OnePlus 9 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:45:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Breaking: महंगाई में मिली बड़ी राहत! 10,000 रुपये सस्ता हुए OnePlus 9 सीरीज के ये Smartphones https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-pro-5g-series-price-cut-rs-10000-check-new-selling-rate/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-pro-5g-series-price-cut-rs-10000-check-new-selling-rate/#comments Wed, 11 May 2022 04:43:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80157 दोनों ही फोन की कीमत में 10,000 रुपये तक की कटौती की गई है।

The post Breaking: महंगाई में मिली बड़ी राहत! 10,000 रुपये सस्ता हुए OnePlus 9 सीरीज के ये Smartphones first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने इस साल OnePlus 10 Pro 5G के लॉन्च से पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 9 Pro 5G की कीमत में बड़ी कटौती की थी। वही, अब कंपनी ने वनप्लस 9 सीरीज के OnePlus 9 Pro 5G और OnePlus 9 की कीमत में 10,000 रुपये कटौती की है। इस बात की जानकारी 91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स द्वारा मिली है। मिली जानकारी के अनुसार वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो के सभी रैम व स्टोरेज मॉडल पर कटौती हमेशा के लिए की गई है। आइए आगे आपको इन फोन्स के सभी मॉडल की नई कीमत की जानकारी देते हैं।

OnePlus 9 Pro 5G और OnePlus 9 की कीमत में कटौती

OnePlus 9 Pro 5G दो वेरिएंट्स में आता है – 8GB + 128GB और 12GB + 256GB। डिवाइस का छोटा वेरिएंट प्राइस कटसे पहले 54, 199 रुपये में सेल किया जा रहा था। लेकिन, अब फोन 10,000 रुपये की कटौती के बाद 44,199 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा अब 12GB + 256GB वेरिएंट पर भी 10,000 रुपये की कटौती की गई है। इस डिवाइस को पहले 59,199 में सेल किया जा रहा था। अब नया सेलिंग प्राइस 49,199 है। OnePlus 9 Pro 5G तीन कलर ऑप्शन- एस्ट्रल ब्लैक, आर्कटिक स्काई और विंटर मिस्ट में आता है। इसे भी पढ़ें: 80W फास्ट चार्जिंग की ताकत वाला OnePlus Nord 2T लॉन्च, फोन में है 8GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरा

oneplus-9-series-officially-launched-in-india-specs-features-camera-price-sale-offer

इसके अलावा OnePlus 9 के भी दो वेरिएंट आते हैं-8GB +128GB और 12GB + 256GB। लेकिन, अब कंपनी ने इस डिवाइस के दोनों वेरिएंट की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती कर दी है।

OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 9 RT might launch on 15 October with 50mp camera OxygenOS 12 snapdragon 870 Plus

OnePlus 9

OnePlus 9 स्मार्टफोन में 6.55-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वनप्लस 9 स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और Warp Charge 65T फास्ट चार्जिंग दी गई है। कैमरा की बात करें तो OnePlus 9 में Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 50MP वाइड एंगल लेंस और 2MP मोनो कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: सबसे पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे के साथ OnePlus 10 Ultra करेगा एंट्री, लीक हुई खूबियां
लेटेस्ट वीडियो

OnePlus 9 Pro

OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो AMOLED LTPO पैनल है। इसका रेजलूशन 1,440×3,216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 888 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 8MP टेलीफोटो कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है।

The post Breaking: महंगाई में मिली बड़ी राहत! 10,000 रुपये सस्ता हुए OnePlus 9 सीरीज के ये Smartphones first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-pro-5g-series-price-cut-rs-10000-check-new-selling-rate/feed/ 1
OnePlus 10 Pro 5G के लॉन्च के बाद सस्ते हुए OnePlus 9 5G और OnePlus 9 Pro 5G, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-5g-and-oneplus-9-pro-5g-price-cut-after-oneplus-10-pro-5g-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-5g-and-oneplus-9-pro-5g-price-cut-after-oneplus-10-pro-5g-launch/#respond Sat, 02 Apr 2022 06:17:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78269 वनप्लस ने भारत में OnePlus 9 5G और OnePlus 9 Pro 5G स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स में 5000 रुपये तक की कटौती की है।

The post OnePlus 10 Pro 5G के लॉन्च के बाद सस्ते हुए OnePlus 9 5G और OnePlus 9 Pro 5G, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च के बाद कंपनी ने OnePlus 9 5G और OnePlus 9 Pro 5G स्मार्टफोन की क़ीमत में कटौती कर दी है। वनप्लस ने अपने पिछले साल लॉन्च किए OnePlus 9 5G और OnePlus 9 Pro 5G स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 5000 रुपये तक की कटौती है। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus 9 5G की कीमत

OnePlus 9 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फ़ोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले स्मार्टफ़ोन को अब 44,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। पहले इस स्मार्टफ़ोन की क़ीमत 49,999 रुपये थी। वहीं फ़ोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को अब 49,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इस फ़ोन की पहले क़ीमत 54,999 रुपये थी। वनप्लस का यह फ़ोन विंटर मिस्ट, एशट्रल ब्लैक और आर्कटिक स्काई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

OnePlus 9 RT Specs Variants Price leaked before Launch date 15 october

OnePlus 9 Pro 5G की कीमत

OnePlus 9 Pro 5G स्मार्टफोन को भी कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। इस फ़ोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 59,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। इस फ़ोन की पहले क़ीमत 64,999 रुपये थी। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की क़ीमत 64,999 रुपये है, जो पहले 69,999 रुपये का था। यह फ़ोन तीन कलर – मॉर्निंग मिस्ट, स्टेलर ब्लैक और पाइन ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

oneplus-9-pro-review-008

OnePlus 9

OnePlus 9 स्मार्टफोन में 6.55-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वनप्लस 9 स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और Warp Charge 65T फास्ट चार्जिंग दी गई है। कैमरा की बात करें तो OnePlus 9 में Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 50MP वाइड एंगल लेंस और 2MP मोनो कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन का भारत में ये होगी कीमत, 108MP कैमरा और Snapdragon 778G प्रोसेसर से है लैस

12GB RAM Phone OnePlus 9 RT geekbench listing Snapdragon 888 SoC specs leaked

OnePlus 9 Pro

OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो AMOLED LTPO पैनल है। इसका रेजलूशन 1,440×3,216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 888 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 8MP टेलीफोटो कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : रियलमी के 108MP कैमरा वाले सस्ते Realme 9 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post OnePlus 10 Pro 5G के लॉन्च के बाद सस्ते हुए OnePlus 9 5G और OnePlus 9 Pro 5G, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-5g-and-oneplus-9-pro-5g-price-cut-after-oneplus-10-pro-5g-launch/feed/ 0
OnePlus 9, OnePlus 9R, और OnePlus 8T जल्द हो सकते हैं बंद, जानें क्या है कारण https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-9r-8t-may-be-discontinued-in-india-know-why/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-9r-8t-may-be-discontinued-in-india-know-why/#respond Fri, 31 Dec 2021 07:22:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72920 OnePlus 9RT के लॉन्च होने के बाद OnePlus 9, OnePlus 9R और OnePlus 8T फोन को भारत में बंद किया जा सकता है।

The post OnePlus 9, OnePlus 9R, और OnePlus 8T जल्द हो सकते हैं बंद, जानें क्या है कारण first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus 9RT के इंडिया लॉन्च को लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही है। वहीं, ऐसा लग रहा है कि कंपनी भी इस डिवाइस के इंडिया लॉन्च की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं, यह फोन इंडिया से पहले चीन में इस साल October में Snapdragon 888 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ था। वहीं, अब टिप्सटर Yogesh Brar को डिस्ट्रीब्यूशन चैनल से जनकारी मिली है कंपनी OnePlus 9RT के इंडिया लॉन्च के बाद OnePlus 9, OnePlus 9R और OnePlus 8T को डिस्कंटीन्यू कर सकती है। इस जानकारी के सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि कंपनी जल्द ही देश में हैंडसेट को पेश कर सकती है इसलिए मौजूदा फोन को बंद करना चाहती है।

OnePlus 9RT

इसके अलावा योगेश का कहना है कि OnePlus ने अचानक से OnePlus 9R, OnePlus 9 और OnePlus 8T फोन की कीमतों को विभिन्न पोर्टलों पर बैंक छूट और कूपन के साथ कम कर दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रांड OnePlus 9RT India के लॉन्च से पहले मौजूदा लाइनअप का अधिक से अधिक स्टॉक खाली करना चाहता है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 10 pro स्मार्टफोन का प्रोमो वीडियो हुआ लीक, जानें कब होगा लॉन्च और खूबियां

OnePlus 9RT के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus RT स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, मैक्सिमम ब्राइटनेस 1300 nits और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वनप्लस का यह फोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। वनप्लस का यह फोन चीन में तीन वेरिएंट – 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में लॉन्च किया गया था। इसे भी पढ़ें: OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को आई नई जानकारी, जानें कब होंगी एंट्री

लेटेस्ट वीडियो

कैमरा की बात करें तो OnePlus RT स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा दिया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 16 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही फोन में डुअल LED फ्लैश दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 16-मेगापिक्सल Sony IMX471 कैमरा लेंस दिया है। यह कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। वनप्लस के इस फोन में 4,500mAh डुअल सेल बैटरी दी है जो 65W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है।

The post OnePlus 9, OnePlus 9R, और OnePlus 8T जल्द हो सकते हैं बंद, जानें क्या है कारण first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-9r-8t-may-be-discontinued-in-india-know-why/feed/ 0
OnePlus 9RT इतने रुपये में होगा भारत में लॉन्च, घोषणा से पहले ही सामने आया India Price https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9rt-leaked-india-price-specs-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9rt-leaked-india-price-specs-launch-date/#respond Sat, 16 Oct 2021 07:19:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68796 OnePlus 9RT Price in India 40,000 रुपये से लेकर 44,000 रुपये के बीच रहने वाला है।

The post OnePlus 9RT इतने रुपये में होगा भारत में लॉन्च, घोषणा से पहले ही सामने आया India Price first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने इसी हफ्ते अपनी होम मार्केट चीन में नया स्मार्टफोन OnePlus 9RT लॉन्च किया है। यह एक 5G Phone है जो Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट, 120Hz OLED डिस्प्ले, 50MP Rear Camera और 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। यह मोबाइल फोन जल्द इंडिया में भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई सॉलिड जानकारी नहीं दी है लेकिन भारत में आने से पहले ही लीक के जरिये OnePlus 9RT India Price सामने आ गया है।

OnePlus 9RT की भारतीय कीमत

वनप्लस 9आरटी के इंडिया प्राइस की जानकारी टिपस्टर योगेश बरार के जरिये सामने आई है। इस टिपस्टर ने बताया है कि OnePlus 9RT स्मार्टफोन की कीमत भारत में 40,000 रुपये से लेकर 44,000 रुपये के बीच रहने वाली है। योगेश का कहना है कि वनप्लस 9आरटी इंडिया में उसी कीमत पर लॉन्च होगा जितने में OnePlus 8T लॉन्च किया गया था। हालांकि OnePlus 9RT भारतीय बाजार में कितने वेरिएंट्स में एंट्री लेगा, यह बात अभी पुख्ता नहीं हो पाई है।

OnePlus 9RT Price

वनप्लस 9आरटी के चाइना प्राइस की बात करें तो चीन में यह फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 3299 युआन (तकरीबन 38,400 रुपये) है। वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3499 युआन (तकरीबन 40,800 रुपये) और सबसे बड़े 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3799 युआन (तकरीबन 44,200 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 11 और Note 11 Pro की कीमत का हुआ खुलासा, देखें क्या होगा इन मोबाइल फोंस का दाम

OnePlus 9RT Specs

वनप्लस 9आरटी को 6.62-इंच की E4 OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। एंडरॉयड 12 आधारित कलरओएस 12 के साथ यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 65वॉट व्रैप चार्ज 65टी तकनीक से लैस है।

OnePlus 9RT leaked India Price specs launch date

OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है, जो कि OIS और EIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 16MP का वाइड एंगल लेंस और मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है।

The post OnePlus 9RT इतने रुपये में होगा भारत में लॉन्च, घोषणा से पहले ही सामने आया India Price first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9rt-leaked-india-price-specs-launch-date/feed/ 0
50MP कैमरे वाला OnePlus 9 RT स्मार्टफोन 15 अक्टूबर को हो सकता है इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-rt-might-launch-on-15-october-with-50mp-camera-oxygenos-12-snapdragon-870-plus/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-rt-might-launch-on-15-october-with-50mp-camera-oxygenos-12-snapdragon-870-plus/#respond Tue, 14 Sep 2021 05:15:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66899 OnePlus 9 RT स्मार्टफोन 15 October को टेक मंच पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post 50MP कैमरे वाला OnePlus 9 RT स्मार्टफोन 15 अक्टूबर को हो सकता है इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus को लेकर यह बात पिछले महीने ही साफ हो गई थी कि कंपनी अपनी ‘वनप्लस 9’ सीरीज़ के ‘टी’ मॉनिकर पर काम कर रही है और इसे OnePlus 9T बल्कि OnePlus 9 RT नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। वनप्लस ने हालांकि अभी तक इस फोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन एक ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि वनप्लस 9 आरटी स्मार्टफोन 15 October को टेक मंच पर लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 9 RT की लॉन्च डेट की जानकारी फिलहाल लीक के माध्यम से ही सामने आई है। ओनलीक्स ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये बताया है कि वनप्लस कंपनी अपने इस आने वाले मोबाइल फोन को अक्टूबर महीने में लॉन्च करेगी और वनप्लस 9 आरटी 15 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक दे सकता है। यह पहले ही बताया जा चुका है कि OnePlus 9 RT चुनिंदा बाजारों में ही लॉन्च किया जाएगा और इनमें इंडिया का नाम भी शामिल होगा। ऐसे में यह वनप्लस फोन किस देश में सबसे पहले एंट्री लेगा इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें : 16 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Realme C25Y, मिलेगा 50MP camera

OnePlus 9 RT की स्पेसिफिकेशन्स

विभिन्न लीक्स के जरिये सामने आई डिटेल्स की बात करें तो OnePlus 9 RT को कंपनी द्वारा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन सबसे नए एंडरॉयड ओएस वर्ज़न एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ आक्सिजनओएस 12 पर काम करेगा। बताया जा रहा है कि OnePlus 9 RT पहला स्मार्टफोन होगा जो OxygenOS 12 के साथ लॉन्च होगा।

OnePlus 9 RT might launch on 15 October with 50mp camera OxygenOS 12 snapdragon 870 Plus

OnePlus 9 RT स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 870प्लस चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। फोटोग्राफी के लिए इस वनप्लस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए वनप्लस 9 आरटी में 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

The post 50MP कैमरे वाला OnePlus 9 RT स्मार्टफोन 15 अक्टूबर को हो सकता है इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-rt-might-launch-on-15-october-with-50mp-camera-oxygenos-12-snapdragon-870-plus/feed/ 0
वनप्लस ने की नए स्मार्टफोन OnePlus 9T की तैयारी, ट्वीट कर दी इस मोबाइल की जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9t-might-launch-soon-in-india-company-teased-in-tweet/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9t-might-launch-soon-in-india-company-teased-in-tweet/#respond Tue, 17 Aug 2021 01:49:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65065 इमेज में OnePlus 9 को Tea यानी चाय पत्ती के बीच रखा गया है।

The post वनप्लस ने की नए स्मार्टफोन OnePlus 9T की तैयारी, ट्वीट कर दी इस मोबाइल की जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus कंपनी शुरूआत में जहां फ्लैगशिप कीलर बनकर मार्केट में आई थी, वहीं अब बाजार के हाल में ढलते हुए यह ब्रांड कम कीमत वाले फोन भी लॉन्च करने लगी है। इस साल वनप्लस 9 सीरीज़ के तहत कंपनी OnePlus 9R, OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च का चुकी है और अब OnePlus 9T की इस ब्रांड की नज़रें हैं। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर तो अभी तक वनप्लस 9टी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन OnePlus के एक ताजा ट्वीट के बाद चर्चा उठी है कि कंपनी जल्द ही OnePlus 9T स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

OnePlus 9T को लॉन्च किए जाने की बात जिस ट्वीट के जरिये सामने आई है उसे आप नीचे देख सकते हैं। इस ट्वीट में कंपनी ने OnePlus 9 के इमेज को शेयर किया है जिसे Tea यानी चाय पत्ती के बीच रखा गया है। इस फोटो के साथ ही वनप्लस ने कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘The #OnePlus9 in tea. Don’t read too much into it.’ कैप्शन में ‘टी‘ शब्द को यूज़ करने के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्वीट के जरिये कंपनी OnePlus 9T को टीज़ करना शुरू कर चुकी है। उम्मीद है कि दिवाली से पहले यह फोन लॉन्च कर दिया जाएगा।

OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

डिसप्ले

OnePlus 9 को कंपनी की ओर से 2400 x 1080 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 6.55 इंच की फ्लूड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है। इस फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। वनप्लस 9 की डिसप्ले 1100निट्स ब्राइटनेस के साथ ही एचडीआर10+ जैसे फीचर्स से लैस है।

OnePlus 9T might launch in india company teased by tweet

OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन 1440 x 3216 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की क्वॉडएचडी+ फ्लूड डिसप्ले 2.0 डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन स्मार्ट 120हर्ट्ज़ तकनीक से लैस है जो हायपर टच टेक्नोलॉजी के जरिये 360हर्ट्ज़ तक की सिंक स्पीड प्रदान करने की क्षमता रखती है। वनप्लस ने इस फोन में low-temperature polycrystalline oxide यानि LTPO तकनीक का यूज़ किया है जिसके चलते बैटरी की खपत 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 1300निट्स ब्राइटनेस, एचडीआर10+, एमईएमसी जैसे फीचर्स से लैस है।

प्रोसेसिंग

प्रोसेसिंग के मामले में OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro दोनों स्मार्टफोन एक जैसी पावर रखते हैं। ये दोनों स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुए हैं जो आक्सिज ओएस 11 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर 1 Cortex-X1 core (2.84 GHz) + 3 Cortex-A78 CPU cores (2.42 GHz) + 4 Cortex-A55 cores (1.80 GHz) प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ X60 5G मॉडम से लैस क्वॉलकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट मौजूद है। यह चिपसेट सीपीयू परफॉर्मेंस को 25 प्रतिशत तथा जीपीयू परफॉर्मेंस को 35 प्रतिशत तक बूस्ट करता है।

OnePlus 9T might launch in india company teased by tweet

फोटोग्राफी

OnePlus 9 ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX789 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स766 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सोनी आईएमएक्स471 सेंसर मौजूद है।

OnePlus 9 Pro को कंपनी की ओर से क्वॉड रियर कैमरा पर लॉन्च किया गया है। यह फोन भी एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स789 सेंसर सपोर्ट करता है। इसके अलावा वनप्लस 9 प्रो के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स766 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सोनी आईएमएक्स471 सेंसर सपोर्ट करता है।

OnePlus 9T might launch in india company teased by tweet

बैटरी

पवार बैकअप के लिए OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro दोनों स्मार्टफोन 4,500एमएएच बैटरी की बड़ी बैटरी सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इस बैटरी को व्रैप चार्ज 65टी फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है जिसके चलते सिर्फ 29 मिनट में ही यह फोन 1 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता रखता है। वहीं वनप्लस 9 प्रो में इस चार्जिंग तकनीक के साथ ही व्रैप चार्ज 50 वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी दी गई है।

The post वनप्लस ने की नए स्मार्टफोन OnePlus 9T की तैयारी, ट्वीट कर दी इस मोबाइल की जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9t-might-launch-soon-in-india-company-teased-in-tweet/feed/ 0
OnePlus 9R और OnePlus 9 स्मार्टफोन की सेल आज से, जानें कीमत और ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9r-oneplus-9-goes-sale-in-india-from-today-check-price-and-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9r-oneplus-9-goes-sale-in-india-from-today-check-price-and-specification/#respond Wed, 14 Apr 2021 05:35:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57112 OnePlus 9 सीरीज के अफोर्डेबल स्मार्टफोन OnePlus 9 और OnePlus 9R स्मार्टफोन भारत में आज से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। यहां हम इन दोनों स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स के बार में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

The post OnePlus 9R और OnePlus 9 स्मार्टफोन की सेल आज से, जानें कीमत और ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने भारत में पिछले महीने अपनी OnePlus 9 सीरीज़ को लॉन्च किया था। इस सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन OnePlus 9R, OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro को दमदार फ़ीचर्स के साथ पेश किया गया था। कंपनी ने सबसे पहले OnePlus 9 Pro स्मार्टफ़ोन को सेल पर उपलब्ध करवाया था। अब OnePlus 9 और OnePlus 9R स्मार्टफोन आज 14 अप्रैल को पहली बार बिक्री के लिए आएंगे। दोनों स्मार्टफोन की सेल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट OnePlus.in पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कंपनी ने OnePlus 9 स्मार्टफोन को FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 888 चिपसेट, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 65W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया है। वहीं OnePlus 9R स्मार्टफोन को 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 870 SoC, और 65W फास्ट चार्ज के साथ पेश किया है।

OnePlus 9R और OnePlus 9: कीमत और ऑफस

OnePlus 9R स्मार्टफोन को भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।यह स्मार्टफोन OnePlus 9 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल फोन है, जिसे दो वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन का 12GB रैम वेरिएंट 43,999 रुपये का है। OnePlus 9R स्मार्टफोन को कार्बन ब्लैक और लेक ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo A35 स्मार्टफोन 13 MP ट्रिपल रियर कैमरा और Helio P35 के साथ लॉन्च, जानें खूबियां

OnePlus 9 के कीमत की बात करें तो इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 49,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 54,999 रुपये है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन एस्ट्रल ब्लैक, आर्कटिक स्काई और विंटर मिस्ट में आता है।

OnePlus 9 vs OnePlus 9 Pro camera battery display Specifications Features price comparison

 

 

Oneplus 9R और OnePlus 9 दोनों स्मार्टफोन 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे सेल पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। अमेजन से इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए प्राइम मेंबरशिप तो OnePlus.in से खरीदने के लिए Red Cable Club मेंबर होना ज़रूरी होगा। अमेजन पर SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर Oneplus 9R पर 2000 रुपये और OnePlus 9 पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं OnePlus.in पर SBI कार्ड पर मिल रहे ऑफर के साथ American Express के कार्ड पर दस प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M21 स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें क्या हैं नई कीमत

OnePlus 9R : स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 9R स्मार्टफोन में 6.55-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वनप्लस के इस फोन को Snapdragon 870 चिपसेट के साथ 12GB तक की रैम और 256GB तक के स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। OnePlus 9R स्मार्टफोन को Android 11 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूआई OxygenOS के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया गया है। OnePlus 9R स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का मुख्य कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 16MP का वाइड एंगल कैमरा, 5MP मैक्रो लेंस और 5MP मोनो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

OnePlus 9 : स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 9 स्मार्टफोन में भी 6.55 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने क्वालकॉम का फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 दिया है, जो 12GB तक की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। OnePlus 9 स्मार्टफोन के बैक में Hasselblas ब्रांड के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन के बैक में 48MP का प्राइमेरी कैमरा और 50MP वाइड एंगल लेंस और 2MP मोनो लेंस दिया है। सेल्फी के इसमें का 16MP का कैमरा दिया है। OnePlus 9 स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 65T फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया है।

The post OnePlus 9R और OnePlus 9 स्मार्टफोन की सेल आज से, जानें कीमत और ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9r-oneplus-9-goes-sale-in-india-from-today-check-price-and-specification/feed/ 0
OnePlus 9 खरीदने का कर रहे हैं प्लान तो पहले यहां जानें फोन की ये 5 कमियां https://www.91mobiles.com/hindi/5-reasons-not-to-buy-oneplus-9-know-price-sale-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-reasons-not-to-buy-oneplus-9-know-price-sale-details/#respond Wed, 24 Mar 2021 11:00:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55760 OnePlus 9 भारत में 1 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post OnePlus 9 खरीदने का कर रहे हैं प्लान तो पहले यहां जानें फोन की ये 5 कमियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज OnePlus 9 को जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स और 5G सपोर्ट के साथ आखिरकार ऑफिशियल तौर पर इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के अंदर तीन फोन-Oneplus 9Oneplus 9 Pro और OnePlus 9R को पेश किया गया है। अगर बात करें इस सीरीज के अंदर पेश किए गए वनप्लस 9 की तो यह Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट और Hasselblad ब्रांडिंग का कैमरा सिस्टम के साथ आता है। इतना ही नहीं इसमें 12GB तक रैम, 256GB तक स्टोरेज और 120Hz फ्लूइड एमोलेड डिसप्ले मिलता है। लेकिन, अगर आप सोच रहे हैं कि OnePlus 9 सिर्फ खूबियों से भरा हुआ है तो ऐसा नहीं है। हालांकि, फोन को बिना इस्तेमाल करे कमियों को परखना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी हमें जो इस फोन के अंदर कमी दिखाई दी उसकी चर्चा आपसे कर रहे हैं।

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि OnePlus बेहद ही ताकतवर फीचर्स से लैस है। लेकिन, कुछ ग्राहकों को थोड़ी निराशा भी मिल सकती है। आगे इस फोन की ऐसे ही 5 कमियों का जिक्र हमने आपसे किया है। इन कमियों को जानने के बाद आप खुद तय कर पाएंगे कि क्या आप OnePlus 9 खरीदना चाहते हैं या नहीं? कमियां बताने से पहले आपको बता दें कि OnePlus 9 भारत में 1 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध होगा और आप यहां क्लिक कर फोन की सभी स्पेसिफिकेशन जान सकते हैं। इसे भी पढ़ें: OnePlus 9 vs OnePlus 9 Pro, देखें दोनों स्मार्टफोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल

वायरलेस चार्जिंग का नहीं मिलेगा स्वाद

OnePlus 9 को कंपनी ने कई दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। लेकिन, इंडियन वेरिएंट में वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन नहीं दिया है। हालांकि, यह तकनीक फिलहाल नॉर्थ अमेरिका और यूरोप यूजर्स के लिए फोन में डाली गई है। फोन के लॉन्च पर यह जानकारी से हमें झटका लगा कि आज के समय में इस पुरानी हो चुकी टेक्नोलॉजी को वनप्लस 9 में क्यों नहीं दिया गया है। लेकिन, अगर आप नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में रहते हैं तो आप 15W Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाला OnePlus 9 खरीद पाएंगे।

samsung-wireless-powerbank-review-in-hindi

IP रेटिंग नदारद

स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए आईपी रेटिंग बहुत जरूरी मानी जाती है। आज भारतीय बाजार में 20 हजार रुपए तक के फोन को आईपी रेटिंग सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया जाता है। लेकिन, OnePlus ने अपने OnePlus 9  में किसी प्रकार की IP रेटिंग नहीं ली है। आपको बता दें कि इस रेंटिंग को प्राप्त करने के लिए काफी अधिक खर्च करने होते हैं जो फोन की लागत बढ़ा देता है।  ऐसे में कई कंपनियां कम कीमत रखने के लिए आईपी रेटिंग को लेना सही नहीं समझती शायद इसलिए कंपनी ने इस सर्टिफिकेशन के बिना ही OnePlus 9 को पेश किया है। हालांकि, वनप्लस लगातार कहती रहती है कि उसके फोन अन्य फोन की तुलना में ज्यादा वाटर रेजिस्टेंट है। इसे भी पढ़ें: OnePlus फिर करेगा सरप्राइज, लॉन्च से पहले लो बजट वाला Nord N20 फोन इंडियन साइट पर हुआ लिस्ट

samsung-galaxy-a8-plus-2018-first-impression-price-specifications-features-in-hindi

टेलिफोटो लेंस की कमी

OnePlus 9 की सबसे बड़ी ताकत इस फोन का रियर कैमरा है जो कि Hasselblad ब्रांडिंग के साथ आता है। लेकिन, फोन टेलिफोटो लेंस की कमी है। आज लगभग हर कंपनी अपने फोन में एक टेलिफोटो लेंस को जरूर प्लेस करती हैं। लेकिन, OnePlus 9 में इस प्रकार का कोई लेंस नहीं है। बल्कि इसकी जगह मोनोक्रोम लेंस को रखा गया है। अगर बात करें टेलिफोटो लेंस के काम की तो यह आपके फोन से क्लिक की गई जूम वाली इमेज को और बेहतर बनाता है।

OnePlus 9R coming as an India exclusive smartphone on 23 march

कीमत है ज्यादा

वनप्लस 9 के अंदर कंपनी ने जो फीचर्स दिए हैं उसके हिसाब से फोन की कीमत का हाई होना बनता था। OnePlus 9 की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये की है। लेकिन, यही इसकी एक और कमी भी है। प्राइस ज्यादा होने से बहुत कम ही लोग इस फोन को अफोर्ड कर पाएंगे। अगर फोन की कीमत को कंपनी कम रख पाती तो OnePlus 9 का अपना ही जलवा होता। लेकिन, बढ़ी हुई कीमत में लॉन्च होने की वजह से अब ये हर किसी के हाथ में दिखना मुश्किल होगा। इसे भी पढ़ें: जानें OnePlus 9 Pro के बारे में 9 जरूरी बातें

oneplus-9

डिजाइन में नहीं नयापन

वनप्लस अपने नए फोन के डिजाइन पर भी बिल्कुल भी काम करता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। मार्केट में ऐसा लग रहा है कि हर कोई एक दूसरे से इंस्पायर होकर ही अपने फोन के डिजाइन पर काम करता है। OnePlus 9 के डिजाइन में भी हमें कुछ नयापन देखने को नहीं मिला। डिवइस के फ्रंट पर पंच-होल और रियर पर ऐसा कैमरा सेटअप है जैसे कोई पिरमिड खड़ा हो।

The post OnePlus 9 खरीदने का कर रहे हैं प्लान तो पहले यहां जानें फोन की ये 5 कमियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-reasons-not-to-buy-oneplus-9-know-price-sale-details/feed/ 0
iQOO 7 होगा दुनिया का सबसे सस्ता स्नैपड्रैगन 888 वाला स्मार्टफोन, ये होगा प्राइस? https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-7-teases-ahead-of-official-launch-in-india-cheaper-than-oneplus-9/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-7-teases-ahead-of-official-launch-in-india-cheaper-than-oneplus-9/#respond Wed, 24 Mar 2021 06:46:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55747 Vivo से अलग होने के बाद टेक ब्रांड iQOO ने पिछले साल भारतीय बाजार में iQOO 3 स्मार्टफोन लाॅन्च किया था

The post iQOO 7 होगा दुनिया का सबसे सस्ता स्नैपड्रैगन 888 वाला स्मार्टफोन, ये होगा प्राइस? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में iQOO 3 के लॉन्च हुए करीब एक साल समय हो गया है। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने देश में एक और स्मार्टफोन लाने का फैसला कर लिया है। iQOO इंडिया के निदेशक गगन अरोड़ा के साथ ही कंपनी काफी समय से नए-नए टीज़र शेयर कर रही है, जिससे लग रहा है कि कंपनी इंडिया iQOO 7 को इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो कि जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, भारत में OnePlus 9 सीरीज के लॉन्च होने पर iQOO ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन की कीमत को लेकर एक ट्विट किया है, जिससे साफ हो गया है कि फोन OnePlus 9 से बेहद सस्ता होगा।

iQOO 7 का इंडियन प्राइस

iQOO 7 की भारतीय कीमत 39,990 रुपये हो सकती है। हालांकि, उस कीमत पर भी, iQOO 7 OnePlus 9 5G से लगभग 10,000 रुपये सस्ता होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। 40 हजार रुपए से कम कीमत में आने के बाद iQOO 7 भारत में सबसे सस्ता स्नैपड्रैगन 888-पावर्ड स्मार्टफोन होगा। हालांकि, भारत में iQOO 7 लॉन्च की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि iQOO 7 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इसे भी पढ़ें: सस्ता 5G फोन iQOO U3x हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 8GB रैम से है लैस

iQOO 7 की लॉन्च डेट

बता दें कि कुछ ही समय पहले टिप्सटर देबयान रॉय ने ट्वीट कर दावा किया था कि iQOO 7 को भारत में मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही देबयान ने ये भी जानकारी दी थी कि कंपनी अप्रैल में भारत में दो और फोन लॉन्च करेगी।

iQOO 7 की स्पेसिफिकेशन

आईक्यू 7 चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है इसलिए हम इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं। फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.62 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। साथ ही फोन की स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल 5G चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 है। इसे भी पढ़ें: 5G की ताकत और 12GB रैम के साथ iQOO Neo 5 ने की एंट्री, जानें फुल डिटेल
vivo iqoo 7 5g phone to launch in india in march with snapdragon 888 soc 12gb ram

वहीं, फोटोग्राफी के लिए iQOO 7 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और एफ/2.46 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही पोर्ट्रेट लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए आईक्यू 7 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

आईक्यू 7 स्मार्टफोन डुअल मोड 5जी (SA/NSA) और 4जी वोएलटीई दोनों नेटवर्क सपोर्ट करने में सक्षम है। यह एक डुअल सिम फोन है जो ब्लूटूथ, वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। पावर बैकअप के लिए फोन में 120वॉट अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग टेकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी है।

The post iQOO 7 होगा दुनिया का सबसे सस्ता स्नैपड्रैगन 888 वाला स्मार्टफोन, ये होगा प्राइस? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-7-teases-ahead-of-official-launch-in-india-cheaper-than-oneplus-9/feed/ 0
OnePlus 9 vs OnePlus 9 Pro, देखें दोनों स्मार्टफोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-vs-oneplus-9-pro-camera-battery-display-specifications-features-price-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-vs-oneplus-9-pro-camera-battery-display-specifications-features-price-comparison/#respond Tue, 23 Mar 2021 14:55:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55694 वनप्लस 9 तो बेस्ट है ही लेकिन इसका बड़ा भाई वाकई में एक Pro डिवाईस है।

The post OnePlus 9 vs OnePlus 9 Pro, देखें दोनों स्मार्टफोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

 

OnePlus ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए टेक मंच पर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी की ओर से वनप्लस 9 सीरीज़ को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है जिसके तहत OnePlus 9R तथा OnePlus Watch के साथ ही OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों ही मोबाइल फोन आज से इंडिया में भी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं जिन्हें आने वाले दिनों में खरीदा जा सकेगा। दोनों ही स्मार्टफोन हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं जो मोबाइल यूजर्स को लुभाने के लिए काफी हैं। यदि आप भी इन दोनों में से कोई एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आगे हमनें दोनों ही डिवाईसेज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का ब्यौरा दिया है तथा साथ ही तुलनात्मक अध्ययन भी किया है कि ऐसे कौन से प्वांइट्स हैं जो OnePlus 9 Pro को OnePlus 9 से बेहतर, बढ़कर और बजट में अधिक बनाते हैं।

 

डिजाईन

OnePlus 9 को पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसमें बेजल लेस स्क्रीन के उपरी बाएं कोने पर सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें तीन कैमरा सेंसर्स वर्टिकली फिट है तथा साईड में डुअल एलईडी लाईट और सेंसर डिटेल लिखी गई है। यह फोन 3डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है जिसका डायमेंशन 160*73.9*8.1एमएम और वज़न 183ग्राम है। वनप्लस 9 Winter Mist, Arctic Sky और Astral Black कलर में लॉन्च हुआ है।

OnePlus 9 vs OnePlus 9 Pro camera battery display Specifications Features price comparison

OnePlus 9 Pro की बात करें तो इस फोन की फ्रंट लुक तो वनप्लस 9 जैसी है लेकिन फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो स्क्वायर शेप में फिट है। इस सेटअप में चार सेंसर L-शेप में लगे हैं जिनमें दो लेंस साईज़ में बड़े व दो लेंस छोटे हैं। यह फोन भी 3डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है तथा कंपनी ने वनप्लस 9 प्रो को आईपी68 की ड्यूरेबिलिटी के साथ लॉन्च किया है। यह फोन स्टेनलेस स्टील फ्रेम पर बना है जिसकी मोटाई महज़ 2एमएम है। वनप्लस 9 प्रो का डायमेंशन 163.2*73.6*8.7एमएम और वज़न 197ग्राम है तथा इस फोन ने Morning Mist, Forest Green और Stellar Black कलर में मार्केट में एंट्री ली है।

डिसप्ले

OnePlus 9 को कंपनी की ओर से 2400 x 1080 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 6.55 इंच की फ्लूड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है। इस फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। वनप्लस 9 की डिसप्ले 1100निट्स ब्राइटनेस के साथ ही एचडीआर10+ जैसे फीचर्स से लैस है।

oneplus 9 series officially launched in india specs features camera price sale offer

OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन 1440 x 3216 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की क्वॉडएचडी+ फ्लूड डिसप्ले 2.0 डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन स्मार्ट 120हर्ट्ज़ तकनीक से लैस है जो हायपर टच टेक्नोलॉजी के जरिये 360हर्ट्ज़ तक की सिंक स्पीड प्रदान करने की क्षमता रखती है। वनप्लस ने इस फोन में low-temperature polycrystalline oxide यानि LTPO तकनीक का यूज़ किया है जिसके चलते बैटरी की खपत 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 1300निट्स ब्राइटनेस, एचडीआर10+, एमईएमसी जैसे फीचर्स से लैस है।

प्रोसेसिंग

प्रोसेसिंग के मामले में OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro दोनों स्मार्टफोन एक जैसी पावर रखते हैं। ये दोनों स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुए हैं जो आक्सिज ओएस 11 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर 1 Cortex-X1 core (2.84 GHz) + 3 Cortex-A78 CPU cores (2.42 GHz) + 4 Cortex-A55 cores (1.80 GHz) प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ X60 5G मॉडम से लैस क्वॉलकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट मौजूद है। यह चिपसेट सीपीयू परफॉर्मेंस को 25 प्रतिशत तथा जीपीयू परफॉर्मेंस को 35 प्रतिशत तक बूस्ट करता है।

रैम व स्टोरेज

OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro दोनों स्मार्टफोंस ने दो वेरिएंट्स के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ये दोनों ही मोबाइल फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं।  वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो दोनों डिवाईस का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरज दी गई है। इसी दोनों फोंस का बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी

OnePlus 9 ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX789 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स766 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सोनी आईएमएक्स471 सेंसर मौजूद है।

oneplus 9 series officially launched in india specs features camera price sale offer

OnePlus 9 Pro को कंपनी की ओर से क्वॉड रियर कैमरा पर लॉन्च किया गया है। यह फोन भी एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स789 सेंसर सपोर्ट करता है। इसके अलावा वनप्लस 9 प्रो के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स766 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सोनी आईएमएक्स471 सेंसर सपोर्ट करता है।

बैटरी

पवार बैकअप के लिए OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro दोनों स्मार्टफोन 4,500एमएएच बैटरी की बड़ी बैटरी सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इस बैटरी को व्रैप चार्ज 65टी फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है जिसके चलते सिर्फ 29 मिनट में ही यह फोन 1 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता रखता है। वहीं वनप्लस 9 प्रो में इस चार्जिंग तकनीक के साथ ही व्रैप चार्ज 50 वायरलकस चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी दी गई है।

OnePlus 9 vs OnePlus 9 Pro camera battery display Specifications Features price comparison

प्राइस व सेल

वनप्लस 9 सीरीज़ के दोनों डिवाईसेज़ की कीमत की बात करें तो OnePlus 9 का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है तथा फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 54,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। इसी तरह OnePlus 9 Pro का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 64,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है तथा फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ने 69,999 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है।

निष्कर्ष

यह साफ है कंपनी ने OnePlus 9 Pro को OnePlus 9 की तुलना में अधिक ड्यूरेबल और अटरेक्टिव डिजाईन पर बनाया है। डिसप्ले के मामले में भी वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन वनप्लस 9 की तुलना में अधिक एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है। हां, प्रोसेसिंग के मामले में ये दोनों स्मार्टफोन एक समान है और एक जैसी ही रैम पावर सपोर्ट करते हैं। वहीं कैमरा सेग्मेंट पर आ जाएं तो यहां भी OnePlus 9 Pro एक अतिरिक्त 8एमपी टेलीफोटो लेंस के साथ OnePlus 9 से आगे निकलता है। वनप्लस 9 सीरीज़ के इन दोनों स्मार्टफोंस में बैटरी पावर तो एक समान है लेकिन प्रो लवर्स के लिए कंपनी ने इस वायरलेस टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा है। ये सभी प्वाइंट्स मिलकर एक-तरफा रिजल्ट दिखाते हैं कि वनप्लस 9 तो बेस्ट है ही लेकिन इसका बड़ा भाई वाकई में एक Pro डिवाईस है।

The post OnePlus 9 vs OnePlus 9 Pro, देखें दोनों स्मार्टफोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9-vs-oneplus-9-pro-camera-battery-display-specifications-features-price-comparison/feed/ 0