OnePlus 9RT 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 08:16:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 50MP कैमरा और 12GB रैम वाला OnePlus 9RT 5G हुआ लॉन्च, देखें इसके एक से बढ़कर एक धाकड़ फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9rt-5g-launched-india-with-snapdragon-888-50mp-camera-12gb-ram-price-sale-amazon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9rt-5g-launched-india-with-snapdragon-888-50mp-camera-12gb-ram-price-sale-amazon-india/#respond Fri, 14 Jan 2022 11:56:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73851 OnePlus 9RT को भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

The post 50MP कैमरा और 12GB रैम वाला OnePlus 9RT 5G हुआ लॉन्च, देखें इसके एक से बढ़कर एक धाकड़ फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने भरतीय मार्केट में अपने बहुप्रतीक्षित OnePlus 9RT को लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके OnePlus 9R का अपग्रेड वर्जन है, जो एक किफायती फोन है। अगर बात करें OnePlus 9RT की तो इंडिया से पहले इस पावरफुल फोन को कंपनी पिछले साल अक्टूबर में अपनी घरेलू मार्केट चीन में पेश कर चुकी है। वहीं, वनप्लस का यह स्मार्टफोन हाई एंड Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही वनप्लस का यह फोन 120Hz OLED डिस्प्ले 50MP प्राइमरी कैमरा और 65W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए हैं। इतना ही नहीं इस डिवाइस को इंडिया में पहले से मौजूद Vivo X70 से टक्कर मिलनी तय मानी जा रही। आइए आगे आपको OnePlus 9RT के इंडिया प्राइस और सेल से लेकर पूरी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

OnePlus 9RT का डिजाइन और डिस्प्ले

इस वनप्लस 9आरटी स्मार्टफोन का डिजाइन कुछ-कुछ आपको वनप्लस 9 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह ही लगेगा। हालांकि कैमरा मॉड्यूल डिजाइन थोड़ा अलग है। क्योंकि इसमें वनप्लस 9आर की तुलना में थोड़े अलग कैमरा लेंस दिया गया है। फोन के फ्रंट पर टॉप लेफ्ट साइड में पंच होल और तीनों किनारे पर न के बराबर बेजल हैं। वहीं, रियर पर ट्रिपल कैमरा लेंस वर्टिकल पोजिशन में लेफ्ट साइड हैं। साथ ही इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश मौजूद है। फोन का माप 8.29 मिमी और वजन 198.5 ग्राम है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 10 Pro लॉन्च, इसमें है 12GB RAM, Snapdragon 8 Gen 1 और 80W SuperVOOC charging की ताकत
oneplus-9rt-_04

अगर बात करें डिसप्ले की तो OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन में 6.62-इंच की E4 OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1300nits की है। इसके अलावा OnePlus 9RT के डिसप्ले में sRGB, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 100 प्रतिशत DCI-P3, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेयर, 600Hz टच रिस्पॉन्स रेट, हाइपर टच 2.0, रीडिंग मोड 2.0 का स्पोर्ट है।

OnePlus 9RT 5G Phone India Launch on 14th January 2022 know specs price sale offer

OnePlus 9RT के फुल स्पेसिफिकेशन्स

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर काम करता है है जिसे एड्रेनो 660 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा इंडिया में यह दो मॉडलों में आता है: 8 जीबी / 128 जीबी और 12 जीबी / 256 जीबी वर्जन। साथ ही कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें 5जी सपोर्ट, वाई-फाई 6, एपीटीएक्स एचडी और एलडीएसी के साथ ब्लूटूथ 5.2 और एएसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। Warp चार्ज 65T 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी है। इसे भी पढ़ें: 20 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा कम कीमत वाला Tecno Pova Neo, मिलेगी 6GB RAM और 6,000mAh Battery

OnePlus 9RT

फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4डी इंटेलिजेंट हैप्टिक मोटर, अलर्ट स्लाइडर, वीसी कूलिंग सिस्टम और एडेप्टिव स्विच के साथ ट्राई-ईस्पोर्ट वाई-फाई एंटेना से लैस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट, डॉल्बी एटमॉस, डुअल स्टीरियो स्पीकर और नॉइज़ कैंसिलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का स्नैपर है। इसके अलावा OnePlus 9RT 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50MP (f/1.8 अपर्चर) Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा 6P लेंस, OIS और EIS सपोर्ट, 16MP वाइड-एंगल लेंस (f/2.2 अपर्चर) के साथ शामिल है। इसके अलावा 123-डिग्री FoV का एक 2MP मैक्रो लेंस भी है। इसे भी पढ़ें: Realme 9 Pro 5G स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

OnePlus RT India Price Leaked before launch 8gb ram specs

इतना ही नहीं हैंडसेट डीओएल-एचडीआर तकनीक में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, जो एक एआई हाइलाइट वीडियो मोड है जो असमान रोशनी की स्थिति में भी प्राकृतिक रंगों को कैप्चर कर सकता है। इसमें नाइट मोड, मैक्रो मोड, सीन एन्हांसमेंट, पोर्ट्रेट, फोकस ट्रैकिंग, डुअल-व्यू, लॉन्ग एक्सपोजर और मूवी मोड जैसे फीचर हैं। उच्च विवरण प्राप्त करने के लिए एक अल्ट्रा-रेस मोड है। यह 60fps तक 4K वीडियो और 1080p 30fps पर टाइम-लैप्स रिकॉर्ड कर सकता है।

OnePlus 9RT India Price

भारत में OnePlus 9RT की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 42,999 रुपए और 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल को 46,999 रुपए में लॉन्च किया है। इसके अलावा फोन ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसे 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे से Amazon india और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही फोन नैनो सिल्वर और हैकर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

The post 50MP कैमरा और 12GB रैम वाला OnePlus 9RT 5G हुआ लॉन्च, देखें इसके एक से बढ़कर एक धाकड़ फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9rt-5g-launched-india-with-snapdragon-888-50mp-camera-12gb-ram-price-sale-amazon-india/feed/ 0
OnePlus 9RT 5G Phone इंडिया में होगा 14 जनवरी को लॉन्च, क्या बना पाएगा नया फ्लैगशिप कीलर ? https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9rt-5g-phone-india-launch-on-14th-january-2022-know-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9rt-5g-phone-india-launch-on-14th-january-2022-know-specs-price-sale-offer/#respond Mon, 03 Jan 2022 14:16:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73099 OnePlus 9RT 5G और OnePlus Buds Z2 आने वाली 14 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होंगे।

The post OnePlus 9RT 5G Phone इंडिया में होगा 14 जनवरी को लॉन्च, क्या बना पाएगा नया फ्लैगशिप कीलर ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने अक्टूबर 2021 में अपनी होम मार्केट चीन में OnePlus 9 series के तहत OnePlus 9RT 5G Phone लॉन्च किया था। Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट, 12GB RAM, 120Hz OLED डिसप्ले, 50MP Camera और 65W फास्ट चार्जिंग की ताकत से लैस इस मोबाइल फोन का इंतजार कई महीनों से भारत में किया जा रहा है। वनप्लस ने इस इंतजार को खत्म करते हुए आज अनाउंस कर दिया है कि OnePlus 9RT 5G आने वाली 14 जनवरी को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। वनप्लस 9आरटी 5जी के साथ ही OnePlus Buds Z2 भी इसी दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 9RT 5G India Launch

वनप्लस इंडिया ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि कंपनी आने वाली 14 जनवरी को इंडिया में एक वर्चुअल ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से OnePlus 9RT तथा OnePlus Buds Z2 भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे। इस ईवेंट 14 जनवरी की शाम 5 बजे आयोजित होगा जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही यू-ट्यूब पर भी देखा जा सकेगा। कंपनी ने शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर वनप्लस 9आरटी का प्रोडक्ट पेज भी लाईव कर दिया है।

OnePlus 9RT 5G Phone India Launch on 14th January 2022 know specs price sale offer

OnePlus 9RT 5G India Price

कुछ समय पहले एक टिपस्टर ने OnePlus 9RT की भारतीय कीमत के बारे में जानकारी दी थी और बताया था कि वनप्लस का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन इंडिया में 40,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाएगा और इस फोन की कीमत 40,000 से लेकर 44,000 रुपये के बीच ही रहेगी। फोन प्राइस के बारे में जानकारी देते हुए योगेश बरार नाम के इस टिपस्टर ने दावा किया था कि वनप्लस 9आरटी भारत में उसी कीमत पर लॉन्च होगा जितने में OnePlus 8T लॉन्च किया गया था। हालांकि 91मोबाइल्स इस प्राइस को लेकर कोई पुष्टि नहीं करता है तथा फोन की पुख्ता कीमत के लिए लॉन्च का ही इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें : 50MP Camera और 5,000mAh Battery वाला Moto G71 5G Phone अगले हफ्ते हो रहा है इंडिया में लॉन्च

OnePlus 9RT की स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 9आरटी को 6.62-इंच की E4 OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। एंडरॉयड 12 आधारित कलरओएस 12 के साथ यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 65वॉट व्रैप चार्ज 65टी तकनीक से लैस है।

OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है, जो कि OIS और EIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 16MP का वाइड एंगल लेंस और मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है।

The post OnePlus 9RT 5G Phone इंडिया में होगा 14 जनवरी को लॉन्च, क्या बना पाएगा नया फ्लैगशिप कीलर ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9rt-5g-phone-india-launch-on-14th-january-2022-know-specs-price-sale-offer/feed/ 0
OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 50MP कैमरा और 65W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9rt-5g-smartphone-launched-with-snapdragon-888-chipset-50mp-camera-and-65w-fast-charge/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9rt-5g-smartphone-launched-with-snapdragon-888-chipset-50mp-camera-and-65w-fast-charge/#respond Wed, 13 Oct 2021 14:23:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68704 OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ लॉन्च

The post OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 50MP कैमरा और 65W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने होम मार्केट चीन में OnePlus 9 series का लेटेस्ट OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। OnePlus का लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 9R का अपग्रेड वर्जन है, जो कंपनी के OnePlus 9 फ्लैगशिप फोन के नजदीक है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन हाई एंड Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही वनप्लस का यह फोन 120Hz OLED डिस्प्ले 50MP प्राइमरी कैमरा और 65W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। OnePlus 9RT 5G को फिलहाल सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है। वनप्लस जल्द ही इस फोन को भारत में भी लॉन्च कर सकती है।

OnePlus 9RT 5G कीमत

OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने चीन में 3299 CNY (करीब 38,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया है। यह कीमत इस फोन के 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 3499 CNY (करीब 40,900 रुपये) और 3799 CNY (करीब 44,400 रुपये) है।

OnePlus 9RT 5G स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 9RT 5G

OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन में 6.62-इंच की E4 OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1300nits की है। वन प्लस का यह लेटेस्ट फोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ 12GB तक की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। OnePlus का यह फोन OPPO के लेटेस्ट ColorOS 12 पर रन करता है जो कि Android 12 पर आधारित है।

OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन के कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है, जो कि OIS और EIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 16MP का वाइड एंगल लेंस और मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और Warp Charge 65T 65W का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टविटी की बात करें तो फोन में 5G सपोर्ट, Wi-Fi 6, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme ने भारत में लॉन्च किए 4K Smart Google TV Stick, Realme Brick ब्लूटूथ स्पीकर और गेमिंग एक्सेसरीज, जानें कीमत और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

The post OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 50MP कैमरा और 65W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9rt-5g-smartphone-launched-with-snapdragon-888-chipset-50mp-camera-and-65w-fast-charge/feed/ 0