OnePlus 9 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 06:40:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 19,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है Oneplus 9 Pro 5g, जानें क्या है नई कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/19000-rs-offer-on-oneplus-9-pro-5g-know-the-new-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/19000-rs-offer-on-oneplus-9-pro-5g-know-the-new-price/#comments Sat, 06 Aug 2022 12:49:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85737 19,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है Oneplus 9 Pro 5g, जानें क्या है नई कीमत

The post 19,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है Oneplus 9 Pro 5g, जानें क्या है नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oneplus 9 Pro फिलहाल अपने लॉन्च प्राइस से 15,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसे पिछले साल लॉन्च किया था जहां इसकी कीमत 64,999 रुपये रखी गई थी। परंतु अब आप इस दमदार फोन को सिर्फ 45,749 रुपये में खरीद पाएंगे। यह ऑफर अमेजन द ग्रेट इंडिया फ्रीडम सेल के दौरान उपलब्ध है जहां सबसे कम कीमत पर फोन को लिया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें आपको क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 48 MP का हैसल ब्लड कैमरा और 12 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन किसी भी फोन को कड़ी टक्कर देने का दम रखता है।

Oneplus 9 Pro के ऑफर्स

Oneplus 9 Pro के ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताएं तो इस फोन को कंपनी ने 64,999 रुपये में लॉन्च किया था। परंतु फिलहाल यह ऑनलाइन स्टोर अमेज़न इंडिया पर 15,000 रुपये की छूट के साथ 49,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही कंपनी SBI क्रेडिट कार्ड पर 4,250 रुपये का अतिरिक्त छूट दे रही है। ऐसे में आप इस फोन को सिर्फ 45,749 रुपये में खरीद पाएंगे। हालांकि इसके अलावा भी कई ऑफर्स हैं जैसे कि अमेजन पे और ICICI कार्ड से पेमेंट पर आपको 300 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं ईएमआई पर लेने पर 1,250 रुपये की छूट दी जा रही है। परंतु सबसे बड़ा ऑफर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड पर ही है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 18,699 रुपये में मिल रहा Oneplus का यह दमदार फोन, 5G है और गेमिंग में भी है तगड़ा

Oneplus 9 Pro के स्पेसिफिकेशन

Oneplus 9 Pro को कंपनी ने 6.7 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। यह फोन डिसप्ले के लिए LTPO टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है और इसमें आपको फ्लूड AMOLED पैनल देखने को मिलेगा। वहीं यह 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ एचडीआर 10 प्लस भी सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन पर आपको कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिल जाती है।

OnePlus 9 RT might launch on 15 October with 50mp camera OxygenOS 12 snapdragon 870 Plus

रही बात परफॉर्मेंस की तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर रन करता है जो कि 2.84GHz तक के मैक्सिमम क्लॉक स्पीड को सपोर्ट करता है। वहीं आपको 8GB और 12GB की रैम मैमोरी मिल जाती है और स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB का ऑप्शन उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: 4,000 रुपये कम हुआ वनप्लस स्मार्टफोन का दाम, OnePlus Nord CE2 Lite 5G और OnePlus 10R 5G हुए सस्ते

रही बात कैमरे की तो वनप्लस 9 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सपोर्ट है जिसका मैन कैमरा एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है कंपनी ने 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर का उपयोग किया है। यह कैमरा हैसल ब्लड सर्टिफाइड है जो कि फोटोग्राफी के लिए खास माना जाता है। वहीं दूसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और चौथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

पावर बैकअप की बात करें तो इसमें 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करता है। यह फोन 5जी से लैस है।

The post 19,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है Oneplus 9 Pro 5g, जानें क्या है नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/19000-rs-offer-on-oneplus-9-pro-5g-know-the-new-price/feed/ 1
OnePlus 10 Pro 5G के लॉन्च के बाद सस्ते हुए OnePlus 9 5G और OnePlus 9 Pro 5G, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-5g-and-oneplus-9-pro-5g-price-cut-after-oneplus-10-pro-5g-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-5g-and-oneplus-9-pro-5g-price-cut-after-oneplus-10-pro-5g-launch/#respond Sat, 02 Apr 2022 06:17:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78269 वनप्लस ने भारत में OnePlus 9 5G और OnePlus 9 Pro 5G स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स में 5000 रुपये तक की कटौती की है।

The post OnePlus 10 Pro 5G के लॉन्च के बाद सस्ते हुए OnePlus 9 5G और OnePlus 9 Pro 5G, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च के बाद कंपनी ने OnePlus 9 5G और OnePlus 9 Pro 5G स्मार्टफोन की क़ीमत में कटौती कर दी है। वनप्लस ने अपने पिछले साल लॉन्च किए OnePlus 9 5G और OnePlus 9 Pro 5G स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 5000 रुपये तक की कटौती है। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus 9 5G की कीमत

OnePlus 9 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फ़ोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले स्मार्टफ़ोन को अब 44,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। पहले इस स्मार्टफ़ोन की क़ीमत 49,999 रुपये थी। वहीं फ़ोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को अब 49,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इस फ़ोन की पहले क़ीमत 54,999 रुपये थी। वनप्लस का यह फ़ोन विंटर मिस्ट, एशट्रल ब्लैक और आर्कटिक स्काई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

OnePlus 9 RT Specs Variants Price leaked before Launch date 15 october

OnePlus 9 Pro 5G की कीमत

OnePlus 9 Pro 5G स्मार्टफोन को भी कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। इस फ़ोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 59,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। इस फ़ोन की पहले क़ीमत 64,999 रुपये थी। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की क़ीमत 64,999 रुपये है, जो पहले 69,999 रुपये का था। यह फ़ोन तीन कलर – मॉर्निंग मिस्ट, स्टेलर ब्लैक और पाइन ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

oneplus-9-pro-review-008

OnePlus 9

OnePlus 9 स्मार्टफोन में 6.55-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वनप्लस 9 स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और Warp Charge 65T फास्ट चार्जिंग दी गई है। कैमरा की बात करें तो OnePlus 9 में Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 50MP वाइड एंगल लेंस और 2MP मोनो कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन का भारत में ये होगी कीमत, 108MP कैमरा और Snapdragon 778G प्रोसेसर से है लैस

12GB RAM Phone OnePlus 9 RT geekbench listing Snapdragon 888 SoC specs leaked

OnePlus 9 Pro

OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो AMOLED LTPO पैनल है। इसका रेजलूशन 1,440×3,216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 888 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 8MP टेलीफोटो कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : रियलमी के 108MP कैमरा वाले सस्ते Realme 9 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post OnePlus 10 Pro 5G के लॉन्च के बाद सस्ते हुए OnePlus 9 5G और OnePlus 9 Pro 5G, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-5g-and-oneplus-9-pro-5g-price-cut-after-oneplus-10-pro-5g-launch/feed/ 0
ताकतवर स्नैपड्रैगन 888 5G चिपसेट पर लॉन्च होंगे OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro, 23 मार्च को होगी इंडिया में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-series-will-support-qualcomm-snapdragon-888-soc-specs-leaked-23-march-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-series-will-support-qualcomm-snapdragon-888-soc-specs-leaked-23-march-launch/#respond Thu, 18 Mar 2021 04:52:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55430 OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro 5G फोन होंगे और स्नैपड्रैगन 888​ चिपसेट के साथ इंडिया में लॉन्च होंगे।

The post ताकतवर स्नैपड्रैगन 888 5G चिपसेट पर लॉन्च होंगे OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro, 23 मार्च को होगी इंडिया में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 23 मार्च को अपनी ‘वनप्लस 9’ सीरीज़ पेश करने जा रही है। इस सीरीज़ के तहत OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। फ्लैगशिप कीलर नाम से मशहूर वनप्लस के ये दोनों मोबाइल फोन हाईएंड सेग्मेंट में एंट्री लेंगे जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होंगे। वहीं आज लॉन्च से पहले वनप्लस ने खुद से ही खुलासा कर दिया है कि OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro दोनों 5G फोन होंगे और क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ इंडिया में लॉन्च होंगे।

लॉन्च डिटेल

सबसे पहले लॉन्च की बात करें तो OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन आने वाली 23 मार्च को टेक मार्केट में कदम रखेंगे। यह एक ग्लोबल लॉन्च होगा जिसके मंच से कई देशों में वनप्लस 9 सीरीज़ की एंट्री होगी। भारत में यह लॉन्च ईवेंट 23 मार्च की शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसका लाईव प्रसारण किया जाएगा। OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस लॉन्च ईवेंट को लाईव देखा जा सकेगा।

OnePlus 9 Series will Support Qualcomm Snapdragon 888 SoC specs leaked 23 march launch

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस ने साफ कर दिया है कि सीरीज़ में लॉन्च होने वाले दोनों स्मार्टफोन OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro क्चॉलकॉम के सबसे पावरफुल और 5G नेटवर्क सपोर्ट वाले स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट सपोर्ट करेंगे। यह चिपसेट 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है जो 2.84गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड देने में सक्षम है। यह चिपसेट तीसरी जेनरेशन का स्नैपड्रैगन एक्स60 5जी मॉडम सपोर्ट करता है तथा साथ ही इसमें क्वॉलकॉम का स्प्रेक्ट्रा 580 आईएसपी कैमरा फीचर भी मौजूद है। यह भी पढ़ें : Xiaomi का किताब की तरह मुड़ने वाला फोन MI Mix 4 जल्द होगा लॉन्च, सबसे ताकतवर प्रोसेसर और इन-डिसप्ले कैमरा से होगा लैस

OnePlus 9 Pro को लेकर बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की क्वॉडएचडी+ एलटीपीओर डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। साथ ही यह फोन एचडीआर10+ और 1300निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स से भी लैस होगा। वहीं दूसरी ओर OnePlus 9 में 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दिए जाने की बात कही गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश पर काम करेगी।

OnePlus 9 Series will Support Qualcomm Snapdragon 888 SoC specs leaked 23 march launch

क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ ही वनप्लस 9 सीरीज़ में 12 जीबी तक की रैम मैमोरी और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। बताया गया है कि OnePlus 9 सीरीज़ में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ ही 50 मेगापिक्सल का ही वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। वहीं ये फोन 65वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ ही 50वॉट वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करेंगे। बहरहाल फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 23 मार्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post ताकतवर स्नैपड्रैगन 888 5G चिपसेट पर लॉन्च होंगे OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro, 23 मार्च को होगी इंडिया में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-series-will-support-qualcomm-snapdragon-888-soc-specs-leaked-23-march-launch/feed/ 0