OnePlus Nord CE 3 Lite 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 05 Jan 2024 10:01:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus Nord CE 3 Lite 5G या Samsung Galaxy M34 5G, देखें कौन पड़ता है किस पर भारी https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-vs-samsung-galaxy-m34-5g-which-should-buy-price-and-specifications-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-vs-samsung-galaxy-m34-5g-which-should-buy-price-and-specifications-comparison/#respond Fri, 07 Jul 2023 12:29:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=109983 Samsung Galaxy M34 5G फोन आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। मार्केट में एंट्री लेने के साथ ही इस मोबाइल ने फ्लैगशिप कीलर नाम से मशहूर वनप्लस ब्रांड के Nord CE 3 Lite 5G फोन को चुनौती दे डाली है। इस 8जीबी रैम वाले नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की कीमत जहां 19,999 रुपये […]

The post OnePlus Nord CE 3 Lite 5G या Samsung Galaxy M34 5G, देखें कौन पड़ता है किस पर भारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy M34 5G फोन आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। मार्केट में एंट्री लेने के साथ ही इस मोबाइल ने फ्लैगशिप कीलर नाम से मशहूर वनप्लस ब्रांड के Nord CE 3 Lite 5G फोन को चुनौती दे डाली है। इस 8जीबी रैम वाले नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की कीमत जहां 19,999 रुपये है वहीं सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। अगर आप भी इसी प्राइस रेंज में नया 5जी फोन खरीदना चाह रहे हैं तो आगे इन दोनों मोबाइल्स का कंपैरिज़न पढ़ सकते हैं। यहां आप जान पाएंगे कौन किस पर कहां भारी पड़ता है।

स्पेसिफिकेशन्स Samsung Galaxy M34 5G OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
​स्क्रीन आगे पीछे
प्रोसेसर आगे पीछे
रैम मैमोरी समान ताकत समान ताकत
कैमरा पीछे आगे
बैटरी आगे पीछे
चार्जिंग तकनीक पीछे आगे
5जी बैंड्स आगे पीछे

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G वर्सेस Samsung Galaxy M34 5G

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले पर 1000निट्स ब्राइटनेस और विविड बूस्टर टेक्नोलॉजी मिलती है। स्क्रीन सुरक्षा के लिए फोन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी स्क्रीन है 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। वहीं इसमें 680निट्स ब्राइटनेस, 391पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 16.8बिलियन कलर सपोर्ट सहित आई कंफर्ट व स्क्रीन कलर टेम्परेचर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

प्रोसेसर

Samsung Galaxy M34 5G में प्रोसेसिंग के लिए ब्रांड की ही एक्सनॉस 1280 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है तथा 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इस फोन के साथ 4 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलती हैं।

Samsung Galaxy M34 5G can be launched for Rs 18 to 19k see this leak

OnePlus Nord CE 3 Lite एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजनओएस 13.1 पर बना है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर चलता है।

रैम व स्टोरेज

सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी फोन दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस मॉडल में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन में 8जीबी रैम प्लस फीचर मौजूद है जिसकी मदद से रैम को 16जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी फोन भी दो मैमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है। ये दोनों वेरिएंट 8जीबी रैम सपोर्ट करते हैं। बेस मॉडल में जहां 128जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। दोनों वेरिएंट्स 1टीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट कर सकते हैं। फोन न में मौजूद 8जीबी वर्चुअल रैम इंटरनल रैम को बूस्ट देकर फोन में 16जीबी तक की रैम मैमोरी दे देती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एम34 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा ओआईएस तकनीक से लैस है। वहीं फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी दिया गया है।

वनप्लस मोबाइल भी फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल सैमसंग एचएम6 सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया है। प्राइमरी रियर सेंसर एक 6पी लेंस है जो एफ/1.75 अपर्चर पर काम करता है तथा ईमेज स्टेबलाईजेशन टेक्नोलॉजी से लैस है। वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी व चार्जिंग

Samsung Galaxy M34 5G को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस भी किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह फोन 2 दिन का बैकअप देने की क्षमता रखता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G top 5 features and specifications in hindi

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 30 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक फोन को चार्ज करने में सक्षम है। वहीं फोन में मौजूद बैटरी हेल्थ इंजन तथा बिल्ट-इन टेम्परेचर सेंसर्स इसे ओवर चार्ज व हिट जैसी समस्याओं से भी बचाते हैं।

5जी बैंड्स

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन 9 5जी बैंड्स के साथ आता है जिनपर भारत में मौजूद जिओ और एयरटेल के 5जी नेटवर्क को बिना रूकावट चलाया जा सकता है। यह डुअल सिम फोन है तथा दोनों सिम पर 5जी व 4जी का लुफ्त उठाया जा सकता है।

6GB RAM Samsung Galaxy A34 5G price in india 28999

Samsung Galaxy M34 5G को कंपनी ने 12 5जी बैंड्स से लैस कर मार्केट में उतारा है। यानी 5जी नेटवर्क व कनेक्टिविटी के मामले में यह वनप्लस मोबाइल से अधिक बैंड्स सपोर्ट करता है जो बेहतर 5जी इंटरनेट की सुविधा देने में सक्षम है।

कीमत का कंपैरिजन

Samsung Galaxy M34 5G प्राइस

  • 6GB RAM + 128GB Storage = ₹16,999
  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹18,999

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹19,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹21,999

सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी आज इंडिया में लॉन्च हुआ है तथा वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5 अप्रैल में आया था। कैमरा और चार्जिंग तकनीक में वनप्लस ने अच्छा काम किया है लेकिन वहीं सैमसंग अपने गैलेक्सी मोबाइल के साथ प्रोसेसिंग के मामले में आगे निकल जाता है। दोनों के 8जीबी + 128जीबी वेरिएंट की कीमत में 1 हजार का फर्क है जो वाकई में कन्फ्यूज कर सकता है कि Samsung चुनें या OnePlus, दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स देखकर आप चयन कर सकते हैं कौन किस पर कहां भारी पड़ता है।

The post OnePlus Nord CE 3 Lite 5G या Samsung Galaxy M34 5G, देखें कौन पड़ता है किस पर भारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-vs-samsung-galaxy-m34-5g-which-should-buy-price-and-specifications-comparison/feed/ 0
वीडियो में देखें OnePlus Nord CE 3 Lite 5G, यहां मिलेगी फोन की पूरी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-video/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-video/#respond Wed, 26 Apr 2023 09:23:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103497 OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की वीडियो देखें यहां, मिलेगी डिजाईन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी

The post वीडियो में देखें OnePlus Nord CE 3 Lite 5G, यहां मिलेगी फोन की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी का प्राइस 20 हजार रुपये से कम है।
  • 16MP सेल्फी और 108MP रियर कैमरे के साथ आता है
  • 8GB Virtual RAM के साथ 16GB RAM की ताकत मिलती है।

20 हजार के बजट में अगर आप कोई नया 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन का प्राइस सिर्फ 19,999 रुपये से शुरू हो जाता है। आगे हमने इस वनप्लस फोन की अनबॉक्सिंग वीडियो शेयर की है जिसमें आप नोर्ड सीई 3 लाइट की लुक व डिजाईन के साथ ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पा सकेंगे।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की वीडियो :

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की स्पेसिफिकेशन्स

  • Qualcomm Snapdragon 695
  • 6.72″ FHD+ Display
  • 120Hz Refresh Rate
  • 108MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Sensor
  • 8GB Virtual RAM
  • Oxygens OS 13.1
  • 67W 5,000mAh Battery

OnePlus Nord N30 5G render image leaked features specifications in hindi

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की कीमत

  • 8GB RAM + 128GB Storage = 19,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage = 21,999 रुपये

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है। इसके दो मैमोरी वेरिएंट्स मार्केट में आए है जिनमें 128 जीबी स्टोरेज तथा 256 जीबी मैमोरी मौजूद है। प्राइस की बात करें तो 128जीबी वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये है तथा 256जीबी वाले बड़े मॉडल का दाम 21,999 रुपये है। इस वनप्ल्स फोन को Chromatic Gray और Pastel Lime कलर में खरीदा जा सकता है।

The post वीडियो में देखें OnePlus Nord CE 3 Lite 5G, यहां मिलेगी फोन की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-video/feed/ 0
नया फोन खरीदना है तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G बन सकता है बेहतरीन ऑप्शन, जानें 5 कारण https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-top-5-features-and-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-top-5-features-and-specifications-in-hindi/#respond Tue, 25 Apr 2023 05:24:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103379 नया फोन खरीदना है तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G बन सकता है बेहतरीन ऑप्शन, जानें 5 कारण

The post नया फोन खरीदना है तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G बन सकता है बेहतरीन ऑप्शन, जानें 5 कारण first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G प्राइस 19,999 से शुरू होता है।
  • यह वनप्लस मोबाइल 9 5G Bands सपोर्ट करता है।
  • कैमरा के शौकिन्स के लिए इसमें 108MP Camera दिया गया है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G इंडिया में लॉन्च हुआ ब्रांड का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की कीमत ​सिर्फ 19,999 रुपये से शुरू हो जाती है। अगर आप इस बजट में कोई नया मोबाइल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह वनप्लस मोबाइल एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है। आगे हमनें वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5 फोन की 5 खूबियों का जिक्र किया है ​जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 5 टॉप फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की डिसप्ले

  • 6.72″FHD+ Display
  • 120Hz Refresh Rate
  • LCD Panel Screen

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G top 5 features and specifications in hindi

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गयाा है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाईल वाली यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस स्क्रीन पर 680निट्स ब्राइटनेस, 391पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 16.8बिलियन कलर सपोर्ट करती है। वहीं इस डिस्प्ले को आई कंफर्ट और स्क्रीन कलर टेम्परेचर जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी का कैमरा

  • 108MP Samsung Rear Camera
  • 16MP Selfie Sensor

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price and specifications leaked before launch

फोटोग्राफी के लिए यह वनप्लस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.7 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल सैमसंग एचएम6 सेंसर दिया गया है जो एक 6पी लेंस है। इसके साथ ही बैक कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। फोन का रियर कैमरा में 6एक्स ज़ूम, एआई सीन एन्हांसमेंट और एचडीआर जैसे फीचर्स से लैस है। इसी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी का प्रोसेसर

  • Qualcomm Snapdragon 695
  • Oxygens OS 13.1
  • 8GB Virtual RAM

OnePlus Nord N30 5G render image leaked features specifications in hindi

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो ऑक्सीजन ओएस 13.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्लॉकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह वनप्लस फोन 8जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है जो इंटरनल 8जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत देता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रीनो 619 जीपीयू दिया गया है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की 5जी कनेक्टिविटी

  • 9 5G Bands
  • USB 2.0 Type-C

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G top 5 features and specifications in hindi

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G एक मिडबजट 5जी फोन के रूप में बाजार में आया है। इस मोबाइल में 9 5जी बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है जिसके चलते इंडिया में Reliance Jio और Airtel द्वारा मुहैया कराए जा रहे 5जी नेटवर्क का पूरा फायदा उठाया जा सकता है। यह एक डुअल सिम फोन है और दोनों ही सिम पर 5जी और 4जी मिलता है। साथ ही नोर्ड सीई 3 लाइट में 3.5एमएम जैक, वाईफाई, ब्यूटूथ 5.1 और यूएसबी-सी जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की बैटरी और चार्जिंग

  • 5,000mAh Battery
  • 67W SuperVOOC

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G top 5 features and specifications in hindi

पावर बैकअप के लिए OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट भी दिया गया है जो कंपनी के दावेनुसार 30 मिनट में ही फोन को 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। वहीं फोन में मौजूद बैटरी हेल्थ इंजन तथा बिल्ट-इन टेम्परेचर सेंसर्स फोन ओवर चार्ज व हीटिंग जैसी समस्याओं से भी बचाते हैं तथा लंबे समय तक बैकअप को बनाए रखते हैं।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = 19,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage = 21,999 रुपये
  • nord-ce-3-lite-5g-price

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन भारतीय बाजार में दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में जहां 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मैमोरी दी गई है वहीं बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इनमें 128जीबी वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है तथा 256जीबी वेरिएंट प्राइस 21,999 रुपये है। इस फोन को Chromatic Gray और Pastel Lime कलर में खरीदा जा सकता है।

    The post नया फोन खरीदना है तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G बन सकता है बेहतरीन ऑप्शन, जानें 5 कारण first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-top-5-features-and-specifications-in-hindi/feed/ 0
    OnePlus Nord CE 3 Lite की खूबी और खामी, 4 प्वाइंट्स में जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-4-reasons-to-buy-the-phone-and-not-to-buy/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-4-reasons-to-buy-the-phone-and-not-to-buy/#comments Wed, 12 Apr 2023 10:36:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102906 OnePlus Nord CE 3 की शुरुआती कीमत Rs 19,999 है।

    The post OnePlus Nord CE 3 Lite की खूबी और खामी, 4 प्वाइंट्स में जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    OnePlus Nord CE 3 Lite को हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। यह फोन पिछले साल आए Nord CE 2 Lite के सक्सेसर के रूप में आया है। वहीं, अगर बात करें वनप्लस के इस नए फोन की तो यह अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट पर ऑफर्स के साथ की जा रही है। अगर आप IPS LCD डिसप्ले, Qualcomm Snapdragon 695 SoC और 5G नेटवर्क सपोर्ट वाले इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। दरअसल, हम आपको आगे Nord CE 3 Lite की 4 खूूबी और 4 खामी बताने वाले हैं। इसके आधार पर आप यह तय कर पाएंगे कि फोन लेने लायक है या नहीं।

    वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट खरीदने के 4 कारण

    oneplus-nord-ce-3-lite-5g-1

    • अच्छा डिजाइन
    • साफ यूआई
    • शानदार बैटरी लाइफ
    • स्टिरियो स्पीकर

    डिजाइन

    वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट एक शानदार डिजाइन से लैस है। विशेष रूप से इसका पेस्टल लाइम रंग काफी अच्छा लगता है। इसके रियर पर ट्रिपल कैमरा सेंसर हैं जो बड़े सर्कुलर कैमरा के अंदर प्लेस हैं। बॉक्सी डिजाइन वाले इस फोन के किनार गोल हैं। नोर्ड सीई 3 लाइट में 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। फोन की मोटाई 8.3mm है और इसका वजन 195 ग्राम है।

    यूआई

    वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट बॉक्स से बाहर ऑक्सीजनओएस 13.1 कस्टम स्किन पर आधारित एंड्रॉइड 13 पर चलता है। बिना ब्लोटवेयर और ऐड्स के इसके यूआई साफ है। इसकी तुलना में इसी कीमत के आने वाले Redmi या Realme फोन एड्स और प्री-लोडेड ब्लोटवेयर एप्लिकेशन के साथ आते हैं जो यूजर्स के अनुभव को खराब करते हैं।

    बैटरी लाइफ

    वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। चार्जिंग स्पीड की बात करें तो लगभग 45 मिनट में बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 5G नेटवर्क सक्षम होने के साथ लगभग 6 घंटे की स्क्रीन-ऑन-टाइम के साथ बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी है।

    स्टीरियो स्पीकर

    वनप्लस नॉर्ड सीई 3 में स्टीरियो स्पीकर हैं जो कि काफी शानदार हैं। इनकी आवाज काफी तेज हो है और स्पष्ट भी है। कंपनी ने इसके साथ एक नया सॉफ्टवेयर फीचर भी एड किया है जो वॉल्यूम को दोगुना करता है। कुल मिलाकर इस फोन का ऑडियो अनुभव काफी अच्छा है।

    वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट न खरीदने के 4 कारण

    4 april OnePlus Nord CE 3 Lite 5G launch date in india with nord buds 2

    • औसत कैमरा
    • पुराना प्रोसेसर
    • एलसीडी डिसप्ले
    • प्लास्टिक और ग्लॉसी बैक पैनल

    कैमरा हो सकता था अच्छा

    OnePlus Nord CE 3 में 108MP का प्राइमरी कैमरा और डुअल 2MP सेंसर हैं। पेपर्स पर, 108MP कैमरा एक बड़ी बात लगती है लेकिन आउटपुट बहुत आशाजनक नहीं हैं। दिन की रोशनी में तस्वीरें काफी अच्छी आती हैं लेकिन एचडीआर में सुधार की गुंजाइश है। वहीं, कलर आउटपुट थोड़ा म्यूट है।

    इसके अलावा इसका अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस निराशाजनक है। इसके बजाय, हमें नियमित मैक्रो और डेप्थ सेंसर मिलते हैं। क्लोज-अप मैक्रो शॉट्स बहुत अच्छे नहीं हैं और डेप्थ सेंसर पर एज डिटेक्शन बहुत बेहतर नहीं कहा जाएगा।

    प्रोससर

    फोन में दिया गया स्नैपड्रैगन 695 एक काफी बैलेंस और एंट्री-लेवल 5G चिपसेट है। हालांकि, यह एक साल से भी ज्यादा पुराना प्रोसेसर है। ऐसे में नए फोन के साथ प्रोसेसिंग के मामले में अपग्रेडेशन की उम्मीद यूजर्स को थी।

    एलसीडी डिस्प्ले

    ब्राइट AMOLED स्क्रीन के इस युग में भी हमें OnePlus Nord CE 3 लाइट पर केवल एलसीडी स्क्रीन मिलती है। हालांकि, रिफ्रेश रेट 120Hz है। हालांकि देखने के कोण अच्छे हैं। एचडी स्ट्रीमिंग के लिए वाइडवाइन एल1 सपोर्ट भी है लेकिन बैकलाइट ब्लीडिंग की समस्या है।

    प्लास्टिक बैक पैनल

    फोन का रियर प्लास्टिक और ग्लॉसी बैक पैनल के साथ आता है। इसकी के कारण फोन के बैक पैनल के साथ फिंगरप्रिंट और स्क्रैच काफी आते हैं। इसी कीमत पर कई अन्य कंपनियां फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट कोटिंग के साथ मैट फिनिश डिजाइन वाले फोन पेश कर रही हैं।

    The post OnePlus Nord CE 3 Lite की खूबी और खामी, 4 प्वाइंट्स में जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-4-reasons-to-buy-the-phone-and-not-to-buy/feed/ 1
    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की सेल होगी कल से शुरू, Nord Buds CE मिलेगा फ्री, यहां जानें प्राइस और ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-price-in-india-sale-offer-specifications-and-features-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-price-in-india-sale-offer-specifications-and-features-in-hindi/#respond Mon, 10 Apr 2023 07:43:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102762 OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन की सेल कल से होगी शुरू, यहां जानें प्राइस, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन

    The post OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की सेल होगी कल से शुरू, Nord Buds CE मिलेगा फ्री, यहां जानें प्राइस और ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की कीमत 19,999 से शुरू होती है।
    • यह वनप्लस 5जी फोन 9 5G Bands सपोर्ट करता है।
    • फोन में मौजूद 67W SUPERVOOC इसे 30 मिनट में 80% चार्ज कर सकता है।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन लंबे इं​तजार के बाद कल आखिरकार भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह फोन 4 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च हुआ है जिसकी सेल 11 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। अगर आप भी वनप्लस मोबाइल फोंस में रूचि रखते हैं तो आगे हमने नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी प्राइस, सेल व ऑफर्स समेत इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है।

    वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = 19,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage = 21,999 रुपये
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन भारतीय बाजार में दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके बेस वेरिएंट में जहां 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मैमोरी दी गई है वहीं बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथा 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इनमें 128जीबी वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है तथा 256जीबी वेरिएंट प्राइस 21,999 रुपये है। इस फोन को Chromatic Gray और Pastel Lime कलर में खरीदा जा सकेगा।

    nord-ce-3-lite-sale-offer

    वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी सेल ऑफर

    वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की सेल कल 11 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। अगर कल यानी 11 अप्रैल के दिन इस मोबाइल को शॉपिंग साइट अमेज़न से खरीदा जाता है तो कंपनी Nord CE 3 Lite 5G के साथ 2,299 रुपये की कीमत वाला OnePlus Nord Buds CE भी फ्री में देगी। वहीं आईसीआईसीआई कार्ड पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Red Cable Club के जरिये ग्राहक 6 महीने का Spotify Premium सब्सक्रिप्शन भी पा सकते हैं।

    onelus-nord-se-3-lite-5g

    वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट की स्पेसिफिकेशन्स

    डिसप्ले

    • 6.72″FHD+ Display
    • 120Hz Refresh Rate
    • LCD Panel Screen

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन पंच-होल स्टाईल वाली है जो एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस स्क्रीन पर 680निट्स ब्राइटनेस, 391पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 16.8बिलियन कलर समेत आई कंफर्ट व स्क्रीन कलर टेम्परेचर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price and specifications leaked before launch

    प्रोसेसर

    • Qualcomm Snapdragon 695
    • Oxygens OS 13.1
    • 8GB Virtual RAM

    वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजन ओएस 13.1 पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए यह मोबाइल 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्लॉकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट सपोर्ट करता। यह वनप्लस फोन 8जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है जो इंटरनल 8जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत देता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रीनो 619 जीपीयू दिया गया है।

    onelus-nord-se-3-lite-5g-camera

    कैमरा

    • 108MP Rear Camera
    • 16MP Selfie Sensor

    फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.75 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल सैमसंग एचएम6 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। रियर कैमरा में 6एक्स ज़ूम, एआई सीन एन्हांसमेंट और एचडीआर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    onelus-nord-se-3-lite-5g-price

    बैटरी

    • 5,000mAh Battery
    • 67W SuperVOOC

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में पावर बैकअप के लिए बड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है जो कंपनी के दावेनुसार सिर्फ 30 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक करने में सक्षम है। वहीं फोन में मौजूद बैटरी हेल्थ इंजन तथा बिल्ट-इन टेम्परेचर सेंसर्स इसे ओवर चार्ज व हिट जैसी समस्याओं से भी बचाते हैं तथा लंबे समय तक बैकअप को बनाए रखते हैं।

    OnePlus Nord CE 3 Lite

    कनेक्टिविटी

    • 9 5G Bands
    • USB 2.0 Type-C

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G डुअल सिम सपोर्ट करता है। दोनों ही सिम पर 5जी और 4जी का लुफ्त उठाया जा सकता है। अच्छी बात है कि यह मोबाइल फोन 9 5जी बैंड्स के साथ आता है जिनपर भारत में मौजूद और के 5जी नेटवर्क को बिना रूकावट चलाया जा सकता है। वहीं साथ ही इस फोन में 3.5एमएम जैक, वाईफाई, ब्यूटूथ 5.1 और यूएसबी-सी जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।

    The post OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की सेल होगी कल से शुरू, Nord Buds CE मिलेगा फ्री, यहां जानें प्राइस और ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-price-in-india-sale-offer-specifications-and-features-in-hindi/feed/ 0
    108 MP कैमरा और 8 GB रैम से लैस OnePlus Nord CE 3 Lite 5G हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-launched-in-india-price-specifications-and-features-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-launched-in-india-price-specifications-and-features-in-hindi/#respond Tue, 04 Apr 2023 13:45:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102325 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। मिड सेगमेंट का यह फोन अपनी फीचर्स की वजह से काफी चर्चा में है। इस डिवाइस को Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 108MP Camera और 67W SuperVOOC जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। आगे आप वनप्लस नोर्ड […]

    The post 108 MP कैमरा और 8 GB रैम से लैस OnePlus Nord CE 3 Lite 5G हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • OnePlus Nord CE 3 Lite 9 5G Bands सपोर्ट करता है।
    • इस फोन में 108 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।
    • 67W SUPERVOOC चार्ज इसे 30 मिनट में 80% चार्ज कर सकता है।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। मिड सेगमेंट का यह फोन अपनी फीचर्स की वजह से काफी चर्चा में है। इस डिवाइस को Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 108MP Camera और 67W SuperVOOC जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। आगे आप वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की कीमत, सेल व ऑफर्स सहित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

    वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5 की कीमत

    • 8GB RAM + 128GB Storage = 19,999 रुपये
    • 8GB RAM + 256GB Storage = 21,999 रुपये

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन दो मैमोरी वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। ये दोनों वेरिएंट 8जीबी रैम सपोर्ट करते हैं। बेस मॉडल में जहां 128जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। दोनों वेरिएंट्स 1टीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट कर सकते हैं।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price and specifications leaked before launch

    प्राइस की बात करें तो फोन का 8जीबी+128जीबी वेरिएंट 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ है तथा 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को 21,999 की कीमत पर मार्केट में उतारा गया है। नोर्ड सीई 3 लाइट की सेल 11 अप्रैल से शुरू हो जाएगी तथा इसे Chromatic Gray और Pastel Lime कलर में खरीदा जा सकेगा। आईसीआईसीआई कार्ड पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा।

    वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट की स्पेसिफिकेशन्स

    डिजाइन और डिसप्ले

    • 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले
    • 20:9 आस्पेक्ट रेशियो
    • 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन

    फोन में एलसीडी पैनल पर पैनल का उपयोग किया गया है और यह 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। वहीं इसमें 680निट्स ब्राइटनेस, 391पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 16.8बिलियन कलर सपोर्ट सहित आई कंफर्ट व स्क्रीन कलर टेम्परेचर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    onelus-nord-se-3-lite-5g-display

    हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

    • स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट
    • एंडरॉयड 13 ओएस
    • 8जीबी वर्चुअल रैम

    एंडरॉयड 13 आधारित OnePlus Nord CE 3 Lite ऑक्सीजन ओएस 13.1 यूआई लेयरिंग के साथ आता है। यह फोन 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर तैयार स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम करता है। फोन में डुअल मोड 5जी सपोर्ट है। इस सिस्टम आन चिप पर एड्रीनो 619 जीपीयू सपोर्ट दिया गया है जो गेमिंग के दौरान स्मूथ ग्राफिक्स का अनुभव कराता है। वहीं नोर्ड सीई 3 लाइट में मौजूद 8जीबी वर्चुअल रैम इंटरनल रैम को बूस्ट देकर फोन में 16जीबी तक की रैम मैमोरी के उपयोंग कि सुविधा देता है।

    onelus-nord-se-3-lite-5g-price

    कैमरा

    • 108 मेगापिक्सल रियर
    • 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

    फोटोग्राफी के लिए यह वनप्लस मोबाइल फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 108 मेगापिक्सल सैमसंग एचएम6 सेंसर है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। प्राइमरी रियर सेंसर एक 6पी लेंस है जो एफ/1.75 अपर्चर पर काम करता है तथा ईमेज स्टेबलाईजेशन टेक्नोलॉजी से लैस है। रियर कैमरा सेटअप पर 6एक्स ज़ूम, एआई सीन एन्हांसमेंट और एचडीआर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं फोन में आप 1080 पिक्सल के साथ 30 फ्रेम प्रति सेकेंड के हीसाब से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    onelus-nord-se-3-lite-5g

    बैटरी व चार्जिंग

    • 5,000 एमएएच बैटरी
    • 67वॉट सुपरवूक चार्जर

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन में पावर बैकअप के लिए बड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन को 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 30 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक फोन को चार्ज करने में सक्षम है। वहीं फोन में मौजूद बैटरी हेल्थ इंजन तथा बिल्ट-इन टेम्परेचर सेंसर्स इसे ओवर चार्ज व हिट जैसी समस्याओं से भी बचाते हैं तथा लंबे समय तक बैकअप को बनाए रखते हैं।

    onelus-nord-se-3-lite-5g-battery

    कनेक्टिविटी

    • 9 5जी बैंड
    • डुअल सिम
    • यूएसबी 2.0 टाईप-सी

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G डुअल सिम सपोर्ट करता है। दोनों ही सिम पर 5जी और 4जी का लुफ्त उठाया जा सकता है। अच्छी बात है कि यह मोबाइल फोन 9 5जी बैंड्स के साथ आता है जिनपर भारत में मौजूद और के 5जी नेटवर्क को बिना रूकावट चलाया जा सकता है। वहीं साथ ही इस फोन में 3.5एमएम जैक, वाईफाई, ब्यूटूथ 5.1 और यूएसबी-सी जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।

    The post 108 MP कैमरा और 8 GB रैम से लैस OnePlus Nord CE 3 Lite 5G हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-launched-in-india-price-specifications-and-features-in-hindi/feed/ 0
    16GB रैम और 108MP कैमरा वाले OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट यहां देखें लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-smartphone-launch-date-expected-features-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-smartphone-launch-date-expected-features-and-price/#respond Mon, 03 Apr 2023 09:30:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101921 OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

    The post 16GB रैम और 108MP कैमरा वाले OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट यहां देखें लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होगा।
    • यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।
    • OnePlus का यह फोन 8GB रैम के साथ 27,999 रुपये में पेश किया जा सकता है।

    OnePlus जल्द ही भारत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि यह फोन इंडियन मार्केट में 4 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस का यह फोन 2023 में लॉन्च होने वाला सबसे अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन है। ऐसे में सभी लोगों की नजरें इस फोन पर हैं। लॉन्च से पहले वनप्लस के इस स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और प्राइसिंग से जुड़ी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की एडवर्टाइजिंग भी शुरू कर चुका है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और प्राइस के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G लॉन्च डेट

    कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि यह फोन भारत में 4 अप्रैल को एक इवेंट में लॉन्च करेगा। वनप्लस ने इस इवेंट को ‘लार्जर देन लाइफ – ए वनप्लस नोर्ड लॉन्च इवेंट’ नाम दिया है। वनप्लस का यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। कंपनी इस दिन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन के साथ-साथ वायरलेस इयरबड्स OnePlus Nord Buds 2 भी लॉन्च करेगा। इस इवेंट को वनप्लस के ऑफिशियल सोशल मीडिया साइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।

    4 april OnePlus Nord CE 3 Lite 5G launch date in india with nord buds 2

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G कैसे देखें ऑनलाइन

    वनप्लस का यह फोन ऑनलाइन इवेंट में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट को वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब चैनल में देखा जा सकता है।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

    • 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले
    • 108 MP + 2 MP + 2 MP रियर कैमरा सेटअप
    • 16 MP सेल्फी कैमरा
    • Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर
    • 8GB रैम और 128GB स्टोरेज
    • 5000mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग

    डिस्प्ले

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही लीक हो गई हैं। इसके साथ ही वनप्लस कुछ स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म भी कर चुका है। कंपनी ने अपनी माइक्रोसाइट पर अपकमिंग स्मार्टफोन की डिस्प्ले को लेकर जानकारी दी है कि इसमें 6.72-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही वनप्लस के इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा।

    कैमरा

    OnePlus के अपकमिंग Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें दो कैमरा रिंग है। पहले रिंग में फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जो 3X जूम सपोर्ट करता है। दूसरे रिंग में दो कैमरा सेंसर होंगे, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा हो सकता है। रियर पैनल में कैमरा रिंग के साथ LED फ्लैश दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price and specifications leaked before launch

    प्रोसेसर

    वनप्लस ने कंफर्म किया है कि यह अपकमिंग फोन Qualcomm के Snapdragon 695 प्रोससर के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। इसके साथ कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि फोन में 8GB LPDDR4x RAM होगी। इसके साथ ही फोन में 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलेगा। यानी फोन में कुल 16GB रैम की पावर मिलेगी। लीक रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फोन सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च होगा और फोन में 128GB की स्टोरेज मिल सकती है।

    बैटरी

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी को कंफर्म करते हुए कंपनी ने बताया फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही यह फोन 67W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन मात्र 30 मिनट के चार्ज में फुल डे बैटरी बैकअप ऑफर करता है।

    कनेक्विटी और दूसरे फीचर्स

    OnePlus के अपकमिंग अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह Android 13 पर आधारित OxygenOS 13 कस्टम स्किन पर रन कर सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन का बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट मैटेरियल का बना हुआ है।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price and specifications leaked before launch

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G कीमत (लीक)

    लीक रिपोर्ट्स की माने तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को भारत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 21,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। संभव है फोन की सेलिंग प्राइस थोड़ा कम हो सकती है। वनप्लस का यह फोन दो कलर वेरिएंट – पैस्टेल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

    Source – OnePlus

    The post 16GB रैम और 108MP कैमरा वाले OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट यहां देखें लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-smartphone-launch-date-expected-features-and-price/feed/ 0
    21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord CE 3 Lite 5G https://www.91mobiles.com/hindi/21999-rs-tipped-cost-for-oneplus-nord-ce-3-lite-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/21999-rs-tipped-cost-for-oneplus-nord-ce-3-lite-5g/#respond Wed, 29 Mar 2023 06:43:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101939 OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।

    The post 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord CE 3 Lite 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को 21,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है।
    • इससे पहले कंपनी ने Nord CE 2 Lite को 19,999 रुपये में लॉन्च किया था।
    • वनप्लस का यह फोन भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के अपकमिंग मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से ठीक पहले टिपस्टर अभिषेक यादव ने इसकी कीमत से पर्दा उठा दिया है। अभिषेक के मुताबिक यह स्मार्टफोन भारत में 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन को 19,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इससे पता चलता है कि कंपनी नए वर्जन पर 2000 रुपये की कीमत बढ़ा रही है।


    वनप्लस नॉर्ड सीई लाइट मॉडल को 20,000 रुपये के सेगमेंट और नॉर्ड सीई वेरिएंट को 25,000 रुपये के बजट में पेश किया गया था। वहीं ऑरिजनल वनप्लस नॉर्ड सीरीज़ 30,000 रुपये के सेगमेंट में आता है। वनप्लस ने अपने अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोत्तरी कर रही है तो संभव है कि नॉर्ड सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन मॉडल की कीमत बढ़ाई जा सकती हैं।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स (रूमर्स)

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले पिछले मॉडल से थोड़ा सा बढ़ा है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इससे पहले पिछले मॉडल में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया था। इसके साथ ही फोन के कैमरा फीचर्स को भी अपडग्रेड किया जा सकता है, ताकि यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिले। लीक रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस के इस फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP के दो सेंसर भी मिलेंगे। यह भी पढ़ें : 4 अप्रैल को लॉन्च होने वाले OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन में ये हो सकती हैं खूबियां और कीमत

    OnePlus ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। वनप्लस के इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं बात करें तो कनेक्टिविटी की तो वनप्लस के फोन में 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, और USB Type-C पोर्ट सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    The post 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord CE 3 Lite 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/21999-rs-tipped-cost-for-oneplus-nord-ce-3-lite-5g/feed/ 0
    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G प्राइस हुआ लीक और फीचर्स आए सामने, 4 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-price-and-specifications-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-price-and-specifications-leaked-before-launch/#respond Mon, 27 Mar 2023 04:01:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101643 OnePlus Nord CE 3 Lite 5G प्राइस हुआ लीक और फीचर्स आए सामने, 4 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च

    The post OnePlus Nord CE 3 Lite 5G प्राइस हुआ लीक और फीचर्स आए सामने, 4 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन 4 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा।
    • इस फोन की कीमत 329 euro (तकरीबन 29,000 रुपये) हो सकती है।
    • वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी में 108MP Camera दिया जा सकता है।

    वनप्लस अनाउंस कर चुकी है कि वह आने वाली 4 अप्रैल को इंडिया में अपनी ‘नोर्ड’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन एक नए लीक में नोर्ड सीई 3 लाइट की कीमत सहित कई अहम डिटेल्स सामने आ गई है। इस 5जी फोन में 108MP Camera और 67W SuperVOOC ​जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की कीमत

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G प्राइस को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल फोन इंटरनेशनल मार्केट में 329 euro में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 29,000 रुपये के करीब है। हो सकता है ​कि यह फोन के बेस वेरिएंट का दाम हो और यह नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की शुरूआती कीमत हो। लीक की मानें तो यह वनप्लस फोन Pastel Lime और Chromatic Gray कलर में लॉन्च होगा।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price and specifications leaked before launch

    वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.72″ FHD+ 120Hz Display
  • Qualcomm Snapdragon 695
  • 108MP Triple Rear Camera
  • 5,000mAh battery
  • 67W SuperVOOC charging
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G से जुड़े लीक में दावा किया गया है कि यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 8जीबी रैम मैमोरी दिए जाने की बात सामने आई है जिसके साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी शामिल रहेगी। वहीं भारतीय बाजार में नोर्ड सीई 3 लाइट एक से अधिक मैमोरी वेरिएंट में उतारा जा सकता है।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

    वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिए जाने की बात कही गई है। फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर भी शामिल हो सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

    4 april OnePlus Nord CE 3 Lite 5G launch date in india with nord buds 2

    लीक के अनुसार OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जो 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

    वनप्लस लॉन्च इन इंडिया

    4 अप्रैल को OnePlus Nord CE 3 Lite 5G और OnePlus Nord Buds 2 इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे। यह ऑनलाईन लॉन्च ईवेंट शाम 7 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया ​प्लेटफॉर्म पर लाईव देखा जा सकेगा। शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी का प्रोडक्ट पेज भी लाइव कर दिया गया है तथा इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन की सेल होगी।

    The post OnePlus Nord CE 3 Lite 5G प्राइस हुआ लीक और फीचर्स आए सामने, 4 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-price-and-specifications-leaked-before-launch/feed/ 0
    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन IMDA में हुआ लिस्ट, 4 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/101341-2oneplus-nord-ce-3-lite-5g-smartphone-listed-in-imda-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/101341-2oneplus-nord-ce-3-lite-5g-smartphone-listed-in-imda-check-details/#respond Tue, 21 Mar 2023 05:39:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101341 OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

    The post OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन IMDA में हुआ लिस्ट, 4 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • वनप्लस जल्द ही Nord CE 3 Lite 5G को लॉन्च कर सकता है।
    • लीक रिपोर्ट की माने तो यह फोन 4 अप्रैल को एंट्री कर सकता है।
    • वनप्लस के इस फोन में 108MP का कैमरा दिया जा सकता है।

    वनप्लस इन दिनों अपने अपकमिंग अफोर्डेबल फोन के लॉन्च की तैयारियों में लगा हुआ है। पिछले दिनों पॉपुलर टिपस्टर मैक्स जम्बूर ने एक लीक रिपोर्ट में दावा किया था कि कंपनी 4 अप्रैल को OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि वनप्लस की ओर से अपकमिंग Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। अब लॉन्च से ठीक पहले एक ओर रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें इस स्मार्टफोन को सिंगापुर के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म IMDA के डेटाबेस में फोन की लिस्टिंग सामने आई हैं।

    oneplus-imda

    IMDA सर्टिफिकेशन्स से कंफर्म होता है कि वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन का मॉडल नंबर CPH2465 है। माना जा रहा है कि यहीं मॉडल नंबर वाला फोन मार्केट में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के नाम से एंट्री कर सकता है। IMDA की लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी या दूसरी किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

    रिपोर्ट्स की माने तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का IPS LCD पैनल दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा और बैक पैनल में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन के रियर पैनल में 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ कैमरा सेंसर हो सकते हैं।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

    वनप्लस के अपकमिंग फोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर। दिया जा सकता है। इसके साथ ही रूमर्स की माने तो यह फोन 8GB और 12GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस के फोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित OxygenOS 13 पर रन करता है।

    OnePlus के बारे लीक रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि वह इन दिनों OnePlus Nord CE 3 5G और OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन पर भी काम कर रहा है। कंपनी के इन दोनों स्मार्टफोन में क्रमश: Snapdragon 782G और Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया है कि अपकमिंग Nord 3 is स्मार्टफोन OnePlus Ace 2V का रिब्रांड वर्जन होगा।

    Source – GizmoChina

    The post OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन IMDA में हुआ लिस्ट, 4 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/101341-2oneplus-nord-ce-3-lite-5g-smartphone-listed-in-imda-check-details/feed/ 0