OnePlus TV Y1S | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 09 Feb 2022 05:32:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus TV Y1S सीरीज के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-tv-y1s-series-design-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-tv-y1s-series-design-and-specifications-leaked/#respond Wed, 09 Feb 2022 05:30:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75267 OnePlus TV Y1S 32-इंच वेरिएंट में HD रेजलूशन वाला डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। वहीं 43-इंच वाले वेरिएंट में FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा।

The post OnePlus TV Y1S सीरीज के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus TV Y1S स्मार्ट टीवी सीरीज भारत में जल्द लॉन्च होनी हैं। वनप्लस के नए स्मार्ट टीवी 17 फरवरी को लॉन्च हो सकते हैं। टिपस्टर इशान अग्रवाल और MySmartPrice ने लॉन्च से ठीक पहले अपकमिंग OnePlus TV Y1S सीरीज के रेंडर शेयर किए हैं। OnePlus के बारे में खबर है कि कंपनी दो साइज में स्मार्ट टीवी लॉन्च कर सकता है। लीक रिपोर्ट में अपकमिंग टीवी का डिजाइन और फर्स्ट लुक शेयर किया है। यहां हम आपको OnePlus TV Y1S सीरीज के स्मार्ट टीवी के डिजाइन, फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

रेंडर्स को देखने से पता चलता है कि OnePlus TV Y1S सीरीज के स्मार्ट टीवी बैजल लेस डिस्प्ले के साथ आएंगे। लेकिन स्मार्ट टीवी का बॉटम बैजल थोड़ा चौड़ा होगा, जिसमें अलग अलग सेंसर होंगे। इसके साथ ही टीवी के बॉट में V-शेप का स्टेंड भी दिया जाएगा। वहीं रिमोट की बात करें तो इसमें कैंडी बार की तरह कई हॉटबटन है। इसके साथ ही रिमोट में वॉल्यूम बटन के ठीक ऊपर गूगल असिस्टेंट का बटन भी दिया गया है। रिमोट में Disney+ Hotstar, Amazon Prime Video, और Netflix के हॉट बटन दिए गए हैं। Y1S सीरीज के दो स्मार्ट टीवी 32 इंच और 43 इंच के साइज में पेश किए जाएंगे।

OnePlus

वनप्लस के स्मार्ट टीवी के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें डुअल बैंड Wi-Fi का सपोर्ट दिया जाएगा। टीवी में ऑडियो आउटपुट के लिए 20W स्पीकर दिया जाएगा। इसके साथ ही वनप्लस के अपकमिंग 32-इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 20,000 रुपये तक और 43 इंच वाले मॉडल की क़ीमत क़रीब 25,000 रुपये तक हो सकती है।

OnePlus TV Y1S के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus TV Y1S 32-इंच वेरिएंट में HD रेजलूशन वाला डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। वहीं 43-इंच वाले वेरिएंट में FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्ट टीवी HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ ही वनप्लस का टीवी Android 11 पर रन करेगा। इसके साथ ही वनप्लस का टीवी डुअल बैंड वाई-फाई सपोर्ट करेगा। वनप्लस के स्मार्ट टीवी में 2.4GHz और 5GHz वाई कनेक्शन का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही OnePlus Y1S सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि टीवी में 20W के स्पीकर मिलेंगे जो Dolby Audio सपोर्ट करेंगे।

OnePlus भारत में जल्द ही अपना लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। अटकलें है कि वनप्लस का यह लॉन्च 17 फ़रवरी को आयोजित हो सकता है। यह भी पढ़ें : Infinix Zero 5G स्मार्टफोन के लॉन्चिंग से पहले कंपनी शेयर किया ऑफिशियल अनबॉक्सिंग वीडियो, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

The post OnePlus TV Y1S सीरीज के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-tv-y1s-series-design-and-specifications-leaked/feed/ 0