OnePlus Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 17 Jun 2026 09:38:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus N6 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-wala-5g-phone-oneplus-n6/ https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-wala-5g-phone-oneplus-n6/#respond Wed, 17 Jun 2026 09:38:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198395 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

फ्लैगशिप कीलर के नाम से मशहूर होने वाली OnePlus अब मिड बजट सेग्मेंट में भी अपनी दावेदारी मजबूत कर रही है। कंपनी की ओर से अनाउंस किया जा चुका है कि वह आने वाली 30 जून को OnePlus N6 इंडिया में लॉन्च करेगी। इस मोबाइल के साथ पहली बार ‘वनप्लस एन सीरीज’ की शुरुआत होने […]

The post OnePlus N6 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्लैगशिप कीलर के नाम से मशहूर होने वाली OnePlus अब मिड बजट सेग्मेंट में भी अपनी दावेदारी मजबूत कर रही है। कंपनी की ओर से अनाउंस किया जा चुका है कि वह आने वाली 30 जून को OnePlus N6 इंडिया में लॉन्च करेगी। इस मोबाइल के साथ पहली बार ‘वनप्लस एन सीरीज’ की शुरुआत होने जा रही है। आज अपकमिंग मोबाइल फोन वनप्लस एन6 की बैटरी से जुड़ी डिटेल भी कंपनी की ओर से शेयर कर दी गई है।

OnePlus N6 की बैटरी

वनप्लस एन6 30 जून को इंडिया में पेश होगा। मोबाइल के बाजार में आने से पहले ही कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि यह वनप्लस 5जी फोन 8000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह स्मार्टफोन 3 दिन का बैकअप दे सकता है। एन6 5जी फोन से पहले कंपनी ने Nord CE6 को भी 8,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया था।

वनप्लस फैंस को जानकर खुशी होगी कि OnePlus N6 की बैटरी 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। यह वनप्लस के फोन में मिलने वाली सबसे लंबी बैटरी हेल्थ है। बताते चलें कि कंपनी के सबसे ताकतवर स्मार्टफोन OnePlus 15 को 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया था। वहीं OnePlus Nord 6 में 5 साल की बैटरी हेल्थ दी गई है। यानी इस मामले में OnePlus N6 काफी आगे है।

OnePlus N6 प्राइस रेंज

वनप्लस एन6 25 हजार तक का 5जी फोन होगा। कंपनी की ओर से हालांकि अभी फोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन शॉपिंग साइट अमेजन पर बनी फोन की माइक्रोसाइट पर इसे एक टेस्टिंग लैब द्वारा बेस्ट स्मार्टफोन अंडर ₹25,999 का टाइटल दिया गया है। जाहिर की बात है फोन के टॉप वेरिएंट पर ही टेस्ट किए गए होंगे। यानी OnePlus N6 की शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये के करीब देखने को मिल सकती है जो बेस वेरिएंट का प्राइस होगा।

oneplus-n6-india-launch-date-amazon-microsite-live

OnePlus N6 डिटेल्स

वनप्लस एन6 की स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स की मानें तो इसे इंडिया में MediaTek Dimensity 7400 Super चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं भारतीय बाजार में इसे ColorOS 16 पर पेश किया जा सकता है।

oneplus-n6-india-launch-teaser-design-amazon

इस 8000mAh बैटरी वाले OnePlus 5G फोन में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं ग्राहकों को रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिल सकता है। चर्चा है कि यह अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन में IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। बहरहाल OnePlus N6 स्पेसिफिकेशन्स के लिए 30 जून का इंतजार करना होगा।

The post OnePlus N6 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-wala-5g-phone-oneplus-n6/feed/ 0
OnePlus 13T की फोटो हुई लीक! लॉन्च से पहले ही डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13t-image-and-specifications-leaked-design-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13t-image-and-specifications-leaked-design-revealed/#respond Mon, 14 Apr 2025 11:12:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171586 इसमें कैसे फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे, इसकी लीक जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post OnePlus 13T की फोटो हुई लीक! लॉन्च से पहले ही डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus 13T लॉन्च करीब आ रहा है। कंपनी ने हालांकि अभी इस फोन से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन ताजा लीक में इस वनप्लस 5जी फोन की रियल ईमेज सामने आ गई है। फोन फोटो के जरिये इसके डिजाइन का पता चल गया है और साथ ही लीक में वनप्लस 13टी की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। OnePlus 13T 5G कैसा होगा और इसमें कैसे फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे, इसकी लीक जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus 13T ईमेज (लीक)

वनप्लस 13टी एक प्रीमियम फोन होगा जिसे कॉम्पैक्ट डिजाइन पर पेश किया जाएगा। इस मोबाइल के दो कलर सामने आए हैं जिनका नाम Heartbeat Pink और Morning Mist Gray बताया गया है। सामने आई फोटो से पता चला है कि इस वनप्लस फोन में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें दो लेंस वर्टिकली प्लेस्ड होंगे। इन कैमरा लेंस के साइड में एलइडी फ्लैश और सेंसर लगा होगा।

OnePlus 13T के फ्रंट और बैक दोनों ओर ग्लास पैनल दिया गया है। रियर पर ठीक बीच में वनप्लस की ब्रांडिंग भी लगी है। फोन के राइट फ्रेम पर उपरी ओर एक एक्शन बटन दिया गया है। वाल्यूम रॉकर और पावर बटन लेफ्ट फ्रेम पर लगे हैं। इसी तरह लोवर फ्रेम पर यूएसबी पोर्ट, स्पीकर और सिम स्लॉट लगा है।

OnePlus 13T स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite
  • 6.3″ 1.5K OLED Display
  • 6,100mAh Battery
  • 80W Fast Charging
  • 32MP Selfie Camera
  • 50MP+50MP Back Camera

प्रोसेसर

वनप्लस 13टी को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर लॉन्च किया जा सकता है। यही प्रोसेसर हमें OnePlus 13 को देखने को मिल सकता है। यह 3नेनौमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8 कोर सीपीयू है जो 4.32गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो यह फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च होगा और इसमें LPDDR5x RAM + UFS 4.0 storage तकनीक मिलेगी।

स्क्रीन

OnePlus 13T एक कॉम्पैक्ट 5G फोन होगा। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच की स्क्रीन दी जाएगी। यह फ्लेट पैनल पर बनी ओएलईडी डिस्प्ले बताई जा रही है जो 1.5के पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी। इस अपकमिंग वनप्लस मोबाइल में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1600निट्स ब्राइटनेस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

बैटरी

लीक में सामने आया है कि यह वनप्लस 13टी 5जी फोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,100एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। यह वनप्लस 5जी फोन वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा या नहीं अभी इस बारे में कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13T 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT700 मेन सेंसर और 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 2x telephoto लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

अन्य फीचर्स

लीक में जो OnePlus 13T के फीचर्स सामने आए हैं उसके अनुसार यह मोबाइल IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में आएगा। इस फोन में WiFi 7, Bluetooth 5.4 सहित NFC और IR blaster भी मिलेगा। वहीं वनप्लस 13टी में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मौजूद रहेंगे।

The post OnePlus 13T की फोटो हुई लीक! लॉन्च से पहले ही डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13t-image-and-specifications-leaked-design-revealed/feed/ 0
20 हजार से कम में खरीद सकते हैं OnePlus Nord CE4 5G! कंपनी लाई धमाकेदार Red Rush Days सेल https://www.91mobiles.com/hindi/3000-discount-offer-on-oneplus-5g-phone-nord-ce4-in-red-rush-days-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/3000-discount-offer-on-oneplus-5g-phone-nord-ce4-in-red-rush-days-sale/#respond Fri, 07 Mar 2025 08:13:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168704 कंपनी इस शानदार स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है

The post 20 हजार से कम में खरीद सकते हैं OnePlus Nord CE4 5G! कंपनी लाई धमाकेदार Red Rush Days सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस ने पिछले साल अपना मिड रेंज पावरफुल स्मार्टफोन नोर्ड सीई4 भारत में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 8GB RAM, Snapdragon 7 Gen 3 प्रोससर, 5500mAh battery और 100W SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक से लैस होकर आया था। वहीं अब कंपनी इस शानदार स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है जिसके तहत OnePlus Nord CE4 5G फोन 20 हजार से भी कम में खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE4 5G पर ऑफर

वनप्लस की ओर से Red Rush Days सेल की शुरुआत की गई है। इस सेल में नोर्ड सीई4 5जी फोन ऑफर्स के साथ सस्ते रेट पर बेचा जा रहा है। यह मोबाइल 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जो इन दिनों सिर्फ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि कंपनी पहले ही इसपर 3 हजार का प्राइस कट कर चुकी है, वहीं अब 3 हजार की छूट भी पाई जा सकती है।

वनप्लस नोर्ड सीई4 पर मिल रहे ऑफर की बात करें तो कंपनी इस 5जी मोबाइल पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है जो HDFC, ICICI और SBI Bank पर मिलेगा। 3 हजार रुपये की छूट के साथ ही कस्टमर इस OnePlus 5G Phone को 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ पर परचेज कर सकते हैं। सीमित समय के लिए आयोजित इस Red Rush Days सेल की डिटेल यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord CE4 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 120Hz Fluid AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
  • 8GB RAM + 8GB RAM-Vita
  • 50MP OIS Back Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 100W SUPERVOOC

स्क्रीन : वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जो फ्लूइड एमोलेड पैनल पर बनी है। इस डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

प्रोसेसर : वनप्लस नोर्ड सीई4 एंड्रॉयड 14 आधारित OxygenOS 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.63गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 720 GPU मौजूद है।

मेमोरी : OnePlus Nord CE4 5G फोन को इंडिया में 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है। नोर्ड सीई4 में 1टीबी का माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह वनप्लस मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल LYT600 ओआई सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल IMX355 Ultra-wide लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियोा कॉलिंग के लिए Nord CE4 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। गौरतलब है कि कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को Battery Health Engine तकनीक से लैस किया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल फोन 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

The post 20 हजार से कम में खरीद सकते हैं OnePlus Nord CE4 5G! कंपनी लाई धमाकेदार Red Rush Days सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3000-discount-offer-on-oneplus-5g-phone-nord-ce4-in-red-rush-days-sale/feed/ 0
OnePlus 13, ब्रांड का सबसे ताकतवर मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च! देखें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13-mobile-phone-launched-in-india-check-price-specifications-sale-offer-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13-mobile-phone-launched-in-india-check-price-specifications-sale-offer-details/#respond Tue, 07 Jan 2025 16:16:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163752 वनप्लस 13 को बेहद ही पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस कैमरा और स्टाइलिश लुक के साथ पेश किया गया है।

The post OnePlus 13, ब्रांड का सबसे ताकतवर मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च! देखें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus 13 इंडिया में लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल का इंतजार सिर्फ वनप्लस फैन ही नहीं बल्कि अन्य मोबाइल यूजर्स भी बेसब्री से कर रहे थे। अपनी ‘फ्लैगशिप किलर’ की पहचान को बरकरार रखते हुए कंपनी ने नए स्मार्टफोन को बेहद ही पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस कैमरा और स्टाइलिश लुक के साथ पेश किया है। वनप्लस 13 5जी फोन का प्राइस 69,999 रुपये से शुरू होता है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus 13 प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage = 69,999 रुपये
  • 16GB RAM + 512GB Storage = 76,999 रुपये
  • 24GB RAM + 1TB Storage = 89,999 रुपये

वनप्लस 13 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में भारत में लॉन्च हुआ है। इसके बेस मॉडल में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 69,999 रुपये है। फोन के 16जीबी रैम वेरिएंट का प्राइस 76,999 रुपये तथा सबसे बड़े 24जीबी रैम व 1टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।

OnePlus 13 5G फोन की सेल 10 जनवरी से शुरू हो जाएगी जिसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर से भी खरीदा जा सकेगा। इस मोबाइल को Midnight Ocean, Arctic Dawn और Black Eclipse कलर में परचेज किया जा सकेगा।

ऑफर्स की बात करें तो ICICI Bank ग्राहकों को वनप्लस 13 5जी फोन पर 5,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं वनप्लस कस्टमर्स को कंपनी की ओर से 7,000 रुपये का एडिशनल Exchange Bonus प्राप्त होगा जिसके बाद OnePlus 13 का शुरुआती इफेक्टिव प्राइस 57,999 रुपये पड़ेगा।

OnePlus 13 स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

  • 6.82″ 2K+ AMOLED
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • Ultrasonic इन-डिस्प्ले सेंसर

वनप्लस 13 5जी फोन 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह LTPO AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 2160Hz PWM डिमिंग, 4500nits पिक ब्राइटनेस और डॉल्बी विज़न आउटपुट प्राप्त होता है। इस फोन की स्क्रीन अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसके क्रिस्टल शिल्ड super ceramic glass से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस

  • Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर
  • Adreno 830 ग्राफिक्स
  • OxygenOS 15

वनप्लस 13 को सबसे नए और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो आक्सिजनओएस 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलिट दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 13 में 900MHz एड्रेनो 830 जीपीयू मौजूद है।

91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग के दौरान वनप्लस 13 का AnTuTu Score 26,89,625 आया। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारी इन हाउस टेस्टिंग में यह स्कोर iPhone 16 Pro Max (17,74,620), Vivo X200 Pro (25,18,928) और OPPO Find X8 Pro (23,36,485) से भी ज्यादा रहा है। बताते चलें कि OnePlus 13 4 साल की ओएस अपडेट तथा 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है।

कैमरा

  • 50MP Sony LYT-808 OIS
  • 50MP Samsung JN1 ultra-wide
  • 50MP periscope telephoto
  • 32MP Selfie Camera

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 13 स्मार्टफोन Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर दिया गया है जो 23mm फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। इसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलता है।

OnePlus 13 के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX615 सेंसर है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है। वनप्लस 13 का कैमरा 120x digital zoom, 6x in-sensor ज़ूम, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 3.5cm macro शॉट्स लेने की काबिलियत रखता है।

बैटरी

  • 6,000mAh battery
  • 100W SuperVOOC चार्जिंग
  • 50W wireless चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए वनप्लस 13 5जी फोन को शक्तिशाली 6,000mAh Silicon NanoStack battery से लैस कर इंडिया में लॉन्च किया गया है। हमारी टेस्टिंग में वनप्लस 13 5जी फोन का PC mark battery स्कोर 7 घंटे 44 मिनट का रहा। इस फोन में 100वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है तथा साथ ही यह वनप्लस मोबाइल 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस बैटरी वायर्ड चार्जर से 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 27 मिनट का समय लगा।

OnePlus 13 के फीचर्स

  • वनप्लस 13 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें DisplayMate A++ रेटिंग वाली स्क्रीन लगी है।
  • हैवी मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 9925mm VC heat डिसपेशन एरिया बनाया गया है।
  • फोन में Bionic vibration motor Turbo लगी है जो मोबाइल गेम में 4D vibration का एक्सपीरियंस देती है।
  • वनप्लस 13 देश का पहला स्मार्टफोन है जो 5.5G सपोर्ट करता है।
  • वनप्लस 13 में three-stage alert slide बटन दिया गया है जो मोबाइल लेफ्ट फ्रेम पर लगाया गया है।
  • वनप्लस ने अपने नए मोबाइल को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बनाता है।
  • इस फोन में 4-microphone और Dolby Atmos वाले Stereo speaker मिलते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस 13 NFC, Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 सपोर्ट करता है जिसके साथ USB Type-C 3.2 Gen1 भी मिलता है।

The post OnePlus 13, ब्रांड का सबसे ताकतवर मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च! देखें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13-mobile-phone-launched-in-india-check-price-specifications-sale-offer-details/feed/ 0
OnePlus यूजर्स की हुई मौज! कंपनी दे रही है लाइफटाइम फ्री डिस्प्ले वारंटी, इन मॉडल वालों को मिलेगा फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-green-line-display-problem-free-lifetime-warranty-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-green-line-display-problem-free-lifetime-warranty-details-in-hindi/#respond Thu, 10 Aug 2023 08:55:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=114323 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोबाइल कंपनियां अपने डिवाइस बेचने के लिए तो कई तरह के विज्ञापन और लुभावने ऑफर्स लेकर आती रहती है लेकिन जब बात आफ्टर सेल सर्विस की आती है तो लोगों को परेशान होते देखा जाता है। मोबाइल यूजर सर्विस सेंटर के चक्कर लगाते हैं तथा मोटी रकम भी खर्च करने के लिए मजबूर हो जाते […]

The post OnePlus यूजर्स की हुई मौज! कंपनी दे रही है लाइफटाइम फ्री डिस्प्ले वारंटी, इन मॉडल वालों को मिलेगा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल कंपनियां अपने डिवाइस बेचने के लिए तो कई तरह के विज्ञापन और लुभावने ऑफर्स लेकर आती रहती है लेकिन जब बात आफ्टर सेल सर्विस की आती है तो लोगों को परेशान होते देखा जाता है। मोबाइल यूजर सर्विस सेंटर के चक्कर लगाते हैं तथा मोटी रकम भी खर्च करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। लेकिन OnePlus ने एक नई मिसाल पेश करते हुए अपने ग्राहकों को लाइफटाइम फ्री डिस्प्ले वारंटी देने की घोषणा कर दी है। ​कौन-कौन से वनप्लस मोबाइल फोन पर मुफ्त वारंटी मिलेगी, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

इन वनप्लस फोंस पर मिल रही है फ्री लाइफटाइम वारंटी

OnePlus 8T (8GB+128GB)
OnePlus 8T (12GB+256GB)

OnePlus 8 Pro (8GB+128GB)
OnePlus 8 Pro (12GB+256GB)

OnePlus 9 5G (8GB+128GB)
OnePlus 9 5G (12GB+256GB)

OnePlus 9R 5G (8GB+128GB)
OnePlus 9R 5G (12GB+256GB)

इंडिया में लॉन्च किए गए वनप्लस 8टी, वनप्लस 8 प्रो, वनप्लस 9 5जी तथा वनप्लस 9आर 5जी फोन पर कंपनी यह ​​लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी का सुविधा प्रदान कर रही है। कंपनी द्वारा जारी की गई इस स्कीम के तहत फ्री में स्क्रीन रिपेयरिंग मिलेगी तथा ज़िंदगी भर वनप्लस मोबाइल यूजर इन स्मार्टफोन मॉडल्स की स्क्रीन को मुफ्त में ठीक करवा सकेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि कंपनी की ओर से यह लाइफटाइम स्क्रीन वारंटी सिर्फ भारत में ही जारी की गई है।

क्यों दे रही है वनप्लस उम्र भर की फ्री वारंटी

इस अनूठे और अपनी तरह के इकलौते ऑफर के बारे में सुनकर यदि आपको भी हैरानी हुई है तथा आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों वनप्लस इतना बड़ा फायदा अपने यूजर्स को प्रदान कर रही हैं। तो आपको बता दें कि यह सब कंपनी बिना वजह अपने ग्राहकों के लाभ के लिए नहीं कर रही है। दरअसल कंपनी के उपरोक्त स्मार्टफोन मॉडल्स में डिस्प्ले प्रॉब्लम आ रही है और पूरे देश के अलग-अलग इलाकों से वनप्लस मोबाइल यूजर इस समस्या को सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफॉर्म के जरिये सामने ला रहे हैं।

रोचक तथ्य यह भी है कि इन सभी वनप्लस यूजर्स के फोन में एक ही तरह की​ दिक्कत आ रही है। इन मोबाइल्स की स्क्रीन पर अपने आप ही ग्रीन लाइन (Green Line Display Problem) दिखने लगी है। यह प्रॉब्लम OnePlus 8T, OnePlus 8 Pro, OnePlus 9 5G और OnePlus 9R 5G में आ रही है। कई शिकायतें मिलने के बाद कंपनी ने इन मॉडल्स पर लाइफटाइम फ्री डिस्प्ले वारंटी देने का प्लान बनाया है। यह जानकारी हमें एंड्रॉयड अथॉरिटी द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के जरिये मिली है।

ग्रीन लाइन प्रॉब्लम पर वनप्लस की स्टेटमेंट

एंड्रॉयड अथॉरिटी के मुताबिक इस मसले पर वनप्लस ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि उन्हें इस समस्या की जानकारी है तथा इसके लिए वो माफी मांगते हैं। कंपनी की ओर से यूजर्स को स्मार्टफोन ठीक करवाने के लिए वनप्लस सर्विस सेंटर पर जाने की सलाह दी गई है तथा उन्हें फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट देने का वायदा भी किया है। इस Green Line Display प्रॉब्लम से प्रभावित स्मार्टफोंस पर लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी की पेशकश वनप्लस इंडिया की ओर से की गई है। वहीं साथ ही कंपनी फोन अपग्रेड के लिए भी ऑफर्स दे रही है।

The post OnePlus यूजर्स की हुई मौज! कंपनी दे रही है लाइफटाइम फ्री डिस्प्ले वारंटी, इन मॉडल वालों को मिलेगा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-green-line-display-problem-free-lifetime-warranty-details-in-hindi/feed/ 0
OnePlus Nord CE 5G फोन की 5 ऐसी बातें जो मिडबजट फोन के लिए है जरूरी https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-5g-phone-top-5-features-specifications-price-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-5g-phone-top-5-features-specifications-price-in-india/#respond Sun, 13 Jun 2021 10:58:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60787 यहां OnePlus Nord CE 5G फोन की 5 खासियत शेयर की गई है।

The post OnePlus Nord CE 5G फोन की 5 ऐसी बातें जो मिडबजट फोन के लिए है जरूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने पिछले हफ्ते इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया 5G फोन OnePlus Nord CE लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन 22,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा गया है जिसके साथ ही वनप्लस ने मिडबजट 5जी फोन सेग्मेंट में अपनी दावेदारी और भी मजबूत की है। इस प्राइस सेग्मेंट में Samsung Galaxy M42, Xiaomi Mi 10i, OPPO F19 Pro Plus और iQOO Z3 जैसे स्मार्टफोन पहले से ही मौजूद है जिनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। ऐसे में OnePlus Nord CE 5G के सामने बड़ी चुनौती आती है इन मोबाइल फोंस की बराबरी करना और मार्केट शेयर अपने नाम करना। यूं तो उपर बताए गए सभी स्मार्टफोंस की अपनी-अपनी यूएसपी है लेकिन वनप्लस फैन्स को OnePlus Nord CE 5G में ऐसा क्या खास मिल रहा है, यह बात हमनें आगे के प्वाइंट्स में जानने की कोशिश की है। यहां OnePlus Nord CE 5G फोन की 5 ऐसी खासियत शेयर की गई है जो इस डिवाईस को इस सेग्मेंट में एक बेहतर च्वाइस बना सकता है।

OnePlus Nord CE 5G की डिसप्ले

OnePlus Nord CE 5G फोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को एमोलेड डिसप्ले पर पैनल पर बनाया गया है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह एक sRGB स्क्रीन है जिसमें 410पीपीआई और डिसप्ले पी3 सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ ही बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए वनप्लस नोर्ड सीई 5जी में Ambient Display, Dark Mode और Reading Mode भी दिया गया है।

OnePlus Nord CE 5G Phone Top 5 Features Specifications Price in india

OnePlus Nord CE 5G का प्रोसेसर

वनप्लस नोर्ड सीई 5जी फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्सिजन ओएस 11 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ डुअल + 1.8गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा कोरयो 570 जीपीयू से लैस आक्टाकोर प्रोसेसर और 8नैनोमीटर फेब्रिकेशन तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट दिया गया है। 5G सपोर्ट के लिए कंपनी ने इस फोन को एक्स52 मॉडम के लैस किया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 619 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : OnePlus ने भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च की नई 4K स्मार्ट टीवी सीरीज, जानें खूबियां

OnePlus Nord CE 5G की पावरफुल रैम

OnePlus Nord CE 5G फोन को कंपनी की ओर से इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 12 जीबी की पावरफुल रैम सपोर्ट करता है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा वनप्लस नोर्ड सीई के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। वनप्लस ने अपने फोन को LPDDR4X रैम और UFS2.1 स्टोरेज तकनीक से लैस किया गया है।

OnePlus Nord CE 5G का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो ईआईएस फीचर से लैस है। इसके साथ ही यह फोन 119डिग्री की क्षमता का एफ/2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.45 वाला 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स471 सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : नया सस्ता Nord CE 5G हुआ लॉंच! लेकिन क्या ये पुराने Nord से है बेहतर ?

OnePlus Nord CE 5G की बैटरी

पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स का साथ देने के लिए फोन के पावरफुल बैटरी भी दी जानी जरूरी है। वनप्लस ने अपने नए मोबाइल को भी दमदार बैटरी से लैस किया है। OnePlus Nord CE 5G फोन को कंपनी की ओर से 4,500एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए वनप्लस नोर्ड सीई को 30टी व्रैप चार्ज तकनीक से लैस किया गया है। अच्छी बात है कि कंपनी फोन के साथ बॉक्स में 30वॉट चार्जर भी दिया जा रहा है।

OnePlus Nord CE 5G Phone Top 5 Features Specifications Price in india

यहां लगे हाथ बता दें कि OnePlus Nord CE 5G फोन के 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 22,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 12GB+256GB वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपए है। यह फोन वनप्लस वेबसाइट और अमेज़न पर 16 जून से ओपन सेल के उपलब्ध होंगे।

The post OnePlus Nord CE 5G फोन की 5 ऐसी बातें जो मिडबजट फोन के लिए है जरूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-5g-phone-top-5-features-specifications-price-in-india/feed/ 0