OnePlus Nord N100 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 01 May 2021 13:59:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंडिया आ रहे बजट कैटेगरी वाले OnePlus Nord N100 और Nord N10 5G, मोबाइल मार्केट में अब होगा असली दंगल https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-n100-n10-5g-could-launch-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-n100-n10-5g-could-launch-in-india-soon/#respond Sun, 02 May 2021 03:30:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58198 इन अपकमिंग फोन को इंडिया से पहले दूसरे देश में लॉन्च किया जा चुका है।

The post इंडिया आ रहे बजट कैटेगरी वाले OnePlus Nord N100 और Nord N10 5G, मोबाइल मार्केट में अब होगा असली दंगल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने प्रीमियम स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए फेमस OnePlus ने लीग से हटकर पिछले साल इतिहास में पहली बार बजट कैटेगरी के अंदर OnePlus Nord N100 और OnePlus Nord N10 5G को टेक मंच पर पेश किया था। लॉन्च के समय कंपनी ने इन्हें कुछ लिमिटेड टेक मार्केट में ही पेश किया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि भारतीय बाजार में इन दोनों ही फोन को पेश करने के लिए कंपनी प्लानिंग कर रही है। इस बात की जानकारी ऑटोमेटेड OnePlus update tracker Telegram चैनल (via MySmartPrice) के माध्यम से सामने आई आई है। आइए एक नजर डालते हैं इन फोन की खासियत पर।

याद दिला दें कि कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 को कंपनी भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं करेगी। लेकिन, अभी तक फोन के लॉन्च होने या न होने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस सीरीज़ में अगला फोन कौन-सा जुड़ेगा और इंडिया में OnePlus का नेक्स्ट डिवाइस कौन-सा होगा, इसके लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इसे भी पड़ें: OnePlus 9 Pro खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग तो सावधान, यूजर्स को आ रही है ये बड़ी प्रॉब्लम

OnePlus Nord N10 5G

नोर्ड एन10 को 6.49 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। यह एक 5जी स्मार्टफोन है जो एंडरॉयड 10 आधारित आक्सिजन ओएस के साथ क्वॉलकॉम के नए स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट पर रन करता है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

oneplus-nord-2-with-dimensity-1200-soc-to-launch-in-q2-2021

OnePlus Nord N10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 119डिग्री एफओवी की क्षमता वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एक मैक्रो लेंस और एक मोनोक्रोम लेंस भी भी मौजूद है। इस सेंसर्स की एमपी पावर अभी सामने नहीं आई है। इसी तरह सेल्फी के लिए वनप्लस नोर्ड एन10 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए व्रैप चार्ज 30टी तकनीक से लैस 4,300एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: OnePlus Nord LE हुआ लॉन्च, फ्री में मिल सकता है शानदार स्मार्टफोन बस करना होगा यह छोटा सा काम

OnePlus Nord N100

वनप्लस नॉर्ड एन100 फोन को में 6.52 इंच एचडी+ डिसप्ले के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर सीपीयू वाला स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, कंपनी ने अभी फोन में सेल्फी कैमरा को लेकर अपडेट नहीं किया है। इसके अलावा फोन को एंडरॉयड 10 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस के साथ पेश किया गया है। पावर बैकअप के लिए OnePlus Nord N100 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

भारत के साथ इन देशों में भी लॉन्च होंगे ये बजट फोन

  • OnePlus Nord N100

    • NA (North America)
    • EU (Europe)
    • IN (India)
  • OnePlus Nord N10 5G

    • GLO (Global)
    • EU (Europe)
    • IN (India)

The post इंडिया आ रहे बजट कैटेगरी वाले OnePlus Nord N100 और Nord N10 5G, मोबाइल मार्केट में अब होगा असली दंगल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-n100-n10-5g-could-launch-in-india-soon/feed/ 0
OnePlus लाया लो बजट वाला Nord N100, क्या मार्केट में मचेगा तहलका https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-n100-low-budget-launched-with-triple-camera-snapdragon-460-know-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-n100-low-budget-launched-with-triple-camera-snapdragon-460-know-price/#respond Mon, 26 Oct 2020 12:40:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50467 इस डिवाइस में कुल 4 कैमरे दिए गए हैं।

The post OnePlus लाया लो बजट वाला Nord N100, क्या मार्केट में मचेगा तहलका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन्स N10 5G और N100 के बारे में पिछले कुछ दिनों से लगातार जानकारी सामने आ रही थीं। वहीं, आज कंपनी ने चुपचाप OnePlus Nord N सीरीज के इन दोनों ही फोन्स से पर्दा उठा दिया है। 91mobiles ने पहले ही इस बात की जानकारी दी थी कि कंपनी आज वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी और एन100 को पेश करेगी। इन दोनों फोन्स को फिलहाल यूरोपियन मार्केट में पेश किया गया है। हालांकि, अभी दूसरे देशों में इस फोन को लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, कंपनी जल्द ही इंडिया में इन फोन्स को भी पेश कर सकती है। आगे इस हमने इस पोस्ट में Nord N100 फोन की जानकारी दी है।

डिजाइन

कंपनी ने OnePlus Nord N100 को उन उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया है जो अपने डेली यूज के लिए एक सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। फोन के डिजाइन की बात करें तो डिवाइस पंच होल के साथ पेश किया गया है जो कि फ्रंट पैनल के टॉप लेफ्ट पर प्लेस है। वहीं, फोन के तीनों किनारे बेजल लैस हैं। हालांकि, फोन के बॉटम में मोट चिन पार्ट मौजूद है। इसके अलावा रियर पर ओवल शेप में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह सेटअप टॉप लेफ्ट में प्लेस है। साथ ही फोन के रियर फिंगरप्रिंट सेंसर प्लेस किया गया है। इसे भी पढ़ें: वनप्लस कर रहा बड़ी तैयारी, OnePlus 9 को अगले साल मार्च में करेगा लॉन्च!
oneplus-nord-n100-new-1

स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस नॉर्ड एन100 फोन को में 6.52 इंच एचडी+ डिसप्ले के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर सीपीयू वाला स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, कंपनी ने अभी फोन में सेल्फी कैमरा को लेकर अपडेट नहीं किया है। इसके अलावा फोन को एंडरॉयड 11 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस के साथ पेश किया गया है। पावर बैकअप के लिए OnePlus Nord N100 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 8T vs Xiaomi Mi 10T, देखें कौन निकलता है आगे और किसे मिलती है मात

oneplus-nord-n100-news-2

कीमत

OnePlus Nord N100 को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट और एक ही कलर में पेश किया गया है। डिवाइस Midnight Frost कलर ऑप्शन और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 179 डॉलर (लगभग 13,257 रुपए) है। हैंडसेट अभी के लिए यूरोप में विशेष रूप से उपलब्ध होंगे और बिक्री 10 नवंबर से शुरू होगी। उत्तरी अमेरिका में उपलब्धता के बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी। हालांकि, वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी और वनप्लस नॉर्ड एन100 इंडिया के लॉन्च के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

The post OnePlus लाया लो बजट वाला Nord N100, क्या मार्केट में मचेगा तहलका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-n100-low-budget-launched-with-triple-camera-snapdragon-460-know-price/feed/ 0
OnePlus का नया 5G स्मार्टफोन Nord N10 लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम, 64एमपी कैमरा और पावरफुल बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-n10-5g-officially-launched-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-n10-5g-officially-launched-specs-price-sale-offer/#comments Mon, 26 Oct 2020 12:36:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50468 5जी सपोर्ट करने वाला क्वॉलकॉम का नया स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट दिया गया है।

The post OnePlus का नया 5G स्मार्टफोन Nord N10 लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम, 64एमपी कैमरा और पावरफुल बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने जुलाई महीने में मिड बजट सेग्मेंट में अपने पैर पसारते हुए OnePlus Nord स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह फोन 24,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा गया था जिसके बाद यह वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन गया था। इसी फोन के जरिये वनप्लस ने अपनी ‘नोर्ड’ सीरीज़ को टेक मंच पर पेश किया था। वहीं आज ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज़ का विस्तार करते हुए कंपनी ने दो और नए स्मार्टफोन OnePlus Nord N100 और OnePlus Nord N10 5G भी लॉन्च कर दिए हैं।

लुक और डिजाईन

सबसे पहले फोन की OnePlus Nord N10 5G के डिजाईन की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन पूरी तरह से बेजल लेस हैं जिसके नीचले हिस्से पर बेहद मामूली सा चिन पार्ट नज़र आता है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर होल दिया गया है जिसमें फोन का सेल्फी कैमरा फिट है। वनप्लस नोर्ड एन10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में फिट है। इस सेटअप में कैमरा सेंसर ‘L’ शेप में लगे हैं। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। लंबे समय बाद OnePlus फोन में ऐसा फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई दिया है।

OnePlus Nord N10 5G officially launched specs price sale offer

OnePlus Nord N10 5जी के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। इसी तरह फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ ही स्पीकर ग्रिल दिया गया है। फोटो में फोन का रियर पैनल कॉफी शाइनी नज़र आ रहा है लेकिन यह किस मैटेरियल का बना है, यह जानकारी अभी वनप्लस कंपनी की ओर से नहीं आई है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस ने अपने इस नए फोन को 6.49 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है OnePlus Nord N10 5G कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया एक 5जी स्मार्टफोन है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो आक्सिजन ओएस के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 5जी सपोर्ट करने वाला क्वॉलकॉम का नया स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट दिया गया है।

यह भी पढ़ें : OnePlus लाया लो बजट वाला Nord N100, क्या मार्केट में मचेगा तहलका

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord N10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह नया वनप्लस स्मार्टफोन 119डिग्री एफओवी की क्षमता वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है। फोन में एक मैक्रो लेंस और एक मोनोक्रोम लेंस भी दिया गया है जिनकी एमपी पावर अभी सामने नहीं आई है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नोर्ड एन10 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord N10 5G officially launched specs price sale offer

OnePlus Nord N10 5G में सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। यह फोन डुअल स्पीकर से लैस किया गया है जो बेहतरीन स्टीरियो साउंड इफेक्ट प्रदान करते हैं। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वनप्लस ने अपने इस फोन को 4,300एमएएच की बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है जो Warp Charge 30T फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

वेरिएंट्स व कीमत

OnePlus Nord N10 5G को अमेरिकी मार्केट में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करती है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यूएस में यह फोन Midnight Ice कलर में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत £329 यानि भारतीय करंसी अनुसार 31,500 रुपये के करीब है।

The post OnePlus का नया 5G स्मार्टफोन Nord N10 लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम, 64एमपी कैमरा और पावरफुल बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-n10-5g-officially-launched-specs-price-sale-offer/feed/ 1