OnePlus Nord CE4 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 05 May 2025 10:25:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus Nord CE4 5G फोन खरीद सकते हैं 2 हजार रुपये सस्ता! जानें क्या है डील https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-discount-bank-offer-on-oneplus-nord-ce-4-5g-phone-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-discount-bank-offer-on-oneplus-nord-ce-4-5g-phone-in-india/#respond Mon, 05 May 2025 10:25:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173085 स वनप्लस 5जी फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट पाया जा सकता है।

The post OnePlus Nord CE4 5G फोन खरीद सकते हैं 2 हजार रुपये सस्ता! जानें क्या है डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord CE4 5G फोन अप्रैल 2024 में इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसे 8GB RAM के साथ 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर लाया गया था। ये दोनों वेरिएंट क्रमश: 24,999 रुपये और 26,999 रुपये में पेश हुए थे। बीते समय में कंपनी इन दोनों वेरिएंट्स का रेट 3,000 रुपये घटा चुकी है। वहीं अब इस वनप्लस 5जी फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी पाया जा सकता है।

OnePlus Nord CE4 5G ऑफर

वनप्लस इंडिया वेबसाइट पर नोर्ड सीई4 5जी फोन 2 हजार रुपये के बैंक ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक इस मोबाइल पर 2,000 रुपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इस डिस्काउंट के बाद OnePlus Nord CE4 के 21,999 रुपये में बिकने वाला 8GB + 128GB वेरिएंट 19,999 रुपये में पाया जा सकेगा और 8GB + 256GB वेरिएंट को 23,999 रुपये की जगह पर सिर्फ 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा

2 हजार रुपये की ​छूट के साथ ही वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन को 3 महीने व 6 महीने की No-Cost EMI पर भी पाया जा सकता है। कंपनी वेबसाइट से यह फोन खरीदने पर ग्राहक OnePlus Sandstone Bumper Case मुफ्त पा सकते हैं। वहीं फोन के साथ मोबाइल कवर खरीदने पर 350 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी। कंपनी वेबसाइट से Nord CE4 5G परचेज करने या ऑफर की जानकारी पाने के लिए (यहां क्लिक करें)

OnePlus Nord CE4 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 120Hz Fluid AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
  • 8GB RAM + 8GB RAM-Vita
  • 50MP OIS Back Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 100W SUPERVOOC

स्क्रीन : वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जो फ्लूइड एमोलेड पैनल पर बनी है। इस डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

प्रोसेसर : वनप्लस नोर्ड सीई4 एंड्रॉयड 14 आधारित OxygenOS 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.63गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 720 GPU मौजूद है।

मेमोरी : OnePlus Nord CE4 5G फोन को इंडिया में 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है। नोर्ड सीई4 में 1टीबी का माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह वनप्लस मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल LYT600 ओआई सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल IMX355 Ultra-wide लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियोा कॉलिंग के लिए Nord CE4 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। गौरतलब है कि कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को Battery Health Engine तकनीक से लैस किया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल फोन 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

Best Competitors

See All Competitors

The post OnePlus Nord CE4 5G फोन खरीद सकते हैं 2 हजार रुपये सस्ता! जानें क्या है डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-discount-bank-offer-on-oneplus-nord-ce-4-5g-phone-in-india/feed/ 0
20 हजार से कम में खरीद सकते हैं OnePlus Nord CE4 5G! कंपनी लाई धमाकेदार Red Rush Days सेल https://www.91mobiles.com/hindi/3000-discount-offer-on-oneplus-5g-phone-nord-ce4-in-red-rush-days-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/3000-discount-offer-on-oneplus-5g-phone-nord-ce4-in-red-rush-days-sale/#respond Fri, 07 Mar 2025 08:13:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168704 कंपनी इस शानदार स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है

The post 20 हजार से कम में खरीद सकते हैं OnePlus Nord CE4 5G! कंपनी लाई धमाकेदार Red Rush Days सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस ने पिछले साल अपना मिड रेंज पावरफुल स्मार्टफोन नोर्ड सीई4 भारत में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 8GB RAM, Snapdragon 7 Gen 3 प्रोससर, 5500mAh battery और 100W SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक से लैस होकर आया था। वहीं अब कंपनी इस शानदार स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है जिसके तहत OnePlus Nord CE4 5G फोन 20 हजार से भी कम में खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE4 5G पर ऑफर

वनप्लस की ओर से Red Rush Days सेल की शुरुआत की गई है। इस सेल में नोर्ड सीई4 5जी फोन ऑफर्स के साथ सस्ते रेट पर बेचा जा रहा है। यह मोबाइल 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जो इन दिनों सिर्फ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि कंपनी पहले ही इसपर 3 हजार का प्राइस कट कर चुकी है, वहीं अब 3 हजार की छूट भी पाई जा सकती है।

वनप्लस नोर्ड सीई4 पर मिल रहे ऑफर की बात करें तो कंपनी इस 5जी मोबाइल पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है जो HDFC, ICICI और SBI Bank पर मिलेगा। 3 हजार रुपये की छूट के साथ ही कस्टमर इस OnePlus 5G Phone को 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ पर परचेज कर सकते हैं। सीमित समय के लिए आयोजित इस Red Rush Days सेल की डिटेल यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord CE4 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 120Hz Fluid AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
  • 8GB RAM + 8GB RAM-Vita
  • 50MP OIS Back Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 100W SUPERVOOC

स्क्रीन : वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जो फ्लूइड एमोलेड पैनल पर बनी है। इस डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

प्रोसेसर : वनप्लस नोर्ड सीई4 एंड्रॉयड 14 आधारित OxygenOS 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.63गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 720 GPU मौजूद है।

मेमोरी : OnePlus Nord CE4 5G फोन को इंडिया में 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है। नोर्ड सीई4 में 1टीबी का माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह वनप्लस मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल LYT600 ओआई सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल IMX355 Ultra-wide लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियोा कॉलिंग के लिए Nord CE4 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। गौरतलब है कि कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को Battery Health Engine तकनीक से लैस किया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल फोन 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

Best Competitors

See All Competitors

The post 20 हजार से कम में खरीद सकते हैं OnePlus Nord CE4 5G! कंपनी लाई धमाकेदार Red Rush Days सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3000-discount-offer-on-oneplus-5g-phone-nord-ce4-in-red-rush-days-sale/feed/ 0
बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोन 25000 रुपये से कम में https://www.91mobiles.com/hindi/best-performing-phones-under-rs-25000/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-performing-phones-under-rs-25000/#respond Tue, 17 Dec 2024 06:30:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=162080 यदि आपका बजट 25000 रुपये से कम है और इस रेंज में एक शानदार परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश में हैं, तो फिर सही जगह पर हैं। भारत में 25,000 रुपये की रेंज अब बेहद प्रतिस्पर्धी हो गया है। इस रेंज में Infinix GT 20 Pro, OnePlus Nord CE4, Vivo T3 Pro, iQOO Z9s Pro, […]

The post बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोन 25000 रुपये से कम में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आपका बजट 25000 रुपये से कम है और इस रेंज में एक शानदार परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश में हैं, तो फिर सही जगह पर हैं। भारत में 25,000 रुपये की रेंज अब बेहद प्रतिस्पर्धी हो गया है। इस रेंज में Infinix GT 20 Pro, OnePlus Nord CE4, Vivo T3 Pro, iQOO Z9s Pro, Realme 13+ जैसे कई डिवाइस हाई परफॉर्मेंस का वादा करते हैं। अच्छी बात यह है कि ये बजट में भी फिट बैठते हैं। यही वजह है कि टीम 91मोबाइल्स ने इस रेंज में आने वाले कई फोन के प्रोसेसिंग पावर और बेंचमार्क स्कोर को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर टेस्ट किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपको आपके पैसे का सही वैल्यू मिल सके। हमने 25,000 रुपये के अंदर उपलब्ध सबसे अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले फोन की लिस्ट (Best performing phones under Rs 25000) तैयार की है, ताकि आप अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुन सकें।

25000 रुपये से कम में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले फोन

स्मार्टफोन कीमत एनटूटू स्कोर
Infinix GT 20 Pro 24,999 रुपये 9,36,985
OnePlus Nord CE4 24,999 रुपये 8,19,347
Vivo T3 Pro 24,999 रुपये 8,12,119
iQOO Z9s Pro 24,999 रुपये 8,03,223
Realme 13+ 22,999 रुपये 7,39,074

Infinix GT 20 Pro

इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो (Infinix GT 20 Pro) को भारत में 21 मई को लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यह 25,000 रुपये के अंदर भारत के सबसे बेहतरीन गेमिंग फोन्स में से एक है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा, इस फोन में आपको 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। Infinix GT 20 Pro ने सभी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म्स पर शानदार स्कोर हासिल किया है। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म स्कोर
AnTuTu 9,36,985
Geekbench (सिंगल-कोर) 1,020
Geekbench (मल्टी-कोर) 3,384
PC Mark (परफॉर्मेंस) 15,372

OnePlus Nord CE4

वनप्लस नॉर्ड सीई4 (OnePlus Nord CE4) इस प्राइस में एक बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला फोन है। इस फोन को भारत में 1 अप्रैल, 2024 को लॉन्च किया गया था। OnePlus ने भारत में Nord CE4 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। OnePlus Nord CE4 के बेंचमार्क स्कोर इसके परफॉर्मेंस की पुष्टि करते हैं। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म स्कोर
AnTuTu 8,19,347
Geekbench (सिंगल-कोर) 1,138
Geekbench (मल्टी-कोर) 2,950
PC Mark (परफॉर्मेंस) 9,246

Vivo T3 Pro

Vivo T3 Pro

वीवो का वीवो टी3 प्रो (Vivo T3 Pro) भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फोन ने भी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि इसे भारत में 27 अगस्त, 2024 को लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इस डिवाइस ने सभी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म्स पर अच्छा परफॉर्मेंस दिखाया है।

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म स्कोर
AnTuTu 8,12,119
Geekbench (सिंगल-कोर) 1,147
Geekbench (मल्टी-कोर) 3,117
PC Mark (परफॉर्मेंस) 10,786

iQOO Z9s Pro

आईकू जेड9एस प्रो (iQOO Z9s Pro) एक अच्छा परफॉर्मेंस करने वाला डिवाइस है। इस डिवाइस को भारत में 21 अगस्त, 2024 को लॉन्च किया गया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। कंपनी ने इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ आपको फोन में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। यह डिवाइस स्मूथ प्रदर्शन करता है और बेंचमार्क स्कोर में बेहतरीन नतीजे देता है। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म स्कोर
AnTuTu 8,03,223
Geekbench (सिंगल-कोर) 1,131
Geekbench (मल्टी-कोर) 3,074
PC Mark (परफॉर्मेंस) 10,764

Realme 13+

रियलमी 13 प्लस (Realme 13+) को भारत में 29 अगस्त को लॉन्च किया गया था। Realme 13+ इस लिस्ट में सबसे सस्ता फोन है जिसकी कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। Realme 13+ ने बेंचमार्क टेस्ट जैसे कि AnTuTu, Geekbench और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अच्छे स्कोर हासिल किए। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म स्कोर
AnTuTu 7,39,074
Geekbench (सिंगल-कोर) 1,050
Geekbench (मल्टी-कोर) 2,957
PC Mark (परफॉर्मेंस) 15,104

 

The post बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोन 25000 रुपये से कम में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-performing-phones-under-rs-25000/feed/ 0
OnePlus Nord CE 4 और Nothing Phone 2a का कैमरा कंपैरिजन, देखें कौन है बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/camera-comparison-nothing-phone-2a-vs-oneplus-nord-ce-4-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/camera-comparison-nothing-phone-2a-vs-oneplus-nord-ce-4-price-and-specifications/#respond Tue, 11 Jun 2024 12:11:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=143340 क्या आपको पता है OnePlus और Nothing को बनाने वाला शख्स एक ही है? Carl Pei Yu पहले वनप्लस का को-फाउंडर रहा और अब नथिंग का है। इन दोनों ही ब्रांड्स में कांटे की टक्कर रहती है। ऐसी ही टक्कर इनके मोबाइल फोंस Nothing Phone 2a और OnePlus Nord CE 4 में भी देखने को […]

The post OnePlus Nord CE 4 और Nothing Phone 2a का कैमरा कंपैरिजन, देखें कौन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्या आपको पता है OnePlus और Nothing को बनाने वाला शख्स एक ही है? Carl Pei Yu पहले वनप्लस का को-फाउंडर रहा और अब नथिंग का है। इन दोनों ही ब्रांड्स में कांटे की टक्कर रहती है। ऐसी ही टक्कर इनके मोबाइल फोंस Nothing Phone 2a और OnePlus Nord CE 4 में भी देखने को मिल रही है। आगे हमने इन दोनों स्मार्टफोंस का कैमरा कंपैरिजन किया है जिसे आप प्राइस व स्पेफिकेशन्स की तुलना के साथ पढ़ सकते हैं।

Nothing Phone 2a vs OnePlus Nord CE 4: कैमरा कंपैरिजन

कैमरा सेंसर Nothing Phone 2a OnePlus Nord CE 4
प्राइमरी रियर कैमरा 50MP OIS + EIS 50MP Sony LYT600
सेकेंडरी रियर लेंस 50MP Ultra-wide 8MP Ultra-wide
सेल्फी कैमरा 32 Megapixel 16 Megapixel

Nothing Phone (2a) डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी खींचने और रील्स बनाने के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें OIS और EIS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

OnePlus Nord CE 4 के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड आईएमएक्स355 लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं इंस्टाग्राम रील्स बनाने तथा सेल्फी खींचने के लिए Nord CE4 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.24 अपर्चर पर काम करता है।

आगे आप नथिंग फोन 2ए तथा वनप्लस नोर्ड सीई4 से खींची गई फोटोज़ को देख सकते हैं जिनमें दोनों मोबाइल्स की क्वालिटी और कैपेसिटी का जानकारी भी मिलती है।

एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से खींची गई फोटो :

Before image
Nothing Phone 2a एआई शॉट
After image
OnePlus Nord CE 4 एआई शॉट

देखें कैसा है दोनों स्मार्टफोंस का वाइड एंगल कैमरा लेंस :

Before image
Nothing Phone 2a वाइड एंगल
After image
OnePlus Nord CE 4 वाइड एंगल

पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में Nothing Phone (2a) और OnePlus Nord CE4 कैसे करते हैं काम :

Before image
Nothing Phone 2a पोर्ट्रेट
After image
OnePlus Nord CE 4 पोर्ट्रेट

एचडीआर ऑन करने के बाद कितनी बदली फोटो की क्वालिटी :

Before image
Nothing Phone 2a Day-एचडीआर ऑन
After image
OnePlus Nord CE 4 Day-एचडीआर ऑन

Nothing Phone (2a) और OnePlus Nord CE 4 की पोर्ट्रेट सेल्फी :

Before image
Nothing Phone 2a सेल्फी पोर्ट्रेट
After image
OnePlus Nord CE 4 सेल्फी पोर्ट्रेट

अंधेरे में फ्लैश के साथ ली गई सेल्फी, देखें किसका रिजल्ट है बेहतर :

Before image
Nothing Phone 2a सेल्फी विथ फ्लैश
After image
OnePlus Nord CE 4 सेल्फी विथ फ्लैश

रात को कुछ ऐसी क्लिक होती है Nothing Phone (2a) और OnePlus Nord CE 4 में फोटो :

Before image
Nothing Phone 2a नाइट नोड
After image
OnePlus Nord CE 4 नाइट नोड

क्लोज़-अप शॉट्स में कौन कैप्चर करता है ज्यादा डिटेल्स :

Before image
Nothing Phone 2a क्लोज-अप
After image
OnePlus Nord CE 4 क्लोज-अप

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Nothing Phone (2a) OnePlus Nord CE4 5G
स्क्रीन 6.7″ 120Hz Flexible AMOLED 6.7″ 120Hz Fluid AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7200 Pro Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
रैम मैमोरी 12GB RAM + 256GB Storage 8GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा 50MP+50MP Rear Camera 50MP+8MP Rear Camera
सेल्फी कैमरा 32MP Front Camera 16MP Front Camera
चार्जिंग तकनीक 45W FlashCharge 100W SUPERVOOC
बैटरी 5,000mAh Battery 5,500mAh Battery

डिस्प्ले

नथिंग फोन 2ए 1084 x 2412 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन फ्लेक्सिबल एमोलेड पैनल पर बनी है। इस पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 1300निट्स ब्राइटनेस और 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में ​इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जिसे गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जिसे फ्लूइड एमोलेड पैनल पर बनाया गया है। यह वनप्लस मोबाइल स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर

Nothing Phone 2a एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो नथिंग ओएस 2.5 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। गौरतलब है कि यह चिपसेट 741,999 Antutu scores प्राप्त कर चुका है।

OnePlus Nord CE4 5G फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.63गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 720 जीपीयू मौजूद है। गौरतलब है कि मिडरेंज स्मार्टफोंस के लिए यह बेस्ट प्रोसेसर्स में से एक है।

मैमोरी

नथिंग फोन (2ए) 5जी फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल 128जीबी स्टोरेज तथा 256जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। Nothing Phone (2a) में 8GB RAM Booster टेक्नोलॉजी मौजूद है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 20जीबी रैम की पावर देती है।

वनप्लस नोर्ड सीई4 स्मार्टफोन इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। यह मोबाइल 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन की 8जीबी फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है। नोर्ड सीई4 में 1टीबी का माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

बैटरी व चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए नथिंग फोन 2ए 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। ब्रांड की मानें तो यह फोन 23 मिनट में 0 से 50% तक तथा 59 मिनट में फुल 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो इसे लंबे समय तक काम करने के लिए ऑन रखती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को चार्ज होने में देरी ना हो, इसके लिए नया OnePlus फोन 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। यह फोन को 29 मिनट में ही 1% से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

कीमत का कंपैरिजन

Nothing Phone 2a वेरिएंट Nothing Phone 2a प्राइस OnePlus Nord CE3 5G वेरिएंट OnePlus Nord CE3 5G प्राइस
8GB RAM + 128GB Memory ₹23,999 8GB RAM + 128GB Memory ₹24,999
8GB RAM + 256GB Memory ₹25,999 8GB RAM + 256GB Memory ₹26,999
12GB RAM + 256GB Memory ₹27,999

Nothing Phone (2a) प्राइस

नथिंग फोन 2ए इंडिया में तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन के बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 23,999 रुपये है। वहीं फोन का दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 25,999 रुपये है। इसी तरह सबसे बड़ा 12GB RAM + 256GB Storage Nothing Phone (2a) 27,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। फोन को Black और White कलर में खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord CE4 5G प्राइस

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। वहीं फोन के दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 26,999 रुपये है। इस फोन को Celadon Marble और Dark Chrome कलर में खरीदा जा सकता है।

The post OnePlus Nord CE 4 और Nothing Phone 2a का कैमरा कंपैरिजन, देखें कौन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/camera-comparison-nothing-phone-2a-vs-oneplus-nord-ce-4-price-and-specifications/feed/ 0