OnePlus Nord 5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Apr 2026 14:58:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus Nord 6 वर्सेस Nord 5, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/phone-comparison-in-hindi-oneplus-nord-6-vs-oneplus-nord-5-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-comparison-in-hindi-oneplus-nord-6-vs-oneplus-nord-5-price-and-specifications/#respond Tue, 07 Apr 2026 14:58:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193709 OnePlus Nord 6 इंंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया है जिसकी कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है। नया वनप्लस का फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 5 का सक्सेसर बनकर आया है जिसका सेलिंग प्राइस अभी 33,999 रुपये है। नया नोर्ड पुराने […]

The post OnePlus Nord 6 वर्सेस Nord 5, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord 6 इंंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया है जिसकी कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है। नया वनप्लस का फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 5 का सक्सेसर बनकर आया है जिसका सेलिंग प्राइस अभी 33,999 रुपये है। नया नोर्ड पुराने वनप्लस फोन के कितना पावरफुल और एडवांस है, यह जानने के लिए हमने दोनों का कंपैरिजन किया है। यह तुलना कीमत और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर की गई है। यह OnePlus Nord 6 वर्सेस OnePlus Nord 5 कंपैरिजन आप आगे पढ़ सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स OnePlus Nord 6 OnePlus Nord 5
डिस्प्ले 6.78″ 1.5K 165Hz AMOLED 6.83″ 1.5K 144Hz AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3
रैम 12GB LPDDR5X RAM 12GB LPDDR5X RAM
स्टोरेज 256GB UFS 4.1 Storage 512GB UFS 3.1 Storage
बैक कैमरा 50MP LYT600 + 8MP UltraWide 50MP LYT700 + 8MP UltraWide
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie 50MP Selfie
बैटरी 9,000mAh battery 6,800mAh battery
चार्जिंग 80W SUPERVOOC + 27W Reverse 80W SUPERVOOC + 5W Reverse
आईपी रेटिंग IP66, IP68, IP69, IP69K IP65

डिस्प्ले

वनप्लस नोर्ड 6 स्मार्टफोन 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED स्क्रीन है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी। इस फोन ​की डिस्प्ले 3840Hz PWM डिमिंग और 3600nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह मोबाइल Aqua Touch 2.0 तकनीक से लैस है जिसके चलते गीले या तेल लगे हाथों से भी स्क्रीन टच बिना रूकावट काम कर सकता है। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus+ की लेयर दी गई है।

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन 2800 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लाया गया है। यह भी एमोलेड पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 1400nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। यह वनप्लस फोन भी इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जिसे Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

स्क्रीन के मामले में नया OnePlus Nord 6 पुराने OnePlus Nord 5 से काफी एडवांस है। हाई रिफ्रेश रेट स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। वहीं हाई ब्राइटनेस के चलते आउटडोर विजिबिलिटी भी नोर्ड 6 में बेहतर मिलेगी।

परफॉर्मेंस

OnePlus Nord 6 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है जो OxygenOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.02GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह वनप्लस फोन 23,66,913 AnTuTu Score अचीव का चुका है। ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल Adreno 825 जीपीयू सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord 6 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर काम है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 8एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में Nord 5 स्मार्टफोन 14,81,616 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए मोबाइल में Adreno 735 जीपीयू दिया गया है।

वनप्लस नोर्ड 6 का प्रोसेसर नोर्ड 5 की तुलना में फास्ट है। हमारी टेस्टिंग में इन दोनों स्मार्टफोंस के एनटूटू स्कोर में तकरीबन 8 लाख का अंतर आया है। वहीं Nord 6 में दिया गया 33147mm² हीट डिसिपेशन एरिया Nord 5 के 32207mm² से कुछ बड़ा है जो हैवी परफॉर्मेंस या गेम खेलने के दौरान यह स्मार्टफोन को हीट होने से रोकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 6 5G फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं OnePlus Nord 5 5G के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Sony LYT700 सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नोर्ड 6 को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा ​पर लाया गया है और वनप्लस नोर्ड 5 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। दोनों स्मार्टफोंस का सेल्फी कैमरा एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है और 90° एफओवी प्रदान करता है।

देखा जाए तो कैमरा डिपार्टमेंट में OnePlus Nord 6 अपने पहले वाले मॉडल Nord 5 से कुछ हल्का पड़ा रहा है। कंपनी ने नए वनप्लस फोन की परफॉर्मेंस तो बढ़ाई है लेकिन कैमरा से कॉम्प्रोमाइज किया है। वनप्लस नोर्ड 5 में लगा LYT-700 सेंसर लो लाइट कंडिशन में नए नोर्ड 6 के LYT-600 सेंसर से बेहतर काम कर सकता है और हाई डायनामिक रेंज प्रदान कर सकता है। वहीं Nord 5 में 24mm फोकल लेंथ मिलती है जो Nord 6 के 26mm लेंस से अधिक वाइड और कम डिस्टॉर्शन वाले शॉट्स कैप्चर कर सकता है।

बैटरी

वनप्लस नोर्ड 6 9,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ है जो इसे ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनाता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 20 घंटे 46 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह 2.5 दिन तक लगातार काम कर सकता है। OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है जिसने हमारी टेस्टिंग में फोन को 20% से 100% चार्ज करने में 65 मिनट का समय लिया। यह स्मार्टफोन 27W रिवर्स चार्जिंग से लैस है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन में 6,800एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 11 घंटे, 50 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर दिया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नोर्ड 5 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इसने 49 मिनट में बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज किया है। इसके साथ ही यह वनप्लस स्मार्टफोन 5W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।

बैटरी के मामले में OnePlus Nord 6 एक तरफा विजेता है। एमएएच पावर और बैकअप क्षमता आप उपर पढ़ ही चुके हैं। वनप्लस नोर्ड 5 को जहां कंपनी 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाई थी वहीं, नया नोर्ड 6 5जी फोन 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है।

प्राइस कंपैरिजन

मेमोरी वेरिएंट OnePlus Nord 6 OnePlus Nord 5
8GB RAM + 256GB Storage ₹38,999 ₹31,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹41,999 ₹34,999
12GB RAM + 512GB Storage _ ₹37,999

OnePlus Nord 5 की बात पहले करें तो यह मोबाइल तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। 8जीबी+256जीबी वाले बेस वेरिएंट को कंपनी 31,999 रुपये की कीमत पर लाई थी। वहीं इस 12जीबी रैम वाले वनप्लस फोन का 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 34,999 रुपये में 512जीबी मेमोरी वाला फोन 37,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बताते दें फिलहाल इन सभी वेरिएंट्स का रेट 2,000 रुपये बढ़ चुका है और नोर्ड 5 का स्टार्टिंग प्राइस 33,999 रुपये हो चुका है।

OnePlus Nord 6 5G फोन को दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 38,999 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 41,999 रुपये है। देखा जाए तो नोर्ड 5 और नोर्ड 6 की कीमत में 5,000 रुपये का अंतर है।

ओवरॉल स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 5 हजार रुपये एक्स्ट्रा देकर यदि OnePlus Nord 6 लिया जाता है तो यह काफी बेहतर विकल्प साबित होगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट, अपग्रेडेड प्रोसेसर और स्ट्रांग बिल्ड क्वॉलिटी वनप्लस नोर्ड 6 स्मार्टफोन को नोर्ड 5 के सामने वाकई में एक परफेक्ट सक्सेसर साबित करती है।

The post OnePlus Nord 6 वर्सेस Nord 5, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-comparison-in-hindi-oneplus-nord-6-vs-oneplus-nord-5-price-and-specifications/feed/ 0
OnePlus 5G फोन प्राइस लिस्ट इंडिया (2025), जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/best-oneplus-mobile-phones/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-oneplus-mobile-phones/#respond Wed, 09 Jul 2025 09:34:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=155424 ये लिस्ट हमने 91मोबाइल्स के रिव्यू रेटिंग और टॉप सर्च के आधार पर तैयार की है। यहां आप न सिर्फ टॉप वनप्लस 5जी (OnePlus 5G) मोबाइल फोन की कीमत देख पाएंगे बल्कि हमने रिव्यू रेटिंग और स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी विस्तार से दी है।

The post OnePlus 5G फोन प्राइस लिस्ट इंडिया (2025), जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस (OnePlus) बेहद ही लोकप्रिय मोबाइल ब्रांड है और इसके फोन भारत में भी खूब पसंद किए जाते हैं। कंपनी के पास मिड और हाई रेंज बजट में बेहतरीन फोन मौजूद हैं। यही कारण है कि आज जब आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन लेने का प्लान करते हैं, तो वनप्लस के फोन पर जरूर नजर डालना चाहते हैं। आपकी इन्हीं जरूरतों को देखते हुए यहां हमने टॉप वनप्लस 5जी मोबाइल (Oneplus 5G mobile ) की लिस्ट तैयार की है, जिनमें OnePlus Nord 5G, Nord CE 5 5G, OnePlus 13R, OnePlus 13s, OnePlus 13, OnePlus Open Apex Edition आदि हैं। आइए जानते हैं वनप्लस 5जी फोन की प्राइस लिस्ट के साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल सेः

वनप्लस 5जी फोन प्राइस लिस्ट 2025

वनप्लस फोन प्राइस
OnePlus Nord 5 5G 31,999 रुपये (8GB+256GB)
OnePlus Nord CE 5 5G 21,999 रुपये (8GB+128GB)
OnePlus 13s 5G 54,998 रुपये (12GB+256GB)
OnePlus 13R 5G 42,997 रुपये (12GB+256GB)
OnePlus 13 5G 69,999 रुपये (12GB+256GB)
OnePlus Open Apex Edition 5G 1,49,998 रुपये (16GB+1TB)
OnePlus Nord CE 4 5G 22,999 रुपये (8GB+128GB)
OnePlus Nord 4 5G 29,994 रुपये (12GB+256GB)
OnePlus 12R 5G 42,999 रुपये (8GB+256GB)
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G 16,930 रुपये (8GB+128GB)
OnePlus 12 5G 58,728 रुपये (16GB+512GB)

नोटः यह कीमत खबर लिखे जाने के समय की है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आधारित है। ये कीमत बदल भी सकती है।

OnePlus Nord 5

OnePlus Nord 5 उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसान बना देता है। 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग का एक्सपीरियंस बेहद स्मूद हो जाता है। कैमरा की बात करें, तो 50MP ड्यूल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा 4K वीडियो के साथ शानदार क्वॉलिटी देते हैं। इसकी 6800mAh बैटरी और 80W सुपरवूक चार्जिंग लंबे समय तक बैकअप देती है।

OnePlus Nord 5

स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.83 इंच AMOLED, 144Hz, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3, ऑक्टा-कोर (3.0 GHz)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 256GB/512GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल नहीं)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड, 4K @60fps
  • फ्रंट कैमरा: 50MP, 4K @60fps
  • बैटरी: 6800mAh, 80W SuperVOOC चार्जिंग
  • अन्य: 5G, डुअल सिम, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट

OnePlus Nord CE 5 5G

OnePlus Nord CE 5 5G ऐसा स्मार्टफोन है, जो अपनी कीमत में बेहतरीन फीचर्स ऑफर करता है। MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ यह डिवाइस पावरफुल परफॉर्मेंस और स्मूद UI देता है। इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। कैमरा में 50MP का ड्यूल रियर सेटअप और 16MP सेल्फी कैमरा है। इसमें 7100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक साथ देती है।
OnePlus Nord CE 5 5Gस्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.77 इंच AMOLED, 120Hz
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350, ऑक्टा-कोर (3.35 GHz)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल नहीं)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड, 4K @60fps
  • फ्रंट कैमरा: 16MP, Full HD @60fps
  • बैटरी: 7100mAh, 80W SuperVOOC चार्जिंग
  • अन्य: 5G, हाइब्रिड डुअल सिम, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट

OnePlus 13s

OnePlus 13s उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो कॉम्पैक्ट लेकिन दमदार फोन चाहते हैं। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 6.32 इंच का ProXDR LTPO डिस्प्ले है, जो काफी शार्प और वाइब्रेंट है। कैमरा सेटअप में 50MP वाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है, साथ ही 32MP सेल्फी कैमरा भी है। बैटरी 5850mAh की है जो 80W चार्जिंग के साथ आती है।

OnePlus 13s

स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.32 इंच ProXDR LTPO, 120Hz, गोरिल्ला ग्लास
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite, ऑक्टा-कोर (4.32 GHz)
  • रैम/स्टोरेज: 12GB रैम, 256GB/512GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल नहीं)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 50MP टेलीफोटो (2x ऑप्टिकल जूम), 4K @60fps
  • फ्रंट कैमरा: 32MP, 4K @30fps
  • बैटरी: 5850mAh, 80W SuperVOOC
  • अन्य: 5G, डुअल सिम, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

  • स्लीक और हल्का डिजाइन
  • बेहतर AI फीचर्स
  • शानदार डिस्प्ले

क्यों न खरीदें

  • सिर्फ 2x ऑप्टिकल जूम
  • वायरलेस चार्जिंग नहीं

OnePlus 13R

OnePlus 13R को देखकर साफ कहा जा सकता है कि यह OnePlus 12R का अपग्रेडेड वर्जन है। इसका Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 50MP टेलीफोटो कैमरा इसे एक ऑलराउंडर फोन बनाते हैं। 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ विजुअल एक्सपीरियंस को अगले स्तर पर ले जाता है। गेमर्स और फोटोग्राफी लवर्स दोनों के लिए यह परफेक्ट फोन है।

OnePlus 13R

स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.78 इंच LTPO AMOLED, 120Hz
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 3, ऑक्टा-कोर
  • रैम/स्टोरेज: 12GB/16GB रैम, 256GB/512GB स्टोरेज
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP टेलीफोटो (2x जूम), 4K @60fps
  • फ्रंट कैमरा: 16MP, Full HD @30fps
  • बैटरी: 6000mAh, 80W SuperVOOC
  • अन्य: 5G, डुअल सिम, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

  • पावरफुल गेमिंग परफॉर्मेंस
  • शानदार डिस्प्ले
  • बेहतरीन पोर्ट्रेट कैमरा

क्यों न खरीदें

  • डिजाइन सभी को पसंद नहीं आ सकता
  • थोड़ी धीमी चार्जिंग
  • औसत सेल्फी कैमरा

OnePlus 13

OnePlus 13 को आप इस ब्रांड का अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन मान सकते हैं। Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 2K ProXDR डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 8K रिकॉर्डिंग वाला कैमरा इसे कंप्लीट फ्लैगशिप बनाते हैं। चाहे आप फोटोग्राफी के शौकीन हों या हैवी गेमर, यह फोन हर जरूरत को पूरा करता है। 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ यह फोन फ्यूचर रेडी है।

OnePlus 13

स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.82 इंच LTPO AMOLED (कर्व्ड), QHD+, 120Hz
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite, ऑक्टा-कोर
  • रैम/स्टोरेज: 12GB/16GB/24GB रैम, 256GB/512GB/1TB स्टोरेज
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP पेरिस्कोप (3x ऑप्टिकल, 120x डिजिटल), 8K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 32MP, 4K @60fps
  • बैटरी: 6000mAh, 100W SuperVOOC
  • अन्य: 5G, डस्ट-प्रूफ, वॉटर-प्रूफ (IP69)

क्यों खरीदें

  • टॉप क्लास डिस्प्ले
  • शानदार कैमरा क्वॉलिटी
  • लंबा बैटरी बैकअप

क्यों न खरीदें

  • कुछ प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स हटाए नहीं जा सकते
  • डिजाइन में और सुधार हो सकता है

OnePlus Open Apex Edition

OnePlus Open Apex Edition प्रीमियम फोल्डेबल फोन है, जो मल्टीटास्किंग और इनोवेटिव डिजाइन का नया अनुभव देता है। इसका 7.82 इंच का मेन डिस्प्ले और 6.31 इंच का कवर डिस्प्ले दोनों ही शानदार हैं। Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट और 16GB रैम के साथ यह फोल्डेबल फोन दमदार परफॉर्मेंस देता है। कैमरा सेटअप में आपको 64MP टेलीफोटो और डुअल फ्रंट कैमरा है, जो इसे वीडियो कॉल्स और फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन बनाते हैं।

OnePlus Open Apex Edition

स्पेसिफिकेशन

  • मेन डिस्प्ले: 7.82 इंच LTPO AMOLED, 120Hz
  • कवर डिस्प्ले: 6.31 इंच Super Fluid AMOLED, 120Hz
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 2, ऑक्टा-कोर
  • रैम/स्टोरेज: 16GB रैम, 512GB/1TB स्टोरेज
  • रियर कैमरा: 48MP वाइड + 48MP अल्ट्रा-वाइड + 64MP टेलीफोटो (3x जूम), 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 20MP + 32MP, 4K @30fps
  • बैटरी: 4805mAh, 67W SuperVOOC
  • अन्य: 5G, डुअल सिम, वॉटर रेसिस्टेंट

OnePlus Nord CE 4 5G

OnePlus Nord CE 4 5G ऑलराउंडर स्मार्टफोन है, जो डेली यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इसकी मजबूत बैटरी, बढ़िया कैमरा, शानदार डिस्प्ले और रेस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस बेहतरीन बनाते हैं। 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर स्मूथ परफॉर्मेंस देते हैं। इसका डिजाइन भी प्रीमियम फील देता है।

OnePlus Nord CE 4 5G

स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.7 इंच FHD+ AMOLED, 120Hz
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
  • रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल नहीं)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड
  • फ्रंट कैमरा: 16MP
  • बैटरी: 5500mAh, फास्ट चार्जिंग
  • अन्य: 5G, डुअल सिम

क्यों खरीदें

  • बड़ी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग
  • सॉफ्टवेयर क्लीन और स्मूद
  • डेलाइट और लो लाइट फोटोग्राफी अच्छी

क्यों न खरीदें

  • सिर्फ 2 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट
  • वीडियो स्टेबेलाइजेशन औसत

OnePlus Nord 4

OnePlus Nord 4 का डिजाइन प्रीमियम फील देता है और इसका परफॉर्मेंस भी भरोसेमंद है। Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर और 5500mAh बैटरी के साथ यह फोन उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं। इसकी फुल-मैटेलिक बॉडी IP65 रेटिंग के साथ आती है, जो इसे एक सॉलिड मिड-रेंज डिवाइस बनाती है।

स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.74 इंच FHD+ AMOLED, 120Hz
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: Snapdragon 7+ Gen 3
  • रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB स्टोरेज
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड
  • फ्रंट कैमरा: 16MP
  • बैटरी: 5500mAh, सुपर फास्ट चार्जिंग
  • अन्य: 5G, डुअल सिम, IP65 डस्ट/वॉटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

  • शानदार बैटरी और तेजी से चार्ज होने की क्षमता
  • क्लासिक और मजबूत डिजाइन
  • लंबी सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स

क्यों न खरीदें

  • कैमरा वर्सेटाइल नहीं है
  • वीडियो रिकॉर्डिंग क्वॉलिटी औसत

OnePlus 12R

OnePlus 12R एक परफॉर्मेंस-सेंट्रिक स्मार्टफोन है, जो प्रीमियम डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर इसे फ्लैगशिप-क्लास स्पीड देता है। बैटरी बैकअप शानदार है और सॉफ्टवेयर भी यूजर फ्रेंडली है। जो लोग कैमरा से ज्यादा स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए यह एक मजबूत दावेदार है।

OnePlus 12R

स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.78 इंच ProXDR LTPO AMOLED, 120Hz
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 2
  • रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB स्टोरेज
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP
  • फ्रंट कैमरा: 16MP
  • बैटरी: 5500mAh, 100W SuperVOOC
  • अन्य: 5G, डुअल सिम, स्टीरियो स्पीकर, IR ब्लास्टर, अलर्ट स्लाइडर

क्यों खरीदें

  • प्रीमियम डिजाइन और डिस्प्ले
  • सुपरफास्ट चार्जिंग
  • क्लीन OxygenOS एक्सपीरियंस

क्यों न खरीदें

  • अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा औसत
  • केवल तीन साल के OS अपडेट
  • वायरलेस चार्जिंग की कमी

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G उन यूजर्स के लिए है जो कम बजट में OnePlus ब्रांड का अनुभव लेना चाहते हैं। यह फोन हल्का है, दिखने में आकर्षक है और AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। Snapdragon 695 प्रोसेसर पर बेस्ड यह फोन डेली टास्क को आसानी से संभालता है। हालांकि लो लाइट फोटोग्राफी इसकी कमजोरी है।

स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच AMOLED, 120Hz
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: Snapdragon 695
  • रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB स्टोरेज
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP
  • फ्रंट कैमरा: 16MP
  • बैटरी: 5500mAh, फास्ट चार्जिंग
  • अन्य: 5G, डुअल सिम, 3.5mm जैक

क्यों खरीदें

  • AMOLED डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर
  • बड़ी बैटरी, फिर भी हल्का डिजाइन
  • अच्छे लाइट में कैमरा परफॉर्मेंस बढ़िया

क्यों न खरीदें

  • कम रोशनी में फोटोग्राफी कमजोर
  • पुराना प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है

OnePlus 12

OnePlus 12 में QHD+ ProXDR डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 100W चार्जिंग इसे एक परफेक्ट हाई-एंड डिवाइस बनाते हैं। साथ ही, इसमें 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 64MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इस फोन का परफॉर्मेंस, खासकर प्रोफेशनल यूजर्स के लिए काफी भरोसेमंद है।

OnePlus 12

स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: 6.82 इंच QHD+ ProXDR LTPO AMOLED, 120Hz
सॉफ्टवेयर: Android v14
प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 3
रैम/स्टोरेज: 12GB रैम, 256GB स्टोरेज
रियर कैमरा: 50MP वाइड + 48MP अल्ट्रा-वाइड + 64MP टेलीफोटो
फ्रंट कैमरा: 32MP
बैटरी: 5400mAh, 100W SuperVOOC
अन्य: 5G, डुअल सिम, IP रेटेड, अलर्ट स्लाइडर

क्यों खरीदें

  • शानदार डिस्प्ले और ऑडियो एक्सपीरियंस
  • कैमरा सेटअप बेहद वर्सेटाइल
  • बेहतरीन बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग

क्यों न खरीदें

  • अल्ट्रा-वाइड कैमरा और वजन में सुधार की जरूरत
  • एआई फीचर्स में कुछ कमी

The post OnePlus 5G फोन प्राइस लिस्ट इंडिया (2025), जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-oneplus-mobile-phones/feed/ 0
OnePlus Nord 5 इंडिया में लॉन्च, 12GB RAM और 50MP Selfie कैमरा के साथ है SD 8s Gen 3 प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-india-launched-know-price-specifications-sale-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-india-launched-know-price-specifications-sale-details/#respond Tue, 08 Jul 2025 09:14:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177649 वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post OnePlus Nord 5 इंडिया में लॉन्च, 12GB RAM और 50MP Selfie कैमरा के साथ है SD 8s Gen 3 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्लैगशिप कीलर के नाम से मशहूर टेक ब्रांड वनप्लस ने आज भारतीय बाजार में अपने दो नए नोर्ड फोन उतारे हैं। कंपनी की ओर से OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं जो मिडबजट सेगमेंट में एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स लेकर आए हैं। नोर्ड सीई5 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है और वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord 5 प्राइस

  • 8GB RAM + 256GB Storage – 31,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Storage – 34,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB Storage – 37,999 रुपये

वनप्लस नोर्ड 5 12जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसके 8जीबी+256जीबी वाले बेस वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं 12जीबी रैम वाला वनप्लस 5जी फोन 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इसी तरह 12जीबी+512जीबी वाले टॉप वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 37,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन पर 2 ​हजार का बैंक डिस्काउंट भी देगी। नए वनप्लस फोन को 9 जुलाई से Marble Sands, Phantom Grey और Dry Ice कलर में खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord 5 इमेज

OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.83″ 1.5K Swift OLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 8s Gen3
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 12GB RAM Expansion
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 50MP Front Camera
  • 6,800mAh Battery
  • 80W SUPERVOOC

डिस्प्ले

वनप्लस नोर्ड 5 स्मार्टफोन 2800 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लाया गया है। यह ओएलइडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 1400nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। यह वनप्लस नोर्ड फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जिसे Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

परफॉर्मेंस

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 8एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में Nord 5 स्मार्टफोन 14,81,616 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए मोबाइल में Adreno 735 GPU दिया गया है।

मेमोरी

OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम को डबल कर सकती है। इसके 8जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है और 12जीबी रैम वेरिएंट में 12जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़कर 24GB RAM (12+12) की ताकत दी जा सकती है। नया वनप्लस नोर्ड 5 स्मार्टफोन 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज पर बेचा जाएगा। इस फोन में LPDDR5X RAM + UFS3.1 Storage मिलेगी।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 5 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वनप्लस नोर्ड 5 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। यह ISOCELL JN5 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन में 6,800एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 11 घंटे, 50 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर दिया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नोर्ड 5 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इसने 49 मिनट में बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज किया है। इसके साथ ही यह वनप्लस स्मार्टफोन 5वॉट रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord 5 फीचर्स

  • यह स्मार्टफोन IP65 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगा।
  • इसमें Adreno Frame Motion Engine 2.0 लगा है जो हैवी गेमिंग में स्मूथ ग्राफिक्स देता है।
  • वनप्लस नोर्ड 5 में 7,330mm² वैपर चैंबर लगा है जो इसे गर्म होने से रोकता है।
  • कंपनी इस फोन के साथ 72 महीने यानी 6 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस का दावा कर रही है।
  • फोन में मौजूद Aqua Touch 2.0 तकनीक से गीले या तैल वाले हाथों से भी स्क्रीन टच पर काम हो सकता है।
  • OnePlus AI के जरिये नोर्ड 5 स्मार्टफोन में कई एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट फीचर्स का यूज़ हो सकता है।
  • मोबाइल के साईड फ्रेम पर डेडिकेटेड बटन लगा है जिसे टैप करके एआई एक्टिवेट की जा सकती है।
  • इस स्मार्टफोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • फोन में मौजूद O+Connect फीचर से वनप्लस फोन को iPhone, Mac या Windows डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।
  • वनप्लस नोर्ड 5 में 11 5G Bands लगे हैं जो स्ट्रांग नेटवर्क और फास्ट इंटरनेट देते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और WiFi 6 सहित NFC का सपोर्ट भी मिलता है।
  • इसमें Infrared भी दिया गया है जो फोन के ​रिमोट की तरह काम करने लायक बनाता है।
OnePlus Nord 5 Price
Rs. 34,999
Go To Store
See All Prices

The post OnePlus Nord 5 इंडिया में लॉन्च, 12GB RAM और 50MP Selfie कैमरा के साथ है SD 8s Gen 3 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-india-launched-know-price-specifications-sale-details/feed/ 0
7100mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ OnePlus Nord CE5 हुआ इंडिया में लॉन्च, इसमें मिलेगी AI की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/7100mah-battery-wala-oneplus-phone-nord-ce5-in-india-with-price-and-specifications-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/7100mah-battery-wala-oneplus-phone-nord-ce5-in-india-with-price-and-specifications-details/#respond Tue, 08 Jul 2025 09:07:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177647 वनप्लस नोर्ड सीई5 सबसे बड़ी बैटरी वाला OnePlus Phone है।

The post 7100mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ OnePlus Nord CE5 हुआ इंडिया में लॉन्च, इसमें मिलेगी AI की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 इंडिया में लॉन्च हो गए हैं। कंपनी की ‘फ्लैगशिप कीलर’ वाली पहचान को बरकरार रखने के प्रयास में ये दोनों स्मार्टफोन मिड रेंज में ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स लेकर आए हैं। नोर्ड 5 की डिटेल यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं भारतीय बाजार में बिकने वाला सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्लस फोन नोर्ड सीई5 क्या-क्या सपोर्ट करता है, इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord CE5 प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 24,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 26,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Storage – 28,999 रुपये

वनप्लस नोर्ड सीई5 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 256जीबी स्टोरेज वाला वनप्लस फोन 8जीबी रैम के साथ 26,999 रुपये और 12जीबी रैम के साथ 28,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल की सेल 12 जुलाई से शुरू हो जाएगी और शुरुआती स्कीम में आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 2 हजार का डिस्काउंट भी मिलेगा।

OnePlus Nord CE5 इमेज

OnePlus Nord CE5 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.77″ Super Fluid AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 8350 Apex
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 12GB RAM Expansion
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 16MP Front Camera
  • 7,100mAh Battery
  • 80W SUPERVOOC

डिस्प्ले

यह वनप्लस मोबाइल 19.9:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जो 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले का नाम दिया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1430nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। नोर्ड सीई5 में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

परफॉर्मेंस

वनप्लस नोर्ड सीई5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो OxygenOS 15.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 अपेक्स ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह वनप्लस फोन 14,02,278 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में Arm G615 MC6 GPU मिलता है।

मेमोरी

इंडिया में OnePlus Nord CE5 स्मार्टफोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। ये दोनों मॉडल रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस हैं। 8जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है और 12जीबी रैम वेरिएंट में 12जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM (12+12) की ताकत दी जा सकती है। नया नोर्ड सीई5 5जी फोन 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज के साथ लाया गया है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS3.1 ROM सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन को तगड़ी 7,100एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान यह 16 घंटे व 30 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Nord CE5 में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने टेस्टिंग में 47 मिनट में ही फोन को 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया है।

कैमरा

OnePlus Nord CE5 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Telephoto कैमरा दिया गया है जो Sony LYT-600 सेंसर है। इसके सपोर्ट में दूसरा 112° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वनप्लस का फोन 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

OnePlus Nord CE5 फीचर्स

  • इस वनप्लस फोन में 120fps फ्रेम रेट पर मोबाइल गेमिंग की जा सकती है।
  • वनप्लस मोबाइल से 0.6x से लेकर 20x digital zoom पर फोटोज़ खींची जा सकती है।
  • इस स्मार्टफोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स साथ आते हैं।
  • यह OnePlus AI फोन है जिसमें ढेरों एडवांस और यूज़फुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट मोड्स शामिल हैं।
  • वनप्लस नोर्ड सीई5 10 5G Bands सपोर्ट करता है जो सभी नेटवर्क पर विश्वसनीय काम करते हैं।
  • स्क्रीन Aqua Touch तकनीक से लैस है जिसके चलते गीले या तैल वाले हाथों से भी काम किया जा सकता है।
  • नोर्ड सीई5 5जी फोन Infrared से लैस है जिससे वनप्लस फोन का ​रिमोट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • वनप्लस नोर्ड सीई5 में गेमिंग के लिए खास 7,041 mm² CryoVelocity VC Cooling सिस्टम लगाया गया है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Bluetooth 5.4 और WiFi 6 का एडवांस सपोर्ट दिया गया है।
  • बढिया बात यह भी है कि वनप्लस नोर्ड सीई5 के साथ 80W SUPERVOOC Power Adapter साथ में मिलेगा।
OnePlus Nord 5 Price
Rs. 34,999
Go To Store
See All Prices

The post 7100mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ OnePlus Nord CE5 हुआ इंडिया में लॉन्च, इसमें मिलेगी AI की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7100mah-battery-wala-oneplus-phone-nord-ce5-in-india-with-price-and-specifications-details/feed/ 0
OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें अपने फोन पर लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-launch-in-india-watch-live-streaming-with-oneplus-nord-ce-5-announcement-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-launch-in-india-watch-live-streaming-with-oneplus-nord-ce-5-announcement-in-hindi/#respond Mon, 07 Jul 2025 06:56:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177563 वनप्लस नोर्ड 5 और नोर्ड सीई5 इंडिया लॉन्च को आप घर बैठे-बैठे अपने फोन पर लाइव देख सकते हैं

The post OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें अपने फोन पर लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

महंगे OnePlus 13s, 13R और 13 स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी अपने फैंस के लिए नए मिडरेंज मोबाइल भी लेकर आ रही है। ब्रांड द्वारा OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 इंडिया में लॉन्च किए जा रहे हैं। ये दोनों ही कम कीमत वाले पावरफुल 5जी फोन होंगे जो कम पैसे में फ्लैगशिप मोबाइल की फील देंगे। वनप्लस नोर्ड 5 और नोर्ड सीई5 इंडिया लॉन्च को आप घर बैठे-बैठे अपने फोन पर लाइव देख सकते हैं जिसका तरीका हमने आगे बताया है।

OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 इंडिया लॉन्च डिटेल

नए वनप्लस नोर्ड फोन 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो रही है। इस दिन कंपनी ग्लोबल ईवेंट के जरिये OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 को भारतीय बाजार में उतारेगी। यह लॉन्च ईवेंट दोपहर के 2 बजे शुरू होगा। कंपनी वेबसाइट और सभी वनप्लस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे लाइव देखा जा सकेगा। वहीं नीचे लगी यूट्यूब विंडो पर क्लिक करके भी आप 91मोबाइल्स के पेज पर वनप्लस नोर्ड लॉन्च ईवेंट को अपने फोन पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। बताते चलें कि दोनों स्मार्टफोंस के साथ ही नया OnePlus Buds 4 ईयरबड भी इसी ईवेंट में अनविल होगा।

वनप्लस फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम :

OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर लाया जाएगा। कंपनी ने बता दिया गया है कि इस मोबाइल फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0GHz से लेकर 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। मोबाइल गेमिंग के लिए इसमें 7300mm² Cryo-Velocity कूलिंग सिस्टम लगाया गया है जिसके चलते 144fps पर गेम खेला जा सकेगा।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वनप्लस ने बताया है कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा जिसके लिए Samsung JN5 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं नोर्ड 5 के बैक पैनल पर OIS तकनीक से लैस 50MP Sony LYT-700 सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस मिलेगा।

लीक डिटेल्स

अभी कंफर्म नहीं हो पाया है लेकिन रिपोर्ट्स व लीक्स की मानें तो पावर बैकअप के OnePlus Nord 5 5जी फोन को तगड़ी 6,650एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकता है

वनप्लस नोर्ड 5 में 6.77-इंच की फुलएचडी+ ​स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह फ्लैट एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। OnePlus Nord 5 में इन–डिस्प्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

OnePlus Nord CE 5 स्पेसिफिकेशन्स

परफार्मेंस

वनप्लस ने बता दिया है कि नोर्ड सीई5 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 8-कोर प्रोसेसर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है और 1.47 मिलियन से अधिक AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। यह वनप्लस फोन LPDDR5x 12GB RAM पर लॉन्च होगा और इसमें भी 120fps गेमिंग की जा सकेगी।

बैटरी

Nord CE 5 इंडिया में लॉन्च होने वाला सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्लस मोबाइल होगा। इस स्मार्टफोन को तगड़ी 7,100mAh Battery के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद 2.5 दिन तक फोन पर बिना रूके काम किए जा सकेंगे। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वनप्लस नोर्ड सीई5 में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।।

कैमरा

यह स्मार्टफोन भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक इसे बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 सेंसर दिया गया है जो OIS तकनीक के साथ काम करता है। वहीं स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा को AI यानी ​आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस किया गया है।

OnePlus Nord 5 Price
Rs. 34,999
Go To Store
See All Prices

The post OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें अपने फोन पर लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-launch-in-india-watch-live-streaming-with-oneplus-nord-ce-5-announcement-in-hindi/feed/ 0
50MP सेल्फी और 50MP रियर कैमरा के साथ आ रहा OnePlus Nord 5, डिटेल्स कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-camera-specifications-officially-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-camera-specifications-officially-confirmed/#respond Tue, 24 Jun 2025 13:14:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176531 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus के दो आगामी मोबाइल्स OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 अगले महीने 8 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं। भारत में इन नॉर्ड सीरीज डिवाइसेज के लिए Amazon पर माइक्रोसाइट भी लाइव है जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन पहले ही कंफर्म हैं। वहीं, अब लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Nord 5 के […]

The post 50MP सेल्फी और 50MP रियर कैमरा के साथ आ रहा OnePlus Nord 5, डिटेल्स कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Nord 5 में फ्रंट और रियर दोनों ओर 50MP का Ultra-Clear कैमरा होगा।
  • डिवाइस के रियर कैमरा में LYT-700 सेंसर का उपयोग होगा।
  • OnePlus Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलेगा। 

OnePlus के दो आगामी मोबाइल्स OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 अगले महीने 8 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं। भारत में इन नॉर्ड सीरीज डिवाइसेज के लिए Amazon पर माइक्रोसाइट भी लाइव है जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन पहले ही कंफर्म हैं। वहीं, अब लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Nord 5 के दमदार कैमरा फीचर्स को शेयर किया है। जो पिछले मॉडल Nord 4 की तुलना में अपग्रेडेड हैं। आइए, आगे डिवाइस की डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Nord 5 कैमरा डिटेल्स (कंफर्म)

  • OnePlus Nord 5 में फ्रंट और रियर दोनों ओर 50MP का Ultra-Clear कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
  • डिवाइस के रियर कैमरा में LYT-700 सेंसर का उपयोग होगा। जो पहले OnePlus 13R और OnePlus 13s में भी देखा गया था। यह सेंसर नॉर्ड सीरीज को फ्लैगशिप इमेजिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।
  • कैमरा सेटअप OnePlus 13 के HDR एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करता है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी में भी बेहतरीन कलर रीप्रोडक्शन और डिटेल्स मिलेगी।
  • कंपनी के अनुसार, Nord 5 अब नेचुरल स्किन टोन, कम नॉइज और बेहतर ग्रुप पोर्ट्रेट्स क्लिक कर पाएगा। फोन के रियर सेटअप में आपको 8MP का 116° अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिलेगा।
  • फ्रंट कैमरे की बात करें तो ब्रांड ने इसमें इस बार 50MP का JN5 सेंसर उपयोग किया है। जो प्रीमियम फ्लैगशिप फोंस में देखने को मिलता है।
  • यह सेंसर ऑटोफोकस और हार्डवेयर-लेवल मल्टी-फोकसिंग के साथ आता है, जिससे हर तरह की लाइट में क्लियर सेल्फी ली जा सकती है।
  • OnePlus Nord 5 में नया LivePhoto फीचर भी मिलेगा। जिसमें Ultra HDR सपोर्ट शामिल है। यह फीचर 3 सेकंड की मोशन शॉट्स को कैप्चर करता है इसमें 1.5 सेकंड शटर प्रेस से पहले और 1.5 सेकंड बाद की रिकॉर्डिंग होती है, जिससे कवर फोटो अल्ट्रा एचडीआर क्वालिटी में आती है।
  • इसके अलावा, OnePlus Nord 5 में 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दोनों फ्रंट और रियर कैमरा के लिए दिया जाएगा।

OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशंस

परफॉर्मेंस 

ब्रांड ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि आगामी OnePlus Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट होगा। इसके साथ LPDDR5X RAM, 7300mm² VC कूलिंग सिस्टम और OnePlus 13 जैसे फ्लैगशिप ग्रेड ग्रेफीन थर्मल्स मिलेंगे। जो 1,800W/m-K हीट एफिशिएंसी प्रदान करते हैं। गेमिंग के शौकीनों के लिए भी यह फोन खास होगा, क्योंकि यह Battlegrounds Mobile India (BGMI) को नैटिव 90fps पर और फ्रेम इंटरपोलेशन के साथ 144fps तक सपोर्ट करेगा। Call of Duty Mobile भी इस डिवाइस पर नैटिव 144fps पर चल पाएगा।

डिस्प्ले

रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord 5 को 6.77-इंच का फुलएचडी+ ​डिस्प्ले मिल सकता है। यह फ्लैट एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए OnePlus Nord 5 5G फोन में 6,650एमएएच बैटरी लगाई जा सकती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।

OnePlus Nord 5 उपलब्धता

OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 फोंस 8 के लॉन्च के बाद ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon.in, OnePlus India की ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य रिटेल सहित ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलेंगे।

The post 50MP सेल्फी और 50MP रियर कैमरा के साथ आ रहा OnePlus Nord 5, डिटेल्स कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-camera-specifications-officially-confirmed/feed/ 0
6600mAh बैटरी, 12GB रैम, 50MP कैमरा वाला होगा OnePlus Nord 5, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-specifications-images-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-specifications-images-leaked/#respond Tue, 17 Jun 2025 08:20:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175919 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वनप्लस आने वाले 8 जुलाई को अपनी Nord 5 सीरीज लेकर आ रहा है। इसके तहत OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 5G स्मार्टफोन पेश होने वाले हैं। हालांकि इस इवेंट में अभी कुछ दिनों का समय बाकी है इससे पहले दोनों मोबाइल्स की तस्वीरें और लगभग सभी स्पेसिफिकेशन एंड्रॉइड हेडलाइन वेबसाइट की […]

The post 6600mAh बैटरी, 12GB रैम, 50MP कैमरा वाला होगा OnePlus Nord 5, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OnePlus Nord 5 8 जुलाई को पेश होने वाला है।
  • इसमें 6.83 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन मिल सकती है।
  • यह Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट से लैस हो सकता है।

वनप्लस आने वाले 8 जुलाई को अपनी Nord 5 सीरीज लेकर आ रहा है। इसके तहत OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 5G स्मार्टफोन पेश होने वाले हैं। हालांकि इस इवेंट में अभी कुछ दिनों का समय बाकी है इससे पहले दोनों मोबाइल्स की तस्वीरें और लगभग सभी स्पेसिफिकेशन एंड्रॉइड हेडलाइन वेबसाइट की मदद से सामने आ गए हैं। आइए, इस  पोस्ट में आपको Nord 5 की जानकारियां देते हैं। जबकि आप Nord CE 5 5G की डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें

OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इस डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल हो सकता है, जो यूजर्स को स्मूथ और शार्प विज़ुअल एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।

प्रोसेसिंग: इस स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के लिहाज से काफी दमदार है। फोन को दो RAM वैरियंट में आ सकता है जिसमें 8GB और 12GB तक रैम शामिल हैं। जबकि इंटरनल स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB तक के विकल्प मिल सकते हैं।

कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Nord 5 में बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग: बैटरी सेक्शन में यह फोन 5,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। ये कथित तौर पर अमेरिका और यूरोपीय बाजारों के लिए हैं। जबकि भारत जैसे अन्य क्षेत्रों में नॉर्ड 5 में लगभग 6,600mAh क्षमता की बड़ी बैटरी होने की संभावना है।

OnePlus Nord 5 डिजाइन और तस्वीरें

रंग विकल्पों की बात करें तो OnePlus Nord 5 को तीन खूबसूरत कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें Dry Ice, Marble Sands और Phantom Gray शामिल हो सकते हैं। इन कलर ऑप्शन के साथ फोन प्रीमियम और स्टाइलिश लुक में नजर आया है। जिसमें OnePlus का लोगो बीच में है। कैमरा मॉड्यूल को वर्टिकल स्टाइल में बाईं ओर प्लेस किया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश मौजूद हैं। कैमरा मॉड्यूल का ओवल आकार और मैट फिनिश इसे एक अलग लुक देता है। फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले है जिसमें पंच-होल कटआउट सेंटर में है, जो सेल्फी कैमरा के लिए है। इसके अलावा यह कर्व्ड कार्नर के साथ आएगा।

The post 6600mAh बैटरी, 12GB रैम, 50MP कैमरा वाला होगा OnePlus Nord 5, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-specifications-images-leaked/feed/ 0
OnePlus Nord CE 5 की स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही सामने आई! स्क्रीन, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी का हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-5-specifications-leaked-before-8-july-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-5-specifications-leaked-before-8-july-india-launch/#respond Tue, 17 Jun 2025 07:33:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175889 वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा।

The post OnePlus Nord CE 5 की स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही सामने आई! स्क्रीन, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस ने बता दिया है कि वह अपनी ‘नोर्ड’ सीरीज का विस्तार करते हुए इंडिया में दो नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 लेकर आ रही है। वहीं आज इन्हीं में से एक वनप्लस नोर्ड सीई 5 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स फोन लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। एंडरॉयड हेडलाइन वेबसाइट ने इस अपकमिंग वनप्लस 5जी स्मार्टफोन की डिटेल्स शेयर की है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord CE 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.77″ 120Hz AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 8350
  • 50MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 80W Fast Charging
  • 5,200mAh Battery

परफॉर्मेंस

वनप्लस नोर्ड सीई 5 5जी स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8350 आॅक्टा कोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.2GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल लेटेस्ट एंड्ररॉयड 15 पर लॉन्च होगा।

डिस्प्ले

लीक रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस नोर्ड सीई 5 स्मार्टफोन को 2392 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।

मेमोरी

OnePlus Nord CE 5 से जुड़े इस लीक मे दावा किया गया है कि यह 5जी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा। लीक की मानें तो यह वनप्लस मोबाइल 12जीबी रैम सपोर्ट नहीं करेगा। वहीं नोर्ड सीई5 को भारतीय बाजार में 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नोर्ड सीई 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो OIS तकनीक से लेस हो सकता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nord CE 5 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी

OnePlus Nord CE 5 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

OnePlus Nord CE 5 इंडिया लॉन्च डेट

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल के साथ ही कंपनी 8 जुलाई को Nord CE5 के साथ ही कंपनी इस दिन वनप्लस नोर्ड 5 भी इंडिया में लॉन्च करेगी। इन दोनों स्मार्टफोंस के अलावा नया OnePlus Buds 4 ईयरबड भी टेक मंच पर पेश किया जाएगा। इस दिन दोपहर के 2 बजे लॉन्च ईवेंट आयोजित होगा जिसके मंच से ये वनप्लस डिवाइस पेश किए जाएंगे।

OnePlus Nord CE 5 प्राइस (अनुमानित)

वनप्लस नोर्ड सीई 5 5जी फोन मिड बजट में लाया जाएगा। कंपनी इसे 20 हजार से 25 हजार रुपये के बीच की कीमत पर पेश कर सकती है। हमारा अनुमान है कि OnePlus Nord CE 5 भारत में 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं शुरुआती सेल में कंपनी इस वनप्लस 5जी फोन पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे सकती है। बहरहाल पुख्ता कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी 8 जुलाई का इंतजार करना होगा।

The post OnePlus Nord CE 5 की स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही सामने आई! स्क्रीन, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-5-specifications-leaked-before-8-july-india-launch/feed/ 0
OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 आ रहे हैं इंडिया, इस तारीख को लॉन्च होंगे ये नए 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/8-july-oneplus-nord-5-launch-date-in-india-announced-with-oneplus-nord-ce5/ https://www.91mobiles.com/hindi/8-july-oneplus-nord-5-launch-date-in-india-announced-with-oneplus-nord-ce5/#respond Mon, 16 Jun 2025 12:01:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175850 आने वाली 8 जुलाई को वनप्लस नोर्ड 5 और नोर्ड सीई 5 इंडिया में लॉन्च हो जाएंगे।

The post OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 आ रहे हैं इंडिया, इस तारीख को लॉन्च होंगे ये नए 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है।
  • वनप्लस 8 जुलाई को एक बड़ा ईवेंट इंडिया में आयोजित करेगी।
  • इस दिन OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 और OnePlus Buds 4 आएंगे।

कई दिनों से लीक सामने आ रहे हैं कि वनप्लस कंपनी अपनी ‘नोर्ड’ सीरीज के नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जिन्हें OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 नाम के साथ लाया जाएगा। वहीं आज कंपनी ने खुद अपने अपकमिंग 5जी फोन से जुड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। ब्रांड की ओर से घोषणा कर दी गई है कि आने वाली 8 जुलाई को वनप्लस नोर्ड 5 और नोर्ड सीई 5 इंडिया में लॉन्च हो जाएंगे।

OnePlus Nord 5 लॉन्च डेट

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि वनप्लस नोर्ड 5 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल के साथ ही कंपनी 8 जुलाई को वनप्लस नोर्ड सीई 5 भारतीय बाजार में अनाउंस करेगी। नए वनप्लस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी द्वारा OnePlus Buds 4 भी इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। इस दिन दोपहर के 2 बजे लॉन्च ईवेंट आयोजित होगा जिसके मंच से ये वनप्लस डिवाइस पेश किए जाएंगे।

OnePlus Nord 5 प्राइस (अनुमानित)

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन मिड बजट सेगमेंट में लाया जाएगा। इसकी कीमत 30 हजार से 35 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। उम्मीद कर सकते हैं​ कि OnePlus Nord 5 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। गौरतलब है कि Nord 4 स्मार्टफोन भी इंडिया में 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। वहीं नया OnePlus Nord CE5 भी 20 से 25 हजार की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.77″ 120Hz AMOLED Display
  • Snapdragon 8s Gen 3
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP OIS Back Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 6,650mAh Battery
  • 80W SUPERVOOC

परफॉर्मेंस

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर लाया जा सकता है। बीते दिनों इस मोबाइल को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर ​लिस्ट किया गया था जो 3.01GHz क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 735 GPU दिए जाने की बात सामने आई है।

डिस्प्ले

वनप्लस नोर्ड 5 को 6.77-इंच की फुलएचडी+ ​स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। OnePlus Nord 5 में इन–डिस्प्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

मेमोरी

OnePlus Nord 5 को भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है वहीं टॉप वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी मिलेगी जो ​फिजिकल रैम में 8जीबी तक की वचुर्अल रैम जोड़ सकती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल LYT सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस और 2 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी

पावर बैकअप के OnePlus Nord 5 5जी फोन को तगड़ी 6,650एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकता है।

The post OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 आ रहे हैं इंडिया, इस तारीख को लॉन्च होंगे ये नए 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8-july-oneplus-nord-5-launch-date-in-india-announced-with-oneplus-nord-ce5/feed/ 0
OnePlus Nord 5 सीरीज हुई ग्लोबली टीज, जल्द आएंगे अगली जेनरेशन के ये मोबाइल्स https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-series-global-launch-teased/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-series-global-launch-teased/#respond Thu, 12 Jun 2025 13:01:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175627 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus Nord 5 सीरीज का लॉन्च अब आधिकारिक रूप से कंफर्म हो चुका है, जिसकी जानकारी ब्रांड ने एक टीजर वीडियो के जरिए दी है। यह Nord 5 सीरीज की पहली आधिकारिक पुष्टि है। इसमें OnePlus Nord 5 के साथ OnePlus Nord CE 5 भी लॉन्च हो सकता है। इन दोनों फोंस को लेकर अब […]

The post OnePlus Nord 5 सीरीज हुई ग्लोबली टीज, जल्द आएंगे अगली जेनरेशन के ये मोबाइल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OnePlus Nord 5 के टीजर वीडियो में फोन के कैमरा डिजाइन की झलक देखने को मिली है।
  • इस लाइनअप में OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 जैसे दो फोन लॉन्च हो सकते हैं।
  • बताया जा रहा है कि OnePlus Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।

OnePlus Nord 5 सीरीज का लॉन्च अब आधिकारिक रूप से कंफर्म हो चुका है, जिसकी जानकारी ब्रांड ने एक टीजर वीडियो के जरिए दी है। यह Nord 5 सीरीज की पहली आधिकारिक पुष्टि है। इसमें OnePlus Nord 5 के साथ OnePlus Nord CE 5 भी लॉन्च हो सकता है। इन दोनों फोंस को लेकर अब तक कई अफवाहें सामने आ चुकी हैं, जिनमें इनके प्रोसेसर, भारत में कीमत और बैटरी से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल हैं। यह नए डिवाइस OnePlus Nord 4 और Nord CE 4 के सक्सेसर होंगे। आइए, आगे आगामी हैंडसेट की डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Nord 5 सीरीज ग्लोबल लॉन्च कंफर्म

  • OnePlus Nord 5 सीरीज का टीजर OnePlus के ग्लोबल X अकाउंट पर शेयर किया गया था। हालांकि, अब यह पोस्ट डिलीट कर दी गई है। लेकिन X यूजर मुकुल शर्मा ने इसका एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो OnePlus Nord 5 सीरीज के लॉन्च की पुष्टि करता है।
  • यह घोषणा ऐसे समय आई है जब हाल ही में यह लीक हुआ था कि OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 को 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
  • इस टीजर में हमें फोन के कैमरा डिजाइन की एक झलक भी देखने को मिलती है। यह डिजाइन OnePlus Nord 4 से बिल्कुल अलग है, क्योंकि Nord 5 में वर्टिकल अलाइन्ड कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • OnePlus Nord 5 में अब भी ड्यूल-कैमरा सेटअप है, जिसके साथ एक LED फ्लैश भी मौजूद है।
  • OnePlus Nord 5 का डिजाइन काफी हद तक चीन में उपलब्ध OnePlus Ace 5 Racing Edition जैसा लगता है। इससे यह अटकलें और भी तेज हो गई हैं कि Nord 5 को ग्लोबल मार्केट में Ace 5 Racing Edition के रीब्रांड के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।
Image credit: Mukul Sharma

OnePlus Nord 5 सीरीज डिटेल्स (संभावित)

  • कीमत: OnePlus Nord 5 की भारत में कीमत लगभग ₹30,000 हो सकती है, जो Nord 4 के लॉन्च प्राइस ₹29,999 के करीब है।
  • डिस्प्ले: OnePlus Nord CE 5 में 6.7-इंच FHD+ OLED फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह Nord CE 4 जैसा ही डिस्प्ले है।
  • प्रोसेसर: Nord 5 में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर मिल सकता है, जो कि फ्लैगशिप Dimensity 9400 पर आधारित एक नया मिड-रेंज चिपसेट है। हालांकि, एक हालिया Geekbench लिस्टिंग में Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर होने का संकेत मिला है। वहीं, OnePlus Nord CE 5 में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट हो सकता है, जबकि Nord CE 4 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया था।
  • बैटरी और चार्जिंग: OnePlus Nord 5 में करीब 7,000mAh की बैटरी हो सकती है, विशेष रूप से 6,650mAh क्षमता के साथ, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह Nord 4 की 5,500mAh बैटरी की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा। Nord CE 5 में इससे भी बड़ी 7,100mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह Nord CE 4 की 5,500mAh बैटरी की तुलना में एक बड़ा सुधार है।
  • कैमरा: OnePlus Nord 5 में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। वहीं, Nord CE 5 में 50MP का Sony LYT600 या IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP का IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है, जो कि Nord CE 4 के 2MP डेप्थ सेंसर से कहीं बेहतर होगा।

OnePlus Nord 5 सीरीज की भारत में लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह दोनों स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च किए जाएंगे।

The post OnePlus Nord 5 सीरीज हुई ग्लोबली टीज, जल्द आएंगे अगली जेनरेशन के ये मोबाइल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-series-global-launch-teased/feed/ 0