OnePlus Open | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़)
https://www.91mobiles.com/hindi
Fri, 20 Oct 2023 07:08:21 +0000en-US
hourly
1 https://wordpress.org/?v=6.5.3OnePlus Foldable Phone vs Samsung Galaxy Z Fold 5 फोन कंपैरिजन : देखें कौन किस्से आगे
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-foldable-phone-vs-samsung-galaxy-z-fold-5-price-specs-comparison/
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-foldable-phone-vs-samsung-galaxy-z-fold-5-price-specs-comparison/#respondSat, 21 Oct 2023 04:30:39 +0000https://www.91mobiles.com/hindi/?p=120869वनप्लस ने अपना पहला फोल्डेबल फोन OnePlus Open लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी 10वीं सालगिरह पर वनप्लस ओपेन फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर अपने चाहने वालों को एक बड़ा तोहफा दिया है। इस फोन की बॉडी को स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम फ्रेम और कार्बन फाइबर से बनाया गया है। लेकिन, डिजाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स […]
वनप्लस ने अपना पहला फोल्डेबल फोन OnePlus Open लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी 10वीं सालगिरह पर वनप्लस ओपेन फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर अपने चाहने वालों को एक बड़ा तोहफा दिया है। इस फोन की बॉडी को स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम फ्रेम और कार्बन फाइबर से बनाया गया है। लेकिन, डिजाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में इस फोन को इंडिया में पहले से मौजूद Galaxy Z Fold 5 से चुनौती मिलनी तय मानी जा रही है। इसी को देखते हुए हम आज दोनों फोन्स का कंपैरिजन करने वाले हैं, जिससे आप खुद भी यह तय कर पाएंगे कि कौन किस्से ज्यादा ताकतवर है।
OnePlus Foldable Phone vs Samsung Galaxy Z Fold 5: कीमत का कंपैरिजन
OnePlus Open प्राइस
Samsung Galaxy Z Fold 5 प्राइस
16GB रैम +512GB Storage
₹1,39,000
12GB RAM + 256GB Storage
₹1,54,999
12GB RAM + 512GB Storage
₹1,64,999
12GB RAM + 1TB Storage
₹1,84,999
वनप्लस के इस फोन को 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, OnePlus फोल्डेबल फोन की फर्स्ट सेल 27 अक्टूबर से शुरू होगी। इस फोन के साथ गूगल वन पर आपको 6 महीने के लिए 100GB स्पेस, यूट्यूब प्रीमियम का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन, Microsoft 365 का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड5 5जी फोन भारत में 12जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ था, जिसे तीन स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इनमें 256जीबी स्टोरेज, 512जीबी स्टोरेज और 1टीबी स्टोरेज शामिल रहेगी। कलर की बात करें तो नया सैमसंग फोल्ड फोन Icy Blue, Cream और Phantom Black में सेल के लिए उपलब्ध है।
OnePlus Foldable Phone vs Samsung Galaxy Z Fold 5: स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन
7.6 इंच का QXGA+ प्रामरी और 6.2 इंच एचडी प्लस सेकेंडरी डिस्पले
प्रोसेसर
स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट
स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट
रैम व स्टोरेज
16GB रैम +512जीबी स्टोरेज
12 जीबी तक रैम +512जीबी तक स्टोरेज
रियर कैमरा
48MP+64MP+48MP रियर कैमरा
50+10+12 MP रियर कैमरा
फ्रंट कैमरा
20MP +32MP फ्रंट कैमरा
10MP+4MP फ्रंट कैमरा
बैटरी
4805mAh डुअल सेल बैटरी
4400एमएएच डुअल बैटरी
ओएस
एंड्रॉयड 13 ओएस
एंड्रॉयड 13 ओएस
OnePlus स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस के मुड़ने वाले वाले स्मार्टफोन में 7.82 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का पैनल फ्लेक्सी फ्लूइड एमोलेड LTPO 3.0 तकनीक से लैस है। अगर सेकेंडरी डिस्प्ले की बात करें तो वनप्लस ओपन 6.3 इंच 2K डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस पर 2484 x 1116 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 431पीपीआई डेंसिटी, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
डिवाइस के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इसमें धांसू परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट है। डाटा स्टोर करने के लिए वनप्लस ओपन में ब्रांड ने 16GB तक LPDDR5X रैम और 512जीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज की पेशकश है।
वनप्लस के नए फोल्ड स्मार्टफोन में शानदार कैमरा है। मोबाइल में 48 मेगापिक्सल का ƒ/1.7 अपर्चर वाला सोनी LYT-T808 कैमरा लेंस लगाया गया है। इसके साथ OmniVision OV64B 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का ƒ/2.6 अपर्चर वाला टेलिफोटो लेंस है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सेल का Sony IMX581 अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। कैमरा में यूजर्स को एलईडी फ्लैश के साथ OIS, EIS का सपोर्ट भी मिल जाता है। इससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, अल्ट्रा स्टडी वीडियो, स्लो मोशन, डिजिटल जूम, ड्यूल व्यू वीडियो की सुविधा भी दी गई है।
फोन के फ्रंट कैमरा की बात करें तो डिवाइस में एक प्राइमरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का ƒ/2.2 अपर्चर कैमरा है। इसके साथ ही 32 मेगापिक्सल का ƒ/2.4 अपर्चर वाला सेकेंडरी कैमरा लेंस मिलता है। यह दोनों कैमरा मिलकर सेल्फी के लिए बढ़िया एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं।
बैटरी के मामले में वनप्लस ओपन 4805mAh डुअल सेल बैटरी के साथ आता है। इसमें 3295+1510mAh की नॉन रिमूवल बैटरी लगी हुई है। इसके साथ 67वाट सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस केवल 42 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो डिवाइस में ड्यूल सिम 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस जैसा कई फीचर्स दिए गए हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सीलरोमीटर, नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट, अलर्ट स्लाइडर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट जैसे कई विकल्प प्रदान करता है। अंत में अगर वनप्लस ओपन के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजन ओएस 13.2 पर बेस्ड रखा गया है।
Galaxy Z Fold5 के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन में 7.6 इंच का QXGA+ डायनेमिक एमोलेड 2X इंफिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्पले दिया गया है। इस पर 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 2176 x 1812 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 374 पीपीआई सपोर्ट मिल जाता है वहीं, फोन के कवर डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.2 इंच एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड डिस्पले है। इसमें 2316 x 904 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 402 पीपीआई सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्लेटफार्म पर बेस्ड है। स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 12 जीबी तक रैम +512जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।
डिवाइस के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 10 मेगापिक्सल का 3X ऑप्टिकल जूम टेलिफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा लगा हुआ है। इसके साथ सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का कवर कैमरा और 4 मेगापिक्सल का अंडर डिस्पले कैमरा मिलता है।
बैटरी के मामले में डिवाइस 4400एमएएच की डुअल बैटरी से लैस है। जिसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
सुरक्षा के लिए डिवाइस में IPX8 रेटिंग दी गई है। जिसकी मदद से यह वाटर रजिस्टेंस बन जाता है। इसके साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज से मोबाइल में डुअल नैनो सिम 5G, वाईफाई 6, ब्लूटूथवी 5.3 जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
निष्कर्ष: स्पेसिफिकेशन्स के मामले में दोनों फोन लगभग एक जैसे ही दिखाई दे रही हैं। हालांकि, कीमत में देखा जाए तो वनप्लस का फोल्ड फोन सस्ता है। हालांकि, रिव्यू के बाद ही हम यह बता पाएंगे कि दोनों फोन्स में परफॉर्मेंस के मामले में भी कौन बेहतर है।
]]>https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-foldable-phone-vs-samsung-galaxy-z-fold-5-price-specs-comparison/feed/0फोल्ड होने वाले OnePlus Open फोन की कीमत और तस्वीरें लीक, जानें पूरी डिटेल
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-open-us-price-renders-specifications-leaked/
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-open-us-price-renders-specifications-leaked/#respondWed, 11 Oct 2023 06:55:40 +0000https://www.91mobiles.com/hindi/?p=120026वनप्लस ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open का ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन मोबाइल को लेकर कई लीक सामने आ रहे हैं। इसी बीच डिवाइस की कीमत और रेंडर को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है।
इसमें हैसलब्लैड ब्रांडिंग वाला कैमरा दिया जा सकता है।
वनप्लस ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open का ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन मोबाइल को लेकर कई लीक सामने आ रहे हैं। इसी बीच डिवाइस की कीमत और रेंडर को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें प्राइस, डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस की डिटेल है। आइए, आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
वनप्लस ओपन की कीमत (लीक)
वनप्लस के मुड़ने वाले फोन OnePlus Open को लेकर विनफ्यूचर ने कीमत की रिपोर्ट पेश की है। यह कीमत फोन के यूएस प्राइस को बयां करती है।
बताया गया है कि OnePlus Open मोबाइल यूएस मार्केट में $1700 यानी कि करीब 1,41,340 रुपये में लॉन्च हो सकता है।
बता दें कि इससे पहले एक भारतीय टिप्स्टर योगेश बरार ने भी इस फोन की कीमत का खुलासा किया था। उनके अनुसार यह डिवाइस करीब 1,20,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।
हालांकि दोनों कीमत को देखते हुए लग रहा है कि OnePlus Open भारत में करीब 1 लाख के ऊपर ही लॉन्च हो सकता है।
अब आगे देखना होगा कि कंपनी डिवाइस को किस तारीख और कितनी कीमत पर लॉन्च करती है।
OnePlus Open का डिजाइन
आप इमेज में देख सकते हैं कि वनप्लस के फोल्ड मोबाइल में पीछे की तरफ एक बड़ा सर्कुलर कैमरा माड्यूल दिया गया है।
इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप की पेशकश नजर आती है। साथ ही हैसलब्लैड ब्रांडिंग भी दी गई है।
यही नहीं डिवाइस में कैमरा माड्यूल के लेफ्ट साइड टॉप पर एक एलइडी फ्लैश भी है।
स्मार्टफोन के बैक पैनल के बीचो-बीच वनप्लस की ब्रांडिंग देखी जा सकती है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो फोन काफी कूल और आकर्षक लुक देता है।
OnePlus Open के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
डिस्प्ले: डिवाइस पूरी तरह ओपन होने पर 7.82-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ आ सकता है। इस पर 2440×2268 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। जबकि कवर डिस्प्ले 6.31 इंच AMOLED पैनल का होने की उम्मीद है। इस पर 2484×1116 का रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
प्रोसेसर: ब्रांड OnePlus Open में एड्रेनो 740 जीपीयू के साथ 3.36GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दे सकता है।
मेमोरी: यह फोन 16GB तक LPDDR5x रैम +1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए इसमें 4805mAh की बैटरी 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।
कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल ट्रिपल कैमरा वाला हो सकता है। जिसमें 48MP+48MP का अल्ट्रावाइड लेंस +64MP का 3x टेलीफोटो जूम लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP और 20MP के लेंस लगाए जा सकते हैं।
सॉफ्टवेयर: वनप्लस ओपन एंड्रॉइड 13 आधारित कलर ओएस 13.1 पर बेस्ड रखा जा सकता है।
]]>https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-open-us-price-renders-specifications-leaked/feed/0OnePlus Open का टीजर कंपनी ने किया शेयर, लॉन्च हुआ कंफर्म
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-open-launch-confirmed-company-shared-teaser/
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-open-launch-confirmed-company-shared-teaser/#respondTue, 10 Oct 2023 05:08:21 +0000https://www.91mobiles.com/hindi/?p=119866वनप्लस का पहला फोल्डेबल स्माटफोन OnePlus Open जल्द बाजार में आने को तैयार है। जहां अब तक फोन के लीक और तस्वीरें सामने आ रही थी। वहीं, अब ब्रांड ने इसका पहला टीजर पेश कर दिया है।
ब्रांड ने OnePlus Open का पहला टीजर पेश कर दिया है।
यह मोबाइल 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है।
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिल सकता है।
वनप्लस का पहला फोल्डेबल स्माटफोन OnePlus Open जल्द बाजार में आने को तैयार है। जहां अब तक फोन के लीक और तस्वीरें सामने आ रही थी। वहीं, अब ब्रांड ने इसका पहला टीजर पेश कर दिया है। जिससे कंफर्म हो गया है कि यह कुछ दिनों में बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। आइए, आगे आपको इसके नए पोस्टर और संभावित स्पेसिफिकेशन की डिटेल बताते हैं।
OnePlus Open लॉन्च कंफर्म
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वनप्लस कंपनी के ग्लोबल और इंडिया हैंडल से नए मोबाइल का टीजर सामने आया है।
आप पोस्टर में देख सकते हैं कि फोल्डेबल फोन OnePlus Open की झलक देखी जा सकती है।
शेयर की गई पोस्ट में लिखा है कि ट्रू वनप्लस एक्सपीरियंस इसके साथ यूजर से पूछा गया है कि वह इस बारे में कैसा फील करते हैं। इसके अलावा इसे ओपनिंग सून के साथ पोस्ट किया गया है।
अब यह साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अपने फोल्डेबल फोन को पेश कर सकती है। जिसके बाद इसकी एंट्री भारत सहित अन्य बाजारों में की जा सकती है।
फिलहाल OnePlus Open फोल्ड फोन का टीजर सामने आया है। वहीं, लॉन्च टाइमलाइन को लेकर खबर है कि नया फोल्डेबल डिवाइस इसी महीने 19 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से पेश होने की असल तारीख के ऐलान का इंतजार करना होगा।
OnePlus Open के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
7.8-इंच इनर OLED डिस्प्ले
6.3 इंच आउटर OLED डिस्प्ले
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट
16GB रैम +1TB इंटरनल स्टोरेज
ट्रिपल कैमरा सेटअप
4,800mAh बैटरी
100W फास्ट चार्जिंग
डिस्प्ले: नए OnePlus फोल्ड फोन में 7.8-इंच का इनर OLED 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है। जबकि स्मार्टफोन के आउटर साइड पर 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।
प्रोसेसर: परफॉरमेंस को ध्यान में रखते हुए ब्रांड मोबाइल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट का उपयोग कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो जीपीयू मौजूद हो सकता है।
स्टोरेज: डाटा सेव करने के लिए फोल्ड डिवाइस में 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है।
कैमरा: OnePlus Open में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 48MP का सेकेंडरी और 64MP का अन्य लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट साइड पर 32MP + 20MP के कैमरा लेंस होने की उम्मीद है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए 4,800mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
ओएस: OnePlus Open एंड्रॉइड 13 आधारित ऑक्सीजनओएस 13.1 पर बेस्ड रखा जा सकता है।