OnePlus Nord 2 CE | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 11:13:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुए लीक, फोन में नहीं होगा ये खास फीचर https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-2-lite-smartphone-camera-specifications-and-design-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-2-lite-smartphone-camera-specifications-and-design-leaked/#respond Fri, 04 Feb 2022 06:51:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75059 OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

The post OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुए लीक, फोन में नहीं होगा ये खास फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus इन दिनों बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 पर काम कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी OnePlus Nord CE 2 Lite पर भी जोर-शोर से मेहनत कर रही है। हाल ही सामने आए लीक रिपोर्ट में इनकी कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुई हैं। अब, 91mobiles को मिली वनप्लस के अपकमिंग Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन के बारे में टिपस्टर योगेश बरार के एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। हमें वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन और कैमरा को लेकर जानकारी मिली है। वनप्लस के इस बजट स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक तो दिया जाएगा लेकिन अलर्ट स्लाइडर नहीं मिलेगा।

OnePlus Nord CE 2 Lite की कीमत (अटकलें)

OnePlus Nord 2 CE

OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो भारत में इसे 20,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। वनप्लस इस स्मार्टफोन को कई वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकता है।

OnePlus Nord CE 2 Lite स्पेसिफिकेशन्स (अटकलें)

OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि फ़ोन में 6.59-इंच का fluid full-HD डिस्प्ले दिया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फ़ोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फ़ोन में 64MP OmniVision प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा के साथ फ़ोन में 2MP के दो कैमरा सेंसर – मैक्रो और मोनो लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ ही फ़ोन में सेल्फ़ी के लिए 16MP Sony IMX471 का सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A33 5G और A53 5G भारत में जल्द होंगे लॉन्च, Galaxy A73 5G स्मार्टफोन भी BIS पर हुआ लिस्ट

वनप्लस के इस फोन में हेडफोन जैक दिया जाएगा। वहीं फोन में अलर्ट स्लाइडर नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही वनप्लस के इस स्मार्टफोन में LCD डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता सकता है। वनप्ल्स का यह फोन Android 11 पर आधारित OxygenOS पर रन करेगा। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फिलहाल वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : POCO X4 5G स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने का मिला हिंट, वेबसाइट पर किया गया स्पॉट

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

The post OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुए लीक, फोन में नहीं होगा ये खास फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-2-lite-smartphone-camera-specifications-and-design-leaked/feed/ 0
OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को आई नई जानकारी, फरवरी 2022 में होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2-ce-smartphone-may-launch-in-india-in-february-2022/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2-ce-smartphone-may-launch-in-india-in-february-2022/#respond Fri, 24 Dec 2021 10:38:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72606 OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 900 SoC और 64MP कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च

The post OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को आई नई जानकारी, फरवरी 2022 में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus के बारे में खबर है कि कंपनी अपने Nord 2 Core Edition वेरिएंट पर काम कर रहा है। OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह 2022 के पहले क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में कुछ खूबियां ऑरिजनल Nord 2 जैसी होंगी जो इस साल भारत में पेश किया गया था। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन का कोड नेम Ivan है। वनप्लस ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। यहां हम आपको लेटेस्ट रिपोर्ट में OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर आई जानकारी के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus Nord 2 CE भारत में कब होगा लॉन्च?

OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन भारत में फरवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी GizmoChina ने टिपस्टर योगेश बरार ने शेयर की है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत में किस दिन लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के लीक रेंडर भी सामने आ चुके हैं, जिनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने की है तैयारी

OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन के फ़्रंट कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। वनप्लस के इस फ़ोन मं 6.4 इंच का Amoled पैनल दिया गया है। इसके साथ ही वनप्लस के इस फ़ोन 90Hz रिफ़्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। OnePlus अपकमिंग Nord 2 CE से अलर्ट बटन रिमूव कर सकता है। वनप्लस के इस फोन में 4,500 mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसके साथ ही यह फोन MediaTek Dimensity 900 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस के अपकमिंग फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Android 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A53 स्मार्टफोन Exynos और Snapdragon प्रोसेसर के साथ दो वेरिएंट में कर सकता है एंट्री

लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन

The post OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को आई नई जानकारी, फरवरी 2022 में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2-ce-smartphone-may-launch-in-india-in-february-2022/feed/ 0
OnePlus भारत में जल्द लॉन्च करेगा 32 इंच और 43 इंच के सस्ते स्मार्ट टीवी https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-to-launch-32-inch-and-43-inch-affordable-smart-tvs-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-to-launch-32-inch-and-43-inch-affordable-smart-tvs-in-india-soon/#respond Tue, 21 Dec 2021 09:37:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72296 OnePlus के नए Smart TV लेटेस्ट Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किये जा सकते हैं।

The post OnePlus भारत में जल्द लॉन्च करेगा 32 इंच और 43 इंच के सस्ते स्मार्ट टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus स्मार्टफोन के साथ साथ स्मार्ट टीवी, ऑडियो और वीयरेबल्स भी लॉन्च करता है। वनप्लस ने कंफर्म किया है कि वह इन दिनों फ्लैगशिप OnePlus 10 सीरीज पर काम कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी नए बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 CE को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के सीईओ पीट लाऊ ने कंफर्म किया है कि OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को जनवरी में महीने में लॉन्च किया जाएगा। पॉपुलर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि वनप्लस स्मार्टफोन के साथ-साथ नए स्मार्ट टीवी पर भी काम कर रहा है।


OnePlus जल्द ही इन नए स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च करेगा। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में फ़िलहाल ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। टिपस्टर मुकुल का कहना है कि वनप्लस के अपकमिंग स्मार्ट टीवी 32 और 43 इंच के साइज़ में लॉन्च किए जा सकते हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वनप्लस के ये अपकमिंग स्मार्ट टीवी अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लेटेस्ट Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किये जा सकते हैं।

OnePlus के पोर्टफोलियो में फिलहाल तीन टीवी सीरीज है। कंपनी के प्रीमियम स्मार्ट टीवी Q सीरीज के साथ पेश किए जाते हैं। वहीं कंपनी अपनी Y सीरीज और U सीरीज के साथ अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी पेश करता है। हमारा मानना है कि वनप्लस के अपकमिंग स्मार्ट टीवी Y-सीरीज के तहत पेश किए जा सकते हैं। वनप्लस अपने नए स्मार्ट टीवी के साथ भारत में Realme, Xiaomi, और दूसरे ब्रांड के स्मार्ट टीवी को टक्कर देने की प्लानिंग कर रहा है। फिलहाल ये स्मार्ट टीवी कब लॉन्च होंगे इसे लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि ये टीवी मार्केट में 2022 के पहले हाफ में एंट्री कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : OPPO Find X4 सीरीज के स्मार्टफोन Dimensity 9000 और Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ फ़रवरी या मार्च महीने में होंगे लॉन्च

OnePlus Nord 2 CE जल्द होगा ल़ॉन्च

OnePlus जल्द ही नया बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 CE को लॉन्च कर सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। यह स्मार्टफोन Nord CE का सक्सेसर है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP OmniVision सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस दिया जाएगा। OnePlus Nord 2 CE के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro का ख़त्म होगा इंतज़ार, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ जनवरी में करेगा धमाकेदार एंट्री

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post OnePlus भारत में जल्द लॉन्च करेगा 32 इंच और 43 इंच के सस्ते स्मार्ट टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-to-launch-32-inch-and-43-inch-affordable-smart-tvs-in-india-soon/feed/ 0
OnePlus Nord 2 CE इंडियन साइट पर लिस्ट! जल्द होने वाला है लॉन्च, कीमत होगी 28,000 रुपये के करीब https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2-ce-listed-on-bis-specs-price-leaked-launch-soon-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2-ce-listed-on-bis-specs-price-leaked-launch-soon-in-india/#respond Mon, 20 Dec 2021 05:27:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72176 वनप्लस नोर्ड 2 सीई स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर सर्टिफाइड हो गया है

The post OnePlus Nord 2 CE इंडियन साइट पर लिस्ट! जल्द होने वाला है लॉन्च, कीमत होगी 28,000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के जरिये बताया था कि टेक ब्रांड वनप्लस भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रहा है और बेहद जल्द अपनी ‘नोर्ड सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 CE लॉन्च करने वाला है। यह वनप्लस फोन नए साल 2022 में मार्केट में एंट्री लेगा। वहीं आज हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लग गई है। वनप्लस नोर्ड 2 सीई स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर सर्टिफाइड हो गया है और अब जल्द ही बाजार में आने वाला है।

OnePlus Nord 2 CE को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड वेबसाइट पर सर्टिफाइड किया गया है। बीआईएस पर इस फोन को IV2201 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है जिसकी जानकारी सबसे पहले टिपस्टर मुकुल शर्मा ने दी है। वनप्लस के इस आगामी स्मार्टफोन का कोडनेम OnePlus Ivan पहले ही बताया जा चुका है जो बाजार में वनप्लस नोर्ड 2 सीई नाम के साथ आएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक फोन की लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन यह मोबाइल फोन 2022 की पहली तिमाही में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

OnePlus Nord 2 CE Listed on BIS Specs Price leaked launch soon in india

यह हो सकती है OnePlus Nord 2 CE की स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि हमने पहले ही बताया वनप्लस नोर्ड 2 सीई स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी तक कोई पुख्ता डिटेल सामने नहीं आई है तथा इंटरनेट पर सिर्फ लीक्स ही वायरल हो रहे हैं। इन लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.4 इंच की पंच-होल डिसप्ले लॉन्च होगा जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। कंपनी की ओर से फोन का फ्रंट और रियर दोनों पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : 6GB RAM के साथ आ रहा है Realme Narzo 9i, जानें किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा इंडिया में लॉन्च

OnePlus Nord 2 CE को एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार फोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी जाएगी। तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। लीक्स के अनुसार इंडियन मार्केट में वनप्लस नोर्ड 2 एसई की कीमत 28,000 रुपये तक देखने को मिल सकती है।

OnePlus Nord 2 CE Launch timeline revealed for q1 2022 with price and specs

फोटोग्राफी के लिए नए वनप्लस नोर्ड में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का ओमनीविज़न प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल होग। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।। OnePlus Nord 2 CE को 4,500एमएएच बैटरी से लैस बताया गया है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

The post OnePlus Nord 2 CE इंडियन साइट पर लिस्ट! जल्द होने वाला है लॉन्च, कीमत होगी 28,000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2-ce-listed-on-bis-specs-price-leaked-launch-soon-in-india/feed/ 0
12GB RAM और 65W Fast Charging के साथ आ रहा है OnePlus Nord 2 CE, जानें कब होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2-ce-launch-timeline-revealed-for-q1-2022-with-price-and-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2-ce-launch-timeline-revealed-for-q1-2022-with-price-and-specs/#respond Thu, 16 Dec 2021 05:48:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72020 यह नया वनप्लस नोर्ड 2 सीई स्मार्टफोन नए साल 2022 में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 12GB RAM और 65W Fast Charging के साथ आ रहा है OnePlus Nord 2 CE, जानें कब होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि यह टेक कंपनी अपनी ‘नोर्ड सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे OnePlus Ivan कोडनेम दिया गया है। हाल ही में खुलासा हुआ था कि वनप्लस ईवान नाम के पहचाना जा रहा यह फोन टेक मार्केट में OnePlus Nord 2 CE नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं अब 91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से इस स्मार्टफोन की लॉन्च टाईमलाईन की जानकारी भी मिल गई है। यह नया वनप्लस नोर्ड 2 सीई स्मार्टफोन नए साल यानी 2022 में बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

91मोबाइल्स को प्राप्त जानकारी के अनुसार वनप्लस के लिए भारतीय बाजार बेहद अहम है तथा कंपनी अपना नया नोर्ड सीरीज़ का स्मार्टफोन बेहद जल्द यहां लेकर आने की तैयारी कर रही है। OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन कुछ ही दिनों बाद शुरू होने जा रहे साल 2022 में इंडिया में लॉन्च होगा। उम्मीद है कि वर्ष 2022 में इंडिया में लॉन्च होने वाला यह पहला वनप्लस स्मार्टफोन होगा और कंपनी इसे साल की पहली तिमाही में ही बाजार में उतार देगी। हालांकि पुख्ता तारीख क्या होगी, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

OnePlus Nord 2 CE की स्पेसिफिकेशन्स

इस नए वनप्लस स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इंडियन मार्केट में इसकी कीमत 28,000 रुपये तक देखने को मिल सकती है। वहीं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के मुताबिक यह फोन 6.4 इंच की बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यह स्क्रीन पंच-होल डिजाईन पर बनी होगी तथा फ्रंट पैनल के साथ ही फोन का रियर पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया जाएगा।

OnePlus Nord 2 CE Launch timeline revealed for q1 2022 with price and specs

OnePlus Nord 2 CE एंडरॉयड 12 के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि यह मीडियाटेक का 5जी चिपसेट है। वहीं रैम व स्टोरेज की बात करें तो लीक्स के अनुसार इस वनप्लस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम देखने को मिलेगी जिसके साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी जाएगी। वहीं सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी दी जा सकती है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : 10.5 इंच की बड़ी डिसप्ले और 7,040mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Samsung Galaxy Tab A8

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नोर्ड 2 सीई में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें प्राइमरी सेंसर के तौर पर 64 मेगापिक्सल का ओमनीविज़न लेंस देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

OnePlus Nord 2 CE Launch timeline revealed for q1 2022 with price and specs

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो OnePlus Ivan में 64MP प्राइमरी OmniVision रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में वीडियो और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

The post 12GB RAM और 65W Fast Charging के साथ आ रहा है OnePlus Nord 2 CE, जानें कब होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2-ce-launch-timeline-revealed-for-q1-2022-with-price-and-specs/feed/ 0
OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 900 SoC और 65W चार्ज के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2-ce-smartphone-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2-ce-smartphone-specifications-leaked/#respond Mon, 13 Dec 2021 04:51:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71845 OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 900 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

The post OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 900 SoC और 65W चार्ज के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus के अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ivan की स्पेसिफिकेशन्स, इंडिया लॉन्च टाइमलाइन और प्राइस रेंज टिपस्ट योगेश बरार ने 91mobiles के साथ शेयर की हैं। OnePlus Ivan स्मार्टफोन के बारे में जानकारी कुछ दिनों पहले ही सामने आई थी जब यह स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट में मॉडल नंबर IV2201 के साथ स्पॉट किया गया था। ‘Ivan’ वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन का कोडनेम है, जो संभवत: OnePlus Nord 2 CE के नाम से पेश किया जा सकता है। टिपस्टर योगेश बरार ने अपकमिंग OnePlus Ivan स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च टाइमलाइन और इंडिया क़ीमत शेयर की है।

OnePlus Ivan स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Ivan स्मार्टफोन संभवत: OnePlus Nord 2 CE के नाम से पेश किया जा सकता है, जिसमें 6.4-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 900 5G प्रोसेसर के साथ 6GB से 12GB तक की रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर रन करेगा। बता दें कि OnePlus और OPPO का यूनीफाइड ऑपरेटिंग सिस्टम OnePlus 10 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो OnePlus Ivan में 64MP प्राइमरी OmniVision रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में वीडियो और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

oneplus-nord-ce-5g

OnePlus Ivan का डिजाइन कैसा होगा फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। हालांकि. अगर इस फोन में कंपनी अलर्ट स्लाइडर नहीं देती है तो वनप्लस फैन निराश हो सकते हैं। इसके साथ ही फोन में स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm जैक दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन का फ्रेम प्लास्टिक का बना है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले और रियर पैनल को Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। OnePlus Ivan स्मार्टफोन Nord CE 5G का सक्सेसर हो सकता है। यह भी पढ़ें : Apple Car Design Leak : जल्द आ रही Apple की सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार, कुछ ऐसा होगा डिजाइन

OnePlus Ivan की क़ीमत और लॉन्च टाइमलाइन

OnePlus Ivan (Nord 2 CE) स्मार्टफोन को भारत में 24,000 रुपये से 28,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। टिपस्टर योगेश बरार के मुताबिक वनप्लस का यह स्मार्टफोन 2022 के शुरुआत में भारत में पेश किया जा सकता है। संभव है कि यह फोन जनवरी यार फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़े ं: Xiaomi 12, 12 Pro, 12 Ultra के डिजाइन हुए लीक, लॉन्चिंग से पहले जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 900 SoC और 65W चार्ज के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2-ce-smartphone-specifications-leaked/feed/ 0