OnePlus Ace 6T | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 03 Dec 2025 13:52:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8300mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 चिप और 165Hz डिस्प्ले के साथ चीन में लॉन्च हुआ OnePlus Ace 6T https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-china-launched-with-8300mah-battery-snapdragon-8-gen-5-chip-and-165hz-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-china-launched-with-8300mah-battery-snapdragon-8-gen-5-chip-and-165hz-display/#respond Wed, 03 Dec 2025 13:52:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186528 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus ने होम मार्केट चीन में अपना मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T लॉन्च कर दिया है। यह Ace सीरीज का पावरफुल मॉडल बनकर आया है। इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, एडवांस्ड थर्मल सिस्टम, 165Hz तक हाई-रेफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबी चलने वाली 8,300mAh बैटरी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, […]

The post 8300mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 चिप और 165Hz डिस्प्ले के साथ चीन में लॉन्च हुआ OnePlus Ace 6T first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने होम मार्केट चीन में अपना मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T लॉन्च कर दिया है। यह Ace सीरीज का पावरफुल मॉडल बनकर आया है। इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, एडवांस्ड थर्मल सिस्टम, 165Hz तक हाई-रेफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबी चलने वाली 8,300mAh बैटरी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे स्पेसिफिकेशंस और प्राइस विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Ace 6T फोन में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया गया है। जिस पर 60Hz से 165Hz तक की इंटेलिजेंट स्विचिंग रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। यह डिस्प्ले ब्राइट आई प्रोटेक्शन तकनीक के साथ आता है, जिसे लिटिल गोल्ड लेबल आई प्रोटेक्शन स्टैंडर्ड से सर्टिफिकेशन मिला है। यानी लंबे समय तक गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान आंखों पर कम दबाव पड़ेगा।

OnePlus Ace 6T दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह परफॉरमेंस और पावर मैनेजमेंट दोनों में शानदार हो सकता है। इसे 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन के साथ बाजार में लाया गया है।

OnePlus Ace 6T में सेल्फ-डेवलप्ड गेमिंग नेटवर्क चिप G2 और अल्ट्रा-फास्ट टच एक्सपीरियंस के लिए 3200Hz टच सैम्पलिंग रेट सपोर्ट करने वाला एक्सक्लूसिव टच चिप दिया गया है। OnePlus ने हीट मैनेजमेंट के लिए भी बड़ा अपग्रेड किया है। जिसमें नया ग्लेशियर वीसी दिया गया है। जिससे वाष्प-लिक्विड कूलिंग स्पेस 43% तक बढ़ाई गई है और कैपिलरी वॉटर एब्जॉर्प्शन स्पीड को 100% तक बेहतर किया गया है। ग्लेशियर ग्रेफाइट, ग्लेशियर थर्मल जेल और एयरोस्पेस एल्युमिनियम फ्रेम मिलकर 43,940mm² का बड़ा हीट डिसिपेशन एरिया प्रदान करते हैं। यानी यह ब्रांड का अब तक का सबसे बड़ा है।

OnePlus Ace 6T में ज्यादातर चलने वाले FPS गेम्स जैसे Delta Force, Crossfire, Dark Zone और Call of Duty में नेेटिव 165fps गेमिंग का सपोर्ट मिलता है। जबकि Honor of Kings के लिए 144fps सपोर्ट दिया गया है। नया Wind Chaser Game Kernel 165fps अनलिमिटेड फ्रेम रेट, बेहतर 1% लो-फ्रेम स्थिरता और GPU रेंडरिंग सुपर-फ्रेमिंग जैसे फीचर्स प्रदान करता है। जिससे यह फोन गेमर्स के लिए प्रीमियम विकल्प बन सकता है।

OnePlus Ace 6T फोन को तीन कलर ऑप्शन Phantom Green, Flash Black और Electric Purple में चीन में एंट्री मिली है। Phantom Green और Flash Black में फ्लैगशिप सिल्क ग्लास फिनिश है। जबकि Electric Purple वर्जन फाइबरग्लास डिजाइन और यूनिक Ace लोगो के साथ आता है। कंपनी ने OnePlus Ace 6T का Genshin Impact Kamisato Ayaka Limited Edition भी लॉन्च किया है, जिसमें Snowy Blue कलर, कस्टम थीम, एनीमेशन, साउंड इफेक्ट्स और प्रीमियम सूटकेस गिफ्ट बॉक्स के साथ कई कलेक्टिबल आइटम्स मिलेंगे।

OnePlus Ace 6T फोन में बैक पैनल पर 50MP Sony IMX906 OIS कैमरा दिया गया है। जिसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP कैमरा है। यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आया है। जो इसे एक्स्ट्रीम कंडीशंस में भी सुरक्षित रख सकती हैं।

बैटरी के मामले में OnePlus Ace 6T में 8300mAh की बड़ी Glacier बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 100W सुपर फ्लैश चार्ज का सपोर्ट है। जो इसे 1% से 50% तक सिर्फ 23 मिनट में चार्ज कर सकता है। इसके साथ ही 55W PPS सपोर्ट और वायरड रिवर्स चार्जिंग भी है।

चीन में OnePlus Ace 6T की शुरुआती कीमत 2599 युआन (करीब 33,150 रुपये) से शुरू होती है। आप सभी मॉडल्स की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं। वहीं, फोन की सेल 5 दिसंबर से शुरू होगी और Genshin Impact Edition 22 दिसंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। यही नहीं शुरुआती सेल में 200 युआन तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है।

स्टोरेज और रैम चीन में कीमत भारतीय कीमत अनुमानित
12GB + 256GB 2,599 युआन करीब 33,150 रुपये
16GB + 256GB 2,899 युआन करीब 36,975 रुपये
12GB + 512GB 3,099 युआन करीब 39,525 रुपये
16GB + 512GB 3,399 युआन करीब 43,355 रुपये
16GB + 512GB गेनशिन इम्पैक्ट कामिसाटो अयाका एडिशन 3,699 युआन करीब 47,180 रुपये
16GB+1TB 3,899 युआन करीब 49,730 रुपये

OnePlus Ace 6T उन यूजर्स के लिए है जो मिड रेंज में तगड़ा परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं। इसका मुकाबला Xiaomi 15T ProiQOO 13 और Realme GT 8 जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि बड़ी बैटरी और लेटेस्ट फीचर्स के चलते OnePlus फोन आगे रह सकता है।

यदि आप ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जिसमें एडवांस्ड गेमिंग फीचर्स, Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, सुपर कूलिंग और बड़ी बैटरी मिले तो OnePlus Ace 6T आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे खरीद सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।



The post 8300mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 चिप और 165Hz डिस्प्ले के साथ चीन में लॉन्च हुआ OnePlus Ace 6T first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-china-launched-with-8300mah-battery-snapdragon-8-gen-5-chip-and-165hz-display/feed/ 0
8300mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus Ace 6T, लॉन्च से पहले लिस्टिंग में फुल डिटेल्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-china-telecom-listing-full-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-china-telecom-listing-full-specs/#respond Fri, 28 Nov 2025 05:27:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186260 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus ने बीते दिन ही अपने अगले पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T की लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह 3 दिसंबर को चीन में पेश होगा। इसी बीच डिवाइस China Telecom वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। इस नई लिस्टिंग ने न सिर्फ इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि की है, बल्कि इसकी संभावित सेल डेट […]

The post 8300mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus Ace 6T, लॉन्च से पहले लिस्टिंग में फुल डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने बीते दिन ही अपने अगले पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T की लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह 3 दिसंबर को चीन में पेश होगा। इसी बीच डिवाइस China Telecom वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। इस नई लिस्टिंग ने न सिर्फ इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि की है, बल्कि इसकी संभावित सेल डेट भी सामने आ गई है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Ace 6T को मॉडल नंबर PLR110 के साथ चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग में देखा गया है। यहां मोबाइल के पांच स्टोरेज वेरिएंट्स यानी 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB सामने आए हैं। वहीं, आधिकारिक टीजर्स में पहले ही इसके तीन कलर ऑप्शन Lightning Purple, Flash Black और Glimpse Green सामने आए थे। जिनमें से Lightning Purple वैरियंट के रेंडर्स China Telecom डेटाबेस पर भी दर्शाए गए हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आगामी OnePlus Ace 6T में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 (SM8845) चिपसेट मिलने की जानकारी दी गई है। जो पहले ही ब्रांड कंफर्म कर चुका है। फोन Android 16 पर रन करेगा। लिस्टिंग के अनुसार इसमें 6.83-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। जो 2800×1272 पिक्सल के FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Ace 6T में 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जबकि सेल्फी के लिए 16MP कैमरा मौजूद रह सकता है। बैटरी फोन की सबसे बड़ी खासियत में से एक हो सकता है, क्योंकि इसमें 8300mAh की बड़ी बैटरी मिलने की डिटेल्स दी गई है। साथ ही USB-C चार्जिंग, USB 2.0 कनेक्टिविटी, Wi-Fi सपोर्ट, डायरेक्शन सेंसर, लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, अलटीटूट सेंसर और डिस्टेंस सेंसर जैसे अन्य फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, इसका बिल्ड प्लास्टिक+हार्डवेयर शेल मैटीरियल पर आधारित बताया गया है। इसका वजन लगभग 215 ग्राम और डायमेंशन 163.41 × 77.04 × 8.32mm होने की जानकारी मौजूद है।

OnePlus Ace 6T का प्री-ऑर्डर चीन में पिछले हफ्ते से लाइव है। हालांकि, सेल कब से शुरू होगी। यह कंपनी ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन China Telecom लिस्टिंग के अनुसार Ace 6T की सेल 19 दिसंबर 2025 से शुरू हो सकती है। यह डेट सही साबित होती है या नहीं, लॉन्च के दिन सामने आएगा। जब तक हम इंतजार कर सकते हैं।

OnePlus Ace 6T फोन बड़ी बैटरी और तगड़े परफॉरमेंस की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए लाया जा रहा है। इसका Snapdragon 8 Gen 5 चिप और संभावित 8300mAh बैटरी सबसे बड़ा हाईलाइट हो सकता है। वहीं, कंपटीशन संभावित तौर पर Xiaomi 15T ProiQOO 13 और Realme GT 8 जैसे फोंस से हो सकता है।

यदि आप भी आने वाले महीने में नया फ्लैगशिप फोन लेने का मन बना रहे हैं तो OnePlus Ace 6T शानदार विकल्प होगा। हम फोन के बारे लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post 8300mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus Ace 6T, लॉन्च से पहले लिस्टिंग में फुल डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-china-telecom-listing-full-specs/feed/ 0
OnePlus Ace 6T की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, ये बनेगा पहला Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-china-launch-date-snapdragon-8-gen-5-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-china-launch-date-snapdragon-8-gen-5-confirmed/#respond Thu, 27 Nov 2025 05:29:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186206 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि OnePlus Ace 6T चीन में 3 दिसंबर को लॉन्च होगा। यह पूर्व में आए Ace 6 के बाद आ रहा है। इसकी बड़ी खासियत यह है कि यह कंपनी का पहला डिवाइस है जो Qualcomm के नए Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश होगा। […]

The post OnePlus Ace 6T की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, ये बनेगा पहला Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि OnePlus Ace 6T चीन में 3 दिसंबर को लॉन्च होगा। यह पूर्व में आए Ace 6 के बाद आ रहा है। इसकी बड़ी खासियत यह है कि यह कंपनी का पहला डिवाइस है जो Qualcomm के नए Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश होगा। इसे लेकर पहले भी कुछ जानकारीयां कंफर्म हो गई थी। वहीं, अब लॉन्च डेट और अहम स्पेसिफिकेशंस टीजर में बताए गए हैं। आइए, आगे फोन की डिटेल्स जानते हैं।

ब्रांड के अनुसार यह फोन AnTuTu पर 35,61,559 का शानदार स्कोर हासिल कर चुका है। जो इसे इस सेगमेंट में सबसे पावरफुल डिवाइस बना सकता है। कलर्स के मामले में OnePlus Ace 6T को Flash Black, Fleeting Green और Electric Violet कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा। जबकि इसके बाईं ओर एक नया “Plus Key” भी दिया गया है। जिससे माइंड स्पेस और अन्य फीचर्स एक्सेस किए जा सकते हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अब तक आई जानकारी के अनुसार OnePlus Ace 6T में 6.7-इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 165Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।

कैमरा के मामले में OnePlus Ace 6T डिवाइस 50MP के मेन कैमरा और 8MP के अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ आ सकता है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी लेंस दिया जा सकता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में ColorOS 16 आधारित Android 16 पर काम करेगा।

फोन को IP68, IP69 और IP69K जैसी ड्यूरेबिलिटी रेटिंग्स भी मिलेंगी। इसके साथ ही फोन में बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग यूनिट भी दिया जाएगा। बैटरी की बात करें तो Ace 6T में 8000mAh+ की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है। जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। जिससे ग्राहकों को शानदार बैकअप मिल सकता है।

बता दें कि भारत सहित ग्लोबल मार्केट में OnePlus Ace 6T फोन को OnePlus 15R के नाम से पेश किया जा सकता है। यह चीन में पहला Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट वाला डिवाइस होने के बाद भारत का पहला भी बन जाएगा। OnePlus 15R को लेकर टीजर भी जारी हो चुके हैं और इसे 17 दिसंबर को Pad Go 2 और OnePlus Watch Lite के साथ एंट्री मिलेगी।

OnePlus Ace 6T फोन बड़ी बैटरी और तगड़े परफॉरमेंस की इच्छा रखने वालों के लिए लाया जा रहा है। इसका Snapdragon 8 Gen 5 चिप और संभावित 8000+ बैटरी इसका सबसे बड़ा हाईलाइट बन सकता है। इसका  कंपटीशन संभावित तौर पर Xiaomi 15T Pro, iQOO 13 और Realme GT 8 जैसे मोबाइल्स से हो सकता है।

यदि आप भी आने वाले महीने में नया फ्लैगशिप फोन लेने का मन बना रहे हैं तो OnePlus Ace 6T शानदार विकल्प होगा। इसके साथ ही इंडिया में हैं तो OnePlus15R के लिए रुक सकते हैं। हम आपको दोनों फोंस के बारे में लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post OnePlus Ace 6T की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, ये बनेगा पहला Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-china-launch-date-snapdragon-8-gen-5-confirmed/feed/ 0
OnePlus Ace 6T हुआ होम मार्केट लॉन्च! 8,000mAh बैटरी के साथ है Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-official-in-china-with-8000mah-battery-snapdragon-8-gen-5-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-official-in-china-with-8000mah-battery-snapdragon-8-gen-5-processor/#respond Tue, 25 Nov 2025 10:26:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186109 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वनप्लस ने कल ही अपने फैंस को तोहफा देते हुए बताया है कि कंपनी 17 दिसंबर को OnePlus 15R इंडिया में लॉन्च करेगी। वहीं आज एक और बड़ा सरप्राइज देते हुए ब्रांड द्वारा OnePlus Ace 6T पेश कर दिया गया है। यह मोबाइल चीनी मार्केट में अनाउंस हो गया है जिसे बाद में ग्लोबल बाजार […]

The post OnePlus Ace 6T हुआ होम मार्केट लॉन्च! 8,000mAh बैटरी के साथ है Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस ने कल ही अपने फैंस को तोहफा देते हुए बताया है कि कंपनी 17 दिसंबर को OnePlus 15R इंडिया में लॉन्च करेगी। वहीं आज एक और बड़ा सरप्राइज देते हुए ब्रांड द्वारा OnePlus Ace 6T पेश कर दिया गया है। यह मोबाइल चीनी मार्केट में अनाउंस हो गया है जिसे बाद में ग्लोबल बाजार में लाया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को ही ऑफिशियली अनविल किया है लेकिन कीमत पर से पर्दा उठना बाकी है। 8,000mAh battery के साथ ऐस 6टी वनप्लस का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Ace 6T क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा। यह क्वॉलकॉम द्वारा लाया जा रहा सबसे लेटेस्ट मोबाइल चिपसेट है जिसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 का छोटा वर्ज़न कहा जा सकता है। यह प्रोसेसर मिड रेंज सेगमेंट वाले स्मार्टफोंस को पावरफुल प्रोसेसिंग और हैवी गेमिंग की ताकत प्रदान करेगा।

oneplus-ace-6t-design-colours-confirmed

वनप्लस ऐस 6टी में Swift Gaming Engine भी लगाया गया है जो अल्ट्रा हाई फ्रेम रेट के साथ 165fps gaming प्रदान कर सकेगा। मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन हीट ना करे, इसके लिए वनप्लस ऐस 6टी में Glacier Cooling System भी लगाया गया है। कंपनी की मानें तो यह स्मार्टफोन बिना फ्रेम रेट ड्रॉप और हीटिंग इश्यू के कई घंटों तक लगातार गेमिंग कर सकता है।

OnePlus Ace 6T में पावर बैकअप के लिए बेहद ही ताकतवर 8000एमएएच बैटरी दी गई है। अभी तक कोई भी वनप्लस का फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ नहीं आया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह दो दिन तक आराम से कम कर सकती है। वहीं इस पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए ऐस 6टी 5जी फोन 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है। अब इंडियन फैंस में भी उम्मीद जाग रही है कि शायद OnePlus 15R में 8,000mAh मिल जाए। लेकिन फिलहाल कंफर्म नहीं कहा जा सकता है।

वनप्लस ऐस 6टी 5जी फोन 6.7-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस मोबाइल में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगाया गया है। OnePlus Ace 6T IP69K तक की रेटिंग सपोर्ट करता है जो इसे डस्ट व लिक्विड प्रूफ बनाता है। यह मोबाइल तेल या चाय गिरने पर आसानी से भी खराब नहीं होगा।

चाइना में वनप्लस ऐस 6टी स्मार्टफोन Flash Black, Phantom Green और Electric Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीद कि जा रही है कि जो मोबाइल चीन में OnePlus Ace 6T नाम से बिकेगा, वहीं फोन भारत में OnePlus 15R नाम के साथ लॉन्च हो सकता है। बहरहाल अभी एक ओर जहां वनप्लस ऐस 6टी प्राइस अनाउंस होने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वनप्लस 15आर की डिटेल्स के लिए 17 दिसंबर तक रूकना होगा।

OnePlus 15R

वनप्लस इंडिया लॉन्च की बात करें तो कंपनी 17 दिसंबर को ग्लोबल ईवेंट के जरिये OnePlus 15R स्मार्टफोन और नया मिड-रेंज टैबलेट OnePlus Pad Go 2 भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि वनप्लस 15आर इंडिया में Charcoal Black और Mint Breeze कलर में बिकेगा। यह मोबाइल मैटल फ्रेम पर लाया जाएगा जिसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी प्राप्त होगी। यानी OnePlus 15R वॉटरप्रूफ फोन होगा।

The post OnePlus Ace 6T हुआ होम मार्केट लॉन्च! 8,000mAh बैटरी के साथ है Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-official-in-china-with-8000mah-battery-snapdragon-8-gen-5-processor/feed/ 0
OnePlus Ace 6T का डिजाइन हुआ कंफर्म, इन कलर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-design-colours-confirmed-know-expected-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-design-colours-confirmed-know-expected-specs/#respond Mon, 24 Nov 2025 11:41:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186057 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus ने आखिरकार अपने अपकमिंग OnePlus Ace 6T का डिजाइन कंफर्म कर दिया है। उम्मीद है इसे इसी महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ब्रांड ने इसकी आधिकारिक तस्वीरें शेयर की हैं। जिससे फोन का डिजाइन सामने आ गया है। यह फोन देखने […]

The post OnePlus Ace 6T का डिजाइन हुआ कंफर्म, इन कलर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने आखिरकार अपने अपकमिंग OnePlus Ace 6T का डिजाइन कंफर्म कर दिया है। उम्मीद है इसे इसी महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ब्रांड ने इसकी आधिकारिक तस्वीरें शेयर की हैं। जिससे फोन का डिजाइन सामने आ गया है। यह फोन देखने में काफी हद तक ग्लोबल मार्केट में आने वाले OnePlus 15R जैसा नजर आया है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

लुक की बात करें तो आगामी OnePlus Ace 6T में फ्रंट पर फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिला है। जबकि बैक पैनल पर डुअल-कैमरा सेटअप मौजूद है। राइट साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन हैं। वहीं, लेफ्ट साइड पर मौजूद Plus Key माइंड स्पेस और क्विक-एक्सेस फीचर्स के लिए शॉर्टकट की तरह काम करेगा। कलर्स के मामले में आप देख सकते हैं कि डिवाइस Flash Black, Fleeting Green और Electric Violet में दर्शाया गया है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अब तक आई जानकारी के अनुसार OnePlus Ace 6T में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। जो तगड़ा परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है। फोन में 6.83-इंच OLED पैनल, 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट की सुविधा दी जा सकती है।

कैमरा सेटअप में OnePlus Ace 6T फोन में 50MP OIS वाला प्राइमरी लेंस, 8MP अल्ट्रावाइड और फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा शामिल होने की बात सामने कही गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में डिवाइस Android 16-बेस्ड ColorOS 16 पर रन कर सकता है। इसके अलावा जानकारी मिली है कि OnePlus ने एक खास Genshin Impact Kamisato Ayaka Edition भी टीज किया है उम्मीद है यह भी OnePlus Ace 6T के साथ ही आ सकता है।

बताया जा रहा है कि OnePlus Ace 6T में लगभग 216 ग्राम का वजन और IP68/69 रेटिंग मिल सकती है। जो इसे डस्ट और वॉटर से सुरक्षित रख सकती है। फोन में डुअल स्पीकर्स, NFC, x-axis लीनियर मोटर और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।

OnePlus Ace 6T उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो परफॉरमेंस, 165Hz तक डिस्प्ले और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर  Realme GT 7iQOO Z10 और Redmi Note 14 Pro जैसे फोंस से हो सकता है। हालांकि Ace 6T अपने लेटेस्ट फीचर्स के चलते थोड़ा आगे रह सकता है। हालांकि असली टक्कर तो इसके फीचर्स कंफर्म होने के बाद ही सामने आएगी। यदि आप भी आने वाले कुछ दिनों में वनप्लस का नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसका इंतजार किया जा सकता है। यह आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। 91मोबाइल्स आपको इसकी आगे भी पूरी डिटेल्स देगा। हमारे साथ बने रहें।

The post OnePlus Ace 6T का डिजाइन हुआ कंफर्म, इन कलर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-design-colours-confirmed-know-expected-specs/feed/ 0
OnePlus Ace 6T लॉन्च कंफर्म, ये बनेगा दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-china-launch-snapdragon-8-gen-5-chipset-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-china-launch-snapdragon-8-gen-5-chipset-confirmed/#respond Mon, 17 Nov 2025 12:44:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185756 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस महीने चीन में नया OnePlus Ace 6T लॉन्च होगा। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनने वाला है जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी ने इसे पूरी तरह परफॉरमेंस और गेमिंग करने वाले ग्राहकों के लिए बनाया है। ब्रांड के प्रेसिडेंट ली जिए […]

The post OnePlus Ace 6T लॉन्च कंफर्म, ये बनेगा दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस महीने चीन में नया OnePlus Ace 6T लॉन्च होगा। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनने वाला है जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी ने इसे पूरी तरह परफॉरमेंस और गेमिंग करने वाले ग्राहकों के लिए बनाया है। ब्रांड के प्रेसिडेंट ली जिए के अनुसार यह चिपसेट शानदार अनुभव प्रदान कर सकता है। इसके साथ ही फोन में नया गेमिंग कर्नल शामिल किया जाएगा जो गेम्स में लगातार 165fps का स्थिर गेमप्ले देने के लिए जोड़ा गया है। आइए, आगे Ace 6T ने जुड़ी अब तक आई जानकारी विस्तार से जानते हैं।

लीक और अब तक आए टीजर के अनुसार Snapdragon 8 Gen 5 में 3nm TSMC प्रोसेस पर आधारित Oryon CPU कोर्स और Adreno 840 GPU दिया जाएगा। जो ग्राफिक्स-हैवी टाइटल्स को बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देगा। OnePlus ने कुछ लोकप्रिय गेम्स के लिए 165Hz अडॉप्टेशन भी पूरा किया है। जिससे आगामी OnePlus Ace 6T हाई-फ्रेमरेट गेमिंग डिवाइस के रूप में बढ़िया विकल्प बन सकता है।

कंपनी का कहना है कि Ace 6T बैटरी लाइफ, थर्मल मैनेजमेंट और लॉन्ग-टर्म परफॉरमेंस में भी आगे रहेगा। यह Electric Purple, Flash Black और Shadow Green कलर में आ सकता है। साथ ही एक Genshin Impact स्पेशल एडिशन भी लॉन्च होने की बात सामने आई है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रिपोर्ट्स और लीक के अनुसार OnePlus Ace 6T फोन में 6.7-इंच का OLED 1.5K डिस्प्ले और 165Hz तक रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर रन कर सकता है।

OnePlus Ace 6T में 32MP का फ्रंट कैमरा और बैक पैनल पर 50MP+8MP का डुअल सेटअप मिलने की संभावना है। यह फोन 16GB तक LPDDR5x Ultra RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें मेटल मिड-फ्रेम, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, X-एक्सिस लीनियर मोटर, डुअल स्पीकर्स और NFC जैसे कई फीचर्स भी हो सकते हैं।

OnePlus Ace 6T फोन उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो हाई फ्रेमरेट पर गेमिंग करते हैं और लगातार दमदार परफॉरमेंस चाहते हैं इसके साथ ही बड़ी बैटरी से लंबा बैकअप चाहते हैं। बाजार में आने के बाद इसका मुकाबला संभावित तौर पर  Realme GT 7iQOO Z10 और Redmi Note 14 Pro जैसे मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि अपने लेटेस्ट चिपसेट और बैटरी की वजह से यह आगे रह सकता है।

यदि आप चीन में है और दमदार डिवाइस लेना चाह रहे हैं तो OnePlus Ace 6T का इंतजार कर सकते हैं। हम लॉन्च डेट और अन्य डिटेल्स आते ही आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।

The post OnePlus Ace 6T लॉन्च कंफर्म, ये बनेगा दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-china-launch-snapdragon-8-gen-5-chipset-confirmed/feed/ 0
Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट वाला पहले फोन होगा OnePlus Ace 6T, सामने आई डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-snapdragon-8-gen-5-phone-genshin-impact-edition-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-snapdragon-8-gen-5-phone-genshin-impact-edition-details/#respond Mon, 10 Nov 2025 09:52:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185389 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल कुछ हफ्ते पहले कंपनी ने पुष्टि की थी कि वह दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में सामने आया है कि यह डिवाइस OnePlus Ace 6T नाम से […]

The post Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट वाला पहले फोन होगा OnePlus Ace 6T, सामने आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल कुछ हफ्ते पहले कंपनी ने पुष्टि की थी कि वह दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में सामने आया है कि यह डिवाइस OnePlus Ace 6T नाम से लॉन्च हो सकता है। बता दें कि पहले इसके OnePlus Ace 6 Pro Max के रूप में आने की बात कही जा रही थी। आइए, आगे आपको आगामी डिवाइस की डिटेल्स देते हैं।

वनप्लस के आधिकारिक फैन क्लब ने साफ किया है कि OnePlus Ace 6 Pro Max नाम का कोई डिवाइस मौजूद नहीं है। बताया गया है कि असल में कंपनी का नया फोन Ace 6T होगा। यह स्मार्टफोन OnePlus 6T की लेगेसी को आगे बढ़ाने वाला कहा जा रहा है। यानी इसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार परफॉरमेंस, अल्ट्रा-फास्ट फिंगरप्रिंट अनलॉकिंग और स्टाइलिश डिजाइन मिल सकता है।

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी Genshin Impact गेम के साथ मिलकर इसका एक स्पेशल एडिशन भी बाजार में ला सकती है। स्पेसिफिकेशंस के मामले में यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB/16GB LPDDR5X RAM और 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसके Electric Purple, Flash Black और Shadow Green जैसे तीन कलर्स में आने की बात सामने आई है।

OnePlus Ace 6T के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। सॉफ्टवेयर के लिहाज से यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम कर सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Ace 6T में 32MP का फ्रंट कैमरा और बैक पैनल पर 50MP + 8MP का डुअल कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ फोन में मेटल फ्रेम, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, X-एक्सिस लीनियर मोटर, डुअल स्पीकर्स और NFC सपोर्ट जैसे कई फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

oneplus-ace-6t-leak-details

OnePlus Ace 6T लॉन्च के बाद संभावित तौर ओर Realme GT 7, iQOO Z10 और Redmi Note 14 Pro जैसे मॉडल्स को टक्कर दे सकता है। यह फोन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और बढ़िया कैमरा कम दाम में चाहते हैं।

अगर आप फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और कैमरा वाला नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो OnePlus Ace 6T आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार इसकी डिटेल्स देंगे। हमारे साथ बने रहें।(सोर्स)

The post Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट वाला पहले फोन होगा OnePlus Ace 6T, सामने आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ace-6t-snapdragon-8-gen-5-phone-genshin-impact-edition-details/feed/ 0