OnePlus Nord 2T | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Mar 2023 04:17:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO Reno 8 Vs OnePlus Nord 2T 5G: कीमत, फीचर्स और डिजाइन में कौन किससे आगे, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-vs-oneplus-nord-2t-5g-india-price-specs-compariso/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-vs-oneplus-nord-2t-5g-india-price-specs-compariso/#respond Mon, 18 Jul 2022 13:27:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84431 दोनों ही फोन में 4500एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post OPPO Reno 8 Vs OnePlus Nord 2T 5G: कीमत, फीचर्स और डिजाइन में कौन किससे आगे, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Reno8 series को आखिरकार इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। OPPO ने भारतीय मार्केट में इस सीरीज के अंदर दो 5जी मोबाइल OPPO Reno 8 5G और OPPO Reno 8 Pro 5G को उतारा है। अगर बात करें इस सीरीज के अंदर पेश किए गए OPPO Reno 8 की खासियत की तो यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर, 80W सुपरवूक चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी और Android 12-आधारित Color 12.1 OS से लैस है। लेकिन, इन फीचर्स के दम पर क्या Reno 8 इंडिया में मौजूद दूसरे फोन्स को टक्कर दे पाएगा। इसी को देखते हुए हम इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ कुछ समय पहले लॉन्च हुए OnePlus Nord 2T (OnePlus Nord 2T Price) से इस डिवाइस की तुलना कर हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि क्या Reno 8 आपके लिए बेस्ट च्वाइस है या फिर वनप्लस नॉर्ड 2टी के आगे यह दम तोड़ देगा। हमने आगे दोनों ही फोन की तुलना कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर की है। आइए बिना देर करे आगे आपको इसकी जानकारी देते हैं।

OPPO Reno 8 5G vs OnePlus Nord 2T 5G: price in India

OPPO Reno 8 5G शिमर गोल्ड और शिमर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह एक स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। डिवाइस के 8GB रैम / 128GB यूनिट की कीमत 29,990 रुपये में पेश किया गया है।

दूसरी ओर OnePlus Nord 2T 5G दो वेरिएंट में आता है। बेस मॉडल 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है। इसे भी पढ़ें: 50MP धमाकेदार कैमरा के साथ OPPO Reno 8 और Reno 8 Pro हुए लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां

OPPO Reno 8 vs OnePlus Nord 2T 5G: Sale

इच्छुक खरीदार OPPO Reno8 सीरीज के स्मार्टफोन को Amazon और OPPO की आधिकारिक वेबसाइट 25 जुलाई से खरीद सकेंगे। कंपनी आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई कार्ड्स, कोटक बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड लेनदेन पर 10 प्रतिशत कैशबैक ऑफर (4,000 रुपये तक) दे रही है। इस बीच, ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई कार्ड, कोटक बैंक के माध्यम से गैर-ईएमआई लेनदेन पर 1,500 रुपये का कैशबैक भी ले सकेंगे। वहीं, OnePlus Nord 2T 5G ऑनलाइन व ऑफलाइन सेल किया जा रहा है।

 

Reno 8 vs OnePlus Nord 2T 5G: specifications, features, and design

Design

सबसे पहले बात करते हैं OPPO Reno 8 के डिजाइन की तो यह काफी स्टाइलिश हैं। फोन के फ्रंट पर चारों तरफ बेजल लैस डिजाइन देखने को मिलता है। वहीं, टॉप लेफ्ट पर पंच होल कैमरा डिजाइन है। इसके अलावा फोन के रियर पर अलग से कैमरा मॉड्यूल बना हुआ है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ एक एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। फोन के राइट साइड पर पावर बटन व लेफ्ट साइड पर वॉल्यूम बटन मौजूद हैं। साथ ही बॉटम पर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल देखने को मिलती है।

वनप्लस नॉर्ड 2टी प्लास्टिक मिड-फ्रेम के साथ एक ग्लास सैंडविच डिज़ाइन के साथ आता है। वहीं, इस लुक काफी हद तक पिछले साल पेश किए गए Nord 2 की तरह ही लगता है। फोन में पीछे की तरफ सिल्की-स्मूद ग्लास और फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा रियर पर ट्रिपल लेंस वाला विशाल कैमरा मॉड्यूल है। OnePlus Nord 2T में कोई फैंसी LED नहीं है। इसके बजाय, इसमें Apple iPhones पर रिंगर स्विच के समान एक अलर्ट स्लाइडर है। साथ ही फोन में डुअल सिम स्लॉट का ऑप्शन भी मिलता है और यह दो रंगों में आता है: जेड फॉग और ग्रे शैडो।

Processor, RAM, and Storage

OPPO Reno8 लेटेस्ट MediaTek Dimensity 1300 चिपसेट की ताकत से लैस है। दरअसल, इस लेटेस्ट मीडियाटेक चिपसेट में ऑक्टा-कोर सेटअप है, जिसमें चार Cortex-A78 परफॉर्मेंस कोर हैं और चार Cortex-A55 एफिशन्सी कोर हैं। जहां तक परफॉर्मेंस कोर की बात है तो यहां पर एक Ultra A78 कोर है, जो 3GHz तक चलता है और तीन A78 सुपर कोर हैं, जो 2.6GHz तक चलते हैं। एफिशन्सी कोर 2GHz तक चलते हैं। इसके अलावा यह फोन एंडरॉयड 12 बेस्ड कलरओएस 12.1 स्किन पर कार्य करता है। साथ ही फोन में 12GB तक की रैम और 256जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है।

इसके अलावा OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर और Mali G77 GPU दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 12GB की LPDDR4X RAM और 256GB की UFS3.1 स्टोरेज दिया गया है।

Display

OPPO Reno8 में 6.43-inch FHD+ डिसप्ले दिया गया है। यह डिसप्ले AMOLED पैनल को सपोर्ट करता है और 90Hz refresh रेट से लैस है। डिसप्ले का स्क्रीन टू-बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। वहीं, फोन की डिसप्ले को नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो एचडी से सर्टिफिकेशन प्राप्त है। साथ ही यह SGS Eye Care Display है।

दूसरी ओर, नॉर्ड 2 टी के लिए में कंपनी ने नॉर्ड 2 पैनल का उपयोग किया है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और HDR सर्टिफिकेशन के साथ 6.43-इंच का फुल HD + AMOLED पैनल दिया गया है।

Camera

OPPO Reno8 में MariSilicon X-संचालित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 50MP Sony IMX766 प्राइमरी, 2MP B&W, और 2MP मैक्रो है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, इसमें 32MP का Sony IMX709 शूटर है जो आगे की तरफ लेफ्ट-अलाइन पंच-होल कटआउट में प्लेस्ड है।

दूसरी ओर OnePlus Nord 2T 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी 50MP Sony IMX766 सेंसर f/18 अपर्चर के साथ, OIS, EIS, 8MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर डुअल-एलईडी है। इसके फोम में क्रिस्प AI सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP Sony IMX615 सेल्फी शूटर है।

Battery and Connectivity

दोनों ही फोन में 4,500mAh battery दी गई है। वहीं, दोनों ही फोन की बैटरी के लिए कंपनी ने 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है ओपो फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह OPPO Reno8 को 28 मिनट में फुल चार्ज कर देगा।

देखें OPPO Reno 8 Pro की Unboxing

OPPO Reno 8 में 5G network; 4G+ network; 4G network; 3G network; 2G का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Bluetooth v5.3 और Bluetooth Low Energy (BLE) का सपोर्ट है। वहीं, OnePlus Nord 2T 5G में डुअल-बैंड 4G और 5G सपोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, GPS और डाटा ट्रांसफर के लिए USB टाइप-C के साथ आता है।

The post OPPO Reno 8 Vs OnePlus Nord 2T 5G: कीमत, फीचर्स और डिजाइन में कौन किससे आगे, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-8-vs-oneplus-nord-2t-5g-india-price-specs-compariso/feed/ 0
50MP कैमरा वाले दमदार OnePlus Nord 2T की पहली सेल, बंपर डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-oneplus-nord-2t-first-sale-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-oneplus-nord-2t-first-sale-in-india/#respond Tue, 05 Jul 2022 04:05:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83588 OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन पर ICICI बैंक के ग्राहकों को 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

The post 50MP कैमरा वाले दमदार OnePlus Nord 2T की पहली सेल, बंपर डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord 2T आज भारत में पहली बार सेल पर आएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन भारत में पिछले हफ़्ते लॉन्च किया गया था। OnePlus Nord 2 के सक्सेसर को कंपनी ने अप्रेल करते हुए MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर और 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ पेश किया है। इसके साथ ही वनप्लस के इस स्मार्टफोन में Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा शूटर दिया गया है। वनप्लस ने इस स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में थोड़ा बदलाव किया है जो एक फ्रेश लुक ऑफर करता है। लेटेस्ट OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन के कुछ हाइलाइटेड फीचर्स की बात करें तो फोन में 90Hz AMOLED डिस्प्ले, 32MP सेल्फी कैमरा और 4500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन की इंडिया प्राइसिंग, लॉन्च ऑफर, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus Nord 2T पहली सेल और ऑफर्स

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन की सेल आज, 5 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon और OnePlus स्टोर पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर की बातकरें तो ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर वनप्लस बायर्स को 1500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही डेबिट कार्ड से EMI बनवाने पर भी डिस्काउंट मिलेगा।

OnePlus का कहना है कि OnePlus Store App से इस फोन को खरीदने वाले पहले 1000 बॉयर्स को कंपनी के ओर से OnePlus Nord हैंडी फनी पैक गिफ़्ट में दिया जाएगा।

OnePlus Nord 2T की कीमत

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। वनप्लस के इस फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 28,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 33,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है।

oneplus-nord-2t

OnePlus Nord 2T स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 6.43-इंच का fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ (2400 × 1080 पिक्सल), पिक्सल डेनसिटी 409ppi, रिफ्रेश रेट 90Hz और HDR10+ सर्टिफिकेशन्स के साथ आता है। इसके साथ ही डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही वनप्लस के इस फ़ोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन के साथ आती है।

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर और Mali G77 GPU दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 12GB की LPDDR4X RAM और 256GB की UFS3.1 स्टोरेज दिया गया है। वनप्लस का यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर रन करता है।

OnePlus Nord 2T India launch

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है जो कि OIS सपोर्ट के साथ आता है। इस कैमरा का अपर्चर f/1.8 है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 2MP मोनो लेंस और LED फ्लैश दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12S सीरीज लॉन्च, मिलेगा Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर और 120W फास्ट चार्ज, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord सीरीज के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही वनप्लस के इस फोन में Type-C (USB 2.0) पोर्ट दिया है। वनप्लस के इस फोन में स्टीरियो स्पीकर मिलता है। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को दो कलर – जैड फॉग और ग्रे शैडो में पेश किया गया है।

The post 50MP कैमरा वाले दमदार OnePlus Nord 2T की पहली सेल, बंपर डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-oneplus-nord-2t-first-sale-in-india/feed/ 0
OnePlus Nord 2T 5G Phone के 5 बेस्ट फीचर, लुक और पावर से ढाएगा कहर https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-5g-best-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-5g-best-feature/#respond Wed, 29 Jun 2022 13:20:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83260 OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन के 5 बेस्ट फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

The post OnePlus Nord 2T 5G Phone के 5 बेस्ट फीचर, लुक और पावर से ढाएगा कहर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस कंपनी भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह मोबाइल आने वाले कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में एंट्री ले लेगा जिसे कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सोशल मीडिया पर टीज़ करने लगी है। वनप्लस नोर्ड 2टी स्मार्टफोन के साथ कंपनी फिर से अपना ‘फ्लैगशिप कीलर’ डिवाईस भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। यह वनप्लस स्मार्टफोन बेहद ही स्टाईलिश लुक के साथ ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आ रहा है जो मिडबजट का दमदार मोबाइल फोन साबित हो सकता है। अगर आप भी 30-35 हजार की रेंज में कोई नया स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं तो वनप्लस नोर्ड 2टी बेहद बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। आज हमने भारत में लॉन्च होने वाले OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन के 5 प्वाइंट्स का जिक्र किया है जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स का ताकत की जानकारी मिलेगी।

OnePlus Nord 2T 5G 5 best feature

  • 80W SUPERVOOC fast charging
  • 4,500mAh battery
  • 50MP Sony IMX766 sensor
  • MediaTek Dimensity 1300 chipset
  • OxygenOS 12.1

80W SUPERVOOC fast charging

OnePlus Nord 2T की बड़ी ताकतों में से एक है इसमें दी जाने वाली फास्ट चार्जिंग तकनीक। कंपनी फोन लॉन्च से पहले ही इस बात का खुलासा कर चुकी है कि वनप्लस नोर्ड 2टी स्मार्टफोन 80W SUPERVOOC fast charging तकनीक सपोर्ट करेगा। वनप्लस का दावा है कि इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के दम पर यह मोबाइल फोन सिर्फ 15 मिनट में ही पूरे दिन का बैकअप देने लायक चार्ज हो सकता है।

features of OnePlus Nord 2T 5G

4,500mAh battery

80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही इस मोबाइल फोन को पावरफुल बैटरी से भी लैस किया गया है। OnePlus Nord 2T 4,500mAh battery सपोर्ट करेगा। फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ इस बड़ी बैटरी को चंद मिनटों में ही 0 से 50 परसेंट तक चार्ज किया जा सकेगा। वहीं एक बार फुल चार्ज होने के बाद यूजर इस स्मार्टफोन को पूरे दिन बिना चार्जर के ही इस्तेमाल कर सकेंगे।

50MP Sony IMX766 sensor

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया जाएगा जो Sony IMX766 sensor होगा। कंपनी ने अपने मोबाइल फोन को OIS यानी ऑप्टिकल ईमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस किया है जिसके चलते यह फोन गिंबल डिवाईस जैसी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं उम्मीद है कि यह मोबाइल फोन 32MP Sony IMX615 Selfie सेंसर के साथ लॉन्च होगा।

इस फोन के खींचे गए कैमरा सेंपल यहां देखें :-

MediaTek Dimensity 1300

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 1300 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। 5G की पावर से लैस यह चिपसेट 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है तथा 3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉकस्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ काम करता है। यह स्मार्टफोन 9-core Arm Mali GPU सपोर्ट करता है। यह मीडियाटेक चिप HyperEngine 5.0 gaming टेक्नोलॉजी पर बना है जो हैवी गेमिंग के दौरान भी फोन के कूल रखता है तथा स्मूथ प्रोसेसिंग देता है। यह चिपसेट अपनी शानदार AI Performance के लिए भी जाना जाता है।

features of OnePlus Nord 2T 5G

90Hz AMOLED Display

वनप्लस कंपनी ने अभी फोन के डिस्प्ले साईज़ को अपनी आधिकारिक इंडियन साइट पर नहीं बताया है। लेकिन अगर ग्लोबल मार्केट की बात करें तो OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन 6.43 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन की स्क्रीन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। पूरी उम्मीद है कि इंडिया में वनप्लस नोर्ड 2टी इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।

The post OnePlus Nord 2T 5G Phone के 5 बेस्ट फीचर, लुक और पावर से ढाएगा कहर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-5g-best-feature/feed/ 0
OnePlus Nord 2T का इंडिया लॉन्च कंफर्म, जानें कब करेगा एंट्री और क्या होगी कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-india-launch-confirm-check-price-and-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-india-launch-confirm-check-price-and-specs/#respond Wed, 29 Jun 2022 07:11:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83218 OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 1300 प्रोसेसर, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा।

The post OnePlus Nord 2T का इंडिया लॉन्च कंफर्म, जानें कब करेगा एंट्री और क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन चीन में पिछले महीने OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को कंपनी और अमेजन पर ऑफिशियली लिस्ट किया गया है। OnePlus Nord 2T स्मार्टफ़ोन की लिस्टिंग में फ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म किए हैं। संभव है कि कंपनी जल्द ही लिस्टिंग अपडेट की जाएगी। OnePlus ने ऑफिशियली कंफर्म किया है कि OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 1300 प्रोसेसर, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस, लॉन्च डेट और प्राइस के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

OnePlus Nord 2T लॉन्च और प्राइस

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन भारत में एक जुलाई को शाम 7:00 PM बजे लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस जल्द ही अपना लिस्टिंग पेज अपडेट करेगा। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB/128GB के साथ 28,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन शेडो ग्रे और जेड फ़ॉग कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इस फ़ोन के साथ 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

OnePlus Nord 2T

OnePlus Nord 2T स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.43-इंच FHD+ AMOLED 90Hz डिस्प्ले
  • Android 12 पर आधारित OxygenOS 12.1 कस्टम स्किन
  • MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर
  • 4500mAh बैटरी 80W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग
  • 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज
  • 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा
  • 32MP सेल्फ़ी कैमरा

OnePlus Nord 2T India launch

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 6.43 इंच का Full-HD+ AMOLED पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वनप्लस का यह फोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12.1 कस्टम स्किन पर रन करता है। वनप्लस का यह फोन MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग दिया गया है। वनप्लस 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 7000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा वाला फोन सिर्फ 10,350 रुपये खरीदें, जानें ऑफर

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसमें OIS का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।

The post OnePlus Nord 2T का इंडिया लॉन्च कंफर्म, जानें कब करेगा एंट्री और क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-india-launch-confirm-check-price-and-specs/feed/ 0
80W चार्जिंग और 12GB RAM वाला OnePlus Nord 2T इतने रुपये में होगा इंडिया में लॉन्च, इस दिन शुरू होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-india-price-leak-launch-on-1-july-know-feature-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-india-price-leak-launch-on-1-july-know-feature-specs/#respond Thu, 23 Jun 2022 05:27:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82921 वनप्लस नोर्ड 2टी इंडिया प्राइस क्या होगा?

The post 80W चार्जिंग और 12GB RAM वाला OnePlus Nord 2T इतने रुपये में होगा इंडिया में लॉन्च, इस दिन शुरू होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने पिछले महीने ही टेक मंच पर अपनी नोर्ड सीरीज़ के तहत OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल फोन फिलहाल पश्चिमी देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है लेकिन सामने आई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वनप्लस नोर्ड 2टी स्मार्टफोन अगले महीने ही 1 जुलाई को इंडिया लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने हालांकि अभी OnePlus Nord 2T इंडिया लॉन्च को जानकारी नहीं दी है लेकिन एक लेटेस्ट लीक में यह डिटेल भी सामने आ गई है कि वनप्लस नोर्ड 2टी इंडिया प्राइस क्या होगा।

OnePlus Nord 2T का प्राइस

वनप्लस नोर्ड 2टी को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा। कीमत की बात करें तो 8 जीबी रैम वेरिएंट का प्राइस 28,999 रुपये तथा 12 जीबी रैम वाले OnePlus Nord 2T का दाम 33,999 रुपये बताया गया है। लीक के अनुसार यह वनप्लस स्मार्टफोन 5 जुलाई से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

OnePlus Nord 2T india price leak launch on 1 july know feature specs

OnePlus Nord 2T की स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस नोर्ड 2टी स्मार्टफोन 6.43-इंच फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन की स्क्रीन HDR10, HDR10+, HLG, और Widevine L1 जैसे फीचर्स के साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस की गई है जिसकी सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह भी पढ़ें : 64MP कैमरा, 5G की ताकत वाले सबसे स्लिम Xiaomi 11 LITE NE 5G पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

OnePlus Nord 2T 5G फोन एंड्रॉयड 12 पर पेश किया गया है जो OxygenOS 12 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 1300 चिपसेट दिया गया है। यह वनप्लस स्मार्टफोन LPDDR4X RAM और UFS3.1 स्टोरेज तकनीक से लैस है। पावर बैकअप के​ लिए इस स्मार्टफोन 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 80W SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।

OnePlus Nord 2T 5G launched with 4500mAh battery, 80W fast charge and 50MP camera

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस (120° फील्ड ऑफ व्यू) और 2MP मोनो लेंस दिए गए हैं। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 32MP Sony IMX615 स्नाइपर दिया गया है।

The post 80W चार्जिंग और 12GB RAM वाला OnePlus Nord 2T इतने रुपये में होगा इंडिया में लॉन्च, इस दिन शुरू होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-india-price-leak-launch-on-1-july-know-feature-specs/feed/ 0
Oneplus Nord 2T भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कीमत से लेकर सेल ऑफर हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-india-launch-date-price-and-sale-offers-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-india-launch-date-price-and-sale-offers-leaked/#respond Mon, 20 Jun 2022 07:37:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82712 Oneplus Nord 2T स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 1300 SoC और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया है।

The post Oneplus Nord 2T भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कीमत से लेकर सेल ऑफर हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oneplus Nord 2T स्मार्टफोन पिछले महीने यूरोप में लॉन्च हो चुका है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च की तारीख, कलर वेरिएंट्स, मैमोरी वेरिएंट्स, कीमत और लॉन्च ऑफर लीक हो गए हैं। यहां हम आपको OnePlus nord 2T स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इससे जुड़ी जानकारी शेयर कर रहे हैं। ये जानकारी Passionategeekz ने शेयर की हैं। अपकमिंग Oneplus Nord 2T का भारत में काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत में इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है।

Oneplus Nord 2T कब लॉन्च होगा?

Oneplus Nord 2T स्मार्टफोन को लेकर लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह भारत में 27 जून को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन दो कलर ऑप्शन – शेडो ग्रे और जेड फ़ॉग में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही मैमोरी कंफिग्रेशन की बात करें तो वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

OnePlus Nord 2T India launch

Oneplus Nord 2T की कीमत

Oneplus Nord 2T स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को भारत में 28,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। वहीं बात करें इस फोन के हायर वेरिएंट की तो इसकी कीमत 31,999 रुपये हो सकती है। ये कीमत बैंक ऑफर्स के साथ होगी। अपकमिंग Oneplus Nord 2T स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट में बॉयर्स को 4000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिलेंगे।

Oneplus Nord 2T की सेल

अपकमिंग Oneplus Nord 2T स्मार्टफोन की सेल जुलाई महीने में शुरू होगी। वनप्लस का यह फोन 3 जुलाई या 5 जुलाई को सेल पर उपलब्ध हो सकता है।

OnePlus Nord 2T 5G launched with 4500mAh battery, 80W fast charge and 50MP camera

Oneplus Nord 2T स्पेसिफिकेशन्स

Oneplus Nord 2T स्मार्टफोन पहले ही यूरोपीय देशों में लॉन्च हो चुका है। ऐसे में वनप्लस के इस स्मार्टफोन को लेकर सभी जानकारियां पहले से सभी को मालूम हैं। Oneplus Nord 2T स्मार्टफोन में 6.43-इंच का FHD+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वनप्लस का यह फोन Mediatek के Dimensity 1300 SoC के साथ पेश किया गया है। वनप्लस का नोर्ड 2टी स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 12 पर आधारित OxygenOS 12.1 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा और बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Realme C30, कीमत बेहद कम

Oneplus Nord 2T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वनप्लस के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का वाइड एंगल लेंस है, जिसके साथ कंपनी ने 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया है। इसके साथ ही Oneplus Nord 2T स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है। वनप्लस के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, 4,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

The post Oneplus Nord 2T भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कीमत से लेकर सेल ऑफर हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-india-launch-date-price-and-sale-offers-leaked/feed/ 0
OnePlus Nord 2T की लॉन्च टाइमलाइन और कीमत हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/30000-rs-starting-price-oneplus-nord-2t-india-launch-soon-check-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/30000-rs-starting-price-oneplus-nord-2t-india-launch-soon-check-specs/#respond Thu, 09 Jun 2022 10:12:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82117 OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

The post OnePlus Nord 2T की लॉन्च टाइमलाइन और कीमत हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पिछले महीने दस्तक दे चुका है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Nord 2 का सक्सेर है। वनप्लस नोर्ड 2टी स्मार्टफोन MediaTek के नए Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इससे पहले नोर्ड 2 स्मार्टफोन को कंपनी ने Dimensity 1200 SoC के साथ लॉन्च किया था। वनप्लस ने फिलहाल इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया है। Passionategeekz ने अपनी एक रिपोर्ट में OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च टाइमलाइन को लेकर जानकारी शेयर की है।

रिपोर्ट की माने तो OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को भारत में इस मीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल वनप्लस का यह फोन किस तारीख को लॉन्च होगा इसे लेकर जानकारी नहीं है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए Amazon पर उपलब्ध रहेगा। वहीं अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह ग्लोबल वेरिएंट जैसी ही होंगी।

OnePlus Nord 2T price in India (संभावित)

OnePlus Nord 2T 5G launched with 4500mAh battery, 80W fast charge and 50MP camera

OnePlus Nord 2T price in India के भारत में कीमत की बात करें तो वनप्लस के इस फोन को 30,000 रुपये से 40,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। हालांकि वनप्लस के इस फोन का बेस वेरिएंट 30,000 रुपये से शुरू होता है।

OnePlus Nord 2T स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.43-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ़्रेश रेट
  • MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर
  • Android 12
  • 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा
  • 32MP सेल्फ़ी कैमरा
  • 4,500mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 6.43-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर, 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर रन करता है।

OnePlus Nord 2T 5G launched with 4500mAh battery, 80W fast charge and 50MP camera

कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वनप्लस के इस फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। वनप्लस के इस फ़ोन के फ़्रंट में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 30,000 रुपये से कम में ख़रीदे OnePlus का 50 हज़ार रुपये वाला फ़ोन, अब तक की सबसे धाकड़ डील

कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, Beidou, Galileo, और USB Type-C पोर्ट के साथ पेश किया गया है। वनप्लस के इस पोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। इसके साथ ही OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

The post OnePlus Nord 2T की लॉन्च टाइमलाइन और कीमत हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/30000-rs-starting-price-oneplus-nord-2t-india-launch-soon-check-specs/feed/ 0
OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन 19 मई को इंडिया में हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-smartphone-will-launch-on-may-19/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-smartphone-will-launch-on-may-19/#respond Tue, 17 May 2022 08:55:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80384 OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1300 SoC के साथ 8GB की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

The post OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन 19 मई को इंडिया में हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 19 मई को लॉन्च होना है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत में भी इसी दिन लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन के साथ वनप्लस यूरोपियन मार्केट में OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और Nord Buds वायरलेस इयरबड्स को लॉन्च कर सकता है। OnePlus भारत में OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और Nord Buds को लॉन्च कर चुका है। इसके साथ ही वनप्लस चीन में 17 मई को OnePlus Ace Speed Edition स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह फोन OnePlus Ace का लाइट वर्जन है। OnePlus ने कंफर्म किया है कि इस स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल OnePlus 10 Pro की तरह है।

OnePlus Nord 2T launch date

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन 19 मई को लॉन्च होना है। बताया जा रहा है कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत में भी 19 मई को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि वनप्लस की ओर फिलहाल इंडिया लॉन्च को लेकर ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।

OnePlus Nord 2T Specifications

OnePlus Nord 2T smartphone will launch on May 19

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1300 SoC के साथ 8GB की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 6.43-इंच के FHD+ AMOLED पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन की डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 90Hz है। वनप्लस का यह फोन Android 12 पर आधारित Oxygen OS 12.1 पर रन करेगा। इसके साथ ही वनप्लस का यह फोन 4,500 mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Google I/O 2022 : Pixel 6a स्मार्टफोन लॉन्च भारत में जल्द करेगा एंट्री, Pixel 7 और Android 13 भी किया टीज

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में 50 MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ फोन में 8 MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में आ सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 का डिजाइन हुआ लीक, जानें सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की खास बातें

OnePlus Nord 2T Price

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कंपनी ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन 399 डॉलर (करीब 31,100 रुपये) की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नया वनप्लस नोर्ड 2टी किस क़ीमत में एंट्री करता है।

The post OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन 19 मई को इंडिया में हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-smartphone-will-launch-on-may-19/feed/ 0
80W फास्ट चार्जिंग की ताकत वाला OnePlus Nord 2T लॉन्च, फोन में है 8GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/80w-fast-charging-phone-oneplus-nord-2t-launched-know-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/80w-fast-charging-phone-oneplus-nord-2t-launched-know-price-specifications/#respond Fri, 06 May 2022 07:27:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79980 80W fast charging, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 1300 से लैस वनप्लस नोर्ड 2टी के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी दी गई है।

The post 80W फास्ट चार्जिंग की ताकत वाला OnePlus Nord 2T लॉन्च, फोन में है 8GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस कंपनी ने टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल फोन OnePlus Nord 2T लॉन्च किया है। वनप्लस नोर्ड 2टी को लेकर बीते कई दिनों से लीक्स सामने आ रहे थे और इस फोन को चीन में लॉन्च किया जाना था। सभी लोगों की निगाहें जहां OnePlus Nord 2T चाइना लॉन्च की ओर थी, वहीं कंपनी ने गुपचुप तरीके से अपना यह शानदार स्मार्टफोन यूरोप में लॉन्च करते हुए फैंस को सरप्राइस दे दिया है। 80W fast charging, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 1300 से लैस वनप्लस नोर्ड 2टी के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी आगे दी गई है।

OnePlus Nord 2T की स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस नोर्ड 2टी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर बेहद हल्का चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर लेफ्ट साईड पर सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल मौजूद है।

80W fast charging phone OnePlus Nord 2T launched know price specifications

OnePlus Nord 2T लेटेस्ट एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो आक्सिजन ओएस 12.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 1300 चिपसेट दिया गया है। यूरोपियन मार्केट में यह वनप्लस मोबाइल 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : सबसे पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे के साथ OnePlus 10 Ultra करेगा एंट्री, लीक हुई खूबियां

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नोर्ड 2टी में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स766 सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

80W fast charging phone OnePlus Nord 2T launched know price specifications

OnePlus Nord 2T 5जी के साथ 4जी एलटीई पर भी काम करता है। फोन में 3.5एमएम जैक के साथ अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए यह नया वनप्लस मोबाइल फोन 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन मिनटों में ही 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

OnePlus Nord 2T का प्राइस

यूरोपियन मार्केट में यह वनप्लस मोबाइल फोन सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। वनप्लस नोर्ड 2टी 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 399 यूरो है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 32,000 रुपये के करीब है। यूरोप में इस फोन को Black और Green कलर में लॉन्च किया गया है। OnePlus Nord 2T जल्द ही इंडिया में भी लॉन्च हो सकता है और यहां इस फोन का दाम यूरोप की तुलना में कम ही होगा।

The post 80W फास्ट चार्जिंग की ताकत वाला OnePlus Nord 2T लॉन्च, फोन में है 8GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/80w-fast-charging-phone-oneplus-nord-2t-launched-know-price-specifications/feed/ 0
OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन का जल्द होगा लॉन्च, कैमरा डिटेल्स हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-smartphone-will-be-launched-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-smartphone-will-be-launched-soon/#respond Thu, 21 Apr 2022 12:49:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79256 वनप्लस स्मार्टफोन के मॉडल नेम के कंफर्म होने के साथ-साथ अपकमिंग OnePlus Nord 2T के कैमरा डिटेल्स लीक हो गए हैं। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Camera FV5 की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है।

The post OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन का जल्द होगा लॉन्च, कैमरा डिटेल्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। वनप्लस का यह अपकमिंग स्मार्टफोन TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स Camera FV5 वेबसाइट पर लीक हो चुके हैं। इसके साथ ही खबरों की माने तो यह फोन भारत में मई महीने में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus भारत में आने वाले दिनों में की स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी भारत में 27 अप्रैल को OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। वनप्लस ने OnePlus Nord 2 को भारत में जून 2021 में लॉन्च किया था।

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन TDRA पर हुआ लिस्ट

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले TDRA की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। TDRA की वेबसाइट में यह फोन मॉडल नंबर CPH2399 के साथ लिस्ट है। इसके साथ ही फोन का मॉडल नेम OnePlus Nord 2T है। इसके साथ ही वनप्लस का यह फोन GCF ग्लोबल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है, जिससे अंदाजा लगता है कि फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। फिलहाल यह फोन कब लॉन्च होगा इसे लेकर जानकारी नहीं है। अटकलें है कि यह फोन मई 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Nord 2T कैमरा स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस स्मार्टफोन के मॉडल नेम के कंफर्म होने के साथ-साथ अपकमिंग OnePlus Nord 2T के कैमरा डिटेल्स लीक हो गए हैं। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Camera FV5 की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से वनप्लस के अपकमिंग फोन के कैमरा के बारे में कुछ जानकारी मिलती है।

वनप्लस के अपकमिंग Nord 2T स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा, जिसका अपर्चर f/1.9 और फोकल लेंथ 24.6mm है। इस फोन के आउटपुट इमेज की बात करें तो यह 12.6MP का होगा। हालांकि वनप्लस फाइनल पिक्चर के लिए पिक्सल बाइनिंग टेक्नोलॉजी का यूज करेगी। वनप्लस के इस फोन का कैमरा सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ आएगा। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में दो अन्य कैमरा सेंसर दिए जाएंगे, जिसमें एक 8MP और दूसरा 2MP का होगा। OnePlus Nord 2T स्मार्टफ़ोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिसका अपर्चर f/2.4 होगा और यह भी EIS सपोर्ट के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Civi 1S स्मार्टफोन 64MP कैमरा, Snapdragon 778G Plus प्रोसेसर और शानदार डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च

OnePlus Nord 2T स्पेसिफिकेशन्स (अटकलें)

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 6.43 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 1300 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में 4,500mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर रन करेगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Civi 1S स्मार्टफोन 64MP कैमरा, Snapdragon 778G Plus प्रोसेसर और शानदार डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च

The post OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन का जल्द होगा लॉन्च, कैमरा डिटेल्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-2t-smartphone-will-be-launched-soon/feed/ 0