OnePlus Offer | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 23 Oct 2026 12:01:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4000 रुपये सस्ते खरीदें OnePlus Nord 6, Nord CE6 और Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका https://www.91mobiles.com/hindi/4000-rs-discount-offer-on-smartphones-in-oneplus-diwali-sale-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/4000-rs-discount-offer-on-smartphones-in-oneplus-diwali-sale-2026/#respond Sat, 24 Oct 2026 04:57:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206388 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus के फोन सस्ते रेट पर खरीदने का शानदार मौका आया है। कंपनी ने OnePlus Diwali Sale की शुरुआत की है जिसमें ब्रांड के आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल फोन डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। आगे हमने वनप्लस की नोर्ड सीरीज के मिडबजट स्मार्टफोंस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स शेयर की है […]

The post 4000 रुपये सस्ते खरीदें OnePlus Nord 6, Nord CE6 और Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus के फोन सस्ते रेट पर खरीदने का शानदार मौका आया है। कंपनी ने OnePlus Diwali Sale की शुरुआत की है जिसमें ब्रांड के आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल फोन डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। आगे हमने वनप्लस की नोर्ड सीरीज के मिडबजट स्मार्टफोंस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स शेयर की है जिसमें आप OnePlus Nord 6, Nord CE6 और Nord CE6 Lite मिल रही छूट के बारे में पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord 6 पर ऑफर

वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट पर कंपनी द्वारा 4,000 रुपये की छूट लाई गई है। इस मोबाइल की कीमत 46,999 रुपये है जिसपर 2000 का फ्लैट डिस्काउंट आया है। इस छूट के बाद मोबाइल का सेलिंग प्राइस 44,999 रुपये पड़ेगा। वहीं बैंक ऑफर के तहत 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक भी प्राप्त होगा जिसके साथ OnePlus Nord 6 का इफेक्टिव प्राइस 42,999 रुपये पड़ेगा।

OnePlus Nord CE6 पर ऑफर

वनप्लस नोर्ड सीई6 पर भी 4,000 रुपये का फेस्टिव डिस्काउंट आया है जिसमें 2 हजार की छूट और 2 हजार का बैंक कार्ड डिस्काउंट शामिल है। इस मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। दोनों तरह के डिस्काउंट ऑफर्स को मिलाकर यह मोबाइल सिर्फ 33,999 रुपये में पाया जा सकता है। इसी तरह 8GB RAM + 256GB Memory वाले फोन को 37,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE6 Lite पर ऑफर

वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट 5जी फोन पर कंपनी की ओर से 2,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की ही बात करें तो 30,999 रुपये प्राइस वाला यह मोबाइल 28,499 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। वहीं बैंक कार्ड से शॉपिंग करने पर 1,500 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा जिसके साथ Nord CE6 Lite ही इफेक्टिव कीमत 26,999 रुपये पड़ेगी।

OnePlus Diwali Sale

वनप्लस दिवाल सेल में नोर्ड सीरीज के साथ ही OnePlus 15R, OnePlus 13s, OnePlus N6 और OnePlus N6x पर ​भी छूट मिल रही है। वहीं साथ ही ब्रांड के ईयरबड्स और टैबलेट डिवाइस को भी हैवी डिस्काउंट के साथ परचेज किया जा सकता है। सेल में OnePlus Buds 3 Pro, OnePlus Buds 4, OnePlus Nord Buds 4, OnePlus Nord Buds 4 Pro, OnePlus Pad 4, OnePlus Pad Go 2 और OnePlus Pad Lite जैसे डिवाइस शामिल हैं। सेल डिटेल्स को कंपनी वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

The post 4000 रुपये सस्ते खरीदें OnePlus Nord 6, Nord CE6 और Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4000-rs-discount-offer-on-smartphones-in-oneplus-diwali-sale-2026/feed/ 0
OnePlus फोन खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा है 4,000 रुपये का डिस्काउंट, 6 मॉडल्स पर है छूट https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-smartphone-discount-sbi-offer-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-smartphone-discount-sbi-offer-details/#respond Fri, 14 May 2021 05:42:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58901 वनप्लस ब्रांड के 6 स्मार्टफोंस मॉडल पर भारी छूट दी जा रही है।

The post OnePlus फोन खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा है 4,000 रुपये का डिस्काउंट, 6 मॉडल्स पर है छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने मार्च महीने में भारत में अपनी ‘वनप्लस 9’ सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ में OnePlus 9 Pro के साथ ही OnePlus 9R और OnePlus 9 स्मार्टफोन भी लॉन्च किए गए थे जो पिछले महीने ही देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हुए हैं। फ्लैगशिप सेग्मेंट आए इन मोबाइल फोंस को कंपनी अब कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध करा रही है। वनप्लस की ओर से लिमिटेड पीरियड के लिए एक शानदार ऑफर जारी किया गया है जिसमें वनप्लस ब्रांड के 6 स्मार्टफोंस मॉडल पर भारी छूट दी जा रही है और फोन को सीधे 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

ये वनप्लस फोन है ऑफर में शामिल

वनप्लस द्वारा आयोजित किए गए इस डिस्काउंट ऑफर में OnePlus 9 Pro, OnePlus 9R, OnePlus 9, OnePlus 8T, OnePlus 8 Pro तथा OnePlus Nord स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। कंपनी की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है कि इन स्मार्टफोंस का कौन सा रैम या स्टोरेज मॉडल सेल में शामिल रहेगा। लिहाजा उपर बताए गए स्मार्टफोंस के सभी वेरिएंट्स को इस स्पेशल सेल में डिस्काउंटेड प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है।

OnePlus SmartPhone Discount sbi Offer Details

किस वनप्लस फोन पर कितनी छूट

ऑफर के तहत इन वनप्लस स्मार्टफोंस के अलग-अलग मॉडल पर अलग-अलग डिस्कांउट दिया जा रहा है। OnePlus 9 Pro पर कंपनी सबसे ज्यादा सीधे 4,000 रुपये की छूट दे रही है। इसके बाद OnePlus 9, OnePlus 8T और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं OnePlus 9R स्मार्टफोन पर सीधे 2,000 रुपये तथा OnePlus Nord की खरीद पर कंपनी 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्कांउट दे रही है।

OnePlus SmartPhone Discount sbi Offer Details

वनप्लस ऑफर की फुल डिटेल

OnePlus कंपनी ने यह स्पेशल डिस्काउंट ऑफर SBI के साथ मिलकर शुरू किया है। सबसे पहले तो बता दें कि यह स्पेशल ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए ही चलाया गया है जो आने वाली 25 मई तक ही वैध रहेगा। यानि उपर बताए गए स्मार्टफोंस को सिर्फ 25 मई तक ही छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस ऑफर में वनप्लस वेबसाइट से फोन खरीदने के दौरान एसबीआई कार्ड का यूज़ करना होगा और कंपनी की ओर से इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही ऑफर में 9 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई भी प्राप्त हो रही है।

The post OnePlus फोन खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा है 4,000 रुपये का डिस्काउंट, 6 मॉडल्स पर है छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-smartphone-discount-sbi-offer-details/feed/ 0