OnePlus Pad 3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 23 Sep 2025 06:14:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Oneplus Pad 3 रिव्यू: बड़ी स्क्रीन क्या लैपटॉप को रिप्लेस करेगा? https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pad-3-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pad-3-review-in-hindi/#respond Tue, 23 Sep 2025 06:14:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182873 हमने OnePLus Pad 3 का रिव्यू किया और यह जानने की कोशिश की कि क्या इसमें सिर्फ बड़ी स्क्रीन ही है या फिर बड़े फीचर्स से भी लैस है।

The post Oneplus Pad 3 रिव्यू: बड़ी स्क्रीन क्या लैपटॉप को रिप्लेस करेगा? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भले ही फोन में स्क्रीन बड़ी होती जा रही है, बावजूद इसके टैबलेट की मांग में कोई कमी देखने को नहीं मिली है। पिछले कुछ सालों में टैबलेट की मांग में इजाफा ही हुआ है। हां! इस दौरान एक बात जरूर गौर करने वाली है कि कि फोन के साथ टैबलेट की स्क्रीन साइज भी काफी बड़ी हो गई है। हाल में OnePlus ने भारत में ऐसा ही एक टैबलेट को लॉन्च किया है, जिसमें 13.2 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। OnePlus Pad 3 नाम से उपलब्ध यह टैबलेट हल्का और स्लिम है। हमने इस टैबलेट का रिव्यू किया है और यह जानने की कोशिश की कि क्या इसमें सिर्फ बड़ी स्क्रीन ही है या फिर बड़े फीचर्स से भी लैस है।

डिजाइन

रिव्यू की शुरुआत डिजाइन से करते हैं। वनप्लस पैड 3 में भले ही बड़ी स्क्रीन दी गई है, लेकिन यह देखने में काफी स्लिम है। कंपनी ने मेटल यूनिबॉडी डिजाइन का उपयोग किया है और इसकी मोटाई मात्र 5.99 एमएम है। रही बात वजन की तो यह सिर्फ 675 ग्राम है।

इसका डिजाइन बहुत ही साफ सुथरा और अच्छा है। पिछले पैनल में आपको बिल्कुल बीच में कंपनी का लोगो मिलेगा। वहीं नीचे की ओर चार डॉट्स हैं जो इसके कीबोर्ड को अटैच करने का काम करते हैं और ऊपर में कैमरा ब्रैकेट देखने को मिलता है।

हार्डवेयर बटन की बात करें, तो सारा कंट्रोल बाएं हाथ में दिया गया है। बाएं पैनल पर आपको पावर बटन मिलता है। वहीं ऊपर में वॉल्यूम कंट्रोल दिया गया है। फोन में दाएं और बाएं दोनों पैनल में दो-दो स्पीकर ग्रिल हैं। वहीं ऊपर में पेन स्लॉट है, जहां से आप स्टायलस को अटैच कर सकते हैं।

कुल मिलाकर डिजाइन की बात करें तो यह देखने में काफी अच्छा है और आपको प्रीमियम अहसास भी कराता है। हां! एक बात जरूर कहूंगा कि यदि बड़ी स्क्रीन होना इसकी खूबी है तो यही इसकी कमी भी बन जाती है। किसी एक जगह पर आसानी से रख कर आप इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे।

डिस्प्ले

Oneplus Pad 3 को कंपनी ने 13.2 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है, जो 7:5 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। ऐसे में यह आपको परफेक्ट टैबलेट का लुक देता है। वहीं डिस्प्ले देखकर आप कह सकते हैं कि यह पूरी तरह से यह लैपटॉप वाला फील देता है। कंपनी ने 12 बिट्स कलर वाले एलसीडी आईपीएस पैनल का उपयोग किया है। वहीं इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 3.4के (3392×2400) पिक्सल है।

वैसे तो स्क्रीन की साइज और रिजॉल्यूशन अच्छी कही जाएगी, लेकिन आपको इसमें AMOLED डिस्प्ले की कमी थोड़ी खलेगी। बावजूद इसके मैं कहूंगा कि डिस्प्ले अच्छा है और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस का उपयोग किया है, ऐसे में इंडोर के दौरान तो आपको कहीं से कोई समस्या नहीं मिलेगी।

इन सबके अलावा भी टैबलेट में कई खूबियां हैं, जो इसकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाती हैं। जैसे कि कंपनी ने 144 हर्ट्ज का एडैप्टिव स्क्रीन रिफ्रेश रेट दिया गया है। हालांकि बाय डिफॉल्ट यह 120 हर्ट्ज सपोर्ट करता है। वहीं इसमें डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट मिल जाता है। ऐसे में आप यदि वीडियो स्ट्रीम का उपयोग करते हैं, तो फिर मजा आ जाएगा।

ऐसे नहीं कहेंगे कि इसमें बेजल नहीं है। चारों ओर बेजल दिखाई देता है, लेकिन यह पतला है। हालांकि इसे और कम किया जा सकता था।

टैबलेट की अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें आप 4के यूट्यूब एचडीआर वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं। हालांकि दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसकी लिमिट है और कुछ में फुल एचडी तो कहीं एचडी तक ही सपोर्ट करता है।

वीडियो की बात हो रही है, तो यहीं म्यूजिक का भी जिक्र कर लें तो बेहतर होगा। इस टैबलेट में 8 स्पीकर हैं। कंपनी ने 4 वूफर के साथ 4 ट्विटर दिए हैं। ऐसे में म्यूजिक में आपको कोई कमी नहीं मिलेगी। अच्छी क्वालिटी के साथ यह काफी लाउड भी है।

पिछली बार की तरह इस बार भी वनप्लस के इस टैबलेट में आपको स्टायलस का सपोर्ट मिल जाता है। यदि आप क्रिएटर हैं, तो फिर आपके लिए बड़े काम का है। वहीं इसमें 16,000 प्रेशर लेवल सपोर्ट है और कंपनी ने लो लेटेंसी मोड भी दिया है। ऐसे में उपयोग में यह बिल्कुल पेन के समान अहसास कराता है। हालांकि पेन टैबलेट के साथ उपलब्ध नहीं है, आपको अलग से लेना होगा।

कीबोर्ड

यदि बड़े लैपटॉप की बात कर रहे हैं, तो उसके साथ कीबोर्ड होना बेहद जरूरी है। अन्यथा उसका उपयोग मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कंपनी ने वनप्लस पैड 3 के साथ बड़ा किक-स्टैंड भी दिया है, जो उपयोग में काफी बेहतर है। इसमें आपको 12 सेंटीमीटर का वाइड ग्लास ट्रैकपैड मिलता है। वहीं की यानी बटंस के साइज भी एक इंच के आसपास हैं। इसके अलावा, बटंस बीच में काफी जगह भी मिलता है, ऐसे में टाइपिंग काफी आसान हो जाती है। आपको एक अच्छे कीबोर्ड का अहसास होता है।

सबकुछ अच्छा होने के बावजूद एक कमी है, जो थोड़ा निराश करती है और यह कि इसका स्टैंड बहुत अच्छे से पकड़ नहीं बनाता है, ऐसे में स्टैंड के बार-बार गिरने का डर लगा होता है। वहीं इसे आप आसानी से अपने पैरों पर और कहीं भी रखकर काम नहीं कर सकते। यह काफी असहज हो जाता है। इस पर काम करने के लिए आपके विशेष रूप से एक टेबल चाहिए ही होगा और यही इस टैबलेट की सबसे बड़ी कमी है। वहीं एक और कमी है कि कीपैड में बैक लाइट नहीं है।

परफॉर्मेंस

Oneplus Pad 3 को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट पर पेश किया है, तो 3 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना है। यह चिपसेट फिलहाल सबसे पावरफुल चिपसेट में से एक है और यह इसके बेंचमार्क में भी देखने को मिलता है।

अपने रिव्यू के दौरान हमने इस पर कई बेंचमार्क रन किए और हर जगह इसका स्कोर बेहतर था। यह फोन एनटूटू बेंचमार्क पर 28 लाख से ज्यादा का स्कोर कर पाया, जो कि हमारे टैबलेट स्कोर में सबसे ज्यादा है। वहीं गीकबेंच सिंगल कोर पर 3110 और मल्टीकोर पर 9360 तक का स्कोर कर पाया। यह बेंचमार्क प्रोसेसर का स्कोर बताता है। इसी तरह जीएफएक्स बेंच पर जहां ग्राफिक्स स्कोर देखते हैं। वहां मैनहटन स्कोर 3105 का था, जबकि टीरेक्स पर 2805 ग्राफिक्स स्कोर गया। इसी तरह पीसी मार्क परफॉर्मेंस पर यह टैबलेट 13572 तक तक का स्कोर कर पाया।

टैबलेट का एआई स्कोर पर सबसे बेस्ट मिला, जहां यह एआई बेंचमार्क ऐप पर 12116 तक का स्कोर कर पाया। कुल मिलाकर कहें, तो परफॉर्मेंस में कहीं से कोई कमी देखने को नहीं मिली।

वनप्लस का यह टैबलेट ऑक्सीजन 15 आधारित एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। टैबलेट में कंपनी ने इसके लिए 3 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का भरोसा दिया है। जैसा कि मैंने कहा कि कंपनी ने इसे लैपटॉप रिप्लेसमेंट के तौर पर पेश किया है और उसी हिसाब से इसे डिजाइन किया गया है।

टैबलेट के नीचे आपको टास्कबार मिलेगा या इसे आप ऐप डॉक भी कह सकते हैं। इसमें कुछ ऐप पहले से पिन होते हैं और कुछ वे ऐप्स हैं जिन्हें आपने हाल में खोला था। ऐसे में टैबलेट का उपयोग और भी आसान हो जाता है।

इस डॉक में आपको ऐप ड्रॉअर भी मिलता है जहां से आप फोन स्टाइल में उसे ओपन कर सकते हैं। वहीं आप चाहें तो स्क्रीन पर स्वाइप कर ऐप विंडोज को खोल सकते हैं। इसके साथ ही यदि आप कीबोर्ड के साथ उपयोग कर रहे हैं, तो ट्रैक पैड पर दो उंगलियों से स्वाइप कर ऐप ड्रॉअर को ओपन कर सकते हैं।

टैबलेट में स्प्लिट स्क्रीन और फ्लोटिंग विंडोज का ऑप्शन मिलता है, जो उपयोग को आसान बना देता है। वहीं बड़ी स्क्रीन में आप अच्छे से उपयोग भी कर पाएंगे। वहीं इसमें आपको ड्रैग एंड ड्रॉप ऑप्शन भी है, जो काफी अच्छा कहा जा सकता है।

इस टैबलेट में एक और अच्छी बात कही जा सकती है कि कंपनी ने इसमें ओ कनेक्ट ऐप दिया है, जहां इस टैबलेट से मैक और विंडोज पीसी को कनेक्ट कर उसे कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए दोनों डिवाइस में आपको ओ कनेक्ट ऐप को इंस्टॉल करना होगा।
सॉफ्टवेयर की बात हो रही है तो यहीं एआई का भी जिक्र कर लेते हैं। इसमें आपको गूगल का जेमिनी सपोर्ट मिल जाता है, जहां आप सर्किल टू सर्च, ट्रांसलेट, स्पीकर असिस्टेंट और समरी जैसे फीचर का उपयोग कर पाएंगे।

कैमरा

वनप्लस टैब 3 आपको 8 एमपी का कवर कैमरा मिलता है जिसे आप सेल्फी कैमरा भी कह सकते हैं। वहीं रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। कैमरे की क्वालिटी औसत है। हालांकि टैबलेट को कभी भी अच्छा कैमरा के लिए नहीं जाना जाता है, लेकिन थोड़ा और बेहतर की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि इंडोर फोटो में काफी ग्रेन्स नजर आ रहे थे। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें आपको 4के रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिल जाता है। वहीं फ्रंट कैमरा वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए अच्छा है।

बैटरी

सबकुछ देखने के बाद बात आती है बैटरी की तो बता दें कि इस टैबलेट में 12,140mAh की बैटरी दी गई है। और हां! वास्तव में कमाल की बैटरी है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप लगातार दिन भर भी उपयोग करते हैं, तो भी खत्म नहीं होती और औसत उपयोग में आराम से दो दिन निकाल देती है। रही बात चार्जिंग की तो कंपनी ने 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया है। हमारे चार्जिंग टेस्ट में यह 73 मिनट में 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो गया, जो कि बहुत अच्छी बात कही जा सकती है।

कीमत

भारतीय बाजार में यह टैबलेट 12 GB रैम के साथ 256 GB की मेमोरी में है, जिसकी कीमत 47,999 रुपये है। वहीं इसका दूसरा मॉडल 16 GB RAM के साथ 512 GB की मेमोरी में है। इस मॉडल की कीमत 52,999 रुपये है।

निष्कर्ष

सब कुछ देखने के बाद बात आती है कि यह टैबलेट खरीदारी के लायक है या नहीं। ऐसे में बता दें कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह टैबलेट बेहद ही पावरफुल है। इसका बैटरी बैकअप कमाल का है और स्टाइल के मामले में भी शानदार है। वहीं बड़ी स्क्रीन में क्रिएटिविटी को आप अच्छे से निखार सकते हैं। ऐप सपोर्ट शानदार है और एआई फीचर्स भी काम के हैं। कमी सिर्फ इसके डिजाइन में है। यह लैपटॉप जैसा है, लेकिन लैपटॉप नहीं है। इसे आप कहीं भी आसानी से उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसके लिए एक टेबल आपको चाहिए ही होगा। वहीं दूसरी कही है कि इसमें सिम सपोर्ट नहीं है। आप इसके सिर्फ वाई-फाई पर ही चला सकते हैं। ऐसे में हॉट-स्पॉट की निर्भरता बढ़ जाती है। हां! इसमें कोई शक नहीं कि इसे लैपटॉप के विकल्प के रूप में उपयोग किया जा सकता है और अपने प्राइस ब्रैकेट में बेहद ही पावरफुल है।

The post Oneplus Pad 3 रिव्यू: बड़ी स्क्रीन क्या लैपटॉप को रिप्लेस करेगा? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pad-3-review-in-hindi/feed/ 0
OnePlus Pad 3 खरीदें 7000 रुपये के फायदे के साथ, जानें पूरी डील और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pad-3-india-price-specs-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pad-3-india-price-specs-offers/#respond Mon, 01 Sep 2025 12:51:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181433 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus ने जून में अपना फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 3 लॉन्च किया था। हालांकि उस समय कीमत कीमत और उपलब्धता नहीं बताई गई है। जिसे आज रिवील कर दिया गया है। खास बात यह है कि प्राइस के साथ ब्रांड बढ़िया ऑफर भी लेकर आया है जिसके तहत सिमित समय के लिए आपको 7,000 रुपये […]

The post OnePlus Pad 3 खरीदें 7000 रुपये के फायदे के साथ, जानें पूरी डील और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने जून में अपना फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 3 लॉन्च किया था। हालांकि उस समय कीमत कीमत और उपलब्धता नहीं बताई गई है। जिसे आज रिवील कर दिया गया है। खास बात यह है कि प्राइस के साथ ब्रांड बढ़िया ऑफर भी लेकर आया है जिसके तहत सिमित समय के लिए आपको 7,000 रुपये के फायदे भी मिल सकते हैं। वहीं, यह दमदार वनप्लस टैबलेट भारत में 5 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

कीमत की बात करें तो OnePlus Pad 3 का 12GB+256GB वैरियंट 42,999 रुपये और 12GB+512GB वैरियंट 47,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके लिए दो कलर ऑप्शन Storm Blue और Frosted Silver मिलेंगे। ऑफर की बात करें तो जो ग्राहक इसे 5 से 7 सितंबर के बीच खरीदेंगे उन्हें OnePlus Stylo 2 और Folio केस मुफ्त मिलेगा। जिसकी कीमत 7,198 रुपये तक की है। इसके अलावा कंपनी 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक (सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड्स पर) और 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी देगी। OnePlus Pad 3 टैबलेट को OnePlus India वेबसाइट, OnePlus Store ऐप और OnePlus Experience Stores के अलावा Amazon, Flipkart, Croma, Reliance, Vijay Sales, Bajaj Electronics जैसे रिटेल चैनल्स स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Pad 3 में 13.2-इंच का बड़ा LTPS LCD डिस्प्ले मिलता है। जो 3.2K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है। इसमें दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, LPDDR5T RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मौजूद है। पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 12,140mAh बैटरी लगाई गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो टैबलेट में Android 15 बेस्ड OxygenOS 15 दिया गया है। इसमें 34,857mm² वेस्ट वेटर चेंबर कूलिंग यूनिट, 13MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा, 8-स्पीकर Dolby सिस्टम और स्टायलस सपोर्ट शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिहाज से टैबलेट में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB-C (3.2 Gen 1) पोर्ट दिए गए हैं।

भारतीय मार्केट में OnePlus Pad 3 का मुकाबला Samsung Galaxy Tab S10 FE, Lenovo Yoga Tab Plus और Apple iPad Mini 2024 जैसे टैबलेट्स से हो सकता है। क्योंकि इनमें भी दमदार फीचर्स इसी रेंज में मिल सकते हैं। हालांकि OnePlus टैबलेट का प्रीमियम डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए दमदार ऑप्शन बना सकता है। यह उन प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स और क्रिएटिव यूजर्स के लिए हो सकता है, जिन्हें बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल परफॉरमेंस पसंद है। इसलिए यदि आप प्रीमियम और लेटेस्ट एंड्राइड टैबलेट की तलाश में हैं, तो OnePlus Pad 3 को मौजूदा ऑफर्स के साथ लेना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

The post OnePlus Pad 3 खरीदें 7000 रुपये के फायदे के साथ, जानें पूरी डील और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pad-3-india-price-specs-offers/feed/ 0
16GB RAM और 12140mAh बैटरी के साथ पावरफुल और एडवांस OnePlus Pad 3 हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pad-3-tablet-announced-with-16gb-ram-snapdragon-8-elite-and-12140mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pad-3-tablet-announced-with-16gb-ram-snapdragon-8-elite-and-12140mah-battery/#respond Thu, 05 Jun 2025 11:05:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175218 आने वाले दिनों में इंडिया प्राइस और सेल डिटेल्स भी अनांउस कर दी जाएगी।

The post 16GB RAM और 12140mAh बैटरी के साथ पावरफुल और एडवांस OnePlus Pad 3 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • वनप्लस के अनुसार यह टैबलेट 70 दिन तक स्टैंडबाय मोड में रह सकता है।
  • इसका ट्राई-फोल्ड कवर केस 20°, 44°, और 72° तक व्यूइंग एंगल दे सकता है।
  • OnePlus Stylo 2 को 16,000 लेवल्स की प्रेशर सेंसिंग के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

OnePlus 13s इंडिया में लॉन्च हो चुका है जिसे 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इस फोन की फुल डिटेल यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वनप्लस ने अपने नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन के साथ ही नया टैबलेट डिवाईस OnePlus Pad 3 भी अनाउंस कर दिया है। कंपनी ने इस टैब के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सार्वजनिक कर दिए हैं वहीं आने वाले दिनों में इंडिया प्राइस और सेल डिटेल्स भी अनांउस कर दी जाएगी।

OnePlus Pad 3 स्पेसिफिकेशन

डिज़ाइन

OnePlus Pad 3 को बेहद प्रीमियम डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। इसकी मोटाई सिर्फ 6mm से भी कम रखी गई है और इसमें ऑल-मेटल यूनिबॉडी बिल्ड दिया गया है, जो इसे मजबूत और बेंड-रेज़िस्टेंट बनाता है। रियर साइड पर नया कैमरा मॉड्यूल है और टैब Storm Blue व Frosted Silver जैसे शानदार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। टैबलेट में कुल आठ स्पीकर (चार वूफर और चार ट्वीटर) हैं जो शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देने का वादा करते हैं।

डिस्प्ले

OnePlus Pad 3 में अब तक की सबसे बेहतरीन टैबलेट डिस्प्ले दी है। यह टैब 13.2 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है जो 3.4K रेजोलूशन वाली है। इस डिस्प्ले पर 12-बिट कलर डेप्थ और 315 PPI पिक्सेल डेंसिटी का सपोर्ट मिलता है। इसका यूनिक 7:5 आस्पेक्ट रेशियो मल्टीटास्किंग के लिए काफी उपयोगी है, जिससे एक साथ कई ऐप्स का उपयोग करना और भी आसान हो जाता है।

परफॉर्मेंस

प्रोसेसिंग के इस टैबलेट में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite दिया गया है। यह 8-कोर सीपीयू 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इस टैबलेट डिवाइस में ग्रैफीन कॉम्पोज़िट मटेरियल वाला वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है।

मेमोरी

ग्लोबल मार्केट में वनप्लस पैड 3 को दो ऑप्शन्स में पेश किया गया है जिनमें 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज और 16GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज शामिल है। यह स्पेस वर्किंग प्रोफेशनल्स और हाई-एंड गेमर्स के लिए परफेक्ट परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है। उम्मीद कर सकते हैं कि ये ही वेरिंट्स भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे।

बैटरी

OnePlus Pad 3 में 12,140mAh बैटरी दी गई है। कंपनी की मानें तो यह तगड़ी बैटरी 6 घंटे तक हाई-एंड AAA गेमिंग या 15 घंटे से ज्यादा शॉर्ट वीडियो या फिर 17 घंटे से ज्यादा लॉन्ग वीडियो चला सकती है। वनप्लस के दावेनुसार यह टैबलेट 70 दिन तक स्टैंडबाय मोड में रह सकता है और ऑफ रहने पर दो साल तक बैटरी चार्ज रख सकता है। वहीं चार्जिंग के लिए इसमें 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जो 10 मिनट की चार्जिंग में 18% बैटरी देने का दावा करता है।

OnePlus Pad 3 फीचर्स

  • टैबलेट OxygenOS 15 पर चलता है जिसमें Open Canvas फीचर को और बेहतर बनाया गया है।
  • इसके साथ AI Writer, AI Summarize, Gemini, Circle to Search जैसे फीचर मिलते हैं।
  • नया OnePlus Keyboard अब बड़ा ट्रैकपैड, AI बटन और ज्यादा कमांड कीज़ के साथ आता है, जिसे 110 से 165 डिग्री एंगल तक एडजस्ट किया जा सकता है।
  • OnePlus Stylo 2 को 16,000 लेवल्स की प्रेशर सेंसिंग के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। स्टाइलस से स्क्रीन पर एक टैप से सीधे नोट्स पेज खोला जा सकता है।
  • नया ट्राई-फोल्ड कवर केस तीन अलग-अलग व्यूइंग एंगल देता है – 20°, 44°, और 72°, जिससे वीडियो देखना, लिखना और काम करना बेहद आसान बनता है।
  • केस में दिया गया नया मैग्नेटिक बकल स्टाइलस को सुरक्षित भी रखता है।

OnePlus Pad 3 इंडिया सेल डिटेल्स

वनप्लस ने आज पैड 3 को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। इस टैबलेट डिवाईस की ग्लोबल सेल आज 5 जून से शुरू कर दी गई है जिसे यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में खरीदा जा सकता है। लेकिन कंपनी ने OnePlus Pad 3 इंडिया प्राइस और सेल डेट को अभी पर्दे में ही रखा है। ब्रांड का कहना है कि आने वाले ​कुछ ही दिनों में इसकी कीमत की जानकारी दे दी जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि 12 जून से शुरू हो रही OnePlus 13s की सेल के साथ ही कंपनी पैड 3 की बिक्री को लेकर जानकारी दे सकती है।

The post 16GB RAM और 12140mAh बैटरी के साथ पावरफुल और एडवांस OnePlus Pad 3 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pad-3-tablet-announced-with-16gb-ram-snapdragon-8-elite-and-12140mah-battery/feed/ 0