OnePlus Nord 4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 02 Jun 2025 09:13:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 30000 रुपये से कम में खरीदें ये OnePlus फोन, कम दाम में मिलेगा प्रीमियम अहसास https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-phone-under-rs-30000/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-phone-under-rs-30000/#respond Mon, 02 Jun 2025 09:13:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174864 जब भी OnePlus का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले दिमाग में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की तस्वीर बनती है, जिनकी कीमत अक्सर 50,000 रुपये से ज्यादा होती है। हालांकि, हकीकत यह है कि कंपनी पिछले कुछ समय से मिड-रेंज सेगमेंट में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवा रही है। ऐसा लग रहा है कि OnePlus […]

The post 30000 रुपये से कम में खरीदें ये OnePlus फोन, कम दाम में मिलेगा प्रीमियम अहसास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब भी OnePlus का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले दिमाग में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की तस्वीर बनती है, जिनकी कीमत अक्सर 50,000 रुपये से ज्यादा होती है। हालांकि, हकीकत यह है कि कंपनी पिछले कुछ समय से मिड-रेंज सेगमेंट में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवा रही है। ऐसा लग रहा है कि OnePlus का उद्देश्य उन ग्राहकों तक पहुंच बनाना है जो कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन, बेहतरीन डिस्प्ले और शानदार कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

इसी रणनीति के तहत कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में कई मिड-रेंज डिवाइसेज शामिल किए हैं। अगर आप भी कम बजट में OnePlus का भरोसेमंद और स्टाइलिश स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको ₹30,000 से कम कीमत वाले कुछ बेहतरीन OnePlus मोबाइल फोन्स की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-से मॉडल्स इस लिस्ट में शामिल हैं और क्यों ये डील्स आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती हैं।

30 हजार से कम कीमत वाले OnePlus Phone

मॉडल वेरिएंट लॉन्च प्राइस सेलिंग प्राइस
OnePlus Nord 4 5G 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ₹32,999 ₹29,999
OnePlus Nord CE 4 5G 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ₹26,999 ₹24,999
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ₹22,999 ₹20,999
OnePlus Nord CE 3 5G 12GB RAM + 256GB स्टोरेज स्टोरेज ₹28,999 ₹22,000
OnePlus Nord 3 5G 12GB RAM + 256GB स्टोरेज स्टोरेज ₹33,999 ₹25,999

OnePlus Nord 4 5G

अगर आप 30 हजार के बजट में सबसे लेटेस्ट OnePlus का डिवाइस लेने का विचार कर रहे हैं तो OnePlus Nord 4 5G एकदम सही ऑप्शन है। यह फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.74-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772 × 1240 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2150 निट्स है और यह HDR10+ सपोर्ट करता है।

फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 चिपसेट है। वहीं, इसमें रियर पर 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) है, इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord CE 4 5G

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन में 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें एंड्रॉयड 14 आधारित OxygenOS 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा रियर पर 50 मेगापिक्सल LYT600 ओआई सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल IMX355 Ultra-wide लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

वहीं सेल्फी और वीडियोा कॉलिंग के लिए Nord CE4 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है जो 100वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G

OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन में 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट है। वहीं, इसमें Qualcomm Snapdragon 695 जो कि एंड्रॉयड 14 के साथ OxygenOS 14.0 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए नोर्ड सीई4 लाइट में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर OIS तथा EIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर मिलता है जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर तथा 22mm फोकल लेंथ वाला 2MP Mono कैमरा सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन 16MP Selfie कैमरा सपोर्ट करता है। यह कैमरा लेंस एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है तथा 24mm फोकल लेंथ और EIS जैसे फीचर्स के साथ मिलकर काम करता है। इसमें 5,500mAh बैटरी दी गई है। 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।

OnePlus Nord CE 3 5G

OnePlus Nord CE 3 5G स्मार्टफोन एक पावरफुल मिड-रेंज डिवाइस है, जिसमें 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, sRGB और 10-बिट कलर डेप्थ जैसे एडवांस फीचर्स को सपोर्ट करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर मिलता है जो स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX890 OIS प्राइमरी सेंसर, 8MP Sony IMX355 अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से यह WiFi, Bluetooth 5.2, GPS, NFC और इंफ्रारेड पोर्ट जैसे फीचर्स से लैस है। यह फोन OxygenOS 13 पर चलता है, जो Android 13.1 पर आधारित है और कंपनी की ओर से OS व सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा भी मिलता है।

OnePlus Nord 3 5G

OnePlus Nord 3 5G एक शानदार मिड-रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसमें 6.74 इंच का सुपर फ्लूड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर डेप्थ और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm पर आधारित MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6GHz 5G नेटवर्क पर 7Gbps तक की डाउनलोड स्पीड सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord 3 5G

यह फोन OxygenOS 13.1 पर रन करता है जो Android 13 आधारित है। फोन में 16GB तक की LPDDR5X रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, साथ ही वर्चुअल रैम का विकल्प भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX890 OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP का 112° FoV अल्ट्रावाइड Sony IMX355 सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

The post 30000 रुपये से कम में खरीदें ये OnePlus फोन, कम दाम में मिलेगा प्रीमियम अहसास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-phone-under-rs-30000/feed/ 0
OnePlus 13, OnePlus 13R, Nord 4 के साथ इन डिवाइस पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, जानें ‘रेड रश डेज’ सेल डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13-13r-nord-4-discounts-red-rush-days-sale-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13-13r-nord-4-discounts-red-rush-days-sale-details/#respond Mon, 03 Mar 2025 12:15:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168313 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus इंडिया ने ‘Red Rush Days’ सेल की घोषणा की है, जो इसके IoT प्रोडक्ट्स, फ्लैगशिप और मिड-रेंज फोन पर ऑफर्स लेकर आ रही है, जिनमें नया OnePlus 13 और OnePlus 13R भी शामिल हैं। यह सेल 4 मार्च यानी कल से शुरू होगी और 9 मार्च तक लाइव रहेगी। छूट के अलावा, बैंक ऑफर्स […]

The post OnePlus 13, OnePlus 13R, Nord 4 के साथ इन डिवाइस पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, जानें ‘रेड रश डेज’ सेल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OnePlus Red Rush Days सेल 9 मार्च तक लाइव रहेगी।
  • Amazon और OnePlus वेबसाइट के अलावा, ये डील्स ऑफलाइन स्टोर्स जैसे Croma, Vijay Sales, Reliance Digital और अन्य स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगी।
  • कंपनी 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रही है।

OnePlus इंडिया ने ‘Red Rush Days’ सेल की घोषणा की है, जो इसके IoT प्रोडक्ट्स, फ्लैगशिप और मिड-रेंज फोन पर ऑफर्स लेकर आ रही है, जिनमें नया OnePlus 13 और OnePlus 13R भी शामिल हैं। यह सेल 4 मार्च यानी कल से शुरू होगी और 9 मार्च तक लाइव रहेगी। छूट के अलावा, बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे। इस पोस्ट में आप सेल से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं।

वनप्लस रेड रश डेज सेल डील्स

प्रोडक्ट लॉन्च प्राइस डील
OnePlus 13 69,999 रुपये 5,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट, 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस
OnePlus 13R 42,999 रुपये 3,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट, 16GB + 512GB पर 2,000 रुपये की कीमत में कमी, 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 4,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस
OnePlus 12 64,999 रुपये 4,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट, चुनिंदा बैंक कार्ड पर 8,000 रुपये तक की अस्थायी कीमत में कमी और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI
OnePlus 12R 39,999 रुपये 3,000 रुपये तक की तत्काल बैंक छूट, चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10,000 रुपये की कीमत में कमी और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI
OnePlus Nord 4 29,999 रुपये 1,000 रुपये की अस्थायी कीमत में कमी, 4,000 रुपये तक की तत्काल बैंक छूट और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI
OnePlus Nord CE 4 24,999 रुपये 1,000 रुपये की कीमत में कमी, 2,000 रुपये तक का तत्काल बैंक डिस्काउंट और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI
OnePlus Nord CE 4 Lite 19,999 रुपये 1,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI
OnePlus Watch 2 24,999 रुपये 3,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट, 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 1,000 रुपये की सेल-एक्सक्लूसिव छूट
OnePlus Watch 2R 17,999 रुपये 2,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट, 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 1,000 रुपये की सेल-एक्सक्लूसिव छूट
OnePlus Pad 2 39,999 रुपये 2,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट, 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस
OnePlus Pad Go 19,999 रुपये 2,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट, 1,000 रुपये की कीमत में छूट और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI। छात्रों को 1,000 रुपये की छूट मिलेगी
OnePlus Buds Pro 3 11,999 रुपये 1,000 रुपये की सेल-एक्सक्लूसिव छूट और 1,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट

इनके अलावा, वनप्लस का कहना है कि नॉर्ड बड्स 3 प्रो, वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर, वनप्लस बुलेट्स वायरलेस जेड2 एएनसी, वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 और वनप्लस बड्स 3 पर छूट मिलेगी।

वनप्लस रेड रश डेज सेल डील्स अमेजन, वनप्लस वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप और ऑफलाइन स्टोर्स जैसे वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य के जरिए उपलब्ध होंगी।


OnePlus 13 Price
Rs. 54,999
Go To Store
See All Prices

The post OnePlus 13, OnePlus 13R, Nord 4 के साथ इन डिवाइस पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, जानें ‘रेड रश डेज’ सेल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13-13r-nord-4-discounts-red-rush-days-sale-details/feed/ 0
Redmi Note 14 Pro+ vs OnePlus Nord 4 बैटरी कंपैरिजन: जानें किसमें है कितना दम https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-vs-oneplus-nord-4-battery-compare/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-vs-oneplus-nord-4-battery-compare/#respond Wed, 08 Jan 2025 10:41:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163856 इन दोनों स्मार्टफोनों के बीच चुनाव आपकी उपयोग की आदतों पर निर्भर करेगा। अगर आप फास्ट चार्जिंग और सामान्य उत्पादकता कार्यों में बेहतर प्रदर्शन चाहते हैं, तो OnePlus Nord 4 बेहतर है। वहीं, लंबे गेमिंग और वीडियो प्लेबैक सत्रों के लिए, Redmi Note 14 Pro+ बेहतर ऑप्शन है।

The post Redmi Note 14 Pro+ vs OnePlus Nord 4 बैटरी कंपैरिजन: जानें किसमें है कितना दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note 14 Pro+ का रिव्यू करते हुए हम इसकी बेहतरीन बैटरी लाइफ से प्रभावित हुए थे। जो इसकी विशाल 6,200mAh बैटरी के कारण संभव हो पाया था। हालांकि, यह सवाल उठता है: क्या यह अपनी कीमत के रेंज में सबसे बेहतर बैटरी लाइफ प्रदान करता है?

हमने इस बात को चेक करने के लिए हमने OnePlus Nord 4 (रिव्यू) से इसकी टेस्टिंग की, जिसमें 5,500mAh बैटरी है। इस तुलना में हमने दोनों स्मार्टफोनों का टेस्टिंग की ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि कौन बेहतर बैटरी अनुभव प्रदान करता है। स्पॉयलर अलर्ट: यह वही नहीं है जो आप सोच रहे हैं!

निष्कर्ष

OnePlus Nord 4 और Redmi Note 14 Pro+ के बीच बैटरी तुलना दोनों डिवाइसों के विभिन्न लाभों को उजागर करती है। OnePlus Nord 4 PCMark टेस्टिंग में बेहतर प्रदर्शन करता है और इसकी SuperVOOC तकनीक के साथ बहुत फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है, जबकि Redmi Note 14 Pro+ वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग सहनशक्ति में बेहतर है, जो इसे एंटरटेनमेंट-केन्द्रित उपयोग के लिए एक विश्वसनीय साथी बनाता है।

OnePlus Nord 4 बनाम Redmi Note 14 Pro+ बैटरी तुलना एक नजर में:

Test Winner
PCMark OnePlus Nord 4
Video streaming Redmi Note 14 Pro+
Gaming Redmi Note 14 Pro+
Charging OnePlus Nord 4

PCMark

Phone Battery drain percent
Redmi Note 14 Pro+ 13 hours 44 mins
OnePlus Nord 4 16 hours 58 mins

हमने PCMark बैटरी टेस्ट रात भर किया और परिणाम यह रहा कि OnePlus Nord 4 ने Redmi Note 14 Pro+ से 3 घंटे 14 मिनट ज्यादा समय तक चला। यह एक फोन के लिए अच्छा नहीं है, जिसमें लगभग 700mAh अतिरिक्त क्षमता है।

रियल वर्ल्ड: डेली यूज में OnePlus Nord 4 बेहतर सहनशक्ति प्रदान करता है, जिससे यह उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें भारी मल्टीटास्किंग या चार्जर से दूर लंबे सत्रों की जरूरत होती है। हालांकि, Redmi Note 14 Pro+ भी पीछे नहीं है—यह मजबूत और विश्वसनीय प्रदर्शन प्रदान करता है, जो आसानी से एक दिन के सामान्य उपयोग के दौरान चल सकता है।

विजेता: OnePlus Nord 4

Video streaming

30 मिनट की YouTube स्ट्रीमिंग के बाद बैटरी ड्रेन का मूल्यांकन

Phone Battery drain percent
Redmi Note 14 Pro+ 4 percent (275mAh)
OnePlus Nord 4 5 percent (248mAh)

हमने 30 मिनट के YouTube स्ट्रीमिंग टेस्ट में एक ही वीडियो को 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और एक ही वॉल्यूम पर स्ट्रीम किया। OnePlus Nord 4 ने थोड़ी अधिक बैटरी ड्रेन दिखायी, 5 प्रतिशत, जबकि Redmi Note 14 Pro+ ने लगभग 4 प्रतिशत खो दिया। यहां बैटरी क्षमता का प्रभाव हो सकता है, क्योंकि OnePlus Nord 4 की बैटरी Redmi Note 14 Pro+ से छोटी है।

रियल वर्ल्ड: बैटरी ड्रेन में अंतर कम है और आप इन दोनों फोनों पर Squid Game का नया सीजन देखते समय कोई महत्वपूर्ण अंतर महसूस नहीं करेंगे।

विजेता: Redmi Note 14 Pro+

Gaming

90 मिनट के गेमिंग बाद बैटरी ड्रेन का मूल्यांकन:

Phone Total battery drain percent (mAh)
Redmi Note 14 Pro+ 16 percent (992 mAh)
OnePlus Nord 4 19 percent (1,045 mAh)

हमने तीन गेम्स को 30 मिनट के लिए एक के बाद एक दोनों स्मार्टफोनों पर चलाया। परिणाम मिश्रित रहे। Call of Duty परीक्षण के दौरान, दोनों स्मार्टफोनों में 7% बैटरी ड्रॉप हुआ। हालांकि, Real Racing 3 टेस्ट में, OnePlus Nord 4 ने 6% बैटरी ड्रॉप दिखाया, जबकि Redmi Note 14 Pro+ में 4% ड्रॉप हुआ। BGMI खेलते समय, OnePlus में 6% बैटरी ड्रेन हुआ, जबकि Redmi Note 14 Pro+ में 5% ड्रेन हुआ।

वास्तविक दुनिया का संदर्भ: हालांकि दोनों स्मार्टफोन मजबूत गेमिंग प्रदर्शन प्रदान करते हैं, OnePlus Nord 4 के सभी धातु शरीर से उत्पन्न अधिक गर्मी ने शायद बैटरी ड्रेन को फास्ट किया।

विजेता: Redmi Note 14 Pro+

Charging time

20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगने वाला समय:

Phone Charging speed
Redmi Note 14 Pro+ 53 minutes
OnePlus Nord 4 24 minutes

चार्जिंग स्पीड में OnePlus Nord 4 ने Redmi Note 14 Pro+ को काफी पीछे छोड़ दिया, हालांकि दोनों फोनों के पास समान चार्जर ब्रिक्स हैं। Redmi Note 14 Pro+ 90W चार्जिंग का समर्थन करता है, जबकि OnePlus Nord 4 100W चार्जिंग प्रदान करता है। यह महत्वपूर्ण अंतर SuperVOOC तकनीक की वजह से है, जो Nord 4 में चार्जिंग स्पीड को ऑप्टिमाइज करती है। यह भी ध्यान देने योग्य है कि दोनों फोनों के साथ चार्जर बॉक्स में ही आता है।

विजेता: OnePlus Nord 4

निष्कर्ष

OnePlus Nord 4 और Redmi Note 14 Pro+ के बीच बैटरी तुलना एक प्रकार से बराबरी पर खत्म होती है। जहां OnePlus Nord 4 PCMark टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करता है, जो सामान्य कार्यों के लिए बेहतर दक्षता दर्शाता है और SuperVOOC तकनीक के साथ फास्ट चार्जिंग की क्षमता प्रदान करता है, वहीं Redmi Note 14 Pro+ वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग बैटरी प्रदर्शन में बेहतर है।

इसलिए, इन दोनों स्मार्टफोनों के बीच चुनाव आपकी उपयोग की आदतों पर निर्भर करेगा। अगर आप फास्ट चार्जिंग और सामान्य उत्पादकता कार्यों में बेहतर प्रदर्शन चाहते हैं, तो OnePlus Nord 4 बेहतर है। वहीं, लंबे गेमिंग और वीडियो प्लेबैक सत्रों के लिए, Redmi Note 14 Pro+ बेहतर ऑप्शन है।

The post Redmi Note 14 Pro+ vs OnePlus Nord 4 बैटरी कंपैरिजन: जानें किसमें है कितना दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-vs-oneplus-nord-4-battery-compare/feed/ 0
OnePlus Nord 4 को OxygenOS 15 पर अपडेट करने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो कैमरा बन जाएगा कबाड़ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-4-camera-problem-after-oxygenos-15-update/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-4-camera-problem-after-oxygenos-15-update/#respond Mon, 23 Dec 2024 10:10:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=162627 ऑक्सीजन ओएस 15 पर फोन को अपडेट करने के बाद नोर्ड फोन के कैमरा में प्रॉब्लम आ रही है।

The post OnePlus Nord 4 को OxygenOS 15 पर अपडेट करने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो कैमरा बन जाएगा कबाड़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने इस महीने की शुरुआत में अपने फेमस स्मार्टफोन Nord 4 पर OxygenOS 15 की अपडेट जारी की है। यकिनन यह नई अपडेट कई नए फीचर्स लेकर आई है जो यूजर का काम आसान और मजेदार बना रहे हैं। लेकिन कई मोबाइल यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि ऑक्सीजन ओएस 15 पर फोन को अपडेट करने के बाद उनके नोर्ड फोन के कैमरा में प्रॉब्लम आ रही है। फोन यूजर्स ने इस समस्या को वनप्लस कम्युनिटी फोरम पर भी शेयर किया है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

एक यूजर के अनुसार, OnePlus Nord 4 (हिंदी रिव्यू) कम रोशनी में तस्वीरें क्लिक करते समय समस्याओं का सामना कर रहा है। उपयोगकर्ता द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में स्पष्ट रूप से नॉइज़ और डिटेल्स की कमी देखी जा सकती है।

दो अन्य वनप्लस नोर्ड 4 यूजर्स ने अपने डिवाइस को लेटेस्ट OxygenOS 15 आधारित Android 15 पर अपडेट करने के बाद एक अलग सेट की तस्वीरें पोस्ट कीं।

शेयर की गई फोटोज़ के अनुसार, व्यूफाइंडर में इमेज सामान्य दिखाई देती है।

हालांकि, फोटो रिजल्ट काफी ओवरएक्सपोज़्ड है और इसमें कॉन्ट्रास्ट की कमी है। तस्वीरें वॉश्ड आउट दिख रही हैं और उनमें नॉइज़ भी है।

फोटोज़ को देखकर और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फोन का कैमरा एक्सपोज़र से जुड़ी प्रॉब्लम का सामना कर रहा है।

अन्य Nord 4 यूजर्स ने भी कमेंट सेक्शन में इसी तरह की समस्याएं शेयर की हैं।

OnePlus ने फीडबैक ऐप के माध्यम से स्वीकार कर लिया है कि नई अपडेट के बाद यह समस्या पैदा हो रही है। गौरतलब है कि इसका उपयोग बग रिपोर्ट और सुझावों को सबमिट करने के लिए किया जाता है। कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में OxygenOS 15 का एक नया वर्जन भी जारी कर दिया जाएगा। यह अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) जारी किया जाएगा और OnePlus Nord 4 को इसपर अपडेट करने के बाद कैमरे से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

OnePlus Nord 4 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 1.5के 120हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर
  • 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज
  • 50एमपी + 8एमपी बैक कैमरा
  • 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  • 100वॉट फास्ट चार्जिंग
  • 5,500एमएएच बैटरी

प्राइस : वनप्लस नोर्ड 4 5जी फोन 8GB RAM और 12GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसके 8जीबी रैम वाले 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 27,999 रुपये तथा 256जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं फोन के सबसे बड़े 12जीबी+256जीबी वेरिएंट का प्राइस 32,999 रुपये है।

डिजाइन : OnePlus Nord 4 कंपनी का पहला all-metal unibody 5G phone है। इसका मजबूत बॉडी तथा प्रीमियम लुक इसे दूसरों से खास बनाती है। वनप्लस ने इसे AquaTouch टेक्नोलॉजी से लैस किया है जिसके चलते स्मार्टफोन स्क्रीन पर पानी गिरा होने पर भी यह उंगलियों का टच अच्छे से समझ पाएगी। यह IP65 रेटिड फोन है जो इसे वॉटरप्रूफ तथा डस्टप्रूफ बनाया है।

डिस्प्ले : वनप्लस नोर्ड 4 स्मार्टफोन 20.1:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जो 2772 × 1240 पिक्सल रेजोेल्यूशन वाली 6.74 इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह Super Fluid AMOLED स्क्रीन जो Ultra HDR तथा 2150nits पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट और सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस : Nord 4 फोन Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। बता दें कि इस मोबाइल पर 4 साल की सॉफ्टवेयर अपडेट तथा 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है। यह स्मार्टफोन OnePlus RAM-Vitalization तकनीक से लैस है

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नोर्ड 4 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर OIS तथा EIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 112° FoV वाला 8MP Ultra-Wide Sony सेंसर भी मौजूद है। वहीं सेल्फी खींचने तथा वीडियो कॉलिंग करने के लिए OnePlus Nord 4 5G फोन 16MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : फोन को लंबा पावर बैकअप प्रदान करने के लिए इसमें 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसे 4 सालों में 1600 बार भी चार्ज किया जाए, तो भी इसकी हेल्थ 80% से ज्यादा ही रहेगी। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वनप्लस नोर्ड 4 5जी फोन 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस किया गया है।

OnePlus 13 Price
Rs. 54,999
Go To Store
See All Prices

The post OnePlus Nord 4 को OxygenOS 15 पर अपडेट करने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो कैमरा बन जाएगा कबाड़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-4-camera-problem-after-oxygenos-15-update/feed/ 0
Vivo V40e vs OnePlus Nord 4 कैमरा कंपैरिजन: जानें दोनों फोन्स में कौन आगे https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40e-vs-oneplus-nord-4-camera-compare-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40e-vs-oneplus-nord-4-camera-compare-hindi/#respond Sat, 30 Nov 2024 04:30:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160691 Vivo V40e और OnePlus Nord 4 दो लोकप्रिय स्मार्टफोन हैं जो ₹30,000 के अंदर आते हैं और दोनों में समान रियर कैमरा सेटअप है। इन दोनों में एक ड्यूल-कैमरा कॉन्फिरेशन है, जिसमें एक 50MP का प्राइमरी सेंसर और एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। हालांकि, इनका फ्रंट-फेसिंग कैमरा अलग है। Vivo V40e में 50MP […]

The post Vivo V40e vs OnePlus Nord 4 कैमरा कंपैरिजन: जानें दोनों फोन्स में कौन आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo V40e और OnePlus Nord 4 दो लोकप्रिय स्मार्टफोन हैं जो ₹30,000 के अंदर आते हैं और दोनों में समान रियर कैमरा सेटअप है। इन दोनों में एक ड्यूल-कैमरा कॉन्फिरेशन है, जिसमें एक 50MP का प्राइमरी सेंसर और एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। हालांकि, इनका फ्रंट-फेसिंग कैमरा अलग है। Vivo V40e में 50MP का हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा है, जबकि OnePlus Nord 4 में 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। यह निर्धारित करने के लिए कि कौन सा फोन वास्तविक दुनिया में बेहतर कैमरा प्रदर्शन प्रदान करता है हमने दोनों डिवाइसों की टेस्टिंग विभिन्न लाइटिंग कंडीशंस में की और डिफॉल्ट सेटिंग्स का उपयोग किया। आगे की तुलना में हम दिन के उजाले में प्रदर्शन, अल्ट्रावाइड शॉट्स, पोर्ट्रेट फोटोज, सेल्फी और लो-लाइट (नाइट) फोटोग्राफी को चेक करेंगे, ताकि यह आंका जा सके कि कौन सा फोन प्रत्येक कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन करता है।

डेलाइट

Before image
Vivo V40e
After image
OnePlus Nord 4

दिन के उजाले में फोटोग्राफी में Vivo V40e और OnePlus Nord 4 दोनों समान रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। दोनों ही डिटेल और वाइब्रेंट कलर प्रदान करते हैं। हालांकि, OnePlus Nord 4 का 50MP सेंसर कुलर टोन (cooler tones) उत्पन्न करता है, जिससे फोटोज में एक अधिक नाटकीय प्रभाव (dramatic flair) आता है। यह छायादार क्षेत्रों (shadowed areas) को थोड़ी बेहतर एक्सपोजर (exposure) के साथ संभालता है, जिससे सूक्ष्म (finer) डिटेल (details) सामने आते है।

विजेता: OnePlus Nord 4

अल्ट्रावाइड

Before image
Vivo V40e
After image
OnePlus Nord 4

Vivo V40e के रंगों में एक्सट्रा पंच (extra punch) हो सकते हैं, लेकिन OnePlus Nord 4 अपनी स्पष्ट (sharper) इमेज क्वालिटी से प्रभावित करता है। दोनों फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। फिर भी Nord 4 गर्म (warmer) कलर को प्राथमिकता देता है और छायादार क्षेत्रों (shadowed areas) में विशेष रूप से डिटेल (details) को बेहतर तरीके से संरक्षित (preserve) करता है।

विजेता: OnePlus Nord 4

पोर्टेट

Before image
Vivo V40e
After image
OnePlus Nord 4

OnePlus Nord 4 का पोर्ट्रेट्स के लिए कलर कैलिब्रेशन (colour calibration) Vivo V40e के समान है, लेकिन इसमें हाइलाइट्स (highlights) और शैडो (shadows) को बेहतर तरीके से बनाए रखने का फायदा है, जो अक्सर Vivo में ओवरएक्सपोज्ड दिखते हैं। इसका मतलब है कि Nord 4 में चेहरे की डिटेल का प्रदर्शन बेहतर होता है।

विजेता: OnePlus Nord 4

सेल्फी

Before image
Vivo V40e
After image
OnePlus Nord 4

OnePlus Nord 4 के वॉर्म टोन में भी सेल्फी को बेहतर बनाते हैं, जिससे वे कुछ मामलों में Vivo V40e की तुलना में शार्प दिखाई देती हैं। हालांकि, जब बात बैकग्राउंड एक्सपोजर और वास्तविक स्किन के कलर की होती है। वहीं, Vivo स्मार्टफोन OnePlus से कहीं आगे निकल जाता है, जो शायद इसके बेहतर 50MP सेंसर के कारण है, जबकि Nord 4 में 32MP सेंसर है।

विजेता: Vivo V40e

लोलाइट (नाइट मोड)

Before image
Vivo V40e
After image
OnePlus Nord 4

दिन के उजाले में ली गई तस्वीरों के विपरीत वीवो वी40ई अपनी तस्वीरों में वनप्लस नॉर्ड 4 की तुलना में ज्यादा वॉर्म कलर और ज्यादा वाइब्रेंट कलर प्रदान करता है। तस्वीरें (ऊपर) स्मार्टफोन के संबंधित नाइट मोड के साथ कैप्चर की गई हैं। वनप्लस स्मार्टफोन कूलर टोन और स्मूथ डिटेल्स का ऑप्शन चुनता है, जो रेलिंग और बिल्डिंग फीचर्स जैसे तत्वों में विशेष रूप से ध्यान देने योग्य हैं, जिससे कुल मिलाकर कम दानेदार दिखाई होता है।

विजेता: टाई

फैसला

Vivo V40e OnePlus Nord 4
Rs 28,999 (8GB + 128GB) Rs 29,999 (8GB + 128GB)
Rs 30,999 (8GB + 256GB) Rs 32,999 (8GB + 256GB)
Rs 35,999 (12GB + 256GB)

 

OnePlus Nord 4 अधिकतर कैटेगरी में Vivo V40e से बेहतर साबित होता है। खासकर दिन के उजाले, अल्ट्रावाइड, और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में। OnePlus स्मार्टफोन लगातार छायादार क्षेत्रों में बेहतर एक्सपोजर और आकर्षक कलर के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है। हालांकि, जब बात सेल्फी की आती है तो Vivo V40e अधिक आकर्षक परिणाम प्रदान करता है। इसके अधिक वास्तविक त्वचा के कलर और बेहतर बैकग्राउंड एक्सपोज़र की वजह से, जो इसके हाई-रिजोल्यूशन फ्रंट-फेसिंग सेंसर के कारण संभव है।

लो-लाइट (नाइट मोड) प्रदर्शन के मामले में दोनों स्मार्टफोन लगभग समान हैं, जबकि Vivo V40e वॉर्म कलर और वाइब्रेंट कलर प्रदान करता है, OnePlus Nord 4 कूलर टोन और कम नॉइस के साथ बेहतर प्रदर्शन करता है। हालांकि, यह उल्लेखनीय है कि Vivo स्मार्टफोन में Smart Aura लाइट है, जो विशेष रूप से कम रोशनी में रियर कैमरा पोर्ट्रेट्स को बेहतर तरीके से कैप्चर कर सकती है।

इसलिए, दोनों के बीच चुनाव आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। अगर आप सेल्फी और लो-लाइट फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो Vivo V40e अपने प्रदर्शन में शानदार साबित होता है। वहीं, यदि आप अलग-अलग रोशनी की स्थिति और डिटेल्स वाली तस्वीरों को प्राथमिकता देते है तो OnePlus Nord 4 पर विचार किया जा सकता है।

The post Vivo V40e vs OnePlus Nord 4 कैमरा कंपैरिजन: जानें दोनों फोन्स में कौन आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40e-vs-oneplus-nord-4-camera-compare-hindi/feed/ 0
Vivo V40e vs OnePlus Nord 4 परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें किसकी हुई जीत https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40e-vs-oneplus-nord-4-performance-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40e-vs-oneplus-nord-4-performance-comparison-in-hindi/#respond Sun, 03 Nov 2024 04:30:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=158481 1,000 रुपये सस्ता होने के बावजूद, Vivo V40e फोन OnePlus Nord 4 के साथ कड़ा मुकाबला करता है। यह इस सेगमेंट में अच्छे परफॉर्मेंस करने वाले स्मार्टफोंस में से एक है। लेकिन वीवो स्मार्टफोन वास्तव में कितनी अच्छी प्रतिस्पर्धा करता है? इस तुलना में हम करीब से नजर डालते हैं। बता दें कि वीवो वी40ई […]

The post Vivo V40e vs OnePlus Nord 4 परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें किसकी हुई जीत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

1,000 रुपये सस्ता होने के बावजूद, Vivo V40e फोन OnePlus Nord 4 के साथ कड़ा मुकाबला करता है। यह इस सेगमेंट में अच्छे परफॉर्मेंस करने वाले स्मार्टफोंस में से एक है। लेकिन वीवो स्मार्टफोन वास्तव में कितनी अच्छी प्रतिस्पर्धा करता है? इस तुलना में हम करीब से नजर डालते हैं। बता दें कि वीवो वी40ई MediaTek Dimensity 7300 चिप से लैस है जबकि वनप्लस नॉर्ड 4 स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट वाला है। हमने चेक करने के लिए गेमिंग टेस्ट के साथ-साथ ग्लोबल बेंचमार्किंग ऐप के साथ दोनों स्मार्टफोन का टेस्ट किया है। आइए, आगे डिटेल जानते हैं।

Vivo V40e OnePlus Nord 4
28,999 रुपये (8GB + 128GB) 29,999 रुपये (8GB + 128GB)
30,999 रुपये (8GB + 256GB) 32,999 रुपये (8GB + 256GB)
35,999 रुपये (12GB + 256GB)

AnTuTu

वनप्लस नॉर्ड 4 ने ग्लोबल बेंचमार्किंग ऐप AnTuTu पर वीवो V40e को पछाड़ दिया है, जो कुछ रियल टाइम के उपयोग के साथ फोन के CPU, GPU, UX और मेमोरी का टेस्ट करता है। इसका रिजल्ट कुछ भी हो, लेकिन वनप्लस स्मार्टफोन तेज प्रोसेसिंग स्पीड और ग्राफिक्स परफॉरमेंस के साथ आगे निकल जाता है।

Vivo V40e OnePlus Nord 4
6,70,195 11,69,622


वास्तविक उपयोग:
भले ही वीवो वी40ई का AnTuTu स्कोर वनप्लस नॉर्ड 4 से मेल नहीं खाता है, लेकिन यह नियमित उपयोग में अच्छा परफॉर्मेंस देता है।

विजेता: OnePlus Nord 4

गीकबेंच

वीवो वी40ई गीकबेंच पर समान परफॉर्मेंस दिखाता है, जिससे यह पता चलता है कि यह कितनी तेजी से काम संभालता है। हैंडसेट ने सिंगल-कोर पर 962 और मल्टी-कोर टेस्ट पर 2,892 स्कोर किया है। इसकी तुलना में वनप्लस नॉर्ड 4 ने सिंगल-कोर पर 1,744 और मल्टी-कोर टेस्ट पर 4,365 के साथ काफी अधिक स्कोर हासिल किया है जो एक ज्यादा अच्छे प्रदर्शन के अंतर को उजागर करता है।

Vivo V40e OnePlus Nord 4
962 single-core, 2,892 multi-core 1,744 single-core, 4,365 multi-core


वास्तविक उपयोग:
भले ही वनप्लस नॉर्ड 4 गीकबेंच के अनुसार कार्यों को पूरा करने में तेज है, लेकिन वीवो वी40ई भी पीछे नहीं है। वास्तविक दुनिया में स्मार्टफोन का उपयोग करते समय ऐप लॉन्च करने या मल्टीटास्किंग करते समय कोई लैग नहीं था।

विजेता: OnePlus Nord 4

सीपीयू थ्रॉटल

बर्नआउट ऐप का उपयोग करके किए गए इस CPU थ्रॉटल टेस्ट में हमें तीव्र लोड के तहत स्मार्टफोन का प्रदर्शन को देखने को मिलता है। इस मांग वाले परीक्षण में वीवो वी40ई वनप्लस नॉर्ड 4 से बेहतर प्रदर्शन करता है जो लंबे समय तक एक या दो कार्य चलाने के दौरान लगभग 19 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है।

Vivo V40e OnePlus Nord 4
66.6 48.8


वास्तविक उपयोग:
वनप्लस नॉर्ड 4 की तुलना में वीवो वी40ई मांग वाले कार्यों के लिए अधिक विश्वसनीय विकल्प साबित होता है। यह हमारे गेमिंग टेस्ट में भी स्पष्ट है।

विजेता: Vivo V40e

गेमिंग

गेमिंग टेस्ट के लिए हमने BGMI, Call of Duty और Real Racing 3 डाउनलोड किए और समान सेटिंग्स वाले दोनों डिवाइस पर 30-30 मिनट तक खेला। अपने AnTuTu और Geekbench स्कोर के विपरीत OnePlus Nord 4 ने निराशाजनक प्रदर्शन दिया है।

Smartphones Avg FPS After 30 minutes
BGMI Call of Duty Real Racing 3
Vivo V40e 37.23 55.77 57.34
OnePlus Nord 4 35.64 53.54 58.84

वीवो वी40ई अपने समकक्षों से न केवल बेहतर एफपीएस बल्कि थर्मल मैनेजमेंट के मामले में भी बेहतर है। हैंडसेट का तापमान औसतन 4.1 डिग्री बढ़ा है जबकि वनप्लस नॉर्ड 4 में औसतन 7.8 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। यह अंतर आंशिक रूप से वनप्लस डिवाइस की ऑल-मेटल बॉडी के कारण हो सकता है। जिसमें प्लास्टिक की तुलना में अधिक थर्मल कंडक्टिविटी होती है।

Smartphones Temperature increase (Celsius)
BGMI Call of Duty Real Racing 3
Vivo V40e 5.1 degrees 3.2 degrees 4 degrees
OnePlus Nord 4 8.8 degrees 10.2 degrees 4.4 degrees

वास्तविक उपयोग: गेमर्स को वीवो वी40ई अपनी कीमत के हिसाब से प्रभावशाली लगेगा। हैंडसेट न केवल गहन गेमिंग के दौरान ठंडा रहता है, बल्कि वनप्लस नॉर्ड 4 की तुलना में उच्च फ्रेम दर भी प्रदान करता है, जिससे गेमिंग ज्यादा आसान हो जाती है।

विजेता: Vivo V40e

नतीजा

इसके साथ ही वीवो वी40ई और वनप्लस नॉर्ड 4 के प्रदर्शन की हमारी तुलना समाप्त होती है। वनप्लस स्मार्टफोन रॉ परफॉरमेंस के मामले में सबसे आगे है, AnTuTu और गीकबेंच बेंचमार्क में उच्च स्कोर के साथ तेज प्रोसेसिंग और बेहतरीन ग्राफिक्स प्रदर्शित करता है। हालाँकि, वीवो वी40ई अपनी खुद की खूबियाँ पेश करता है, जिसमें खासकर गेमिंग और भारी लोड के तहत निरंतर प्रदर्शन शामिल हैं। यह स्मूथ फ्रेम रेट, बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर अधिक दक्षता प्रदान करता है। इसलिए लंबे समय तक गेमिंग सेशन और कूलर ऑपरेशन को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए वीवो वी40ई कीमत के हिसाब से बेहतर अनुभव प्रदान करता है, जबकि वनप्लस नॉर्ड 4 उन लोगों के लिए शानदार है जो हैवी कार्यों में बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं।

The post Vivo V40e vs OnePlus Nord 4 परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें किसकी हुई जीत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40e-vs-oneplus-nord-4-performance-comparison-in-hindi/feed/ 0
Vivo V40e vs OnePlus Nord 4 का बैटरी कंपैरिजन, जानें कौन है आगे https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40e-vs-oneplus-nord-4-battery-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40e-vs-oneplus-nord-4-battery-comparison-in-hindi/#respond Sat, 02 Nov 2024 05:30:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=158450 अगर आप Vivo V40e और OnePlus Nord 4 दोनों की ही बड़ी बैटरी होने के चलते कंफ्यूज हो रहे हैं तो चलिए बेंचमार्क टेस्टिंग और रियल टाइम उपयोग की तुलना करते हुए जाने कि, दोनों में से कौनसा फोन बेस्ट है। इससे पहले दोनों फोन की कीमत जान लेते हैं। तो इन दोनों की कीमत […]

The post Vivo V40e vs OnePlus Nord 4 का बैटरी कंपैरिजन, जानें कौन है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप Vivo V40e और OnePlus Nord 4 दोनों की ही बड़ी बैटरी होने के चलते कंफ्यूज हो रहे हैं तो चलिए बेंचमार्क टेस्टिंग और रियल टाइम उपयोग की तुलना करते हुए जाने कि, दोनों में से कौनसा फोन बेस्ट है। इससे पहले दोनों फोन की कीमत जान लेते हैं। तो इन दोनों की कीमत 30,000 रुपये के अंदर है और दोनों ही हैंडसेट में 5,500mAh की बैटरी दी गई है। Vivo V40e की कीमत 28,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Nord 4 का बेस वैरियंट 29,999 रुपये में उपलब्ध है। हमने इन मोबाइल्स की तुलना चार्जिंग टेस्ट से भी की है। जिससे ये साफ हो जाए कि, इस बैटरी के साथ कौनसा फोन इस्तेमाल के लिए ज्यादा अच्छा है।

पीसीमार्क बैटरी

PCMark बैटरी टेस्ट में OnePlus Nord 4 व Vivo V40e से एक घंटा ज्यादा चलता है, जो तब तक लगातार काम करता है जब तक बैटरी 100 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत न हो जाए। दोनों स्मार्टफोन का टेस्ट ब्राइटनेस को 80 प्रतिशत और वॉल्यूम को 50 प्रतिशत पर सेट करके किया गया है। हालाँकि, OnePlus Nord 4 इस टेस्ट में ज्यादा स्क्रीन टाइम हासिल करता है, जो रियल टाइम में इस्तेमाल में बेहतर बैटरी बैकअप का सुझाव देता है।

दोनों स्मार्टफोन बेहतरीन बैटरी लाइफ देने के लिए ऑप्टिमाइज किए गए हैं, जो अधिकतम सेटिंग पर इस्तेमाल किए जाने पर भी पूरे दिन चलते हैं।

विजेता: OnePlus Nord 4

वीडियो स्ट्रीमिंग

Vivo V40e OnePlus Nord 4
3 percent 5 percent

30 मिनट के YouTube स्ट्रीमिंग टेस्ट में FHD रिजॉल्यूशन पर Vivo V40e ने बैटरी ऑप्टिमाइजेशन में OnePlus Nord 4 को पीछे छोड़ दिया है। दोनों को 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम पर सेट किया गया था। इन रिजल्ट के आधार पर Vivo V40e निरंतर वीडियो स्ट्रीमिंग में लगभग 16 घंटे का प्रदर्शन करेगा। जबकि वनप्लस नॉर्ड 4 लगभग 10 घंटे तक चलेगा।

वास्तविक उपयोग: यदि आप अपने मोबाइल डिवाइस पर कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो दोनों में से Vivo V40e आपकी पहली पसंद बनना चाहिए, क्योंकि टेस्टिंग में यह कम बैटरी प्रतिशत का उपयोग करता पाया गया है।

विजेता: Vivo V40e

गेमिंग टेस्ट

Vivo V40e OnePlus Nord 4
17 percent 19 percent

 

गेमिंग टेस्ट में BGMI, Call of Duty, और Real Racing 3 के 30 मिनट के लिए खेला गया है। Vivo V40e ने कुल बैटरी खपत 17 प्रतिशत की है। जो OnePlus Nord 4 की तुलना में कुछ कम है। दोनों डिवाइस के बीच निष्पक्ष तुलना करने के लिए डिस्प्ले ब्राइटनेस, वॉल्यूम, ग्राफिक्स और फ्रेम रेट सेटिंग्स को समान रखा गया था।

वास्तविक उपयोग: Vivo V40e हैवी ऑपरेशन के दौरान लंबी बैटरी लाइफ के लिए बेहतर है। इसके अलावा, तुलना करते हुए देखा गया कि इसका थर्मल मेंजमेंट OnePlus Nord 4 की तुलना में बेहतर है।

विजेता: Vivo V40e

चार्जिंग स्पीड

Charging speed Charging time (20-100 percent)
Vivo V40e 80W 42 minutes
OnePlus Nord 4 100W 24 minutes

 

OnePlus Nord 4 ने चार्जिंग स्पीड में Vivo V40e से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। 100W फास्ट चार्जिंग से लैस OnePlus का फोन 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक केवल 24 मिनट में चार्ज होता है। जबकि, Vivo V40e, जो 80W चार्जर के साथ आता है और 20 प्रतिशत से फुल चार्ज होने में 42 मिनट लेता है। बता दें कि, दोनों फोन में चार्जर बॉक्स में शामिल है।

वास्तविक उपयोग: OnePlus Nord 4 की त्वरित चार्जिंग स्पीड सुनिश्चित करती है कि, आप डिस्चार्ज के तुरंत बाद उपयोग करने के लिए तैयार हों, जबकि Vivo V40e के साथ आपको थोड़ी देर इंतजार करना होगा।

विजेता: OnePlus Nord 4

नतीजा

Vivo V40e और OnePlus Nord 4 दोनों स्मार्टफोंस एक ही 5,500mAh बैटरी होने के बावजूद कई पहलुओं में उत्कृष्ट हैं। OnePlus Nord 4 चार्जिंग और लंबे उपयोग को प्राथमिकता देने वालों के लिए एक मजबूत विकल्प बनता है।

हालांकि, Vivo V40e वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग दक्षता में बेहतर प्रदर्शन करता है, इसलिए, दोनों के बीच का चयन इस बात पर निर्भर करेगा कि आप तेज चार्जिंग और स्क्रीन टाइम (OnePlus Nord 4) को महत्व देते हैं या मीडिया और गेमिंग के लिए बेहतर अनुकूलन (Vivo V40e) को चुनते हैं।

The post Vivo V40e vs OnePlus Nord 4 का बैटरी कंपैरिजन, जानें कौन है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40e-vs-oneplus-nord-4-battery-comparison-in-hindi/feed/ 0
100W की चार्जिंग वाले OnePlus के इस फोन पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, जानें पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/100w-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-oneplus-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ab%e0%a5%8b/ https://www.91mobiles.com/hindi/100w-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-oneplus-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ab%e0%a5%8b/#respond Wed, 23 Oct 2024 05:50:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=157492 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप भारी डिस्काउंट के साथ वनप्लस का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको OnePlus Nord 4 पर मिल रही बंपर डील के बारे जानना जरूरी है। फ्लैगशिप-स्तर की क्षमताओं के साथ, स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी, स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर, 256 जीबी तक स्टोरेज और 100W SUPERVOOC तकनीक है। इसके अलावा […]

The post 100W की चार्जिंग वाले OnePlus के इस फोन पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप भारी डिस्काउंट के साथ वनप्लस का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको OnePlus Nord 4 पर मिल रही बंपर डील के बारे जानना जरूरी है। फ्लैगशिप-स्तर की क्षमताओं के साथ, स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी, स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर, 256 जीबी तक स्टोरेज और 100W SUPERVOOC तकनीक है। इसके अलावा 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 29,999 रुपये है। लेकिन, फोन खरीदने के लिए अगर आप चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको हजारों रुपये की बचत हो सकती है।

OnePlus Nord 4 का प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹29,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹32,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹35,999

फोन को Mercurial Silver, Obsidian Midnight और Oasis Green कलर में खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord 4 पर ऑफर

  • वनप्लस नॉर्ड 4 खरीदने वाले ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट और 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं।
  • इसके अलावा, 3,000 रुपये तक की अस्थायी कीमत में भी कमी की गई है, जिससे प्रभावी कीमत 5,000 रुपये तक कम हो जाएगी
  • यह ऑफर फिलहाल OnePlus.in, Amazon.in, OnePlus Experience Stores के साथ-साथ oneplus.in, OnePlus Experience Stores, Amazon.in जैसे ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स के साथ-साथ रिलायंस डिजिटल, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स, क्रोमा, विजय सेल्स, पूर्विका, संगीता मोबाइल्स, पाई इलेक्ट्रॉनिक्स, बिग सी मोबाइल्स, लॉट मोबाइल्स और अन्य जैसे ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

OnePlus Nord 4 की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: वनप्लस नोर्ड 4 स्मार्टफोन 20.1:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जो 2772 × 1240 पिक्सल रेजोेल्यूशन वाली 6.74 इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह Super Fluid AMOLED स्क्रीन जो Ultra HDR तथा 2150nits पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट और सपोर्ट करती है।
  • प्रोसेसर: प्रोसेसिंग के लिए Nord 4 5G को Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। इस 8-कोर प्रोसेसर में एक 2.8GHz Cortex-X4 कोर, चार 2.6GHz Cortex-A720 कोर तथा तीन 1.9GHz Cortex-A520 शामिल हैं।
  • मैमोरी: वनप्लस नोर्ड 4 इंडिया में 8GB RAM और 12GB RAM पर लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन OnePlus RAM-Vitalization तकनीक से लैस है जो मोबाइल की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसकी ताकत को बढ़ाती है। नया नोर्ड फोन 128GB UFS3.1 Storage तथा 256GB UFS4.0 Storage सपोर्ट करता है।
  • ओएस: वनप्लस नोर्ड 4 5जी फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 पर लॉन्च हुआ है जो वनप्लस के पसर्नल यूजर इंटरफेस OxygenOS 14.0 पर काम करता है। कंपनी की ओर से इस मोबाइल पर 4 साल की सॉफ्टवेयर अपडेट तथा 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट दी जाएगी। यानी यह मोबाइल Android 18 के लिए रेडी है।
  • कैमरा: इसके बैक पैनल पर OIS तथा EIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर दिया गया है। बता दें कि OnePlus 12 Series के फोन में यही कैमरा सेंसर मिलता है। वहीं नोर्ड 4 के बैक कैमरा सेटअप में 112° FoV वाला 8MP Ultra-Wide Sony सेंसर भी मौजूद है। वहीं, फ्रंट पर 16MP कैमरा सपोर्ट है।
  • बैटरी: वनप्लस नोर्ड 4 को लंबा पावर बैकअप प्रदान करने के लिए इस स्मार्टफोन में 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। इस दमदार कैपेसिटी के साथ ही फोन में Battery Health Engine तकनीक भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसे 4 सालों में 1600 बार भी चार्ज किया जाए, तो भी इसकी हेल्थ 80% से ज्यादा ही रहेगी।
  • फास्ट चार्जिंग: बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वनप्लस नोर्ड 4 5जी फोन 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस होकर आया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वनप्लस के मुताबिक इस टेक्नोलॉजी के चलते Nord 4 को सिर्फ 28 मिनट में ही 1% से 100 प्रतिशत फुल चार्ज किया जा सकता है।

The post 100W की चार्जिंग वाले OnePlus के इस फोन पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/100w-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-oneplus-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ab%e0%a5%8b/feed/ 0
Motorola Edge 50 vs OnePlus Nord 4 कैमरा कंपैरिजन, जानें किसका कैमरा है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-50-vs-oneplus-nord-4-camera-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-50-vs-oneplus-nord-4-camera-comparison-in-hindi/#respond Tue, 22 Oct 2024 12:06:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=157445 हाल ही में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 (review) और OnePlus Nord 4 (review) दोनों ही मिड-रेंज स्मार्टफोन्स हैं, जो ₹30,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इनके कैमरा परफॉर्मेंस की तुलना से आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि कौन-सा फोन आपकी जरूरतों के हिसाब से बेहतर फोटो […]

The post Motorola Edge 50 vs OnePlus Nord 4 कैमरा कंपैरिजन, जानें किसका कैमरा है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 (review) और OnePlus Nord 4 (review) दोनों ही मिड-रेंज स्मार्टफोन्स हैं, जो ₹30,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इनके कैमरा परफॉर्मेंस की तुलना से आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि कौन-सा फोन आपकी जरूरतों के हिसाब से बेहतर फोटो क्लिक करता है। आइए देखते हैं दोनों फोन के कैमरा फीचर्स और रियल लाइफ में इनकी परफॉर्मेंस कैसी है।

Motorola Edge 50 and OnePlus Nord 4 कैमरा स्पेसिफिकेशंस

Motorola Edge 50 में 50MP का प्राइमरी सेंसर है, जो f/1.8 अपर्चर और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) के साथ आता है। साथ ही, इसमें 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। वहीं OnePlus Nord 4 में भी 50MP का प्राइमरी सेंसर है, लेकिन यह Sony LYTIA सेंसर है, जिसमें EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन) और OIS दोनों मौजूद हैं। इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर है, लेकिन टेलीफोटो लेंस नहीं है।

Motorola Edge 50 OnePlus Nord 4
Primary Sensor 50MP f/1.8 aperture with OIS 50MP Sony LYTIA sensor with f/1.8 and EIS + OIS
Secondary Sensor 13MP ultrawide sensor with 120-degree FoV 8MP ultrawide sensor with 112-degree FoV
Tertiary Sensor 10MP 3x telephoto with OIS NA
Front Camera 32MP sensor with f/2.4 aperture 16MP sensor with f/2.4 aperture

Motorola Edge 50 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट है, जिसमें Qualcomm Spectra ट्रिपल 14-बिट ISP है, जो बेहतर इमेज प्रोसेसिंग करता है। वहीं, OnePlus Nord 4 Snapdragon 7 Plus Gen 3 चिपसेट से लैस है, जिसमें 18-बिट ट्रिपल कॉग्निटिव ISP है, जिससे इसे इमेज प्रोसेसिंग में बढ़त मिलती है।

डेलाइट

दोनों स्मार्टफोन 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ आते हैं, लेकिन इनके आउटपुट में अंतर दिखाई है। Motorola Edge 50 की तस्वीरें कूल टोन और अधिक सैचुरेटेड दिखती हैं। यह गहरे कलर को अधिक क्लैरिटी के साथ कैप्चर करता है, जबकि OnePlus Nord 4 की तस्वीरें थोड़ी धुंधली दिखती हैं, खासकर बादल वाले दिन। Motorola का लेंस अधिक विस्तृत दृश्य (फील्ड ऑफ व्यू) कैप्चर करता है, उदाहरण के लिए जमीन पर अधिक टाइल्स और इमारत की रेलिंग दिखाई देती हैं।

Before image
Motorola Edge 50
After image
OnePlus Nord 4

OnePlus Nord 4 HDR को बेहतर तरीके से हैंडल करता है, जिससे पेड़-पौधों और अन्य वस्तुओं की डिटेल बेहतर रहते हैं, लेकिन Motorola की तस्वीरों में शैडो एरिया में नॉइज कम होता है, जिससे तस्वीरें अधिक स्पष्ट और आकर्षक लगती हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए Motorola Edge 50 की पॉप और वाइब्रेंट तस्वीरें अधिक उपयुक्त हैं।

विजेता: Motorola Edge 50

अल्ट्रावाइड 

Motorola Edge 50 का अल्ट्रावाइड लेंस न केवल व्यापक दृश्य कैप्चर करता है, बल्कि इसका 13MP सेंसर अधिक डिटेल को बेहतर ढंग से बनाए करता है। दोनों लेंसों के बीच कलर की स्थिरता Motorola Edge 50 में बेहतर है, जबकि OnePlus Nord 4 में कलर में थोड़ा कूलर टोन दिखाई देता है।

Before image
Motorola Edge 50
After image
OnePlus Nord 4

Motorola Edge 50 की अल्ट्रावाइड तस्वीरें OnePlus Nord 4 की तुलना में अधिक क्लियर और वाइब्रेंट होती हैं। Motorola की तस्वीरें थोड़ा गर्म (warm) टोन रखती हैं, जिससे ये तस्वीरें सोशल मीडिया के लिए अधिक आकर्षक दिखती हैं।

विजेता: Motorola Edge 50

पोर्ट्रेट

जब पोर्ट्रेट शॉट्स की बात आती है, तो Motorola Edge 50 स्किन के कलर को अधिक नेचुलर तरीके से कैप्चर करता है, जबकि OnePlus Nord 4 कपड़ों के कलर और डिटेल को बेहतर ढंग से कैप्चर करता है। हालांकि OnePlus Nord 4 एज डिटेक्शन में अधिक सटीकता रखता है।

Before image
Motorola Edge 50
After image
OnePlus Nord 4

Motorola Edge 50 में व्हाइट बैलेंस (white balance) और नेचुरल बोकह (background blur) बेहतर है, जिससे तस्वीरें अधिक संतुलित लगती हैं। वहीं, OnePlus Nord 4 अधिक डीटेल कैप्चर करता है, खासकर चेहरे और कपड़ों में।

विजेता: Tie

सेल्फी

Motorola Edge 50 का 32MP का फ्रंट कैमरा फेस की अधिक डीटेल और स्किन टेक्स्चर को बेहतर ढंग से कैप्चर करता है। हालांकि इसमें कलर थोड़े ज्यादा सैचुरेटेड होते हैं। छाया (shadows) की बात करें, तो Motorola की सेल्फी में शैडो बेहतर ढंग से हैंडल होता है, जिससे तस्वीरें अधिक क्लियर और आकर्षक दिखती हैं।

Before image
Motorola Edge 50
After image
OnePlus Nord 4`

वहीं,OnePlus Nord 4 का 16MP का फ्रंट कैमरा टी-शर्ट के कलर को बेहतर ढंग से कैप्चर करता है, हालांकि शैडो कम स्पष्ट होती हैं और व्हाइट बैलेंस भी थोड़ा असंतुलित दिखता है।

विजेता: Motorola Edge 50

लो-लाइट

बिना नाइट मोड के कम रोशनी में Motorola Edge 50 की तस्वीरें औसत से नीचे हैं। यह रेड कलर और वार्म टोन(warm tones) को संभालने में संघर्ष करता है। इमारत की खिड़कियां और पैनल्स समान रूप से रोशन नहीं होती हैं, जिससे तस्वीरें असमान दिखती हैं। HDR परफॉर्मेंस भी औसत है।

Before image
Motorola Edge 50
After image
OnePlus Nord 4

दूसरी ओर OnePlus Nord 4 का लो-लाइट परफॉर्मेंस बेहतर है। इसमें रोशनी समान रूप से बंटी होती है और रेड कलर को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जाता है। बैकलाइट साइनबोर्ड पर डिटेल भी अच्छा होता है।

विजेता: OnePlus Nord 4

नाइट मोड

नाइट मोड में की बात करें, तो Motorola Edge 50 की तस्वीरों में बहुत सुधार होता है। रेड कलर अधिक संतुलित होते हैं और इमारत के पैनल पर ग्रेडिएंट भी बेहतर तरीके से दिखता है। लाइट सोर्स में संतुलन और डीटेल्स अधिक स्पष्ट होती हैं। OnePlus Nord 4 की नाइट मोड तस्वीरें लो-लाइट शॉट्स जैसी ही दिखती हैं, क्योंकि इसका लो-लाइट मोड भी लॉन्ग एक्सपोजर का उपयोग करता है।

Before image
Motorola Edge 50
After image
OnePlus Nord 4

विजेता: Motorola Edge 50

नतीजा

कैमरा सैंपल के हिसाब से Motorola Edge 50 दिन की रोशनी, अल्ट्रावाइड, सेल्फी और नाइट मोड में बेहतर प्रदर्शन करता है। इसके शॉट्स में स्किन कलर नेचुलर लगता है और ओवरऑल तस्वीरें सोशल मीडिया के लिए अधिक आकर्षक होती हैं। दूसरी ओर, OnePlus Nord 4 पोर्ट्रेट शॉट्स और लो-लाइट में बेहतर है। यदि आपको एक टेलीफोटो लेंस की आवश्यकता है और सोशल मीडिया-तैयार तस्वीरें चाहिए, तो Motorola Edge 50 आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

The post Motorola Edge 50 vs OnePlus Nord 4 कैमरा कंपैरिजन, जानें किसका कैमरा है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-50-vs-oneplus-nord-4-camera-comparison-in-hindi/feed/ 0
OnePlus Nord 4 vs OPPO Reno 12 कैमरा कंपैरिजन, देखें कौन रहता है आगे https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-4-vs-oppo-reno-12-camera-comparison-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-4-vs-oppo-reno-12-camera-comparison-details-in-hindi/#respond Mon, 21 Oct 2024 09:03:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=157213 वनप्लस नॉर्ड 4 (OnePlus Nord 4 (review)) 30,000 रुपये की आस-पास की रेंज में लोकप्रिय स्मार्टफोन है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर, 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग है। हाल ही में हमने  OPPO Reno 12 (review) के साथ फोन के परफॉर्मेंस और बैटरी की तुलना की, क्योंकि ये दोनों फोन समान […]

The post OnePlus Nord 4 vs OPPO Reno 12 कैमरा कंपैरिजन, देखें कौन रहता है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस नॉर्ड 4 (OnePlus Nord 4 (review)) 30,000 रुपये की आस-पास की रेंज में लोकप्रिय स्मार्टफोन है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर, 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग है। हाल ही में हमने  OPPO Reno 12 (review) के साथ फोन के परफॉर्मेंस और बैटरी की तुलना की, क्योंकि ये दोनों फोन समान प्राइस रेंज में आते हैं। आज हम दोनों फोन के बीच कैमरा कंपैरिजन कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि कौन-सा स्मार्टफोन बेहतर तस्वीरें लेता है।

OnePlus Nord 4 vs OPPO Reno 12 : प्राइस

वनप्लस नॉर्ड 4 ओप्पो रेनो 12 
8GB+128GB: 29,999 रुपये
8GB+256GB: 32,999 रुपये 8GB+256GB: 32,999 रुपये
12GB+256GB: 35,999 रुपये

डेलाइट में तस्वीरें

दोनों फोन अपने 50MP प्राइमरी कैमरे का उपयोग करते हुए दिन की रोशनी में खूबसूरत तस्वीरें खींचते हैं। दोनों तस्वीरों में कलर साइंस में अंतर है। OnePlus Nord 4 अधिक बैलेंस्ड कलर प्रस्तुत करता है, वहीं OPPO Reno 12 में अधिक वॉर्म कलर प्रोफाइल है। डायनामिक रेंज भी काफी समान है।

Before image
OnePlus Nord 4
After image
OPPO Reno 12

डिटेल का लेवल दोनों फोन के लिए समान है, हालांकि OnePlus Nord 4 में थोड़ी बेहतर क्लैरिटी है। खासकर जब जूम इन किया जाता है तो इमारत की लोहे से घिरी खिड़कियों के चारों ओर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पहले राउंड का रिजल्ट टाई है, क्योंकि दोनों की तस्वीरें काफी अच्छी हैं।

विजेता: टाई

अल्ट्रावाइड

स्टैंडर्ड दिन के उजाले में दोनों फोन की अल्ट्रावाइड शॉट्स की तस्वीरों के कलर में स्थिरता है, जो कि सराहनीय है। दोनों 8MP वाइड-एंगल लेंस का उपयोग करते हैं और डिटेल समान लेवल के मिलते हैं। हालांकि जूम इन करने पर OPPO Reno 12 में ग्रेन दिखता है, जबकि OnePlus Nord 4 क्लैरिटी को बनाए रखते हुए इस समस्या से बचता है। इसके अलावा, बाद में क्लिक की गई इमेज तुलना में थोड़ी सॉफ्ट लगती हैं। इसके बावजूद क्लैरिटी के मामले में OnePlus Nord 4 अभी भी आगे है और इसकी ओवरऑल इमेज बेहतर दिखती है।

Before image
OnePlus Nord 4
After image
OPPO Reno 12

विजेता: OnePlus Nord 4

पोर्ट्रेट 

दोनों फोन इसके लिए अपने प्राइमरी कैमरों का उपयोग करते हैं और सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग के माध्यम से पोर्ट्रेट शॉट्स बनाते हैं और आप निश्चित रूप से उनमें अंतर देख सकते हैं। दोनों अच्छी तरह से एज डिटेक्शन को संभालते हैं और सब्जेक्ट को बैकग्राउंड से अलग करते हैं। OnePlus Nord 4 का बोकेह इफेक्ट OPPO Reno 12 की तुलना में अधिक बेहतर है। स्किन टोन के मामले में Nord 4 अधिक बैलेस्ड रिजल्ट देता है, जबकि Reno 12 में हल्का लालिमा जुड़ता है। OnePlus Nord 4 भी अधिक फेसियल डिटेल को कैप्चर करता है, वहीं OPPO Reno 12 उन्हें सॉफ्ट करता है।

Before image
OnePlus Nord 4
After image
OPPO Reno 12

विजेता: OnePlus Nord 4

सेल्फी

सेल्फी के लिए OPPO Reno 12 में 32MP का हाई रिजॉल्यूशन लेंस है, जबकि OnePlus Nord 4 में 16MP का कैमरा है। एक बार फिर दोनों फोन ह्यूमन सब्जेक्ट्स को कैप्चर करने में एक महत्वपूर्ण अंतर दिखाते हैं। OPPO Reno 12 स्किन टोन को ब्राइट करता है, लेकिन इससे कुछ बारीक डिटेल खो जाते हैं, जबकि OnePlus Nord 4 अधिक नेचुलर स्किन टोन प्रदान करता है, हालांकि इसकी इमेज थोड़ी सॉफ्ट दिखाई देती है।

Before image
OnePlus Nord 4
After image
OPPO Reno 12

Nord 4 स्किन टेक्स्चर को OPPO Reno 12 की तुलना में बेहतर तरीके से कैप्चर करता है। अंत में OnePlus Nord 4 की इमेज में व्हाइट बैलेंस बेहतर होता है, जबकि Reno 12 की तस्वीरें एक-दूसरे के सामने तुलना करने पर अधिक धुंधली दिखाई देती हैं।

विजेटा: OnePlus Nord 4

लो-लाइट (night mode off)

दोनों फोन के लो-लाइट परफॉर्मेंस के लिए हमने सबसे पहले नाइट मोड बंद करके तस्वीरें लीं। नाइट मोड के बिना भी, OnePlus Nord 4 लंबी एक्सपोजर का उपयोग करता है, जो इमेज क्वालिटी में सुधार करता है। Nord 4 अधिक डिटेल कैप्चर करता है और OPPO Reno 12 की तुलना में बेहतर क्लैरिटी प्रदान करता है। Nord 4 द्वारा क्लिक की गई इमेज में साइन पर लिखे टेक्स्ट अधिक पठनीय है और यह कलर को अधिक सटीकता से संभालता है। हालांकि OPPO Reno 12 लेंस फ्लेयर को कंट्रोल करने में Nord 4 की तुलना में बेहतर काम करता है।

Before image
OnePlus Nord 4
After image
OPPO Reno 12

विजेता: OnePlus Nord 4

लो-लाइट (night mode on)

नाइट मोड को ऑन करने पर OPPO Reno 12 में सुधार दिखाई देता है। इसके डिटेल अधिक शार्प होते हैं, कलर अधिक रियल लगते हैं और टेक्स्ट पढ़ना आसान होता है। दूसरी ओर, OnePlus Nord 4 की नाइट मोड की तस्वीरें अपनी नॉन-नाइट मोड इमेज के समान लगती हैं, जिसमें कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं होता है। फिर भी Nord 4 में हल्का फायदा है, क्योंकि यह ओवरऑल क्लैरिटी में बेहतर प्रदर्शन करता है।

Before image
OnePlus Nord 4
After image
OPPO Reno 12

विजेता: OnePlus Nord 4

निष्कर्ष

OnePlus Nord 4 कैमरा तुलना में OPPO Reno 12 के मुकाबले विजेता के रूप में उभरता है। यह लगभग सभी कंडीशन में आगे रहता है जैसे कि पोर्ट्रेट शॉट्स, लो-लाइट इमेज, सेल्फी, अल्ट्रा-वाइड इमेज आदि। यदि आप 30,000 रुपये के आसपास की रेंज में एक कैमरा फोन की तलाश कर रहे हैं, तो इन दोनों डिवाइस के बीच OnePlus Nord 4 बेहतर विकल्प है।

The post OnePlus Nord 4 vs OPPO Reno 12 कैमरा कंपैरिजन, देखें कौन रहता है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-4-vs-oppo-reno-12-camera-comparison-details-in-hindi/feed/ 0