OnePlus Nord N20 SE | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 27 Feb 2024 06:04:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus का सबसे सस्ता फोन, कीमत 12000 रुपये से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ka-sabse-sasta-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ka-sabse-sasta-phone/#respond Tue, 27 Feb 2024 06:04:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=132082 अमेजन पर OnePlus Nord N20 SE (Blue Oasis) के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत महज 11,920 रुपये है।

The post OnePlus का सबसे सस्ता फोन, कीमत 12000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord N20 SE भारतीय बाजार में कंपनी का सबसे सस्ता फोन है। यह फोन इस समय अमेजन पर 12000 रुपये से कम की कीमत पर उपलब्ध है। वनप्लस के सबसे सस्ते वनप्लस नोर्ड एन20 एसई में कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर, 5000 एमएएच बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है। आइए आपको बताते हैं वनप्लस के सबसे किफायती फोन (oneplus ka sabse sasta phone) की पूरी डिटेल…

OnePlus Nord N20 SE की कीमत

OnePlus Nord N20 SE

अमेजन पर OnePlus Nord N20 SE (Blue Oasis) के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत महज 11,920 रुपये है। जानें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत क्या है…

Amazon 11,920 (4GB+64GB)
13,399 (4GB+128GB)
flipkart 13,387 (4GB+64GB)
13,990 (4GB+128GB)

OnePlus Nord N20 SE कहां से खरीदें

OnePlus Nord N20 SE को आप प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म flipkart, amazon से खरीद सकते हैं। अमेजन पर सिटी बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर अभी 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां पर 578 रुपये से इसकी EMI की शुरुआत होती है। वहीं फ्लिपकार्ट पर BOBCARD पर ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है।

OnePlus Nord N20 SE स्पेसिफिकेशंस

  • 6.56 इंच HD+ डिस्प्ले
  • 50MP प्राइमरी रियर कैमरा
  • 8MP फ्रंट कैमरा
  • 5000mAh बैटरी
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर
  • एंड्रॉयड 12 ओएस

डिस्प्लेः वनप्लस नोर्ड एन20 एसई स्मार्टफोन में 6.56 इंच HD+ डिस्प्ले है, जो 1612×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। 60Hz रिफ्रेश रेट, 269पीपीआई और रियल आरजीबी जैसे फीचर्स से लैस है।
सॉफ्टवेयरः OnePlus Nord N20 SE एंड्रॉयड 12 पर आधारित ऑक्सीजनओएस 12.1 पर रन करता है।
प्रोसेसरः इसमें 2.3गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और आईएमजी जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।
रैम-स्टोरेजः वनप्लस नोर्ड एन20 एसई 4जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज की सुविधा है।
रियर कैमराः OnePlus Nord N20 SE में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, वहीं एफ/2.4 अपर्चर वाला 2MP का डेफ्थ सेंसर है।
फ्रंट कैमराः फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8MP का फ्रंट कैमरा सपोर्ट है।
बैटरीः OnePlus Nord N20 SE में 5,000 एमएएच बैटरी और 33W SUPERVOOC चार्जर है।
कनेक्टिविटीः OnePlus Nord N20 SE 4G Phone है, इसमें डुअल सिम, ब्लूटूथ और वाईफाई समेत अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है।
सिक्योरिटीः फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है।
वजनः इस फोन का डायमेंशन 163.74×75.03×7.99एमएम और वजन 187 ग्राम है। फोन Blue Oasis और Celestial Black कलर में उपलब्ध है।

The post OnePlus का सबसे सस्ता फोन, कीमत 12000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-ka-sabse-sasta-phone/feed/ 0
15 हजार से भी कम में लॉन्च हुआ OnePlus Nord N20 SE, इस वनप्लस फोन में है 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-n20-se-launched-in-india-price-specifications-cheap-oneplus-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-n20-se-launched-in-india-price-specifications-cheap-oneplus-phone/#respond Mon, 21 Nov 2022 02:56:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92448 OnePlus Nord N20 SE 14,990 रुपये में भारत में लॉन्च हुआ है जिसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और सेल से जुड़ी सभी डिटेल्स आगे दी गई है।

The post 15 हजार से भी कम में लॉन्च हुआ OnePlus Nord N20 SE, इस वनप्लस फोन में है 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord N20 SE Launch: वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल फोन पेश किया है। कंपनी ने वनप्लस नोर्ड एन20 एसई इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह Cheap OnePlus Phone यानी कम कीमत वाला सस्ता वनप्लस मोबाइल फोन है जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से भी कम है। OnePlus Nord N20 SE 14,990 रुपये में भारत में लॉन्च हुआ है जिसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और सेल से जुड़ी सभी डिटेल्स आगे दी गई है।

OnePlus Nord N20 SE Price

वनप्लस नोर्ड एन20 एसई स्मार्टफोन इंडिया में एक ही वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। बता दें कि कंपनी ने अभी इस मोबाइल फोन की कीमत को अपनी वेबसाइट पर नहीं दिखाया है लेकिन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर OnePlus Nord N20 SE 14,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। यह फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का प्राइस है। इस वनप्लस फोन को Blue Oasis और Celestial Black कलर में खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord N20 SE launched in india price specifications cheap oneplus phone

OnePlus Nord N20 SE Specifications

वनप्लस नोर्ड एन20 एसई स्मार्टफोन 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 1612 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह इनसेल स्क्रीन है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 269पीपीआई और रियल आरजीबी जैसे फीचर्स से लैस है। इस फोन का डायमेंशन 163.74×75.03×7.99एमएम और वजन 187ग्राम है।

OnePlus Nord N20 SE launched in india price specifications cheap oneplus phone

OnePlus Nord N20 SE एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो ऑक्सीजनओएस 12.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह वनप्लस मोबाइल फोन आईएमजी जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। वनप्लस नोर्ड एन20 एसई LPDDR4X RAM और eMMC5.1 Storage तकनीक पर काम करती है।

OnePlus Nord N20 SE launched in india price specifications cheap oneplus phone

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord N20 SE में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नोर्ड एन20 एसई स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord N20 SE launched in india price specifications cheap oneplus phone

OnePlus Nord N20 SE 4G Phone है जो डुअल सिम, ब्लूटूथ और वाईफाई समेत अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां वनप्लस नोर्ड एन20 एसई में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए OnePlus Nord N20 SE में 33W SUPERVOOC से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

The post 15 हजार से भी कम में लॉन्च हुआ OnePlus Nord N20 SE, इस वनप्लस फोन में है 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-n20-se-launched-in-india-price-specifications-cheap-oneplus-phone/feed/ 0