The post 7800mAh battery वाला OnePlus Ace 6 लॉन्च, इसमें है 16GB RAM और 165Hz AMOLED स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वनप्लस फैंस के लिए आज का दिन बेहद शानदार साबित हुआ है। कंपनी ने एक साथ दो नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों मोबाइल चीनी बाजार में उतारे गए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया में भी लॉन्च होंगे। वनप्लस ऐस 6 को भारत में OnePlus 15R नाम से लाया जा सकता है। वनप्लस 15 की पूरी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और वनप्लस 15आर यानी वनप्लस ऐस 6 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।

वनप्लस ऐस 6 5जी फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.53GHz से लेकर 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 830 GPU दिया गया है।
OnePlus Ace 6 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। यह स्मार्टफोन चीन में LPDDR5X RAM पर लाया गया है जो स्मूथ मल्टीटास्किंग करने में मदद करता है। इस मोबाइल में UFS 4.1 storage लगी है जिसके जरिये फास्ट डाटा ट्रांसफर होता है। यूजर्स को इसमें NFC, Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलेगा।

वनप्लस ऐस 6 में 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 165Hz तक की हाई रिफ्रेश रेट प्रदान कर सकती है। यूजर्स को इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन में Bright Eye Protection दी गई है जो आंखों को खराब होने से बचाती है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Ace 6 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल 112° ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस ऐस 6 तगड़ी 7,800mAh बैटरी सपोर्ट करता है। फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल IP66/68/69/69K रेटेड है जो इसे डस्ट और वॉटरप्रूफ बनाता है।
वनप्लस ऐस 6 प्राइस डिटेल:
12GB RAM + 256GB Storage – 2599 yuan (तकरीबन 32,199 रुपये)
12GB RAM + 512GB Storage – 3099 yuan (तकरीबन 38,399 रुपये)
16GB RAM + 256GB Storage – 2899 yuan (तकरीबन 35,899 रुपये)
16GB RAM + 512GB Storage – 3399 yuan (तकरीबन 42,119 रुपये)
16GB RAM + 1TB Storage – 3899 yuan (तकरीबन 48,319 रुपये)
वनप्लस ऐस 6 चाइना में 12जीबी रैम और 16जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इंडियन करंसी अनुसार इसकी कीमत तकरीबन 32 हजार रुपये से शुरू होती है और 48 हजार रुपये तक जाती है। जैसा कि हमने पहले ही बताया OnePlus Ace 6 ही इंडिया में OnePlus 15R नाम से लॉन्च हो सकता है। बहरहाल कंपनी की घोषणा तक इसे कंफर्म नहीं कहा जाएगा। चाइना में यह फोन Competitive Black, Flash White और Quicksilver कलर में बिकेगा।
The post 7800mAh battery वाला OnePlus Ace 6 लॉन्च, इसमें है 16GB RAM और 165Hz AMOLED स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post OnePlus 15 लॉन्च! 16GB RAM, 7300mAh बैटरी और 120W चार्जिंग के साथ है Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
नया फ्लैगशिप कीलर आ गया है। लंबे इंतजार के बाद आज OnePlus 15 लॉन्च हो गया है। बेहद ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस फीचर्स के साथ वनप्लस 15 ने चीन में एंट्री ले ली है जो कुछ ही दिनों बाद इंडिया में भी लॉन्च हो जाएगा। OnePlus 15 पहला फोन है जिसमें DetailMax image engine लगाया गया है। 16GB RAM और Snapdragon 8 Elite Gen 5 की ताकत वाले फोन की कीमत और अन्य सभी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
वनप्लस 15 एलुमिनियम फ्रेम पर बना है जिसमें इंडस्ट्री का पहला micro-arc oxidation ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया गया। कंपनी का दावा है कि यह रॉ एलुमिनियम से 3.4 गुणा अधिक टफ और टाइटेनियम से 1.5 गुणा अधिक मजबूत है। मोबाइल को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग प्राप्त है जो धूल व पानी के साथ ही चाय या तेल जैसे पदार्थ गिरने पर भी फोन को सुरक्षित रखती है।

OnePlus 15 5G फोन में 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह फ्लैट डिस्प्ले है जिसे थर्ड जेनरेशन वाले BOE Flexible Oriental OLED पैनल पर बनाया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। मोबाइल गेमिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि गेम खेलते वक्त यह मोबाइल 165Hz रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान कर सकता है। इस फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
वनप्लस 15 Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 3 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना 8-कोर मोबाइल सीपीयू है जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि इससे पहले वाला OnePlus 13 Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर लॉन्च हुआ था जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह मोबाइल 26,89,625 एनटूटू स्कोर प्राप्त कर चुका है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस 15 5जी फोन को 7,300mAh Battery पर लॉन्च किया गया है। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब कंपनी ने अपनी ‘नंबर’ सीरीज में इतनी बड़ी बैटरी लगाई है। वहीं वनप्लस 13 6,000एमएएच बैटरी पर लाया था। OnePlus 15 की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 50W AirVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15 5जी फोन ट्रिपल-कैमरा सेटअप सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT700 मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल 3.5x periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
कीमत की बात करें तो वनप्लस 15 का प्राइस 50 हजार रुपये के करीब है। यह मोबाइल के बेस वेरिएंट का रेट है जिसे CNY 3999 में लॉन्च किया गया है। इसमें 12GB RAM और 256GB Storage मिलती है। इसी तरह 12GB+512GB की कीमत CNY 4599 (लगभग 57,000 रुपये), 16GB+256GB का प्राइस CNY 4299 (लगभग 53,100 रुपये) और 16GB+512GB का रेट CNY 4899 (लगभग 60,500 रुपये) है।
16GB RAM और 1TB Storage वाला OnePlus 15 CNY 5399 में लॉन्च हुआ है जो 66,700 रुपये के करीब है। वनप्लस 15 5जी फोन चीन में Sand Dune, Absolute Black और Mist Purple कलर्स में बिकेगा। ये ही कलर इंडिया भी आ सकते हैं।
The post OnePlus 15 लॉन्च! 16GB RAM, 7300mAh बैटरी और 120W चार्जिंग के साथ है Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 को 27 अक्टूबर, 2025 को चीन में लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से ठीक पहले यह फोन चीन की टेलीकॉम वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर से जुड़ी कई सारी जानकारियां सामने आई हैं। OnePlus Ace 6 (मॉडल नंबर OPPO PLQ110) में […]
The post 7800mAh बैटरी और 50MP के साथ OnePlus Ace 6 हो सकती है लॉन्च, चीन टेलीकॉम हुई लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 को 27 अक्टूबर, 2025 को चीन में लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से ठीक पहले यह फोन चीन की टेलीकॉम वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर से जुड़ी कई सारी जानकारियां सामने आई हैं। OnePlus Ace 6 (मॉडल नंबर OPPO PLQ110) में एक स्क्वॉयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

OnePlus Ace 6 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो टेलीकॉम वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6.83 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले (2800×1272 पिक्सल) दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Gen Elite (SM8750) प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा।
कंपनी ने स्टोरेज के कई विकल्प पेश किए हैं। यह फोन 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB तक के कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन्स में यूजर्स को Competitive Black, Quick Silver और Flash White तीन आकर्षक कलर मिलेंगे।
बैटरी की बात करें, तो OnePlus Ace 6 में 7,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके बावजूद फोन का वजन लगभग 213 ग्राम है और मोटाई 8.32 मिलीमीटर है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है, हालांकि यह केवल USB 2.0 HS स्पीड सपोर्ट करता है, जो एक फ्लैगशिप फोन के लिए थोड़ा पुराना माना जा सकता है। फोन का साइज 163.41 × 77.04 × 8.32 मिलीमीटर है।
OnePlus Ace 6 कंपनी का एक दमदार फ्लैगशिप फोन नजर आ रहा है। इसकी बैटरी और परफॉर्मेंस इसे गेमिंग और हैवी यूजर्स के लिए खास बनाती है। हालांकि USB 2.0 पोर्ट जैसी छोटी कमी थोड़ी निराश कर सकती है, लेकिन इसके डिजाइन, कैमरा और बैटरी को देखते हुए यह फोन लॉन्च के बाद प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदार साबित हो सकता है।
The post 7800mAh बैटरी और 50MP के साथ OnePlus Ace 6 हो सकती है लॉन्च, चीन टेलीकॉम हुई लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 7800mAh battery के साथ आएगा OnePlus का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus Ace 6 27 अक्टूबर को लॉन्च होगा। कंपनी इसे चीन में OnePlus 15 के साथ ही लॉन्च करेगी। इसी सप्ताह यह नया ‘ऐस’ सीरीज स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हो चुका है। वहीं आज लॉन्च से पहले ही कंपनी ने खुद ही इस अपकमिंग मोबाइल की कई अहम डिटेल्स सार्वजनिक कर दी है। बता दें कि ऐस 6 वनप्लस का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनने जा रहा है जो 7800mAh battery के साथ लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
वनप्लस ऐस 6 का ऑफिशियल पोस्टर कंपनी द्वारा जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में बताया गया है कि यह मोबाइल फोन 7,800एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी वनप्लस फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ नहीं आया है। यानी OnePlus Ace 6 कंपनी का पहला ऐसा मोबाइल होगा जो इतनी ताकतवर बैटरी सपोर्ट करेगा। इससे पहले OnePlus 13 और 13R में 6000mAh देखने को मिली थी।

वनप्लस ऐस 6 की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल में 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन में यूजर्स को वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट शायद नहीं देखने को मिलेगा। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी ने इसकी रिफ्रेश रेट से भी पर्दा उठा दिया है। यह मोबाइल 60Hz से लेकर 165Hz तक की रिफ्रेश रेट प्रदान करेगा।
यह अडेप्टिव गेमिंग रिफ्रेश रेट होगी जो मोबाइल गेमिंग के दौरान 165हर्ट्ज़ तक की हाई परफॉर्मेंस प्रदान करेगी। इससे गेम फ्रेम रेट और ग्राफिक्स स्मूथ मिलेंगे। साथ ही स्क्रालिंग और टच एक्सपीरियंस भी फास्ट व लैगफ्री महसूस होगा। इस फोन में यूजर्स को अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया जाएगा। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि OnePlus Ace 6 में मैटल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है।

यह मोबाइल IP66 + IP68 + IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश होगा। यह इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ फोन तो बनाएगी ही। वहीं साथ ही ज्यादा गर्म और ठंडे माहौल के साथ ही कीचड़ इत्यादि से भी फोन को सुरक्षित रखेगी। यह आईपी रेटिंग दर्शाती है कि अगर मोबाइल पर गर्म चाय या तेल भी गिर जाएगा, तो भी इसे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा। यह नए वनप्लस फोन को रफ़ एंड टफ़ यूज़ किया जा सकता है।
गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें तो वनप्लस ऐस 6 को PLQ110 मॉडल नंबर के साथ बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है। इसे सिंगल-कोर में 3,050 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर में 9,440 प्वाइंट्स मिले हैं। फोन में दिया गया ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3.53GHz से लेकर 4.32GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गीकबेंच के अनुसार OnePlus Ace 6 16GB RAM पर लॉन्च होगा।
The post 7800mAh battery के साथ आएगा OnePlus का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 16GB RAM के साथ यह अपकमिंग OnePlus फोन बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेक्स का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वनप्लस ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह आने वाली 27 अक्टूबर को चीन में बड़ा लॉन्च ईवेंट आयोजित करने जा रही है। इसी ईवेंट में OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 पेश होंगे। कंपनी द्वारा इन दोनों ही स्मार्टफोंस से जुड़ी कुछ-कुछ जानकारियां लगातार शेयर की जा रही है। वहीं अब इन्हीं में से एक वनप्लस ऐस 6 फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां मोबाइल प्रोसेसर से जुड़ी कई अहम डिटेल्स सामने आ गई है।
अपकमिंग वनप्लस फोन गीकबेंच पर PLQ110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यहां फोन का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 के रूप में ही लॉन्च किया जा जाएगा। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर पर ही नज़र डालें तो इसे सिंगल-कोर में जहां 3,050 प्वाइंट्स मिले हैं। वहीं मल्टी-कोर में इस वनप्लस स्मार्टफोन ने 9,440 स्कोर हासिल किया है।

वनप्लस ऐस 6 को गीकबेंच पर 8-कोर सीपीयू से लैस बताया गया है। इस फोन में दिया गया प्रोसेसर 3.53GHz बेस फ्रिक्वेंसी वाला है जो 4.32GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। सीपीयू स्क्रीन को देखते हुए माना जा रहा है कि OnePlus Ace 6 Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर रन करेगा।
गीकबेंच पर इस फोन को 16GB RAM से लैस दिखाया गया है। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और मार्केट में इसके बेस वेरिएंट को 12GB RAM पर भी लॉन्च किया जा सकता है। बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर इस वनप्लस मोबाइल को एंड्रॉयड 16 आधारित बताया गया है जिसमें ColorOS 16 भी मिलेगा। लगे हाथ बताते चलें कि वनप्लस के वेईबो पेज पर यह फोन Black, Flash White और Quicksilver कलर में दिखाया जा चुका है।

इस फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के मुताबिक यह मोबाइल 1.5K BOE OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगाया जा सकता है।
OnePlus Ace 6 में पावर बैकअप के लिए 7,800mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में मेटल फ्रेम बॉडी, IP68 वाटर रेजिस्टेंस और टफेंड ग्लास प्रोटेक्शन मिल सकता है।
The post 16GB RAM के साथ यह अपकमिंग OnePlus फोन बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेक्स का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>OnePlus ने आखिरकार अपने अगले बड़े लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को चीन में 27 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से पेश किया जाएगा। बता दें कि बीते दिन ब्रांड हेड की जानकारी में आज की लॉन्च डेट बताई गई थी। लेकिन अब […]
The post 27 अक्टूबर को होगा OnePlus 15 और Ace 6 का चीन में लॉन्च, ये फीचर्स हुए कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus ने आखिरकार अपने अगले बड़े लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को चीन में 27 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से पेश किया जाएगा। बता दें कि बीते दिन ब्रांड हेड की जानकारी में आज की लॉन्च डेट बताई गई थी। लेकिन अब चीन की वेबसाइट में असल तारीख कंफर्म हुई है। लेटेस्ट टीजर में दोनों मोबाइल्स को दर्शाया गया है। साथ ही स्पेसिफिकेशंस लगातार सामने आ रहे हैं। आइए, आगे आपको अपकमिंग मोबाइल्स की डिटेल्स देते हैं।
आप टीजर में देख सकते हैं कि नए OnePlus Ace 6 का डिजाइन काफी हद तक OnePlus 15 से मिलता-जुलता लग रहा है। इसमें कैमरा मॉड्यूल भी समान नजर आता है, लेकिन यह थोड़ा सिंपल डुअल-कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी और अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होने की उम्मीद है। इमेज में फोन का सिल्वर कलर वैरियंट दिखाया गया है, जिसमें स्ट्राइप फिनिश और दाईं ओर बड़ा “ACE” लोगो दिख रहा है। हालांकि लॉन्च के दौरान कंपनी और भी कलर ऑप्शंस पेश कर सकती है।

कंपनी ने OnePlus 15 के कुछ फीचर्स की पुष्टि भी की है। यह फ्लैगशिप फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आने वाला है। इसमें 165Hz 1.5K OLED स्क्रीन दी जाएगी। पावर बैकअप के लिए फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आएगी।
कैमरा सेटअप में OnePlus 15 फोन ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ आएगा। जिसमें 50MP Sony LYT-700 मेन सेंसर, 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगाया जा सकता है। कंपनी ने यह भी बताया है कि OnePlus 15 को Sand Dune, Absolute Black और Mist Purple जैसे कलर्स में लॉन्च किया जाएगा।
OnePlus Ace 6 के फ्रंट की बात करें तो फोन में 1.5K BOE OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगाया जा सकता है।
बैटरी के मामले में OnePlus Ace 6 में 7,800mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फोन में मेटल फ्रेम बॉडी, IP68 वाटर रेजिस्टेंस और टफेंड ग्लास प्रोटेक्शन मिल सकता है। जिससे इसका बिल्ड काफी शानदार अनुभव दे सकता है।
OnePlus 15 और Ace 6 दोनों ही उन यूजर्स के लिए हो सकते हैं जो प्रीमियम डिजाइन, तगड़ा परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी पसंद करते हैं। इनमें OnePlus Ace 6 उन लोगों के लिए बढ़िया हो सकता है जो वनप्लस 15 से कम दाम में फ्लैगशिप अनुभव चाहते है। जबकि OnePlus 15 टॉप-एंड फीचर्स और कैमरा क्वालिटी को ज्यादा पसंद करने वालों को लुभा सकता है। लॉन्च के बाद ये मॉडल Xiaomi 17 सीरीज, आगामी iQOO 15 और realme GT8 सीरीज के फोंस से मुकबला कर सकते हैं।
यदि आप बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉरमेंस वाला फ्लैगशिप फोन लेने की सोच रहे हैं, तो OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 के लिए रुक सकते हैं। हम आपको इनके लॉन्च पर फुल डिटेल्स देंगे।
The post 27 अक्टूबर को होगा OnePlus 15 और Ace 6 का चीन में लॉन्च, ये फीचर्स हुए कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>OnePlus अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में हैं। इसी बीच कंपनी ने आखिरकार पेश होने की तारीख तय कर दी है। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 चीन में कल यानी 17 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। इस जानकारी की पुष्टि खुद कंपनी के चीन […]
The post OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 की चीन में लॉन्च डेट कंफर्म, जानें कैसे मिलेंगे स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में हैं। इसी बीच कंपनी ने आखिरकार पेश होने की तारीख तय कर दी है। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 चीन में कल यानी 17 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। इस जानकारी की पुष्टि खुद कंपनी के चीन में प्रेसीडेंट ली जिए ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो के पोस्ट में की है। साथ ही टीजर इमेज भी सामने आई है। जिसमें दोनों फोन का डिजाइन दर्शाया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
ब्रांड हेड की वीबो पोस्ट के अनुसार OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 दोनों का लॉन्च साथ किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट चीन में आयोजित होगा। बता दें कि चीन में आने के बाद नंबर सीरीज का मॉडल इंडिया में एंट्री लेगा। इसके बाद इन फोंस को ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा। आप नीचे दिए गए टीजर में देख सकते हैं कि OnePlus 15 लेफ्ट साइड और Ace 6 राइट साइड दिखाई दे रहा है। जिससे दोनों डिवाइस के डिजाइन में अंतर नजर आ रहा है। हालांकि दोनों पतले और आकर्षक लग रहे हैं।

अब तक आई जानकारी के अनुसार OnePlus 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस बार 2K पैनल की बजाय 1.5K मिलेगा। जिससे बैटरी एफिशिएंसी और स्मूथ परफॉरमेंस सही मिल सके।

परफॉरमेंस की बात करें तो यह फोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस रखा जाएगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (Samsung JN5 सेंसर) और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस लगाया जा सकता है। डिवाइस में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
यदि OnePlus Ace 6 की बात करें तो इसमें 1.5K BOE OLED डिस्प्ले लगाया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।
यह डिवाइस Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम कर सकता है। इसमें 7800mAh की बड़ी बैटरी मिलने की जानकारी मिली है। साथ ही 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में मेटल मिड-फ्रेम, IP68 रेटिंग और Android 16 आधारित ColorOS 16 मिल सकता है।

OnePlus 15 उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो शानदार परफॉरमेंस, कैमरा क्वालिटी और फ्लैगशिप एक्सपीरियंस पसंद करते हैं। वहीं, OnePlus Ace 6 बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और परफॉरमेंस पसंद करने वालों को लुभा सकता है। इन मोबाइल्स का मुकाबला Xiaomi 17 Pro, आगामी iQOO 15 और realme GT8 सीरीज के फोंस से हो सकता है।
यदि आप ऐसा फोन खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें बढ़िया डिस्प्ले, परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी मिले तो OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। आप इनका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च पर फुल डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।
The post OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 की चीन में लॉन्च डेट कंफर्म, जानें कैसे मिलेंगे स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post OnePlus Nord 6 में मिल सकती है 7800mAh बैटरी! सामने आया यह अपकमिंग मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वनप्लस ने जुलाई महीने में अपनी ‘नोर्ड’ सीरीज के तहत इंडिया में OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 लॉन्च किए थे। नोर्ड सीई5 की कीमत 24,999 रुपये और नोर्ड 5 का प्राइस 31,999 रुपये से शुरू होता है। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन पर काम शुरू कर चुकी है और आने वाले महीनों में नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 पेश कर सकती है। यह अपकमिंग वनप्लस फोन सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ है जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन IMEI डाटाबेस पर स्पॉट हुआ है जिसकी जानकारी पेशनेटगीक्ज़ वेबसाइट ने शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार यह आने वाला वनप्लस फोन CPH2807 मॉडल नंबर के साथ इस सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। यहां मोबाइल के नाम की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ब्रांड की नोर्ड सीरीज का ही नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 हो सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले वाले OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा CPH2707 मॉडल नंबर प्राप्त हुआ था। ऐसे में नए फोन के CPH2807 मॉडल नंबर के बिनाह पर कहा जा रहा है कि इसे नोर्ड 5 के सक्सेसर नोर्ड 6 के रूप में इंडिया व चीन के बाहर मार्केट में उतारा जा सकता है। बताते चलें कि इंडिया में जो मोबाइल वनप्लस नोर्ड सीरीज में आते हैं वो अधिकांश मॉडल चाइना में वनप्लस ऐस सीरीज के तौर पर लॉन्च किए जाते हैं। यानी चीन में लॉन्च होने वाला OnePlus Ace 6 ही भारत में OnePlus Nord 6 नाम के साथ बेचा जा सकता है।
वनप्लस ऐस 6 की ही बात करें तो यह स्मार्टफोन इसी महीने अक्टूबर में OnePlus 15 के साथ चाइना में लॉन्च किया जा सकता है। बीते दिनों इस मोबाइल की कुछ स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हुई थी जिसके अनुसार OnePlus Ace 6 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है। गौरतलब है कि OnePlus 13 और OnePlus 13s इसी चिपसेट पर काम करते हैं। वहीं OnePlus Nord 6 में भी यही स्नेपड्रैगन प्रोसेसर मिल सकता है।

वनप्लस ऐस 6 ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है! लीक के अनुसार यह मोबाइल 7,800mAh battery के साथ लॉन्च किया जाएगा। बताते चलें कि मौजूदा OnePlus Nord 5 में 6,800एमएएच और Nord CE 5 में 7,100एमएएच बैटरी दी गई है। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि नया OnePlus Nord 6 7,800एमएएच बैटरी वाला फोन होगा। वहीं साथ ही इसमें 120W फास्ट चार्जिंग भी दी जा सकती है।
लीक की मानें तो अपकमिंग Ace 6 को 12GB और 16GB RAM पर लाया जा सकता है जो 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इस अपकमिंग वनप्लस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन दिए जाने की बात सामने आ रही है जिसपर 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन प्राप्त होगा। हालांकि यह अडेप्टिव रिफ्रेश रेट होगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

फिलहाल कंपनी की ओर से वनप्लस ऐस 6 या फिर नोर्ड 6 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में सामने आई स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन को लीक के तौर पर लिया जाएगा। वहीं अगर आप मिडरेंज वनप्लस फोन खरीदना चाहते हैं तो नोर्ड 5 और नोर्ड सीई5 आपके काम का सकते हैं। कीमत का जिक्र हम सबसे पहले इंट्रो में ही कर चुके हैं और इनकी फुल स्पेसिफिकेशन्स आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।
The post OnePlus Nord 6 में मिल सकती है 7800mAh बैटरी! सामने आया यह अपकमिंग मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>OnePlus अक्टूबर में चीन में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोंस OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Ace 6 से जुड़े कई अहम स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। जिसमें रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स, प्रोसेसर, बैटरी और फास्ट चार्जिंग की जानकारी सामने आ गई है। आइए, […]
The post 7800mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite चिपसेट के आ सकता है OnePlus Ace 6, रैम, स्टोरेज हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus अक्टूबर में चीन में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोंस OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Ace 6 से जुड़े कई अहम स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। जिसमें रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स, प्रोसेसर, बैटरी और फास्ट चार्जिंग की जानकारी सामने आ गई है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार आगामी OnePlus Ace 6 फोन कई स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आने की बात सामने आई है। जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB शामिल हो सकते हैं। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे Black, Quick Silver और Flash White जैसे तीन विकल्पों में एंट्री मिल सकती है।

लीक स्पेसिफिकेशंस के अनुसार OnePlus Ace 6 को Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। यह डिवाइस 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस पर 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। जबकि डिस्प्ले साइज की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अपकमिंग OnePlus Ace 6 फोन में 7,800mAh बैटरी दी जा सकती है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग स्पीड मिल सकती है। सुरक्षा के लिए यह डिवाइस अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होकर आ सकता है। डिजाइन के मामले में फोन वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल के साथ आ सकता है। इसके अलावा वजन की बात करें तो यह लगभग 214 ग्राम का होने की उम्मीद है।
बता दें कि इसके OnePlus Ace 6 के फ्रंट और रियर कैमरा स्पेसिफिकेशंस अभी आना बाकि हैं, लेकिन उम्मीद है इसमें शानदार कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं।
लीक खूबियों से लगता है कि आगामी OnePlus Ace 6 उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो तगड़ा परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी सहित फास्ट चार्जिंग की सुविधा पसंद करते हैं। इसका मुकाबला लॉन्च के बाद अपकमिंग Realme GT 8, iQOO Neo 11 और Redmi K90 जैसे Snapdragon 8 Elite के साथ आने वाले डिवाइस से हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में लॉन्च होने वाला Ace 6 भारत में नंबर सीरीज के तहत OnePlus 15R नाम से पेश हो सकता है। हालांकि कुछ स्पेक्स में बदलाव भी किया जा सकता है। वहीं, देखना होगा कब इसे लेकर कोई ऐलान किया जाता है।
यदि आपको OnePlus Ace 6 की लीक जानकारी अच्छी लगी है तो आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हमारे हिसाब से यह चीन में दमदार ऑप्शन बन सकता है। जबकि भारत में नंबर सीरीज के फ्लैगशिप OnePlus 15 के सस्ते विकल्प यानी OnePlus 15R के रूप में इसे इंडियन यूजर्स भी पसंद कर सकते हैं। हम नई जानकारी मिलते ही आपको नए पोस्ट में अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।
The post 7800mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite चिपसेट के आ सकता है OnePlus Ace 6, रैम, स्टोरेज हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>OnePlus और Realme आने वाले महीनों में अपनी फ्लैगशिप सीरीज लेकर आ सकते हैं। लेटेस्ट लीक के अनुसार आगामी OnePlus Ace 6 और Realme Neo 8 स्मार्टफोंस पूर्व मॉडल से अलग अपग्रेडेड और ज्यादा बड़ी बैटरी पैक के साथ लॉन्च हो सकते हैं। माना जा रहा है कि ये डिवाइस लगभग 8,000mAh बैटरी से लैस […]
The post 8000mAh बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं OnePlus Ace 6 और Realme Neo 8, लीक हुई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OnePlus और Realme आने वाले महीनों में अपनी फ्लैगशिप सीरीज लेकर आ सकते हैं। लेटेस्ट लीक के अनुसार आगामी OnePlus Ace 6 और Realme Neo 8 स्मार्टफोंस पूर्व मॉडल से अलग अपग्रेडेड और ज्यादा बड़ी बैटरी पैक के साथ लॉन्च हो सकते हैं। माना जा रहा है कि ये डिवाइस लगभग 8,000mAh बैटरी से लैस होकर बाजार में एंट्री ले सकते हैं। आइए, जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
टिप्स्टर Smart Pikachu के अनुसार वनप्लस और रियलमी ऐसे डिवाइस पर काम कर रहे हैं जिनमें बैटरी क्षमता 8,000mAh के आसपास हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार उम्मीद है कि यह मोबाइल्स मार्केट में OnePlus Ace 6 और Realme Neo 8 नाम से आ सकते हैं।
बड़ी बैटरी के साथ रिपोर्ट के अनुसार आगामी OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच का फ्लैट OLED 1.5K डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया जा सकता है। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट, मेटल मिड-फ्रेम और IP68-रेटेड बॉडी के साथ आ सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 16 पर आधारित ColorOS 16 मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इसका एक वर्जन ग्लोबल बाजार में OnePlus 15R नाम से पेश हो सकता है।
अगर बात करें आगामी Realme Neo 8 स्मार्टफोन की तो यह भी लगभग 8,000mAh या उससे ज्यादा की बैटरी के साथ टेस्टिंग फेज में होने की जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार, इसमें LTPS 1.5K स्क्रीन और अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। प्रोसेसर को लेकर अभी जानकारी साफ नहीं है क्योंकि कंपनी Dimensity 9500e और Snapdragon 8 Gen 5 दोनों चिपसेट पर विचार कर सकती है। यह डिवाइस दिसंबर 2025 के अंत या शुरुआती 2026 में लॉन्च होने का अनुमान है।
अब तक आए फ्लैगशिप मोबाइल फोंस 6,000 से 7,500mAh बैटरी के बीच आते रहे हैं, लेकिन यह नया अपग्रेड 8,000mAh तक बैटरी क्षमता की तरफ इशारा कर रहा है। जिससे यूजर्स को पहले से ज्यादा बड़ी बैटरी और लंबा बैकअप मिल सकता है। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा हो सकता है जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और लंबा उपयोग करते हैं।
OnePlus Ace 6 जहां अपनी प्रीमियम बिल्ड, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और IP68 प्रोटेक्शन की वजह से हाई-एंड यूजर्स को टारगेट कर सकता है। वहीं, Realme Neo 8 ज्यादा बड़ी बैटरी और किफायती प्राइसिंग से ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। इससे लगता है कि दोनों ही कंपनियां बैटरी टेक्नोलॉजी में नए बेंचमार्क सेट कर सकती हैं। यानी साल 2026 में इन ब्रांड के साथ अन्य कंपनियां के फोंस में भी मौजूदा समय से ज्यादा बैटरी मिलने की संभावना जताई जा सकती है। यदि आप भी बड़ी बैटरी वाले फोन लेना चाहते हैं तो इन डिवाइस के लिए रुका जा सकता है।
यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी 8,000mAh बैटरी का स्मार्टफोन की मोटाई और वजन पर क्या असर पड़ सकता है। फोंस में आमतौर ओर लगने वाली लिथियम-आयन बैटरी में इतनी क्षमता जोड़ने से फोन भारी और मोटा होने की संभावना है, लेकिन इंडस्ट्री में हाल ही में कार्बन-सिलिकॉन आधारित बैटरी टेक्नोलॉजी लाई जा रही है, जिससे ज्यादा क्षमता को कॉम्पैक्ट साइज में फिट करना आसान हो सकता है। यानी OnePlus और Realme इन डिवाइस में सिलिकॉन बैटरी का उपयोग कर सकते हैं। जिससे फोन का बैकअप तो लंबा हो ही सकता है और डिजाइन भी स्लिम रह सकता है।
The post 8000mAh बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं OnePlus Ace 6 और Realme Neo 8, लीक हुई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>