OnePlus Nord CE5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 08 May 2026 10:46:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus Nord CE6 वर्सेस Nord CE5, यहां पढ़ें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-phone-comparison-nord-ce-6-vs-nord-ce-5/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-phone-comparison-nord-ce-6-vs-nord-ce-5/#respond Sat, 09 May 2026 05:45:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195921 OnePlus Nord CE6 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल पिछले साल पेश हुए OnePlus Nord CE5 का सक्सेसर बनकर आया है। वनप्लस की नोर्ड सीरीज के फोन मिडबजट सेग्मेंट में काफी पसंद किए जाते हैं और जो लोग महंगी फ्लैगशिप वनप्लस नंबर सीरीज नहीं खरीद पाते हैं, नोर्ड सीई स्मार्टफोन जरूर […]

The post OnePlus Nord CE6 वर्सेस Nord CE5, यहां पढ़ें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord CE6 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल पिछले साल पेश हुए OnePlus Nord CE5 का सक्सेसर बनकर आया है। वनप्लस की नोर्ड सीरीज के फोन मिडबजट सेग्मेंट में काफी पसंद किए जाते हैं और जो लोग महंगी फ्लैगशिप वनप्लस नंबर सीरीज नहीं खरीद पाते हैं, नोर्ड सीई स्मार्टफोन जरूर परचेज करते हैं। नए वनप्लस नोर्ड सीई 6 को कंपनी ने पहले वाले नोर्ड सीई 5 की तुलना में कितना बेहतर और अपग्रेड करके पेश किया है, यह जानने के लिए हमने दोनों का कंपैरिजन किया है। Nord CE6 और Nord CE5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

प्राइस OnePlus Nord CE6 OnePlus Nord CE5
8GB RAM + 128GB Storage ₹29,999 ₹24,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹32,999 ₹26,999
12GB RAM + 256GB Storage उपलब्ध नहीं ₹28,999

वनप्लस नोर्ड सीई6 को 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जिसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये है। वहीं 256GB मेमोरी वाले फोन की कीमत 32,999 रुपये है। वनप्लस नोर्ड सीई5 की बात करें तो इसे 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई थी। Nord CE6 और Nord CE5 के लॉन्च प्राइस में 5 हजार रुपये का अंतर है।

इन दिनों चल रहे फोन प्राइस ट्रेंड को देखा जाए तो इसे बहुत ज्यादा नहीं कहा जाएगा। इस प्राइस मार्जिन में कंपनी ने बड़ी बैटरी को भी शामिल कर दिया है और स्क्रीन रिफ्रेश रेट भी फास्ट हो गई है। वहीं नए वनप्लस 5जी फोन में ड्यूरेबल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी और IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग भी मिलती है। कहा जा सकता है कि वनप्लस नोर्ड सीई 6 5जी फोन वाकई में एक सक्सेसर बनकर आया है। इन दोनों स्मार्टफोंस का स्पेक्स कंपैरिजन आगे ​​पढ़ा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स OnePlus Nord CE6 OnePlus Nord CE5
स्क्रीन 6.78″ 1.5K 144Hz AMOLED 6.77″ FHD+ 120Hz AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 MediaTek Dimensity 8350 Apex
रैम 8GB LPDDR5 RAM 12GB LPDDR5x RAM
स्टोेरेज 256GB UFS 3.1 Storage 256GB UFS 3.1 Storage
बैक कैमरा 50MP OmniVision OV50D40 + 2MP 50MP Telephoto LYT600 + 8MP
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie 16MP Selfie
बैटरी 8,000mAh Battery 7,100mAh Battery
चार्जिंग 80W SUPERVOOC 80W SUPERVOOC

डिस्प्ले

वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल डिस्प्ले 3200Hz टच सैंपलिंग रेट, 450ppi और 3600nits पीक ब्राइटनेस आउटपु्ट प्रदान करती है।

वनप्लस नोर्ड सीई 5 5जी फोन में 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले का नाम दिया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1430nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के मामले में Nord CE5 को नए Nord CE6 से पीछे कहा जाएगा।

प्रोसेसर

OnePlus Nord CE6 5G फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS 16.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 जीपीयू दिया गया है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट ना हो इसके लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट में 33147mm² हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है।

OnePlus Nord CE6 5G स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 8350 अपेक्स ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में Arm G615 MC6 GPU मिलता है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन हीट ना हो, इसके लिए कंपनी ने डिवाइस में 7041mm2 का कूलिंग एरिया दिया गया है।

इन दोनों स्मार्टफोंस के प्रोेसेसर की पावर को परखने के लिए हमने नए नोर्ड सीई 6 और पहले वाले नोर्ड सीई 5 में कुछ बेंचमार्क टेस्ट भी रन किए जिनका रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट OnePlus Nord CE6 OnePlus Nord CE5
एनटूटू बेंचमार्क 11,36,527 14,02,278
सिंगल-कोर गीकबेंच 1,068 1,314
मल्टी-कोर गीकबेंच 3,127 4,092
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 10,442 13,775

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 में 8,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाई गई है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं साथ ही यह वनप्लस फोन 27W Reverse तकनीक भी सपोर्ट करता है जिसके जरिये Nord CE5 को भी चार्ज किया जा सकता है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन में 7,100एमएएच बैटरी लगी है। कंपनी ने इसे 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें भी 80वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है। बैटरी के मामले में अंतर साफ है कि Nord CE 6 स्मार्टफोन पहले वाले Nord CE 5 पर भारी पड़ता है।

दोनों स्मार्टफोंस की बैटरी परफॉर्मेंस के परखने के लिए 91मोबाइल्स ने इनमें कुछ अन्य टेस्ट किए हैं, जिन्हें आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी टेस्ट OnePlus Nord CE6 OnePlus Nord CE5
पीसीमार्क बैटरी 18 घंटे, 34 मिनट 16 घंटे, 30 मिनट
चार्जिंग (20% से 100%) 68 मिनट 47 मिनट
बैटरी ड्रेन 3% (यूट्यूब 60 मिनट) 2% (यूट्यूब 30 मिनट)

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50D40 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nord CE6 5G फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है।

नोर्ड सीई5 5जी में भी डुअल रियर कैमरा लगा है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Telephoto कैमरा दिया गया है जो Sony LYT-600 सेंसर है। इसके सपोर्ट में दूसरा 112° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वनप्लस का फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

कैमरा के मामले में दोनों स्मार्टफोंस में बहुत बड़ी डिफरेंस नहीं है। हॉं सेल्फी के मामले में Nord CE5 से बेहतर लगेगा Nord CE6 स्मार्टफोन।

The post OnePlus Nord CE6 वर्सेस Nord CE5, यहां पढ़ें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-phone-comparison-nord-ce-6-vs-nord-ce-5/feed/ 0
महंगा OnePlus 15 है बजट से बाहर? सिर्फ ₹22,999 में खरीदें बढिया परफॉर्मेंस वाला OnePlus Nord CE5 https://www.91mobiles.com/hindi/buy-oneplus-nord-ce-5-with-2000-discount-in-mid-range-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/buy-oneplus-nord-ce-5-with-2000-discount-in-mid-range-price/#respond Wed, 29 Oct 2025 04:26:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184861 डिस्काउंट के साथ बिक रहा OnePlus Nord CE5 मिडबजट में तगड़ी परफॉर्मेंस देता है।

The post महंगा OnePlus 15 है बजट से बाहर? सिर्फ ₹22,999 में खरीदें बढिया परफॉर्मेंस वाला OnePlus Nord CE5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस 15 लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल कंपनी की होम मार्केट चीन में दस्तक दे चुका है और अब बेहद जल्द भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। OnePlus 15 इंडिया लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन अनुमान है कि इसका प्राइस 70 हजार रुपये तक जा सकता है। अगर आप वनप्लस का फोन चलाना चाहते हैं लेकिन वनप्लस 15 महंगा लगा रहा है तो, डिस्काउंट के साथ बिक रहा OnePlus Nord CE5 आपको पसंद आ सकता है। यह मिडबजट में तगड़ी परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन 8GB RAM और 12GB RAM पर लॉन्च हुआ था। इसके 8+128 का लॉन्च प्राइस 24,999 रुपये और 8+256 का रेट 26,999 रुपये है। वहीं सबसे बड़ा 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 28,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी इस फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जो सभी वेरिएंट्स पर मिल रहा है।

इस 2 हजार रुपये की छूट के सा​थ OnePlus Nord CE5 को सिर्फ 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं यह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 26,999 रुपये में पाया जा सकता है। यह एक बैंक ऑफर है जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट वनप्लस इंडिया पर उठाया जा सकता है। Axis और ICICI क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फोन खरीदने या ​डील पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन की परफॉर्मेंस पावर की ही बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 14,02,278 आ चुका है जो इस रेंज में काफी दमदार है।

अगर आपको मोबाइल गेमिंग करनी है तो इसमें HyperBoost Game Engine लगाया गया है। नोर्ड सीई 5 में CODM और BGMI 120FPS पर गेम खेले जा सकते हैं। हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल की ठंडा रखने के लिए इसमें CryoVelocity graphene VC सिस्टम के साथ 7,041 mm² कूलिंग एरिया दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में Arm G615 MC6 GPU मिलता है।

नोर्ड सीई5 5जी फोन रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस हैं। यह 8जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी वचुर्अल रैम और 12जीबी रैम वेरिएंट में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM (12+12) की ताकत देती है। यह LPDDR5X RAM वाला मोबाइल है जो फास्ट मल्टीटास्किंग और स्मूथ ऐप ओपनिंग करता है। यानी इस मोबाइल कई तरह के काम एक साथ किए जा सकते हैं।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई5 में 7,100mAh Battery दी गई है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह फोन 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। ग्राहकों के फायदे की बात यह भी है कि वनप्लस नोर्ड सीई5 के साथ 80W SUPERVOOC Power Adapter साथ में मिलेगा। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान यह फोन 16 घंटे, 30 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले का नाम दिया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1430nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। नोर्ड सीई5 में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी गई है। स्क्रीन Aqua Touch तकनीक से लैस है जिसके चलते गीले या तैल वाले हाथों से भी काम किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए लिए OnePlus Nord CE5 के डुअल रियर सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Telephoto कैमरा दिया गया है जो Sony LYT-600 सेंसर है। इसके साथ 112° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। इससे 0.6x से लेकर 20x digital zoom पर फोटोज़ खींची जा सकती है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 सेल्फी कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord CE 5 5G Price
Rs. 32,999
Go To Store
See All Prices

The post महंगा OnePlus 15 है बजट से बाहर? सिर्फ ₹22,999 में खरीदें बढिया परफॉर्मेंस वाला OnePlus Nord CE5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/buy-oneplus-nord-ce-5-with-2000-discount-in-mid-range-price/feed/ 0
25 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट, Vivo Y400 Pro या OnePlus Nord CE5, देखें कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/best-mobile-phone-in-25000-comparison-vivo-y400-pro-vs-oneplus-nord-ce5/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-mobile-phone-in-25000-comparison-vivo-y400-pro-vs-oneplus-nord-ce5/#respond Thu, 31 Jul 2025 10:41:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179475 25 हजार तक का कोई बढिया-सा फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस वक्त इंंडिया में Vivo Y400 Pro और OnePlus Nord CE5 चर्चाओं में हैं। इन दोनों 5जी फोन का प्राइस 24,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8GB RAM मिलती है। दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन चुना जाए, यह जानने के […]

The post 25 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट, Vivo Y400 Pro या OnePlus Nord CE5, देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

25 हजार तक का कोई बढिया-सा फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस वक्त इंंडिया में Vivo Y400 Pro और OnePlus Nord CE5 चर्चाओं में हैं। इन दोनों 5जी फोन का प्राइस 24,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8GB RAM मिलती है। दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन चुना जाए, यह जानने के लिए हमने इनकी स्पेसिफिकेशन्स की तुलना की है। हमने वीवो वाई400 प्रो और वनप्लस नोर्ड सीई5 के प्रोसेसर और बैटरी को भी कई तरह के टेस्ट के गुजारा है और इनकी क्षमता को परखा है। वीवो और वनप्लस में से कौन बेहतर है? यह आप आगे का कंपैरिजन पढ़कर जान सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

Vivo Y400 Pro 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹26,999

वीवो का 5जी स्मार्टफोन वाई400 प्रो भारत में 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में परचेज किया जा सकता है। इसके 128जीबी मेमोरी वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है और 256जीबी मेमोरी मॉडल का लॉन्च प्राइस 26,999 रुपये है।

OnePlus Nord CE5 प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹26,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹28,999

वनप्लस नोर्ड सीई5 की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 256जीबी स्टोरेज वाला वनप्लस फोन 8जीबी रैम के साथ 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सबसे बड़ा वेरिएंट 12जीबी रैम के साथ 256जीबी मेमोरी सपोर्ट करता है और इसका रेट 28,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Vivo Y400 Pro OnePlus Nord CE5
डिस्प्ले 6.77″ Dual 3D Curved Display 6.77″ FHD+ Super Fluid AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300 MediaTek Dimensity 8350 Apex
ऑपरेटिंग सिस्टम Funtouch OS 14 + Android 14 OxygenOS 15.0 + Android 15
मेमोरी 8GB RAM + 256GB Storage 12GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा 50MP IMX882 (OIS) + 2 MP Bokeh 50MP Telephoto LYT600 (OIS) + 8MP Ultra-Wide
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie 16MP Selfie
बैटरी 5,500mAh Battery 7,100mAh Battery
चार्जिंग 90W FlashCharge 80W SUPERVOOC
5जी क्षमता 10 5G Bands 10 5G Bands

डिस्प्ले

वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर लाया गया है जिसमें 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह डुअल 3डी कर्व्ड डिस्प्ले है जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया गया है। इस फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 300Hz टच सेंपलिंग रेट और 4500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 फोन 19.9:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसमें 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले का नाम दिया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1430nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। नोर्ड सीई5 में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

परफॉर्मेंस

वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन एंड्ररॉयड 14 आधारित Funtouch OS 14 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वॉड-कोर और 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वॉड-कोर सीपीयू शामिल है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में माली-जी615 एमसी2 GPU दिया गया है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 अपेक्स ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में Arm G615 MC6 GPU मिलता है।

इन दोनों स्मार्टफोंस के प्रोेसेसर की क्षमता को परखने के लिए 91मोबाइल्स की टीम इनमें कुछ बेंचमार्क ऐप्स को रन किया और सीपीयू व जीपीयू की काबिलियत को समझने की कोशिश की। इन दोनों फोंस का बेंचमार्क स्कोर आप आगे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट

प्रोसेसिंग पावर Vivo Y400 Pro OnePlus Nord CE5
प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अपेक्स
क्लॉक स्पीड 4× 2.5GHz Cortex-A78
4× 2.0GHz Cortex-A55
1x 3.35GHz Cortex-A715 (Prime)
3x 3.2GHz Cortex-A715 (Gold)
4x 2.2GHz Cortex-A510
एनटूटू बेंचमार्क स्कोर 7,00,962 14,02,278
एआई बेंचमार्क स्कोर 524 4343
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 10567 13775
जीपीयू माली-जी615 एमसी2 एआरएम जी615 एमसी6

मेमोरी

Vivo Y400 Pro 5G फोन 8जीबी रैम के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। इसमें LPDDR4X RAM दी गई है। वहीं यह नया वीवो 5जी फोन 128जीबी और 256जीबी UFS 3.1 storage सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord CE5 स्मार्टफोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर आया था। ये दोनों मॉडल रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस हैं। 8जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है और 12जीबी रैम वेरिएंट में 12जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM (12+12) की ताकत दी जा सकती है। नया नोर्ड सीई5 5जी फोन 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज के साथ लाया गया है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS3.1 ROM सपोर्ट करता है।

बेंचमार्क टेस्ट से आगे बढ़ते हुए हमने इन दोनों स्मार्टफोंस की रियल लाइफ परफॉर्मेंस को परखने के लिए इनमें मोबाइल गेमिंग टेस्ट भी किए। वीवो वाई400 और वनप्लस नोर्ड सीई5 में बीजीएमआई और कॉल ऑफ ड्यूटी को 30-30 मिनट तक खेला गया। गेमिंग के दौरान कौन कितना हीट हुआ है और फ्रेम रेट क्या मिली, इसका रिजल्ट आप आगे टेबल में देख सकते हैं।

वीवो वाई400 प्रो गेमिंग टेस्ट

Vivo Y400 Pro (30 मिनट गेमिंग) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी % में गिरावट
BGMI 38.4FPS 4.5 डिग्री 6 प्रतिशत
COD 56.2FPS 7.4 डिग्री 7 प्रतिशत

वनप्लस नोर्ड सीई5 गेमिंग टेस्ट

OnePlus Nord CE5 (30 मिनट गेमिंग) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
BGMI 44.7FPS 5.8 डिग्री 6 प्रतिशत
COD 56.6FPS 7.4 डिग्री 6 प्रतिशत

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Bokeh सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y400 Pro 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Telephoto कैमरा दिया गया है जो Sony LYT-600 सेंसर है। इसके सपोर्ट में दूसरा 112° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वनप्लस का फोन 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस 5जी वीवो स्मार्टफोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल 4 साल की Battery Health के साथ आता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने में मोबाइल फोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। सुरक्षित चार्जिंग के लिए इसमें Smart Charging Engine 2.0 का इस्तेमाल किया गया है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन को तगड़ी 7,100एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने इसे भी 4 साल की Battery Health के साथ पेश किया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Nord CE5 में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल Bypass Charging तकनीक से लैस है जो हैवी टॉस्क के दौरान चार्जिंग अडेप्टर से सीधे करंट फोन प्रोसेसर को भेजती है और बैटरी पर लोड पड़ने से बचाती है।

दोनों स्मार्टफोंस की बैटरी परफॉर्मेंस के परखने के लिए 91मोबाइल्स ने इन मोबाइल्स में कुछ अन्य टेस्ट भी किए हैं, इन्हें आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी परफॉर्मेंस टेस्ट Vivo Y400 Pro Oneplus Nord CE5
पीसीमार्क बैटरी 12 घंटे, 34 मिनट 16 घंटे, 30 मिनट
चार्जिंग (20% से 100%) 35 मिनट 47 मिनट
यूट्यूब बैटरी ड्रेन (30 मिनट) 4 प्रतिशत 2 प्रतिशत

कौन बेहतर?

अगर आप मोबाइल फोन COD या PUBG खेलने के लिए खरीद रहे हैं तो वीवो वाई400 प्रो और वनप्लस नोर्ड सीई5 में से वनप्लस पर आंख मूंद कर भरोसा किया जा सकता है। Nord CE5 का प्रोसेसर Vivo से अधिक ताकतवर और फास्ट है। हमारे बेंचमार्क टेस्ट में वनप्लस नोर्ड का एनटूटू स्कोर भी वाई400 प्रो से तकरीबन दोगुना आया है। वहीं वनप्लस फोन में वीवो मोबाइल से एक जेनरेशन एडवांस एंड्रॉयड ओएस भी मिलता है।

प्रोसेसर की ही तरह OnePlus Nord CE5 बैटरी के मामले में भी Vivo Y400 Pro से आगे निकलता है। इस फोन की बैटरी ज्यादा लंबी चलेगी और जल्दी चार्ज भी हो जाएगी। मजे की बात है कि फोन बॉक्स में चार्जर भी साथ मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप सेल्फी के शौकिन हैं या फिर फोन फोटोग्राफी में आपको मजा आता है, तो वीवो का कैमरा कमाल है। फोन यूआई, कैमरा फिल्टर्स व एआई मोड Vivo Y400 Pro का कैमरा Nord CE5 से कुछ बेहतर बनाते हैं।

इसी तरह वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन की स्क्रीन भी वनप्लस नोर्ड सीई5 से बेहतर कही जाएगी। यह देखने में अटरेक्टिव है और शानदार विजुअल्स प्रदान करती है। कुल मिलाकर अगर आप तगड़ी प्रोसेसिंग पावर वाला फोन चाहते हैं तो 25 हजार से कम में OnePlus Nord CE5 आपके काम आएगा। वहीं दूसरी ओर यदि आपकी प्रेफरेंस बढिया लुक और अच्छी फोटो खींचने वाला फोन है तो, Vivo Y400 Pro आपको पसंद आएगा।

The post 25 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट, Vivo Y400 Pro या OnePlus Nord CE5, देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-mobile-phone-in-25000-comparison-vivo-y400-pro-vs-oneplus-nord-ce5/feed/ 0
OnePlus Nord CE5 क्या सही में है Nord CE4 का रियल अपग्रेड? यहां पढ़ें दोनों स्मार्टफोन का कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce5-vs-nord-ce4-mobile-phone-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce5-vs-nord-ce4-mobile-phone-comparison-in-hindi/#respond Tue, 08 Jul 2025 11:39:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177698 इन दोनों वनप्लस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

The post OnePlus Nord CE5 क्या सही में है Nord CE4 का रियल अपग्रेड? यहां पढ़ें दोनों स्मार्टफोन का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस नोर्ड सीरीज का मिड रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE5 आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल पिछले साल लाए गए OnePlus Nord CE4 का अपग्रेडेड वर्ज़न है। नोर्ड सीई5 में OnePlus AI की ताकत दी गई है जो इसे यकिनन नोर्ड सीई4 से काफी आगे ले जाती है। लेकिन इसके अलावा अन्य स्पेसिफिकेशन्स के मामले में क्या नोर्ड सीई5 को वाकई में सीई4 की तुलना में एडवांस कहा जाएगा? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए हमने इन दोनों वनप्लस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस का कंपैरिजन किया है, जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

OnePlus Nord CE5 प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹26,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹28,999

वनप्लस नोर्ड सीई5 की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 256जीबी स्टोरेज वाला वनप्लस फोन 8जीबी रैम के साथ 26,999 रुपये और 12जीबी रैम के साथ 28,999 रुपये में लाया गया है।

OnePlus Nord CE4 प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹26,999

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन को ठीक उसी प्राइस पर लाया गया था जिस रेट पर आज नोर्ड सीई5 लॉन्च हुआ है। इसकी शुरुआती कीमत भी 24,999 रुपये थी जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई थी। वहीं 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये में लाया गया था।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स OnePlus Nord CE5 OnePlus Nord CE4
डिस्प्ले 6.77″ FHD+ Super Fluid AMOLED 6.7″ FHD+ 120Hz Fluid AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8350 Apex Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
ऑपरेटिंग सिस्टम OxygenOS 15.0 + Android 15 OxygenOS 14.0 + Android 14
मेमोरी 12GB RAM + 256GB Storage 8GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा 50MP Telephoto Sony LYT600 (OIS) + 8MP Ultra-Wide 50MP Sony LYT600 (OIS) + 8MP Ultra-Wide
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie 16MP Selfie
बैटरी 7,100mAh Battery 5,500mAh Battery
चार्जिंग 80W FlashCharge 100W SUPERVOOC
5जी क्षमता 10 5G Bands 7 5G Bands

डिस्प्ले

नया वनप्लस नोर्ड सीई5 19.9:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसमें 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले का नाम दिया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1430nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। नोर्ड सीई5 में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन को भारतीय बाजार में 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लाया गया था। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे फ्लूइड एमोलेड पैनल पर बनाया गया है। यह वनप्लस मोबाइल स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस

वनप्लस नोर्ड सीई5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15.0 पर आया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 अपेक्स ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में Arm G615 MC6 GPU मिलता है।

वनप्लस नोर्ड सीई4 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 आधारित OxygenOS 14.0 पर आया था। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8GHz से लेकर 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 720 GPU मौजूद है।

सीपीयू टेस्ट

प्रोसेसिंग पावर OnePlus Nord CE5 OnePlus Nord CE4
प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अपेक्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3
क्लॉक स्पीड 1x 3.35GHz Cortex-A715 (Prime)
3x 3.2GHz Cortex-A715 (Gold)
4x 2.2GHz Cortex-A510
1x 2.63GHz Cortex-A715 (Prime)
3x 2.4GHz Cortex-A715 (Gold)
4x 1.8GHz Cortex-A510
एनटूटू बेंचमार्क स्कोर 14,02,278 8,19,347
जीपीयू एआरएम जी615 एमसी6 एड्रेनो 720

OnePlus Nord CE4 स्मार्टफोन को 2 साल की एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर अपडेट तथा 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया गया था। वहीं नया OnePlus Nord CE5 में 4 साल की एंड्रॉयड ओएस जेनरेशन और 6 साल की सिक्योरिटी मिलेगी।

मेमोरी

OnePlus Nord CE5 स्मार्टफोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। ये दोनों मॉडल रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस हैं। 8जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है और 12जीबी रैम वेरिएंट में 12जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM (12+12) की ताकत दी जा सकती है। नया नोर्ड सीई5 5जी फोन 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज के साथ लाया गया है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS3.1 ROM सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord CE4 5G फोन को इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया था जो 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह मोबाइल 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन की 8जीबी फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM (8+8) की ताकत प्रदान करता है। नोर्ड सीई4 LPDDR4X RAM + UFS3.1 ROM सपोर्ट करता है।

गेमिंग टेस्ट

OnePlus Nord CE5 (30 मिनट गेमिंग) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी % में गिरावट
BGMI 44.7FPS 5.8 डिग्री 6 प्रतिशत
COD 56.6FPS 7.4 डिग्री 6 प्रतिशत
OnePlus Nord CE4 (30 मिनट गेमिंग) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
BGMI 34.2FPS 8.1 डिग्री 7 प्रतिशत
COD 52.94FPS 9.3 डिग्री 5 प्रतिशत

कैमरा

OnePlus Nord CE5 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Telephoto कैमरा दिया गया है जो Sony LYT-600 सेंसर है। इसके सपोर्ट में दूसरा 112° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वनप्लस का फोन 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

OnePlus Nord CE5 5G मोबाइल में भी डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide आईएमएक्स355 लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इंस्टाग्राम रील्स बनाने तथा सेल्फी खींचने के लिए Nord CE4 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन को तगड़ी 7,100एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान यह 16 घंटे व 30 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Nord CE5 में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने टेस्टिंग में 47 मिनट में ही फोन को 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया था। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 2 मिनट का रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को चार्ज होने में देरी ना हो, इसके लिए Nord CE4 फोन 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। टेस्टिंग में 20% से 100% फुल चार्ज होने में सिर्फ 35 मिनट लगी।

बैकअप टेस्ट

OnePlus फोन पीसीमार्क बैटरी चार्जिंग (20% से 100%) यूट्यूब बैटरी ड्रेन (30 मिनट)
Nord CE5 16 घंटे, 30 मिनट 47 मिनट 2 प्रतिशत
Nord CE4 16 घंटे, 2 मिनट 35 मिनट 3 प्रतिशत

OnePlus Nord CE5, Nord CE4 से कितना बेहतर?

जैसा कि हमने सबसे पहले की बताया कि नए नोर्ड सीई5 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की ताकत दी गई है जो इसे कई मायनों में पुराने नोर्ड सीई4 से बेहतर बनाती है। लेकिन अगर AI के अलावा अन्य आस्पेक्ट्स पर नज़र डालें तो कंपनी ने Nord CE5 में काफी पावरफुल चिपसेट दिया है जो सिर्फ नोर्ड सीई4 ही नहीं बल्कि इस रेंज के कई मोबाइल्स को सीधी टक्कर देता है।

OnePlus Nord CE5 ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला मोबाइल फोन है। यह तमगा नोर्ड सीई5 के पास लंबे समय तक रहने वाला है, क्योंकि हमें नहीं लगता कि अब सालभर तक कोई इतनी बड़ी बैटरी वाला वनप्लस फोन मार्केट में आएगा। वहीं अगर हमारे टेस्ट रिजल्ट पर गौर करें तो 7,100mAh बैटरी वाले नोर्ड सीई5 और 5,500mAh नोर्ड सीई4 के PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। यानी छोटी होने के बावजूद Nord CE4 शानदार काम कर चुकी है।

इन दोनों मोबाइल फोंस के कैमरा सेग्मेंट में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं है और मार्केट ट्रेंड को देखते हुए रैम या स्टोरेज में हुआ बदलाव भी बहुत बड़ी चीज नहीं माना जाएगा। 5G Bands, IP रेटिंग और कनेक्टिविटी फीचर्स की अपडेट भी मार्केट के माहौल को देखते हुए सही है। Nord CE5 को Nord CE4 के ही रेट पर लॉन्च करते हुए OnePlus ने बढिया दॉंव खेल दिया है। समान कीमत को देखते हुए यकिनन नोर्ड सीई4 को भूलकर नोर्ड सीई5 को लेना ही समझदारी है। वहीं अगर नोर्ड सीई4 पर अगर 3-4 हजार का डिस्काउंट भी मिल रहा है, तो भी Nord CE5 खरीदने में बुराई नहीं है।

OnePlus Nord CE 5 5G Price
Rs. 32,999
Go To Store
See All Prices

The post OnePlus Nord CE5 क्या सही में है Nord CE4 का रियल अपग्रेड? यहां पढ़ें दोनों स्मार्टफोन का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce5-vs-nord-ce4-mobile-phone-comparison-in-hindi/feed/ 0
OnePlus Nord 5 इंडिया में लॉन्च, 12GB RAM और 50MP Selfie कैमरा के साथ है SD 8s Gen 3 प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-india-launched-know-price-specifications-sale-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-india-launched-know-price-specifications-sale-details/#respond Tue, 08 Jul 2025 09:14:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177649 वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post OnePlus Nord 5 इंडिया में लॉन्च, 12GB RAM और 50MP Selfie कैमरा के साथ है SD 8s Gen 3 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्लैगशिप कीलर के नाम से मशहूर टेक ब्रांड वनप्लस ने आज भारतीय बाजार में अपने दो नए नोर्ड फोन उतारे हैं। कंपनी की ओर से OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं जो मिडबजट सेगमेंट में एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स लेकर आए हैं। नोर्ड सीई5 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है और वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord 5 प्राइस

  • 8GB RAM + 256GB Storage – 31,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Storage – 34,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB Storage – 37,999 रुपये

वनप्लस नोर्ड 5 12जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसके 8जीबी+256जीबी वाले बेस वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं 12जीबी रैम वाला वनप्लस 5जी फोन 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इसी तरह 12जीबी+512जीबी वाले टॉप वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 37,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन पर 2 ​हजार का बैंक डिस्काउंट भी देगी। नए वनप्लस फोन को 9 जुलाई से Marble Sands, Phantom Grey और Dry Ice कलर में खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord 5 इमेज

OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.83″ 1.5K Swift OLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 8s Gen3
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 12GB RAM Expansion
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 50MP Front Camera
  • 6,800mAh Battery
  • 80W SUPERVOOC

डिस्प्ले

वनप्लस नोर्ड 5 स्मार्टफोन 2800 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लाया गया है। यह ओएलइडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 1400nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। यह वनप्लस नोर्ड फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जिसे Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

परफॉर्मेंस

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 8एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में Nord 5 स्मार्टफोन 14,81,616 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए मोबाइल में Adreno 735 GPU दिया गया है।

मेमोरी

OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम को डबल कर सकती है। इसके 8जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है और 12जीबी रैम वेरिएंट में 12जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़कर 24GB RAM (12+12) की ताकत दी जा सकती है। नया वनप्लस नोर्ड 5 स्मार्टफोन 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज पर बेचा जाएगा। इस फोन में LPDDR5X RAM + UFS3.1 Storage मिलेगी।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 5 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वनप्लस नोर्ड 5 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। यह ISOCELL JN5 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन में 6,800एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 11 घंटे, 50 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर दिया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नोर्ड 5 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इसने 49 मिनट में बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज किया है। इसके साथ ही यह वनप्लस स्मार्टफोन 5वॉट रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord 5 फीचर्स

  • यह स्मार्टफोन IP65 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगा।
  • इसमें Adreno Frame Motion Engine 2.0 लगा है जो हैवी गेमिंग में स्मूथ ग्राफिक्स देता है।
  • वनप्लस नोर्ड 5 में 7,330mm² वैपर चैंबर लगा है जो इसे गर्म होने से रोकता है।
  • कंपनी इस फोन के साथ 72 महीने यानी 6 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस का दावा कर रही है।
  • फोन में मौजूद Aqua Touch 2.0 तकनीक से गीले या तैल वाले हाथों से भी स्क्रीन टच पर काम हो सकता है।
  • OnePlus AI के जरिये नोर्ड 5 स्मार्टफोन में कई एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट फीचर्स का यूज़ हो सकता है।
  • मोबाइल के साईड फ्रेम पर डेडिकेटेड बटन लगा है जिसे टैप करके एआई एक्टिवेट की जा सकती है।
  • इस स्मार्टफोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • फोन में मौजूद O+Connect फीचर से वनप्लस फोन को iPhone, Mac या Windows डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।
  • वनप्लस नोर्ड 5 में 11 5G Bands लगे हैं जो स्ट्रांग नेटवर्क और फास्ट इंटरनेट देते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और WiFi 6 सहित NFC का सपोर्ट भी मिलता है।
  • इसमें Infrared भी दिया गया है जो फोन के ​रिमोट की तरह काम करने लायक बनाता है।
OnePlus Nord CE 5 5G Price
Rs. 32,999
Go To Store
See All Prices

The post OnePlus Nord 5 इंडिया में लॉन्च, 12GB RAM और 50MP Selfie कैमरा के साथ है SD 8s Gen 3 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-5-india-launched-know-price-specifications-sale-details/feed/ 0
8 जुलाई को लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord 5 5G फोन, साथ में एंट्री लेगा सस्ते वाला Nord CE 5! https://www.91mobiles.com/hindi/8-july-oneplus-nord-5-launch-date-in-india-leaked-with-oneplus-nord-ce-5-5g-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/8-july-oneplus-nord-5-launch-date-in-india-leaked-with-oneplus-nord-ce-5-5g-phone/#respond Wed, 11 Jun 2025 03:09:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175427 OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं।

The post 8 जुलाई को लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord 5 5G फोन, साथ में एंट्री लेगा सस्ते वाला Nord CE 5! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 की लॉन्च डेट टिपस्टर ने शेयर की है।
  • कंपनी ने अभी लॉन्च डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
  • ये दोनों 5जी स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट के साथ इंडिया में भी एंट्री लेंगे।

वनप्लस को लेकर लंबे समय से खबरें सामने आ रही है कि कंपनी अपनी नए ‘नोर्ड फोन’ पर काम शुरू कर चुकी है और इन्हें जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। कई तरह के लीक्स के बीच आज बड़ी जानकारी सामने आई है कि OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं। टिपस्टर योगेश बरार ने यह लॉन्च डेट लीक की है जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord 5 लॉन्च डेट (लीक)

वनप्लस नोर्ड 5 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा! यह जानकारी ​योगेश बरार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। इस ट्वीट में कहा गया है कि कंपनी नोर्ड 5 के साथ ही वनप्लस नोर्ड सीई 5 भी इसी दिन भारतीय बाजार में उतारेगी। यह फोन का ग्लोबल लॉन्च ईवेंट बताया जा रहा है कि जिसके मंच से सिर्फ इंडियन मार्केट ही नहीं बल्कि कई विदेशी बाजारों में भी ये फोन एक साथ अनविल होंगे।

बहरहाल अभी लॉन्च डेट कितनी सही है या नहीं, इस बारें में कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है। जब तक OnePlus खुद इस तारीख की घोषणा नहीं कर देती, तब तक इसे महज एक लीक ही माना जाएगा।

OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • MediaTek Dimensity 9400e
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 6.77″ 120Hz AMOLED Display
  • 50MP OIS Back Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 6,650mAh Battery
  • 80W SUPERVOOC

परफॉर्मेंस

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर लाया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह मोबाइल मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9400ई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है जो 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करेगा।

मेमोरी

OnePlus Nord 5 को भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है वहीं टॉप वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी मिलेगी जो ​फिजिकल रैम में 8जीबी तक की वचुर्अल रैम जोड़ सकती है।

डिस्प्ले

वनप्लस नोर्ड 5 को 6.77-इंच की फुलएचडी+ ​स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। OnePlus Nord 5 में इन–डिस्प्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल LYT सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस और 2 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी

पावर बैकअप के OnePlus Nord 5 5जी फोन को तगड़ी 6,650एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकता है।

OnePlus Nord 5 प्राइस (अनुमानित)

वनप्लस नोर्ड 5 5जी मिड बजट स्मार्टफोन होगा जिसके 30 हजार से 35 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि कंपनी अपने नए OnePlus Nord 5 5G फोन को इंडिया में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि यह मोबाइल का ऑफर प्राइस भी हो सकता है। गौरतलब है कि OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन भी 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

The post 8 जुलाई को लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord 5 5G फोन, साथ में एंट्री लेगा सस्ते वाला Nord CE 5! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8-july-oneplus-nord-5-launch-date-in-india-leaked-with-oneplus-nord-ce-5-5g-phone/feed/ 0