OnePlus Ace 6 Pro Max | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 04 Nov 2025 05:56:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8,000mAh बैटरी वाला फोन होगा OnePlus Ace 6 Pro Max! फोन रिटेल बॉक्स आया सामने, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6-pro-max-retail-box-leak-with-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6-pro-max-retail-box-leak-with-specifications/#respond Tue, 04 Nov 2025 05:56:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185103 8,000mAh बैटरी वाला फोन होगा OnePlus Ace 6 Pro Max! फोन रिटेल बॉक्स आया सामने, जल्द होगा लॉन्च

The post 8,000mAh बैटरी वाला फोन होगा OnePlus Ace 6 Pro Max! फोन रिटेल बॉक्स आया सामने, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस ने कुछ ही दिनों पहले अपनी होम मार्केट चीन में नई ‘ऐस’ सीरीज पेश की है। इस सीरीज की शुरुआत OnePlus Ace 6 के साथ हुई है जो Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज के तहत नया और पावरफुल प्रो मैक्स मॉडल भी लाने की तैयारी कर रही है। यह अपकमिंग मोबाइल फोन OnePlus Ace 6 Pro Max हो सकता है। इस ऐस 6 प्रो मैक्स का रिटेल बॉक्स इंटरनेट पर लीक हो गया है जिसके साथ कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई है।

वनप्लस ऐस 6 प्रो मैक्स के रिटेल बॉक्स की फोटो टेक वेबसाइट​ गिज़मोचाइना ने पब्लिश की है। यह फोन का चीनी मॉडल है जिसपर चाइनीज में OnePlus लिखा गया है। इस बॉक्स पर 6 के साथ Ace Pro Max ​छपा हुआ है जो मोबाइल का नाम बताया है। शेयर हुई फोटो में फोन के 4 बॉक्स नज़र आ रहे हैं जो किसी एयरपोर्ट्स की सिक्योरिटी चेकिंग मशीन की ट्रे में रखे हुए हैं। लीक में अनुमान लगाया गया है कि OnePlus Ace 6 Pro Max नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में चीन में लॉन्च हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस ऐस 6 प्रो मैक्स को Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह क्वालकॉम चिपसेट अभी तक मार्केट में नहीं आया है। यानी हो सकता है कि OnePlus Ace 6 Pro Max स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 वाला दुनिया का पहला फोन बन जाए। इस मोबाइल प्रोसेसर की ताकत वनप्लस ऐस 6 में दिए गए Snapdragon 8 Elite से बेहतर साबित हो सकती है।

OnePlus Ace 6 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी लीक में शेयर किए जा रहे हैं। लीक्स के अनुसार यह वनप्लस फोन पावर बैकअप के लिए 8,000mAh battery सपोर्ट करेगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। गौरतलब है कि OnePlus Ace 6 स्मार्टफोन 7,800mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया था।

oneplus ace 6

लीक के अनुसार वनप्लस ऐस 6 प्रो मैक्स 5जी फोन को 6.7-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट मिल सकती है। ऐस 6 को भी कंपनी ने 165हर्ट्ज़ स्क्रीन पर पेश किया था। अपकमिंग ऐस 6 प्रो मैक्स में हाई ब्राइटनेस और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले ​अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का भी सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस ऐस 6 प्रो मैक्स को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया जाएगा जो 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करेगा वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus Ace 6 Pro Max में 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

लीक की मानें तो वनप्लस ऐस 6 प्रो मैक्स मैटल फ्रेम पर बना होगा जिसे Flash Black, Electric Purple और Glimpse Green कलर में लॉन्च किया जा सकता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर आएगा। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट के लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।

The post 8,000mAh बैटरी वाला फोन होगा OnePlus Ace 6 Pro Max! फोन रिटेल बॉक्स आया सामने, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6-pro-max-retail-box-leak-with-specifications/feed/ 0