीरीज के सभी मॉडल पर ऑफर की घोषणा की थी। वहीं आज Oneplus ने अपने 9 फोन के दाम में बड़ी कटौती की है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि यह ऑफर नहीं है बल्कि अधिकारिक रूप से प्राइस ड्रॉप है और आज से नया प्राइस लागू हो गया है। कंपनी ने अपने Oneplus 8 सीरीज के 9 मॉडल की कीमत में 6,000 रुपये तक कि कमी की है और यह यह नया प्राइस  ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने Oneplus 8 Pro के प्राइस में 6,000 रुपये की कमी की है जबकि Oneplus 8T सीरीज के मॉडल में 4,000 रुपये का प्राइस ड्रॉप किया गया है।

यहां देखें Oneplus 8 का नया प्राइस

रही बात फोन के नए प्राइस की तो वनप्लस 8 प्रो ग्रीन और ब्लैक के 8 GB रैम और 128 GB मैमोरी मॉडल का पुराना प्राइस 54,999 रुपये था। परंतु अब 6,000 रुपये की कटौती के बाद इन्हें 48,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Oneplus 8 Pro ग्रीन, ब्लैक और सिल्वर ब्लू के 12 GB रैम और 256 GB मैमोरी मॉडल की पुरानी कीमत 59,999 रुपये थी जबकि प्राइस ड्रॉप के बाद इन मॉडल्स को अब 53,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ेंः 10 दिन में लॉन्च होंगे ये 10 शानदार स्मार्टफोन, बदलेगा इंडिया का स्मार्टफोन बाजार

oneplus 8 and oneplus 8t new price in india

Oneplus 8T बात करें तो सिल्वर और ग्रीन वेरिएंट के 8 GB रैम और 128 GB मॉडल की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की गई है। इन फोंस का पुराना प्राइस 42,999 रुपये था लेकिन अब 38,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसी तरह वनप्लस 8टी के सिल्वर और ग्रीन वेरिएंट के 12 GB रैम और 256 GB मॉडल का पुराना प्राइस 45,999 रुपये था लेकिन अब आप 41,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Oneplus 8 Pro और Oneplus 8T के स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 8 प्रो को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था और यह अपने समय का सबसे ताकतवर फोन में से एक था। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 865 पर काम करता है और इसमें 6.78 इंच की 120Hz Refresh Rate वाली Fluid AMOLED डिसप्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 48 MP + 48 MP + 8 MP + 5 MP क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 MP का कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4510 mAh की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ेंः एक साथ देखें Reliance Jio के Super Value, Best Selling और Trending प्लान की लिस्ट, कीमत: 199 रुपए से शुरू

हमने फोंस को रगड़ा, टेबल पर घीसा भी और चाकू से स्क्रैच किया फिर देखें कौन जीता यह टेस्ट

इसी तरह वनप्लस 8टी में 6.55 इंच की Fluid AMOLED डिसप्ले है जो 120 Hz Refresh Rate सपोर्ट करता है। इस फोन में भी फोटोग्राफी के लिए 48 MP + 16 MP + 5 MP + 2 MP का रिर कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं फ्रंट में 16 MP डुअल सेल्फी कैमरा है। यह फोन भी Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 4500 mAh की बैटरी दी गई है।

The post वनप्लस के 9 फोन के दाम 6,000 रुपये तक हुए कम, यहां देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8-and-oneplus-8t-new-price-in-india/feed/ 0
OnePlus 8T vs Xiaomi Mi 10T, देखें कौन निकलता है आगे और किसे मिलती है मात https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-vs-xiaomi-mi-10t-specs-price-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-vs-xiaomi-mi-10t-specs-price-comparison/#respond Tue, 20 Oct 2020 08:53:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50200 दोनों ​मोबाइल्स की खासियतों को बताया है और समझा है कि कौन सा फोन किस चीज में आगे है।

The post OnePlus 8T vs Xiaomi Mi 10T, देखें कौन निकलता है आगे और किसे मिलती है मात first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में पिछले हफ्ते हाईएंड डिवाईसेज का बोलबाला रहा। टेक कंपनियों ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा OnePlus 8T स्मार्टफोन और Xiaomi Mi 10T सीरीज़ की रही। ये दोनों ही फोन इंडिया में 5G सपोर्ट के साथ आए हैं जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स तथा बेहद ही अटरेक्टिव डिजाईन पर बने हुए है। दिवाली के मौके पर कई लोग नया फोन लेने की योजना बनाते हैं। ऐसे में फ्लैगशिप सेग्मेंट में स्मार्टफोन ढूंढ रहे यूजर्स के लिए शाओमी मी 10टी और वनप्लस 8टी स्मार्टफोन बेहद ही उम्दा ऑप्शन्स हैं। लेकिन इन दोनों में से कौनसा फोन आगे निकलता है और किस फोन को चुना जाए, ऐसे सवालों का जवाब देतें हुए हमनें OnePlus 8T और Xiaomi Mi 10T दोनों मोबाइल्स की खासियतों को बताया है और समझा है कि कौन सा फोन किस चीज में आगे है और किस चीज में पिछड़ता है।

डिसप्ले

Xiaomi Mi 10T को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डॉट डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। फोन की स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है जो ट्रिपल कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह डिसप्ले 1500:1 कान्ट्रॉस्ट रेशियो, 650 nits मैक्सिमम ब्राइटनेस और HDR10 जैसे फीचर्स से लैस है तथा शाओमी ने फोन को रिडिंग मोड 3.0 तथा सनलाईट डिसप्ले 3.0 से लैस किया है।

OnePlus 8T स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे फ्ल्यूड डिसप्ले का नाम दिया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। OnePlus 8T 5G की डिसप्ले HDR10+, 402ppi के साथ ही 1100nits ब्राइटनेस पर काम करती है। फोन की स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है तथा इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और 48 एमपी क्वॉड कैमरे के साथ HTC Desire 20 Plus लॉन्च, चीनी कंपनियों को देगा चुनौती

प्रोसेसर

OnePlus 8T को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया है जो ऑक्सिजनओएस के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। 5G कनेक्टिविटी के लिए यह फोन एक्स55 मॉडम से लैस किया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है। इंडिया में यह फोन 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम के दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ है जो LPDDR4X रैम के साथ UFS 3.1 स्टोरेज वाली 128 जीबी और 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करते हैं।

Xiaomi Mi 10T की बात करें तो यह फोन भी एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है तथा मीयूआई 12 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए यह स्मार्टफोन 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 ही सपोर्ट करता है जो 5G नेटवर्क के लिए X55 मॉडम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए फोन में भी एड्रेनो 650 जीपीयू दिया गया है। मी 10टी को LPDDR5 RAM और UFS 3.1 फ्लैश स्टोरेज वाले 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

फोटोग्राफी

OnePlus 8T 5G क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 123डिग्री फिल्डव्यू की क्षमता से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 8टी में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 पंच-होल कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा अल्ट्राशॉट एचडीआर, पोर्टेट, एआई सीन डिटेक्शन और सुपर स्टेबल जैसे फीचर्स से लैस है।

Xiaomi Mi 10T को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX682 सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का अल्ट्राक्लियर Samsung S5K3T2 पंच-होल कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 10x तक डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : धूम मचाने आ रहे Samsung Galaxy S21 और Galaxy S21 Ultra, लॉन्च से पहले कैमरा व डिजाइन की मिली झलक

बैटरी पावर

Xiaomi Mi 10T को 5,000एमएएच की दमदार बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। इस फोन की बैटरी को चार्जर और वायरलेस दोनों तरीके से चार्ज किया जा सकता है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वहीं अच्छी बात यह है कि यह 33W fast charger शाओमी मी10टी के रिटेल बॉक्स में साथ में ही मिलता है।

OnePlus 8T को कंपनी की ओर से 4,500एमएच की बड़ी बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है। यह स्मार्टफोन 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है जो Warp Charge 30T के साथ काम करती है। वनप्लस का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट में ही यह फोन इतना चार्ज हो जाता है कि लिमिटेड यूज़ में पूरा एक दिन आराम से निकाल सकता है।

प्राइस

Xiaomi Mi 10T के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ने 37,999 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है। OnePlus 8T की बात करें तो फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 42,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है तथा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले बड़े वेरिएंट को 45,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

निष्कर्ष

डिसप्ले के मामले में Xiaomi Mi 10T की स्क्रीन OnePlus 8T की तुलना में कुछ बड़ी तो है वहीं वहीं सबसे बड़ी बात यह रिफ्रेश रेट के मामले में भी आगे निकलती है। वहीं फोटोग्राफी के क्षेत्र में वनप्लस 8टी को बेहतर कहा जाएगा, इस फोन में अतिरिक्त मोनोक्रोम लेंस भी मिलता है जो शाओमी मी 10टी में नहीं है। वहीं पावर बैकअप के लिए शाओमी मी 10टी में बैटरी तो बड़ी दी गई है लेकिन वनप्लस 8टी देश में मौजूद 65वॉट चार्जिंग वाले चुनिंदा स्मार्टफोंस में से एक बनता है, जो कमाल की टेक्नोलॉजी है। अब अंत में कीमत की बात करें तो यहां Xiaomi का Mi 10T स्मार्टफोन OnePlus 8T के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है। प्राइस पर आकर यूजर्स शाओमी मी 10टी को ही बेहतर ऑप्शन मान सकते हैं। वनप्लस 8टी का मूल्य 40 हजार से कम होता तो यह यकिनन इस सेग्मेंट का बेस्ट फोन बन सकता था।

The post OnePlus 8T vs Xiaomi Mi 10T, देखें कौन निकलता है आगे और किसे मिलती है मात first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-vs-xiaomi-mi-10t-specs-price-comparison/feed/ 0
OnePlus 8 की कीमत में हुई 5,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8-series-got-price-after-oneplus-8t-launch-in-india-know-new-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8-series-got-price-after-oneplus-8t-launch-in-india-know-new-price-and-specifications/#respond Fri, 16 Oct 2020 03:53:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50058 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

The post OnePlus 8 की कीमत में हुई 5,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाईएंड फ्लैगशिप फोन के साथ मिडरेंज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus ने बुधवार को अपने नए OnePlus 8T 5G से पर्दा उठाया है। यह फोन 65W फास्ट चार्जिंग और 120hz रिफ्रेश रेट डिसप्ले जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। वहीं, इस फोन को लॉन्च करने के ठीक बाद वनप्लस ने इंडिया में OnePlus 8 5G की कीमत कम कर दी है। 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से मिली जानकारी के अनुसार हैंडसेट की कीमत 5,000 रुपए तक हमेशा के लिए कम कर दी गई है। आइए आगे आपको फोन की नई कीमत की जानकारी देते हैं।

नई कीमत

OnePlus 8 5G तीन वेरिएंट में सेल आता है। हैंडसेट के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत पहले 41,999 रुपए थी। वहीं, अब कीमत में कटौती के बाद यह फोन 39,999 रुपए में सेल किया जाएगा। वहीं, 8GB + 128GB वर्जन की कीमत 44,999 रुपए और 12GB रैम व 256GB ऑप्शन की कीमत 49,999 रुपए थी। लेकिन, कटौती के बाद दोनों वेरिएंट क्रमश: 41,999 रुपए व 44,999 रुपए में सेल किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: OnePlus 8T 5G के 5 फैक्टर, जिनमें झलकती है इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की पावर

oneplus-8-price-cut

यह फोन ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर 16 अक्टूबर से कम कीमत में सेल किया जाएगा। अभी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन पुरानी कीमत के साथ ही लिस्ट हैं। दूसरी ओर अमेजन इंडिया पर भी फोन की कीमत पुरानी ही दिखाई दे रही है।

OnePlus 8 pro series to launch with snapdragon 865 LPDDR5 RAM on 14 april in india pete lau

OnePlus 8 की स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 8 में 6.55-इंच का डिसप्ले दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। वहीं, हैंडसेट एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 4300 एमएएच की बैटरी है। वनप्लस 8 के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे भी पढ़ें: वनप्लस का नया फोन अमेज़न इंडिया पर हुआ टीज़, OnePlus Nord N10 नाम के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

अगर बात करें इसमें दिए गए सेंसर की तो कंपनी ने OnePlus 8 में Sony IMX586 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया है, जिसका अपर्चर f/1.75 है। वहीं, फोन में f/2.4 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और अपर्चर f/2.2 के साथ 2-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में वनप्लस ने Sony IMX471 का f/2.25 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।

The post OnePlus 8 की कीमत में हुई 5,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8-series-got-price-after-oneplus-8t-launch-in-india-know-new-price-and-specifications/feed/ 0
OnePlus 8T 5G के 5 फैक्टर, जिनमें झलकती है इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की पावर https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-5g-smartphone-top-best-5-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-5g-smartphone-top-best-5-features/#respond Wed, 14 Oct 2020 15:27:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50017 OnePlus 8T इंडिया में दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ है

The post OnePlus 8T 5G के 5 फैक्टर, जिनमें झलकती है इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने जब टेक मार्केट में कदम रखा था, तब से ही इसे ‘फ्लैगशिप कीलर’ के नाम से पहचाना जाने लगा था। हाईएंड पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन को वनप्लस मिडबजट में लाकर मोबाइल यूजर्स को बेहतरीन ऑप्शन्स प्रदान करती है। अपनी इस ताकत का प्रदर्शन करते हुए वनप्लस ने आज फिर से टेक मंच पर अपना लेटेस्ट और पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus 8T 5G पेश किया है। आर्कषक लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह 5जी स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में भी लॉन्च कर दिया गया है जो 42,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर आने वाली 16 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। आज के लेख में हमने OnePlus 8T 5G स्मार्टफोन 5 ऐसे प्वांइट्स शेयर किए हैं जो इसकी ताकत को दर्शाते हैं।

शानदार डिसप्ले

OnePlus 8T 5G को कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया है। यह बेजल लेस स्क्रीन है जिसके उपरी बाएं कोने पर सेल्फी कैमरे से लैस छोटा सा होल दिया गया है। वनप्लस 8टी स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे फ्ल्यूड डिसप्ले का नाम दिया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। OnePlus 8T 5G की डिसप्ले HDR10+, 402ppi के साथ ही 1100nits ब्राइटनेस पर काम करती है। फोन की स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है तथा इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

oneplus-8t-5g-smartphone-top-best-5-features

प्रोसेसिंग पावर

OnePlus ने अपने इस फोन को सबसे नए एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया है जो ऑक्सिजनओएस के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए वनप्लस 8टी में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। 5G कनेक्टिविटी के लिए यह फोन एक्स55 मॉडम से लैस किया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए OnePlus 8T एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है। इंडिया में यह फोन 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम के दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ है जो LPDDR4X रैम के साथ UFS 3.1 स्टोरेज वाली 128 जीबी और 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करते हैं।

oneplus-8t-5g-smartphone-top-best-5-features

कैमरे का कमाल

OnePlus 8T 5G क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 123डिग्री फिल्डव्यू की क्षमता से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 8टी में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 पंच-होल कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा अल्ट्राशॉट एचडीआर, पोर्टेट, एआई सीन डिटेक्शन और सुपर स्टेबल जैसे फीचर्स से लैस है।

oneplus-8t-5g-smartphone-top-best-5-features

बैटरी बैकअप

OnePlus 8T को कंपनी की ओर से 4,500एमएच की बड़ी बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है। यह स्मार्टफोन 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है जो Warp Charge 30T के साथ काम करती है। वनप्लस का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट में ही यह फोन इतना चार्ज हो जाता है कि लिमिटेड यूज़ में पूरा एक दिन आराम से निकाल सकता है।

oneplus-8t-5g-smartphone-top-best-5-features

कीमत और सेल

OnePlus 8T 5G को इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 42,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है तथा सबसे बड़े 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 45,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। वनप्लस 8टी आने वाली 16 अक्टूबर को जहां शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा वहीं 17 अक्टूबर से इस फोन की ओपन सेल शुरू हो जाएगी। OnePlus के इस नए फोन को Lunar Silver और Aquamarine Green कलर में खरीदा जा सकेगा।

The post OnePlus 8T 5G के 5 फैक्टर, जिनमें झलकती है इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-5g-smartphone-top-best-5-features/feed/ 0
वनप्लस का एक और धमाका, 12GB रैम के साथ लॉन्च किया बेहद ही पावरफुल OnePlus 8T 5G https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-5g-launched-in-india-12gb-ram-know-price-sale-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-5g-launched-in-india-12gb-ram-know-price-sale-amazon/#respond Wed, 14 Oct 2020 14:18:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49991 फोन में कुल पांच कैमरा हैं।

The post वनप्लस का एक और धमाका, 12GB रैम के साथ लॉन्च किया बेहद ही पावरफुल OnePlus 8T 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने हर साल की तरह इस वर्ष भी अपने मिड साइकिल अपग्रेडेड स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। इंडिया के साथ ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए वनप्लस 8टी इसी साल अप्रैल में आई OnePlus 8 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन है। वनप्लस 8टी फोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिसप्ले से लैस है। इसके अलावा फोन में 5जी सपोर्ट दिया गया है। OnePlus 8T एक्वामरीन ग्रीन, लुनार सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया और OnePlus की वेबसाइट से होगी। आइए आगे जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ।

लुक व डिजाइन

अगर बात करें इस फोन के डिज़ाइन को तो कंपनी ने इसे होल-पंच डिसप्ले के साथ पेश किया है। हैंडसेट के फ्रंट में टॉप-लेफ्ट पर एक पंच-होल मौजूद है, जिसमें सेल्फी कैमरा प्लेस किया गया है। फ्रंट पर तीनों किनारे जहां बेजल लैस हैं। वहीं, बॉटम पर थोड़ा सा चिन पार्ट देखने को मिलेगा। साथ ही डिवाइस के राइट पर अलर्ट स्लाइडर और ऑन-ऑफ का बटन और लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन देखने को मिलेगा। रियर लुक की बात करें तो OnePlus 8T एक ग्लॉसी ग्लास रियर पैनल के साथ आता है। फोन के बैक में रेक्टेंगुलर शेप में क्वाड कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में चार सेंसर के साथ दो एलईडी फ्लैश लाइट भी हैं। इसे भी पढ़ें: वनप्लस का नया फोन अमेज़न इंडिया पर हुआ टीज़, OnePlus Nord N10 नाम के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

oneplus-8t-4

धांसू कैमरा

वनप्लस 8टी में कुल पांच कैमरे दिए गए हैं, जिसमें से क्वाड कैमरा रियर पर और सिंगल सेल्फी कैमरा फ्रंट पर मौजूद है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में रियर पर अपर्चर F/1.7 के साथ 48 मेगापिक्सल सोनी IMX586 प्राइमरी सेंसर, अपर्चर F/2.2 के साथ सोनी IMX482 का 16 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-ऐंगल सेंसर, 5 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं, कैमरा फीचर्स के तौर पर इसमें वीडियो पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट एचडीआर, नाइटस्केप, मैक्रो, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, पैनोरमा, स्मार्ट पेट कैप्चर, एआई सीन डिटेक्शन, रॉ इमेज, फिल्टर, वीडियो फोकस ट्रैकिंग, सुपर स्टेबल और वीडियो नाइटस्केप मौजूद हैं।

oneplus-8t-camera

वहीं, फोन में सेल्फी के लिए अपर्चर F/2.4 के साथ 16 मेगापिक्सल सोनी IMX471 सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा में- फेस अनलॉक, एचडीआर, स्क्रीन फ्लैश और फेस रिटचिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S20 FE vs OnePlus 8 Pro: जानें किस फ्लैगशिप फोन में है ज्यादा दम

खूबसूरत डिसप्ले

OnePlus 8T को पंच-होल कटआउट के साथ 6.55-इंच AMOLED डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन (2400 x 1080 पिक्सल) और 402 ppi है। इसके अलावा फोन की स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन की डिसप्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है जो कि हैवी ग्राफिक्स के गेम खेलने में काफी स्मूथ अहसास कराती है। इसके अलावा फोन में डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

oneplus-8t-3

हार्डवेयर

OnePlus 8T को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। यह दुनिया के सबसे तेज प्रोसेसर में से एक है। इस चिपसेट की खासियत है कि यह पुराने प्रोसेसर से 60 प्रतिशत कम बैटरी खर्च करता है और 50 प्रतिशत तेज काम करता है। वहीं, इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 650 जीपीयू दिया गया है। हैंडसेट 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note20 vs OnePlus 8 Pro vs Mi 10: जानें कौनसा फोन है ज्यादा दमदार

oneplus-8t-launch

बैटरी और कनेक्टिवीट

वनप्लस 8टी फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। वनप्लस 8 सीरीज़ में भी कंपनी ने Warp Charge 30T का इस्तेमाल किया था। वहीं, OnePlus 8T नए OxygenOS बेस्ड एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आने वाले इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

oneplus-8t

कीमत

OnePlus 8T को दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। हैंडसेट के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपए और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपए है। इंडिया में डिवाइस अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। अमेजन इंडिया पर 17 अक्टूबर 2020 को प्रारंभ हो रही ‘Great Indian Festival’ सेल में डिवाइस खरीदा जा सकेगा। Amazon के प्राइम मेंबर्स को 16 अक्टूबर को यह फोन खरीदने का ऑप्शन मिलेगा।

The post वनप्लस का एक और धमाका, 12GB रैम के साथ लॉन्च किया बेहद ही पावरफुल OnePlus 8T 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-5g-launched-in-india-12gb-ram-know-price-sale-amazon/feed/ 0
12 जीबी रैम के साथ OnePlus 8T वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 14 अक्टूबर को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-listed-on-geekbench-with-12-gb-ram-launch-on-14-october/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-listed-on-geekbench-with-12-gb-ram-launch-on-14-october/#respond Tue, 29 Sep 2020 12:33:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49358 लॉन्च ईवेंट 14 अक्टूबर की शाम 7 बज कर 30 मिनट पर होगा

The post 12 जीबी रैम के साथ OnePlus 8T वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 14 अक्टूबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus बता चुकी है कि कंपनी अक्टूबर की 14 तारीख को अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 8T टेक मंच पर पेश करने वाली है। इस दिन फोन का ग्लोबल लॉन्च होगा जिसके तहत 14 अक्टूबर को ही यह फोन भारतीय बाजार में भी अनाउंस कर दिया जाएगा। वनप्लस 8टी की लॉन्च डेट के अलावा फिलहाल कंपनी ने स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन वनप्लस का यह आगामी स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है, जिससे लॉन्च से पहले ही फोन की कई अहम डिटेल सामने आ गई है।

OnePlus 8T को गीकबेंच पर OnePlus KB2000 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां फोन के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि यह वनप्लस 8टी स्मार्टफोन ही है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 29 सितंबर की ही है जहां फोन की कई अहम डिटेल्स की जानकारी सामने आई है। गीकबेंच पर वनप्लस के इस स्मार्टफोन को 12 जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है।

oneplus 8t listed on geekbench with 12 gb ram launch on 14 october

गीकबेंच पर वनप्लस 8टी स्मार्टफोन में एंडरॉयड 10 ओएस के साथ 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हुई है जिसके साथ मदरबोर्ड सेग्मेंट में ‘kona’ लिखा गया है। गौरतलब है कि यह क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865​ चिपसेट का कोडनेम है। वहीं बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो इस फोन को सिंगल-कोर में 3843 स्कोर तथा मल्टी-कोर में 11714 स्कोर दिया गया है।

लॉन्च डिटेल

OnePlus 8T 5G का लॉन्च ईवेंट 14 अक्टूबर की शाम 7 बज कर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसे कंपनी द्वारा सभी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव दिखाया जाएगा। शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी वनप्लस 8टी का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है जिससे साफ हो गया है कि भारत में इस फोन की सेल अमेज़न पर ही होगी। हालांकि फोन की बिक्री कब से शुरू होगी, इस जानकारी के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।

oneplus ceo pete lau confirms oneplus 8t pro not coming this year oneplus 8t launch on 14 october

यह हो सकती है कीमत

लीक के अनुसार यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा तथा दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। लीक की मानें तो वनप्लस 8टी के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 799 यूरो और 12 जीबी रैम वेरिएंट को 899 यूरो में लॉन्च किया जाएगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 69,000 और 77,000 रुपये के करीब है। बहरहाल आशा है कि इंडिया में इस फोन का दाम यूरोप की तुलना में कुछ कम होगा।

ऐसी होगी स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 8टी की संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 6.55 इंच डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ दो कॉन्फिग्रेशन दिए जाएंगे। इसमें से एक में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरे में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज होगी। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 पर काम कर सकता है।

oneplus ceo pete lau confirms oneplus 8t pro not coming this year oneplus 8t launch on 14 october

लीक की मानें तो फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, इसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया जाएगा। वहीं, अंत में एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 8टी फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा, जो कि होल-पंच कटआउट के साथ स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा। इसके अलावा, माना जा रहा है कि फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

The post 12 जीबी रैम के साथ OnePlus 8T वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 14 अक्टूबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-8t-listed-on-geekbench-with-12-gb-ram-launch-on-14-october/feed/ 0
OnePlus 8T Pro को लेकर कंपनी ने दिया यह बड़ा बयान, 14 अक्टूबर को लॉन्च होगा OnePlus 8T स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ceo-pete-lau-confirms-oneplus-8t-pro-not-coming-this-year-oneplus-8t-launch-on-14-october/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ceo-pete-lau-confirms-oneplus-8t-pro-not-coming-this-year-oneplus-8t-launch-on-14-october/#respond Tue, 29 Sep 2020 09:20:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49351 फोन 12 जीबी और 8 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा।

The post OnePlus 8T Pro को लेकर कंपनी ने दिया यह बड़ा बयान, 14 अक्टूबर को लॉन्च होगा OnePlus 8T स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus की ओर से घोषणा की जा चुकी है कि कंपनी आने वाली 14 अक्टूबर को टेक मार्केट में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए ‘वनप्लस 8’ का ‘टी’ मॉडल पेश करने जा रही है। कंपनी के इस नए स्मार्टफोन का नाम OnePlus 8T बताया गया है जो एक 5G फोन होगा। वनप्लस 8टी की लॉन्च डिटेल सामने आने के साथ ही चर्चा थी कि कंपनी OnePlus 8T Pro स्मार्टफोन भी सामने ला सकती है। लेकिन आज वनप्लस ने साफ शब्दों में बता दिया है कि इस साल OnePlus 8T Pro स्मार्टफोन लॉन्च नहीं होगा।

OnePlus 8T Pro से जुड़ा यह बड़ा बयान स्वयं कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने दिया है। पीट ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए कहा है कि इस साल वनप्लस 8टी प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने की कंपनी की कोई योजना नहीं हैं। इस बयान के बाद चर्चा जारी है कि कंपनी इस नाम से शायद कोई फोन लाएगी ही नहीं, तथा अगले साल यानि 2021 में सीधे इस जेनरेशन को नेक्स्ट मॉडल्स ही लॉन्च किए जाएंगे।

oneplus ceo pete lau confirms oneplus 8t pro not coming this year oneplus 8t launch on 14 october

बता दें कि OnePlus 8T 5G का लॉन्च ईवेंट 14 अक्टूबर की शाम 7 बज कर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसे कंपनी द्वारा सभी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव दिखाया जाएगा। शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी वनप्लस 8टी का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है जिससे साफ हो गया है कि भारत में इस फोन की सेल अमेज़न पर ही होगी। हालांकि फोन की बिक्री कब से शुरू होगी, इस जानकारी के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें : 64MP कैमरे वाला सस्ता Realmi 7i इंडिया में करेगा 7 अक्टूबर को एंट्री, Xiaomi को चुनौती मिलनी तय

OnePlus 8T के एक लीक के अनुसार यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा तथा दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। लीक की मानें तो वनप्लस 8टी के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 799 यूरो और 12 जीबी रैम वेरिएंट को 899 यूरो में लॉन्च किया जाएगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 69,000 और 77,000 रुपये के करीब है। बहरहाल आशा है कि इंडिया में इस फोन का दाम यूरोप की तुलना में कुछ कम होगा।

OnePlus 8T

वनप्लस 8टी की संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 6.55 इंच डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ दो कॉन्फिग्रेशन दिए जाएंगे। इसमें से एक में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरे में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज होगी। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 पर काम कर सकता है।

oneplus ceo pete lau confirms oneplus 8t pro not coming this year oneplus 8t launch on 14 october

लीक की मानें तो फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, इसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया जाएगा। वहीं, अंत में एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 8टी फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा, जो कि होल-पंच कटआउट के साथ स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा। इसके अलावा, माना जा रहा है कि फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

The post OnePlus 8T Pro को लेकर कंपनी ने दिया यह बड़ा बयान, 14 अक्टूबर को लॉन्च होगा OnePlus 8T स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ceo-pete-lau-confirms-oneplus-8t-pro-not-coming-this-year-oneplus-8t-launch-on-14-october/feed/ 0