OnePlus Nord CE2 Lite 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 05 Aug 2022 13:57:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4,000 रुपये कम हुआ वनप्लस स्मार्टफोन का दाम, OnePlus Nord CE2 Lite 5G और OnePlus 10R 5G हुए सस्ते https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce2-lite-5g-and-oneplus-10r-5g-price-cut-in-india-by-rs-4000/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce2-lite-5g-and-oneplus-10r-5g-price-cut-in-india-by-rs-4000/#respond Fri, 05 Aug 2022 13:35:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85719 4,000 रुपये कम हुआ वनप्लस स्मार्टफोन का दाम, OnePlus Nord CE2 Lite 5G और OnePlus 10R 5G हुए सस्ते

The post 4,000 रुपये कम हुआ वनप्लस स्मार्टफोन का दाम, OnePlus Nord CE2 Lite 5G और OnePlus 10R 5G हुए सस्ते first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

महंगाई के इस दौर में एक और जहां स्मार्टफोन कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के दाम धीरे धीरे करके बढ़ा रही है वहीं टेक ब्रांड वनप्लस ने न सिर्फ अपने फैंस बल्कि पूरे टेक जगत को ही चौंका दिया है। वनप्लस ने अपने दो हिट स्मार्टफोंस की कीमतों में कटौती की है। OnePlus Nord CE2 Lite 5G और OnePlus 10R 5G Price Cut हुआ है तथा कंपनी ने अपने मोबाइल फोन के दाम में सीधे 4,000 रुपये की कम कर दी है।

सस्ते हुए वनप्लस स्मार्टफोंस

वनप्लस इंडिया की ओर से OnePlus Nord CE2 Lite 5G और OnePlus 10R 5G फोन की कीमत में कटौती की गई है। वनप्लस नोर्ड सीई2 लाइट 5जी पर जहां सीधे 1,000 रुपये का प्राइस कट हुआ है वहीं वनप्लस 10आर 5जी का दाम कंपनी की ओर से 4,000 रुपये कम कर दिया गया है।

कितने सस्ते हुए वनप्लस स्मार्टफोन

OnePlus 10R 5G का 8जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट पहले 38,999 रुपये का आता है जिसका दाम अब 34,999 रुपये हो गया है। इसी तरह फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 42,999 रुपये चुकाने पड़ते थे लेकिन अब सिर्फ 38,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी वेरिएंट का Sierra Black कलर मॉडल भी 43,999 रुपये की जगह पर 39,999 रुपये का हो गया है।

OnePlus Nord CE2 Lite 5G and OnePlus 10R 5G price cut in india by rs 4000

OnePlus Nord CE2 Lite 5G की बात करें तो इस फोन के भी दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध है। प्राइस कट के बाद इस स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये के कम होकर 18,999 रुपये का हो गया है तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोेरज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये से घटकर 20,000 रुपये हो गई है।

कहां से मिलेंगे सस्ते वनप्लस मोबाइल

OnePlus Nord CE2 Lite 5G और OnePlus 10R 5G हुआ यह प्राइस कट सभी वेरिएंट्स लगाया गया है। यह प्राइस कट आज रात यानी 5 अगस्त मध्यरात्रि से ही लागू हो जाएगा। कंपनी की ओर से यह शानदार फायदा फिलहाल ऑफलाईन चैनल्स पर दिया जा रहा है। यानी सभी रिटेल स्टोर्स व मोबाइल की दुकानों पर कल से ये वनप्लस स्मार्टफोन सस्ती कीमत पर खरीदे जा सकेंगे।

OnePlus 10R india price features specifications sale discount offer

सभी स्मार्टफोन ब्रांड एक-एक करके अपने मोबाइल फोंस की कीमतें बढ़ा रहे हैं। स्मार्टफोन महंगे करने के पीछे कोई प्रोडक्ट कॉस्ट बढ़ जाने का कारण बता रहा है तो कोई चिपसेट व अन्य पार्ट्स की शार्टेज का हवाला दे रहा है। लेकिन इस माहौल के बीच अपने मोबाइल फोंस पर 4,000 रुपये तक की छूट देते हुए वनप्लस ने पूरे टेक जगत को सकते में ला दिया है।

The post 4,000 रुपये कम हुआ वनप्लस स्मार्टफोन का दाम, OnePlus Nord CE2 Lite 5G और OnePlus 10R 5G हुए सस्ते first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce2-lite-5g-and-oneplus-10r-5g-price-cut-in-india-by-rs-4000/feed/ 0