OnePlus Ace 5 Racing Edition | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 27 May 2025 11:23:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 पावरफुल गेमिंग फोन OnePlus Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing चीन में हुआ लॉन्च, जानें क्या है इनमें खास https://www.91mobiles.com/hindi/powerful-gaming-phone-oneplus-ace-5-ultra-edition-and-ace-5-racing-edition-launched-in-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/powerful-gaming-phone-oneplus-ace-5-ultra-edition-and-ace-5-racing-edition-launched-in-china/#respond Tue, 27 May 2025 11:21:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174540 वनप्लस ने 'ऐस 5' सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए मोबाइल फोन पेश किए हैं।

The post पावरफुल गेमिंग फोन OnePlus Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing चीन में हुआ लॉन्च, जानें क्या है इनमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस ने आज अपनी होम मार्केट में ‘ऐस 5’ सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए मोबाइल फोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से OnePlus Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition चाइना में लॉन्च कर दिए गए हैं जो हैवी परफॉर्मेंस के लिए आए हैं। ये वनप्लस 5जी फोन गेमिंग में माहिर हैं पावरफुल प्रोसेसिंग देने की क्षमता रखते हैं। इन्हें इंडिया में लाया जाएगा या नहीं, यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लेकिन लेटेस्ट वनप्लस मोबाइल्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Ace 5 Ultra Edition

क्या है इस फोन में खास

Ace 5 Ultra Edition में बड़ा 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसका डिज़ाइन सीरीज़ के पिछले मॉडल जैसा ही है – फ्लैट स्क्रीन और राइट-एंगल फ्रेम के साथ। बैक पर ड्यूल कैमरा और फ्लैश वाला मॉड्यूल दिया गया है, जिसे मेटल फ्रेम से घेरा गया है।

फोन में बाईं ओर एक खास शॉर्टकट बटन भी दिया गया है, जिससे यूज़र एक क्लिक में फ्लैश मेमोरी, म्यूट, ट्रांसलेट, रिकॉर्डिंग जैसे 8 फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट, Lingxi टच चिप और ई-स्पोर्ट्स वाई-फाई G1 चिप दी गई है। गेमिंग के लिए यह डिवाइस Fengchi कोर के साथ आता है, जो लो फ्रेम ड्रॉप को सिर्फ 1% तक सीमित रखता है।

फोन में 6700mAh की बड़ी बैटरी है जो 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें नया Glacier कूलिंग सिस्टम है जो 7300mm² VC और 4000mm² बैक कवर कूलिंग एरिया देता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: 6.83 इंच 1.5K AMOLED, 144Hz, 1400 निट्स ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Dimensity 9400+ (3nm), Immortalis-G925 GPU
  • मेमोरी: 12GB/16GB LPDDR5X, 256GB/512GB/1TB UFS 4.0
  • सॉफ्टवेयर: Android 15, ColorOS 15
  • कैमरा: 50MP Sony IMX906 (OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड | फ्रंट: 16MP
  • बैटरी: 6700mAh, 100W SuperVOOC
  • अन्य फीचर्स: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, NFC, Wi-Fi 7, कस्टम शॉर्टकट की
  • डिज़ाइन: Burning Titanium, Phantom Black, Breeze Blue

प्राइस

  • 12GB + 256GB – 2499 yuan (तकरीबन 29,600 रुपये)
  • 16GB + 256GB – 2799 yuan (तकरीबन 33,190 रुपये)
  • 12GB + 512GB – 2999 yuan (तकरीबन 35,500 रुपये)
  • 16GB + 512GB – 3299 yuan (तकरीबन 39,100 रुपये)
  • 16GB + 1TB – 3799 yuan (तकरीबन 44,990 रुपये)

OnePlus Ace 5 Racing Edition

क्या है इस फोन में खास

Ace 5 Racing Edition थोड़ा कॉम्पैक्ट है और इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस फोन में नया Dimensity 9400e प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें भी कंपनी का खुद का Fengchi गेमिंग कोर है जो गेमिंग के दौरान हाई परफॉर्मेंस और लो फ्रेम ड्रॉप सुनिश्चित करता है।

इस मॉडल में भी Glacier कूलिंग सिस्टम है लेकिन इसका कूलिंग एरिया और भी ज़्यादा – 29772mm² है। फोन में 7100mAh की बैटरी है और यह 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.77 इंच FHD+ AMOLED, 120Hz, 1300 निट्स ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Dimensity 9400e (4nm), Immortalis-G720 GPU
  • मेमोरी: 12GB/16GB LPDDR5X, 256GB/512GB UFS 4.0
  • सॉफ्टवेयर: Android 15, ColorOS 15
  • कैमरा: 50MP + 2MP मोनोक्रोम | फ्रंट: 16MP
  • बैटरी: 7100mAh, 80W SuperVOOC
  • अन्य फीचर्स: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, NFC, Wi-Fi 7
  • डिज़ाइन/वेरिएंट: Wild Green, Rock Black, Wave White

प्राइस

  • 12GB+256GB – 1799 yuan (तकरीबन 21,300 रुपये)
  • 16GB+256GB – 2099 yuan (तकरीबन 24,890 रुपये)
  • 12GB+512GB – 2299 yuan (तकरीबन 27,300 रुपये)
  • 12GB+512GB – 2499 yuan (तकरीबन 29,600 रुपये)

The post पावरफुल गेमिंग फोन OnePlus Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing चीन में हुआ लॉन्च, जानें क्या है इनमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/powerful-gaming-phone-oneplus-ace-5-ultra-edition-and-ace-5-racing-edition-launched-in-china/feed/ 0
दो दमदार आगामी OnePlus फोन के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, 27 मई को है चीन में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-5-ultra-racing-edition-specifications-tenaa-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-5-ultra-racing-edition-specifications-tenaa-listing/#respond Thu, 22 May 2025 06:08:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174185 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus ने पुष्टि की है कि OnePlus Ace 5 Ultra (Extreme Edition) और OnePlus Ace 5 Racing Edition को 27 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोंस को खास गेमिंग लवर्स के लिए बनाया गया है। इनमें MediaTek के टॉप-टियर Dimensity 9-सीरीज के चिपसेट होंगे। वहीं, लॉन्च से पहले चीन की TENAA सर्टिफिकेशन […]

The post दो दमदार आगामी OnePlus फोन के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, 27 मई को है चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने पुष्टि की है कि OnePlus Ace 5 Ultra (Extreme Edition) और OnePlus Ace 5 Racing Edition को 27 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोंस को खास गेमिंग लवर्स के लिए बनाया गया है। इनमें MediaTek के टॉप-टियर Dimensity 9-सीरीज के चिपसेट होंगे। वहीं, लॉन्च से पहले चीन की TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर PLC110 (OnePlus Ace 5 Ultra) और PLF110 (OnePlus Ace 5 Racing Edition) मोबाइल्स स्पॉट हुए हैं। जिससे इनके प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।

OnePlus Ace 5 Ultra (Extreme Edition) स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: लिस्टिंग के अनुसार OnePlus Ace 5 Ultra में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल होगा। यह बड़ी स्क्रीन हाई क्वालिटी गेमिंग और मल्टीमीडिया व्यूइंग के लिए शानदार साबित हो सकती है।
  • चिपसेट: यह स्मार्टफोन Dimensity 9400 Plus प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.73GHz बताई जा रही है। यानी परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन एक फ्लैगशिप लेवल अनुभव देने वाला है।
  • बैटरी: बैटरी की बात करें तो इसमें 3,300mAh की डुअल-सेल कॉन्फिग्रेशन देखने को मिल सकती है, जो मिलकर लगभग 7000mAh बैटरी हो सकती है। जबकि अन्य लीक के अनुसार 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
  • कैमरा: कैमरा सेटअप में रियर पर 50MP+8MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
  • अन्य: फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी होंगे।
  • वजन और डायमेंशन: डिवाइस का डाइमेंशन 163.41 x 77.04 x 8.10mm और वजन 206 ग्राम बताया जा रहा है।
  • कलर वैरियंट: यह आगामी मोबाइल Breeze Blue, Titanium और Phantom Black जैसे तीन कलर्स में आएगा।
  • स्टोरेज वेरिएंट्स: ग्राहकों को फोन के लिए 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और एक खास 16GB+1TB ऑप्शंस मिल सकते हैं।

OnePlus Ace 5 Racing Edition स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: OnePlus Ace 5 Racing Edition में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल होगा।
  • चिपसेट: इस डिवाइस में Dimensity 9400e चिपसेट होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.4GHz होगी। यह प्रोसेसर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का अच्छा बैलेंस देने में सक्षम है।
  • बैटरी: TENAA लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 6930mAh की बैटरी दी गई है, जिसका टाइपिकल वैल्यू 7000mAh हो सकती है। जबकि अन्य लीक के अनुसार 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • कैमरा: कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है।
  • अन्य: इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मौजूद होंगे।
  • वजन और डायमेंशन: डिवाइस का डाइमेंशन 163.58 x 76.02 x 8.27mm और वजन 199 ग्राम बताया गया है।
  • कलर वैरियंट: OnePlus Ace 5 Racing Edition फोन Wilderness Green, White और Rock Black जैसे तीन कलर्स में पेश हो सकता है।
  • स्टोरेज वेरिएंट्स: फोन को 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB जैसे ऑप्शंस में लाया जा सकता है।

The post दो दमदार आगामी OnePlus फोन के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, 27 मई को है चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-5-ultra-racing-edition-specifications-tenaa-listing/feed/ 0
27 मई को आ रहे हैं दो तगड़े OnePlus स्मार्टफोन, चाइना लॉन्च डेट हुई कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-5-racing-edition-and-ace-5-ultra-edition-china-launch-date-27-may-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-5-racing-edition-and-ace-5-ultra-edition-china-launch-date-27-may-confirmed/#respond Tue, 20 May 2025 05:00:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173992 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus ने चीन में अपनी Ace 5 Series में दो नए स्मार्टफोंस को लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसके तहत OnePlus Ace 5 Racing Edition और OnePlus Ace 5 Ultra Edition आने वाले 27 मई को लॉन्च किए जाएंगे। दोनों मोबाइल्स को लेकर पहले भी जानकारी सामने आ रही थी। इसी बीच ब्रांड ने […]

The post 27 मई को आ रहे हैं दो तगड़े OnePlus स्मार्टफोन, चाइना लॉन्च डेट हुई कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने चीन में अपनी Ace 5 Series में दो नए स्मार्टफोंस को लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसके तहत OnePlus Ace 5 Racing Edition और OnePlus Ace 5 Ultra Edition आने वाले 27 मई को लॉन्च किए जाएंगे। दोनों मोबाइल्स को लेकर पहले भी जानकारी सामने आ रही थी। इसी बीच ब्रांड ने नया टीजर जारी करते हुए लेटेस्ट डिटेल्स दी हैं। आइए, आगे फोंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Ace 5 Racing Edition डिटेल्स

  • OnePlus Ace 5 Racing Edition दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर से लैस होगा। यह चिपसेट बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के लिए डिजाइन किया गया है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त बनाता है।
  • यह Rock Black, White और Wilderness Green जैसे तीन रंगों में पेश किया जाएगा। इसके स्टोरेज ऑप्शंस में 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB वेरिएंट्स शामिल होंगे।

OnePlus Ace 5 Ultra Edition डिटेल्स

  • OnePlus Ace 5 Ultra Edition को खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • यह स्मार्टफोन गेमिंग के लिए दुनिया का पहला फुल-लिंक चिप-लेवल हार्डवेयर सॉल्यूशन के साथ आएगा।
  • इसमें MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ Fengchi गेमिंग कोर दिया गया है, जो 0 फ्रेम ड्रॉप्स का अनुभव देने का दावा करता है।
  • फोन में Lingxi टच चिप और Gaming Wi-Fi चिप G1 जैसी एडवांस तकनीकें दी जाएगी। जो टच रेस्पॉन्स और नेटवर्क कनेक्टिविटी में 0 डिसकनेक्शन सुनिश्चित करती हैं।
  • यह डिवाइस Phantom Black, Breeze Blue और Titanium Gold जैसे तीन प्रीमियम कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
  • Ultra Edition को भी कई स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB शामिल होंगे।

OnePlus Ace 5 Racing Edition और OnePlus Ace 5 Ultra Edition स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले और कैमरा: दोनों स्मार्टफोन्स में लगभग समान डिस्प्ले और कैमरा स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। इनमें 6.77-इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इनमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही दोनों डिवाइसेज में प्लास्टिक फ्रेम देखने को मिलेगा जो डिजाइन को हल्का और दमदार बना देगा।

The post 27 मई को आ रहे हैं दो तगड़े OnePlus स्मार्टफोन, चाइना लॉन्च डेट हुई कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-5-racing-edition-and-ace-5-ultra-edition-china-launch-date-27-may-confirmed/feed/ 0
दमदार चिपसेट से लैस होंगे OnePlus Ace 5 Ultra और OnePlus Ace 5 Racing Edition, चाइना लॉन्च कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-5-ultra-and-oneplus-ace-5-racing-edition-china-launch-timeline-chipset-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-5-ultra-and-oneplus-ace-5-racing-edition-china-launch-timeline-chipset-confirmed/#respond Thu, 15 May 2025 06:29:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173766 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus Ace 5 सीरीज में अगले हफ्ते दो नए वेरिएंट्स शामिल होने जा रहे हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा कंपनी ने Weibo पोस्ट के जरिए की है। यह मॉडल्स OnePlus Ace 5 Ultra (Supreme Edition) और Ace 5 Pro Racing Edition नाम से आएंगे। लेटेस्ट पोस्ट में इन फोंस को पावर देने वाले चिपसेट्स की जानकारी […]

The post दमदार चिपसेट से लैस होंगे OnePlus Ace 5 Ultra और OnePlus Ace 5 Racing Edition, चाइना लॉन्च कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OnePlus Ace 5 Racing Edition नए MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट के साथ आएगा।
  • OnePlus Ace 5 Ultra में होगा और भी दमदार MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर।
  • नई OnePlus Ace सीरीज के ये दोनों स्मार्टफोन केवल चीन में ही लॉन्च किए जा सकते हैं।

OnePlus Ace 5 सीरीज में अगले हफ्ते दो नए वेरिएंट्स शामिल होने जा रहे हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा कंपनी ने Weibo पोस्ट के जरिए की है। यह मॉडल्स OnePlus Ace 5 Ultra (Supreme Edition) और Ace 5 Pro Racing Edition नाम से आएंगे। लेटेस्ट पोस्ट में इन फोंस को पावर देने वाले चिपसेट्स की जानकारी भी शेयर की गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

नए वनप्लस ऐस सीरीज फोन

  • OnePlus Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition को चीन में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा, हालांकि इसकी सटीक तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • OnePlus Ace 5 Racing Edition में नया MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट दिया जाएगा। यह इस चिपसेट वाला दूसरा स्मार्टफोन होगा, इससे पहले Realme GT 7 में इसका उपयोग होने की बात कंफर्म हुई है।
  • वहीं दूसरी ओर, Ace 5 Ultra में मिलेगा MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट, जो पहले से ही OPPO Find X8s, Find X8 Plus और Vivo X200s जैसे प्रीमियम फोंस में इस्तेमाल हो रहा है।
  • ज्यादातर Ace ब्रांडेड मॉडल्स की तरह, नया Ace 5 Racing Edition और Ace 5 Ultra भी केवल चीन तक सीमित रह सकते हैं।
  • Weibo पोस्ट में यह भी बताया गया है कि ये दोनों फोन सबसे हाईएस्ट एवरेज फ्रेम रेट देने का वादा करते हैं।
  • दोनों ही मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेटमिलेगा । जहां Racing Edition में 1080p डिस्प्ले होगा, वहीं Ace 5 Ultra को मिलेगा 1.5K रिजॉल्यूशन वाला पैनल दिया जाएगा।
  • OnePlus का दावा है कि Ace 5 Racing Edition अपनी कीमत के तहत आने वाले सभी प्रोडक्ट्स को “CNY 2,500 (लगभग ₹29,700)” के अंदर कड़ी टक्कर देगा। जिससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन की शुरुआती कीमत भी इसी रेंज में हो सकती है।

OnePlus Ace 5 Racing और Ace 5 Ultra के बारे के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं:

OnePlus Ace Ultra

  • OnePlus Ace 5 Ultra को Geekbench प्लेटफार्म पर मॉडल नंबर PLC110 के साथ देखा गया है।
  • इसने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 2,779 और 8,660 अंक हासिल किए हैं।
  • फोन में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया जाएगा, जिसे 16GB RAM और Android 15 OS के साथ जोड़ा जाएगा।
  • लीक्स के मुताबिक, Ultra वैरियंट में बड़ा 6.83-इंच का LTPS OLED डिस्प्ले हो सकता है।
  • इसके अलावा, फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
  • कैमरा की बात करें तो, इसमें पीछे की तरफ 50MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

OnePlus Ace Racing Edition

  • OnePlus Ace 5 Racing Edition में 6.77-इंच की LTPS OLED डिस्प्ले दी जाने की संभावना है।
  • इस फोन में Ultra मॉडल जैसा ही कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
  • बैटरी की बात करें तो इसमें भी 7,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, लेकिन इसकी फास्ट चार्जिंग स्पीड 80W बताई जा रही है।

जैसा कि पहले भी बताया गया है, OnePlus Ace सीरीज आमतौर पर चीन तक ही सीमित रहती है इसलिए आने वाले Ace 5 Racing और Ultra Edition भी सिर्फ चीन में ही एक्सक्लूसिव होंगे।

The post दमदार चिपसेट से लैस होंगे OnePlus Ace 5 Ultra और OnePlus Ace 5 Racing Edition, चाइना लॉन्च कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-5-ultra-and-oneplus-ace-5-racing-edition-china-launch-timeline-chipset-confirmed/feed/ 0
OnePlus ला रही है Ace 5 सीरीज का नया मोबाइल, बन सकता है Dimensity 9400e वाला दुनिया का पहला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-5-series-phone-first-to-feature-dimensity-9400e-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-5-series-phone-first-to-feature-dimensity-9400e-know-details/#respond Mon, 28 Apr 2025 07:34:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172566 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus अपने ग्राहकों के लिए OnePlus 13T के लॉन्च के बाद मई के महीने में नए Ace ब्रांडेड डिवाइसेज लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। ये मोबाइल्स OnePlus Ace 5 सीरीज का हिस्सा होंगे। जिसमें OnePlus Ace 5s या OnePlus Ace 5 Supreme Edition और OnePlus Ace 5 Racing Edition जैसे दो मॉडल्स […]

The post OnePlus ला रही है Ace 5 सीरीज का नया मोबाइल, बन सकता है Dimensity 9400e वाला दुनिया का पहला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus अपने ग्राहकों के लिए OnePlus 13T के लॉन्च के बाद मई के महीने में नए Ace ब्रांडेड डिवाइसेज लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। ये मोबाइल्स OnePlus Ace 5 सीरीज का हिस्सा होंगे। जिसमें OnePlus Ace 5s या OnePlus Ace 5 Supreme Edition और OnePlus Ace 5 Racing Edition जैसे दो मॉडल्स आ सकते हैं। आइए, आगे इनके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Ace 5 सीरीज (लीक)

  • OnePlus चाइना के प्रेसिडेंट ली जी (Li Jie) ने एक मीडिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि ब्रांड मई महीने में नए Ace ब्रांडेड मोबाइल्स लॉन्च करने की तैयारी में है।
  • सूत्रों के अनुसार OnePlus Ace 5 Racing Edition पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार यह चिपसेट Dimensity 9300+ का अपग्रेडेड वर्जन है और TSMC के 4nm प्रोसेस पर आधारित है।
  • यह चिपसेट परफॉर्मेंस के मामले में Snapdragon 8 Gen 3 को भी पीछे छोड़ने का दावा करता है।

  • Dimensity 9400e की खासियत इसकी फुल लार्ज-कोर आर्किटेक्चर है, जिसमें चार Cortex-X4 सुपर कोर और चार Cortex-A720 लार्ज कोर शामिल हैं।
  • ग्राफिक्स टेस्ट (Aztec 1440p) में इस चिपसेट ने लगभग 95fps का शानदार स्कोर हासिल किया है।
  • OnePlus Ace 5 Racing Edition की बात करें तो OnePlus का खास Fengchi गेमिंग कर्नल भी देखने को मिलेगा, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाएगा।
  • इस फोन की कीमत लगभग 2,000 युआन यानी करीब 24,000 रुपये से शुरू हो सकती है, जिससे यह फ्लैगशिप परफॉर्मेंस को मिड-रेंज सेगमेंट में लाने वाला फोन बन जाएगा।

OnePlus Ace 5 Racing Edition स्पेसिफिकेशंस (लीक)

डिस्प्ले: OnePlus Ace 5 Racing Edition में 6.77-इंच का OLED LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जिसमें ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर इन-बिल्ट हो सकता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग: पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।

OnePlus Ace 5 Supreme Edition डिटेल्स (लीक)

  • OnePlus Ace 5 Supreme Edition को MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
  • यह चिपसेट TSMC के 3nm प्रोसेस पर आधारित हो सकता है। ये MediaTek का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट होगा।
  • इस मॉडल में भी Ace 5 Racing Edition जैसा ही डिस्प्ले और बैटरी सेटअप दिया जा सकता है।

The post OnePlus ला रही है Ace 5 सीरीज का नया मोबाइल, बन सकता है Dimensity 9400e वाला दुनिया का पहला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-5-series-phone-first-to-feature-dimensity-9400e-know-details/feed/ 0