OnePlus Concept One | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 02 Mar 2020 05:39:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 3 मार्च को लॉन्च हो सकता है वनप्लस का नया कॉन्सेप्ट फोन, कंपनी ने दी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-unveil-special-concept-device-on-march-3/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-unveil-special-concept-device-on-march-3/#respond Mon, 02 Mar 2020 05:39:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41318 फोन को सेल नहीं किया जाएगा।

The post 3 मार्च को लॉन्च हो सकता है वनप्लस का नया कॉन्सेप्ट फोन, कंपनी ने दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस ने इस साल CES 2020 में अपना पहला कॉन्सेप्ट फोन पेश किया था। इस फोन को कंपनी ने Concept One का नाम दिया था। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी की ओर से एक और नया कॉन्सेप्ट फोन 3 मार्च को शोकेस किया जा सकता है।

दरअसल, वनप्लस इंडिया हैंडल पर इस नए डिवाइस को टीज किया गया है। ट्विटर पर कंपनी की ओर से एक विडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक खास तरह का कैमरा फीचर देखने को मिला है। वनप्लस यूके ट्विटर हैंडर पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, हालांकि इससे भी कुछ साफ नहीं हो रहा है।

अगर टीजर की ओर देखें तो इससे सामने आया है कि स्मार्टफोन एक कॉन्सेप्ट फोन हो सकता है, जिसमें कई शानदार और अलग तरह के फीचर्स देखने को मिलेंगे। इससे पहले पेश किए गए OnePlus Concept One स्मार्टफोन को कंपनी ने McLaren सुपरकार के साथ पार्टनरशिप में पेश किया था।

कॉन्सेप्ट वन स्मार्टफोन में रियर पैनल पर खास डिसअपियरिंग प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है, जो इस्तेमाल न होने पर दिखाई नहीं देता। हालांकि, इस तरह के फोन कंपनियां सेल नहीं करती। इसलिए 3 मार्च को आने वाले डिवाइस को भी कंपनी सिर्फ दिखाएगी।

हालांकि, इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा जैसा सेटअप भी किसी इमेज में नहीं नजर आ रहा। ऐसे में वनप्लस की ओर से इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा इंट्रोड्यूस किया जा सकता है।

कॉन्सेप्ट वन की बात करें तो इसका बैक पैनल सिर्फ कैमरा को ही नहीं बल्कि लैदर को भी हाइड करता है। कंपनी ने पिछले साल वर्ष भारत समेत कई देशों में वनप्लस 7 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने McLaren एडिशन डिवाइस को भी पेश किया था।

The post 3 मार्च को लॉन्च हो सकता है वनप्लस का नया कॉन्सेप्ट फोन, कंपनी ने दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-unveil-special-concept-device-on-march-3/feed/ 0
OnePlus ने पेश किया खास तकनीक वाला Concept One, डिजाइन सबसे अलग https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-introduces-concept-one-with-special-technology-design-is-different/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-introduces-concept-one-with-special-technology-design-is-different/#respond Wed, 08 Jan 2020 07:27:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39698 Concept One स्मार्टफोन McLaren एडिशन के तौर पर आया है।

The post OnePlus ने पेश किया खास तकनीक वाला Concept One, डिजाइन सबसे अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दुनिया के सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स शो सीईएस 2020 लास वेगास में शुरू हो चुका है। शो के दौरान कंपनियों ने अब तक कई तरह की इनोवेशन पेश की है। वहीं, इस शो के दौरान चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने खास तकनीक वाले Concept One स्मार्टफोन McLaren एडिशन को पेश किया है।

कंपनी ने कॉन्सेप्ट वन डिवाइस को पेश करने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनी McLaren के साथ साझेदारी है। हालांकि, इससे पहले भी कंपनी McLaren के साथ साझेदारी कर फोन पेश कर चुकी है। अगर बात करें Concept One फोन कि खासियत कि तो वह इसका इलेक्ट्रॉनिक बैक पैनल है। इसका मतलब है कि कॉन्सेप्ट वन का बैक कैमरा पिक्चर क्लिक करने के बाद अपने-आप हाइड हो जाता है।

वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि यह तकनीक कैमरा को हाइड करने के लिए महज 0.7 सेकेंड का समय लेती है। बता दें कि वनप्लस कॉन्सेप्ट वन फोन में दी गई टेक्नोलॉजी को McLaren 720एस स्पाइडर स्पोर्ट्स कार से प्रेरित बताया जा रहा है।

वहीं, कंपनी ने अब तक इस डिवाइस की लॉन्चिंग डेट और स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि कॉन्सेप्ट वन से पहले अपने स्मार्टफोन्स के बैक पैनल पर कई प्रयोग किए हैं, जिनमें बैम्बू, वूड, केवलर फ्रॉस्टेड और ग्लास का उपयोग हुआ हैं।

कॉन्सेप्ट वन की बात करें तो इसका बैक पैनल सिर्फ कैमरा को ही नहीं बल्कि लैदर को भी हाइड करता है। कंपनी ने पिछले साल वर्ष भारत समेत कई देशों में वनप्लस 7 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने McLaren एडिशन डिवाइस को भी पेश किया था।

The post OnePlus ने पेश किया खास तकनीक वाला Concept One, डिजाइन सबसे अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-introduces-concept-one-with-special-technology-design-is-different/feed/ 0
Samsung Fold को टक्कर देने आ रहा OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-concept-one-is-likely-to-be-a-foldable-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-concept-one-is-likely-to-be-a-foldable-phone/#respond Thu, 26 Dec 2019 06:34:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39221 इस फोन को मार्केट में पहले से मौजूद फोल्डेबल फोन्स से टक्कर मिलेगी।

The post Samsung Fold को टक्कर देने आ रहा OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग के फोल्डेबल फोन लॉन्च करने के बाद से मार्केट में फोल्डेबल फोन्स के आने और इनकी अफवाहों की खबरें आम हो गई हैं। ओप्पो, वीवो, शाओमी के बाद अब खबर सामने आ रही है कि OnePlus अगले साल अपने फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने वाली है। सामने आई रिपोर्ट की माने तो वनप्लस अगले साल जनवरी में होने वाले CES 2020 में अपना पहला कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश करेगा।

इसे OnePlus Concept One से पेश किया जाएगा। कोरियन मीडिया की हाल में आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कॉन्सेप्ट वन एक फोल्डेबल फोन हो सकता है। वहीं, कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस स्मार्टफोन का फ्यूचर दिखाएगा, यानी आने वाले समय में स्मार्टफोन कैसे होंगे। हालांकि, कंपनी ने अपने फोल्डेबल फोन की कोई जानकारी अब तक शेयर नहीं की है।
image-88
रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus का कॉन्सेप्ट वन फोन कुछ-कुछ सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड और हुवावे मेट एक्स की तरह फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट किसी ओर प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हालांकि, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वनप्लस कॉन्सेप्ट वन स्माटफोन कुछ अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आ सकता है, जिनमें 40W वायरलेस चार्जिंग और 100W वायर्ड चार्जिंग ऑप्शन शामिल हैं। इसके अलावा ट्रेंड को देखें तो वनप्लस इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी भी दे सकती है।

बता दें कि CES 2020 का आयोजन 7 से 10 जनवरी के बीच अमेरिका के लासवेगस में होगा। यह टेक्नॉलजी की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट होता है, जहां दुनिया भर की कन्ज्यूमर टेक्नॉलजी कंपनियां आती हैं। इस इवेंट में भविष्य की तकनीक के बारे में जानकारी दी जाती है।

बता दें कि कुछ समय पहले OnePlus 8 की वास्तविक ईमेज सामने आई थी। फोन की फोटो को टिपस्टर स्लैशलीक द्वारा पोस्ट किया गया था जिनमें कोई व्यक्ति यह स्मार्टफोन यूज़ करता दिख रहा था। फोन की एक फोटो में OnePlus 8 यूजर के हाथ में था जिसमे फोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा था तथा दूसरी फोटो में वही फोन टेबल पर उल्टा रखा हुआ था। दूसरी फोटो में फोन के बैक पैनल की झलक मिली है जिससे रियर कैमरा सेटअप डिजाईन का खुलासा हुआ था।

The post Samsung Fold को टक्कर देने आ रहा OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-concept-one-is-likely-to-be-a-foldable-phone/feed/ 0